Wednesday, February 18, 2026
Home Blog Page 274

बिहार के कनेक्टिविटी की नई उड़ान, मोकामा–सिमरिया को जोड़ेगा 1871 करोड़ का महासेतु

0

Bihar News: बिहार की कनेक्टिविटी को नई उड़ान देने वाला औंटा से सिमरिया महासेतु बन कर तैयार है। मोकामा के औंट घाट और बेगूसराय के सिमरिया को जोड़ने वाला 6 लेन का यह पुल अब विकासशील बिहार का प्रतीक होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 अगस्त को बिहार आ रहे हैं। इसी क्रम में इस आधुनिक बिहार के महासेतु को जनता को समर्पित करेंगे। नया पुल न केवल भारी वाहनों के आवागमन को आसान बनाएगा बल्कि पूर्वोत्तर राज्यों को जोड़ने के लिहाज से महत्‍वपूर्ण होने वाला है। जिसका लाभ न केवल बेगूसराय समेत आस पास के क्षेत्र को होगा बल्कि ये पूरे बिहार और देश के लिए भी अहम होने वाला है। इस पुल के शुरू होने से जहां उद्योग और व्यापार को लाभ मिलेगा वहीं, पूर्वोत्‍तर हिस्‍सा भी मजबूत होगा।

8.15 किमी का है ये महासेतु 

इस परियोजना की कुल लागत 1871 करोड़ रुपये है। गंगा नदी पर तैयार किए इस पुल की लंबाई 1.865 किलोमीटर है, जबकि पहुंच पथ सहित इसकी कुल लंबाई 8.150 किलोमीटर है। इसके निर्माण से उत्तर और दक्षिण बिहार की कनेक्टिविटी में ऐतिहासिक बदलाव आएगा।

PunjabKesari

70 साल पुराने सेतु का बोझ होगा कम 

अब तक मोकामा-सिमरिया में सिर्फ एक 2 लेन का रेल-सह-सड़क पुल राजेंद्र सेतु ही था। जिसका उद्घाटन 1959 में श्रीकृष्ण सिंह के शासन काल के दौरान किया था। समय के साथ इस पुल पर यातायात का काफी दबाव था। लिहाजा तेज कनेक्टिविटी के लिए एक बड़ी परियोजना की जरूरत लंबे समय से महसूस हो रही थी। अब 8 किलोमीटर का 6 लेन वाला नया पुल बन कर तैयार है। जिसे 22 अगस्‍त को जनता को सौंपा जाएगा।

PunjabKesari

2017 में रखी गई थी आधारशिला 

इस पुल को बन कर तैयार होने में लगभग 10 वर्ष लग गए। बताते चलें, पीएम मोदी ने बिहार के लिए विशेष पैकेज की घोषणा 2015 में की थी। इसी पैकेज के तहत इस 6 लेन वाले महासेतु का निर्माण किया गया है। 2017 में मोकामा में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान में प्रधानमंत्री ने इसकी आधारशिला रखी थी। अब यह सपना साकार होने जा रहा है।

PunjabKesari

और ये भी पढ़े

शुभांशु इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से लौटे हैं और वहां 18 दिन बिताए…..

0

दिल्ली – एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला भारत लौट आए हैं। वे रात 2 बजे दिल्ली में लैंड हुए। दिल्ली एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने उनका स्वागत किया। आज वे प्रधानमंत्री मोदी से भी मिल सकते हैं।

शुभांशु इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से लौटे हैं और वहां 18 दिन बिताए। वह ISS जाने वाले पहले भारतीय हैं और इस दौरान उन्होंने कई एक्सपेरिमेंट किए। रिहैब में समय बिताकर वे देश लौटे। वे एक्सिओम 4 मिशन के पायलट थे।

 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर दौरे पर

0

गोरखपुर – मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर दौरे पर हैं। वे निजी अस्पताल का लोकार्पण करेंगे। सुबह 11 बजे गुलहरिया में कार्यक्रम होगा। साथ ही ग्रीन हाइड्रोजन परियोजना का भी शुभारंभ किया जाएगा। यह परियोजना 72 टन प्रति वर्ष की हाइड्रोजन उत्पादन क्षमता वाली है।

 

लीग में लखनऊ फॉल्कंस, कानपुर सुपरस्टार्स खिताब के लिए जोर आजमाएंगी

0

लीग में लखनऊ फॉल्कंस, कानपुर सुपरस्टार्स, गोरखपुर लायंस, मेरठ मावरिक्स, नोएडा किंग्स और काशी रुद्रास की टीमें खिताब के लिए जोर आजमाएंगी। दूसरे मैच से दर्शकों की एंट्री निःशुल्क रहेगी।

डीएस चौहान ने यह भी कहा कि तकनीक के क्षेत्र में किया सुधार

0

डीएस चौहान ने यह भी कहा कि तकनीक के क्षेत्र में सुधार किया गया है और मैच टीवी व डिजिटल प्लेटफॉर्म पर देखे जा सकेंगे। लीग का आगाज आज से होगा और समापन 6 सितंबर को होगा। यूपी टी-20 लीग में कुल 34 मैच खेले जाएंगे।

 

आज से यूपी टी-20 लीग सीजन-3 की शुरुआत

0

लखनऊ – आज से यूपी टी-20 लीग सीजन-3 की शुरुआत हो रही है। यूपी T-20 लीग के मैच इकाना स्टेडियम में खेले जाएंगे। आज इकाना स्टेडियम में सेलिब्रिटी का भी जमावड़ा होगा।
UP T20 गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन डीएस चौहान ने कहा कि सीजन 2 के अच्छे परिणाम रहे थे। उन्होंने बताया कि इस बार 13 खिलाड़ी IPL में परफॉर्म कर रहे थे और तीसरे सीजन में और बेहतर प्रदर्शन देखने को मिलेगा।

‘पिता की बदौलत नहीं, माफिया से लड़कर बनी विधायक’, पूजा पाल ने रागिनी सोनकर पर किया पलटवार

0

‘पिता की बदौलत नहीं, माफिया से लड़कर बनी विधायक’, पूजा पाल ने रागिनी सोनकर पर किया पलटवार

*लखनऊ:-* रागिनी सोनकर और पूजा पाल में वर्चस्व की लड़ाई ने जोर पकड़ लिया है। अब रागिनी सोनकर पर पूजा पाल ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि जब वह न्याय के लिए अदालतों और कचहरियों के चक्कर लगा रही थीं, तब रागिनी जैसे लोग अपने पिता की एंबेसडर कार में बड़े कॉलेजों में जाते थे। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को संघर्षों का मूल्य क्या पता होगा?

लेकिन फिर भी बता दूं..पूजा पाल उस PDA की पीड़ित महिला है जिसने अन्याय अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाई जब कुछ लोग उसी माफिया के घर चाय पानी करते थे।

पूजा पाल ने आगे कहा, “आदरणीय मैं पहले ही कह चुकी हूं मै चुनाव जीतने विधायक बनने के लिए राजनीति में आई ही नहीं । मैं न्याय के लिए राजनीति में आई ये बस एक माध्यम था आपने मुझे हराने के बजाय एक बार उस माफिया के अन्याय के खिलाफ मेरे संघर्ष का उल्लेख ही कर देते मै भी उसी PDA समाज की पीड़ित बेटी थी।”

*रागिनी सोनकर का बयान*

दरअसल, पूजा पाल के निष्कासन पर जब रागिनी सोनकर से सवाल किया गया था, तो उन्होंने पूछा था, “पूजा पाल कौन हैं? किस पार्टी में हैं?” जब पत्रकारों ने बताया कि वह सपा की विधायक हैं, तो रागिनी ने कहा, “अच्छा हुआ आपने यह बताया, क्योंकि मुझे यह पता नहीं था।” रागिनी ने पूजा पाल के निष्कासन को सही ठहराते हुए कहा कि जनता और पार्टी ने उन पर भरोसा करके उन्हें चुना था, लेकिन उन्होंने पार्टी को धोखा दिया।

*जानें पूरा विवाद*

यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ, जब पूजा पाल ने विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ करते हुए कहा था कि उन्होंने माफिया अतीक अहमद को मिट्टी में मिला दिया। इसके बाद ही सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पूजा पाल को पार्टी से निष्कासित करने का आदेश जारी कर दिया। बता दें कि पूजा पाल दिवंगत विधायक राजू पाल की पत्नी हैं, जिनकी 2005 में अतीक अहमद ने हत्या कर दी थी।

शादी का झांसा देकर बीजेपी महिला नेता के साथ छेड़छाड़; अंधेरे का फायदा उठाकर गलत तरीके से छुआ, की अश्लील हरकत

0

UP News: यूपी की राजधानी लखनऊ में एक बीजेपी महिला नेता के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। दरअसल, महिला नेता को शादी का झांसा देकर उसके साथ छोड़छाड़ की गई है और फिर इसके बाद उसे धमकी दी गई। महिला ने थाने पहुंचकर इस मामले में शिकायत की है और आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

जानिए पूरा मामला 
जानकारी के मुताबिक, अर्जुनगंज दयानंदपुरम निवासी दीपा कश्यप, जो बीजेपी की मौजूदा बूथ अध्यक्ष हैं। उन्होंने सुशांत गोल्फ सिटी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनकी मुलाकात विवाह पोर्टल पर हर्षवर्धन कश्यप नाम के युवक से हुई। दोनों एक दूसरे से बात करने लगे। युवक ने खुद को चिनहट निवासी और मारुति कंपनी में असिस्टेंट सर्विस मैनेजर बताया और दावा किया कि वह तलाकशुदा है।

अंधेरे का फायदा उठाकर गलत तरीके से छुआ
महिला ने शिकायत में बताया कि 13 जून को उनकी पहली मुलाकात हुई। इस दौरान आरोपी ने उसके सामने शादी का प्रस्ताव रखा। इसके बाद उसने अंधेरे का फायदा उठाकर उसे गलत तरीके से छुआ। इसके बाद वो 5 जुलाई को फिर मिलने आया और इंगेजमेंट की तारीख 12 जुलाई बताने के बहाने दोबारा अश्लील हरकत की।

फोन कर दी धमकी
दर्ज कराई गई शिकायत में बताया कि 11 जुलाई को, सगाई से एक दिन पहले, उसने व्हाट्सऐप कॉल पर धमकी दी कि सारे मैसेज और फोटो डिलीट कर दो, वरना जान से मार दूंगा। इसके बाद उसने कॉल और मैसेज का जवाब देना बंद कर दिया। उसने बताया कि वो शादीशुदा और दो बच्चों का पिता है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया। जांच पड़ताल कर पुलिस ने पता लगाया कि विवाह पोर्टल पर उसकी आईडी और पता भी फर्जी था। पुलिस ने आरोपी हर्षवर्धन कश्यप के खिलाफ बीएनएस की धारा 74 और 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

7 दिन पहले राखी बांधकर लिया था रक्षा का वचन, उन्हीं भाईयों ने झाड़ियों में फेंका बहन की लाश

0

शामली ( पंकज मलिक ):  उत्तर प्रदेश के जनपद शामली से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसे हर किसी को क्षुब्ध कर दिया। सात दिन पहले रक्षाबंधन के त्योहार पर जिस बहन ने भाइयों की राखी में कलाई बांधकर उनसे रक्षा का वचन लिया था। उन्हीं हाथों ने बहन के शव को झाड़ियां में फेंक दिया और वापस अपने घर लौट आए। सुबह होते ही बहन की गुमशुदगी थाने में दर्ज करा दी लेकिन जब पुलिस ने दोनों भाइयों से सख्ती से पूछताछ की तो पूरा घटनाक्रम सामने आ गया और जो घटनाक्रम सामने आया वह चौंकाने वाला था।

दरअसल आपको बता दें कि पूरा मामला जनपद शामली के कांधला थाना क्षेत्र के गांव रामपुर खेड़ी का है। जहां के रहने वाले एक व्यक्ति ने कांधला पुलिस को नाबालिक लड़की के बिना बताए घर से चले जाने के संबंध में तहरीर दी जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था और छानबीन शुरू कर दी थी। जैसे-जैसे पुलिस की जांच आगे बढ़ी और पुलिस ने लड़की के भाइयों से सख़्ती से पूछताछ कि तो पुलिस के सामने जो मामला सामने आया उसे सुनकर पुलिस के पैरों के ताले से जमीन खिसक गई।

युवती ने खुद ही दे दी जान
पुलिस के मुताबिक जांच मे सामने आया कि लड़की के भाई कपिल उर्फ़ पपिन व सचिन ने बताया की उन्होंने अपनी बहन जिसकी उम्र 16 वर्ष थी उसको काफी डांटा था इसी बात से क्षुब्ध होकर हमारी बहन ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बहन द्वारा फांसी लगाने से हम डर गए और हमने अपनी बहन के शव को छुपाने के उद्देश्य से रेहड़े में रखकर गांव से निकल गए। गांव में रात्रि में पहरा होने के कारण लोगों ने हमसे पूछा तो हम माता की तबीयत खराब होने और कांधला ले जाकर दवाई दिलाने की बात कही। हमने अपनी बहन के शव को भारसी गेट के पास नहर पटरी के किनारे झाड़ियों में डाल दिया था।

अगले दिन झूठी रिपोर्ट लिखवा दी
अगले दिन बहन के घर से चले जाने की झूठी रिपोर्ट लिखा दी थी और हम अपनी बहन को ढूंढने का झूठा प्रयास कर रहे थे तथा पुलिस भी हमसे बार-बार पूछताछ कर रही थी। पुलिस को हम पर शक होने पर पुलिस ने हमें पकड़ लिया तो हमने पुलिस को सारी सच्चाई बता दी और अपनी बहन का शव बरामद करा दिया।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर राज्यवासियों को दीं शुभकामनाएं

0

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जन्माष्टमी के अवसर पर राज्यवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। योगी आदित्यनाथ ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘कृष्णं वन्दे जगदगुरुम्‌…

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जन्माष्टमी के अवसर पर राज्यवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। योगी आदित्यनाथ ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘कृष्णं वन्दे जगदगुरुम्‌। सम्पूर्ण जगत के आधार लीलाधर, योगेश्वर भगवान श्रीकृष्ण जी के पावन अवतरण दिवस श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की सभी को हार्दिक बधाई एवं मंगलमय शुभकामनाएं।”

इससे आगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘‘मुरलीधर सभी के जीवन में प्रेम, करुणा एवं भक्ति का संचार कर चराचर जगत का कल्याण करें, यही प्रार्थना है। जय श्रीकृष्ण!”