Sunday, February 15, 2026
Home Blog Page 69

Gold Investment: अगर आज सोने में 3 लाख का निवेश किया तो दिसंबर 2026 में कितना होगा मुनाफा? जानकर उड़ जाएंगे होश

0

नेशनल डेस्क : 2025 में सोना, चांदी और तांबे ने निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न दिया। खासतौर पर सोने ने करीब 70% तक की बढ़त दर्ज की, जिससे कई स्टॉक मार्केट शेयर पीछे छूट गए। निवेशकों में खुशी का माहौल रहा, लेकिन अब सवाल यह है कि क्या 2026 में भी सोने की तेजी जारी रहेगी।

 

सोने की कीमतें 2026 में कहां तक जा सकती हैं?

विशेषज्ञों का मानना है कि 2025 जैसा असाधारण रिटर्न दोहराना मुश्किल है, लेकिन सोना अगले साल 12–15% तक की बढ़त दे सकता है। मौजूदा समय में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव लगभग 1,35,070 रुपये है, जो 2026 के अंत तक 1,50,000–1,70,000 रुपये तक पहुंच सकता है। हालांकि, कभी-कभी मुनाफावसूली के दबाव में कीमत 1,18,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक गिर सकती है, लेकिन इसकी संभावना सीमित है।

 

निवेशकों को कितना फायदा हो सकता है?

अगर कोई निवेशक जनवरी 2026 में सोने में 3 लाख रुपये का निवेश करता है और 13–15% रिटर्न मिलता है, तो दिसंबर 2026 तक निवेश राशि बढ़कर लगभग 3.36–3.45 लाख रुपये हो सकती है।

 

सोने की कीमत कैसे तय होती है?

सोने और चांदी के दाम रोजाना कई घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कारकों पर निर्भर करते हैं। सबसे बड़ा असर डॉलर-रुपया एक्सचेंज रेट पर पड़ता है। जब डॉलर मजबूत होता है या रुपये कमजोर होते हैं, तो भारत में सोने की कीमत बढ़ जाती है। इसके अलावा, आयात शुल्क, जीएसटी और अन्य टैक्स भी कीमतों को प्रभावित करते हैं।

 

वैश्विक और स्थानीय कारक

भू-राजनीतिक तनाव, युद्ध, वैश्विक आर्थिक मंदी और केंद्रीय बैंकों की खरीद से सोने की मांग बढ़ती है। निवेशक जोखिम भरी संपत्तियों से दूर होकर सोने जैसी सुरक्षित संपत्ति में निवेश करते हैं, जिससे कीमतें मजबूत बनी रहती हैं।

सांस्कृतिक और सामाजिक महत्व

भारत में सोने का सांस्कृतिक महत्व भी कीमतों को प्रभावित करता है। शादी, त्योहार और शुभ अवसरों पर सोने की मांग बढ़ जाती है। इसके अलावा महंगाई के समय सोना एक सुरक्षित निवेश विकल्प माना जाता है।

लखनऊ आज जारी होगी यूपी की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट,

0

लखनऊ- आज जारी होगी यूपी की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, SIR प्रक्रिया के बाद आ रही वोटर लिस्ट, 3 बजे निर्वाचन आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस, CEO नवदीप रिणवा जारी करेंगे आंकड़े, वेबसाइट पर नाम चेक कर सकेंगे वोटर, 2 करोड़ 89 लाख नाम कटने की संभावना, यूपी में अभी 15 करोड़ 44 लाख वोटर है, मृत लोगों के नाम लिस्ट से हटाए गए, स्थानीय रुप से शिफ्ट लोगों के नाम हटे, 2 जगह रजिस्टर लोगों के नाम हटे, 6 फरवरी तक दर्ज करा सकते है आपत्ति, 1 करोड़ लोगों की मैपिंग नहीं हुई, निर्वाचन आयोग जारी करेगा नोटिस, दस्तावेज दिखाने पर दर्ज करा सकते है नाम

लखनऊ को मिलेगी इलेक्ट्रिक डबल डेकर बस की सौगात

0

लखनऊ- लखनऊ को मिलेगी इलेक्ट्रिक डबल डेकर बस की सौगात, आज पर्यटन मंत्री डबल डेकर बसों को दिखाएंगे हरी झंडी, सुबह 10 बजे 1090 चौराहे से लखनऊ दर्शन बस की शुरुआत, आमजन के लिए 7 जनवरी से शुरू होगी नियमित बस सेवा, UPSTDC द्वारा संचालित की जा रही है लखनऊ दर्शन बस, इलेक्ट्रिक डबल डेकर बस से कराई जाएगी राजधानी की सैर, बस सेवा सुबह और शाम दोनों शिफ्ट में उपलब्ध रहेगी, 31 जनवरी तक टिकट बुकिंग पर 10 प्रतिशत की विशेष छूट, वयस्कों के लिए 500, बच्चों के लिए 400 रुपये किराया तय

 

लखनऊ यूपी की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट आज होगी जारी,

0

लखनऊ- यूपी की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट आज होगी जारी, मुख्य निर्वाचन अधिकारी आज करेंगे प्रेसवार्ता, दोपहर 3 बजे मुख्य निर्वाचन अधिकारी की पीसी, दावे और आपत्तियां 6 फरवरी तक दर्ज होंगे, अंतिम सूची 6 मार्च को जारी की जाएगी

लखनऊ नए साल पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे मुख्यमंत्री योगी

0

लखनऊ- नए साल पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे मुख्यमंत्री योगी, आज 12 बजे लोकभवन में CM योगी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कैबिनेट बैठक के बाद आज मीडिया से बात करेंगे CM

लखनऊ आज 11 बजे योगी कैबिनेट की बैठक

0

लखनऊ- आज 11 बजे योगी कैबिनेट की बैठक, लोक भवन में होगी कैबिनेट की बैठक, कैबिनेट बैठक में कई प्रस्ताव पर होगी चर्चा, सीएम योगी की अध्यक्षता में होगी बैठक

गाजियाबाद में प्रवर्तन निदेशालय की बड़ी कार्रवाई,

0

गाजियाबाद- गाजियाबाद में प्रवर्तन निदेशालय की बड़ी कार्रवाई, सतत संपदा प्राइवेट लिमिटेड कंपनी पर ED की रेड, गाजियाबाद के ऑलिव काउंटी में हुई रेड, FEMA के तहत दर्ज केस की जांच में कार्रवाई, कंपनी संचालक हरप्रीत सिंह गिरफ्तार, फ्लैट से 45 से अधिक शराब की बोतलें बरामद, आबकारी विभाग भी जांच में शामिल, ऊर्जा सुरक्षा को खतरे में डालने की साजिश का खुलासा, कंसलटेंसी के नाम पर विदेशी NGO से आता था फंड, दिल्ली और गाजियाबाद में एक साथ तलाशी, कोयले के उपयोग के खिलाफ फंड के इस्तेमाल का आरोप

उन्नाव शॉर्ट सर्किट से डिपार्टमेंटल शॉप में आग

0

उन्नाव- शॉर्ट सर्किट से डिपार्टमेंटल शॉप में आग, दुकान में रखा 30 लाख का माल जलकर खाक, स्टोर के अगल बगल की दुकानें भी प्रभावित, सूचना के बाद पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू, सदर कोतवाली में नगर पालिका के पास का मामला

गाजियाबाद इंदिरापुरम स्थित शिप्रा रिवेरा टावर में आग,

0

गाजियाबाद- इंदिरापुरम स्थित शिप्रा रिवेरा टावर में आग, बेसमेंट के कमर्शियल मार्केट में लगी आग, आग तेजी से फैली, कई दुकानें चपेट में, बाइक की दुकान पूरी तरह जलकर खाक, दुकान मालिक को भारी नुकसान, बगल के रेस्टोरेंट में रखे थे 50-60 गैस सिलेंडर, सिलेंडरों तक नहीं पहुंची आग, टला बड़ा हादसा, सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू, आग लगने के कारणों का पता नहीं

हापुड़ घर में घुसकर दंपति पर हमला, दंपति को दबंगों ने जमकर पीटा

0

हापुड़- घर में घुसकर दंपति पर हमला, दंपति को दबंगों ने जमकर पीटा, 5 दबंगों ने महिला से की छेड़छाड़, लोगों को आता देख धमकी देकर दबंग फरार, पुलिस ने पांचों दंगों पर लिखा केस, थाना सिंभावली क्षेत्र का मामला