Sunday, February 15, 2026
Home Blog Page 24

Gold में बड़ी गिरावट, 2 दिन में 20% तक टूटा सोना..चांदी भी लुढ़की, जानें नए Rate

0

जम्मू डेस्क : पिछले कुछ समय से सोने और चांदी की कीमतों में तेज़ उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। बजट के बाद बाजार में अचानक भारी गिरावट हुई है, जिससे निवेशकों में चिंता बढ़ गई है। खासकर दो दिनों के भीतर आई बड़ी गिरावट ने लोगों को चौंका दिया है। इस तेज गिरावट से न सिर्फ घरेलू बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजार भी प्रभावित हुए हैं। पिछले दो दिनों में सोने की कीमतों में बहुत तेज़ गिरावट आई है। करीब 20% तक दाम नीचे आ गए हैं। MCX के अनुसार, बजट वाले दिन 24 कैरेट सोना 1,46,800 रुपये से गिरकर 1,36,185 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

शनिवार को सोना 5.4% गिरकर 1,69,470 रुपये पर बंद हुआ। इसका असर सिर्फ भारत में नहीं, बल्कि विदेशी बाजार में भी दिखा। वहां सोना 9% से ज्यादा गिरकर 4,887 डॉलर प्रति औंस हो गया।

चांदी भी गिरी

सोने के साथ चांदी की कीमतों में भी तेज गिरावट आई। MCX पर चांदी करीब 9% गिरकर 2,65,900 रुपये पर आ गई।

एक्सपर्ट्स की सलाह

मार्केट एक्सपर्ट के अनुसार, जिन लोगों ने उधार लेकर निवेश किया था, उन्हें ज्यादा नुकसान हुआ है। निवेशकों को घबराने की जरूरत नहीं है। जल्दबाज़ी में फैसला न लें और अपने निवेश को सोच-समझकर देखें।

Exclusive: पूर्व RAW एजेंट लकी बिष्ट का सनसनीखेज खुलासा ! भारत की दहलीज पर खतरनाक खेल, नेपाल में पोखरा एयरपोर्ट पहुंचा रहस्यमय जेट(Video)

0

Kathmandu: नेपाल के चुनाव से पहले  भारत के पूर्व  रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (RAW) एजेंट और राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) कमांडो रह चुके लक्ष्मण उर्फ लकी बिष्ट  (Lucky Bisht) के वीडियो ने भूचाल सनसनी फैला दी। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे Lucky Bisht के इस वीडियो के अनुसार नेपाल में 5 मार्च 2026 को होने जा रहे आम चुनावों से ठीक पहले एक ऐसा घटनाक्रम सामने आया है जिसने पूरे दक्षिण एशिया की सुरक्षा और राजनीति पर सवाल खड़े कर दिए हैं। लकी बिष्ट के अमुसार 28 जनवरी 2026 से पोखरा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर खड़ा एक प्राइवेट ब्लैक जेट न केवल रहस्य बना हुआ है, बल्कि चौंकाने वाली बात यह है कि नेपाल सरकार के पास इस विमान के आगमन और ठहराव की कोई स्पष्ट आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। यह वही पोखरा इंटरनेशनल एयरपोर्ट है, जिसे चीन की मदद से बनाया गया और जिस पर तकनीकी, ऑपरेशनल और सुरक्षा स्तर पर बीजिंग के प्रभाव को लेकर पहले से ही विवाद रहा है। ऐसे एयरपोर्ट पर एक अज्ञात जेट का हफ्तों तक खड़ा रहना राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरे की घंटी माना जा रहा है।

 

पोखरा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को लेकर बहस
पोखरा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को लेकर पहले से ही यह बहस जारी रही है कि इसके संचालन और तकनीकी नियंत्रण में चीन की भूमिका अत्यधिक है। ऐसे में इस एयरपोर्ट पर एक अज्ञात प्राइवेट जेट की लंबी मौजूदगी ने सुरक्षा और संप्रभुता से जुड़े सवालों को और गहरा कर दिया है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि इसी जेट के जरिए ब्रिटेन के प्रभावशाली बिज़नेसमैन लॉर्ड माइकल अशक्रॉफ्ट नेपाल पहुंचे हैं। लॉर्ड अशक्रॉफ्ट को केवल उद्योगपति कहना कई विश्लेषकों के अनुसार अधूरी तस्वीर पेश करता है। अंतरराष्ट्रीय राजनीति पर नजर रखने वाले विशेषज्ञों का कहना है कि उनका नाम अतीत में कई देशों में सत्ता परिवर्तन, चुनावी रणनीतियों और लॉबिंग गतिविधियों से जोड़ा जाता रहा है। हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।नेपाल में उनकी मौजूदगी इसलिए भी संवेदनशील मानी जा रही है क्योंकि इस समय उनकी नज़दीकियाँ पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली से बताई जा रही हैं। ओली को हालिया जनादेश में सत्ता से बाहर किया जा चुका है, लेकिन आगामी चुनाव में उनकी वापसी की संभावनाओं पर चर्चाएँ तेज़ हैं।

PunjabKesari

संयोग या सत्ता का खेल?
राजनीतिक विश्लेषकों का यह भी कहना है कि वर्ष 2000 के आसपास नेपाल में सत्ता संतुलन बदलने के दौर में भी लॉर्ड अशक्रॉफ्ट का नाम अंतरराष्ट्रीय चर्चाओं में उभरा था। अब एक बार फिर चुनाव से ठीक पहले उनकी सक्रियता को महज़ संयोग मानने को कई लोग तैयार नहीं हैं। इन घटनाओं ने एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है क्या नेपाल की लोकतांत्रिक प्रक्रिया के पीछे कोई अदृश्य अंतरराष्ट्रीय खेल खेला जा रहा है? और क्या चीन के बढ़ते प्रभाव के बीच नेपाल एक बार फिर वैश्विक शक्तियों की रणनीतिक शतरंज बनता जा रहा है?नेपाल सरकार की ओर से अब तक इस पूरे मामले पर कोई स्पष्ट और विस्तृत आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। इस पूरे घटनाक्रम को और संवेदनशील बनाती है पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली से अशक्रॉफ्ट की कथित नज़दीकी। ओली वही नेता हैं जिन्हें नेपाल की जनता सत्ता से बाहर कर चुकी है, लेकिन जो चुनाव से पहले फिर से सक्रिय दिखाई दे रहे हैं।

PunjabKesari

 सवाल क्या हैं?

  • ▪ ब्लैक जेट की एंट्री किसकी अनुमति से?
  • ▪ सरकार अनजान कैसे?
  • ▪ चीन के प्रभाव वाले एयरपोर्ट पर इतनी ढील क्यों?
  • ▪ चुनाव से ठीक पहले विदेशी पावर-ब्रोकर की मौजूदगी क्यों?

 

परत-दर-परत कहानी

  • 2000: नेपाल में सत्ता परिवर्तन के दौर में लॉर्ड अशक्रॉफ्ट का नाम अंतरराष्ट्रीय चर्चाओं में उभरा
  • 2015–2022: चीन का नेपाल में बुनियादी ढाँचे और राजनीति में प्रभाव तेज़
  • 2023–2024: पोखरा एयरपोर्ट पर चीनी नियंत्रण को लेकर चेतावनियाँ
  • 28 जनवरी 2026: रहस्यमय ब्लैक जेट पोखरा एयरपोर्ट पर उतरा
  • 5 मार्च 2026: नेपाल में आम चुनाव सबसे संवेदनशील मोड़

 

भारत के लिए टेंशन क्यों
भारत के लिए नेपाल सिर्फ पड़ोसी नहीं, रणनीतिक सुरक्षा की पहली दीवार है। चीन पहले ही नेपाल में इन्फ्रास्ट्रक्चर, राजनीतिक संपर्क, एयरपोर्ट और डिजिटल सिस्टम के ज़रिये गहरी पैठ बना चुका है। ऐसे में एक ब्रिटिश पावर-ब्रोकर की मौजूदगी यह संकेत देती है कि नेपाल अब सिर्फ चीन-भारत का नहीं, बल्कि वैश्विक शक्तियों का प्रयोगशाला राज्य बनता जा रहा है।विश्लेषकों का मानना है कि अगर नेपाल की चुनावी प्रक्रिया पर विदेशी प्रभाव बढ़ता है, तो इसका सीधा असर भारत की उत्तरी सीमा सुरक्षा और क्षेत्रीय संतुलन पर पड़ेगा। नेपाल की उत्तरी सीमा चीन से लगती है और दक्षिण में भारत। विशेषज्ञों के अनुसार, चीन नेपाल को भारत के खिलाफ रणनीतिक बफर के रूप में देखता है। डिजिटल निगरानी, सर्विलांस सिस्टम और सीमा क्षेत्रों में चीनी मौजूदगी भारत के लिए सीधी चिंता है।
नेपाल में चीन का दखल किस हद तक 
यह सवाल अभी नेपाल की राजनीति, सुरक्षा और संप्रभुता का सबसे बड़ा मुद्दा है।  नेपाल में चीन का दखल अब केवल सड़क, पुल और बिजली परियोजनाओं तक सीमित नहीं रह गया है। पिछले एक दशक में बीजिंग ने नेपाल में आर्थिक, राजनीतिक, रणनीतिक और संस्थागत स्तर पर ऐसी पैठ बनाई है, जिसे विशेषज्ञ “सॉफ्ट ऑक्युपेशन” करार दे रहे हैं। नेपाल पर चीनी कर्ज़ लगातार बढ़ा है। आर्थिक विश्लेषकों का मानना है कि चीन का मॉडल “पहले कर्ज़, फिर शर्तें” पर आधारित है, जिससे नीति-निर्धारण पर दबाव बनता है। नेपाल के कई राजनीतिक दलों और नेताओं के साथ चीन के सीधे संपर्क रहे हैं।

मुंबई आज गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार,

0

मुंबई- आज गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, निफ्टी, सेंसेक्स में भारी गिरावट दर्ज हुई, सेंसेक्स 350 से ज्यादा अंक गिरकर खुला, बजट से पहले शेयर बाजार में बड़ी गिरावट

गाजियाबाद युवक को जलाकर मारने की कोशिश,

0

गाजियाबाद- युवक को जलाकर मारने की कोशिश, अधजली अवस्था में अस्पताल में किया भर्ती, मधुर यादव खेत में जला हुआ मिला, मोदीनगर के मंगल विहार कॉलोनी का निवासी

 

बहराइच खौलते पानी से भरा भगौना मासूम पर पलटा,

0

बहराइच- खौलते पानी से भरा भगौना मासूम पर पलटा, मासूम के कमर से नीचे के हिस्सा झुलसा, मासूम को इलाज के लिए कराया भर्ती, बहराइच मेडिकल कॉलेज में चल रहा इलाज

इटावा रेलवे क्रॉसिंग बंद फाटक के बीच में फंसी कार

0

इटावा- रेलवे क्रॉसिंग बंद फाटक के बीच में फंसी कार, तेज रफ्तार से आ रही थी स्वर्ण शताब्दी, ट्रेन आते देख लोगों ने चालक को दी चेतावनी, लोगों की सूझबूझ से टली बड़ी दुर्घटना, कार चालक वाहन सहित मौके से फरार, भरथना रेलवे क्रॉसिंग 20-बी का मामला

 

रामपुर चिकन के स्थान पर बीफ परोसने पर हंगामा,

0

रामपुर- चिकन के स्थान पर बीफ परोसने पर हंगामा, पुलिस ने की चिकन दुकानदार पर कार्रवाई, भूल चूक को लेकर हुई घटना-एसपी विद्यासागर, व्यक्ति ने पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी, नगर कोतवाली के किला पश्चिमी गेट का मामला

 

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज पेश करेंगी बजट, मैन्युफैक्चरिंग-घरेलू मांग को मजबूत करने पर होगा जोर

0

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज पेश करेंगी बजट, मैन्युफैक्चरिंग-घरेलू मांग को मजबूत करने पर होगा जोर

_वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज सुबह 11 बजे लोकसभा में अपना लगातार नौवां बजट पेश करेंगी। इस बजट में सरकार का मुख्य फोकस आर्थिक विकास दर को गति देने के लिए ‘मैन्युफैक्चरिंग’ और ‘घरेलू मांग’ को बढ़ाने की उम्मीद है।_

Auraiya News: घटिया ईंट से हो रहा था नाली निर्माण, भुगतान पर रोक

0

औरैया। ग्राम पंचायत स्तर पर घटिया काम को लेकर पंचायती राज विभाग ने सख्ती दिखाई है। सहार ब्लॉक की ग्राम पंचायत शहबाजपुर में नाली निर्माण के काम में घटिया ईंटों के प्रयोग की बात सामने आने पर भुगतान पर रोक लगा दी गई है। वहीं, हो चुके काम को श्रमदान घोषित कर दिया है।सहार ब्लॉक की ग्राम पंचायत शहबाजपुर के गांव भूलाहार निवासी रामवीर सिंह ने इसकी शिकायत की थी। फोटो समेत भूलाहार तालाब के चारों ओर नाली निर्माण में घटिया ईंटों के प्रयोग पर आपत्ति जताई। मामले में एडीओ पंचायत ने जांच की। जिसमें शिकायत सही पाए जाने पर डीपीआरओ ने सख्त रुख अपनाया है। नाली निर्माण को श्रमदान घोषित कर दिया गया है।

वहीं, ग्राम निधि से इस कार्य के लिए भुगतान पर रोक लगा दी है। डीपीआरओ श्रीकांत यादव ने बताया कि सचिव ने घटिया सामग्री को लेकर अनभिज्ञता जाहिर की है। एडीओ पंचायत ने शिकायत सही पाई है। ऐसे में हो चुके काम को श्रमदान घोषित करते हुए भुगतान पर रोक लगा दी गई है।

Auraiya News: झांसी के मंडलायुक्त ने बूथों में देखी एसआईआर की प्रगति

0

औरैया। निर्वाचन आयोग की ओर से नामित रोल प्रेक्षक मंडलायुक्त झांसी विमल कुमार दुबे शनिवार को जिले के दौर पर रहे।उनकी अध्यक्षता में निर्वाचन नामावलियों के विशेष वृहद पुनरीक्षण- 2026 के तहत राजनीतिक दलों व निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों की समीक्षा बैठक कलक्ट्रेट में की गई। इसके बाद उन्होंने बूथों पर पहुंचकर प्रगति का जायजा भी लिया।

रोल प्रेक्षक ने एसआईआर के तहत डीएम के निर्देशन में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि जनपद औरैया के पुनरीक्षण कार्य के तहत किए गए कार्यों की प्रदेश स्तर पर भी सराहना की जा रही है। उन्होंने कहा कि जनपद औरैया पहला जनपद है, जिसमें विशेष वृहद पुनरीक्षण के तहत मतदाताओं की नई फोटो व मोबाइल नंबर का शत प्रतिशत संग्रहण किया गया है। प्रत्येक बूथ स्तर पर स्थित बीएलओ द्वारा किए गए कार्यों व प्रपत्रों को व्यवस्थित ढंग से रखा गया है।

उन्होंने सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपेक्षा जताई कि निर्वाचक नामावली को त्रुटिविहीन बनाने में सहयोग करें। उन्होंने निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को निर्देश दिए कि पांच दिनों में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण को शीर्ष प्राथमिकता में रखते हुए फॉर्म-6 फार्म-7 व फार्म-8 को बीएलओ के जरिये पोर्टल पर अपलोड कराएं। अपलोड किए गए फार्मों का निस्तारण करें।

डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने बताया कि जनपद में नोटिस तामीला के दौरान बीएलओ द्वारा नोटिस उपलब्ध कराते हुए प्रति ली जा रही है। रोल प्रेक्षक ने तिलक इंटर कॉलेज, पूर्व माध्यमिक विद्यालय खानपुर का स्थलीय निरीक्षण किया।

मतदाताओं व बीएलओ से संवाद किया। निरीक्षण के दौरान एसपी अभिषेक भारती, एडीएम अविनाश चंद्र मौर्य, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सर्वेश कठेरिया, विधानसभा अध्यक्ष समाजवादी पार्टी राजकुमार गौतम, बसपा जिलाध्यक्ष कमल कुमार, आम पार्टी जिला प्रभारी राहुल, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी प्रवक्ता प्रवीण गुप्ता समेत अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।