Friday, July 3, 2026
Home Blog Page 57

ट्रम्प ने ईरान पर आज होने वाला हमला टाला:गल्फ देशों के कहने पर फैसला; बोले- समझौता नहीं हुआ तो सेना बड़े हमले के लिए तैयार

0

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि उन्होंने ईरान पर मंगलवार को होने वाला हमला फिलहाल टाल दिया है। ट्रम्प ने कहा कि कतर, सऊदी अरब और UAE जैसे देशों के नेताओं ने बातचीत को मौका देने के लिए कुछ दिन का समय मांगा था।

ट्रम्प ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा कि गंभीर बातचीत चल रही है और ऐसा समझौता हो सकता है, जिसे अमेरिका और पश्चिम एशिया के देश स्वीकार कर सकें।

ट्रम्प ने कहा कि उन्होंने अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ, जॉइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के चेयरमैन जनरल डेनियल केन और अमेरिकी सेना को निर्देश दिया है कि मंगलवार को प्रस्तावित हमला नहीं किया जाएगा।

हालांकि ट्रम्प ने साफ किया कि अगर समझौता नहीं हुआ तो अमेरिकी सेना किसी भी समय बड़े स्तर के हमले के लिए तैयार रहेगी। ट्रम्प ने कहा कि प्रस्तावित समझौते में सबसे अहम शर्त यह होगी कि ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं होंगे।

ट्रम्प ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट कर ईरान पर हमला टालने की जानकारी दी।
ट्रम्प ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट कर ईरान पर हमला टालने की जानकारी दी।

पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स

1. ट्रम्प की ईरान को धमकी- जल्दी समझौता करो, वरना कुछ नहीं बचेगा: ट्रम्प ने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा कि घड़ी तेजी से चल रही है और अगर जल्द समझौता नहीं हुआ तो गंभीर नतीजे होंगे।

2. अमेरिका-इजराइल की ईरान पर नए हमले की तैयारी: रिपोर्ट्स के मुताबिक, जर्मनी स्थित अमेरिकी ठिकानों से हथियार लेकर दर्जनों कार्गो विमान इजराइल पहुंचे हैं। वहीं नेतन्याहू और ट्रम्प ने संभावित सैन्य कार्रवाई को लेकर बातचीत की।

3. होर्मुज में बढ़ा संकट, 1500 कारोबारी जहाज फंसे: ईरान तनाव और समुद्री नाकेबंदी के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में करीब 1,500 कारोबारी जहाज फंसे हुए हैं। इन पर 20 हजार से ज्यादा नाविक मौजूद हैं। एक्सपर्ट्स ने मिसाइल और ड्रोन हमलों का खतरा बताया है।

4. सऊदी अरब पर ड्रोन हमला, कुवैत-कतर ने की निंदा: सऊदी अरब ने दावा किया कि उसके एयर डिफेंस सिस्टम ने इराक की दिशा से आए 3 ड्रोन मार गिराए। कुवैत और कतर ने इसे सऊदी संप्रभुता और क्षेत्रीय सुरक्षा पर हमला बताया।

5. ईरान में लड़कियों को AK-47 ट्रेनिंग: अमेरिका के साथ बढ़ते तनाव के बीच ईरान में युवा लड़कियों को AK-47 असॉल्ट राइफल असेंबल और डिसअसेंबल करने की ट्रेनिंग दी जा रही है। इससे जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए।

NTPC औरैया में स्वच्छता पखवाड़ा शुरू:कर्मचारियों ने ली शपथ, 16 से 31 मई तक चलेगा जागरूकता अभियान

0

एनटीपीसी औरैया में ‘स्वच्छता पखवाड़ा-2026’ का शुभारंभ प्रशासनिक भवन परिसर में किया गया। इस अभियान के तहत अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्वच्छता बनाए रखने की शपथ ली। यह पखवाड़ा 16 मई से 31 मई तक चलेगा।

परियोजना प्रमुख शुभाशीष गुहा ने अभियान का उद्घाटन करते हुए कहा कि स्वच्छता केवल एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि एक अच्छी आदत है। उन्होंने सभी कर्मचारियों से स्वच्छ भारत मिशन को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

इस अभियान के अंतर्गत परियोजना परिसर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें सफाई अभियान, श्रमदान, जन-जागरूकता रैली और पदयात्रा जैसे कार्यक्रम शामिल हैं।

अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना और एक स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना है। कार्यक्रम में विभागाध्यक्षों, वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान “हर घर स्वच्छ, हर गली स्वच्छ, हर मन स्वच्छ” का संदेश भी दिया गया।

‘डार्लिंग तुम्हारे लिए पेपर आउट किया, आकर मिलो’:लखनऊ यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर ने छात्रा को कॉल करके मिलने का दबाव बनाया; गिरफ्तार

0

लखनऊ यूनिवर्सिटी के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. परमजीत सिंह (40) को पुलिस ने शुक्रवार रात गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि प्रोफेसर ने बीएससी फाइनल ईयर की छात्रा को फोन किया और मिलने का दबाव बनाया। कहा, ‘डार्लिंग, तुम्हारे लिए पेपर आउट करा दिया है। एग्जाम से पहले घर से आ जाओ। यहां पेपर तुम्हें दे देते हैं।’

फोन कटने पर छात्रा कहती है- ये मुझे बुला रहे हैं। मुझे पेपर नहीं चाहिए। मुझे फिर से मोलेस्ट (उत्पीड़न) करना चाहते हैं। आरोपी ने 14 और 15 मई की रात छात्रा को फोन किया। छात्रा ने बातचीत रिकॉर्ड कर ली और फिर वायरल कर दी।

शुक्रवार को ऑडियो सामने आने के बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन ने असिस्टेंट प्रोफेसर के खिलाफ जांच बैठाई। यूनिवर्सिटी ने देर शाम हसनगंज थाने में प्रोफेसर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। ऑडियो क्लिप भी दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी प्रोफेसर को देर रात यूनिवर्सिटी कैंपस से गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी प्रोफेसर 4 साल से जूलॉजी डिपार्टमेंट में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। वह बिजनौर के रहने वाले हैं। पत्नी और दो बेटियों के साथ लखनऊ में रहते हैं। पुलिस और यूनिवर्सिटी की शुरुआती जांच में पता चला है कि ऑडियो प्रोफेसर डॉ. परमजीत सिंह का ही है।

मेन सब्जेक्ट और इलेक्टिव दोनों पेपर लीक का दावा

प्रोफेसर ने फोन कॉल पर छात्रा से दावा किया कि मेन सब्जेक्ट और इलेक्टिव (वैकल्पिक विषय) दोनों पेपर लीक कर दिए हैं। बातचीत के दौरान प्रोफेसर बार-बार छात्रा को मिलने के लिए बुला रहे हैं। जबकि छात्रा लगातार मिलने से इनकार कर रही है।

प्रोफेसर के दो ऑडियो सामने आए, पढ़िए पहले ऑडियो की बातचीत…

प्रोफेसर- बच्चा, मम्मा ठीक हैं?

छात्रा- जी सर। सब ठीक है।

प्रोफेसर- चलो अच्छा, कुछ भी अगर हेल्प चाहिए हो तो बताना। KGMU और PGI में ज्यादातर डॉक्टर अपने जानने वाले हैं। ठीक है डार्लिंग… अगर आप कहोगे तो मैं खुद आ जाऊंगा। कोई फाइनेंशियल सपोर्ट चाहिए होगा, तो भी बताना। तुम्हारे लिए सब कुछ ओपन है।

छात्रा- नहीं सर, ऐसी कोई दिक्कत नहीं है। सब काम हो जाएगा। अभी थोड़ा घर पर भी देखना है।

प्रोफेसर- नहीं बता दूंगा किस दिन मिलना होगा? कोर और इलेक्टिव दोनों पेपर मैंने तुम्हारे लिए आउट कर लिए हैं।

छात्रा- नहीं सर, मैंने पढ़ तो लिया है। सिलेबस मेरा पूरा हो गया।

प्रोफेसर- अरे यार, मैंने तुम्हारे लिए पूरा पेपर निकालकर रख लिया। आ जाओ बस।

छात्रा- पढ़ तो लिया है सर मैंने।

प्रोफेसर- तो मिलने नहीं आओगी एक बार?

छात्रा- सर, मम्मी को थोड़ा देख लें। इस चक्कर में घर में रुकना इंपॉर्टेंट है।

प्रोफेसर- तो मुझे बताओ, कब तक आ जाओगी मिलने एक बार।

छात्रा- सर, घर पर थोड़ा स्टेबल हो जाए

प्रोफेसर- तो मतलब विदिन सेवन डेज?

छात्रा- सर, एग्जाम्स हो जाएं तो फिर आते हैं।

प्रोफेसर- मिलने आ जाओ, दोनों पेपर आउट कर लिए हैं तुम्हारे लिए।

छात्रा- अच्छा मैं ट्राई करती हूं। घर पर देखती हूं, जिस दिन निकल पाऊंगी, वैसे ही आती हूं।

प्रोफेसर- ट्राई नहीं, आना पड़ेगा आपको बिलकुल। ठीक है, 4 दिन के अंदर आ जाओ।

छात्रा- यस सर

प्रोफेसर- ओके, ओके

इसके बाद प्रोफेसर से छात्रा की बातचीत बंद हो जाती है। फिर छात्रा बोलती सुनाई दे रही है-

QuoteImage

तो यह आदमी मुझे बुला रहा है। मैं जाऊंगी नहीं। मुझे नहीं चाहिए पेपर। यह मुझे अपने ऑफिस बुला रहा है जिससे दोबारा मुझे मोलेस्ट (शोषण) कर सके।

QuoteImage

आरोपी प्रोफेसर को लखनऊ पुलिस ने रात में लखनऊ यूनिवर्सिटी कैंपस से हिरासत में ले लिया।
आरोपी प्रोफेसर को लखनऊ पुलिस ने रात में लखनऊ यूनिवर्सिटी कैंपस से हिरासत में ले लिया।

अब पढ़िए दूसरे ऑडियो की बातचीत

प्रोफेसर- मुझे डिच मत करना। मिलना चाहोगी या नहीं? मुझे क्लियर कर दो।

छात्रा- सर, मेरे को… बस घर की दिक्कत है बस।

प्रोफेसर- मत आओ। कितने दिन तक नहीं आओगी, मैं आपका वेट करूंगा। आपको पता है न कि मैं आप फिदा (affectionated) हूं। जब तक आप नहीं कहोगी मैं कॉल भी नहीं करूंगा आपको। मुझे बताओ कितने दिन बाद मिलने आओगी आप।

छात्रा- मेरे घर की सिचुएशन ठीक नहीं है। मम्मी को देख रही हूं इसलिए कुछ कह नहीं सकती।

प्रोफेसर- मुझे डिच तो नहीं करोगी न? मैंने आपके लिए एमएससी, पीएचडी कोर्स को रेडी कर दिया है… स्टैनफोर्ड के अंदर भी। सबकुछ रेडी है तुम्हारे लिए… सबकुछ, सारा प्लेटफॉर्म, जो आप कहोगी। मैं यह चाहता हूं कि जब मैं कॉल करूं तो कॉल उठा लो, आई एम फीलिंग वेरी गुड।

छात्रा- जी सर

प्रोफेसर- जब कहोगी तभी कॉल करूंगा, बीच में कभी नहीं करूंगा। 15 दिन, 1 महीना, जब कहोगी तभी कॉल करूंगा।

छात्रा- जी सर, जी सर

प्रोफेसर- … तो आप मिलने आओगी? तुम्हारे लिए दोनों पेपर आउट कर रखे हैं। Immuno genetics और genomics के दोनों दोनों।

छात्रा- जी सर, मैं घर पर थोड़ा देख लेती हूं। कल तक आपको बताती हूं। मेरे कल टर्म पेपर भी हैं।

प्रोफेसर- आप ही के लिए किया है। और किसी के लिए मैंने एफर्ट नहीं किया। केवल आपके लिए किया है।

छात्रा- जी सर

प्रोफेसर- और आपको मतलब… आपको बहुत… प्यार… (थोड़ा रुकते हैं) आपको पता ही है मेरी फीलिंग तुम्हारे लिए क्या है।

छात्रा- जी सर

प्रोफेसर- हां तो, मैं बहुत अटैच हूं तुम्हारे साथ इमोशनली

छात्रा- जी सर

प्रोफेसर- सीरियसली मुझे डिच मत करना प्लीज

छात्रा- जी सर, जी सर

प्रोफेसर- कब आओगी मुझे ये बता दो। 10 दिन के अंदर या 15 दिन

छात्रा- सर, मैं कंफर्म नहीं कह सकती हूं। मुझे घर का भी देखना है और एग्जाम भी हैं। इस टाइम पर मैं समझ नहीं पा रही हूं

प्रोफेसर- मैं ये मानकर चल रहा हूं कि आप 10 दिन के अंदर आ जाओगी। जब मैं कॉल करूं तो आप आ जाना।

छात्रा- ओके सर

ऑडियो सामने आने के बाद छात्रों ने प्रॉक्टर ऑफिस के सामने शुक्रवार रात धरना शुरू कर दिया।
ऑडियो सामने आने के बाद छात्रों ने प्रॉक्टर ऑफिस के सामने शुक्रवार रात धरना शुरू कर दिया।

यूनिवर्सिटी के प्रवक्ता बोले- सख्त कार्रवाई की जाएगी यूनिवर्सिटी के प्रवक्ता प्रो. मुकुल श्रीवास्तव ने बताया, मामले को गंभीरता से संज्ञान में लिया। इस संबंध में जांच प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जांच पूरी होने के बाद दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जूलॉजी डिपार्टमेंट की हेड प्रो.अमिता कनौजिया ने कहा- ऑडियो संज्ञान में आया है। मैंने भी सुना है। आवाज उन्हीं प्रोफेसर की लग रही है।

जूलॉजी डिपार्टमेंट की हेड प्रो. अमिता कनौजिया ने कहा कि ऑडियो में आवाज उन्हीं प्रोफेसर की लग रही है।
जूलॉजी डिपार्टमेंट की हेड प्रो. अमिता कनौजिया ने कहा कि ऑडियो में आवाज उन्हीं प्रोफेसर की लग रही है।

परीक्षा नियंत्रक ने पुलिस को शिकायत दी

लखनऊ यूनिवर्सिटी के चीफ प्रॉक्टर प्रो.राकेश द्विवेदी ने बताया-

QuoteImage

ऑडियो सामने आने के बाद परीक्षा नियंत्रक की तरफ से आरोपी असिस्टेंट प्रोफेसर के खिलाफ हसनगंज थाने में FIR दर्ज कराई है। इसके अलावा, विशाखा कमेटी के तहत गठित इंटरनल कंप्लेंट कमेटी ने भी जांच शुरू कर दी है। इस मामले में बहुत जल्द कार्रवाई होगी।

QuoteImage

परीक्षा नियंत्रक ने अपनी शिकायत में कहा- 14 और 15 मई 2026 की रात जूलॉजी डिपार्टमेंट के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. परमजीत सिंह और एक छात्रा के बीच हुई आपत्तिजनक बातचीत की तीन ऑडियो रिकॉर्डिंग मिली हैं। यह परीक्षा की गोपनीयता और छात्रा की गरिमा के खिलाफ गंभीर मामला है। ऑडियो रिकॉर्डिंग की पेन ड्राइव शिकायत पत्र के साथ सौंपी गई।

हसनगंज थाना प्रभारी चितवन कुमार ने बताया-

QuoteImage

उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अध्यादेश 2024 की धारा 11 और 13(5) के साथ बीएनएस की धारा 74 में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी प्रोफेसर को मजिस्ट्रेट के सामने पेश कर शनिवार को जेल दिया जाएगा।

QuoteImage

आंतरिक शिकायत समिति ने जांच पूरी की

आंतरिक शिकायत समिति (ICC) द्वारा प्रकरण की जांच दोनों पक्षों के तथ्यों को ध्यान में रखते हुए पूर्ण कर ली गई है। इस जांच रिपोर्ट को आगामी सोमवार को कार्यकारी परिषद (Executive Council) की आकस्मिक बैठक में प्रस्तुत किया जाएगा। रिपोर्ट के आधार पर विश्वविद्यालय प्रशासन आगे की आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करेगा।

4 साल से लखनऊ यूनिवर्सिटी में तैनात हैं प्रोफेसर

आरोपी असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. परमजीत सिंह ने बरेली स्थित रोहिलखंड यूनिवर्सिटी से साल 2007 में एमएससी किया है। इसके बाद IITR लखनऊ में 2019 से जुलाई 2021 तक रिसर्च एसोसिएट के तौर पर तैनात रहे। फिर इमटेक चंडीगढ़ में 2021 से मार्च 2022 तक रहे।

7 जून 2022 से वह लखनऊ विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में तैनात हैं। उनके पिता अमर पाल किसान हैं। उनका एक भाई अमित और एक बहन है। दोनों की शादी हो चुकी है।

सिरफिरे की हैवानियत: शादी से इनकार करने पर सोते हुए परिवार पर फेंका तेजाब, पति-पत्नी और 2 बच्चे झुलसे

0

Bareilly News: बरेली के शेरगढ़ इलाके में एक महिला, उसका पति और उनके 2 बच्चे उस समय घायल हो गए जब एक व्यक्ति ने कथित तौर पर उन पर सोते समय तेजाब फेंक दिया । पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार घटना शनिवार तड़के शेरगढ़ इलाके में हुई। पुलिस ने कहा कि परिवार गर्मी के कारण अपने घर के बरामदे में सो रहा था तभी आरोपी कथित तौर पर छत से अंदर आया और मच्छरदानी के माध्यम से उन पर तरल पदार्थ फेंक दिया।

मीरगंज के पुलिस क्षेत्राधिकारी ने कहा कि शेरगढ़ पुलिस को सुबह करीब 6 बजे सूचना मिली कि एक परिवार के 4 सदस्यों पर कोई ज्वलनशील पदार्थ फेंके जाने से वे झुलस गए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस ने जांच के दौरान पाया कि आरोपी, जिसकी पहचान उमेश कश्यप के रूप में हुई है, कथित तौर पर खुद शादीशुदा होने के बावजूद लक्ष्मी देवी से शादी करना चाहता था।

Adhik Maas Vrat Tyohar 2026 : आज से शुरू हुआ अधिकमास, जानें इस दौरान आने वाले खास व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट

0

Adhik Maas Vrat Tyohar 2026 : 17 मई, 2026 यानी आज से अधिकमास की शुरुआत  हो रही है और इसका समापन 15 जून को होगा। सनातन धर्म में अधिक मास का खास महत्व है। इस माह को पुरुषोत्तम या मलमास भी कहा जाता है। इस दौरान किसी भी शुभ या मांगलिक कार्य करने की सख्त मनाही होती है। माना जाता है कि यह यह माह श्री हरि को समर्पित होता है। इस दौरान पूजा-पाठ, दान-पुण्य और आध्यात्मिक साधना करने से कई गुना अधिक फल प्राप्त होता है। साथ ही जीवन की हर परेशानी से छुटकारा मिलता है और मन की हर मनोकामना पूरी होती है। इस माह किए गे दान-पुण्य या पूजा पाठ का उल कई गुना बढ़ जाता है। यही कारण है कि अधिकमास में आने वाले व्रत और त्योहर बहुत शुभ माने जाते हैं और इनका महत्व भी कई गुना बढ़ जाता है।

17 मई 2026 रविवार- अधिकमास शुरू
19 मई 2026 मंगलवार – बड़ा मंगल
20 मई 2026 बुधवार- वरदा चतुर्थी
21 मई 2026 गुरुवार- अधिक स्कन्द षष्ठी, गुरु पुष्य नक्षत्र
23 मई 2026 शनिवार- अधिक मासिक दुर्गाष्टमी
25 मई 2026 सोमवार- गंगा दशहरा
26 मई 2026 मंगलवार – बड़ा मंगल
27 मई 2026 बुधवार- अधिक रामलक्ष्मण द्वादशी और पद्मिनी एकादशी
28 मई 2026 बृहस्पतिवार- गुरु प्रदोष व्रत
31 मई 2026 शनिवार-अधिकमास पूर्णिमा व्रत
3 जून 2026, बुधवार – विभुवन संकष्टी चतुर्थी
6 जून 2026, शनिवार – मृत्यु पंचक
8 जून 2026, सोमवार – अधिक कालाष्टमी
11 जून 2026, गुरुवार – परम एकादशी
12 जून 2026, शुक्रवार – शुक्र प्रदोष व्रत
13 जून 2026, शनिवार – अधिक मासिक शिवरात्रि
15 जून 2026 – ज्येष्ठ अधिकमास अमावस्या, मिथुन संक्रांति, अधिकमास समाप्त

नीदरलैंड से आने वाली फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, हैदराबाद एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट जारी

0

नेशनल डेस्क: नीदरलैंड से आने वाली फ़्लाइट के लिए ईमेल से बम की धमकी मिलने के बाद हैदराबाद एयरपोर्ट हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया। बताया जा रहा है कि  फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। ये धमकी ईमेल पर भेजी गई थी।  उसके बाद प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों को तुरंत अलर्ट पर रखा गया है। हालांकि पुलिस, बम निरोधक दस्ता और अन्य सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की जांच में जुट गई हैं। एयरपोर्ट परिसर में आने-जाने वाले यात्रियों और सामान की सघन जांच की जा रही है। हालांकि, अभी तक किसी संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री मिलने की पुष्टि नहीं हुई है। अधिकारियों का कहना है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और जांच पूरी होने तक सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी।

गौरतलब है कि एक दिन पहले कुआलालंपुर से हैदराबाद आ रही एयरएशिया की एक उड़ान में बम विस्फोट की धमकी सुरक्षा जांच में झूठी साबित हुई। पुलिस ने शनिवार को बताया कि जीएमआर राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय (आरजीआई) हवाई अड्डे के ग्राहक सेवा विभाग को शुक्रवार को ईमेल के जरिए उड़ान में बम विस्फोट की धमकी मिली थी। ईमेल में दावा किया गया था कि उड़ान में एक आत्मघाती हमलावर सवार है। पुलिस के अनुसार, विमान के उतरने के बाद सुरक्षा जांच की गई जिसमें धमकी झूठी पाई गई।

Meerut में मुठभेड़ के बाद 25 हजारी गो-तस्कर यामीन गिरफ्तार… पैर में लगी गोली, दर्ज हैं 11 मुकदमे

0

Meerut News: मेरठ जिले में पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 25 हजार रुपए के इनामी गो-तस्कर को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ के दौरान जवाबी कार्रवाई में आरोपी घायल हो गया जिसकी पहचान थाना किठौर क्षेत्र के ग्राम कायस्थ बड्ढा निवासी यामीन उर्फ टुचा (42) के रूप में हुई है। उसने बताया कि 14-15 अप्रैल की रात पचगांव पट्टी अमर सिंह के गन्ने के खेत में गोवंश के अवशेष मिलने के बाद भावनपुर थाने में उत्तर प्रदेश गोवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आरोपी की तलाश की जा रही थी। पुलिस के मुताबिक, शनिवार रात मेदपुर बाईपास पर वाहनों की जांच के दौरान गुप्त सूचना मिली कि वांछित आरोपी यामीन आवारा गोवंश की रेकी करते हुए वहां आने वाला है। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे आत्मसमर्पण करने के लिए कहा, लेकिन आरोपी ने पुलिस टीम पर गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी घायल हो गया जिसके बाद पुलिस ने उसे काबू कर गया।

The Burning Train: राजधानी एक्सप्रेस के AC कोच में लगी भीषण आग, यात्रियों में मचा हड़कंप

0

Rajdhani Express Fire: तिरुवनंतपुरम से दिल्ली (हजरत निजामुद्दीन) जा रही डाउन राजधानी एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या: 12431) के एक वातानुकूलित (AC) डिब्बे में आज सुबह अचानक भीषण आग लग गई। यह हादसा मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में हुआ। गनीमत यह रही कि रेलवे स्टाफ और यात्रियों की सूझबूझ से समय रहते सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया जिससे एक बड़ा रेल हादसा टल गया।

कोटा मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्यिक प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि तिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस (12431) के बी-1 डिब्बे में सुबह पांच बजकर 15 मिनट पर आग लगी जिसमें 68 यात्री सवार थे। उन्होंने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि यह घटना रेलवे के कोटा मंडल के अंतर्गत विक्रमगढ़ आलोट और लुनीरिछा स्टेशन के बीच हुई।

खतरनाक वायरस फैलने पर अफ्रीका में इमरजेंसी, WHO ने जारी किया वैश्विक अलर्ट

0

International Desk: विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कांगो और युगांडा में फैल रहे इबोला वायरस को अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य आपातकाल घोषित कर दिया है। यह नया संक्रमण Bundibugyo नाम के इबोला वायरस स्ट्रेन से जुड़ा है। WHO के अनुसार अब तक 80 संदिग्ध लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा कई नए मामले भी सामने आए हैं। संक्रमण सबसे ज्यादा  डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो  के Ituri इलाके में फैला हुआ है। वहीं  युगांडा में फैले इस संक्रमण से पड़ोसी देशों में भी फैलाव का खतरा बढ़ गया है। की राजधानी कंपाला में भी कुछ संक्रमित मरीज मिले हैं।

WHO ने कहा कि यह वायरस दूसरे देशों में भी फैल सकता है। इसलिए सीमा इलाकों में जांच बढ़ाने और संक्रमित लोगों को तुरंत अलग रखने के निर्देश दिए गए हैं। हालांकि WHO ने देशों से यह भी कहा है कि वे अपनी सीमाएं बंद न करें, क्योंकि इससे लोग चोरी-छिपे यात्रा कर सकते हैं और संक्रमण को रोकना और मुश्किल हो जाएगा।

इबोला एक बेहद खतरनाक बीमारी है। इसमें तेज बुखार, उल्टी, दस्त और शरीर से खून बहने जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। यह संक्रमित व्यक्ति के संपर्क से फैलता है। सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि इस नए Bundibugyo strain के लिए अभी कोई विशेष वैक्सीन या इलाज उपलब्ध नहीं है। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर संक्रमण तेजी से बढ़ा तो यह अफ्रीका के दूसरे देशों के लिए भी बड़ा खतरा बन सकता है।

प्रभात की खबरों का विस्तार 7 भारत news के साथ

0

*1* तकनीक, शिक्षा, सेहत और खनिज, नीदरलैंड दौरे पर PM मोदी की मौजूदगी में 17 बड़े फैसले; सेमीकंडक्टर पर भी साझेदारी

*2* PM मोदी ने डच कंपनियों को दिया भारत में निवेश का न्योता,बोले-भारत अब दुनिया की ग्रोथ का इंजन

*3* NEET विवाद: राहुल का केंद्र पर बड़ा हमला, कहा- पेपर लीक गठजोड़ का नतीजा, शिक्षा मंत्री से इस्तीफे की मांग

*4* CBSE: सीबीएसई का बड़ा फैसला, क्लास 9-10 के लिए तीन भाषाएं अनिवार्य; कक्षा नौ के लिए एक जुलाई से होगा लागू

*5* नीट-यूजी पेपर लीक: एनटीए से जुड़े सरकारी अधिकारी तक पहुंची सीबीआई जांच की आंच, लाखों रुपये में बंटे थे सवाल

*6* गढ़चिरौली में CRPF और पुलिस का ऑपरेशन अंतिम प्रहार: 8 नक्सली गिरफ्तार, 5 ने डाले हथियार; अब रिकॉर्ड में कोई भी वांटेड माओवादी नहीं

*7* सरकार बोली-चुनाव आयुक्त के चयन पैनल में जज जरूरी नहीं, SC से कहा- संविधान में ऐसा प्रावधान नहीं, जज को शामिल करना संसद का फैसला

*8* केंद्रीय मंत्री बंदी संजय बोले-बेटे को पुलिस के हवाले किया, पुलिस बोली- सरेंडर नहीं, हमने पकड़ा; POCSO मामले में लुकआउट नोटिस जारी हुआ था

*9* जनसंख्या बढ़ाने के लिए ‘कैश ऑफर’! आंध्र प्रदेश में तीसरा बच्चा होने पर मिलेंगे 30 हजार, चौथे बच्चे पर 40 हजार रुपये, मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू का बड़ा ऐलान

*10* चांदी के आयात पर सरकार ने पाबंदी लगाई, अब विदेश से मंगाने के लिए लाइसेंस जरूरी; 3 दिन पहले इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाई थी

*11* दिल्ली – 128 करोड़ के जीएसटी घोटाले में छह गिरफ्तार, 50 फर्जी कंपनियों का सिंडिकेट बेनकाब; 51 लाख रुपये जब्त

*12* कोई घूस लेते पकड़ा गया तो सीधा जेल भेजो, शुभेंदु अधिकारी का बंगाल पुलिस को निर्देश

*13* महाराष्ट्र के अमरावती-वर्धा में तापमान 46°C, देश में सबसे गर्म, गुजरात के जंगल सफारी में जानवरों के लिए AC; राजस्थान में आज से फिर हीटवेव

*14* IPL-गुजरात 5 जीत के बाद हारी, कोलकाता 29 रन से जीती, एलन ने 93 रन बनाए; गिल के 85 रन काम नहीं आए

*15* इस बार केरलम में जल्दी पहुंचेगा मानसून, उत्तर भारत को अभी राहत नहीं; दिल्ली-NCR और पंजाब में लू का अलर्ट

*16* ईरान होर्मुज के लिए जल्द नया ट्रैफिक सिस्टम लाएगा, कहा- खास सर्विस के लिए टैक्स लगेगा; UAE और ओमान पर हमले की धमकी

*17* ट्रम्प के बाद अब पुतिन भी चीन जाएंगे, चीनी मीडिया बोली- यह ट्रम्प के दौरे से ज्यादा अहम, अमेरिकी राष्ट्रपति की यात्रा दिखावटी थी
*===============================*