Wednesday, February 11, 2026
Home Blog Page 10

UP: ‘चीनी मांझे से मौत पर दर्ज होगा हत्या का केस’, सीएम योगी ने पूछा- पाबंदी के बाद भी कैसे बिक रहा

0

चीनी मांझे से अगर किसी शख्स की जान जाती है तो मामले में हत्या का केस दर्ज किया जाएगा। चीनी मांझे का भंडारण व बिक्री करने वालों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को इस संबंध बेहद सख्त निर्देश जारी किए हैं। सीएम ने अफसरों को निर्देशित किया कि प्रदेश भर में अभियान चलाकर इसके खिलाफ कार्रवाई करें।

शोएब की मांझे से गर्दन कट गई थी

बाजारखाला निवासी 34 वर्षीय शोएब की बुधवार को चीनी मांझे से गर्दन कट गई थी। रक्तस्राव से शोएब की जान चली गई थी। शोएब की मौत की घटना को सीएम ने संज्ञान लिया। सीएम ने भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों ये संबंधित अफसर सुनिश्चित करें।

प्रदेश भर में विशेष अभियान चलाकर चीनी मांझे की आपूर्ति करने वाले नेटवर्क को ध्वस्त करें। अभियान के तहत रोजाना क्या और कितनी कार्रवाई की गई, इसकी रोजाना समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं। सीएम ने कहा कि मांझे से मौत होना हत्या है। इसलिए अगर कोई ऐसी घटना घटित होती है तो हत्या का केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

 

सीएम ने पूछा- पाबंदी के बाद भी कैसे हो रही बिक्री

मुख्यमंत्री ने अफसरों से पूछा कि जब चीनी मांझा पूरी तरह से प्रतिबंधित है तो उसकी बिक्री कैसे हो रही है? ये बेहद चिंता की बात है। सीएम ने कहा कि चीनी मांझा की बिक्री न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि यह आमजन, बच्चों और पशु-पक्षियों के लिए जानलेवा खतरा भी है। अब प्रदेश को इससे पूरी तरह मुक्त किया जाएगा। जन सुरक्षा से खिलवाड़ किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

 

UP Big News: सीएम योगी ने लगाई चाइनीज मांझे पर रोक, 100 साल की उम्र में बाइज्जत बरी; 33 करोड़ की ज्वैलरी पकड़ी

0

राजधानी लखनऊ के बाजारखाला में चीनी मांझे में फंसकर एक युवक की मौत के बाद प्रदेश की योगी सरकार ने सख्त निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य में चीनी मांझे के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है। मुख्यमंत्री ने इस संबंध में पुलिस अधिकारियों को पूरे राज्य में छापेमारी करने का निर्देश दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि चीनी मांझे से होने वाली मौतों को हत्या माना जाएगा। पूरे राज्य में की गई कार्रवाई की उच्च स्तर पर समीक्षा की जाएगी।मुख्यमंत्री योगी के निर्देश के बाद प्रशासन सक्रिय हुआ और लखनऊ शहर में पतंग की कई दुकानों पर छापेमारी की है। शहर के हैदरगंज और मोतीझील इलाके में पुलिस ने छापेमारी की है। मोतीझील इलाके में डीसीपी विश्वजीत श्रीवास्तव, एडीसीपी धनंजय सिंह विक्रम और बाजारखाला थाना पुलिस ने छापेमारी की।

बुधवार को बाजारखाला में पतंग की डोर ने एक युवक का गला रेत गया। इस दौरान गले की नस कट जाने से युवक की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, कुछ दिन पहले हवा में उड़ती पतंग के तार के हाईटेंशन लाइन पर गिर जाने से मेट्रो मेट्रो ट्रेनें जहां की तहां रुक गई थीं।

बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चीनी मांझे के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है और इसके कारण होने वाली मौतों को हत्या की श्रेणी में रखा जाएगा। मांझे के इस्तेमाल पर रोक के लिए पूरे राज्य में कार्रवाई की जाएगी जिसकी उच्चस्तर पर समीक्षा करने का निर्देश दिया गया है।

डेढ़ घंटे तक क्राॅसिंग बंद रहने से जाम

0

कंचौसी। दिल्ली-हावड़ा रेल रूट पर स्थित कंचौसी रेलवे क्राॅसिंग पर आए दिन जाम से राहगीर परेशान हैं। सुबह नौ बजे से क्राॅसिंग डेढ़ घंटे तक बंद रही। इससे दोनों तरफ लंबा जाम लग गया।बुधवार को डीएफसी ट्रैक से अप और डाउन की मालगाड़ियों को गुजारने के लिए क्राॅसिंग बंद की गई। इसके बाद दिल्ली-हावड़ा रूट पर पुरी-आनंद बिहार सुपरफास्ट, बनारस- नई दिल्ली सुपरफास्ट, राजधानी एक्सप्रेस, तेजस एक्सप्रेस, वंदे भारत एक्सप्रेस एवं पैसेंजर ट्रेनों को निकाला गया। लगातार डेढ़ घंटे तक बंद रही क्राॅसिंग को करीब साढ़े 10 बजे खोला गया। इस बीच जल्दी निकलने के चक्कर में कई ऑटो चालक व दो पहिया वाहन सवारों में विवाद की स्थिति बन गई।

ट्रैक पर भी वाहन फंसने से जाम के हालात बन गए। स्टेशन अधीक्षक दरबारी कुमार ने बताया कि ट्रेनों की आवाजाही ज्यादा होने से क्राॅसिंग को बंद किया गया था।

फफूंद पुलिया की टूटी रेलिंग से हादसे की आशंका

0

फफूंद। फफूंद रजबहा पर गांव जुआ के नजदीक बनी पुलिया पर रेलिंग टूटी होने से राहगीरों और वाहन चालकों के लिए खतरा बना हुआ है। लोगों का कहना है कि लंबे समय से रेलिंग क्षतिग्रस्त है। लोगों ने रेलिंग बनवाने की मांग की है।फफूंद-बाबरपुर मार्ग से जुआ, फूटाताल, रामनगर व भैंसोंल जाने वाले इस मार्ग से रोजाना दोपहिया, चार पहिया वाहनों के अलावा सैकड़ों साइकिल सवार व अन्य लोगों का आवागमन होता है। पुलिया पर सड़क का मोड़ भी है, रात के समय और कोहरे के दौरान पुलिया पर रेलिंग न होने से वाहन फिसलकर बंबे में गिरने का खतरा बढ़ गया है।

ग्रामीण सुनील कुमार, राजेंद्र बाबू, रामरतन, संतोष, सुधीर कुमार, गिरजेश, अशोक कुमार, सत्यवीर व सुनील कुमार का कहना है कि कई बार जिम्मेदार अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।

पुलिया की रेलिंग न बनने से स्कूली बच्चे, किसान और बुजुर्ग सबसे अधिक जोखिम में हैं। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द पुलिया की रेलिंग दुरुस्त कराई जाए।

Auraiya News: गोशाला में ठंड से दो गायों की मौत, ग्राम विकास अधिकारी निलंबित

0

औरैया। विकास खंड एकरवाकटरा की ग्राम पंचायत बीबीपुर में संचालित गोशाला में दो गायों ने ठंड से दम तोड़ दिया। बुधवार को गोशाला में जांच करने पहुंचीं एसडीएम बिधूना गरिमा सोनकिया ने अपनी रिपोर्ट में भी ठंड से मौत की पुष्टि की है। इसके बाद ग्राम विकास अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही ग्राम प्रधान को अधिकार सीज करने का नोटिस और बीडीआे व पशु चिकित्साधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है।
बीबीपुर की गोशाला में गोवंशों की मौत का वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो का संज्ञान लेकर डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने एसडीएम बिधूना को जांच के आदेश दिए थे। आदेश पर बुधवार को सुबह साढ़े 10 बजे ही एसडीएम बिधूना गरिमा सोनकिया गोशाला में जांच करने पहुंचीं। यहां एक दिन पहले ही दो गोवंशों की मौत की बात सामने आई।

Auraiya News: 22 लाख से होगी अछल्दा-वैसोली जाने वाली सड़क की मरम्मत

0

औरैया। अछल्दा-महेवा मार्ग से वैसोली गांव तक जाने वाली सड़क की विशेष मरम्मत कराई जाएगी। इसके लिए 22 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। लोक निर्माण विभाग ने इसकी टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। अगले माह से कार्य शुरू होने की उम्मीद जताई गई है।यह सड़क लंबे समय से जर्जर अवस्था में है। जगह-जगह गड्ढे, उखड़ी गिट्टी और टूटी परत के कारण वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। बरसात के दिनों में सड़क पर पानी भर जाने से हालात और भी खराब हो जाते थे। इस मार्ग से वैसोली, महेवा, कंचौसी, रुरुगंज, पंढरी, अछल्दा कस्बा, सुदामापुर और खुरहुरी जैसे गांव सीधे तौर पर जुड़े हुए हैं। इन गांवों की बड़ी आबादी इसी सड़क से अछल्दा कस्बे, रेलवे स्टेशन, मंडी और तहसील मुख्यालय तक आती-जाती है।ग्रामीणों का कहना है कि खराब सड़क के कारण एंबुलेंस, स्कूल वाहन और माल ढोने वाले वाहनों को भी दिक्कत होती थी। कई बार दोपहिया वाहन फिसलने से लोग चोटिल भी हो चुके हैं। लंबे समय से सड़क मरम्मत की मांग की जा रही थी।

लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के अनुसार, सड़क पर पैचवर्क, गड्ढा भराई, नई परत और साइड शोल्डर की मरम्मत कराई जाएगी, ताकि आवागमन सुचारु हो सके। सड़क के ठीक होने से आसपास के गांवों के किसानों को अपनी उपज मंडी तक पहुंचाने में सुविधा मिलेगी और छात्रों, व्यापारियों व मरीजों को भी राहत मिलेगी।

लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अमर सिंह ने बताया कि सड़क की विशेष मरम्मत को स्वीकृति मिल गई है। इसकी टेंडर प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही कार्य शुरू कराया जाएगा।

एरवाकटरा दो दिन की मशक्कत के बाद बदला ट्रांसफार्मर

0

एरवाकटरा। विद्युत उपकेंद्र में क्षमता बढ़ाने के लिए पांच एमवीए ट्रांसफार्मर के स्थान पर 10 एमवीए ट्रांसफार्मर लगाए जाने का कार्य दो दिन की मशक्कत के बाद पूरा हो गया। हालांकि अभी तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है।कुछ फीडरों की देररात व अन्य में बृहस्पतिवार की सुबह तक आपूर्ति चालू होने की संभावना बताई गई है। दरअसल, सोमवार को 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर रखने के लिए सुबह नौ बजे से शाम नौ बजे तक उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति बंद रखी गई।

इस बीच बारिश होने से कीचड़ हो गया और रास्ता खराब होने के कारण ट्रांसफार्मर उपकेंद्र तक नहीं पहुंच सका। हालांकि देर शाम स्थानीय लोगों के सहयोग से रास्ता दुरुस्त होने के बाद विभाग की ओर से मंगलवार को भी सुबह नौ बजे से शाम नौ बजे तक सभी फीडरों की बिजली आपूर्ति बंद रखने का प्रेस नोट जारी किया गया।

मंगलवार सुबह करीब आठ बजे अवर अभियंता कुलवंत सिंह, एसडीओ सतेंद्र कुमार, लाइनमैन और थाना प्रभारी उपकेंद्र पहुंचे, लेकिन ठेकेदार के समय पर न पहुंचने और ट्रांसफार्मर बदलने के लिए हाइड्रा के देर से पहुंचने के कारण कार्य शुरू नहीं हो सका।

सूचना मिलने पर सेकेंडरी वर्कशॉप के जेई उमेश चंद्र पांडेय भी पावर हाउस पहुंचे। इसके बाद ठेकेदार से संपर्क साधा गया। बुधवार को ठेकेदार के पहुंचने के बाद शाम करीब चार बजे ट्रांसफार्मर बदलने का कार्य शुरू हो सका और करीब छह बजे नया 10 एमवीए ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिया गया।
अवर अभियंता कुलवंत सिंह ने बताया कि बुधवार देर रात तक उमरैन, गाजीपुर और दोबामाफी फीडर की बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। वहीं एरवा कटरा और समायन फीडर की सप्लाई नए ट्रांसफार्मर की टेस्टिंग के बाद बृहस्पतिवार को शुरू की जाएगी। लगातार दो दिन बिजली आपूर्ति बाधित रहने से एरवाकटरा और आसपास के गांवों के लोग परेशान हैं।
पंकज पांडेय, मनोज श्रीवास्तव, राजन चौहान, नरसिंह रघुवंशी, प्रदीप चौहान, मोहित दुबे, बीनू सक्सेना, अरुण सक्सेना, राहुल शाक्य, सुनील गुप्ता व चंदन कुशवाह का कहना है कि यदि विभाग द्वारा पहले से सभी तैयारियां पूरी कर ली जाती तो लंबे समय तक कटौती से बचा जा सकता था।

अजीतमल खो-खो में कपिल की टीम बनी विजेता

0

अजीतमल। बाबरपुर स्थित एक्सिस पब्लिक स्कूल में बुधवार को खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा छह से आठ तक के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। राज और कपिल टीम के बीच हुए मुकाबले में कपिल की टीम विजेता बनी।प्रतियोगिता के लिए विद्यालय द्वारा दो टीमों का चयन किया गया। इसमें राज और कपिल को टीम कैप्टन बनाया गया। दोनों कप्तानों ने अपनी-अपनी टीमों का नेतृत्व करते हुए खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया। दोनों टीमों के साथ टॉस कराया गया। इसमें कपिल की टीम ने जीत हासिल की। राज की टीम को पहले रनिंग लेनी पड़ी।

खेल के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कपिल की टीम ने विजय प्राप्त की। प्रतियोगिता के समापन पर विद्यालय के प्रधानाचार्य एनके मिश्रा ने विजेता टीम एवं प्रतिभागी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया। इस मौके पर कपिल, अंश, प्रिया, शिवानी, अजीत, रिचा, जया व अंशिका उपस्थित रहीं।

Auraiya News: सिपाही भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित, युवाओं ने शुरू की तैयारी

0

औरैया। सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा की तिथि घोषित होते ही जिले भर के युवाओं में नई ऊर्जा भर गई है।आठ, नौ और 10 जून को होने वाली लिखित परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। महीनों से इंतजार कर रहे युवाओं के चेहरे पर अब उम्मीद की चमक दिखाई दे रही है।

उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने नागरिक पुलिस व समकक्ष 32679 पदों पर भर्ती निकाली है। इसमें सिपाही नागरिक पुलिस, सिपाही पीएसी, सिपाही विशेष सुरक्षा बल, सिपाही घुड़सवार पुलिस, जेल वार्डर पुरुष व जेल वार्डेन महिला पद पर परीक्षा होगी।सुबह जैसे ही तिथि घोषित होने की जानकारी मिली। शहर के पार्कों, स्टेडियमों, इंटर कॉलेजों के मैदानों और सड़कों पर दौड़ते युवाओं की टोलियां नजर आने लगीं। कोई लंबी दूरी की दौड़ लगा रहा है तो कोई स्टार्ट प्रैक्टिस, पुशअप, सिटअप और जंपिंग की तैयारी में जुटा है।

फिजिकल टेस्ट को ध्यान में रखते हुए फिटनेस ट्रेनिंग भी जोरों पर है। इधर, शहर के कोचिंग सेंटरों में भी रौनक लौट आई है। मॉक टेस्ट, रिवीजन क्लास और फिजिकल गाइडेंस सेशन शुरू हो गए हैं।

प्रशिक्षकों के अनुसार अभ्यर्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ टाइम मैनेजमेंट और शारीरिक सहनशक्ति पर बराबर ध्यान देना होगा। कंचौसी, अछल्दा, बिधूना, सहार, अजीतमल और आसपास के गांवों में युवाओं के समूह सुबह-शाम दौड़ और व्यायाम करते नजर आ रहे हैं।

परीक्षा का इंतजार था
लंबे समय से परीक्षा का इंतजार था। तैयारी लगातार कर रहा था, पर अब इसकी रफ्तार बढ़ाने का समय आ गया है। पूरा भरोसा है कि इस बार चयनित हो जाएंगे।
– रामजी
तैयारी शुरू कर दी
सुबह अखबार के माध्यम से परीक्षा की तिथि घोषित होने की जानकारी मिली। तुरंत तैयारी शुरू कर दी है। परीक्षा में अधिक समय नहीं है। फिजिकल की प्रैक्टिस भी आज से ही शुरू कर दी है।
– उत्कर्ष गुप्ता

बहराइच में तेंदुए का कहर जारी,

0

बहराइच- बहराइच में तेंदुए का कहर जारी, बच्चे को तेंदुए ने बनाया शिकार, घर में घुसकर मासूम पर किया हमला, हमले में 8 वर्षीय अरुण की मौत, इलाज के दौरान बच्चे ने तोड़ा दम, थाना सुजौली क्षेत्र का मामला