Monday, February 16, 2026
Home Blog Page 67

UP: “भाजपा ने एक करोड़ वोट बढ़वाए… नकली वोट बनाने वालों पर एफआईआर हो”, अखिलेश यादव ने लगाए गंभीर आरोप

0

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि अभी तक जिस एसआईआर से पूरा देश परेशान था अब उससे भाजपा के लोग परेशान हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने एक करोड़ वोट बढ़वाया है। ऐसे लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जानी चाहिए।अखिलेश यादव प्रदेश में एसआईआर के बाद राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी की गई कच्ची मतदाता सूची पर बोल रहे थे।उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा,  “वोट बढ़ाने का बीजेपी के लोग दवाब बनाएंगे क्योंकि उनका वोट कट गया है। उन्होंने फर्जी वोट बनाए थे। इसका मतलब फर्जी वोट डाले गए हैं और सबसे ज्यादा वोट बीजेपी के बूथों पर निकले हैं। जिस एसआईआर से ये पूरे देश को परेशान कर रहे थे मैं उत्तर प्रदेश की जनता का धन्यवाद करना चाहता हूं आज एसआईआर से बीजेपी परेशान है और इसलिए गुपचुप बैठक कर रहे हैं…इन लोगों ने 1 करोड़ वोट बढ़वाया है…अब तो सवाल उन पर खड़े हो गए हैं…जो नकली वोट बना रहे हैं उनके खिलाफ एफआईआर हो।

6 मार्च को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची
मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) अभियान के तहत जारी की गई ड्राफ्ट मतदाता सूची को लेकर उठ रही आपत्तियों और शिकायतों का प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) नवदीप रिणवा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जवाब दे रहे हैं। वे लिखते हैं कि एसआइआर का अभी केवल प्रारंभिक चरण पूरा हुआ है। 6 मार्च को जारी अंतिम मतदाता सूची ही निर्णायक होगी।

सीईओ ने एक्स पर कांग्रेस नेता गुरदीप सिंह सप्पल की आपत्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ड्राफ्ट मतदाता सूची में नाम होना या न होना निर्णायक नहीं है। असली महत्व अंतिम मतदाता सूची का है। उन्होंने मतदाताओं से अपील की है कि यदि नाम किसी कारणवश ड्राफ्ट सूची में नहीं दिख रहा है तो फार्म-6 भरकर इसमें जुड़वा सकते हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि किसी मतदाता का नाम पुराने पते से हट चुका है और नए पते पर अभी जोड़ा नहीं गया है, तो इसे दोनों जगह से नाम हटना नहीं माना जाना चाहिए। वह सीधे फॉर्म-6 भरें।

आगरा, बिजली के तार डालने के विवाद में हत्या

0

आगरा, बिजली के तार डालने के विवाद में हत्या, व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या से सनसनी, बीच-बचाव करने आए व्यक्ति को पीटा था, गाली-गलौज का विरोध करने पर जान ली, वारदात के बाद गांव में तनाव, आरोपी फरार, घटनास्थल पर DCP ईस्ट के साथ फोर्स मौजूद, थाना बमरौली कटारा के पवावली की वारदात

औरैया, डीसीएम की टक्कर से टूटा हाईगेज, DCM, चालक पुलिस की हिरासत में,

0

औरैया, डीसीएम की टक्कर से टूटा हाईगेज, DCM, चालक पुलिस की हिरासत में, अछल्दा कस्बा के नहरपुल का मामला

लखनऊ, पूर्व सैनिक को बीच सड़क BJP नेता ने पीटा,

0

लखनऊ, पूर्व सैनिक को बीच सड़क BJP नेता ने पीटा, बीच सड़क पर पिटाई का वीडियो वायरल, कुर्सी रोड पर पूर्व सैनिक को जमकर पीटा, बीजेपी नेता चेतन बिष्ट, केपी सिंह ने पीटा, गुडंबा पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी

 

लखनऊ, SIR से यूपी की वोटर लिस्ट में उलटफेर

0

लखनऊ, SIR से यूपी की वोटर लिस्ट में उलटफेर, SIR के बाद 2.89 करोड़ नाम कटे, 3.5 करोड़ नए वोटर जोड़ने का BJP का लक्ष्य, औसतन हर बूथ से 200 से ज्यादा नाम डिलीट, हटाए गए नामों में मृत, स्थानांतरित वोटर, डुप्लीकेट, बिना दस्तावेज वाले मतदाता शामिल, BJP ने बड़ा संगठनात्मक अभियान शुरू किया, हर बूथ पर 200 नए मतदाता जोड़ने का लक्ष्य, 3.5 करोड़ से ज्यादा वोटर्स जोड़ने की योजना, ड्राफ्ट रोल जारी होने के बाद अहम बैठक हुई, CM, BJP प्रदेश अध्यक्ष की वर्चुअल बैठक- सूत्र, मंत्रियों, विधायकों, पदाधिकारियों संग बैठक- सूत्र, डिलीशन पर चिंता जताई और रणनीति तय की, दावे-आपत्तियां 6 फरवरी तक ली जाएंगी, अंतिम वोटर लिस्ट 6 मार्च को प्रकाशित होगी, दूसरे राज्य में रह रहे यूपी के लोगों से संवाद, यूपी में दोबारा पंजीकरण के लिए कहा जाएगा

 

प्रभात की खबरों का विस्तार 7 भारत News के साथ

0

*1* पीएम नरेंद्र मोदी आंध्र प्रदेश और ओडिशा के दौरे पर जाने वाले हैं। उनका का यह दौरा दो दिन का होगा। इस दौरान वे कई अहम विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री आज आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में दो लाख करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे

 

*2* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को भारत की रिफॉर्म एक्सप्रेस की तेज रफ्तार पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारत की ‘रिफॉर्म एक्सप्रेस’ लगातार गति पकड़ रही है। यह तेजी एनडीए सरकार की निवेश बढ़ाने वाली नीतियों, मांग आधारित योजनाओं और संरचनात्मक सुधारों के कारण संभव हो रही है।

 

*3* बता दें कि प्रधानमंत्री के इस बयान के पीछे राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) की ओर से जारी वित्त वर्ष 2025-26 की पहली अग्रिम सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) अनुमान रिपोर्ट है। रिपोर्ट के अनुसार, भारत की वास्तविक जीडीपी 7.4% बढ़ने का अनुमान है, जबकि पिछले वर्ष यह 6.5% रही थी।

 

*4* देश में जनगणना 2027 का पहला चरण 1 अप्रैल से 30 सितंबर के बीच किया जाएगा। पहले चरण में घरों की सूची तैयार की जाएगी, जिसके लिए प्रत्येक राज्य और केंद्र शासित प्रदेश की ओर से निर्धारित 30 दिनों की अवधि में अभियान चलाया जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से बुधवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई।

 

*5* जयशंकर बोले- कुछ देशों का काम मुफ्त की सलाह देना, अपने इलाके की हिंसा पर ध्यान दें, पाकिस्तान जैसी हरकतें करने पर अलग तरीके से निपटेंगे

 

*6* संसदीय मामलों की कैबिनेट कमिटी की बुधवार को बैठक हुई। बैठक में संसद के आगामी बजट सत्र की तारीखों का प्रस्ताव रखा गया। संसदीय मामलों की कैबिनेट ने संसद के बजट सत्र की शुरुआत 28 जनवरी से करने और 1 फरवरी को केंद्रीय बजट पेश करने का प्रस्ताव रखा है। सूत्रों के अनुसार, इन तारीखों पर अभी अंतिम फैसला लिया जाना बाकी है और जल्द ही इसकी औपचारिक घोषणा हो सकती है।

 

*7* कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनावों के लिए पांच राज्यों में वरिष्ठ पर्यवेक्षकों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने असम की जिम्मेदारी भूपेश बघेल और डी.के. शिवकुमार को दी है, जबकि केरल में सचिन पायलट और कन्हैया कुमार मोर्चा संभालेंगे। इसके अलावा तमिलनाडु, पुडुचेरी और पश्चिम बंगाल के लिए भी वरिष्ठ नेताओं को चुनावी प्रबंधन का जिम्मा सौंपा गया है।

 

*8* ट्रम्प का मोदी पर बयान, राहुल बोले- फर्क समझो सरजी, इंदिरा ने अमेरिका को झुकाया था, ट्रम्प के आगे मोदी सरेंडर

 

*9* खेल मंत्री मांडविया ने मोहन बागान को मोहन बैंगन बोला, TMC ने कहा- ये क्लब बंगाल की पहचान, वोटर भाजपा का बैंगन भरता बनाएंगे

 

*10* टीएमसी ने कहा, केंद्रीय खेल मंत्री ने एक बार फिर दिखा दिया कि भाजपा बंगाल के प्रति गहरा तिरस्कार भाव रखती है। उन्होंने हमारे सबसे सम्मानित फुटबॉल संस्थानों के नाम गलत बोले। प्रसिद्ध मोहन बागान को ‘मोहन बैंगन’ और ईस्ट बंगाल को ‘ईस्ट बैंगन’ कहा

 

*11* झारखंड में हाथी ने 6 लोगों को कुचलकर मारा, 6 दिन में 16 लोगों की जान ली, वन विभाग ने अंबानी के वनतारा से मदद मांगी

 

*12* निकाय चुनाव, अंबरनाथ में भाजपा-कांग्रेस गठबंधन कुछ घंटों में टूटा, कांग्रेस ने भी 12 पार्षद निलंबित किए; अकोट में ओवैसी की पार्टी से हाथ मिलाया था

 

*13* जज कैश कांड, सुप्रीम कोर्ट बोला-संसदीय जांच पैनल में खामी, पहले इसकी गंभीरता तय करेंगे, फिर पूरी कार्यवाही पर फैसला लिया जाएगा

 

*14* वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल के बेटे अग्निवेश का निधन; 49 साल की उम्र में ली अंतिम सांस,अमेरिका में स्कीइंग के दौरान घायल हुए थे; अग्रवाल ने लिखा- जीवन का सबसे अंधकारमय दिन

 

*15* भारत की GDP ग्रोथ 7.4% रहने का अनुमान, वित्त वर्ष 2025-26 के लिए पहले एडवांस एस्टीमेट जारी; मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस सेक्टर में तेजी से अर्थव्यवस्था बढ़ी

 

*16* बिना फिंगरप्रिंट और चाबी के खुलेगा घर का दरवाजा, LG लाया कपड़े सुखाने और बर्तन जमाने वाला रोबोट, बिना हाथ लगाए खुलेगा फ्रिज

 

*17* अमेरिका ने रूस का जहाज जब्त किया, नाम बदलकर वेनेजुएला से तेल खरीदने जा रहा था; रूसी पनडुब्बी बचाने पहुंच नहीं पाई

 

*18* ‘समंदर में डकैती कर रहा अमेरिका’, वेनेजुएला से आ रहे तेल टैंकर की जब्ती पर भड़का रूस

 

*19* रूस से तेल खरीदने वाले देश होंगे दंडित! सीनेटर के विधेयक को ट्रंप ने दी झरी झंडी, निशाने पर भारत, चीन-ब्राजील

*20* IND U19 vs SA U19: वैभव की कप्तानी में भारत ने किया 3-0 से क्लीन स्वीप, आखिरी वनडे में जॉर्ज और किशन भी चमके, आखिरी वनडे में दक्षिण अफ्रीका को 233 रनों से हराकर 3-0 से सीरीज अपने नाम कर ली।

*=============================.*

आज का राशिफल जानिये क्या कहते हैं आपके नक्षत्र

0

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आपकी सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आप कोई नया व्यापार शुरू करने का मन बना सकते हैं। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल होंगे। नौकरी पेशा वाले लोगों को पदोन्नति या सम्मान मिलने के योग हैं। आप का आज का दिन बेहद शुभ नजर आ रहा है। घर परिवार की परेशानियों का समाधान निकलेगा । आप कहीं पर पूंजी निवेश करने की योजना बना सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा। कानूनी मामलों में लापरवाही मत कीजिए। स्वास्थ्य सुधार रहेगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु , वे, वो)
आज आपको रचनात्मक कार्यों का प्रतिफल प्राप्त होगा। व्यापार में उन्नति मिलने के योग हैं। कानूनी मामलों में सफलता मिल सकती है। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। मानसिक रूप से थोड़े परेशान नजर आ रहे हैं तो आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। पारिवारिक जिम्मेदारियों का पूर्ण ध्यान रखें। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आपकी आज अचानक धन लाभ मिलने की संभावना नजर आ रही है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। आपका दिन भागदौड़ भरा रहेगा। गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहने की आवश्यकता है क्योंकि यह आपके कामकाज बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। संतान की तरफ से हल्की चिंता रहेगी। नए-नए लोगों से दोस्ती हो सकती है लेकिन आप अनजान लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए। स्वास्थ्य सही रहेगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आप अपने प्रयासों से उन्नति पथ प्रशस्त करेंगे। जरूरतमंद लोगों की मदद करने का मौका मिल सकता है। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे । मेहनत का फल मिलेगा। आप अपनी अधूरी इच्छाओं को पूरा करने की हर संभव कोशिश करेंगे। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। परिवार के सभी सदस्य आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। व्यापार के सिलसिले में आप यात्रा पर जा सकते हैं, आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। स्वास्थ्य लाभ होगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। शादीशुदा जिंदगी में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है फिर भी जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा । घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन की चर्चा हो सकती है। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। विवाह योग्य लोगों को विवाह का रिश्ता मिल सकता है। आमदनी के अनुसार खर्चों पर कंट्रोल रखने की आवश्यकता है। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में लाभ मिलने की संभावना है। निवेश में फायदा मिल सकता है। किस्मत आपका पूरा साथ देगी। घरेलू सुख साधनों में बढ़ोतरी होगी। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक समय व्यतीत करने का मौका मिल सकता है। गुप्त शत्रु आपको हानि पहुंचाने की कोशिश करेंगे परंतु यह सफल नहीं हो पाएंगे। धार्मिक कार्यों में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आपका आज का दिन मिलाजुला नजर आ रहा है। बड़े अधिकारियों को प्रसन्न करना काफी कठिन हो सकता है। दोस्तों के साथ मिलकर आप कोई नया व्यापार शुरू करने का मन बना सकते हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। घर-परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। व्यापार की समस्याओं का हल निकल सकता है। दूसरों के कार्यों में हस्तक्षेप मत कीजिए। नौकरी के क्षेत्र में कार्यभार अधिक रहेगा। स्वास्थ्य लाभ होगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आपको आज धन से जुड़े हुए मामलों में काफी सतर्क रहना होगा। आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए। आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। पुराने मित्रों से मिलना-जुलना हो सकता है। व्यवहार कुशलता से समस्या का समाधान संभव है। पारिवारिक वातावरण सामान्य रहेगा। अचानक आप किसी महत्वपूर्ण मामले में निर्णय ले सकते हैं। लाभ के मार्ग प्रशस्त होंगे। स्वास्थ्य सही रहेगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आप अपने प्रयासों से सफलता हासिल करेंगे। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आपका मन प्रसन्न रहने वाला है। कार्यप्रणाली में सुधार आएगा। काफी लंबे समय से अधूरे पड़े कार्य पूरे हो सकते हैं, जिससे आपका मन हर्षित होगा। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता आएगा। पिताजी से व्यापार के विषय में बातचीत कर सकते हैं । स्वास्थ्य सुधार होगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आपका आज का दिन पहले के दिनों की अपेक्षा अच्छा रहेगा। आपका मन धर्म-कर्म के कामों में अधिक लगेगा। सत्संग से लाभ मिल सकता है। व्यापार अच्छा चलेगा। आपका मन प्रसन्न रहने वाला है। दोस्तों की मदद से रुके हुए काम पूरे होंगे। आप किसी सुखद यात्रा पर जा सकते हैं। रचनात्मक कामों में सफलता हासिल होगी। आपका मन कार्यों में लगेगा। आपके अधूरे सपने पूरे हो सकते हैं। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन मिला जुला रहेगा । वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आप अपनी कीमती चीजों को संभाल कर रखें। कोई भी जोखिम लेने से बचना होगा। आमदनी के अनुसार खर्चा पर कंट्रोल रखने की आवश्यकता है। पारिवारिक जीवन सुखद रहने वाला है। परिवार में विवाद खत्म होगा और शांति एवं सुख बढ़ेगा। व्यापार में अच्छा मुनाफा मिलने के योग हैं। सवास्थ्य सही रहेगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपको प्रेम संबंधित मामलों में सफलता हासिल होगी। कानूनी बाधा दूर हो सकती है। परोपकारी स्वभाव होने से दूसरों की मदद करेंगे। कामकाज के प्रति आप लापरवाही मत कीजिए। कुछ जरूरी कामों को लेकर आपको अधिक भागदौड़ और मेहनत करनी पड़ सकती है परंतु आखिर में आपको सफलता मिलने के योग हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

🔅

मोबाइल देखते-देखते मासूम की मौत! अमरोहा में 10 साल के मयंक की अचानक मौत ने परिवार और पूरे गांव को झकझोर दिया

0

Amroha News: अमरोहा जिले के मंडी धनोरा इलाके में मंगलवार शाम एक मासूम बच्चे की अचानक मौत ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया। चौथी कक्षा में पढ़ने वाले 10 साल के मयंक की मौत ने परिवार और पड़ोसियों को गहरे सदमे में डाल दिया।

 

कैसे हुआ हादसा

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मयंक घर में पलंग पर बैठकर मोबाइल फोन पर रील देख रहा था। उस वक्त उसकी मां रसोई में व्यस्त थी और पिता आंगन में काम कर रहे थे। अचानक मयंक का शरीर ढीला पड़ गया और वह पलंग से लुढ़क गया। परिजन दौड़े, लेकिन तब तक मासूम की जान जा चुकी थी।

 

अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

मयंक को पहले नजदीकी डॉक्टर और फिर धनोरा के एक प्राइवेट अस्पताल में ले जाया गया। डॉक्टर अवनीश गिल ने बच्चे की जांच की और कुछ ही मिनटों में उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार इस खबर से स्तब्ध रह गया। मयंक के पिता दीपक कुमार और मां पुष्पा देवी सदमे में थे।

 

बिना पोस्टमार्टम अंतिम संस्कार

परिजन गहरे सदमे की स्थिति में बिना पोस्टमार्टम कराए ही मयंक का अंतिम संस्कार कर दिया। डॉक्टर की शुरुआती राय हार्ट अटैक बताई जा रही है। पोस्टमार्टम न होने के कारण मौत की सटीक वजह सामने नहीं आई।

 

परिवार और गांव में चर्चा

मयंक की मौत के बाद गांव में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। कुछ लोग इसे मोबाइल फोन की रेडिएशन से जोड़ रहे हैं, कुछ बच्चे में अचानक हार्ट अटैक को इसकी वजह मान रहे हैं। कुछ इसे प्राकृतिक मौत बता रहे हैं।

टूटा परिवार और यादें

मयंक अपने परिवार की आंखों का तारा था। पढ़ाई में ठीक-ठाक, शांत स्वभाव का और छोटे भाई शिवम का ख्याल रखने वाला बच्चा। उसके अचानक चले जाने से परिवार का घर सूना हो गया है। मां बार-बार यही पूछती रहती हैं कि आखिर उनके बेटे की क्या गलती थी, और पिता दीपक कुमार अब भी सदमे में हैं। मयंक की मौत ने पूरा गांव शोक में डुबा दिया है और परिवार अब भावनात्मक समर्थन और सांत्वना की तलाश में है।

Heavy Rain Alert: IMD का बड़ा अलर्ट: इन राज्यों में 11 जनवरी तक तेज बारिश का खतरा, कड़ाके की ठंड का अलर्ट

0

नेशनल डेस्क: देश के मौसम में एक साथ दो विपरीत तस्वीरें उभर रही हैं। जहां उत्तर, मध्य और पूर्वी भारत के बड़े हिस्से कड़ाके की ठंड, शीतलहर और घने कोहरे की गिरफ्त में हैं, वहीं बंगाल की खाड़ी में सक्रिय हो रहा एक मौसमी सिस्टम दक्षिण भारत के लिए भारी बारिश और तेज हवाओं का संकेत दे रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आने वाले दिनों को लेकर व्यापक चेतावनियां जारी की हैं।

उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप बढ़ेगा

मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक अगले 5 से 7 दिनों तक उत्तर-पश्चिम, मध्य, पूर्वी और उत्तर-पूर्वी भारत में सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा छाया रह सकता है। इसके साथ ही कई राज्यों में शीतलहर, शीत दिवस और पाले जैसी परिस्थितियां आम जनजीवन को प्रभावित कर सकती हैं।

7 जनवरी को उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, बिहार और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में दिनभर ठंडक बनी रहने की संभावना है। दिल्ली, पश्चिमी राजस्थान और मध्य प्रदेश में भी सर्दी का असर तेज रहने का अनुमान है। वहीं 8 जनवरी तक पूर्वी राजस्थान, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में शीत दिवस की स्थिति बन सकती है।

शीतलहर और पाले का अलर्ट

IMD के अनुसार 7 से 9 जनवरी के बीच पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और ओडिशा में शीतलहर चल सकती है। राजस्थान में 8 से 11 जनवरी तक, मध्य प्रदेश में 7 और 8 जनवरी को तथा महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र, झारखंड और छत्तीसगढ़ में 8 जनवरी तक शीतलहर की आशंका है। उत्तराखंड के कुछ क्षेत्रों में 7 जनवरी को पाले की चेतावनी भी दी गई है।

बंगाल की खाड़ी में बन रहा खतरनाक सिस्टम

दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी और उससे सटे भूमध्यरेखीय हिंद महासागर क्षेत्र में एक मजबूत कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके अगले 24 घंटों में पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए डिप्रेशन में बदलने की संभावना है। इसका असर दक्षिण भारत के मौसम पर स्पष्ट रूप से दिख सकता है।

महाराष्ट्र में फिर गिरेगा पारा

हाल के दिनों में पश्चिमी विक्षोभ के कारण सर्दी में जो थोड़ी नरमी आई थी, वह अब खत्म हो रही है। शुष्क हवाओं के प्रभाव से तापमान में दोबारा गिरावट दर्ज की जाएगी। अनुमान है कि महाराष्ट्र के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान फिर 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे जा सकता है। कोंकण क्षेत्र में रात का तापमान 12 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जबकि मुंबई और तटीय इलाकों में 8–9 जनवरी तक न्यूनतम तापमान 16–18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। हालांकि दिन का तापमान सामान्य से थोड़ा अधिक रह सकता है।

दक्षिण भारत में भारी बारिश का खतरा

9 से 11 जनवरी के बीच तमिलनाडु, केरल और माहे में कई जगहों पर गरज-चमक के साथ तेज बारिश होने की संभावना है। तमिलनाडु के कुछ इलाकों में मूसलाधार बारिश का भी अलर्ट है। केरल और माहे में 10 जनवरी को भारी वर्षा हो सकती है।

मछुआरों के लिए सख्त चेतावनी

मौसम विभाग ने मछुआरों को 11 जनवरी तक बंगाल की खाड़ी, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के तटवर्ती इलाकों, श्रीलंका तट के पास तथा अरब सागर के कुछ हिस्सों में समुद्र में न जाने की सलाह दी है। इन क्षेत्रों में तेज हवाओं और खराब समुद्री हालात की आशंका जताई गई है।

कुल मिलाकर, देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का मिजाज चुनौतीपूर्ण बना हुआ है—उत्तर में हाड़ कंपा देने वाली ठंड और दक्षिण में बारिश व तूफानी गतिविधियों की आशंका। IMD ने लोगों को सतर्क रहने और जारी सलाहों का पालन करने की अपील की है।

प्रभात की खबरों का विस्तार 7 भारत News के साथ

0

*1* JNU: पीएम-गृह मंत्री के खिलाफ नारे लगाने वाले होंगे निलंबित, प्रशासन बोला- नहीं बनने देंगे नफरत की प्रयोगशाला

*2* यूपी SIR – हर पांचवां वोटर लिस्ट से बाहर, ड्राफ्ट लिस्ट में 2.89 करोड़ नाम कटे, इनमें 46 लाख मृत लोगों के नाम; 12.55 करोड़ वोटर बचे

*3* केंद्र सरकार ने बिहार के IPS विनय कुमार को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, NIA के बनाए गए आईजी

*4* दिल्ली में आधी रात पुलिस-MCD टीम पर पत्थरबाजी, मस्जिद के पास अवैध निर्माण हटाने पहुंची थी; आंसू गैस के गोले छोड़े

*5* CJI बोले– कार स्टेटस सिंबल, इसे रोक नहीं सकते, लोग पैसा बचाकर कार खरीदते हैं; वकील ने कहा था– कारों पर रोक लगाकर प्रदूषण रोकें

*6* जयपुर में बनेगा AI का बड़ा डाटा सेंटर, अश्वनी वैष्णव बोले- पांच हजार युवाओं को दिया जाएगा प्रशिक्षण

*7* अगस्ता वेस्टलैंड से जुड़े केस से जुड़ी याचिका सुप्रीम कोर्ट ने की खारिज, अमीर आरोपियों पर की सख्त टिप्पणी

*8* कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘अपहरण’ किए जाने की बात कहकर विवाद खड़ा कर दिया। भाजपा ने उनके इस बयान को बेतुका बताते हुए आलोचना की है

*9* कांग्रेस पर भाजपा ने साधा निशाना,कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण बेशर्मी से भारत की स्थिति की तुलना वेनेजुएला से कर रहे हैं। यह पूछकर कि वेनेजुएला में जो हुआ, क्या वह भारत में हो सकता है, कांग्रेस अपनी भारत विरोधी मानसिकता साफ कर रही है। राहुल गांधी भारत में अराजकता चाहते हैं। राहुल गांधी भारत के मामलों में विदेशी दखल चाहते हैं।

*10* चौतरफा हो रही आलोचना पर अब पृथ्वीराज चव्हाण ने सफाई देते हुए कहा, देखिए मैंने क्या कहा था, अमेरिका ने जो किया है, वह संयुक्त राष्ट्र चार्टर, अंतरराष्ट्रीय कानून के खिलाफ है,अगर आम राय नहीं बनी तो संयुक्त राष्ट्र की व्यवस्था खत्म हो सकती है। इसलिए अगर सभी देश सावधान नहीं रहे, तो किसी के साथ भी कुछ भी हो सकता है। जिस तरह से ट्रंप मोदीजी को धमकी दे रहे हैं, तो हमें भी सावधान रहना चाहिए

*11* ‘तुमको मिर्ची लगी तो मैं क्या करूं’, BJP की निर्विरोध जीत पर विपक्ष पर CM फडणवीस का तंज

*12* महाराष्ट्र के मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में छात्रा को नमाज पढ़ने के लिए किया गया मजबूर, विरोध प्रदर्शन; बढ़ा तनाव,पालघर जिले के वाडा तालुका स्थित एक निजी मेडिकल कॉलेज के छात्रावास में रैगिंग का मामला सामने आया है,एक लड़की ने अपनी सहपाठी छात्रा को नमाज पढ़ने के लिए मजबूर किया,इस घटना के बाद संस्थान ने प्रबंधन ने छात्रावास और एक शिक्षक को निलंबित कर दिया है

*13* 2020-21 से 2024-25 के बीच जीरो टैक्स फाइलर 20% बढ़े, इनकम छूट के बावजूद टैक्स देने वालों में 4 साल में 50% बढ़ोतरी

*14* डेनमार्क की PM बोलीं-ग्रीनलैंड पर हमला किया तो NATO खत्म, ट्रम्प के खिलाफ हुए 7 यूरोपीय देश, कहा- ग्रीनलैंड का भविष्य उसके लोग तय करेंगे

*15* ट्रम्प बोले- मोदी मेरे अच्छे दोस्त, लेकिन मुझसे खुश नहीं, वजह भारत पर 50% टैरिफ; दावा- मोदी मिलने आए, पूछा- सर क्या आपसे मिल सकता हूं

*16* दिल्ली में 2026 का पहला शीत दिवस दर्ज, उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और कोहरा; पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी जारी