Sunday, February 22, 2026
Home Blog Page 188

शर्मनाक हरकत: महिला कर्मचारियों से सुपरवाइजर ने पीरियड्स के मांगे सबूत,.. कराई सैनिटरी पैड की जांच!

0

यूपी डेस्क:  हरियाणा के रोहतक स्थित महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी (MDU) में महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ महिला सफाई कर्मचारियों के देर से ड्यूटी पर पहुंचने पर सुपरवाइजरों ने उनसे पीरियड्स के सबूत मांगे। इतना ही नहीं, एक महिला कर्मचारी से कथित रूप से सैनिटरी पैड दिखाने और उसकी तस्वीर लेने तक की बात सामने आई है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, घटना 26 अक्टूबर की है, जिस दिन हरियाणा के राज्यपाल असीम कुमार घोष विश्वविद्यालय पहुंचे थे। उसी दौरान कुछ महिला सफाईकर्मी देर से पहुंचीं, जिसके बाद सुपरवाइजर विनोद कुमार और वितेंदर कुमार ने देर का कारण पूछा। जब महिलाओं ने बताया कि वे मासिक धर्म के चलते देर हुईं, तो सुपरवाइजरों ने कथित रूप से इसे “बहाना” बताकर प्रमाण मांगा।

पीड़ित महिलाओं का कहना है कि एक सुपरवाइजर ने एक महिला कर्मचारी से कपड़े उतरवाकर सैनिटरी पैड की जांच करवाई और उसकी फोटो तक खींची गई। घटना सामने आते ही महिला कर्मचारियों ने जमकर हंगामा किया। यूनिवर्सिटी के छात्र संगठन भी मौके पर पहुंचे और आरोपी सुपरवाइजरों के खिलाफ नारेबाजी की। स्थिति बिगड़ने पर यूनिवर्सिटी प्रशासन को हस्तक्षेप करना पड़ा।

एमडीयू प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों सुपरवाइजरों को निलंबित कर दिया है और आंतरिक जांच समिति गठित की गई है। साथ ही पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई गई है। हरियाणा राज्य महिला आयोग ने भी इस मामले का संज्ञान लिया है और रोहतक के एसपी तथा एमडीयू कुलपति से पांच दिन के भीतर रिपोर्ट मांगी है।

गूगल- मेटा के जरिए बुलाईं गईं लड़कियां, वाराणसी के OYO होटल में चल रहा था देह व्यापार…4 युवतियां गिरफ्तार

0

Varanasi News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में पुलिस ने शुक्रवार देर रात एक OYO होटल में छापेमारी कर देह व्यापार में लिप्त गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दिल्ली और पश्चिम बंगाल की चार युवतियों को गिरफ्तार किया, जो सेक्स रैकेट से जुड़ी हुई थीं। यह छापेमारी कैंट थाना क्षेत्र के टाउन हाउस होटल में की गई, जहां पुलिस को लंबे समय से अवैध गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं। छापे के दौरान होटल के कमरों से कई आपत्तिजनक सामग्री, मोबाइल फोन और एक डायरी बरामद की गई है।

विदेशी व अन्य राज्यों की लड़कियां शामिल
पुलिस के मुताबिक, गिरोह देश के अन्य राज्यों के साथ-साथ विदेशों से भी युवतियों को वाराणसी बुलाता था। एक ट्रैवल एजेंट के जरिए इन्हें होटल तक लाया जाता था, और फिर ग्राहकों से मिलने के लिए मजबूर किया जाता था। पूछताछ में महिलाओं ने बताया कि उन्हें गूगल और मेटा के विज्ञापनों के जरिये संपर्क किया गया था, जिसके बाद उन्हें वाराणसी बुलाया गया।

होटल संचालक और एजेंट पर मुकदमा दर्ज
पुलिस ने होटल संचालक और एजेंट समेत पांच लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। इनमें दसमीत सिंह, अमन राय, पीयूष जायसवाल, उमेश यादव और शिवम शर्मा के नाम शामिल हैं।

पुलिस की सख्त चेतावनी
एडीसीपी वरुणा नीतू कटारिया ने बताया कि, “होटल में देह व्यापार की सूचना पर तत्काल कार्रवाई की गई। चार महिलाओं को मौके से पकड़ा गया है और सभी संबंधित आरोपियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है। वाराणसी में किसी भी होटल या ट्रैवल एजेंसी को ऐसी अवैध गतिविधियां नहीं करने दी जाएंगी।” फिलहाल, पुलिस गिरफ्तार महिलाओं से पूछताछ कर इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है।

भाई बना कातिल! जमीनी विवाद में बहन की गला घोंटकर की हत्या, यूं किया सबूत मिटाने का प्रयास

0

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। गोरखनाथ थाना क्षेत्र के रामपुर नयागांव में लापता हुई युवती की हत्या उसी के भाई ने की थी। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

दुपट्टे से गला घोंटकर की हत्या
पुलिस के अनुसार, आरोपी रामआशीष निषाद ने अपनी 19 वर्षीय बहन नीलम की दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या की और शव को बोरे में भरकर कुशीनगर जिले के कप्तानगंज क्षेत्र में फेंक दिया। गोरखनाथ पुलिस ने उसकी निशानदेही पर शव बरामद कर लिया है।

सीसीटीवी कैमरे ने खोला हत्या का राज 
एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि सोमवार शाम को नीलम लापता हुई थी। रात 9 बजे परिवार ने 112 पर सूचना दी। जांच में घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में आरोपी रामआशीष बोरे में कुछ लेकर बाइक से जाते हुए दिखा।

आरोपी भाई ने कबूला जुर्म
बुधवार को कड़ी पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूल किया। उसने बताया कि जमीन अधिग्रहण के मुआवजे के तीन लाख रुपये को लेकर तीन साल से परिवार में विवाद चल रहा था। पिता ने यह रकम नीलम की शादी के लिए बचाकर रखी थी, जिससे वह नाराज था।

सोमवार शाम इसी बात पर बहस के दौरान गुस्से में उसने नीलम की हत्या कर दी और शव को बोरे में भरकर कुशीनगर के कप्तानगंज इलाके में गन्ने के खेत में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के डर से युवक ने उठा लिया खौफनाक कदम, घर में मचा कोहराम , आरोपी सिपाहियों पर गिरी गाज

0

शाहजहांपुर: जिले में नदी के किनारे जुआ खेल रहे जुआरियों के पुलिस को देखते ही नदी में कूदने के बाद एक व्यक्ति की मौत हो गई है । पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बताया कि नदी में कूदे पांच अन्य व्यक्ति बच गए । इस मामले में तीन सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बुधवार रात, घटना के सिलसिले में प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर कोतवाली थाना के सिपाही पंकज कुमार, राजेश कुमार तथा अमन को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के साथ ही मामले की जांच पुलिस क्षेत्राधिकारी (सदर) प्रियंक जैन को सौंप गई है।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजेश द्विवेदी ने बृहस्पतिवार को बताया कि थाना कोतवाली अंतर्गत खन्नौत नदी के किनारे बुधवार शाम कुछ लोग जुआ खेल रहे थे तभी उधर से एक मामले की जांच के लिए पुलिस गुजरी। द्विवेदी के अनुसार, जुआ खेल रहे लोगों ने पुलिस देखकर समझा कि पुलिस उन्हें पकड़ने आ रही है और घबरा कर छह लोग नदी में कूद गए ।

उन्होंने बताया कि पानी कम होने के कारण पांच लोग नदी से निकल कर भाग गए, परंतु कोविद तिवारी (28) नामक एक अन्य व्यक्ति की नदी में डूबने से मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि तिवारी जुआरियों को कथित रूप से रुपए देने गया था, वह जुआ नही खेल रहा था लेकिन जुआरियों को भाग कर नदी में कूदते देख उसने भी यही किया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शव मिलने के बाद मृतक के परिजन उसे अस्पताल ले गए जहां तिवारी को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। केरूगंज मार्ग पर मृतक के परिजनों ने जाम लगा दिया। पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और और उन्हें बताया कि तीन सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया है इसके बाद जाम खोला गया।

 

Mayawati: सत्ता में वापसी के लिए मायावती ने निकाला तोड़, 2027 में ‘DM’ फॉर्मूले से मात देने की तैयारी

0

Mayawati: एक लंबे अर्से से सत्ता से दूर बसपा प्रमुख मायावती एक फिर से सत्ता पर काबिज होने के लिए बेताब हैं। यूपी विधानसभा का चुनाव भले ही दूर है, लेकिन बहन जी अभी से कील कांटे दुरुस्त करने में लगी हैं। बता दें कि बीते बुधवार को मायावती ने अपने पदाधिकारियों के साथ बैठक की और इस फार्मूले ‘DM’ का इजाद किया। उन्होंने सुनिश्चित किया कि इसी ‘DM’ फार्मुले के जरिए वह 2027 में 2002 वाली कहानी दोहराने का काम करेंगी।

क्या है DM फार्मूले का राज ?
बैठक के दौरान मायावती ने DM यानी कि दलित-मुस्लिम की बात की। उन्होंने अपनी पार्टी के नेताओं से कहा कि मुस्लिम समाज को बताएं कि 22 फीसदी दलित और 20 फीसदी मुस्लिम मिलकर बीजेपी को चुनाव में हरा सकते हैं।

प्रदेश में खोई हुई जनाधार को वापस पाने के लिए मायावती इस बार फ्रंटफुट पर खेलती हुई नजर आ रही हैं। जिस तरह से उन्होंने साल 2002 के विधानसभा चुनाव में दलित, मुस्लिम और सवर्णों को साधने का कामयाब हुई थी और पहली बार पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाई थी ठीक उसी तरह से 2027 की राह भी आसान बनाने में लगी हैं।

दलित-मुस्लिम समीकरण
बैठक में मायावती ने दलित-मुस्लिम के समीकरण को समझाते हुए पदाधिकारियों से कहा कि उत्तर प्रदेश में दलित-मुस्लिम के वोट मिलकर 42 प्रतिशत बनता है।  2022 में बीजेपी 41.3 फीसदी वोट पाकर दूसरी बार सत्ता पर कब्जा बरकरार रखा था।

मुस्लिम के सहारे मायावती
हालही में 2024 में हुए आम चुनाव में बसपा का खाता भी नहीं खुला था, जिसका ठिकड़ा उन्होंने मुस्लिम वोटरों पर फोड़ते हुए कहा था कि ‘इस बार मुसलमानों ने मेरा साथ नहीं दिया है, अब फिर से मुस्लिमों पर भरोसा जताते हुए उनका साथ मांगा है। साथ ही अपने पदाधिकारियों को टारगेट भी दे दिया है कि जितना अधिक हो सकता है उतना मुस्लिम लोगों को पार्टी से जोड़ने का काम किया जाए।

BJP से ज्यादा सपा- कांग्रेस पर मायावती का निशाना
हालही में लखनऊ के अंबेडकर पार्क में मायावती ने एक विशाल जनसभा किया था, ये भी कह सकते हैं कि उन्होंने 2027 चुनाव का आगाज किया था। कांशीराम के पुण्यतिथि पर आयोजित इस जनसभा में मायावती ने साफ कर दिया था कि अब बसपा कमबैक करने के लिए तैयार है। मौजूदा समय में मुस्लिमों का बड़ा वोट बैंक सपा-कांग्रेस गठबंधन के साथ है, जिसे देखते हुए मायावती ने दोनों दलों को मुस्लिम विरोधी कठघरे में खड़े करने का दांव चल रही हैं।

अंधविश्वास का नंगा सच! श्मशान में निर्वस्त्र होकर ऐसा क्या कर रही थी महिला…ग्रामीणों ने बेरहमी से पीटा, नग्न कर गांव में घुमाया

0

Maharajganj News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले से एक दिल दहला देने वाली और शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला को श्मशान घाट में कथित रूप से तंत्र-मंत्र साधना करते देख ग्रामीणों ने न सिर्फ पीटा, बल्कि निर्वस्त्र कर पूरे गांव में घुमाया। इस दौरान किसी ने घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना पनियरा थाना क्षेत्र के एक गांव की बताई जा रही है। पुलिस ने वीडियो के आधार पर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की पहचान की जा रही है।

श्मशान में तंत्र साधना के दौरान हुई घटना
जानकारी के अनुसार, दीपावली से एक दिन पहले महिला गांव के बाहर स्थित श्मशान घाट पर निर्वस्त्र होकर तंत्र पूजा कर रही थी। उसी समय कुछ ग्रामीण वहां पहुंचे और यह दृश्य देखकर भड़क गए। ग्रामीणों ने महिला को पकड़ लिया, मारपीट की और नग्न अवस्था में गांव में घुमाया। बताया जा रहा है कि इस पूरी घटना में कई लोग शामिल थे।

आत्महत्या की कोशिश और पलायन
स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, इस अमानवीय व्यवहार के बाद महिला ने लोक-लाज के डर से आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन समय रहते परिवार वालों ने बचा लिया। घटना से आहत होकर महिला और उसका पति गांव छोड़कर कहीं चले गए हैं।

पुलिस ने शुरू की जांच, दोषियों की तलाश जारी
इंस्पेक्टर पनियरा आशीष सिंह ने बताया कि “वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। घटना में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है, लेकिन वीडियो साक्ष्य के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।” पुलिस अधिकारियों ने कहा कि यह मामला सिर्फ अंधविश्वास या तंत्र-मंत्र का नहीं बल्कि महिला के सम्मान और कानून व्यवस्था से जुड़ा गंभीर अपराध है।

समाज में अंधविश्वास और हिंसा का खतरनाक मेल
यह घटना न केवल समाज में बढ़ते अंधविश्वास को उजागर करती है, बल्कि यह भी दिखाती है कि भीड़ न्याय लेने की प्रवृत्ति कितनी भयावह हो सकती है। मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने इस मामले में जल्द कार्रवाई और दोषियों पर सख्त सज़ा की मांग की है।

काशी की सनातन परंपरा, गंगा आराधना और लोकआस्था का अद्वितीय संगम है देव दीपावली: CM योगी

0

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को कहा कि देव दीपावली काशी की सनातन परंपरा, गंगा आराधना और लोकआस्था का अद्वितीय संगम है। यह पर्व भारत की उस अनादि परंपरा का सजीव प्रतीक है, जहाँ दीप केवल ज्योति नहीं, बल्कि धर्म, कर्तव्य और राष्ट्रभाव का प्रतीक हैं।   लखनऊ में एक उच्चस्तरीय बैठक में योगी ने पांच नवम्बर को वाराणसी में आयोजित होने वाली देव दीपावली 2025 की तैयारियों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की। उन्होंने कहा कि काशी की देव दीपावली का आयोजन इस प्रकार किया जाए कि यह भारत की सांस्कृतिक आत्मा और आध्यात्मिक चेतना का विश्व संदेश बने।

सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि देव दीपावली से पूर्व आयोजित गंगा महोत्सव (01 से 04 नवम्बर) और मुख्य आयोजन देव दीपावली (05 नवम्बर) की सभी तैयारियाँ समयबद्ध, व्यवस्थित और उच्च गुणवत्ता की हों। घाटों की प्रकाश सज्जा, दीपदान, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और जनसहभागिता की तैयारियाँ इस प्रकार हों कि श्रद्धा, अनुशासन और सौंदर्य का संतुलन प्रदर्शित हो। उन्होंने कहा कि गंगा तट पर दीपदान का द्दश्य श्रद्धा और अनुशासन की मिसाल बने। इसके लिए घाटों पर भीड़ नियंत्रण, सुरक्षा, स्वच्छता और यातायात प्रबंधन सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखा जाए। सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था या अवरोध न हो।

प्रत्येक घाट पर पर्याप्त सफाई कर्मी तैनात रहें
उन्होंने पर्यटन, नगर निगम, पुलिस, जल पुलिस, संस्कृति, सिंचाई, पीडब्ल्यूडी, विद्युत व स्वास्थ्य विभागों को विशेष रूप से निर्देशित किया कि वे अपनी जिम्मेदारी के अनुरूप आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि देव दीपावली के अवसर पर घाटों पर स्माटर् लाइटिंग, आकर्षक फ्लोरल डेकोरेशन, थीम-आधारित इंस्टालेशन तथा ड्रोन और सीसीटीवी मॉनिटरिंग की समुचित व्यवस्था की जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि घाटों, गलियों और प्रमुख मार्गों की सफाई और सजावट पर विशेष ध्यान दिया जाए तथा प्रत्येक घाट पर पर्याप्त सफाई कर्मी तैनात रहें।

सीसीटीवी फीड की निगरानी निरंतर की जाए
मुख्यमंत्री ने कहा कि कंट्रोल रूम 24म7 सक्रिय रहे और कमांड सेंटर से सीसीटीवी फीड की निगरानी निरंतर की जाए। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पर्याप्त शौचालय, पेयजल व्यवस्था, चिकित्सीय सहायता और प्राथमिक उपचार केंद्र स्थापित किए जाएँ। घाटों के समीप आपातकालीन नौका एवं एम्बुलेंस सेवाएँ उपलब्ध रहें। नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए उन्हें लाइफ जैकेट, पंजीकरण टैग और निर्धारित रूट की जानकारी दी जाए।

 CM  योगी ने दीपोत्सव की तैयारियों की भी समीक्षा  की 
योगी ने नमो घाट, राजघाट, राजेन्द्र प्रसाद घटा, दशाश्वमेध घाट सहित सभी प्रमुख घाटों पर आयोजित होने वाले दीपोत्सव की तैयारियों की भी समीक्षा की और कहा कि वहाँ दीप सज्जा, पर्यटक सुविधाएँ और सुरक्षा उपाय उच्च स्तर पर किए जाएँ। उन्होंने कहा कि नाविक समुदाय काशी की परंपरा का अभिन्न हिस्सा है, उनका उत्साह और योगदान देव दीपावली की गरिमा को और बढ़ाता है। प्रशासन यह सुनिश्चित करे कि उन्हें पर्याप्त सहयोग मिले और श्रद्धालुओं को सुरक्षित नौका सेवाएँ प्राप्त हों।

ग्रीन फायरक्रैकर शो आयोजित किया जाएगा
बैठक में बताया गया कि चेत सिंह घाट पर 25 मिनट की प्रोजेक्शन सहित प्रतिदिन 03 बार लेज़र शो का आयोजन करने की योजना है। इसी तरह, काशी विश्वनाथ घाट और चेत सिंह घाट के बीच रेत की सैंड आटर् इंस्टॉलेशन लगाई जाएगी। ग्रीन आतिशबाजी, लेज़र शो और संगीत कार्यक्रम के साथ काशी विश्वनाथ धाम घाट के सामने 10 मिनट का ग्रीन फायरक्रैकर शो आयोजित किया जाएगा।

धर्माचार्यों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जाए
मुख्यमंत्री ने कहा कि देव दीपावली का आयोजन‘क्लीन काशी, ग्रीन काशी, डिवाइन काशी’के भाव को साकार करने वाला हो। घाटों से लेकर गलियों तक स्वच्छता, सुगमता और प्रकाश व्यवस्था बनी रहे। उन्होंने यातायात प्रबंधन, पाकिर्ंग, बैरिकेडिंग, शटल सेवाओं, विद्युत आपूर्ति और चिकित्सा सेवाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए ताकि किसी भी क्षेत्र में जाम या अव्यवस्था न हो। उन्होंने कहा कि गंगा तटों पर आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्थानीय कलाकारों, विद्यालयों, स्वयंसेवी संस्थाओं, महिला समूहों और धर्माचार्यों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जाए। यह आयोजन जनसहयोग, सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक बने। उन्होंने कहा कि काशी का यह पर्व केवल धार्मिक नहीं, बल्कि आस्था, अनुशासन और आत्मबल का उत्सव है। काशी आने वाले श्रद्धालु और पर्यटक यहाँ की पावनता, व्यवस्था और अनुशासन देखकर‘अतिथि देवो भव:’की भारतीय परंपरा को अनुभव करें।

वंदे भारत एक्सप्रेस के पायलट की हरकत देख शर्म से झुकी आंखें, इंजन से उतरकर ट्रैक पर किया ऐसा काम कि मचा हड़कंप

0

UP Desk: देश की सबसे आधुनिक ट्रेनों में गिनी जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस इस बार गलत वजह से चर्चा में है। दिल्ली से भोपाल जा रही ट्रेन के लोको पायलट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है, जिसमें वह ग्वालियर स्टेशन पर इंजन से उतरकर ट्रैक पर पेशाब करता हुआ दिखाई दे रहा है।

स्वच्छ भारत अभियान की भावना को ठेस
सूत्रों के अनुसार यह घटना प्लेटफॉर्म नंबर 1 की है। वहां मौजूद यात्रियों ने पूरी घटना अपने मोबाइल कैमरों में रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर शेयर कर दी। वीडियो में साफ दिख रहा है कि लोको पायलट बिना किसी झिझक के ट्रैक पर पेशाब कर रहा है, जबकि आसपास कई यात्री मौजूद थे। रेलवे के नियमों के अनुसार, स्टेशन पर रुकने के दौरान स्टाफ के लिए शौचालय की सुविधा उपलब्ध रहती है, लेकिन पायलट ने उसका उपयोग नहीं किया। इस घटना ने न केवल रेलवे की छवि पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि स्वच्छ भारत अभियान की भावना को भी ठेस पहुंचाई है।

रेलवे प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने कहा कि वीडियो की प्रामाणिकता की जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। इस घटना से यात्रियों में आक्रोश और हैरानी दोनों देखी जा रही है। हालांकि पंजाब केसरी इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

 

UP Police Exam: ASI और SI भर्ती के लिए प्रवेश पत्र जारी, परीक्षा सेंटर पर लाना होगा ये जरूरी दस्तावेज

0

UP Police Exam: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) ने उपनिरीक्षक (गोपनीय), सहायक उपनिरीक्षक (लिपिक) और एएसआई (लेखा) के पदों पर भर्ती के लिए ऑफलाइन लिखित परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। परीक्षा एक और दो नवंबर को प्रदेश के 430 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं, वहीं एसटीएफ को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

भर्ती बोर्ड के अनुसार, अभ्यर्थियों की तस्वीरों की जांच के दौरान 1172 उम्मीदवारों की फोटो में गड़बड़ी पाई गई है। कुछ आवेदकों की फोटो आवेदन पत्र में अपलोड नहीं हुई थी, जबकि कई की फोटो धुंधली या अनुपयुक्त थी। ऐसे अभ्यर्थियों को परीक्षा के दिन दो रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाने के निर्देश दिए गए हैं।

बोर्ड ने uppbpb.gov.in पर फोटो से संबंधित गड़बड़ी वाले अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी है। इन अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र पर नई रंगीन फोटो चिपकानी होगी और एक अतिरिक्त फोटो परीक्षा केंद्र पर जमा करनी होगी। फोटो मिलान के बाद ही प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।

भर्ती बोर्ड के मुताबिक, 1 नवंबर को कम्प्यूटर ऑपरेटर परीक्षा 10 जिलों के 244 केंद्रों पर और 2 नवंबर को एसआई व एएसआई परीक्षा 10 जिलों के 186 केंद्रों पर होगी। सबसे अधिक केंद्र लखनऊ में बनाए गए हैं — क्रमशः 47 और 35। परीक्षा केंद्रों पर त्रिस्तरीय जांच व्यवस्था लागू रहेगी।

Ambedkar Nagar News: पुलिस मुठभेड़ में पशु तस्कर घायल, अंधेरे का फायदा उठाकर दो तस्कर फरार

0

Ambedkar Nagar News( कार्तिकेय द्विवेदी ): उत्तर प्रदेश के अम्बेडकर नगर जिले के कटका थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस और पशु तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई।  इस दौरान एक पशु तस्कर के पैर में गोली  लग गई जिसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि दो पशु तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।

मिली जानकारी के मुताबिक घटना कटका थाना क्षेत्र के तमसा नदी के नसोपुर पुल के पास की बताई जा रही है। जहां कटका और जलालपुर थाना पुलिस संयुक्त रूप से गश्त पर थी। मुखबिर से सूचना मिली कि तीन लोग एक गाय लेकर जा रहे है। इस  पर पुलिस ने घेराबंदी की पुलिस को देखते ही इन लोगो ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया।  जिसके उत्तर में पुलिस टीम ने भी फायरिंग की जिसमे एक तस्कर को पैर में  गोली लग गयी और वह घायल हो गया।

पुलिस ने बताया कि घायल तस्कर के पास से एक तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं पुलिस के अनुसार पकड़ा गया आरोपी लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों में शामिल है और कई बार पशु तस्करी के मामलों में जेल जा चुका है। मुठभेड़ के समय ये तस्कर एक गाय लेकर जा रहे थे। गिरफ्तार तस्कर और फरार अभियुक्तों का लंबा आपराधिक इतिहास है।