Monday, February 16, 2026
Home Blog Page 72

Munna Shukla News: बाहुबली मुन्ना शुक्ला की जेल में अचानक बिगड़ी तबीयत, भागलपुर से पटना शिफ्ट, IGIMS में इलाज जारी

0

Munna Shukla News: बिहार के चर्चित बाहुबली नेता और पूर्व विधायक विजय कुमार शुक्ला उर्फ मुन्ना शुक्ला की स्वास्थ्य स्थिति अचानक खराब हो गई है। बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए उन्हें भागलपुर केंद्रीय कारा से पटना के बेऊर जेल में स्थानांतरित किया गया है। वर्तमान में उनका उपचार पटना के प्रतिष्ठित इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (IGIMS) में जारी है।

आंख में रेटिना की समस्या, मोतियाबिंद का होगा ऑपरेशन

सूत्रों के अनुसार, करीब दो सप्ताह पहले मुन्ना शुक्ला को आंखों में तेज दर्द और विजन संबंधी दिक्कत शुरू हुई। शुरुआती इलाज भागलपुर जेल में ही किया गया, लेकिन हालत स्थिर न होने पर विशेषज्ञों ने पटना रेफर करने की सिफारिश की। जेल अधिकारियों का कहना है कि रेटिना में आई समस्या गंभीर हो गई थी, जिसके बाद तुरंत ट्रांसफर का फैसला लिया गया। अब IGIMS के नेत्र विशेषज्ञ उनकी लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं और जल्द ही मोतियाबिंद सर्जरी की योजना है। डॉक्टरों की टीम उनकी स्थिति पर कड़ी नजर रखे हुए है।

चुनाव से पहले हुआ था भागलपुर ट्रांसफर, परिवार ने लगाए थे गंभीर आरोप

गौरतलब है कि बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले मुन्ना शुक्ला को सुरक्षा कारणों से पटना की बेऊर जेल से भागलपुर शिफ्ट किया गया था। प्रशासन का तर्क था कि जेल से फोन पर संदिग्ध बातचीत हो रही थी, जो चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित कर सकती थी। इस फैसले पर मुन्ना शुक्ला की बेटी शिवानी शुक्ला ने तीखा विरोध जताया था और इसे राजनीतिक साजिश करार दिया था। अब स्वास्थ्य आधार पर वापस पटना लाए जाने से स्थिति फिर चर्चा में है।

उम्रकैद की सजा काट रहे मुन्ना शुक्ला

मुन्ना शुक्ला पूर्व मंत्री बृज बिहारी प्रसाद हत्याकांड में दोषी करार दिए गए हैं। अदालत ने उन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में अपील की, जहां मामला लंबित है। फिलहाल वे इसी मामले में सजा भुगत रहे हैं। उनकी सेहत में जल्द सुधार की उम्मीद है।

दिग्गज एक्टर के घर नए साल मातम का माहौल! 34 साल की बेटी की मौत से लगा सदमा, Hotel के कमरे में इस हाल में मिली लाश

0

UP Desk : हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता टॉमी ली जोन्स की बेटी विक्टोरिया जोन्स के कथित तौर पर निधन की खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, वह सैन फ्रांसिस्को के एक लग्जरी होटल में बेहोशी की हालत में पाई गई थीं, जिसके बाद उनकी मौत हो गई। यह घटना नए साल के दिन तड़के शहर के फेयरमोंट सैन फ्रांसिस्को होटल में हुई बताई जा रही है। विक्टोरिया की उम्र 34 वर्ष थी।

मौत के कारणों का नहीं हुआ खुलासा
TMZ की रिपोर्ट के मुताबिक, सुबह करीब 3 बजे से कुछ पहले होटल से मेडिकल इमरजेंसी को लेकर कॉल की गई थी। सूचना मिलते ही इमरजेंसी रिस्पॉन्डर्स और पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई। फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है, हालांकि स्थानीय रिपोर्ट्स का कहना है कि जांचकर्ताओं को अभी किसी साजिश या गड़बड़ी के संकेत नहीं मिले हैं। जांच जारी होने के कारण इस मामले में अधिक जानकारी साझा नहीं की गई है।

खुद भी एक्ट्रेस हैं विक्टोरिया जोन्स
विक्टोरिया जोन्स, ऑस्कर विजेता अभिनेता टॉमी ली जोन्स और उनकी पूर्व पत्नी किम्बर्लिया क्लॉघली की बेटी थीं। उनके एक बड़े भाई ऑस्टिन जोन्स भी हैं। बीते कुछ वर्षों में वह सार्वजनिक जीवन से दूर रही थीं, लेकिन अपने शुरुआती दौर में उन्होंने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में काम किया था।

कड़ाके की ठंड में दर्दनाक मौत: UP रोडवेज बस में बैठे-बैठे यात्री की गई जान, पूरे सफर में किसी को नहीं लगी भनक

0

Deoria News: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से कड़ाके की ठंड के बीच एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। जहां यूपी रोडवेज बस में सफर कर रहे एक शख्स की सीट पर बैठे-बैठे ही मौत हो गई, लेकिन हैरानी की बात यह रही कि पूरी यात्रा के दौरान किसी भी यात्री को इसकी भनक तक नहीं लगी। मिली जानकारी के मुताबिक, यह घटना शनिवार सुबह की है। जब बस लकहहू मोड़ बस स्टैंड पर पहुंची और सभी यात्री उतर गए, तब भी युवक अपनी सीट पर ही बैठा रहा। जब बस कंडक्टर ने उसे उतरने के लिए हल्के से छूकर आवाज दी, तो उसके शरीर में कोई हलचल नहीं हुई। इसके बाद कंडक्टर ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

बस स्टैंड पर मचा हड़कंप
घटना की जानकारी मिलते ही बस स्टैंड पर अफरा-तफरी मच गई। युवक की पहचान के लिए उसकी तस्वीर वायरल की गई। इसके बाद बस को नजदीकी लार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। लार थाना प्रभारी संतोष कुमार ने फोन पर बताया कि घटना सुबह करीब 9 बजे की है। मृतक की पहचान छोटेलाल पासवान (45 वर्ष) के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर परिजनों को सौंप दिया, क्योंकि परिवार ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।

ड्यूटी से घर लौटते वक्त थम गई सांस
मृतक छोटेलाल पासवान लार थाना क्षेत्र के कस्बा स्थित घारी वार्ड के टोला सोनराबारी के रहने वाले थे। वे देवरिया शहर के एक पेट्रोल पंप पर मैनेजर के पद पर काम करते थे। शनिवार सुबह ड्यूटी खत्म होने के बाद वे यूपी रोडवेज बस से अपने घर लार लौट रहे थे। बस कंडक्टर के अनुसार, रावतपार गांव के गेट के पास युवक को टिकट का बचा हुआ किराया भी लौटाया गया था। उस समय उनकी हालत पूरी तरह सामान्य लग रही थी। लेकिन इसके बाद अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और बस में ही उनकी मौत हो गई।

परिवार में मचा कोहराम
लार CHC के अधीक्षक के मुताबिक, मौत हार्ट अटैक या किसी अन्य कारण से भी हो सकती है। जैसे ही घटना की सूचना परिजनों को मिली, घर में कोहराम मच गया। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। अचानक हुई इस मौत से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

UP में कोहरे–गलन का डबल अटैक! नोएडा से गोरखपुर तक थर्ड डिग्री ठंड, IMD का 9 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

0

UP Weather News: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर कड़ाके की ठंड के साथ कोहरे और गलन का डबल कहर देखने को मिल रहा है। रविवार को प्रदेश के ज्यादातर जिलों की सुबह घने कोहरे के साथ होगी। इसके साथ ही कई इलाकों में कोल्ड डे की स्थिति बनी रहेगी, जिससे ठंड का असर और ज्यादा बढ़ जाएगा। नोएडा से लेकर लखनऊ और गोरखपुर से आगरा तक ठंड लोगों को कंपकंपाने पर मजबूर कर देगी। मौसम विभाग के मुताबिक, पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बर्फबारी और पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश में यह स्थिति बनी हुई है। आने वाले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है।

4 जनवरी को घने कोहरे का अलर्ट, कई जिलों में चेतावनी
भारतीय मौसम विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के अनुसार, 4 जनवरी को पूर्वी और पश्चिमी यूपी के अधिकांश जिलों में सुबह के समय घना से घना कोहरा देखने को मिलेगा। पश्चिमी यूपी के 9 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा प्रदेश के ज्यादातर जिलों में सुबह के वक्त कोहरा छाया रहेगा। हालांकि कुछ इलाकों में दिन चढ़ने के साथ धूप निकलने की भी संभावना है।

आगरा से प्रयागराज तक कोहरे की चादर
मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को बिजनौर, सहारनपुर, मोरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, झांसी, महोबा और ललितपुर में घना से घना कोहरा रहेगा। वहीं शामली, मुजफ्फरनगर, संभल, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, श्रावस्ती, बलरामपुर, बहराइच, सीतापुर, सिद्धार्थनगर, महराजगंज, कुशीनगर, प्रयागराज, कौशाम्बी, चित्रकूट, बांदा, हमीरपुर, जालौन, कानपुर, आगरा, इटावा और फिरोजाबाद में 200 से 500 मीटर तक दृश्यता वाला घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

लखनऊ और नोएडा का आज का मौसम
रविवार को राजधानी लखनऊ में सुबह हल्का कोहरा रहेगा। जैसे-जैसे दिन बढ़ेगा, कोहरा छंटने लगेगा और आसमान साफ हो जाएगा। यहां अधिकतम तापमान करीब 17 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है। वहीं दिल्ली-एनसीआर के नोएडा में दिन के समय कोहरा देखने को मिल सकता है। हालांकि नोएडा और दिल्ली के लिए मौसम विभाग ने कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। नोएडा में आज अधिकतम तापमान करीब 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

40 दिन में 13 बार सांप ने डसा! दहशत में जी रही 14 साल की रिया, पांच महीने से अपना घर छोड़ने को है मजबूर

0

Kaushambi News: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के सिराथू तहसील क्षेत्र के भैंसहापर गांव की यह घटना लंबे समय तक चर्चा में रही है। जहां 14 वर्षीय किशोरी रिया मौर्या को महज 40 दिनों के भीतर 13 बार सांप ने काट लिया। इस घटना ने न सिर्फ परिवार बल्कि पूरे गांव को दहशत में डाल दिया। बार-बार सांप के काटने से रिया की हालत अक्सर गंभीर हो जाती थी, जिससे परिजन भी बेहद परेशान और भयभीत रहते थे।

खेत में काम के दौरान पहली बार सांप ने काटा
घटना पहली बार 22 जुलाई को सामने आई, जब रिया धान की रोपाई के लिए खेत गई थी। उसी दौरान अचानक एक सांप ने उसके पैर में डस लिया। परिजन तुरंत उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने प्रयागराज रेफर कर दिया, लेकिन परिवार उसे मंझनपुर के तेजमती अस्पताल ले गया, जहां इलाज के बाद उसकी जान बच सकी। इलाज के बाद जैसे ही रिया घर लौटी, कुछ दिनों के भीतर उस पर फिर से सांप ने हमला कर दिया। इसके बाद 40 दिनों तक लगातार सांप उसे निशाना बनाता रहा और कुल 13 बार उसे काट चुका था।

इलाज और झाड़-फूंक भी नहीं रोक पाई डरावनी घटनाएं
बार-बार सांप के काटने से परेशान परिवार ने हर संभव इलाज कराया। अस्पताल के साथ-साथ झाड़-फूंक का भी सहारा लिया गया, लेकिन इसके बावजूद सांप का डर खत्म नहीं हुआ। हालात इतने बिगड़ गए कि रिया को अपना घर छोड़कर बुआ के यहां जाना पड़ा। वहां रहने के दौरान भी रिया को सपनों में सांप दिखाई देता था, जिससे उसका डर और बढ़ गया।

सपेरा बुलाया गया, लेकिन सिर्फ नाग ही पकड़ा गया
किसी की सलाह पर परिजनों ने सपेरे को बुलाया। सपेरे ने घर पहुंचकर एक नाग को पकड़ लिया, लेकिन उसके जोड़े यानी नागिन का कोई पता नहीं चल सका। गांव में मान्यता है कि जहां नाग होता है, वहां नागिन भी होती है। इसी वजह से परिवार की चिंता और डर अभी तक खत्म नहीं हो सका है।

पांच महीने से घर से दूर, पढ़ाई भी प्रभावित
रिया की मां ने बताया कि उनकी बेटी पिछले करीब पांच महीनों से घर से दूर रह रही है। जुलाई महीने से ही वह अपने रिश्तेदारों के यहां रह रही है। सांप के डर से वह अपने ही घर लौटने को तैयार नहीं है। रिया का कहना है कि जब तक नागिन नहीं पकड़ी जाएगी या नया पक्का घर नहीं बनेगा, तब तक वह वापस नहीं आएगी। रिया का घर मिट्टी की दीवारों से बना है, जिस वजह से उसे लगता है कि सांप कहीं न कहीं अब भी घर में छिपा हो सकता है। इसी डर के कारण उसकी पढ़ाई और भविष्य दोनों पर असर पड़ रहा है।

परिवार का दावा: ताबीज से बची जान
रिया की मां ने बताया कि अब तक सरकार की ओर से उन्हें किसी तरह की मदद नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि करीब एक महीने पहले जब वह कहीं जा रही थीं, तब एक सांप उनके पैरों में लिपट गया था, लेकिन उसने उन्हें नुकसान नहीं पहुंचाया। परिवार का दावा है कि यह सब एक बाबा द्वारा दिए गए ताबीज की वजह से हुआ। मां के अनुसार, बाबा ने परिवार के सभी सदस्यों को ताबीज पहनाया था और कहा था कि इससे सांप नुकसान नहीं पहुंचा पाएगा। परिवार मानता है कि ताबीज की वजह से वे सुरक्षित हैं, लेकिन रिया अब भी डर के कारण अपने घर लौटने को तैयार नहीं है।

‘थाने को लगाई आग, SI को जलाया’, बांग्लादेश में SAD छात्र नेता ने पुलिस को दी चेतावनी; 2024 की हिंसा याद दिलाकर धमकाया!

0

UP Desk: बांग्लादेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि शायेसतागंज पुलिस स्टेशन में छात्र नेता खुलेआम पुलिस अधिकारियों को धमका रहे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, यह घटना शुक्रवार दोपहर पूर्वी हबीगंज जिले में हुई। वीडियो के अनुसार, एंटी-डिस्क्रिमिनेशन स्टूडेंट मूवमेंट (SAD) के नेता थाने पहुंचे और एक आरोपी की रिहाई की मांग करने लगे। उनके निशाने पर एनामुल हसन उर्फ नयन थे, जिन्हें गुरुवार देर रात हिरासत में लिया गया था। नयन पूर्व में प्रतिबंधित छात्र लीग का नेता बताया गया है और उस पर बांग्लादेश अवामी लीग से जुड़े छात्र संगठन से संबंध होने का आरोप है।

छात्र नेता ने पुलिस अफसर को धमकाया
SAD आंदोलन के नेता महदी हसन वीडियो में पुलिस अधिकारियों के सामने खुलकर धमकियां देते नजर आए। उन्होंने 2024 में हुई हिंसा और पुलिस स्टेशन जलाने की घटना का जिक्र करते हुए चेतावनी दी कि अगर नयन को तुरंत रिहा नहीं किया गया तो गंभीर परिणाम होंगे। वीडियो में महदी हसन कहते दिखे कि “हमने ही यह सरकार बनाई है, फिर आप हमारे लड़कों को उठा रहे हैं और अब सौदेबाजी कर रहे हैं।”

2024 की हिंसा और शहीद हुए लोग
रिपोर्ट के मुताबिक, SAD के नेता और कार्यकर्ता शायेसतागंज थाने के प्रभारी अधिकारी अबुल कलाम और अन्य पुलिसकर्मियों के सामने बैठे थे। महदी हसन ने 2024 की हिंसा का भी जिक्र किया, जिसमें हबीगंज में हुए आंदोलन के दौरान 17 लोग ‘शहीद’ हुए। उन्होंने कहा कि उनके उद्देश्य से पुलिस को यह चेतावनी देना था कि नयन की रिहाई अनिवार्य है।

सियासी और प्रशासनिक बहस तेज
2024 में SAD आंदोलन में इस्लामी तत्वों की भूमिका को लेकर हसीना सरकार की गिरावट हुई थी। छात्र लीग, जो तत्कालीन प्रधानमंत्री शेख हसीना का छात्र संगठन था, 2024 में प्रतिबंधित कर दिया गया। वायरल वीडियो के बाद बांग्लादेश में पुलिस की निष्पक्षता और शासन की पकड़ पर बहस तेज हो गई है। हालांकि इस मामले में अभी तक किसी अधिकारी ने कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

Magh Mela 2026: पहले स्नान पर्व पौष पूर्णिमा पर 31 लाख से अधिक ने श्रद्धालुओं ने संगम में लगाई आस्था की डुबकी

0

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में माघ मेला के पहले स्नान पर्व पौष पूर्णिमा में शनिवार को गंगा, यमुना और अद्दश्य सरस्वती के पावन संगम में 31 लाख श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। इस दौरान सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किये गये थे। संगम क्षेत्र में तड़के से ही श्रद्धालुओं का सैलाब संगम तट की ओर उमड़ पड़ा था। रात आठ बजे तक लगभग 31 लाख श्रद्धालुओं ने पवित्र संगम में आस्था की डुबकी लगाई जिसमें लगभग पांच लाख कल्पवासी शामिल है।

PunjabKesari
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए ग्राउंड जीरो पर मौजूद रहे अधिकारी 
श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुव्यवस्थित आयोजन के लिए सभी अधिकारी ग्राउंड जीरो पर मौजूद रहे। माघ मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए इस वर्ष कई नवाचार किए गए। 17 नंबर पार्किंग से लेकर लेटे हनुमान जी मंदिर तक प्रारंभ की गई गोल्फ काटर् सेवा का लगभग 9500 श्रद्धालुओं ने लाभ उठाया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को नि:शुल्क सेवा भी उपलब्ध कराई गई।

PunjabKesari
कब होगा दूसरा स्नान पर्व 
इसके साथ ही विभिन्न पिकअप प्वाइंट से माघ मेला क्षेत्र के निकटतम पार्किंग स्थलों तक श्रद्धालुओं को पहुंचाने के उद्देश्य से रैपिडो बाइक सेवा संचालित हुई। रैपिडो बाइक के माध्यम से लगभग 10 हजार बुकिंग की गईं। जिससे श्रद्धालुओं को कम समय में सुगमता के साथ मेला क्षेत्र तक पहुंचाया गया। इसके बाद अब दूसरा स्नान पर्व 15 जनवरी मकर संक्रांति को होगा। पौष पूर्णिमा का स्नान पर मकर संक्रांति के लिए रिहर्सल के तौर पर रहा, जबकि तीसरा और मुख्य स्नान पर मौनी अमावस्या 18 जनवरी को पड़ेगा।

मुरादाबाद- चकबंदी दफ्तर में महिला कर्मी से छेड़छाड़ का आरोप,

0

मुरादाबाद- चकबंदी दफ्तर में महिला कर्मी से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी कानूनगो को बचाने में जुटा पुलिस-प्रशासन, पीड़ित महिला थाने के चक्कर काटने को मजबूर, ठाकुरद्वारा पुलिस ने नहीं दर्ज किया मुकदमा, कानूनगो होशियार सिंह पर लगा गंभीर आरोप, अश्लील हरकत और गलत फरमाइश के आरोप, कैमरे के सामने पीड़िता को दी गंदी गालियां, आरोपी शराब के नशे में धुत बताया जा रहा, ठाकुरद्वारा क्षेत्र के चकबंदी कार्यालय का मामला

 

रायबरेली अनियंत्रित बाइक सवार खड़े ट्रक से टकराया,

0

रायबरेली- अनियंत्रित बाइक सवार खड़े ट्रक से टकराया, हादसे में बाइक सवार पुलिसकर्मी की मौत, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया, मृतक पुलिसकर्मी शिव नारायण की हुई मौत, शिवगढ़ क्षेत्र के रानीखेड़ा गांव के पास की घटना

हापुड़ उड़ीसा की किशोरी के साथ दुष्कर्म,

0

हापुड़- उड़ीसा की किशोरी के साथ दुष्कर्म, नाबालिग के साथ कई बार हुआ दुष्कर्म, गर्भवती होने पर 3 लाख में की सौदेबाजी, प्लेसमेंट एजेंसी के जरिए हापुड़ आई थी किशोरी, शिकायत करने पर पीड़ित को डराया धमकाया, पुलिस ने एक को जेल भेजा, 6 को दी क्लीनचिट, न्याय नहीं मिलने पर वापस लौटी पीड़िता, अगस्त 2025 में लिखा गया था मुकदमा, हापुड़ के रेलवे रोड का मामला