Thursday, October 1, 2026
Home Blog

प्रभात की खबरों का विस्तार 7 भारत news के साथ

0

🔶मारा गया पहलगाम का एक और गुनहगार, मूसा को सेना ने बडगाम एनकाउंटर में निपटाया

 

🔶बाढ़-बारिश ने पनबिजली को दिया बड़ा झटका, नेपाल भारत से खरीदेगा 1,100 मेगावाट बिजली

 

🔶जम्मू-कश्मीर : कठुआ CISF कैंप में गोलीबारी, सहायक कमांडेंट समेत 4 जवानों की मौत

 

🔶PoK में आजादी के लिए हजारों लोगों का प्रदर्शन; बोले- PAK सरकार और सेना से पीछा छुडाओ,तारबंदी हटाओ और हमे भारत मे मिलाओ

 

🔶पाकिस्तान में अगवा 3 हिंदू नाबालिग लड़कियां बरामद, जबरन धर्म परिवर्तन के बाद करवा दी गई शादी

 

🔶UAE का भारत में बड़ा निवेश प्लान, 25 अरब डॉलर लगाने का जताया इरादा

 

🔶ईरान की मुद्रा अबतक के सबसे निचले स्तर 25 लाख रियाल प्रति डॉलर पर

 

🔶सुप्रीम कोर्ट में हो सकती हैं 3 महिला जज:गुजरात हाईकोर्ट की चीफ जस्टिस सुनीता अग्रवाल के नाम की सिफारिश, अभी सिर्फ दो

 

🔶RCA चुनाव- वोटिंग हुई, रिजल्ट पर सुप्रीम कोर्ट की रोक:3 वोटर ने नहीं दिए वोट; धनंजय का आरोप-जिनका क्रिकेट से मतलब नहीं, उन्हें कैसे मिली एंट्री

 

🔶दिल्ली बस गैंगरेप केस- 398 पेज की चार्जशीट दाखिल:सीमेन सैंपल और बाल के सबूत मिले; 4 अगस्त की घटना, ड्राइवर-कंडक्टर पकड़े गए थे

 

🔶SIR पर आज I.N.D.I.A. ब्लॉक की बैठक, अखिलेश नहीं आएंगे:ऑनलाइन जुड़ेंगे उद्धव, DMK-AAP ने बनाई दूरी; 3 साल में 8वीं बार जुटेंगे विपक्षी दल

 

🔶देश में पहली बार हुई झरनों की गिनती:10 राज्यों में 14,468 झरने; मणिपुर में सबसे ज्यादा, यहीं 1336 झरने खतरे में

 

🔶महाराष्ट्र FDA ने बेबी मिल्क पर नियम सख्त किए:’मां का दूध सबसे अच्छा’ लिखना अनिवार्य, बेबी की तस्वीर लगाना भी मना; उल्लंघन पर ₹10 लाख जुर्माना

 

🔶NIA ने असम के बारपेटा से 6 लोगों को गिरफ्तार किया, युवाओं को कट्टरपंथी बनाने का आरोप

 

🔶UNESCO वर्ल्ड-हेरिटेज टेंटेटिव लिस्ट में भारत की 5 नई साइट:इसमें मध्यप्रदेश की चार; उदयगिरि गुफाएं, गिन्नौरगढ़ और बटेश्वर के मंदिर शामिल

 

🔶टीएमसी सुप्रीमो पर शुभेंदु अधिकारी का वार- ममता बनर्जी के ‘एक हाथ में जमात, दूसरे में दिमागी नक्सल’

 

🔶SIR पर खरगे का चुनाव आयोग पर हमला, CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग; कांग्रेस ने रखीं 5 बड़ी मांगें

 

🔶UPI चार्ज पर केंद्र सरकार को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगाने से किया इनकार, कहा- मामला कानूनी से ज्यादा तकनीकी

 

🔷एशियन गेम्स के 11वें दिन आए 2 गोल्ड, 52 पदकों के साथ भारत की टॉप-10 में वापसी

 

*आप का दिन शुभ और मंगलमय हो सुप्रभात….!*

जय हो🙏

आज का राशिफल जानिए क्या है आपके नक्षत्र

0

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। आप अपने कार्यों में सफल होने की पूरी कोशिश करेंगे, लेकिन कोई तीसरा आपके काम को प्रभावित कर सकता है। समय का सदुपयोग कैसे हो , इस पर विचार कर पाएंगे। कारोबारी लोगों को किसी डील के लिये शहर से बाहर जाना पड़ सकता है। स्टूडेंट्स को पढ़ाई के लिये अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। आपकी सभी परेशानियों का हल निकलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, थकान रहेगी।

 

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु , वे, वो)

आज आपका दिन शानदार रहेगा। शाम तक घर में खुशी का माहौल बन सकता है। कुछ रिश्तेदार भी आपके घर पर आ सकते हैं। आपका स्वास्थ्य फिट रहेगा। प्रेमी के लिए दिन मिठास से भरा रहेगा। इस राशि के विद्यार्थियों को करियर में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। आपको दूसरे लोगों की मदद करने का मौका मिल सकता है। इससे आपको बहुत अच्छा लगेगा। परिवार के साथ बातचीत करके किसी मामले का हल भी निकाल सकते हैं।

 

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। आप अपने सहपाठियों के साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं। करियर में तरक्की के मामले में कुछ रूकावटें आ सकती है। आपको किसी भी तरह के वाद-विवाद में पड़ने से बचना चाहिए। साथ ही किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से भी बचना चाहिए। इसके अलावा प्रेमी के लिए दिन सामान्य रहेगा। बिजनेस में कुछ नया ट्राई करने से आपको बचना चाहिए।

 

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। सभी काम में आपको सफलता हासिल होने के योग हैं। आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। आप किसी समारोह में जाने की योजना बना सकते हैं। वहां पर आपकी किसी बचपन के मित्र से मुलाकात हो सकती है। जीवनसाथी आपकी ईमानदारी से प्रभावित हो सकते हैं। कुछ नए अनुभवों के लिए आपको तैयार रहना चाहिए। इस राशि के छात्रों का ध्यान पढ़ाई-लिखाई पर केन्द्रित रहेगा। माता-पिता की सलाह आपके लिए लाभदायक हो सकती है।

 

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। सोचे हुए ज्यादातर काम धीरे-धीरे करके पूरे होंगे। आप दोस्तों के साथ किसी खास मामले पर बातचीत कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति को लेकर अभी भी थोड़ी संभाल कर रहने की जरूरत है। आपको कुछ उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। बिजनेस में जरूरी कामों की योजना बना सकते हैं। अपनी कार्यक्षमता में निखार लाने की पूरी कोशिश करेंगे। आपको दूसरे लोगों से कुछ सीखने का मौका मिल सकता है।

 

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन उत्तम रहेगा। रास्ते में किसी करीबी दोस्त से आपकी मुलाकात हो सकती है। दोस्त से मिलकर आप पूरा दिन खुश रहेंगे। कार्यालय में काम करते समय बचपन की कोई याद ताजा हो सकती है। काम को लेकर आपका आत्मविश्वास भी बढे़गा। आपको अचानक धन लाभ हो सकता है। प्रेमी किसी ट्रिप पर जाने का प्लान बनायेंगे। बिजनेसमैन को अपने कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धि हाथ लग सकती है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

 

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपको नये लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा। किसी खास व्यक्ति से आपको कोई बड़ा फायदा हो सकता है। आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। आपकी परेशानियों का समाधान पूर्ण रूप से निकलेगा। आपको करियर से संबंधित कुछ नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आपका आर्थिक पक्ष भी मजबूत बनेगा। आपका आत्मविश्वास पहले से और बढ़ सकता है। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

 

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन ख़ुशी से भरा रहेगा। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। कार्यालय में कुछ दोस्तों के सहयोग से आपका प्रोजेक्ट पूरा होगा। विद्यार्थीयों को शिक्षकों से पढ़ाई में मदद भी मिलेगी। पूरे दिन आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आपको किसी धार्मिक आयोजन में जाने का अवसर मिलेगा। करीबी लोगों को आपसे कुछ अपेक्षाएं होगी। बिजनेस से जुड़ी कोई यात्रा हो सकती है। आपकी सारी मनोकामना पूरी होगी।

 

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन बढिया रहेगा। रूके हुए कामों में आपको किसी मित्र की मदद मिल सकती है। साथ ही दोस्त से कोई खुशखबरी भी मिल सकती है। आपके पास कुछ नयी जिम्मेदारियां आयेंगी, जिन्हें पूरा करने में आप पूरी तरह से सफल होंगे। अपने करियर में सफलता के बेहद करीब होंगे। कार्यालय में साथ काम करने वाले लोगों से आपको पूरा-पूरा सहयोग प्राप्त होगा। सेहत में सुधार होगा।

 

 

 

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज आपका दिन उत्तम रहेगा। परिवार वालों के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। आपको किसी अजनबी से अपनी बातों को शेयर करने से बचना चाहिए। आपके कुछ कामों में रूकावट आ सकती है, जिससे आप थोड़े परेशान भी हो सकते हैं। आपको बच्चों के साथ कुछ पल बिताने चाहिए। जीवनसाथी के साथ संबंध बेहतर होंगे। किसी काम में रूके हुए पैसों को पाने के लिए कोई नया प्लान दिमाग में आ सकता है, संतान सुख प्राप्त होगा।

 

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन आपके पक्ष में रहेगा। अपनी काबिलियत से आप सभी काम को सरलतापूर्वक पूरा कर लेंगे। आपके दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंजस्य उत्तम रहेगा। आप सेहतमंद बने रहेंगे। नए लोगों से मुलाकात आपके भविष्य के लिए लाभदायक होगी। आप में सकारात्मक ऊर्जा की अधिकता रहेगी। आप परिवार वालों के साथ किसी धार्मिक यात्रा की योजना बना सकते हैं। कार्यक्षेत्र पर उच्चाधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। सेहत बढिया रहेगी।

 

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आप अपनी ऊर्जा अच्छे कार्यों में लगायेंगे। आपको जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। घर में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। बच्चों को दोस्तों के साथ बेहतरीन समय बिताने का मौका मिलेगा । किसी महत्वपूर्ण काम को लेकर आप माता-पिता से सलाह ले सकते हैं। उनकी सलाह आपके बहुत काम आयेगी। पार्टनरशिप में बिजनेस कर रहे हैं, तो दिन मुनाफा दिलाने वाला हो सकता है। सफलता आपके कदम चूमेगी। स्वास्थ्य लाभ होगा।

 

🔅

लखनऊ KGMU प्रशासन की नर्सिंग छात्रों पर सख्ती

0

लखनऊ: KGMU प्रशासन की नर्सिंग छात्रों पर सख्ती। धरने पर बैठे छात्रों को लेकर पत्र जारी किया। छात्रों के अभिभावकों को KGMU ने पत्र भेजा। अभिभावकों से छात्रों को प्रदर्शन से दूर रखने की अपील। शिक्षण-प्रशिक्षण से अनुपस्थित रहने पर होगी कार्रवाई। अनुपस्थिति को अनुशासन के खिलाफ बताया। छात्रों की अटेंडेंस पर पड़ सकता है सीधा असर।

लखनऊ: पड़ोसी के दरवाजे पर बैठे लोगों पर चढ़ी गाड़ी।

0

लखनऊ: पड़ोसी के दरवाजे पर बैठे लोगों पर चढ़ी गाड़ी। गाड़ी की चपेट में आने से श्याम की मौत। हादसे के वक्त चारपाई पर बैठे थे 5 लोग। हादसे में 5 लोग गंभीर रूप से घायल। मोहल्ले के फरजान पर गाड़ी चढ़ाने का आरोप। आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस। लखनऊ के मलिहाबाद थाना क्षेत्र का मामला।

आज का राशिफल जानिए क्या कहते हैं आपके नक्षत्र

0

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। घर में नए मेहमान के आने की संभावना है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा व सहयोग कर आपको खुशी मिलेगी। प्रेमी के लिए दिन बढ़िया है। आपको कोई बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ हो सकता है। कामकाज में आप बहुत बिजी हो सकते हैं। किसी खास काम के लिए परिवार के लोगों को आपसे उम्मीद हो सकती है। धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आपका दिन श्रेष्ठ रहेगा। घर-परिवार में किसी मांगलिक आयोजन की रूपरेखा बनेगी। विद्यार्थी अपना समय अध्ययन में लगायेंगे, इससे उन्हें सफलता मिलेगी। आप सुबह के समय वर्क आउट शुरू कर सकते हैं, जिससे आप चुस्त-दुरुस्त बने रहेंगे। आपको व्यवसाय से जुड़े सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को कामकाज में लाभ मिलेगा। कार्यस्थल पर आपका कामकाज बहुत शानदार रहेगा। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका दिन पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा। आप अपनी ऊर्जा अच्छे कार्यों में लगा सकते हैं। इस राशि के सरकारी कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। आपको अपनी मेहनत के हिसाब से फल की प्राप्ति होगी । नए व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा फायदेमंद हो सकती है। जीवनसाथी का सहयोग मिलने से आपका मन उत्साह से भरा होगा। अगर आप बिजनेस में अनुभवी लोगों की सलाह लेकर आग बढ़ेंगे, तो आपको मुनाफा मिल सकता है। मेहनत रंग लायेगी।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार संबंधी यात्राओं का योग बन रहा है। इससे आपको धन संबंधित फायदा होगा । किसी काम की गति धीमी हो सकती है। इससे आपकी परेशानी थोड़ी बढ़ भी सकती है। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते बेहतर होंगे। दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाने का प्रोग्राम आपको कैंसिल करना पड़ सकता है। किसी के प्रति अपनी राय को अपने तक ही सीमित रखना चाहिए। तली-भुनी चीजों को खाने से आपको बचना चाहिए। इससे आपके सेहत पर भी असर पड़ेगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। जीवनसाथी की बेहतर सलाह से आपको पैसे कमाने का नया जरिया प्राप्त हो सकता है। साथ ही उनके साथ बिताएं गए कुछ पल आपके रिश्ते को और भी मजबूत बनायेंगे। मित्रों के साथ किसी बात को लेकर थोड़ी बहस हो सकती है। आपको अपने गुस्से पर पूर्ण नियंत्रण रखना चाहिए। आप खुद को उर्जा से भरा हुआ फील कर सकते हैं। आपको जल्दबाजी में कोई फैसला करने से बचना चाहिए, बल्कि सावधानीपूर्वक फैसला लेना चाहिए। आपकी सभी समस्याओं का निवारण होगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। कोई जरुरी घरेलू काम निपटाने में आप सफल रहेंगे। प्रेम-संबंध में आपको कोई सुखद सरप्राइज मिलेगा। दोस्तों के साथ बाहर पर जाने से आपको ख़ुशी मिलेगी। धन से जुड़ी चिंताएं छूमंतर हो जाएगी। साथ ही रुके हुए धन की प्राप्ति भी होगी। कार्यक्षमता के बल पर आपको आगे बढ़ने के कई मौके मिलेंगे। नींद पूरी होने के कारण आप बेहतर महसूस करेंगे। माता-पिता के सहयोग से आप जीवन में आगे बढ़ेंगे। आपको धन लाभ होगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आपको मित्रों से कुछ बेहतर सलाहमिल सकती है। आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा, जिससे काम में मन कम ही लग सकता है। आपको किसी भी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से बचना चाहिए। आप जरूरतमंद लोगों की तरफ मदद का हाथ बढ़ा सकते हैं। किसी भी तरह के बड़े निवेश में किसी अनुभवी की सलाह लेना बेहतर रहेगा। छात्रों को अधिक मेहनत करने की जरुरत है। दाम्पत्य संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। आपकी सभी मनोकामना पूरी होगी।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। आप व्यापार में योजनाबद्ध तरीके से काम कर सकते हैं। आपका कुछ अच्छा खाने का मन कर सकता है। घर-परिवार का वातावरण शांतिदायक बना रहेगा। आपका आध्यात्मिकता की ओर रुझान हो सकता है। उच्चाधिकारी आपसे प्रसन्न होंगे। घर पर मेहमानों का आगमन हो सकता है। करियर में आपको कोई बड़ी सफलता हासिल हो सकती है। साथ ही आपका सकारात्मक रवैय्या करियर में आपको बेहतरी दिलायेगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन शानदार रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन लाभकारी है। उन्हें काम से जुड़ी कोई खुशखबरी मिलेगी। सही योजना के तहत आप अपने करियर में बदलाव लाने में सफल होंगे। आप कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करने में सक्षम रहेंगे। आपका खुशनुमा व्यवहार घर में रौनक का माहौल बना देगा। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक शाम का प्रोग्राम बनेगा, जिससे रिश्तों में मिठास आयेगी। सामाजिक स्तर पर लोगों की मदद के लिए आगे बढ़ेंगे। मीडिया के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। किसी शुभचिंतक से बात हो सकती है।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपके सभी कष्ट दूर होंगे। आपको आर्थिक रूप से अपने सगे संबंधियों की मदद मिल सकती है। करियर में आपको अपने गुरु का सहयोग प्राप्त हो सकता है। अपनी सेहत को बेहतर बनाये रखने के लिए आपको सुबह के समय टहलना चाहिए। आप नकारात्मक सोच रखकर स्वयं को थोड़ा उदास रख सकते हैं। परिवार वालों के साथ किसी टूर का प्लान बना सकते हैं। लेन-देन के मामलों में आपको सावधानी बरतने की जरूरत है। कामकाज की अधिकता आपके सेहत पर असर डाल सकती है।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आपको किसी से कोई उपहार मिलेगा। इससे आपका मन खुश रहेगा। परिवार में हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा। दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंजस्य बेहतर रहेगा। सेहत के लिहाज से आप चुस्त-दुरूस्त रहेंगे। विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य प्राप्ति के लिए शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। कुछ लोग आपसे प्रभावित होंगे। साथ ही वो आपसे जुड़ने की कोशिश भी करेंगे। लोगों का सहयोग मिलेगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आपके अंदर आत्मविश्वास की अधिकता होगी। नौकरी पेशा लोगों को तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा की योजना बना सकते हैं। आपको व्यापार में मुनाफा होने की उम्मीद है। आपका स्वास्थ्य पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा। दाम्पत्य जीवन में सलाह-मशविरा से आगे बढ़ने से नजदीकी बढ़ेगी। विद्यार्थियों को अपने विषय में आ रही समस्या का हल मिलेगा। जीवन में आपकी तरक्की सुनिश्चित होगी। किसी नजदीकी के लिए चिंता ध्यान आकर्षित करेगी।

 

रायबरेली: सर्राफा व्यवसायी से लाखों की लूट।

0

रायबरेली: सर्राफा व्यवसायी से लाखों की लूट। सर्राफा व्यवसायी ऋषि कुमार सोनी से लूट। 5 लाख के जेवरात लेकर बदमाश फरार। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी। CCTV कैमरों को खंगाल रही पुलिस। बछरावां क्षेत्र में हुई थी लूट की वारदात।

 

लखनऊ: प्रतिबंधित आतंकी संगठन AQIS से जुड़ा मामला।

0

लखनऊ: प्रतिबंधित आतंकी संगठन AQIS से जुड़ा मामला। एटीएस संदिग्ध आतंकियों का ब्योरा जुटा रही। आतंकियों के बैंक खातों का ब्योरा जुटा रही। आतंकी नबील, मकसूद के खाते खंगाले जा रहे। दोनों के संपर्क में रहे युवकों के खातों की हो रही जांच। तमिलनाडु से गिरफ्तार हुआ था आरोपी मकसूद। आरोपी मकसूद पाकिस्तानी हैकरों से जुड़ा था।

 

➡️

उन्नाव: हरदोई में सर्राफा व्यापारी से लूट

0

उन्नाव: हरदोई में सर्राफा व्यापारी से लूट। शाहाबाद में 5 किलो चांदी लूटी। लूट के बाद उन्नाव पुलिस अलर्ट। हरदोई सीमा से जुड़े क्षेत्रों में चेकिंग। बांगरमऊ में सघन चेकिंग अभियान। माखी थाना क्षेत्र में चेकिंग।

हाथरस में दिल दहलाने वाली घटना-सादाबाद कस्बे में रिटायर्ड फौजी और उनकी पत्नी की धारदार हथियार से हत्या

0

हाथरस में दिल दहलाने वाली घटना-सादाबाद कस्बे में रिटायर्ड फौजी और उनकी पत्नी की धारदार हथियार से हत्या, घर के अंदर दोनों के खून से लथपथ शव मिले, एसपी हाथरस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड ने साक्ष्य जुटाए, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए, वारदात के खुलासे के लिए एसओजी, सर्विलांस और पुलिस की कई टीमें गठित, सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, पुलिस अधीक्षक ने जल्द दोहरे हत्याकांड के खुलासे और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की बात कही

यूपी चुनाव से पहले राजा भैया का बड़ा सियासी दांव, गठबंधन पर दिया संकेत

0

यूपी चुनाव से पहले राजा भैया का बड़ा सियासी दांव, गठबंधन पर दिया संकेत

प्रतापगढ़।यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के अध्यक्ष और कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी का वजूद कांग्रेस और बसपा से भी बड़ा है।

 

राजा भैया ने कहा कि जनसत्ता दल आगामी चुनाव में कई सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी और सिद्धांतों से कोई समझौता नहीं करेगी। गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि पार्टी अपनी स्वतंत्र पहचान के साथ मैदान में उतरेगी !!