देहरादून – जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए आज से नामांकन। उपाध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख के लिए होगा नामांकन। सभी जनपदों में चुनाव के लिए तैयारी पूरी। बहुमत का आंकड़ा जुटाने में लगे सियासी दल।
जहरीले कीड़े के काटने से युवक की हुई मौत
कासगंज- जहरीले कीड़े के काटने से युवक की हुई मौत, मृतक युवक को जिंदा करने का किया जा रहा प्रयास, सोते वक्त किसी जहरीले कीड़े ने युवक को काटा था, इलाज के दौरान डॉक्टरों ने किया था मृत घोषित, बंगाल की महिला जिंदा करने का कर रही प्रयास, शव के पास ढोलक के साथ बजाई जा रही थाली, 2 दिन तक पानी से भरे गड्ढे में शव को रखा गया, अमापुर थाना क्षेत्र के बीनपुर कलां गांव का मामला
आधी दुनिया को ले डूबेंगे… US से असीम मुनीर ने दी परमाणु युद्ध की गीदड़भभकी,
आधी दुनिया को ले डूबेंगे… US से असीम मुनीर ने दी परमाणु युद्ध की गीदड़भभकी, पाकिस्तान के आर्मी चीफ जनरल असीम मुनीर ने अपनी अमेरिका की यात्रा के दौरान भारत के खिलाफ भड़काऊ बयान दिया है।।।असीम मुनीर ने कहा कि “हम एक परमाणु संपन्न राष्ट्र हैं और अगर हमें लगता है कि हम डूब रहे हैं, तो हम आधी दुनिया को अपने साथ ले जाएंगे।” असीम मुनीर की ये टिप्पणी काफी सनसनीखेज और असाधारण है, क्योंकि ऐसा पहली बार हुआ है कि अमेरिका की धरती से किसी तीसरे देश को परमाणु युद्ध की धमकी दी गई है।
दिप्रिंट की रिपोर्ट में कहा गया है कि असीम मुनीर ने ये धमकी, टाम्पा स्थित ग्रैंड हयात होटल में पाकिस्तान मूल के कारोबारी अदनान असद की तरफ से रखे गये एक डिनर कार्यक्रम में दी है, जिसमें करीब 120 पाकिस्तानी डायस्पोरा के सदस्य मौजूद थे।सिंधु नदी जल पर बोले मुनीर हम भारत द्वारा बांध बनाने का इंतजार करेंगे और जब वह ऐसा करेगा, तो हम उसे 10 मिसाइल हमले में नष्ट कर देंगे।” असीम मुनीर ने कार्यक्रम में आगे कहा कि “सिंधु नदी भारतीयों की पारिवारिक संपत्ति नहीं है। हमारे पास मिसाइलों की कमी नहीं है, अल-हम्दुलिल्लाह।”

