Saturday, February 14, 2026
Home Blog

DRI ने लखनऊ में पकड़ी ₹10.4 करोड़ की हेरोइन:नेपाल रूट से दिल्ली-NCR में सप्लाई के लिए बस से ले जा रहा था तस्कर

0

नेपाल के रास्ते दिल्ली एनसीआर में बड़े पैमाने पर खतरनाक नशे की खेप पहुंचाई जा रही थी। राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) की टीम ने बीबीडी क्षेत्र के पास एक बस में छापेमारी कर 10.4 करोड़ रुपए कीमत की हेरोइन बरामद की है। टीम ने दिल्ली निवासी एक यात्री को हिरासत में लेकर देर शाम तक पूछताछ की और बाद में उसे गिरफ्तार कर मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया

सादी वर्दी में टीम ने रोकी बस सूत्रों के मुताबिक, डीआरआई की टीम ने बीबीडी के पास सादी वर्दी में बस को रुकवाया। शुरुआत में बस स्टाफ ने कार्रवाई का विरोध जताया, लेकिन जब उन्हें बताया गया कि यह खुफिया एजेंसी की कार्रवाई है, तो माहौल शांत हो गया। इसके बाद बस को हाईवे किनारे लगवाकर यात्रियों के सामान की गहन तलाशी ली गई।

अटैची से मिले संदिग्ध पैकेट तलाशी के दौरान एक यात्री की अटैची से संदिग्ध पैकेट बरामद हुए। प्राथमिक जांच में यह हेरोइन पाई गई। जब्त की गई हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 10.4 करोड़ रुपये आंकी गई है।

दिल्ली निवासी आरोपी गिरफ्तार जांच में सामने आया कि बरामद मादक पदार्थ दिल्ली निवासी संदीप के कब्जे से मिला है। डीआरआई की टीम उसे बस से उतारकर अपने साथ ले गई। इस बीच स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक टीम आरोपी को लेकर रवाना हो चुकी थी।

नेपाल कनेक्शन की जांच जारी सूत्रों का कहना है कि शुरुआती जांच में नशे की खेप नेपाल के रास्ते दिल्ली एनसीआर तक पहुंचाए जाने की आशंका है। आरोपी से लंबी पूछताछ की गई है और उसके नेटवर्क, सप्लायर व रिसीवर के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। डीआरआई अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी और इस तस्करी रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है।

लखनऊ में बीच रोड 45 मिनट जलता रहा डंपर, VIDEO:धमाके के साथ लगी आग, टायर फटते ही पिलर से टकराया; चालक झुलसा

0

लखनऊ में देर रात बड़ी दुर्घटना हो गई। एक डंपर का टायर धमाके के साथ फट गया जिससे वह फ्लाईओवर एलिवेटेड रोड के पिलर पर टकरा गया। इसके बाद उसमें आग लग गई। करीब 45 मिनट तक डंपर जलता रहा। इस दौरान आग की लपटें ऊपर एलिवेटेड रोड पर छू रही थीं और आसपास का आसमान धुएं से पूरी तरह काला हो गया। चालक बुरी तरह झुलस गया और खलासी भी घायल हुआ है।घटना बंथरा थाना क्षेत्र के बंथरा बाजार के दादूपुर मोड़ के पास रात 11:30 बजे हुई। डंपर मौरंग से लदा था। उन्नाव जिले के सोहरामऊ थाना क्षेत्र के सिरौती गांव के महेश प्रसाद डंपर (UP-79-AT-6069) से मौरंग लेकर आलमबाग (लखनऊ) की ओर जा रहे थे। अचानक डंपर के अगले दाहिने पहिये में तेज धमाके के साथ ब्लास्ट हो गया जिसके बाद वह अनियंत्रित हो गया।

टायर फटने के बाद बेकाबू हो गया लोड डंपर

टायर फटने से चालक महेश प्रसाद वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सके और डंपर एलिवेटेड रोड के पिलर संख्या-123 से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तुरंत बाद डंपर में शॉर्ट सर्किट हो गया और उसमें आग लग गई। आग की लपटें तेजी से फैलने लगीं।

इस दौरान चालक महेश प्रसाद गंभीर रूप से झुलस गए, जबकि क्लीनर अनूप भी आंशिक रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और फायर ब्रिगेड को घटना की सूचना दी। सूचना मिलने पर सरोजनी नगर फायर स्टेशन से एफएसओ धर्मपाल सिंह के नेतृत्व में 2 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। फायर टीम ने करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

डंपर की केवल बॉडी बची, बाद में बुझी आग

फायर ब्रिगेड टीम ने जब तक आग बुझाई तब तक में डंपर पूरी तरह जलकर खाक हो चुका था। घायल चालक महेश प्रसाद को लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। इस घटना के कारण कानपुर रोड पर कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आज का राशिफल जानिए क्या कहते हैं आपके नक्षत्र

0

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज इच्छित कार्य पूर्ण होंगे । आप व्यस्त रहने से थकान महसूस करेंगे। आपके लिए आवश्यक है कि अपनी दिनचर्या को संतुलित तथा व्यवस्थित बनाकर रखें, जिससे अधिकतर घरेलू काम समय पर पूरे होते जाएंगे व स्वास्थ्य भी बेहतर होता जाएगा। समारोह में जाने का सुअवसर प्राप्त हो सकता है। विद्यार्थियों तथा युवाओं को इंटरव्यू व करियर संबंधी परीक्षा में सफलता की पूरी संभावना है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु , वे, वो)
आज मनोवांछित फल प्राप्त होगा ।समय की कोई कमी नहीं रहेगी ।व्यवसायिक तौर पर ग्रह स्थितियां आपके पक्ष में हैं। कार्यप्रणाली में कुछ बदलाव संबंधी योजनाएं बन सकती है। तरक्की के भी उचित अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी पेशा व्यक्ति अपने कार्य को बहुत सावधानी पूर्वक करें, क्योंकि कोई गलती होने की आशंका लग रही है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। स्वास्थ्य सही रहेगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज भाग्य आपके मनोनुकूल रहेगा । समय पर कार्य सम्पन्न होंगे । कुछ समय खुद के लिए भी बीताएं। इससे आपको शारीरिक और मानसिक ताजगी के साथ ऊर्जा भी मिलेगी। आपको अपनी दिनचर्या संबंधी कामों को पूरा करने में पारिवारिक सदस्यों की मदद भी मिल सकती है। धर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी। स्वास्थ्य सुधार होगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका सामाजिक दायरा और पारिवारिक सम्बंध यश को बढाएंगे ।कार्यक्षेत्र में अपने प्रतिद्वंद्वियो के सामने आपकी ही यशोगाथा रहेगी । आपका कोई कर्मचारी साथी आपकी योजना को लीक कर सकता है। इससे सावधान रहें और लापरवाही बिल्कुल ना करें । सभी कार्यों पर पैनी नजर अवश्य रखें। किसी समारोह में जाने का अवसर प्राप्त हो सकता है। नौकरी में भी किसी के साथ भी उलझे नहीं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आपकी ऊर्जा आज आपका भरपूर साथ देंगी । पारिवारिक जिम्मेदारियों का आप बखूबी निर्वाह करेंगे। आपका उदारवादी व सहायक दृष्टिकोण सामाजिक कार्यों में एक बेहतरीन मिसाल के रूप में सामने आएगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। पुराने साथियों से मुलाकात होगी। विद्यार्थी भी अपनी पढ़ाई के प्रति पूर्ण रूप से एकाग्रचित्र रहेंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका मनोबल बढेगा । शत्रु पक्ष परास्त होंगे । लेकिन सावधानी फिर भी रखनी पडेगी । कोई भी व्यापारिक नया काम आज न शुरू करें तो सही है । आज स्थिति अधिक आपका साथ देगी है। कार्यक्षेत्र में सावधानी बरतना आवश्यक है। सामाजिक मान सम्मान बढ़ेगा। नौकरी पेशा व्यक्ति अपने काम को बखूबी अंजाम दे पाएंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आध्यात्मिक कार्यो में रूचि और बढेगी । आप अधिकतर समय धार्मिक तथा सामाजिक संबंधी सहयोगात्मक कार्य में व्यतीत होगा। गुप्त विद्याओं के प्रति भी आपका विशेष रुझान हो रहा है। इस समय आपके व्यक्तित्व के उत्थान संबंधी कुछ नए मार्ग साफ होने जा रहे हैं। धर्म में रुचि बढ़ेगी ।सबका साथ मिलेगा। स्वास्थ्य सही रहेगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आप अधिकतर समय व्यस्त रहने मे व्यतीत होगा। अपने कुछ नजदीकी और विश्वसनीय मित्रों के साथ अपने कामकाज संबंधी विचार-विमर्श अवश्य करें। आपको बेहतरीन मार्गदर्शन प्राप्त होगा। तथा लाभदायक अनुबंध भी मिलने के योग हैं। परंतु इस बात का ध्यान भी अवश्य रखें कि आपकी रूचि धर्म कर्म में कम न हो । स्वयं के लिए समय अवश्य निकालें। स्वास्थ्य बेहतर होगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज किस्मत आपके साथ है । व्यवसायिक विकास के लिए किसी प्रभावशाली व्यक्ति का साथ तथा आपके राजनीतिक संपर्क बहुत अधिक लाभदायक साबित होने वाले हैं। सरकारी सेवारत व्यक्तियों को अपने किसी लक्ष्य को पूरा करने से प्रमोशन वगैराह भी मिल सकता है। विद्यार्थियों का मन विद्या ग्रहण करने में लगेगा। समाज में आपकी प्रतिष्ठा और बढ़ेगी। स्वास्थ्य लाभ होगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज मन की सुने और खुश रहें । अपने कार्यों से संबंधित नीतियों पर दोबारा विचार करके उनमें और अधिक सुधार लाने की कोशिश करें सफलता आपका इंतजार कर रही है । स्वयं पर विश्वास अवश्य रखिए। आपको सकारात्मक परिणाम अवश्य हासिल होंगे। विद्यार्थियों का अपनी शिक्षा के प्रति पूर्ण रूप से ध्यान केंद्रित रखना उन्हें कोई उपलब्धि भी हासिल करवा सकता है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आप आपकी सकारात्मक सोच आपको ऊँचाइयों तक ले जाएगी । अपना पूर्ण ध्यान अपने कार्यस्थल पर केंद्रित रखें तथा दूसरों की सलाह की अपेक्षा अपने विचारों को ही प्राथमिकता दें क्योंकि ऐसा करने से वहाँ भी सफल आप ही होंगे। पारिवारिक वातावरण सहयोगात्मक रहेगा । धर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी। स्वास्थ्य सही रहेगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आप शान्तिपूर्ण तरिके से समय बिता पाएंगे । कोई भी काम करने से पहले उसके सभी पहलुओं पर अच्छी तरह सोच-विचार अवश्य करें। इससे परिस्थितियां पूर्णता आपके पक्ष में हो जाएगी। काफी समय से चल रही किसी काम में रुकावट भी आज दूर होगी। किसी मार्गदर्शक से विशेष बात हो सकती हैं। कुल मिलाकर शांति और सुकून भरा दिन व्यतीत होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

 

सुनहरे दौर का अंत! दूरदर्शन की दिग्गज और मशहूर एंकर Sarala Maheshwari का निधन, 71 साल की उम्र में छोड़ी दुनिया

0

Sarala Maheshwari Death : भारतीय टेलीविज़न पत्रकारिता की एक सम्मानित आवाज़, दूरदर्शन की जानी-मानी पूर्व न्यूज़ एंकर सरला माहेश्वरी का 71 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन की खबर सामने आने के बाद मीडिया जगत और दर्शकों में शोक की लहर दौड़ गई है। शांत, सटीक और गरिमापूर्ण प्रस्तुति के लिए पहचानी जाने वाली माहेश्वरी दशकों तक भारतीय घरों का भरोसेमंद चेहरा रहीं।

दूरदर्शन ने दी श्रद्धांजलि (Sarala Maheshwari Death)
दूरदर्शन नेशनल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शोक संदेश जारी करते हुए सरला माहेश्वरी को श्रद्धांजलि अर्पित की। पोस्ट में कहा गया, “दूरदर्शन परिवार की ओर से हम श्रीमती सरला माहेश्वरी को दिल से श्रद्धांजलि देते हैं। वह एक सम्मानित और पूजनीय न्यूज़रीडर थीं, जिन्होंने अपनी कोमल आवाज़, सटीक उच्चारण और गरिमापूर्ण डिलीवरी से भारतीय न्यूज़ की दुनिया में एक खास स्थान बनाया। उनकी सादगी, संयम और व्यक्तित्व ने दर्शकों में गहरा विश्वास जगाया।”

पत्रकारिता के सुनहरे दौर की पहचान
महिला कांग्रेस सहित कई संगठनों और पत्रकारिता से जुड़े लोगों ने उनके निधन को “टेलीविज़न जर्नलिज़्म के एक सुनहरे दौर का अंत” बताया। श्रद्धांजलि संदेशों में उनकी विश्वसनीयता, शालीनता और पेशेवर प्रतिबद्धता को याद किया गया।

शिक्षा और करियर की शुरुआत
सरला माहेश्वरी ने वर्ष 1976 में दिल्ली यूनिवर्सिटी में PhD करते हुए दूरदर्शन में न्यूज़ अनाउंसर के रूप में अपने करियर की शुरुआत की। जल्द ही वह भारतीय टेलीविज़न पर लाइव न्यूज़ पढ़ने वाली शुरुआती महिला एंकरों में शामिल हो गईं। उस समय दूरदर्शन देश का प्रमुख और लगभग एकमात्र न्यूज़ प्लेटफॉर्म था।

BBC से भी जुड़ी रहीं
1984 तक दूरदर्शन में अपनी सेवाएं देने के बाद माहेश्वरी यूनाइटेड किंगडम चली गईं, जहां उन्होंने BBC के साथ न्यूज़रीडर के तौर पर काम किया। 1986 तक BBC से जुड़ाव के बाद वह भारत लौटीं।

फिर से दूरदर्शन में वापसी
भारत वापसी के बाद 1988 में उन्होंने दोबारा दूरदर्शन का रुख किया और कई वर्षों तक न्यूज़ प्रेज़ेंटर के रूप में अपनी सेवाएं देती रहीं। ब्लैक-एंड-व्हाइट और शुरुआती रंगीन टेलीविज़न के दौर में उनकी आवाज़ और प्रस्तुति शैली दर्शकों के बीच विशेष रूप से लोकप्रिय रही।

शांत और औपचारिक अंदाज़ से बनाई पहचान
सरला माहेश्वरी अपने शांत, औपचारिक और संयमित न्यूज़ प्रेज़ेंटेशन के लिए जानी जाती थीं। उनकी मृदु आवाज़, स्पष्ट उच्चारण और गरिमापूर्ण डिलीवरी ने उन्हें विश्वसनीयता का प्रतीक बना दिया था।

DGCA की Air India पर बड़ी कार्रवाई, लगाया 1 करोड़ रुपए जुर्माना, जानें वजह

0

नेशनल डेस्क : नागरिक उड्डयन क्षेत्र में एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां नियामक संस्था नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने एयर इंडिया पर 1 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। आरोप है कि एयरलाइन ने बिना वैध ‘एयरवर्दीनेस परमिट’ के एक एयरबस विमान को 8 बार उड़ाया। खबर अपडेट की जा रही है…

सेवा तीर्थ से पहला दिन: पीएम मोदी ने महिलाओं, किसानों, युवाओं को दिया बड़ा तोहफा!

0

नेशनल डेस्क: 13 फरवरी 2026 को राष्ट्रीय राजधानी में प्रशासनिक इतिहास का अहम अध्याय जुड़ गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेवा तीर्थ परिसर का उद्घाटन किया, जो अब प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO), राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय (NSCS) और कैबिनेट सचिवालय का एकीकृत केंद्र होगा।

यह नया परिसर उस बदलाव का प्रतीक है जिसके तहत पीएमओ का संचालन अब पारंपरिक South Block से स्थानांतरित होकर आधुनिक सुविधा-संपन्न हब में होगा। खास बात यह रही कि इसका उद्घाटन नई दिल्ली के स्थापना दिवस के अवसर पर किया गया।

सेवा तीर्थ से लिए गए पहले बड़े फैसले

उद्घाटन के तुरंत बाद प्रधानमंत्री ने यहीं से अपने पहले आधिकारिक कार्यों की शुरुआत की और आम नागरिकों से जुड़े चार अहम निर्णयों पर मुहर लगाई।

पीएम राहत योजना (PM RAHAT Scheme)

सड़क दुर्घटना पीड़ितों के लिए ‘Road Accident Victims Hospitalization and Assured Treatment’ योजना की घोषणा की गई।

  • गोल्डन आवर में तुरंत कैशलेस इलाज
  • 1.5 लाख रुपये तक की सहायता

इसका उद्देश्य पैसों की कमी के कारण जान जाने से रोकना है। यह कदम आपात स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

 ‘लखपति दीदी’ मिशन का विस्तार

महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देते हुए सरकार ने लखपति दीदी कार्यक्रम का लक्ष्य बढ़ाकर मार्च 2029 तक 6 करोड़ महिलाओं तक पहुंचाने का ऐलान किया। पहले ही 3 करोड़ महिलाओं का लक्ष्य तय समय से पहले पार किया जा चुका है। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था और स्वयं सहायता समूहों को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद है।

एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर फंड दोगुना

किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से Agriculture Infrastructure Fund को 1 लाख करोड़ से बढ़ाकर 2 लाख करोड़ रुपये कर दिया गया। यह राशि पोस्ट-हार्वेस्ट मैनेजमेंट, वेयरहाउसिंग, फूड प्रोसेसिंग और सप्लाई चेन को सुदृढ़ करने में उपयोग होगी।

Startup India Fund of Funds 2.0

युवा उद्यमियों के लिए 10,000 करोड़ रुपये के नए फंड की घोषणा की गई। यह फंड डीप टेक, एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग और शुरुआती चरण के स्टार्टअप्स को समर्थन देगा, जिससे रोजगार और इनोवेशन को बढ़ावा मिलेगा।

उद्घाटन समारोह में कौन-कौन रहे मौजूद?

इस अवसर पर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार Ajit Doval, पीएमओ में राज्य मंत्री Jitendra Singh, प्रधान सचिव P. K. Mishra समेत कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

आधुनिक और पर्यावरण-अनुकूल परिसर

सेवा तीर्थ परिसर 4-स्टार GRIHA मानकों के अनुरूप बनाया गया है। इसमें स्मार्ट सिक्योरिटी सिस्टम,रिन्यूएबल एनर्जी समाधान,नागरिक-केंद्रित सुविधाएं और आधुनिक कार्य-संस्कृति के अनुरूप डिज़ाइन शामिल हैं।

Copper-Silver Update: तांबा-चांदी के दामों पर बड़ा अनुमान, निवेशकों के लिए अहम खबर

0

जम्मू डेस्क :  पिछले कुछ महीनों में चांदी और तांबे की कीमतों में तेज बढ़ोतरी हुई है, लेकिन जानकारों का कहना है कि आगे इन धातुओं में बड़ी तेजी की संभावना कम है। बीते कुछ महीनों में चांदी और तांबे की कीमतों में आई तेज उछाल ने निवेशकों और कारोबारियों का ध्यान खींचा है। आने वाले समय में कीमतें या तो स्थिर रह सकती हैं या थोड़ी गिरावट भी आ सकती है।

तांबा (कॉपर) क्यों महंगा हुआ?

तांबे की कीमत बढ़ने की मुख्य वजह मजबूत मांग नहीं, बल्कि सप्लाई में रुकावट रही है। कई बड़ी खदानों में पर्यावरण, तकनीकी और मौसम संबंधी समस्याओं के कारण उत्पादन घटा, जिससे दाम 8,000 डॉलर से बढ़कर लगभग 14,000 डॉलर प्रति मीट्रिक टन तक पहुंच गए। हालांकि, वैश्विक स्तर पर तांबे की बड़ी कमी नहीं है। अगर सप्लाई सामान्य हो जाती है, तो कीमतों में नरमी आ सकती है।

आगे क्या हो सकता है?

विशेषज्ञों के अनुसार, जून 2026 के बाद सप्लाई सुधरने पर तांबे के दाम स्थिर हो सकते हैं या थोड़ा नीचे आ सकते हैं।

चांदी (सिल्वर) का रुख

चांदी की हालिया तेजी को मजबूत बुनियादी कारणों की बजाय बाजार के रुझान का असर माना जा रहा है। इसकी दिशा काफी हद तक डॉलर की चाल पर निर्भर करेगी।

कुल मिलाकर, आने वाले महीनों में चांदी और तांबे में तेज उछाल की बजाय सीमित दायरे में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

Breaking News: दिल्ली के कई स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

0

नेशनल डेस्क: राजधानी दिल्ली में एक बार फिर से कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरु कर दी है। झंडेवालान स्थित बीटी तमिल स्कूल, एसपीवी स्कूल (Sardar Patel Vidyalaya) और ब्रिटिश स्कूल को ईमेल के जरिए ये धमकियां प्राप्त हुईं। सूचना मिलते ही स्कूल प्रशासन ने तुरंत पुलिस को खबर दी, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गईं।

सुरक्षा घेरे में परिसर और सघन तलाशी

धमकी की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली पुलिस, बम निरोधक दस्ता (BDS) और डॉग स्क्वॉड की टीमों ने मोर्चा संभाल लिया है। एहतियात के तौर पर स्कूलों को खाली करा लिया गया है और छात्रों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है। फिलहाल पुलिस की टीमें कक्षाओं, खेल के मैदानों और पार्किंग क्षेत्रों की गहनता से तलाशी ले रही हैं।

पहले भी निशाने पर रहे हैं स्कूल

गौरतलब है कि बीते सोमवार (9 फरवरी) को भी दिल्ली के करीब 15 स्कूलों को ऐसी ही धमकियां मिली थीं, जो बाद में अफवाह (Hoax) निकलीं। उन स्कूलों में लॉरेटो कान्वेंट, केम्ब्रिज स्कूल (श्रीनिवासनपुरी और NFC), द इंडियन स्कूल (सादिक नगर), और बाल भारती (रोहिणी) जैसे नाम शामिल थे। ताजा धमकी भरे ईमेल में भी ‘खालिस्तान’ और ‘संसद’ का जिक्र होने की अपुष्ट खबरें हैं, जिसकी पुलिस बारीकी से जांच कर रही है।

अन्य राज्यों में भी अलर्ट

धमकियों का यह जाल केवल दिल्ली तक सीमित नहीं है। हाल ही में राजस्थान के जयपुर, पंजाब के मोहाली और बिहार के पटना में भी शैक्षणिक संस्थानों और अदालतों को इसी तरह की धमकियां मिली हैं। सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि क्या इन सभी घटनाओं के पीछे किसी एक ही गिरोह का हाथ है।

‘बाथरूम जा रहा हूं…’ कहकर स्टेज से भागा दूल्हा! जयमाला के बाद हुआ वो कांड, जिससे उड़ गए सबके होश

0

Mathura News: उत्तर प्रदेश के मथुरा में एक ऐसी घटना घटी है जिसने इंसानियत और रिश्तों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। गोवर्धन थाना क्षेत्र में शादी की रस्में पूरी होने ही वाली थीं कि तभी बड़ा दूल्हा फिल्मी अंदाज में चंपत हो गया। इस धोखे के बाद न सिर्फ बड़ी बहन की शादी टूटी, बल्कि छोटी बहन की बारात भी बिना फेरों के वापस लौट गई।

बैंड-बाजा, बारात और फिर… सन्नाटा
राजस्थान से दो सगे भाई बारात लेकर गोवर्धन आए थे। घर में उत्सव का माहौल था, मेहमान जुट चुके थे और दोनों सगी बहनें लाल जोड़े में सजकर अपने राजकुमारों का इंतजार कर रही थीं। बारात का भव्य स्वागत हुआ, द्वारपूजा हुई और फिर जयमाला के लिए दूल्हों को स्टेज पर ले जाया गया।

फोटोशूट के बीच रची फरार होने की साजिश
स्टेज पर हंसी-मजाक चल रहा था और कैमरामैन फोटो खींच रहा था। तभी बड़े दूल्हे ने अचानक ‘बाथरूम’ जाने की बात कही। रिश्तेदारों ने सोचा कि शायद घबराहट या जरूरत होगी, इसलिए उसे जाने दिया। लेकिन घंटों बीत जाने के बाद भी जब दूल्हा वापस नहीं लौटा, तो खलबली मच गई। उसका मोबाइल भी बंद आने लगा। काफी तलाश के बाद पता चला कि दूल्हा तो बारात और मंडप छोड़कर फरार हो चुका है।

मेहंदी लगे हाथ और बिलखता परिवार
दुल्हन के भाई ने रोते हुए बताया कि हमने अपनी हैसियत से बढ़कर स्वागत किया था। मेरी बहनें मंडप में फेरों का इंतजार करती रह गईं, लेकिन उन धोखेबाजों ने हमारी इज्जत नीलाम कर दी।” इस एक घटना की वजह से छोटी बहन की शादी भी रुक गई क्योंकि दूल्हा पक्ष के लोग इस शर्मिंदगी के बाद वहां से खिसकने लगे।

पुलिस की कार्रवाई: बाराती बने ‘बंधक’
हंगामा बढ़ता देख मौके पर पुलिस बुलाई गई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दूल्हा पक्ष के कुछ मुख्य रिश्तेदारों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस अब फरार दूल्हे की लोकेशन ट्रेस कर रही है। पुलिस का कहना है कि यह गंभीर धोखाधड़ी का मामला है। लड़की पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है और आरोपी दूल्हे को जल्द गिरफ्तार कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

महाराज जी! मेरे पति की कामेच्छा बहुत अधिक है, मैं परेशान… ऐसे में मुझे क्या करना चाहिए? संत प्रेमानंद का जवाब इंटरनेट पर करने लगा Trend

0

premananda maharaj s advice on family life goes viral

वृंदावन स्थित आश्रम में एक महिला भक्त और संत प्रेमानंद महाराज के बीच हुई बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में महिला ने वैवाहिक जीवन से जुड़ी अपनी निजी दुविधा साझा की, जिस पर महाराज ने गृहस्थ धर्म और आपसी तालमेल को लेकर…

 

Premanand Maharaj Viral Video : वृंदावन स्थित आश्रम में एक महिला भक्त और संत प्रेमानंद महाराज के बीच हुई बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में महिला ने वैवाहिक जीवन से जुड़ी अपनी निजी दुविधा साझा की, जिस पर महाराज ने गृहस्थ धर्म और आपसी तालमेल को लेकर संतुलित एवं व्यावहारिक दृष्टिकोण रखा।

क्या थी महिला की दुविधा? (Premanand Maharaj Viral Video)
बताया जा रहा है कि महिला भक्त वृंदावन के श्री हित राधा केली कुंज आश्रम पहुंची थीं। उन्होंने संत के समक्ष कहा कि वह अध्यात्म और भक्ति के मार्ग पर आगे बढ़ना चाहती हैं, जिसके कारण उनके भीतर शारीरिक इच्छाएं कम हो गई हैं। महिला ने यह भी बताया कि उनके पति की कामेच्छा अधिक है, जिससे वह मानसिक और शारीरिक रूप से थकान महसूस करती हैं। ऐसे में उन्होंने मार्गदर्शन की इच्छा जताई।

महाराज का जवाब: ‘कर्तव्य और भक्ति साथ-साथ’
महिला की बात सुनने के बाद प्रेमानंद महाराज ने धैर्यपूर्वक गृहस्थ जीवन के कर्तव्यों पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि केवल जप या साधना ही धर्म नहीं, बल्कि रिश्तों और जिम्मेदारियों का निर्वहन भी उतना ही महत्वपूर्ण है।

महाराज की प्रमुख बातें
तालमेल पर जोर: महाराज ने कहा कि पति-पत्नी को एक-दूसरे की भावनाओं और अवस्थाओं को समझते हुए संतुलन बनाना चाहिए। यदि एक जीवनसाथी वैराग्य की ओर झुकाव महसूस करता है और दूसरा नहीं, तो संवाद और सहमति आवश्यक है।

रिश्तों में उपेक्षा से बचाव: उन्होंने संकेत दिया कि वैवाहिक रिश्तों में दूरी या उपेक्षा भविष्य में तनाव या गलतफहमियों का कारण बन सकती है। इसलिए आपसी सम्मान और सहयोग बनाए रखना जरूरी है।

संवाद और समझदारी: महाराज ने महिला को सलाह दी कि वह अपने पति से मित्रवत संवाद करें और धीरे-धीरे उन्हें भी अध्यात्म के प्रति प्रेरित करने का प्रयास करें।

‘संयम और सहयोग ही आधार’
महाराज ने कहा कि गृहस्थ जीवन का मूल आधार सहयोग, धैर्य और समझ है। उन्होंने सुझाव दिया कि साधना और पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच संतुलन बनाकर ही शांति और स्थिरता संभव है।

सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इस विषय को लेकर मिश्रित प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ यूज़र्स महाराज की सलाह को व्यावहारिक बता रहे हैं, जबकि कई लोग वैवाहिक रिश्तों में व्यक्तिगत पसंद और सहमति की अहमियत पर जोर दे रहे हैं।