कन्नौज- 15 हजार का इनामी गैंगस्टर को पुलिस ने पकड़ा, गैंगस्टर पर में दर्ज हैं 10 आपराधिक मुकदमे, कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह को मिली सफलता, गिरफ्तार गैंगस्टर मिलन कुशवाहा का रहने वाला
Mathura News: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में मंगलवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बलदेव थाना क्षेत्र के अंतर्गत यमुना एक्सप्रेसवे पर माइलस्टोन संख्या 127 के पास चार से पांच बसों और एक कार में अचानक आग लग गई। आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और यात्रियों में चीख-पुकार शुरू हो गई।
हादसे की खबर मिलते ही पुलिस-प्रशासन मौके पर, दमकल की गाड़ियों ने संभाला मोर्चा
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, जिला प्रशासन और यमुना एक्सप्रेसवे की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई और राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया। आग बुझाने के लिए दमकल विभाग की गाड़ियां भी मौके पर बुलाई गईं।
जिलाधिकारी ने की 2 मौतों की पुष्टि, कई घायल अस्पताल में भर्ती; जांच जारी
बताया जा रहा है कि मथुरा के जिलाधिकारी ने इस हादसे में दो लोगों की मौत की पुष्टि की है। वहीं, कई लोगों के घायल होने की सूचना है। सभी घायलों को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस और प्रशासन मामले की जांच कर रहे हैं। फिलहाल एक्सप्रेसवे पर यातायात को नियंत्रित किया गया है और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है।
एक्सप्रेसवे पर यातायात नियंत्रित, प्रशासन ने की अफवाहों से दूर रहने की अपील
वहीं प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान ना दें और जरूरत ना होने पर घटनास्थल की ओर ना जाएं।
*1* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने तीन देशों के दौरे के क्रम में जॉर्डन पहुंच चुके हैं। पहले जहां एयरपोर्ट पर जॉर्डन के पीएम जाफर हसन ने उनका स्वागत किया। वहीं राजधानी अम्मान के हुसैनिया पैलेस में किंग अब्दुल्ला द्वितीय बिन अल हुसैन ने गले लगाकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
*2* मोदी बोले- आतंकवाद के खिलाफ जॉर्डन की सोच भारत जैसी, किंग अब्दुल्ला के साथ द्विपक्षीय बैठक की: हुसैनिया महल में पीएम मोदी का स्वागत हुआ
*3* पीएम मोदी के जॉर्डन दौरे का आज दूसरा दिन, बिजनेस फोरम की बैठक को संबोधित करेंगे; कल किंग अब्दुल्ला से द्विपक्षीय बैठक की
*4* शाह-नड्डा ने हाथ पकड़कर नितिन नबीन को कुर्सी पर बैठाया, बीजेपी मुख्यालय में नए कार्यकारी अध्यक्ष पर फूल बरसाए गए, जय श्रीराम के नारे लगे
*5* भाजपा ने पीयूष गोयल को तमिलनाडु का चुनाव प्रभारी बनाया, बैजयंत पांडा को असम की जिम्मेदारी; दोनों राज्यों में 2026 में विधानसभा चुनाव
*6* ‘मोदी तेरी कब्र खुदेगी’ नारे को लेकर संसद में हंगामा, नड्डा बोले- राहुल-सोनिया माफी मांगे; प्रियंका बोलीं- रैली में किसने कहा, हमें नहीं मालूम
*7* आज संसद में पेश होगा VB-G Ram G Bill: गांवों की अर्थव्यवस्था को लगेंगे पंख; मजबूत होगी विकसित भारत की नींव
*8* सोमवार को लोकसभा में पूरक मांगों पर चर्चा के दौरान भारी हंगामा देखने को मिला, जहां आमतौर पर शांत और संयमित रहने वालीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण विपक्षी सांसदों की लगातार टोका-टाकी पर नाराजगी जताते हुए कहा, ‘सच्चाई है भाई, क्यों नहीं बताऊं… ये नाटक नहीं होना चाहिए
*9* यह तीखी नोकझोंक तब शुरू हुई जब वित्त मंत्री ने यूपीए सरकार के कार्यकाल का जिक्र करते हुए तत्कालीन रक्षा मंत्री के उस बयान को पटल पर रखा, जिसमें उन्होंने सेना के आधुनिकीकरण के लिए ‘फंड न होने’ की बात स्वीकारी थी। विपक्ष की ओर से हंगामा करते हुए उन्हें रोकने की कोशिश करने पर वित्त मंत्री ने आक्रामक रुख अपनाते हुए पुरानी रक्षा नीतियों की पोल खोली, इससे सदन का माहौल गरमा गया।
*10* वित्त मंत्री ने 2013 के आर्थिक परिदृश्य की तुलना वर्तमान हालात से करते हुए कहा, “2013 में जब वैश्विक चुनौतियां सामने आईं थीं, तब हमारी अर्थव्यवस्था उनसे जूझ रही थी और डगमगा रही थी। लेकिन आज स्थिति बदल चुकी है। वर्तमान में हमारी अर्थव्यवस्था में एक अद्भुत लचीलापन है।”
*11* सड़क किनारे के अवैध ढाबे हादसों की वजह- सुप्रीम कोर्ट, पूछा- इसके लिए कौन जिम्मेदार, एक्सप्रेसवे और नेशनल हाईवे पर बढ़ते एक्सीडेंट रोकने गाइडलाइन बनाएंगे
*12* गोवा अग्निकांड के मुख्य आरोपी सह-मालिकों गौरव लूथरा और सौरभ लूथरा को आज भारत वापस लाया जाएगा। दिल्ली एयरपोर्ट पर गोवा और दिल्ली पुलिस की टीमें मौजूद रहेंगी। इसके बाद उनकी पटियाला हाउस कोर्ट पेशी होगी
*13* नीतीश कुमार ने मुस्लिम महिला के चेहरे से हिजाब हटाने की कोशिश की, कांग्रेस-RJD ने वीडियो शेयर कर मांगा इस्तीफा
*14* एनसीपी-एसपी की लोकसभा सांसद सुप्रिया सुले ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों पर भरोसा जताते हुए विपक्षी दलों के रुख से अलग बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वह EVM पर सवाल नहीं उठाएंगी, क्योंकि उन्हीं मशीनों के जरिए वह चार बार सांसद चुनी गई हैं।
*15* क्या कांग्रेस में शामिल होंगे प्रशांत किशोर? राहुल गांधी के साथ दिल्ली में हुई मीटिंग, प्रियंका भी थीं मौजूद
*16* ‘महात्मा की विरासत का अपमान न करें’, मनरेगा का नाम बदलने पर शशि थरूर का पहला रिएक्शन, राम नाम की आड़ में गांधी को दरकिनार कर रही मोदी सरकार…; ‘मनरेगा’ का नाम बदलने पर अशोक गहलोत
*17* मोहाली में कबड्डी खिलाड़ी की गोलियां मारकर हत्या, फैंस बनकर आए हमलावर, बंबीहा गैंग बोला- सिद्धू मूसेवाला की हत्या का बदला लिया
*18* मेसी को जय शाह ने टी-20 वर्ल्डकप का टिकट दिया, टीम इंडिया की जर्सी और दिग्गज क्रिकेटर्स के ऑटोग्राफ वाला बैट भी गिफ्ट किया
==============================
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज अपने व्यक्तिगत कार्यों को पूरा करने में समय व्यतीत करेंगे। आपकी योग्यता उभरकर सबके सामने आएगी। इस समय ग्रह गोचर आपके पक्ष हो गए है । घर तथा व्यवसाय संबंधित कुछ महत्वपूर्ण निर्णय भी लेंगे। जीवनसाथी या मित्र का भरपूर सहयोग मिलेगा व बातचीत भी होंगी जिससे मानसिक दबाव दूर होगा। स्वास्थ्य सुधार होगा।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु , वे, वो)
आज कड़ी मेहनत व परिश्रम से बेहतर उपलब्धियां हासिल करने में सक्षम रहेंगे। व्यावसायिक योजनाओं को कार्य रूप देने से पहले किसी जानकार के साथ अच्छी तरह सलाह-मशविरा अवश्य कर लें। नौकरी में तबादला या किसी प्रकार का मनमुटाव हो सकता है, इसलिए सावधान रहें। स्वास्थ्य लाभ होगा।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आप में हिम्मत और साहस भरपूर रहेगा। अपने लक्ष्य तक पहुंचने के लिए कोई भी तरीका अपनाकर सफलता हासिल करेंगे। किसी मनोहर जगह जाकर बदलते मौसम और प्रकृति का आनंद उठाने का भी मौका मिलेगा। सेहत बेहतर रहेगी।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
समय तरक्की दायक चल रहा है। लक्ष्य को पाने के लिए जी तोड़ मेहनत करेंगे। मीडिया, कला, ऑनलाइन आदि से संबंधित कार्यों में विशेष सफलता हासिल होगी। आर्थिक मामलों पर गंभीरता से विचार करना अति आवश्यक है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज कुछ अनूठा या नया करने की धुन सवार रहेगी। रूपए-पैसे के मामले में भाग्यशाली रहेंगे। विशेष तौर पर महिलाओं के लिए समय बहुत ही अनुकूल है। उन्हें अपनी योग्यता व कार्य क्षमता का प्रदर्शन करने का भरपूर मौका मिलेगा। स्वास्थ्य लाभ होगा।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
बॉस व अधिकारियों के साथ रिश्ते अच्छे बने रहेंगे। धन प्राप्ति के योग प्रबल बने हुए हैं इसलिए अपने काम के प्रति पूर्ण रूप से एकाग्रचित्त रहें। सहकर्मियों का भी पूर्ण सहयोग रहेगा। किसी मित्र की सलाह आपके व्यवसाय के लिए बहुत ही लाभदायक रहेगी।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
काम में विस्तार की योजना को कार्य रूप में परिणत करने का उचित समय है। परंतु शेयर, सट्टा जैसे रिस्की काम में निवेश करने से बचें। नौकरी में बॉस या अधिकारियों के साथ किसी बात को लेकर मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज फोन द्वारा कोई महत्वपूर्ण सूचना प्राप्त होगी जो कि भविष्य संबंधी कार्यों के लिए फायदेमंद साबित रहेगी। परिवार तथा परिवार जनों की जरूरतों व इच्छाओं को प्राथमिकता देना उनके मन में आपके प्रति सम्मान उत्पन्न करेगा।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
व्यवसायिक गतिविधियों में अपने प्रतिद्वंद्वियों की गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें। आप अपनी प्रतिभा के दम पर कार्यस्थल पर एक नई पहचान बनाने में सक्षम रहेंगे। अधिकारी भी आपकी कार्यशैली से प्रभावित होंगे। घरेलू जीवन पर ध्यान देने की आवश्यकता है। आत्मविश्वास को कमजोर न होने दें सफलता अवश्य मिलेगी। स्वास्थ्य सुधार होगा।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज कोई आश्चर्यचकित करने वाली घटना घटित हो सकती है। नए-नए संपर्क बनेंगे। घर में कीमती वस्तुओं की शॉपिंग भी होगी। विद्यार्थी किसी प्रतियोगिता परीक्षा में पूरे आत्मविश्वास से कामयाबी हासिल करेंगे।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
तकनीकी कामों से जुड़े बिजनेस में बेहतरीन सफलता प्राप्त हो सकती हैं। परंतु ध्यान रखें कि कहीं पैसा अटक सकता है इसलिए आज धन संबंधी लेनदेन ना ही करें। नौकरी में त्योहारों की वजह से कार्यभार की अधिकता रहेगी। ओवर टाइम भी करना पड़ सकता है।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
दिन की शुरुआत में कुछ परेशानियां सामने आएंगी, परंतु आप अपनी सकारात्मक सोच द्वारा परिस्थितियों को अपने पक्ष में करने के लिए सक्षम भी रहेंगे। चिंता से बाहर निकलने की कोशिश करें। आपके हाथों समाज सेवा संबंधी कोई कार्य भी संपन्न हो सकता है, जिससे आत्मिक खुशी महसूस होगी।
वृश्चिक राशि से निकलकर सूर्यदेव 16 दिसंबर दिन मंगलवार को धनु राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इसी के साथ खरमास की शुरुआत भी हो जाएगी। 12 दिसंबर को शुक्र ग्रह अस्त हो चुके हैं और 52 दिनों तक अस्त रहेंगे। एक फरवरी 2026 के बाद शुक्र का उदय होगा। इस दौरान खरमास में कोई भी शुभ या मांगलिक कार्य करना वर्जित माना जाता है।ज्योतिषाचार्य एसएस नागपाल ने बताया कि सूर्यदेव एक राशि में लगभग 30 दिन रहते है, सूर्यदेव किसी राशि में प्रवेश करते हैं, तो उस दिन सूर्यदेव की संक्रांति होती है। मंगलवार को सुबह 4:19 बजे सूर्यदेव वृश्चिक राशि से निकलकर धनु राशि में प्रवेश करेंगे। नववर्ष में 14 जनवरी 2026 को मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे।
सूर्य की संक्रांति में पुण्यकाल का बहुत महत्व होता है। धनु संक्रांति का पुण्यकाल 16 दिसंबर की सुबह 10:43 बजे तक रहेगा। उन्होंने बताया कि इस दौरान गोदावरी या अन्य पवित्र नदी में स्नान और वस्त्र दान का विशेष महत्व होता है। एक फरवरी 2026 को शुक्र उदय होने के तीन-चार दिन बाद से शुभ मांगलिक कार्य शुरू हो जाएंगे।
एसएस नागपाल ने बताया कि खरमास में कोई भी मांगलिक कार्य करना वर्जित होता है। भगवान सूर्य जब देवगुरु बृहस्पति के घर में आते हैं तो वे अपना तेज कम कर देते हैं। साथ ही इस दौरान बृहस्पति ग्रह की शुभता कम हो जाती है।
भगवान सूर्य के तेज कम होने और देवगुरु बृहस्पति की शुभता का प्रभाव कम होने के कारण से ही खरमास में विवाह, सगाई, यज्ञोपवीत, मुंडन, गृह प्रवेश जैसे शुभ-मांगलिक कार्य नहीं कराए जाते हैं। खरमास के समय भगवान विष्णु व भगवान शंकर की पूजा करना अत्यंत शुभ माना जाता है। खरमास में दान-पुण्य जरूर करना चाहिए। इससे जीवन में सुख-समृद्धि आती है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने एक अहम फैसले में कहा कि कानूनन दत्तक पुत्र भी सभी प्रयोजनों के लिए पुत्र के समान होता है। इस टिप्पणी के साथ कोर्ट ने लखनऊ नगर निगम को दिवंगत कर्मचारी के दत्तक पुत्र – शानू कुमार की अनुकंपा नियुक्ति के दावे पर दो माह में पुनर्विचार करने का आदेश दिया है। हाईकोर्ट ने नगर निगम के उस आदेश को भी रद्द कर दिया, जिसमें कहा गया था कि दत्तक पुत्र को अनुकंपा नियुक्ति के तहत नौकरी नहीं दी जा सकती है। कोर्ट ने कहा- अगर किसी के पास दत्तक ग्रहण विलेख (प्रमाणपत्र) है तो प्रशासनिक अफसर उस पर सवाल मत उठाएं।
न्यायमूर्ति श्रीप्रकाश सिंह की एकल पीठ ने यह फैसला याची शानू कुमार की सेवा मामले में दाखिल याचिका पर दिया। याची ने अपने दत्तक पिता, सेवाकाल में दिवंगत नगर निगम के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रमेश की मृत्यु के बाद अनुकंपा नियुक्ति देने की मांग की थी। नगर निगम ने शानू कुमार का दावा यह कहते हुए खारिज कर दिया था कि दत्तक ग्रहण के समय उनकी आयु 18 वर्ष थी, जो हिंदू दत्तक एवं भरण-पोषण अधिनियम, 1956 के अनुरूप नहीं है।
UP Winter Vacation 2025: राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के कई जिलों में कोहरे के साथ दिन की शुरुआत हुई। बदले हुए मौसम और ठंड को देखते हुए छात्रों के लिए इस दिसंबर में शीतकालीन अवकाश की घोषणा जल्द ही की जाएगी। राज्य के सभी स्कूल 20 दिसंबर 2025 से 31 दिसंबर 2025 तक बंद रहेंगे, जिससे छात्रों को 12 दिनों की छुट्टी का अवसर मिलेगा। यह अवकाश मौसम और तापमान की स्थिति के अनुसार बढ़ाया भी जा सकता है।
अधिकारी ने बताया शीतकालीन अवकाश के दौरान, जिला अधिकारी विभिन्न हिस्सों में तापमान, कोल्ड वेव और कोहरे की स्थिति को देख कर फैसला ले सकते है। यदि अंतिम सप्ताह में अत्यधिक ठंड या कोहरा बढ़ता है, तो स्कूलों को और अधिक समय के लिए बंद रखने की संभावना है। इस प्रकार के किसी भी बदलाव की सूचना स्कूलों के माध्यम से अभिभावकों दी जाएगी ।
आप को बता दें कि विभाग की ओर से तराई इलाकों के 19 जिलों में अत्यधिक घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। शनिवार को तराई के बरेली, कुशीनगर, गोरखपुर, अयोध्या में दृश्यता शून्य तक पहुंच गई। 6.4 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ कानपुर शहर सबसे ठंडा रहा। वहीं मुजफ्फरनगर में 6.8 डिग्री और अयोध्या में 7 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम पारा दर्ज हुआ।