ललितपुर: घायल को चारपाई पर लेकर लोग DM आवास पहुंचे। जमीन विवाद में भाई ने हमला किया था। पीड़ित पक्ष आरोपी भाई पर कार्रवाई की मांग कर रहा है। आरोप है कि हमला करने के बाद आरोपी फरार है। पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया गया है। DM ने पीड़ित को कार्रवाई का आश्वासन दिया है। मामला जखौरा थाना क्षेत्र के खुरा का है।
झांसी: पिता का 39 घंटे बाद अंतिम संस्कार किया गया
झांसी: पिता का 39 घंटे बाद अंतिम संस्कार किया गया। जमीन विवाद के चलते अंतिम संस्कार में देरी हुई। भाई-बहन के बीच 2 बीघा जमीन को लेकर विवाद था। दोनों बेटों ने पहले अंतिम संस्कार से इनकार कर दिया था। बेटों की मांग थी कि पहले जमीन विवाद सुलझाया जाए। शुक्रवार को दोनों पक्षों में समझौते की कोशिश हुई। जमीन की रजिस्ट्री कराने पर सहमति बनी, जिसके बाद पिता के शव का अंतिम संस्कार किया गया। मामला समथर थाना क्षेत्र के चिरगांवखुर्द गांव का है।
मेरठ: जिला जेल में “रेडियो परवाज” की शौकीन मुस्कान ने पुराने गानों की फरमाइश
मेरठ: जिला जेल में “रेडियो परवाज” की शौकीन मुस्कान ने पुराने गानों की फरमाइश की है। पति की हत्या के मामले में बंद मुस्कान ने पर्ची भेजकर फरमाइश की। मुस्कान का प्रेमी साहिल भी प्रेम गीतों की पर्ची भेज रहा है। जेल में बंद कैदी रेडियो से पुराने रोमांटिक गीत सुन रहे हैं। जेल का रेडियो परवाज कैदियों के हृदय परिवर्तन में सहायक बताया जा रहा है।
गाजीपुर: गौसपुर गायत्री गंगा घाट पर बड़ा हादसा
गाजीपुर: गौसपुर गायत्री गंगा घाट पर बड़ा हादसा हुआ है। गंगा के तेज बहाव में तीन दोस्त बह गए। गहरे पानी में जाने से अरुण और गुलशन की दर्दनाक मौत हो गई। तीनों दोस्त बाढ़ के बीच स्नान करने गए थे। पैर फिसलने से अरुण और गुलशन बह गए। दोस्तों को बचाने के लिए शिवम ने छलांग लगाई, लेकिन वह भी तेज बहाव में डूबने लगा। ग्रामीणों ने किसी तरह शिवम को बचाया। अस्पताल में अरुण और गुलशन को मृत घोषित कर दिया गया। मामला मोहम्मदाबाद इलाके का है।
चंदौली पति की दूसरी शादी के आरोप में महिला बच्चों को गोद में लेकर थाने पहुंची।
चंदौली: पति की दूसरी शादी के आरोप में महिला बच्चों को गोद में लेकर थाने पहुंची। आशा देवी ने पति कमलेश पर मारपीट और घर से निकालने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि डबरिया गांव पहुंचकर पति दूसरी शादी कर रहा है। पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का भी आरोप लगाया है। मामला सदर थाना चंदौली अंतर्गत सिरसी गांव का है।
बहराइच: प्यार के लिए सऊदी अरब के शेख पति को छोड़कर महिला बहराइच पहुंच गई।
बहराइच: प्यार के लिए सऊदी अरब के शेख पति को छोड़कर महिला बहराइच पहुंच गई। महिला प्रेमी के लिए ठाठ-बाठ छोड़कर आई थी। सऊदी में काम करने वाले नदीम से उसे प्यार हुआ था। 18 साल के बेटे और शेख पति को छोड़कर महिला बहराइच पहुंची। यहां आने पर पता चला कि प्रेमी शादीशुदा है। 6 माह के बच्चे को लेकर आई शबाना ने प्रेमी की सच्चाई पता चलने के बाद खुदकुशी की कोशिश की। पुलिस ने उसे रोककर कस्टडी में लिया है। शबाना तेलंगाना के हैदराबाद की रहने वाली है। मामला थाना जरवल इलाके के रेलवे स्टेशन का है।

