Thursday, August 6, 2026
Home Blog

आगरा: शमसाबाद क्षेत्र में कथित लव जिहाद के मामले में 16 वर्षीय किशोरी ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या

0

आगरा: शमसाबाद क्षेत्र में कथित लव जिहाद के मामले में 16 वर्षीय किशोरी ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या कर ली। बताया गया कि वह अवसाद में थी और स्कूल जाना भी छोड़ चुकी थी। पुलिस ने आरोपी फैजान को गिरफ्तार कर लिया है, जो राहुल बनकर किशोरी से मिलता था।

कानपुर मर्चेंट नेवी अधिकारी सागर गुप्ता का शव पहुंचा

0

कानपुर: मर्चेंट नेवी अधिकारी सागर गुप्ता का शव कानपुर पहुंच गया। बताया गया कि रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान उनकी मौत हुई थी। उनके निवास पर क्षेत्रीय नेता और स्थानीय लोग श्रद्धांजलि देने पहुंचे।

गोरखपुर लोन माफी का झांसा देकर रेलवे कर्मचारी सत्य प्रकाश सिंह से 1.67 करोड़ रुपये की ठगी

0

गोरखपुर: लोन माफी का झांसा देकर रेलवे कर्मचारी सत्य प्रकाश सिंह से 1.67 करोड़ रुपये की ठगी करने के मामले में पुलिस ने रेलवे स्टेशन अधीक्षक की बेटी और उसके पिता ध्रुव नारायण सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि कार लोन माफ कराने का लालच देकर कई बैंकों से लोन पास कराया गया। गोरखपुर एम्स थाने में केस दर्ज है और आरोपी महिला के पति समेत अन्य साथियों की तलाश जारी है.

प्रभात की खबरों का विस्तार का विस्तार 7 भारत news के साथ

0

ट्रम्प बोले- ईरान पर हमला फिलहाल टाला

होर्मुज खोलने और परमाणु खतरा खत्म करने पर सहमति बनी; सऊदी ने कार्रवाई रोकने को कहा था

⬇️

कतर के LNG टैंकर पर होर्मुज में हमला: इंजन खराब, समुद्र में फंसा; ईरान का कुवैत पर ड्रोन अटैक, सरकारी इमारत क्षतिग्रस्त

⬇️

पेरू में टूरिस्ट प्लेन क्रैश, क्रू समेत 13 की मौत: सभी 11 पर्यटक यूरोप से थे, 2000 साल पुरानी नाज्का लाइन्स देखने पहुंचे थे

⬇️

पीएम बोले- भारत में ड्रग्स सप्लाई आतंकी साजिश का हिस्सा: दुश्मन देश युवाओं को नशे में धकेलना चाहते हैं; हमें उनकी प्लानिंग नाकाम करनी है

⬇️

केरलम और कर्नाटक में भारी बारिश-लैंडस्लाइड से 11 की मौत: 8 लापता; किश्तवाड़ में बादल फटने से कई घरों में पानी घुसा, बद्रीनाथ हाईवे 20 मीटर तक धंसा

⬇️

अभिजीत दीपके के परिवार की संपत्ति जांचने की मांग: RTI कार्यकर्ता ने पूछा- पिता जूनियर इंजीनियर, उनकी सैलरी में बेटे की अमेरिका में पढ़ाई कैसे हुई

⬇️

जंतर-मंतर प्रोटेस्ट में तोड़फोड़ करने वाला था संदिग्ध जैश आतंकी: बंगाल STF का दावा- पुलिस की वर्दी पहनकर घुसने वाला था; गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार

⬇️

यूपी सरकार की सर्वदलीय बैठक से सपा का बहिष्कार: 4 दिन के विधानसभा सत्र पर रविदास भड़के, बोले- 25 करोड़ की आवाज उठाना मुश्किल

⬇️

मायावती ने भतीजे आकाश के ससुर को पार्टी से निकाला: कहा- बार-बार चेतावनी देने के बाद भी नहीं सुधरे, अब कभी वापस नहीं लेंगे

⬇️

लखीमपुर में किचन में घुसा 10 फीट का सांप: बिजनौर के 6 गांवों में बाढ़, कमर तक पानी में बैलगाड़ी चली; 5 शहरों में बारिश

⬇️

बुलंदशहर: 12 साल की बच्ची का अर्धनग्न शव मिला: मां बोली- गैंगरेप के बाद हत्या की गई; शरीर के कई हिस्सों पर चोट के निशान

⬇️

सहारनपुर: मैं चाहता हूं मेरी आत्मा भटकती रहे, ‘पत्नी को लाश छूने मत देना, लिखकर बॉडी बिल्डर ने गोली मारकर जान दी

⬇️

बिजनौर में गंगा नदी के उफान से स्टेट हाइवे बंद: 12 गांवों पर बाढ़ का खतरा, 4 दिन से बढ़ रहा जलस्तर; घरों में घुसा पानी

⬇️

मुजफ्फरनगर में छात्राओं ने किया इंस्टीट्यूट का बचाव: बोलीं- आरोप बेबुनियाद है, कम फीस में मिल रही बेहतर ट्रेनिंग

⬇️

बिजनौर में गुलदार ने घर के बाहर से कुत्ता उठाया: खुशालपुर के ग्रामीणों ने वन विभाग से गश्त की मांग की

आज का राशिफल जानिए क्या कहते हैं आपके नक्षत्र

0

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आपका दिन व्यस्त रहेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। प्रयास सफल रहेंगे। धनलाभ के अवसर हाथ आएंगे। सामाजिक कार्य करने में रुचि रहेगी। मान-सम्मान मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। कार्यसिद्धि होगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। बेवजह बेचैनी रह सकती है लेकिन वास्तव में ऐसा कुछ भी नहीं है जिससे बेचैनी हो। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

 

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)

यात्रा मनोरंजक रहेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। व्यस्तता के चलते स्वास्‍थ्य प्रभावित होगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। मित्रों का सहयोग समय पर प्राप्त होगा। रुके कार्यों में गति आएगी। प्रसन्नता रहेगी। जोखिम न उठाएं। आनन्द से दिनचर्या व्यतीत करें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

 

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आय होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। जल्दबाजी किसी समस्या का हल नहीं है इसलिए न करें। दूर से कोई समाचार मिल सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें ताकि बेवजह कहासुनी न हो। थकान व कमजोरी रह सकती है आराम करे़ं। स्वास्थ्य पर खर्च होगा। नौकरी में दिनचर्या व्यस्त रह सकती है । आध्यात्मिक ज्ञान की तरफ रूची बनेगी। स्वास्थ्य लाभ होगा।

 

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। थकान व कमजोरी रह सकती है। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। निवेश में जल्दबाजी न करें। नौकरी में शांति रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। मित्रों का सहयोग रहेगा। कार्य समय पर पूर्ण होंगे। स्वास्थ्य सही रहेगा।

 

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

व्यवसाय ठीक चलेगा। धन लाभ के योग है । पुराना रोग उभर सकता है। दूर से कोई समाचार मिल सकता है। व्यर्थ की भागदौड़ से बचें । किसी व्यक्ति के व्यवहार से अप्रसन्नता मत आने दें। अपेक्षित कार्य विलंब से होंगे। प्रयास अधिक करना पड़ सकता है। किसी व्यक्ति विशेष की नाराजगी न करें। मनोरंजन के योग हैं।

 

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। आय में वृद्धि होगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेगे। जल्दबाजी से बचें खासकर लेन-देन में जल्दबाजी न करें। कोई समस्या खड़ी हो सकती है। भूमि व भवन इत्यादि की खरीद-फरोख्त की योजना बनेगी। प्रमाद न करें। स्वास्थ्य लाभ होगा ।

 

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा लाभदायक रहेगी। व्यापार मनोनुकूल चलेगा। नौकरी में चैन रहेगा। धनहानि से बचें व सावधानी रखें। किसी व्यक्ति के व्यवहार से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। शत्रु शांत रहेंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

 

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग करने से बचें। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्‍थ्य की चिंता रहेगी। पुराना रोग उभर सकता है। लेन-देन में सावधानी रखें। किसी भी व्यक्ति की चिकनी बातों में न आएं। महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर करें, लाभ होगा।

 

 

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। निवेश मनोनुकूल लाभ देगा। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी। भाग्य का साथ मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। शत्रु सक्रिय रहेंगे लेकिन हानी नहीं पहुंचा पाएंगे। शारीरिक कष्‍ट से बचें । दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप कम ही करें। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है।

 

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

धन प्राप्ति सुगम तरीके से होगी। नई योजना बनेगी। तत्काल लाभ नहीं होगा। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामाजिक कार्य करने में रुझान रहेगा। मान-सम्मान मिलेगा। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि से मनोनुकूल लाभ होगा। कष्ट, तनाव व चिंता का वातावरण बन सकता है। शत्रु पस्त होंगे।

 

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

पूजा-पाठ में मन लगेगा। किसी साधु-संत का आशीवार्द मिल सकता है। कोर्ट व कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेंगे। नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी। मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। लंबित कार्य पूर्ण होंगे। प्रमाद न करें।

 

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका समय मिला जुला रहेगा । घर में अतिथियों का आगमन होगा और धन व्यय भी होगा। दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। नौकरी में संतोष रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। विवाद से क्लेश से बचें । पुराना रोग उभर सकता है। परिवार की चिंता रहेगी। जल्दबाजी न करें।

 

 

 

 

 

 

🙏धन्यवाद।🙏

〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰

दिबियापुर ठेकेदार से रंगदारी मांगने का आरोप, युवक के खिलाफ प्राथमिकी

0

दिबियापुर। नगर पंचायत में सरकारी ठेकेदार को धमका कर रंगदारी मांगने के मामले में ठेकेदार की तहरीर पर ने प्राथमिकी दर्ज की है। मामले की पुलिस जांच कर रही है।कंचौसी बाजार निवासी ठेकेदार ओमजी पांडेय ने तहरीर में बताया कि उन्हें नगर पंचायत दिबियापुर में सड़क व नाली निर्माण का सरकारी टेंडर मिला है। इस पर विपक्षी विकास अवस्थी ने 28 मई को समय करीब 3:30 बजे औरैया रोड स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर के पास मिलकर पांच फीसदी कमीशन की मांग की। आरोप है कि उसने धमकी दी कि अगर दिबियापुर में काम करवाना है तो ठेके की कीमत का पांच फीसदी रुपये देना ही होगा।आरोप है कि रुपये देने से मना करने पर आरोपी ने गालियां देते हुए धमकी दी। बताया कि इसके बाद आरोपी लगातार फेसबुक आईडी व व्हाट्सएप ग्रुप पर निजी नंबर से उनके खिलाफ पोस्ट कर रहा है। इससे समाज में उनकी छवि धूमिल हो रही है। काम का गलत तरीके से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल भी किया गया।

आरोप लगाया कि उसे फोन कर पांच फीसदी रुपये देने का दबाव भी बनाया जा रहा है। पीड़ित ने बताया कि आरोपी पूर्व में भी दबाव बनाकर कई बार धन उगाही कर चुका है। प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि पीड़ित ठेकेदार की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।

आरोप लगाया कि उसे फोन कर पांच फीसदी रुपये देने का दबाव भी बनाया जा रहा है। पीड़ित ने बताया कि आरोपी पूर्व में भी दबाव बनाकर कई बार धन उगाही कर चुका है। प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि पीड़ित ठेकेदार की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।

UP: ‘चिल्लाओगी नहीं तो मारेंगे नहीं…’, बेटे से बोले- तुम्हें तो रोज देखता हूं स्कूल जाते हुए, कानपुर लूटकांड

0
Kanpur Shyamnagar Robbery News: शिक्षक शरद चंद्र त्रिपाठी के घर में घुसे तीन नकाबपोश बदमाशों ने तमंचे और चाकुओं की नोक पर शिक्षिका पत्नी और बेटे को बंधक बनाकर लूटपाट की। बदमाशों को घर और रास्तों की पूरी जानकारी थी। पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल के निर्देश पर पुलिस टीम खुलासे के लिए जुटी हुई है और कई संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।

कानपुर में शिक्षक शरद चंद्र त्रिपाठी के घर पर हुई लूट से पहले बदमाशों ने घर की रेकी की थी। यही वजह है कि तीनों नकाबपोश सिर्फ कैमरे में ही कैद हो पाए। शरद की पत्नी रचना ने बताया कि तमंचा पकड़े बदमाश ने उन्हें किचन में पीछे से बाल पकड़कर खींचा और एक हाथ से कनपटी पर तमंचा रख दिया।

बदमाश हाथों में दो बड़े चाकू लिए थे
उन्हें अच्छी तरह पता था कि वारदात के वक्त घर पर उन्हें सिर्फ मां-बेटा ही मिलेंगे। रचना के मुताबिक जब बदमाश ने उनके मुंह से हाथ हटाया तो वह उसके पैरों पर गिर कर उन्हें व उनके बेटे को बख्श देने की मिन्नतें करने लगी। इस पर दूसरा बदमाश बोला, ऐसा ही होगा। रचना के मुताबिक सामने खड़े बदमाश हाथों में दो बड़े चाकू लिए थे। चमचमाते हुए चाकू देखकर लग रहा था कि नए खरीदकर लाए गए हों। तीनों की उम्र 30-35 वर्ष के बीच रही होगी। 

बदमाशों के पास किसका फोन आया था
शिक्षक की पत्नी रचना ने पुलिस को बताया कि जिस वक्त बदमाश उनके घर पर लूट कर रहे थे तभी तमंचा पकड़े बदमाश के फोन पर किसी का फोन आया था लेकिन उसने बिना बात किए ही काट दिया था। पुलिस अब शिक्षक के घर के पास टावर का बीटीएस खंगाल रही है।

दूसरे से उनका गला दबाकर बोला कि अगर चिल्लाओगी नहीं तो किसी को मारेंगे भी नहीं… सिर्फ रुपये लेकर चले जाएंगे। तब तक दो बदमाश बेटे देवांश को भी पकड़कर ले आए।र बेटे को देख मुंह दबाने वाला बदमाश ही उससे बोला… तुम्हें तो मैं रोज स्कूल जाते हुए देखता हूं। बदमाशों की बातों से स्पष्ट है कि वे तीनों शरद के घर से लेकर देवेश के स्कूल के बीच ही कहीं रहते हैं।

फिंगर प्रिंट, तो मिले पर फुट प्रिंट नदारद
तीनों बदमाश शिक्षक के घर में घुसे कहां से यह भी पहेली बना हुआ है। बेटे देवेश के मुताबिक तीनों गेट बंद थे इसलिए तीनों के बगल की बाउंड्री फांदकर या फिर छत के रास्ते घर में आने की आशंका है। हालांकि, पुलिस को कहीं पर भी पैरों, चप्पलों या जूतों के कोई निशान नहीं मिले हैं। वहीं, पुलिस को गेट खुला छूट जाने के कारण बदमाशों के गेट से ही अंदर आने की आशंका है। फॉरेंसिक टीम को अलमारियों से बदमाशों के फिंगर प्रिंट मिले हैं।

घर से पूरी तरह परिचित थे बदमाश
रचना और देवेश ने बताया कि अलग कमरे में सात अलमारियां हैं। तीनों बदमाश सभी की चाबियां लेकर उनके साथ उस कमरे में पहुंचे और जिन पांच अलमारियों में गहने और नकदी थी और सिर्फ उन्हीं अलमारियों को खोला। जिन दो अलमारियों में सिर्फ कपड़े थे उन्हें नहीं खोला। इसके बाद बदमाश पूजा वाले कमरे में भी ले गए। वहां रखे बक्से को खुलवाकर उसमें रखे भगवान के रुपये और सिक्के भी निकाल ले गए। ऐसे में पुलिस को बदमाशों के घर से पूरी तरह से परिचित होने की आशंका है।

बदमाशों ने इलाके के शिवसिंह का नाम भी लिया
रचना और देवेश ने बताया कि लूटपाट के दौरान एक बदमाश ने बोला था कि वह इलाके में रहने वाले शिवसिंह को अच्छी तरह जानता है। पुलिस सूत्राें के अनुसार शिवसिंह के अलावा नौकरानी प्रियंका और उसके शराबी पति को थाने लाकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही बदमाशों का सुराग लगेगा।

पूर्व में हो चुकी लूट की वारदातें

  • 16 अप्रैल 2025 को पनकी के शिवालिक अपार्टमेंट में डिब्बा कारोबारी के घर घुसे नकाबपोश बदमाशों ने गन पॉइंट पर उनकी पत्नी से चेन और अन्य गहने लूटे थे।
  • 25 जुलाई 2026 में श्यामनगर में ही घर में घुसे नकाबपोश बदमाशों ने सास-बहू को पीटकर लूट लिया था।
  • 22 जुलाई 2026 को हनुमंत विहार में डेयरी में घुसकर बाइक सवार बदमाशों ने संचालक के बेटे से 50 हजार रुपये लूटे।
  • मार्च 2026 में गुजैनी हाईवे पर पिता-पुत्री से बैग छीनकर भागे लुटेरे।
  • मई 2026 में दामोदनगर स्थित ज्लैवर्स की दुकान से गहने लेकर भागा लुटेरा।
  • नौबस्ता, रामादेवी व श्यामनगर चौराहे पर लगे कैमरे खराब।

वारदात के खुलासे के लिए सात दिन का समय पुलिस टीम को दिया गया है, लेकिन वारदात एक-दो दिन में ही खुल जाएगी। अपर पुलिस आयुक्त विपिन ताडा और डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता देर रात तक खुलासे के लिए श्यामनगर में ही काम कर रहे हैं।  -रघुबीर लाल, पुलिस कमिश्नर

ये है पूरा मामला
चकेरी के श्यामनगर-सी ब्लॉक में सोमवार को दिनदहाड़े शिक्षक के घर घुसे तीन बदमाशों ने परिवार को बंधक बनाकर करीब 12 लाख की लूटपाट की। तमंचे और चाकू के बल पर चाबी लेकर पांच अलमारियों से गहने, नकदी समेट ले गए। बदमाशों ने घर में करीब 40 मिनट तक वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान पास-पड़ोस के लोगों को भनक तक नहीं लगी।

सीसीटीवी में तीन बदमाश कैद
करीब एक घंटे बाद जब नौकरानी पहुंची तो उसने किचन में बंद मां-बेटे को निकाला। पुलिस और फॉरेंसिक की टीम ने जांच की। डीसीपी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि मोहल्ले के एक सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में बाइक सवार तीन बदमाश कैद हुए हैं। उनकी तलाश की जा रही है।

बदमाश ने कनपटी पर तमंचा लगा दिया
भल्ला टटियन निवासी शरदचंद्र त्रिपाठी श्यामनगर के एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षक हैं। सोमवार करीब 11:45 बजे शरद स्कूल में थे। घर में पत्नी रचना और बेटा देवांश (17) थे। रचना ने पुलिस को बताया कि वह किचन में खाना बना रही थीं। तभी पीछे से आए बदमाश ने इनकी कनपटी पर तमंचा लगा दिया। बगल के कमरे से देवांश आया तो उसे भी दो बदमाशों ने चाकू की नोक पर बंधक बना लिया। तीनों बदमाशों के चेहरे रुमाल और गमछे से ढके हुए थे।

पांच अलमारियां खोलीं, जेवर और नकदी समेट ले गए
बेटे ने एक बदमाश से भिड़ने का प्रयास किया तो बदमाश ने बेटे पर चाकू से हमला कर दिया। इससे वह घायल हो गया। इसके बाद बदमाशों ने रचना से अलमारियों की चाबी ली। दोनों को दूसरे कमरे में ले जाकर उनके सामने एक-एक कर सभी पांच अलमारियां खोलीं, जिसमें रखे जेवर और नकदी समेट ले गए।

Kanpur: गोविंदपुरी पुराने पुल के पास चार मंजिला फर्नीचर शोरूम में भीषण आग, एहतियातन बंद कराया गया पुराना पुल

0
Kanpur News: गोविंदपुरी स्थित एक चार मंजिला फर्नीचर शोरूम में मंगलवार सुबह भीषण आग लग गई। आग की लपटें तेज होने पर एहतियातन गोविंदपुरी पुराना पुल बंद कर दिया गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की आधा दर्जन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया।
शहर के गोविंदपुरी पुराने पुल के पास स्थित एक चार मंजिला फर्नीचर शोरूम में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग की विकराल लपटों और काले धुएं ने पूरी चार मंजिला इमारत को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी और हड़कंप मच गया। घटना की गंभीरता और सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने गोविंदपुरी पुराने पुल पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद करा दिया है।

शॉर्ट सर्किट की आशंका, देखते ही देखते जला पूरा शोरूम

फर्नीचर कारोबारी गौरव भसीन ने बताया कि आग अचानक कैसे लगी, इसके सटीक कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। हालांकि, प्राथमिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि हादसा शॉर्ट सर्किट की वजह से हुआ है। शोरूम में ज्वलनशील फर्नीचर और लकड़ी का सामान अधिक होने के कारण आग ने देखते ही देखते पूरी इमारत को अपनी आगोश में ले लिया और चार मंजिला शोरूम लगभग पूरी तरह जलकर खाक हो गया।

फायर ब्रिगेड की आधा दर्जन गाड़ियां मौके पर

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। दमकल की आधा दर्जन (6 से अधिक) गाड़ियां लगातार आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटी हुई हैं। एहतियात के तौर पर आसपास की दुकानों और इमारतों को खाली करा लिया गया है ताकि आग को आगे फैलने से रोका जा सके और कोई जनहानि न हो।

जीवन धारा: बिना आदर्श के जीवन सिर्फ घटनाओं का संग्रह है, स्पष्ट दृष्टिकोण रखने का सूत्र कारगर

0

मनुष्य का जीवन एक ऐसी यात्रा है, जिसमें उसे हर दिन चुनाव करने पड़ते हैं। हर क्षण यह तय करना पड़ता है कि हम किस दिशा में बढ़ रहे हैं। और, इस यात्रा में सबसे बड़ा सवाल यह नहीं है कि हमारे पास कितनी शक्ति, ज्ञान या सफलता है, बल्कि यह है कि हम किस उद्देश्य की ओर बढ़ रहे हैं। मैंने अपने जीवन में अनेक प्रतिभाशाली लोगों को देखा। उनमें असाधारण बुद्धि थी, गजब की याददाश्त थी, जटिल समस्याओं को हल करने की क्षमता थी, लेकिन केवल बुद्धि किसी मनुष्य को महान नहीं बनाती। बुद्धि तो एक उपकरण है और उसका मूल्य इस बात से तय होता है कि वह किस आदर्श की सेवा कर रही है।

एक जहाज की कल्पना कीजिए। वह अत्यंत शक्तिशाली हो सकता है, उसके इंजन विशाल हो सकते हैं, उसमें नवीनतम उपकरण हो सकते हैं। लेकिन, यदि उसे यही नहीं पता कि पहुंचना किस बंदरगाह तक है, तो उसकी सारी शक्ति बेकार हो जाएगी। वह समुद्र में भटकता रहेगा। मनुष्य का जीवन भी ऐसा ही है। यदि उसके पास कोई आदर्श नहीं है, तो वह परिस्थितियों का दास बन जाता है। वह समाज की अपेक्षाओं के अनुसार जीता है, भीड़ की इच्छाओं के अनुसार सोचता है और क्षणिक लाभों के लिए फैसले लेता है। उसे लगता है कि वह आगे बढ़ रहा है, लेकिन वास्तव में वह केवल बह रहा होता है।आदर्श जीवन को दिशा देता है। यह वह तारा है, जिसकी रोशनी हमें रास्ता दिखाती रहती है। मैं यह नहीं कह सकता कि मैंने अंतिम सत्य को पा लिया। शायद कोई भी मनुष्य ऐसा नहीं कह सकता। लेकिन, सत्य की खोज का आदर्श मेरे लिए इतना महत्वपूर्ण था कि उसने मेरे जीवन को दिशा दी। उसने मुझे कठिनाइयों में धैर्य दिया, असफलताओं में साहस दिया और सफलताओं में विनम्रता दी। यही किसी आदर्श की वास्तविक शक्ति है। वह हमें केवल लक्ष्य नहीं देता, वह हमारे चरित्र का निर्माण भी करता है। लोग अक्सर सफलता को सर्वोच्च मूल्य मान लेते हैं। वे पूछते हैं कि कितना धन कमाया? कितनी शोहरत मिली? कितनी शक्ति प्राप्त हुई? लेकिन, ये प्रश्न पर्याप्त नहीं हैं। एक व्यक्ति अत्यंत सफल होने के बावजूद भीतर से खाली हो सकता है।

मैंने एक बार कहा था कि सफलता का नहीं, मूल्यवान बनने का प्रयास करो। इसका कारण यही है कि मूल्य किसी बाहरी उपलब्धि से नहीं, बल्कि उस आदर्श से उत्पन्न होता है, जिसके प्रति हम समर्पित रहते हैं। यदि आपका आदर्श केवल स्वयं का लाभ है, तो आपका संसार भी उतना ही छोटा रह जाएगा। लेकिन, यदि आपका आदर्श सत्य, न्याय, करुणा या मानवता की सेवा है, तो आपका जीवन व्यक्तिगत सीमाओं से ऊपर उठने लगेगा। इसलिए, मैं कहूंगा कि जिस व्यक्ति के जीवन में कोई आदर्श नहीं है, वह वास्तव में उस जहाज के समान है, जो समुद्र में तो चल रहा है, पर उसे यह पता नहीं कि पहुंचना कहां है।
सूत्र: स्पष्ट दृष्टिकोण रखें
जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि बुद्धिमान होना नहीं, बल्कि सही आदर्श चुनना है। ज्ञान, शक्ति और सफलता तभी सार्थक हैं, जब वे सत्य, करुणा, न्याय और मानवता की सेवा में लगें। जिस व्यक्ति के जीवन में स्पष्ट उद्देश्य होता है, वही कठिनाइयों में धैर्य, असफलताओं में साहस और सफलताओं में विनम्रता बनाए रखता है।

यूपी में बड़ा हादसा: आईएलजीआईएम कंपनी में भीषण आग, दीवार और बीम गिरने से दो फायरकर्मियों की मौत, तीन घायल

0

ग्रेटर नोएडा की ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र स्थित आईएलजीआईएम कंपनी में सोमवार देर रात आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। कंपनी में इलेक्ट्रॉनिक चिप बनाने का काम होता है। आग की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर सर्विस की टीमें कई दमकल वाहनों के साथ मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया।

पुलिस के अनुसार सोमवार की मध्यरात्रि में आईएलजीआईएम कंपनी में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही ईकोटेक-3 थाना पुलिस और फायर सर्विस की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने आग बुझाने की कार्रवाई शुरू कर दी।

आग बुझाने के दौरान कंपनी की साइड की एक दीवार और लोहे का बीम अचानक गिर गया। इसकी चपेट में आने से पांच फायर सर्विस कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में दो फायरकर्मियों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य का उपचार चल रहा है।

इसी दौरान कंपनी की एक साइड की दीवार और लोहे का बीम भरभराकर नीचे गिर गया। मलबे की चपेट में फायर सर्विस के मुख्य आरक्षी चालक राजपाल सिंह, फायरमैन मनीष कुमार, मुख्य आरक्षी चालक तीरथपाल सिंह, फायरमैन अमित कुमार और फायरमैन रोहित यादव आ गए।

हादसे के बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और अन्य दमकलकर्मियों ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को मलबे से बाहर निकालकर एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने फायरमैन रोहित यादव और मुख्य आरक्षी चालक तीरथपाल सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं, मुख्य आरक्षी चालक राजपाल सिंह, फायरमैन मनीष कुमार और फायरमैन अमित कुमार का उपचार जारी है। पुलिस के मुताबिक तीनों की हालत खतरे से बाहर है।

घटना की सूचना के बाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य का जायजा लिया। मलबे में किसी अन्य व्यक्ति के दबे होने की आशंका को देखते हुए एसडीआरएफ की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। एसडीआरएफ और पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर राहत एवं बचाव कार्य किया। फिलहाल आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है। आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। पुलिस ने मृत फायरकर्मियों के शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के संबंध में अन्य अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।