Sunday, February 15, 2026
Home Blog Page 64

तेजी से फैल रहा ये वायरस! 82 की मौत, 31536 संक्रमित; Virus के कहर से मचा हाहाकार, एक गलती और गई जान …. जानें लक्षण और बचाव

0

UP Desk : केरल में हेपेटाइटिस A संक्रमण तेजी से फैलता जा रहा है, जिससे राज्य का स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। अब तक 31,536 से अधिक लोग इस वायरल बीमारी की चपेट में आ चुके हैं, जबकि 82 से ज्यादा मौतों की पुष्टि हो चुकी है। यह गंभीर स्थिति दूषित पानी, कमजोर स्वच्छता व्यवस्था और सुरक्षित पेयजल की कमी पर बड़े सवाल खड़े कर रही है।

लिवर फेल करने वाली संक्रामक बीमारी

हेपेटाइटिस A एक वायरल संक्रमण है, जो सीधे लिवर (यकृत) को प्रभावित करता है। इसमें लिवर में सूजन आ जाती है और गंभीर मामलों में यह बीमारी जानलेवा भी साबित हो सकती है। ऐसे में जरूरी है कि लोग इस संक्रमण के बारे में जागरूक रहें और समय रहते सावधानी बरतें।

क्या है हेपेटाइटिस A?

हेपेटाइटिस A, हेपेटाइटिस A वायरस (HAV) के कारण होने वाला संक्रमण है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, यह वायरस मुख्य रूप से दूषित पानी या भोजन के जरिए फैलता है, जिसमें संक्रमित व्यक्ति का मल मिला होता है।

अचानक लिवर को फेल कर देता

जहां साफ पानी की उपलब्धता नहीं होती और शौचालय व स्वच्छता की व्यवस्था खराब होती है, वहां यह संक्रमण तेजी से फैलता है। हेपेटाइटिस A, हेपेटाइटिस B और C से अलग होता है। आमतौर पर यह लंबे समय तक लिवर को नुकसान नहीं पहुंचाता, लेकिन कुछ मामलों में अचानक लिवर फेलियर का कारण बन सकता है।हेपेटाइटिस A के लक्षण

वायरस के संपर्क में आने के कुछ हफ्तों बाद इसके लक्षण सामने आते हैं, जिनमें शामिल हैं :-

लगातार थकान और कमजोरी

मतली, उल्टी, दस्त और त्वचा में खुजली

पेट में दर्द, खासकर पसलियों के नीचे और ऊपरी हिस्से में

भूख न लगना, हल्का बुखार और गहरे रंग का पेशाब

जोड़ों में दर्द और पीलिया (त्वचा व आंखों का पीला पड़ना)

 

हेपेटाइटिस A से बचाव कैसे करें?

इस संक्रमण से बचाव के लिए स्वच्छता और सतर्कता बेहद जरूरी है :-

हेपेटाइटिस A की वैक्सीन जरूर लगवाएं

केवल साफ और उबला हुआ पानी ही पिएं

अधपका या कच्चा सीफूड खाने से बचें

बाहर का खाना सोच-समझकर खाएं

हाथों की नियमित सफाई करें

अपनी व्यक्तिगत वस्तुएं किसी से साझा न करें

सुरक्षित यौन संबंध अपनाएं और नशे से दूर रहें

अगर आप संक्रमित हैं, तो दूसरों के लिए खाना न बनाएं

 

कोरोना से भी ज्यादा साइलेंट वायरस

केरल में फैल रहा हेपेटाइटिस A संक्रमण एक गंभीर स्वास्थ्य संकट बनता जा रहा है। थोड़ी-सी लापरवाही इस बीमारी को जानलेवा बना सकती है। यह वायरस कोरोना से भी ज्यादा साइलेंट बताया जा रहा है। सही जानकारी, समय पर वैक्सीनेशन और स्वच्छता अपनाकर इस संक्रमण से खुद को और अपने परिवार को सुरक्षित रखा जा सकता है।

UP में कोहरे–शीतलहर का डबल अटैक! 24 घंटे बाद बदलेगा मौसम का मिजाज, राहत मिलेगी या लौटेगी कड़ाके की ठंड?

0

UP Weather News: उत्तर प्रदेश में भीषण ठंड का प्रकोप लगातार जारी है। बर्फीली हवाओं ने रात ही नहीं बल्कि दिन के समय भी लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। गुरुवार शाम को प्रदेश के कई जिलों में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया, जिससे वाराणसी, आजमगढ़, प्रयागराज समेत कई शहरों में पहाड़ों जैसी ठंड महसूस की गई। हालात ऐसे रहे कि दिन में भी लोग कांपते नजर आए और सड़कों पर जगह-जगह लोग अलाव जलाकर ठंड से बचते दिखे। हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे लोगों को इस कड़ाके की ठंड से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

 

पूर्वी यूपी में कोहरा, येलो अलर्ट जारी

लखनऊ स्थित आंचलिक मौसम केंद्र द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार 9 जनवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आसमान साफ रहेगा, लेकिन पूर्वी यूपी के जिलों में कोहरे और गलन का असर बना रहेगा। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि शुक्रवार को वाराणसी, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, भदोही, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बस्ती, बलरामपुर, श्रावस्ती और आसपास के जिलों में घना कोहरा छा सकता है। इन इलाकों में 200 से 500 मीटर तक दृश्यता रहने की संभावना है, जिसे देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही इन जिलों में कोल्ड डे जैसे हालात बने रहने की आशंका है।

 

लखनऊ में कोहरे से राहत, लेकिन ठंड बरकरार

राजधानी लखनऊ के लोगों को आज कोहरे से राहत मिलने की संभावना है, लेकिन सुबह और शाम के समय बर्फीली हवाओं के कारण गलन बनी रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार आज लखनऊ में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। हालांकि अगले दो दिनों बाद तापमान में फिर से गिरावट देखने को मिल सकती है।

 

नोएडा और गाजियाबाद में ठंड से राहत नहीं

दिल्ली से सटे नोएडा और गाजियाबाद में फिलहाल ठंड से राहत मिलने के कोई खास आसार नहीं हैं। नोएडा में सुबह के समय हल्का कोहरा देखने को मिलेगा, लेकिन पूरे दिन ठंडी हवाओं के कारण लोग गलन से परेशान रहेंगे। आज नोएडा में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम 17 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। गाजियाबाद में भी तापमान लगभग इसी स्तर पर बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों तक एनसीआर के लोगों को ठंड से राहत नहीं मिलेगी।

 

कई जिलों में तापमान 5 से 7 डिग्री तक पहुंचा

मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटों में प्रदेश के 15 से अधिक जिलों में न्यूनतम तापमान 5 से 7 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया गया है। इनमें वाराणसी, बरेली, नोएडा, सुल्तानपुर, झांसी, कानपुर, आजमगढ़ और आगरा जैसे जिले शामिल हैं। मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अगले 24 से 48 घंटों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन इसके बाद फिर से ठंड बढ़ने और तापमान में गिरावट आने की संभावना है।

32 हजार सिपाही भर्ती में होमगार्ड की बल्ले-बल्ले! सरकार का बड़ा तोहफा, 3 साल की नौकरी वालों को मिलेगी बड़ी छूट; क्या आप भी हैं इस लिस्ट में?

0

Lucknow News: उत्तर प्रदेश सरकार ने साल 2025 में पुलिस विभाग में बड़ी भर्ती का ऐलान किया है। राज्य में सिपाही के कुल 32,679 पदों पर भर्ती की जाएगी। इस भर्ती में सरकार ने होमगार्ड के तौर पर काम कर चुके अभ्यर्थियों को बड़ी राहत दी है। नए आदेश के तहत जिन उम्मीदवारों ने होमगार्ड की नौकरी कम से कम 3 साल पूरी कर ली है, उन्हें पुलिस भर्ती में उम्र सीमा में 3 साल की छूट दी जाएगी। इस संबंध में जानकारी उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी गई है।

 

32,679 पदों पर होगी सीधी भर्ती

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने बुधवार को इस भर्ती अभियान की घोषणा की थी। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, यह भर्ती आरक्षी नागरिक पुलिस और समकक्ष पदों के लिए की जाएगी। कुल 32,679 पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।

 

कब से कब तक कर सकते हैं आवेदन

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 31 दिसंबर 2025 से शुरू होगी, जो 30 जनवरी 2026 तक चलेगी। उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले बोर्ड के पोर्टल पर वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) कराना अनिवार्य होगा। बिना OTR के आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

 

बोर्ड की वेबसाइट से मिलेगी पूरी जानकारी

पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि आवेदन केवल उसकी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ही किए जाएंगे। भर्ती से जुड़ी विस्तृत अधिसूचना वेबसाइट पर उपलब्ध है, जिसमें पात्रता, चयन प्रक्रिया, परीक्षा पैटर्न और शेड्यूल से जुड़ी सभी जानकारियां दी गई हैं।

 

60 हजार नियुक्तियों के बाद नई भर्ती

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से बताया गया कि यह नई भर्ती, वर्ष 2025 की शुरुआत में सिपाही के 60,244 पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया पूरी होने के बाद की जा रही है। सरकार का उद्देश्य पुलिस बल को मजबूत करना और युवाओं को रोजगार के अधिक अवसर देना है।

 

बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक का बयान

पुलिस भर्ती बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर जानकारी दी कि— “उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 के अंतर्गत कुल 32,679 पदों के लिए विज्ञप्ति जारी कर दी गई है। अभ्यर्थी 31 दिसंबर 2025 से 30 जनवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन से पहले OTR पंजीकरण अनिवार्य है।”

मुझे घर जाना है”—डरकर रो पड़ी नाबालिग, स्कॉर्पियो में गैंगरे\प करने वाला दारोगा अभी भी फरार, परिवार में भय का माहौल!

0

Kanpur News: कानपुर जिले में नाबालिग लड़की के अपहरण और गैंगरेप मामले में जब एक दारोगा की भूमिका सामने आ चुकी है, इसके बावजूद पीड़िता को अब तक न्याय की पहली सीढ़ी भी नहीं मिल पाई है। हालात यह हैं कि लगातार दूसरे दिन भी मजिस्ट्रेट के सामने पीड़िता का बयान दर्ज नहीं हो सका, जिससे पीड़िता और उसका परिवार बेहद परेशान और मानसिक रूप से टूटता नजर आ रहा है। पीड़िता ने मीडिया से बातचीत में रोते हुए कहा कि घटना को दो दिन से ज्यादा का समय बीत चुका है, लेकिन अब तक उसका बयान दर्ज नहीं किया गया। उसने बताया कि वह बहुत डरी हुई है और अब सिर्फ अपने घर जाना चाहती है।

 

थाने और कोर्ट के चक्कर, लेकिन सुनवाई नहीं

पीड़िता का कहना है कि वह कई दिनों से थाने और कोर्ट के चक्कर काट रही है, लेकिन उसकी बात नहीं सुनी जा रही। पीड़िता के मुताबिक, एक दारोगा की काली स्कॉर्पियो गाड़ी में उसे जबरन बैठाया गया, जहां दारोगा और एक यूट्यूबर ने करीब दो घंटे तक उसके साथ हैवानियत की।

 

पीड़िता के भाई के गंभीर आरोप

पीड़िता के भाई ने पुलिस पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि पिछले तीन दिनों से उसकी बहन को घर तक नहीं जाने दिया गया, जबकि इतनी गंभीर घटना के बाद उसे मानसिक रूप से संभलने की सख्त जरूरत थी। भाई ने बताया कि उसकी बहन ने ठीक से खाना-पीना तक नहीं किया है और पूरा परिवार डर और तनाव के माहौल में जी रहा है।

 

धमकियों का भी आरोप

परिवार ने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं। पीड़िता के भाई का कहना है कि आरोपी यूट्यूबर शिवबरन यादव ने गिरफ्तारी से पहले उनके घर आकर धमकी दी थी। उसने कहा था कि अगर उसका नाम इस केस में घसीटा गया तो अंजाम ठीक नहीं होगा। परिवार का कहना है कि इन धमकियों के बावजूद उन्हें सुरक्षा को लेकर कोई ठोस भरोसा नहीं दिया गया है।

 

पुलिस की सफाई, जल्द बयान का दावा

मामले पर डीसीपी वेस्ट कासिम आबिदी ने कहा कि पीड़िता को मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराने के लिए कोर्ट लाया गया था, लेकिन कुछ कारणों से बयान दर्ज नहीं हो सका। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही मजिस्ट्रेट के सामने पीड़िता का बयान दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि आरोपी यूट्यूबर शिवबरन को पुलिस रिमांड मिल चुकी है।

 

आरोपी ने खुद को बताया निर्दोष

उधर, आरोपी शिवबरन यादव ने कोर्ट में पेशी के दौरान मीडिया से बात करते हुए खुद को निर्दोष बताया। हालांकि पुलिस जांच में उसकी भूमिका की जांच की जा रही है।

 

दारोगा पर गंभीर आरोप, पुलिस कमिश्नर सख्त

गौरतलब है कि इस गैंगरेप मामले में भीमसेन चौकी प्रभारी दारोगा अमित मौर्या पर आरोप है कि उसने अपने कार्यक्षेत्र में ही काली स्कॉर्पियो कार में नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। इस घटना में यूट्यूब पत्रकार के शामिल होने का भी आरोप है। मामला सामने आने के बाद पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल ने सख्त रुख अपनाते हुए साफ कहा है कि दोषी पुलिसकर्मी को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा और कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

देवरिया जेल से गोरखपुर होते हुए लखनऊ PGI पहुंचे पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर, CJM कोर्ट ने 21 जनवरी तक बढ़ाई रिमांड!

0

Deoria News: उत्तर प्रदेश की देवरिया जेल में बंद पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर की तबियत अचानक बिगड़ गई। उनके सीने में तेज दर्द होने के बाद उन्हें लखनऊ के PGI (पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट) में भर्ती कराया गया। इससे पहले ठाकुर को गोरखपुर के BRD मेडिकल कॉलेज ले जाया गया था, लेकिन उनकी हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रेफर कर दिया गया। फिलहाल उनका कार्डियोलॉजी विभाग में इलाज चल रहा है। साथ ही, CJM कोर्ट ने उनकी रिमांड की अवधि 21 जनवरी 2026 तक बढ़ा दी है।

 

गिरफ्तारी और आरोप

पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर को देवरिया की CJM कोर्ट ने 7 जनवरी 2026 को सुनवाई के बाद न्यायिक हिरासत में 21 जनवरी तक रखने का आदेश दिया था। उन्हें 1999 के जमीन आवंटन मामले में पद के दुरुपयोग और कूटरचित दस्तावेज बनाने के आरोप में 9-10 दिसंबर 2025 की रात शाहजहांपुर से गिरफ्तार किया गया था।

 

जमानत याचिका खारिज

मंगलवार को कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी थी। इस दौरान जेल में रहते हुए ठाकुर के सीने में तेज दर्द की शिकायत हुई। उनके मेडिकल चेकअप में ECG रिपोर्ट असंतोषजनक पाई गई। इसके बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें गोरखपुर और फिर लखनऊ रेफर किया।

जिला जज की अदालत पर अब टिकी निगाहें

ठाकुर के अधिवक्ता प्रवीण द्विवेदी ने बताया कि मंगलवार को हुई लंबी बहस के बाद CJM कोर्ट ने जमानत याचिका को खारिज कर दिया। वहीं, रिमांड की चुनौती वाली याचिका पर फैसला सुरक्षित रखा गया था। बुधवार को कोर्ट ने रिमांड की अवधि 21 जनवरी तक बढ़ा दी। अब उनके बचाव पक्ष की निगाह 9 जनवरी को जिला जज की कोर्ट में नई जमानत अपील पर टिकी है।

तबियत बिगड़ने के बाद मेडिकल रेफर

जेल में सीने में दर्द की शिकायत मिलने पर उन्हें पहले महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। डॉक्टरों ने हार्ट अटैक का अंदेशा जताते हुए उन्हें गोरखपुर के BRD मेडिकल कॉलेज भेजा। वहां ECG रिपोर्ट संतोषजनक न होने और हालत गंभीर होने के कारण बुधवार शाम उन्हें लखनऊ PGI रेफर किया गया। अभी पूर्व IPS का इलाज लखनऊ में चल रहा है, जबकि उनके अधिवक्ता कानूनी लड़ाई की तैयारी में जुटे हुए हैं।

लखनऊ रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का लखनऊ दौरा आज,

0

लखनऊ, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का लखनऊ दौरा आज, अशोक लीलैंड EV मैन्युफैक्चरिंग फैक्ट्री का लोकार्पण, रक्षा मंत्री फैक्ट्री उद्घाटन कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे

प्रभात की खबरों का विस्तार 7 भारत News के साथ

0

*1.* पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस को बम से ‘उड़ाने’ की धमकी, आधी रात को सुरक्षा बलों की आपातकालीन बैठक।

*2.* अब सोना-चांदी की 24×7 ट्रेडिंग! क्रिप्टो एक्सचेंज बायनेन्स ने लॉन्च किए USDT में सेटल होने वाले TradFi कॉन्ट्रैक्ट‌।

*3.* I-PAC प्रमुख प्रतीक जैन के घर तलाशी, शेक्सपीयर सरणी थाना ने ED के खिलाफ स्वतः संज्ञान लेते हुए किया मामला दर्ज, स्थानीय थाना को बताये बिना रेड, अवैध अनुप्रवेश सहित अन्य आरोप।

*4.* गंगा सागर में लापता या अस्वस्थ लोगों के लिए नई पहल, डिजिटल मोबाइल रेडियो का उपयोग कर करेगा प्रशासन।

*5.* दिल्ली में FSSAI के केन्द्रीय दफ्तर में भेजा गया दीघा जगन्नाथ धाम के भोग का नमूना, अब प्रमाण पत्र मिलने का इंतजार।

*6.* SIR: 31 लाख ‘अनमैप्ड’ वोटरों में से 25 लाख 60 हजार 476 को हियरिंग के लिए घर पर दी जा चुकी नोटिस : EC

*7.* SIR: बांग्लादेश तथा भारत दोनों जगहों पर वोटर लिस्ट में नाम! हियरिंग के लिए नदिया के तेहट्ट में कंटीले तारों को काटकर अवैध रूप से आया युवक गिरफ्तार।

*8.* रामभद्राचार्य बोले- अमेरिका की दादागिरी खत्म होगी, भारत बनेगा अजेय, कहा- हिंदू जहां रह रहा है, वर्चस्व के साथ रहेगा, POK भी हमें मिलेगा।

*9.* गुजरात: ब्रिटेन के वीजा के लिए फर्जी शादी और तलाक का खेल, पुलिस ने किया बड़े घोटाले का भंडाफोड़।

*10.* बिहार: सीतामढ़ी में 2000 रुपया प्रतिदिन के भाड़े पर मिल रहा पिस्टल! आर्थिक तंगी दूर करने का खौफनाक आइडिया।

*11.* यूपीः गाजियाबाद में तंदूरी रोटी पर थूकते पकड़ा गया जावेद, वीडियो सामने के बाद गिरफ्तार।

*12.* स्लीपर बसों को बनाने में लापरवाही पर होगा सख्त ऐक्शन, नितिन गडकरी ने कहा- CBI जांच करवाएंगे।

*13.* बिहारः वैशाली में पति को छोड़कर महिला ने रिश्ते में भाई से की कोर्ट मैरिज, पहला पति बना गवाह, बोला- मुझसे भी लव मैरिज की थी।

*14.* रात भर बवाल, ईरान के 100 शहरों में महंगाई के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन, पुलिसकर्मी की चाकू मारकर हत्या, राष्ट्रीय झंडा फाड़ा; इंटरनेट और फोन सर्विस बंद।

*15.*’ऊर्जा का लालच..’: वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति का ट्रंप पर हमला; रूस और चीन के लिए खोला दरवाजा।

*16.* ट्रंप का 60 से अधिक अंतरराष्ट्रीय संगठनों से बाहर निकलने का एलान, भारत-फ्रांस के नेतृत्व वाला अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन (ISA) भी शामिल।

*17.* T20 World Cup: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने दूसरी बार ICC को लिखा पत्र, अपने मैच श्रीलंका में कराने की मांग दोहराई।

 

 

आज का राशिफल जानिये क्या कहते हैं आपके नक्षत्र

0

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आपके पास ख़ुद के लिए समय कम मिलेगा। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। किसी कार्यक्रम में भाग लेने का मौका मिलेगा। आर्थिक तौर पर सुधार के चलते आप आसानी से काफ़ी वक़्त से लंबित बिल और उधार चुका सकेंगे। ऐसा दिन है जब काम का दबाव रहेगा और आप परिवार के साथ समय बिताने का मज़ा कम ले पाएंगे। वरिष्ठ से आपको कोई तोहफ़ा मिल सकता है। जीवनसाथी की सलाह आवश्यक व लाभकारी रहेगी। उन लोगों से मेलजोल बढ़ाने से बचें जिनके साथ आपका वक्त खराब होता है। स्वास्थ्य लाभ होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु , वे, वो)
आप आज ख़ुद को रोज़ाना की अपेक्षा कम ऊर्जावान महसूस करेंगे। स्वयं को ज़रूरत से ज़्यादा काम के नीचे न दबाएँ, थोड़ा आराम करें। अगर आप लम्बे वक़्त के लिए निवेश करें, तो अच्छा-ख़ासा फ़ायदा हासिल कर सकते हैं। अपने दोस्तों को अपने उदार स्वभाव का ग़लत फ़ायदा न उठाने दें। आज के दिन घर का माहौल बढ़िया बना रहेगा। शहर से बाहर यात्रा ज़्यादा आरामदेह नहीं रहेगी, लेकिन आवश्यक जान-पहचान बनाने के लिहाज़ से फ़ायदेमंद साबित होगी।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आप भावनात्मक तौर पर बहुत संवेदनशील हैं, इसलिए ऐसे हालात से बचें जो आपको चोट पहुँचा सकते हों। आपके द्वारा धन को बचाने के प्रयास आज असफल हो सकते हैं हालांकि आपको इससे घबराने की जरुरत नहीं है स्थिति जल्द ही सुधरेगी। अगर आज आप अपने परिचितों पर अपने फ़ैसले थोपने की कोशिश करेंगे, तो आप अपने हितों को ही नुक़सान पहुँचाएंगे। हालात का सामना धैर्य से करना ही अच्छे परिणाम दे सकता है। स्वास्थ्य सही रहेगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
घर की जरुरतों को देखते हुए आज आप अपने जीवनसाथी के साथ कोई कीमती सामान खरीद सकते हैं जिससे आर्थिक हालात थोड़े तंग हो सकते हैं। परिवार के साथ सामाजिक गतिविधियों में सहभागिता काफ़ी मानसिक दबाव पैदा कर सकती है। आपमें बहुत-कुछ हासिल करने की क्षमता है- इसलिए अपने रास्ते में आने वाले सभी मौक़ों को झट-से दबोच लें। समय का पहिया बहुत तेजी से चलता है इसलिए आज से ही अपने कीमती समय का सही इस्तेमाल करना सीख लें। अपने स्वास्थ्य को लेकर ज़्यादा चिंता न करें।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
अपने शरीर की थकान मिटाने और ऊर्जा-स्तर को बढ़ाने के लिए आपको पूरे आराम की ज़रूरत है, नहीं तो शरीर की थकावट आपके मन में निराशावादिता को जन्म दे सकती है। ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्च करने और चालाकी-भरी आर्थिक योजनाओं से बचें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ समय बिताने का समय है। इस राशि के लोगों को आज अपने आप को समझने की जरुरत है। स्वास्थ्य सही रहेगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन मनोनुकूल रहेगख । शारीरक लाभ मिलेगा। अनुभवी लोगों से जुड़कर जानने की कोशिश करें कि उनका क्या कहना है। अगर कहीं बाहर जाने की योजना है तो वह आख़िरी वक़्त पर टल सकती है। दोस्त या सहकर्मी का स्वार्थी बर्ताव आपका कुछ नहीं बिगाड़ सकेगा। आकस्मिक मुनाफ़े या सट्टेबाज़ी के ज़रिए आर्थिक हालात सुदृढ़ होंगे। दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ मौज-मस्ती करें। स्वास्थ्य लाभ होगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन फ़ायदेमंद साबित होगा, क्योंकि ऐसा लगता है कि चीज़ें आपके पक्ष में जाएंगी और आप हर काम में अव्वल रहेंगे। धार्मिक रूचि बढेगी। जीवनसाथी के साथ मधुर सम्बंध बनाए रखें लक्ष्मी वास होगा। आर्थिक तौर पर बेहतरी के चलते आपके लिए ज़रूरी चीज़ें ख़रीदना आसान होगा। दिन को ख़ास बनाने के लिए शाम को परिवार के साथ समय बिताएँ व घर का खाना ही खाएँ । अपने काम और प्राथमिकताओं पर ध्यान एकाग्र करें। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

 

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका ऊर्जा से भरपूर, ज़िंदादिल और गर्मजोशी से भरा व्यवहार आपके आस-पास के लोगों को ख़ुश कर देगा। आज आप दूसरे दिनों की तुलना में अपने लक्ष्यों को कुछ ज़्यादा ही ऊँचा तय कर सकते हैं। अगर परिणाम आपकी उम्मीद के मुताबिक़ न आए, तो निराश न हों। व्यस्त दिनचर्या के बावजूद भी आज आप अपने लिए समय निकालपाने में सक्षम होंगे। स्वास्थ्य लाभ होगा । योग प्राणायाम के लिए अवश्य समय निकालें।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
मौज-मस्ती और मनपसंद काम करने का दिन है। जो लोग शादीशुदा हैं उन्हें आज अपने बच्चों की पढ़ाई पर अच्छा खासा धन खर्च करना पड़ सकता है। मित्र मण्डली का सकारात्मक सहयोग रहेगा। ऐसे कई लोग होंगे, जो आपका उत्साह बढाएंगे। आप आज प्यार की मनोदशा में होंगे- और आपके लिए काफ़ी मौक़े भी होंगे। सहकर्मियों के सहयोग से आप मुश्किल दौर से जल्द ही निकल जाएंगे। यह आपको कार्यक्षेत्र में बढ़त बनाने में मददगार साबित होगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन आपके लिए मिला जुला रहेगा। अगर आप यात्रा पर जाने वाले हैं तो अपने कीमती सामान का ध्यान रखें । खुद के लिए समय निकालें। बच्चों को पढ़ाई पर ध्यान लगाने और भविष्य के लिए योजना बनाने की ज़रूरत है। लंबित व्यावसायिक योजनाएँ शुरू होंगी। घर के छोटे सदस्यों को साथ लेकर आज आप किसी पार्क या शॉपिंग मॉल में जा सकते हैं। स्वास्थ्य सही रहेगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपको लाभ मिलेगा, क्योंकि परिवार के सदस्य आपके सकारात्मक रुख़ से प्रभावित होंगे और उसे सराहेंगे। नई चीज़ों को सीखने की आपकी ललक क़ाबिल-ए-तारीफ़ है। आज समय की नजाकत को देखते हुए आप अपने लिए समय निकाल सकते हैं लेकिन ऑफिस के किसी काम के अचानक आ जाने के कारण आप ऐसा करने में समय कम दे पाएँगे। परिवार को समय दें तो मधुर सम्बंध स्थापित होंगे। स्वास्थ्य लाभ के लिए बाहर के खाने से बचें ।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
अपनी शारीरिक चुस्ती-फुर्ती को बनाए रखने के लिए आप आज का दिन खेलने में व्यतीत कर सकते हैं। इस राशि के बड़े कारोबारियों को आज के दिन बहुत सोच समझकर पैसा निवेश करने की जरुरत है। ऐसे कामों में सहभागिता करने के लिए अच्छा समय है, जिसमें युवा लोग जुड़े हों। अपनी कार्यकुशलता बढ़ाने के लिए नयी तकनीकों का सहारा लें। व्यस्त रहेंगे। मित्र से वार्तालाप सकारात्मक रहेगा। आपकी शैली और काम करने का नया अन्दाज़ उन लोगों में दिलचस्पी पैदा करेगा, जो आप पर नज़दीकी से ग़ौर करते हैं।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷

 

🙏धन्यवाद।🙏
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰

UP: 1044 राजकीय माध्यमिक विद्यालय में बनेगी आईसीटी लैब; पठन-पाठन को आधुनिक तकनीक से जोड़कर प्रभावी बनाया जाएगा

0

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हमीरपुर की खराब सड़क की स्थिति को लेकर भाजपा पर तंज कसा है। उन्होंने एक समाचार पत्र की कटिंग शेयर करते हुए भाजपा को निशाने पर लिया है।उन्होंने कहा कि चांद पर बाद में जाइएगा, माननीय भाजपाइयों पहले उत्तर प्रदेश के हमीरपुर के छानी, गऊघाट, मजरा परसदवा डेरा के चांद की सतह जैसे ऊबड़खाबड़ मिट्टी के रास्ते को पक्की सड़क बनाकर छानी-भुलसी संपर्क मार्ग से जोड़ दीजिए, ग्रामवासियों पर अति कृपा होगी।

अखिलेश यादव ने अखबार की जिस कटिंग को शेयर किया है। उसमें भारत के अंतरिक्ष यात्रियों को चांद पर भेजने की बात की जा रही है।

असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती परीक्षा रद्द करने को लेकर योगी सरकार पर निशाना साधा
इसके पहले अखिलेश यादव ने असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती परीक्षा रद्द करने को लेकर योगी सरकार पर निशाना साधा और अभ्यर्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि परीक्षाओं को रद्द करने से कुछ नहीं होगा, अगर वही लोग फिर से परीक्षा कराएंगे तो धांधली फिर से होगी। डबल इंजन के दुष्काल में अभ्यर्थी दुबारा मतलब डबल ठगे जाएंगे। भाजपा सरकार ये नाटक बंद करे और स्वीकार करे कि वो युवाओं को यूं ही साल-दर-साल कभी पर्चा लीक होने के नाम पर, कभी कॉपी बदले जाने के नाम पर, कभी आरक्षण की चोरी के नाम पर, कभी डबल पारी के घपले के नाम पर, कभी नार्मलाइजेशन के नाम पर, कभी कोर्ट-कचहरी के नाम पर या किसी और बहाने युवाओं को नचाती रहेगी पर कोई भर्ती प्रक्रिया पूरी नहीं करेगी। दरअसल ये सब नौकरी न देने की भाजपाई साज़िश है क्योंकि नौकरी भाजपा के एजेंडे में है ही नहीं।

उन्होंने आगे कहा कि सच तो ये है कि भाजपा आरक्षण का विरोध करते-करते नौकरी की ही विरोधी हो गयी है, जिसका नुकसान हर वर्ग के लोगों को उठाना पड़ रहा है। जो कह रहे हैं कि उप्र में नौकरियों की बरसात हो रही है सही मायनों में उन्होंने उप्र में नौकरी का दलदल बना दिया है, जिससे कोई बाहर ही नहीं आ पाता है। आगामी चुनावों में नौकरी चाहनेवाला हर वर्ग का युवा हर परीक्षा में धांधली करनेवाली भ्रष्ट भाजपा के ख़िलाफ़ वोट करेगा, और इसमें सबसे ज़्यादा प्रतिशत उनका होगा जिन्हें अपना जेबी वोट समझकर भाजपा हमेशा उपेक्षित करती रहती है। हमारा सीधा आह्वान है : अपना भविष्य बदलना है तो सरकार बदलिए! भाजपा जाए तो नौकरी आए!

UP: 1044 राजकीय माध्यमिक विद्यालय में बनेगी आईसीटी लैब; पठन-पाठन को आधुनिक तकनीक से जोड़कर प्रभावी बनाया जाएगा

0

उत्तर प्रदेश के 1044 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में आईसीटी लैब स्थापित की जाएंगी। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने इसके लिए सभी जिलों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। आईसीटी लैब के माध्यम से छात्रों को कंप्यूटर, इंटरनेट और डिजिटल शैक्षिक सामग्री की सुविधा मिलेगी।

इससे पठन-पाठन को आधुनिक तकनीक से जोड़कर अधिक प्रभावी बनाया जाएगा। विभाग का कहना है कि डिजिटल शिक्षा से विद्यार्थियों की तकनीकी समझ विकसित होगी और वे भविष्य की प्रतिस्पर्धा के लिए बेहतर रूप से तैयार हो सकेंगे। लैब की स्थापना तय मानकों के अनुसार समयबद्ध तरीके से कराई जाएगी।