Saturday, February 14, 2026
Home Blog Page 41

NEET छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद Pappu Yadav ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर, बोले- बिना संकोच करें संपर्क

0

Patna News : बिहार के पटना के एक गर्ल्स हॉस्टल में नीट छात्रा की संदिग्ध मौत ने पूरे बिहार को हिला कर रख दिया है। इस घटना के बाद पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने राज्य के गर्ल्स हॉस्टलों में रहने वाली छात्राओं की सुरक्षा के लिए विशेष हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से छात्राओं से अपील की है कि वे किसी भी संकट या असुरक्षा की स्थिति में घबराएं नहीं और तुरंत इन नंबरों पर संपर्क करें।

हेल्पलाइन से छात्राओं को मिलेगी सुरक्षा

सांसद पप्पू यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखा है, “पटना व बिहार के सभी गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली बेटियों के लिए एक विनम्र और अत्यंत महत्वपूर्ण सूचना। यदि आपको किसी भी प्रकार की परेशानी, असहजता, भय या शोषण का सामना करना पड़ रहा हो, या आपको शैक्षणिक एवं आर्थिक सहायता की आवश्यकता हो, तो बिना किसी संकोच के तुरंत हमारे हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें। आपकी पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी और हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। याद रखें, आप अकेली नहीं हैं—हम हर कदम पर आपके साथ हैं। हेल्पलाइन नंबर: 6207084398 | 9534549311।”

जानें क्या है पूरा मामला

बता दें कि छात्रा पटना के एक छात्रावास में रहकर नीट की तैयारी कर रही थी। हाल ही में संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी मौत हो गई। शुरुआत में पुलिस ने इसे आत्महत्या का मामला बताया था, लेकिन परिजनों ने दुष्कर्म और हत्या की आशंका जताई। छात्रा कई दिनों तक कोमा में रही और 11 जनवरी को एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

राहुल गांधी ने मनरेगा के लिए लोगों से एकजुट होने का आह्वान किया

0

नेशनल डेस्क: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ‘महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम’ (मनरेगा) की जगह लाए गए ‘विकसित भारत-जी राम जी अधिनियम’ को लेकर बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी तथा केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला और लोगों का आह्वान किया कि वे सरकार के इस कदम के खिलाफ एकजुट होकर खड़े हों।

उन्होंने कांग्रेस के प्रकोष्ठ ‘रचनात्मक कांग्रेस’ द्वारा आयोजित कार्यक्रम ‘मनरेगा बचाओ मोर्चा’ में यह आरोप भी लगाया कि भाजपा एक ऐसा हिंदुस्तान चाहती है जहां एक राजा सारे फैसले करे। राहुल गांधी ने कहा, ” मनरेगा की परिकल्पना गरीबों को रोजगार देने के अधिकार का कानून था। इसमें लोगों और मजदूरों की आवाज थी।

इस योजना ने हर गरीब व्यक्ति को 100 दिनों के रोजगार की गारंटी दी थी। ” उन्होंने कहा कि अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा इसे खत्म करना चाहते हैं। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने निरस्त हो चुके कृषि कानूनों का उल्लेख करते हुए कहा कि किसानों ने दबाव डालकर कानूनों को रद्द करवाया था तथा उन्होंने मजदूरों को रास्ता दिखाया है। राहुल गांधी ने दावा किया कि ये लोग (भाजपा) आधुनिक भारत के ढांचे को खत्म करना चाहते हैं।

उन्होंने कहा, “मुझे मालूम है कि ये (भाजपा) डरपोक लोग हैं। अगर हम लोग एक साथ खड़े हो गए तो आप निर्णय लेंगे कि योजना का नाम क्या होगा और यह कैसे चलेगी।” उन्होंने कहा कि सरकार के खिलाफ गरीबों को एकजुट होकर खड़ा होना पड़ेगा।

नेशनल हाइवे पर 22 वर्षीय Delivery boy की गोली मारकर हत्या, मचा हड़कंप

0

Bihar Crime: बिहार के मधुबनी जिले से सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां 22 वर्षीय डिलीवरी बॉय की गोली मारकर हत्या कर दी। युवक का शव सड़क के पास खेत से बरामद हुआ, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस और प्रशासन भी तुरंत हरकत में आ गया।

*सब्सक्राइब करें*

 

पॉलिथीन से ढका हुआ था शव 

जानकारी के अनुसार, घटना जिले के सकरी थाना क्षेत्र की है, जहां एनएच-27 से सटे कन्हौली जाने वाली सड़क के किनारे खेत में एक युवक का शव बरामद किया गया। शव को पॉलिथीन से ढका हुआ था। मृतक की पहचान मोहन बढ़ियाम निवासी शिवम कुमार उर्फ गोलू कुमार (22) के रूप में हुई है।

इस घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया। इसके साथ ही पुलिस मामले की गहन तफ्तीश जुट गई।

पुलिस का बयान 

इस मामले में पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने कहा कि प्रथम दृष्टया युवक की मौत सिर में गोली लगने से हुई है। उन्होंने बताया कि मृतक आपराधिक इतिहास रहा है और वह कई गंभीर मामलों में जेल भी जा चुका था। पुलिस ने जांच के लिए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम को भी बुलाया है।

UP: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को एक और नोटिस, माघ मेला प्राधिकरण की सख्त चेतावनी; शंकराचार्य की बढ़ी मुश्किलें

0

प्रयागराज मेला प्राधिकरण ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को दूसरा नोटिस जारी किया है। इसमें चेतावनी दी गई है कि मौनी अमावस्या पर भगदड़ की स्थिति उत्पन्न करने  के प्रयास में क्यों न मेला क्षेत्र में उनका प्रवेश हमेशा के लिए प्रतिबंधित कर दिया जाए। इसके लिए उन्हें 18 जनवरी को नोटिस जारी किया गया है और 24 घंटे में ही जवाब मांगा गया था। यह नोटिस अविमुक्तेश्वरानंद के शिविर के पीछे वाले हिस्से पर चस्पा मिला। इस नोटिस की जानकारी तब हुई जब मेला प्रशासन के कर्मचारियों ने शिविर में आकर इसकी जानकारी दी। जब तक शंकराचार्य को इसकी जानकारी हुई तब तक तीन दिन बीत चुके थे। यह नोटिस अधिकृत हस्ताक्षरी के नाम से जारी किया गया है।

क्या लिखा है नोटिस में

प्रयागराज मेला प्राधिकरण के अधिकृत हस्ताक्षरी के माध्यम से जारी किए गए नोटिस में लिखा है- स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती, बद्रिकाश्रम हिमालय सेवा शिविर माघ मेला। 18 जनवरी को मौनी अमावस्या के पावन पर्व पर आपात परिस्थितियों के लिए आरक्षित त्रिवेणी पांटून पुल नंबर दो लगे बैरियर को तोड़ते हुए संगम अपर मार्ग से बिना सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के बग्घी पर होकर आप द्वारा भीड़ के साथ जाया जा रहा था।जबकि मेला पुलिस और प्रशासन द्वारा संगम क्षेत्र में किसी प्रकार के वाहन न ले जाने की उद्षोषणा बार-बार ध्वनि विस्तारक यंत्र और वायरलेस सेट से की जा रही थी। इस समय स्ननाार्थियों की काफी भीड़ थी। केवल पैदल आवागमन अनुमन्य था। उक्त क्षेत्र स्नानार्थियों के आवागमन एवं सुरक्षा के दृष्टिगत अत्यंत संवेदनशील था। आपके उक्त कृत्य के कारण मेला पुलिस और मेला  प्रशासन को भीड़ प्रबंधन में अत्यंत कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।

आप द्वारा वाहन निषिद्ध क्षेत्र संगम नोज तक अपनी बग्घी लेकर जहां लाखों की संख्या में स्नानार्थी स्नान कर रहे थे। जाने का प्रयास किया गया। मना किए जाने पर आप द्वारा विवाद की स्थिति उत्पन्न की गई। आपके इस प्रकार प्रवेश से भगदड़ होने और उससे  प्रबल जन हानि होने की संभावना से इनकार नहीं किय जा सकता था। 

भगदड़ की स्थित पैदा की गई

आपके उक्त कृत्य से मौनी अमावस्या पर माघ मेला की व्यवस्था छिन्न-भिन्न हुई। स्नान के लिए आ रहे लाखों स्नानार्थियों को सुरक्षित स्नान कराकर उन्हें वापस भेजने में दिक्कत हुई। मेला में आए जन मानस की सुरक्षा व्यवस्था को गंभीर खतरा भी उत्पन्न हुआ। इसके अलावा आप ने अपने आपको शंकराचार्य बताते हुए मेले में बोर्ड आदि लगाए हैं। जबकि आधिकारिक रूप से आपके शंकराचार्य होने पर सर्वोच्च न्यायालय से रोक है, जो सर्वोच्च न्यायालय की अवमानना की श्रेणी में है।

आपको सूचित किया जाता है कि 24 घंटे की भीतर यह स्पष्ट करें की आपके उक्त कृत्य के कारण आपकी संस्था को दी जा रही भूमि एवं सुविधाओं को निरस्त कर आपको सदैव के लिए मेले  में प्रवेश से क्यों न प्रतिबंधित कर दिया जाए। निर्धारित अवधि में उत्तर प्राप्त नहीं होता है तो यह मानते हुए कि इस संबंध में आपको कुछ नहीं कहना है निर्णय पारित कर दिया जाएगा।

अविमुक्तेश्वरानंद ने भी मेला प्रशासन को जारी किया है नोटिस

प्रयागराज मेला प्राधिकरण की ओर से ज्योतिष मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को नोटिस भेजने के बाद शंकराचार्य की तरफ से भी मेला प्राधिकरण के उपाध्यक्ष को कानूनी नोटिस जारी कर 24 घंटे के अंदर जवाब मांगा गया है। जिसमें कहा गया है मेला प्रशासन ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को शंकराचार्य लिखने पर नोटिस जारी कर सुप्रीम कोर्ट की अवमानना की गई है। साथ ही इसे अपमानजनक बताया है। प्रशासन की ओर से 19 जनवरी को जारी नोटिस को वापस लेने की माग की गई है।

अधिवक्ता अंजनी कुमार मिश्र की ओर से जारी लीगल नोटिस में कहा गया है कि शंकराचार्य को लेकर पूरा मामला सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है। ऐसे में प्रशासन का हस्तक्षेप शीर्ष अदालत की अवमानना की श्रेणी में आता है। साथ ही दंडनीय है। यदि प्रशासन 24 घंटे के भीतर अपना नोटिस वापस नहीं लेता है तो मानहानि और अवमानना की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। आठ पेज के इस नोटिस को मेला प्राधिकरण के दफ्तर के बाहर चस्पा करने के साथ ही कार्यालय में भी रिसीव कराया गया है और ईमेल के माध्यम से भी मेला प्रशासन को भेजा गया है।

गृह सचिव, मंडलायुक्त, पुलिस आयुक्त और डीएम को ठहराया है जिम्मेदार

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने बकायादा पोस्टर जारी कर गृह सचिव मोहित गुप्ता, मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल, पुलिस आयुक्त जोगेंद्र कुमा और जिलाधिकारी मनीष वर्मा को संगम स्नान से रोकने का आरोप लगाया है। साथ ही पुलिस पर बटुकों के साथ मारपीट करने उनकी चोटी और शिखा पकड़कर पटकने और लात घूंसों से मारने का आरोप लगाया। पुलिस अधिकारियों ने बटुकों से कहा कि क्यों गेरुआ वस्त्र पहनकर अपनी जिंदगी बर्बाद कर रहे को  जाओ पढ़ लिखकर आगे बढ़ो। अविमुक्तेश्वरानंद ने अपनी हत्या की साजिश का भी आरोप लगाया था। कहा कि उन्हें पांच घंटे तक अगवा करके रखा गया। बाद में शाम को शिविर के सामने छोड़ दिया गया, तब से हम वहीं पर बैठे हैं।

Auraiya Accident: ससुराल से लौट रहे वृद्ध को ट्रक ने रौंदा…मौत, परिजनों में मचा कोहराम, जांच में जुटी पुलिस

0

औरैया जिले में कोतवाली क्षेत्र के कानपुर-इटावा हाईवे पर बुधवार रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। मंडी गेट के समीप एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार वृद्ध को पीछे से टक्कर मार दी। इसके बाद रौंदते हुए भाग गया। हादसे में वृद्ध मौत हो गई। पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।अजीतमल कोतवाली के गांव गणेश पुरवा निवासी श्रीपाल (60) बुधवार सदर कोतवाली के गांव भाऊपुर स्थित ससुराल में एक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। रात में घर वापस जाते समय मंडी समिति के सामने पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद श्रीपाल रौंदते हुए मौके से भाग गया। हादसे में वृद्ध की मौत हो गई।

परिजनों में कोहराम
पुलिस ने मृतक के पास मिले दस्तावेजों के आधार पर उनके परिजन को हादसे की जानकारी दी। इससे परिजन में चीख-पुकार मच गई। मौके पर मौजूद कोतवाली पुलिस ने मौजूद लोगों से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ट्रक की पहचान के लिए पुलिस हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।

कुदरकोट घर से लापता मासूम का शव तालाब में मिला,मासूम की मौत से घर में कोहराम

0

कुदरकोट। थाना क्षेत्र के गांव वैवाह में तीन साल का मासूम सोमवार शाम को अचानक लापता हो गया।परिजन ने घर के पास ही स्थित तालाब में उसके डूबने की आशंका जताई थी। देर रात पुलिस ने उसे तालाब से खोज निकाला। सीएचसी बिधूना पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
गांव वैवाह निवासी दीपक का तीन वर्षीय बेटा शिवांश सोमवार को शाम चार बजे के करीब अचानक घर से लापता हो गया। परिजन ने उसकी खोजबीन की, लेकिन उसका पता नहीं चला। बाद में परिजन कुदरकोट थाने पहुंचे और पुलिस को इसकी सूचना दी। परिजन घर के बाहर करीब 30 मीटर दूर स्थित तालाब में मासूम के डूबने की आशंका जताई। इसके बाद दो थाने की फोर्स मौके पर पहुंची और मासूम की तलाश शुरू की।की आशंका जताई। इसके बाद दो थाने की फोर्स मौके पर पहुंची और मासूम की तलाश शुरू की।रात साढ़े आठ बजे के करीब तालाब किनारे कचरे और पानी के बीच शिवांश फंसा मिला। पुलिस उसे सीएचसी बिधूना ले गई, यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत से घर में कोहराम मच गया है।

सीओ बिधूना पी. पुनीत मिश्रा ने बताया कि तालाब से मासूम का शव मिला है। पोस्टमार्टम कराने की तैयारी की जा रही है।

लखनऊ: KGMU के डॉक्टर रमीज के लैपटॉप पर मिलीं लड़कियों की अश्लील तस्वीरें, धर्मातरण के आरोप है जेल में

0

केजीएमयू की महिला रेजिडेंट के यौन शोषण और धर्मांतरण के प्रयास का आरोपी डॉ. रमीज लड़कियों की अश्लील तस्वीरें और वीडियो लेकर उन्हें ब्लैकमेल करता था। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से बरामद लैपटॉप में बड़ी संख्या में लड़कियों की अश्लील तस्वीरें और वीडियो मिले हैं। ये लड़कियां आगरा की बताई जा रही हैं, जिन्हें रमीज ने ब्लैकमेल किया था।

फोरेंसिक टीम ने बुधवार को आरोपी के लैपटॉप से डाटा रिकवर किया, जिसके बाद यह खुलासा हुआ है। छानबीन में सामने आया कि रमीज पहले लड़कियों से दोस्ती करता था, फिर उन्हें झांसे में लेकर उनकी आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो हासिल करता था। इसके बाद ब्लैकमेल कर लड़कियों का यौन शोषण करता था। आरोपी के सोशल मीडिया अकाउंट को भी फोरेंसिक टीम रिकवर कर रही है। पता लगाया जा रहा है कि रमीज ने अश्लील तस्वीरें वायरल तो नहीं की थीं। पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना में आरोपी के खिलाफ ब्लैकमेलिंग और आईटी एक्ट की धाराएं भी बढ़ाई जाएंगी।

देर रात जेल में किया गया दाखिल

लोगों के आक्रोश देखते हुए पुलिस ने रमीज को 48 घंटे की रिमांड के दौरान गुप्त स्थान पर रखा था। बुधवार की सुबह रिमांड की अवधि समाप्त होनी थी। उसके पहले ही पुलिस ने मंगलवार की रात मेडिकल परीक्षण कराते हुए रमीज को जेल में दाखिल करा दिया।

कुल चार फोन मिले, डाटा खंगाल रही पुलिस

Lucknow: Obscene pictures of girls found on the laptop of KGMU doctor Rameez, accused of religious conversion,

पुलिस को अब तक रमीज और उसके माता पिता के पास से चार मोबाइल फोन मिले हैं। पुलिस चारों फोन का डाटा खंगाल रही है। आरोपियों के बैंक खातों से लेन-देन का ब्योरा भी जुटाया गया है। पूछताछ में सामने आया है कि रमीज की दिल्ली में कुछ लोगों ने मदद की थी। मदद करने वालों से भी पुलिस पूछताछ करेगी। रमीज को कुछ लोगों ने पैसे भी दिए थे। इस दिशा में भी पुलिस छानबीन कर रही है। सूत्रों का कहना है कि रमीज ने छांगुर, डॉ. परवेज और डॉ. शाहीन से मुलाकात की बात से इन्कार किया है। उसका कहना है कि उसे साजिश के तहत फंसाया गया है। इस पूरे मामले में उसके माता-पिता की कोई गलती नहीं है।

Lucknow: खुद को कंपनी का प्रतिनिधि बताकर बेच डाले 57 लाख के शेयर, तीन साल से कर रहे थे ट्रेडिंग

0

लखनऊ के ठाकुरगंज के अहमदगंज प्रेम विहार निवासी मो. इमरान खान को साइबर जालसाज ने 57 लाख रुपये का चूना लगा दिया। उन्होंने 20 जनवरी को ठाकुरगंज थाने में केस दर्ज कराया है।ठाकुरगंज के अहमदगंज प्रेम विहार निवासी मो. इमरान खान के अनुसार वह बीते तीन वर्ष से ग्रो एप के माध्यम से शेयर ट्रेडिंग कर रहे हैं। 14 जनवरी को उनके पास अनजान नंबर से कॉल आई। फोनकर्ता ने खुद को कंपनी का प्रतिनिधि नितिन बताया। उसने कहा कि उनके खाते में कुछ तकनीकी समस्या है और जल्द सेटिंग नहीं की गई तो उन्हें नुकसान उठाना पड़ेगा। इसके बाद इमरान ने ग्रो एप का खाता चेक किया तो पता चला उनके खाते में मौजूद सारे शेयर निकालकर बेच दिए गए हैं। इंस्पेक्टर ठाकुरगंज ओमवीर सिंह का कहना है कि साइबर क्राइम सेल की मदद से जालसाज का पता लगाया जा रहा है।

युवक से ऐंठे 90 हजार रुपये गाजीपुर के अवधपुरी
सर्वोयदनगर निवासी शुभम यादव के अनुसार, 18 जनवरी को उनके पास अनजान नंबर से कॉल आई। फोनकर्ता ने अपनी बातों में उलझाकर उनके क्रेडिट कार्ड से 90 हजार रुपये का ट्रांजेक्शन कर लिया। ट्रांजेक्शन का मेसेज आने पर उन्हें ठगी का पता चला। एसीपी गाजीपुर ए. विक्रम सिंह ने बताया कि 20 जनवरी को शुभम ने गाजीपुर थाने में केस दर्ज कराया है। मामले की जांच की जा रही है।

यूपी: पूरे प्रदेश में आज से करवट लेगा मौसम, बारिश के साथ इन जिलों में ओले गिरने की चेतावनी; चलेंगी तेज हवाएं

0

यूपी में मौसम में परिवर्तन का दौर जारी है। पहले कड़ाके की ठंड और फिर दिन के तापमान में बढ़ोतरी के बाद अब प्रदेश में बारिश का दौर शुरू होने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, बृहस्पतिवार से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश के आसार हैं, जिसका असर बाद में पूर्वी और मध्य उत्तर प्रदेश तक पहुंचेगा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं ओलावृष्टि की भी संभावना है। इस वजह से प्रदेश के कुछ जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आगामी सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश में 22 जनवरी की देर शाम या रात को पश्चिमी उत्तर प्रदेश से बारिश की शुरुआत होने के संकेत हैं। मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 23 जनवरी को पूर्वी उत्तर प्रदेश तक व्यापक बारिश होने की संभावना है। 24 जनवरी को बारिश में कमी आने के बाद 25 जनवरी को मौसम शुष्क हो जाने की संभावना है।

इसके दृष्टिगत 22 से 24 जनवरी के दौरान न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की तात्कालिक वृद्धि होने और उसके बाद के 48 घंटों के दौरान इतनी ही वृद्धि होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि इसके बाद अगले पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 26 जनवरी से पश्चिमी उत्तर प्रदेश से बारिश का अगला दौर शुरू होकर 27 जनवरी तक पूर्वी उत्तर प्रदेश तक पहुंचने और क्रमिक बढ़ोतरी के साथ अगले एक-दो दिनों तक जारी रहने की संभावना है। 

हवाएं चलने से गिरेगा पारा

मौसम विभाग के अनुसार, इन मौसमी परिस्थितियों के प्रभाव से प्रदेश के कुछ जिलों में 23 जनवरी को मेघगर्जन के साथ 30-50 किमी प्रति घंटा की गति से झोंकेदार हवा चलने के आसार हैं। साथ ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं ओलावृष्टि की भी संभावना है। इस वजह से प्रदेश के कुछ जिलों को ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

राजधानी में 23 और 24 को बारिश के आसार, बदलेगा मौसम

मौसम का रुख बुधवार को भी मंगलवार जैसा ही रहा। सुबह कोहरा गायब रहा तो दिन में तीखी धूप की वजह से ठंड गायब रही। मौसम विभाग के अनुसार, 23 और 24 जनवरी को राजधानी में बारिश के आसार हैं। इससे मौसम में थोड़ा बदलाव नजर आएगा। बुधवार को अधिकतम तापमान में कोई बदलाव नहीं आया, लेकिन न्यूनतम तापमान में आंशिक कमी दर्ज की गई।

मौसम विभाग के अनुसार, कोहरे में आई कमी के साथ ठंड से राहत का यह दाैर दो दिन आगे भी जारी रहने के आसार हैं। इस बीच न्यूनतम तापमान में थोड़ी गिरावट देखने को मिल सकती है। माैसम में यह बदलाव एक के बाद एक सक्रिय दो पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव से है। विक्षोभ के चलते ही 23 और 24 जनवरी को लखनऊ में बारिश के संकेत हैं।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद हवा की दिशा में परिवर्तन और आसमान साफ होने से मंगलवार रात न्यूनतम तापमान में थोड़ी गिरावट आई है। यह गिरावट जारी रहने के आसार हैं। बृहस्पतिवार को तापमान सामान्य के आसपास या इससे अधिक देखने को मिल सकता है। बुधवार को राजधानी के अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जो मंगलवार के बिलकुल करीब था। दूसरी ओर, न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री की कमी के साथ 10 डिग्री सेल्सियस तक आ गया।

बारिश के बाद दस्तक देंगी ठंडी हवाएं

अतुल कुमार सिंह के अनुसार, आगामी एक सप्ताह के दौरान अधिकतम तापमान में मामूली क्रमिक गिरावट के बावजूद यह सामान्य से ऊपर ही बना रह सकता है। ऐसे में दिन में ठंड का असर कम महसूस हुआ। 23 और 24 जनवरी को लखनऊ में बारिश की संभावना है। बारिश के दौरान तापमान में थोड़ी और गिरावट देखने को मिल सकती है। बारिश का दौर समाप्त होने के बाद ठंडी हवाओं का दौर शुरू होगा जिससे एक बार फिर ठंड में इजाफा हो सकता है।

एक सप्ताह के दौरान तापमान में उतार-चढ़ाव

21 जनवरी        10.0
20 जनवरी       10.8
19 जनवरी       11.6
18 जनवरी       6.4
17 जनवरी        4.4
16 जनवरी        5.8
15 जनवरी       5.5

(नोट : सभी तापमान डिग्री सेल्सियस में, ये आंकड़े न्यूनतम तापमान के हैं)

यूपी: एसआईआर को लेकर बड़ा फैसला, राज्य सरकार का सामान्य निवास प्रमाणपत्र मान्य नहीं; ये दस्तावेज जरूरी

0

चुनाव आयोग ने आंवला (बरेली) की मधु (परिवर्तित नाम) को नोटिस भेजा है, क्योंकि उनकी मैपिंग वर्ष 2003 की मतदाता सूची से नहीं हो पाई है। नोटिस की सुनवाई के दौरान बुधवार को तारा की ओर से सामान्य निवास प्रमाणपत्र प्रस्तुत किया गया, पर इसे स्वीकार करने से इन्कार कर दिया गया। सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (एईआरओ) ने विनम्रतापूर्वक जवाब दिया कि चुनाव आयोग के निर्देश सामान्य निवास प्रमाणपत्र को स्वीकार न करने के हैं। साथ ही मधु को सुनवाई के लिए अगली तारीख दे दी गई।

प्रदेश में यह समस्या सिर्फ मधु के सामने ही नहीं है, इसका सामना प्रदेश के सभी इलाकों में आम मतदाता कर रहे हैं। आयोग ने 13 मान्य दस्तावेजों की जो सूची जारी की है, उसमें छठे नंबर पर सक्षम राज्य प्राधिकारी द्वारा जारी स्थायी निवास प्रमाण पत्र को मान्यता दी गई है। एक जिलाधिकारी नाम न छापने के आग्रह के साथ बताते हैं कि उत्तर प्रदेश में अब निवास के प्रमाण के तौर पर सामान्य निवास प्रमाणपत्र ही जारी किया जाता है। छात्रवृत्ति व पेंशन से लेकर प्रदेश सरकार की सभी योजनाओं में यही निवास प्रमाणपत्र मान्य है। ऐसे में आम मतदाताओं के सामने समस्या खड़ी हो गई है।

यहां सवाल यह भी उठता है, जब यहां पहले की तरह स्थायी या मूल निवास प्रमाणपत्र जारी करने की व्यवस्था ही नहीं है, तो फिर वर्षों से निवास कर रहे आम लोग क्या करें। कई लेखपालों ने भी बताया कि तहसील से सिर्फ सामान्य निवास प्रमाणपत्र ही जारी किए जाते हैं। उधर, स्थानीय अधिकारी बता रहे हैं कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से स्थायी निवास स्वीकार न करने के लिए कह दिया है। इसमें उनके स्तर से कुछ नहीं हो सकता। 

सामान्य निवास प्रमाणपत्र से पूरा नहीं होगा एसआईआर का उद्देश्य : रिणवा

इस बारे में यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा का कहना है कि सामान्य निवास प्रमाणपत्र किसी स्थान पर 5-6 माह रहने पर ही जारी हो जाता है। इससे एसआईआर का उद्देश्य पूरा नहीं होगा। ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल किसी मतदाता की मैपिंग न होने पर उसको नोटिस मिलने पर जमा किए जाने वाले दस्तावेजों की सूची में स्थाई निवास प्रमाणपत्र तो है, पर सामान्य निवास प्रमाणपत्र नहीं है। इसलिए सामान्य निवास प्रमाण पत्र मान्य नहीं है।

ये दस्तावेज होंगे मान्य

1. किसी भी केंद्र सरकार/राज्य सरकार/सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम के नियमित कर्मचारी/पेंशनभोगी को जारी किया गया कोई भी पहचान पत्र/पेंशन भुगतान आदेश।
2. 01.07.1987 से पहले सरकार/स्थानीय प्राधिकरणों/बैंकों/डाकघर/एलआईसी/सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रर्मों द्वारा भारत में जारी किया गया कोई भी पहचान पत्र/प्रमाणपत्र/अभिलेख।
3. सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी जन्म प्रमाण पत्र।
4. पासपोर्ट
5. मान्यता प्राप्त बोर्ड/विश्वविद्यालयों द्वारा जारी मैट्रिकुलेशन / शैक्षणिक प्रमाण पत्र
6. सक्षम राज्य प्राधिकारी द्वारा जारी स्थायी निवास प्रमाण पत्र
7. वन अधिकार प्रमाण पत्र
8. सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी ओबीसी/एससी/एसटी या कोई भी जाति प्रमाणपत्र।
9. राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (जहां भी हो)
10. राज्य/स्थानीय प्राधिकारियों द्वारा तैयार किया गया परिवार रजिस्टर।
11. सरकार द्वारा जारी कोई भी भूमि/मकान आवंटन प्रमाण पत्र।
12. आधार के लिए, आयोग के पत्र संख्या 23/2025-ईआरएस/खंड ॥ दिनांक 09.09.2025 (अनुलग्नक ।।) द्वारा जारी निर्देश लागू होंगे।
13. बिहार एसआईआर की मतदाता सूची का अंश, 01.07.2025 की संदर्भ तिथि के अनुसार।