Friday, June 19, 2026
Home Blog Page 7

YouTube पर वीडियो देखते-देखते जल्दी खत्म हो जाता है Data, तो घबराएं नहीं, बस बदल लें ये सेटिंग

0

YouTube Big Secret : आज के दौर में यूट्यूब मनोरंजन, पढ़ाई और नई जानकारियां हासिल करने का सबसे बड़ा जरिया बन चुका है। हम में से ज्यादातर लोग हर दिन घंटों तक यूट्यूब पर वीडियो, शॉर्ट्स, पॉडकास्ट और गाने सुनते हैं लेकिन इस एंटरटेनमेंट के बीच सबसे बड़ी टेंशन होती है, मोबाइल डेटा का खत्म होना… कई बार तो पता ही नहीं चलता और कुछ ही रील्स या वीडियो देखने के बाद फोन पर ‘100% डेटा खत्म’ होने का मैसेज आ जाता है। खासकर सीमित (Daily Limit) प्रीपेड प्लान इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए यह बड़ी मुसीबत है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो यूट्यूब ऐप के अंदर ही एक ऐसा छुपा हुआ फीचर मौजूद है जो आपके वीडियो देखने के मजे को खराब किए बिना इंटरनेट डेटा की अंधाधुंध खपत को रोक सकता है।

जानें क्या होता है YouTube का Data Saver मोड?

यूट्यूब ऐप में ‘डेटा सेवर’ (Data Saving Mode) नाम का एक खास इन-बिल्ट फीचर दिया गया है। इसका मुख्य काम वीडियो की क्वालिटी (रिजॉल्यूशन) को इंटरनेट स्पीड के हिसाब से इस तरह सेट करना है ताकि कम से कम इंटरनेट खर्च हो। स्मार्टफोन की छोटी स्क्रीन पर हाई-डेफिनिशन (HD) और नॉर्मल वीडियो क्वालिटी में बहुत ज्यादा अंतर समझ नहीं आता लेकिन इस छोटी सी सेटिंग को ऑन करने से आपके डेटा की खपत आधे से भी कम हो जाती है।

ऐसे ऑन करें यह खुफिया Setting

अपने फोन में डेटा सेवर मोड चालू करने के लिए इन बेहद आसान स्टेप्स को फॉलो करें। सबसे पहले अपने मोबाइल में YouTube ऐप ओपन करें। फिर स्क्रीन पर ऊपर की तरफ दाईं ओर दिख रही अपनी प्रोफाइल फोटो (Profile Icon) पर क्लिक करें। जिसके बाद नीचे दिए गए Settings (सेटिंग्स) के ऑप्शन पर जाएं।

बीमारी ठीक करने के बहाने ओझा ने किया था रे/प, भाई भी था साजिश में शामिल… 9 साल पुराने केस में मिली ऐसी खौफनाक सजा

0

Sonbhadra News: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले की एक अदालत ने एक महिला से दुष्कर्म करने के मामले में ओझा और उसके सहयोगी को दोषी करार देते हुए सोमवार को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। यह मामला 9 साल पुराना है। अदालत ने दोनों दोषियों पर अलग-अलग 1 लाख 500 रुपए का अर्थदंड भी लगाया। अर्थदंड अदा नहीं करने की स्थिति में दोषियों को 6-6 माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। शासकीय अधिवक्ता सत्यप्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि वाराणसी जिले के चौबेपुर थाना क्षेत्र की निवासी एक महिला ने 27 अप्रैल 2017 को सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज थाने में लिखित तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई थी।

महिला ने पुलिस को बताया था कि वह विवाहित है और 2 बच्चों की मां है। महिला ने पुलिस को बताया कि वह 3-4 दिन पहले चंदौली स्थित अपने मायके आई थी, और वह कुछ दिनों से बीमार थी। पीड़िता के अनुसार, बीमारी के उपचार के लिए 26 अप्रैल 2017 को उसका भाई लालू शर्मा उर्फ जनार्दन शर्मा उसे रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र के झपरी गांव निवासी ओझा जगदेव शर्मा उर्फ जयदेव शर्मा (55) के पास ले गया था।

10 Gram Gold Price: महंगा हुआ सोना-चांदी, 24 Carat गोल्ड के दाम में बंपर उछाल, जानें 10 ग्राम का नया रेट

0

24 carat gold price:  घरेलू वायदा बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में सोमवार को सोना और चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी देखने को मिली। MCX पर 24 Carat सोना 2,574 रुपये यानी 1.71 फीसदी की बढ़त के साथ 1,53,102 रुपये के स्तर पर कारोबार करता दिखाई दिया। वहीं, चांदी की बात करें तो Silver सोने से भी अधिक तेजी दर्ज की गई। MCX पर चांदी 5,717 रुपये यानी 2.32 फीसदी की मजबूती के साथ 2,51,903 रुपये के स्तर पर पहुंच गई। यह आंकड़ा 15 जून 2026 सुबह 9:30 बजे तक का है।

क्यों महंगा हुआ सोना-चांदी? 
कीमती धातुओं की कीमतों में यह हालिया उछाल तब आया है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पुष्टि की कि ईरान के साथ शांति समझौता हो गया है और होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) फिर से खुल जाएगा, जिससे चार महीने से चल रहा संघर्ष खत्म हो जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि अमेरिका ने उस अहम कनेक्टिविटी रूट से नाकेबंदी हटा ली है, जो दुनिया के ऊर्जा व्यापार के लिए एक प्रमुख समुद्री मार्ग (choke point) है और दोनों देशों के बीच तनाव के कारण काफी समय से बाधित था।

तनाव कम होने के बीच, वैश्विक बाजारों में सोने की कीमत में लगभग 3% की बढ़ोतरी हुई और यह $4,346 प्रति औंस से ऊपर कारोबार कर रहा था, जबकि चांदी की कीमत में लगभग 4% का उछाल आया और यह $70.5 पर पहुंच गई।

राम मंदिर: चढ़ावे में गिनती से पहले पार हो जाती थी रकम, FIR की जगह इसलिए चुना गया SIT का रास्ता; जानिए मामला

0

श्रीराम मंदिर के चढ़ावे की राशि में हुए गबन का अंदाजा लगाना आसान नहीं होगा। उसकी कई वजहें हैं। दरअसल, मंदिर में आई चढ़ावे की राशि का हिसाब लगाने के लिए ही गिनती की जाती थी। मतलब उसके पहले ये राशि बेहिसाब होती थी। उसी दौरान उसमें से रकम पार की जाती थी। आखिर में जोड़-घटा कर विवरण दर्ज कर दिया जाता था। साफ है कि जो विवरण दर्ज हो गया, वही हिसाब हो गया। इसलिए गबन कितने करोड़ का हुआ, यह स्पष्ट अंदाजा लगाना काफी कठिन है। वहीं अब बड़े जिम्मेदार इधर-उधर भाग रहे हैं।

मंदिर के चढ़ावे का हिसाब-किताब रोजाना होता था। रोजाना लाखों श्रद्धालु मंदिर पहुंचते हैं। अधिकतर कुछ न कुछ चढ़ावा जरूर देते हैं। इसमें छोटी से लेकर बड़ी रकम व सोना-चांदी भी होता है। आम दिनों की अपेक्षा त्योहार, वीकेंड आदि के अवसर पर राशि में कई गुना बढ़ोतरी भी होती है। सूत्रों के मुताबिक, गिनती करने से पहले सभी दानपात्र खोले जाते थे। पूरी रकम एक जगह इकट्ठा की जाती थी। तब तक यह पता नहीं रहता था कि किस दानपात्र में कितनी और रकम है। इसी के लिए गिनती होती थी, लेकिन उसी दौरान रकम पार की जाती रही। अब देखना होगा कि एसआईटी इसका आकलन कैसे करेगी।

कुंभ की तरह माघ मेले के दौरान भी बेशुमार चढ़ावा

पिछले साल हुए कुंभ में करीब 67 करोड़ श्रद्धालु प्रयागराज पहुंचे थे। इसमें से करोड़ों लोग अयोध्या भी दर्शन करने आए। सूत्र बताते हैं कि उस दौरान चढ़ावे की राशि में बेशुमार वृद्धि हुई थी। इसका फायदा उठाते हुए चढ़ावा चोरों ने एक-एक दिन में 10 से 15 लाख रुपये तक पार किए। यही नहीं, इसी तरह का खेल माघ मेले के दौरान भी हुआ। तब भी श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा हुआ था। उस दौरान भी हर दिन मोटी रकम गिनती के दौरान पार की गई।

कइयों ने बनाई अकूत संपत्ति

पिछले कुछ वर्षों से ट्रस्ट से जुड़े लोग व उनके कई रिश्तेदारों ने अकूत संपत्तियां बनाईं। किसी ने जमीनें खरीदीं तो किसी ने घर, मकान और कारें लीं। अचानक लखपति और करोड़पति होना सवाल खड़े करता है। अभी जो चार-पांच संदिग्ध पकड़े गए हैं, उनके अलावा तमाम ऐसे लोग हैं, जिनकी भूमिका इस हेरफेर में रही है।

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर नागपुर में CJP का प्रदर्शन आज, दीपके ने की ये अपील

0

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) मंगलवार (16 जून) को शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर नागपुर में प्रदर्शन करेगी. पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने यह घोषणा की है, जिसके बाद जयपुर में उन पर हुए हमले के बाद भारी भीड़ की आशंका को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है.

दीपके ने सोमवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो संदेश में कहा कि वह 16 जून को शहर पहुंचेंगे और उन्होंने नागपुर के लोगों, जिनमें छात्र और युवा शामिल हैं उनसे शाम 4 बजे संविधान चौक पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन के लिए इकट्ठा होने की अपील की है. सीजेपी पिछले महीने हुए नीट (यूजी) परीक्षा पेपर लीक कांड को लेकर प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रही है.

‘घर सूने हो रहे, वृद्धाश्रम बढ़ रहे हैं’, CM Yogi ने वृद्धों के लिए लिखी भावुक पाती, जनता से पूछा ये बड़ा सवाल

0

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुजुर्गों के सामने आने वाली कठिनाइयों पर चिंता व्यक्त करते हुए सोमवार को कहा कि एक ओर घर सूने होते जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर वृद्धाश्रमों की संख्या बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों की सेवा और सहायता करना सनातन संस्कृति का प्रमुख मूल्य है। विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों के नाम लिखे एक पत्र में मुख्यमंत्री ने कहा, ”यह तथ्य मन को विचलित करता है। आखिर ऐसी स्थिति क्यों उत्पन्न हुई? एक संवेदनशील नागरिक के रूप में हमें इस पर विचार करना चाहिए।”

संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, 15 जून को विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। मुख्यमंत्री ने कहा, ”जिन लोगों ने अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए अपना सर्वस्व समर्पित कर दिया, वे जीवन के चौथे चरण में अकेले पड़ जाते हैं। उन्हें दूसरों पर निर्भर होना पड़ता है।” उन्होंने कहा कि आज के समय में युवा रोजगार और अन्य कारणों से घरों से दूर रहते हैं, जिसके कारण वृद्ध माता-पिता की देखभाल करने वाला कोई नहीं होता। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों को सबसे अधिक अपनत्व की आवश्यकता होती है, लेकिन दुर्भाग्यवश उन्हें अपने ही लोगों के दुर्व्यवहार का सामना करना पड़ता है।

आदित्यनाथ ने कहा कि उच्चतम न्यायालय को भी एक आदेश में लोगों को अपने वृद्ध माता-पिता के प्रति जिम्मेदारियों की याद दिलानी पड़ी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सनातन संस्कृति में माता-पिता और गुरु को ईश्वर के समान माना गया है। इस संदर्भ में उन्होंने भगवान गणेश की अपने माता-पिता भगवान शिव और माता पार्वती के प्रति भक्ति का भी उल्लेख किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सनातन धर्म की धार्मिक और सामाजिक परंपराएं पारिवारिक संबंधों और मूल्यों पर आधारित हैं। उन्होंने कहा, ”सनातन परंपरा में बड़ों के चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद लेने की परंपरा है, क्योंकि वे हमारे अनुभव, संस्कृति और जीवन मूल्यों की सच्ची धरोहर हैं।”

इंडस्ट्री को बड़ा झटका! नहीं रहीं ‘छावा’ मूवी की एक्ट्रेस, 30 साल की उम्र में दुखद अंत, अभिनेत्री ने उठाया खौफनाक कदम

0

UP Desk : मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। टीवी अभिनेत्री और फिल्म कलाकार संचिता उगाले का 30 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। पुलिस के अनुसार, अभिनेत्री अपने घर में मृत अवस्था में मिलीं, जिसके बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है। घटना के बाद परिवार, मित्रों और उनके प्रशंसकों के बीच शोक की लहर है।

नालासोपारा स्थित घर में हुई घटना
प्राप्त जानकारी के अनुसार, संचिता उगाले अपने माता-पिता और छोटी बहन के साथ मुंबई के नालासोपारा पूर्व स्थित आचोले क्षेत्र में रहती थीं। बताया जा रहा है कि रविवार शाम के समय वह घर में अकेली थीं। इसी दौरान परिवार को उनके बारे में चिंताजनक जानकारी मिली, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और अभिनेत्री को घर के अंदर मृत पाया। प्रारंभिक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

हर पहलू से जांच में जुटी पुलिस
जांच अधिकारी मामले से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल कर रहे हैं। पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि हाल के दिनों में अभिनेत्री के निजी और पेशेवर जीवन में क्या परिस्थितियां थीं। इसके साथ ही परिवार के सदस्यों, दोस्तों और करीबी लोगों से भी पूछताछ की जा सकती है, ताकि घटना के कारणों को समझा जा सके। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

टीवी और फिल्मों में कर चुकी थीं काम
संचिता उगाले ने टीवी इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई थी। वह लोकप्रिय धारावाहिक ‘कुमकुम भाग्य’ और ‘दिलवाली दुल्हा ले जाएगी’ में नजर आ चुकी थीं। इसके अलावा उन्होंने अभिनेता विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ में भी काम किया था। कम उम्र में उनके निधन की खबर ने मनोरंजन जगत को स्तब्ध कर दिया है। सोशल मीडिया पर भी कई लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

प्रिंसिपल का चपरासी पर आ गया दिल; बेझिझक रचा ली शादी, बताया कैसे शुरू हुई Love story

0

International Desk: कहते हैं प्यार न उम्र देखता है, न हैसियत और न ही पद। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के शहर Multan से सामने आई एक अनोखी प्रेम कहानी इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है।रिपोर्टों के अनुसार, एक सेकेंडरी स्कूल की प्रिंसिपल Farzana को उसी स्कूल में कार्यरत Fayyaz से प्यार हो गया। बाद में दोनों ने विवाह कर लिया। बताया जाता है कि फरजाना फैयाज के व्यवहार और काम करने के तरीके से बेहद प्रभावित थीं। विशेष रूप से चाय परोसते समय उनका सलीका, सम्मानपूर्ण रवैया और जिम्मेदारी उन्हें पसंद आने लगी।

कहा जा रहा है कि फैयाज हर बार इतनी सावधानी और आदर के साथ चाय पेश करते थे कि एक बूंद भी बाहर नहीं गिरती थी। यही छोटी-छोटी बातें धीरे-धीरे फरजाना के दिल में जगह बनाती चली गईं। फरजाना के अनुसार, किसी इंसान की पहचान उसके पद, प्रतिष्ठा या धन से नहीं बल्कि उसके चरित्र, व्यवहार और ईमानदारी से होती है। उन्होंने कहा कि सच्चा प्यार कभी ओहदा या पैसा नहीं देखता, बल्कि इंसान की अच्छाइयों को पहचानता है। फैयाज की सादगी, सम्मान और समर्पण ने उन्हें सबसे अधिक प्रभावित किया।रिपोर्टों के मुताबिक, दोनों के बीच बढ़ती नजदीकियों के बाद उन्होंने विवाह करने का फैसला किया।

सामाजिक धारणाओं और पद के अंतर को नजरअंदाज करते हुए दोनों ने अपने रिश्ते को स्वीकार किया और शादी कर ली।  यह कहानी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। कई लोग इसे इस बात का उदाहरण बता रहे हैं कि रिश्तों की नींव सम्मान, भरोसे और अच्छे व्यवहार पर टिकी होती है, जबकि कुछ लोग इसे एक असामान्य लेकिन दिलचस्प प्रेम कहानी के रूप में देख रहे हैं। फिलहाल यह अनोखी प्रेम कहानी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है और इस बात की याद दिला रही है कि कई बार जीवन की बड़ी कहानियां छोटी-छोटी बातों से शुरू होती हैं।

Srinagar Airport से सफर करने वालों को होगी मुश्किल, कई दिनों तक उड़ानों पर लगेगी Break

0

श्रीनगर(एजैंसी): भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (ए.ए.आई.) के श्रीनगर एयरपोर्ट निदेशक जावेद अंजुम ने कहा कि श्रीनगर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के रनवे की मुरम्मत अत्यंत आवश्यश्क हो चुकी है, क्योंकि अंतिम बार इसका रखरखाव और मरम्मत कार्य 15 वर्ष पहले हुए थे।

प्रत्येक रनवे की मुरम्मत समय-समय पर की जानी जरूरी होती है और सामान्यत. प्रत्येक 10 वर्ष में एक बार रनवे की बड़े स्तर पर मुरम्मत होती है, लेकिन श्रीनगर एयरपोर्ट की मुरम्मत 15 वर्ष से नहीं हुई है। इसलिए जुलाई से सितंबर के अंत तक एयरपोर्ट को प्रत्येक सप्ताह सोमवार और मंगलवार को रनवे की मरम्मत का काम होगा। इसके चलते यात्री विमान सेवा निलंबित रहेगी।

शनिवार को श्रीनगर में पत्रकारों से बातचीत में जावेद अंजुम ने कहा कि ए.ए.आई ने जुलाई से प्रत्येक सप्ताह सोमवार और मंगलवार को रनवे के कुछ हिस्सों पर काम करने का निर्णय लिया है। इन दो दिनों में रनवे के एक छोटे हिस्से पर कार्य किया जाएगा, जबकि शेष दिनों में उड़ान संचालन सामान्य रूप से जारी रहेगा।

अक्तूबर में रखराखव का अंतिम और महत्वपूर्ण चरण पूरा किया जाना है। इसके लिए रनवे को पूरी तरह बंद करना अनिवार्य होगा। इसके चलते अक्तूबर में लगभग 15 दिनों तक श्रीनगर एयरपोर्ट से उड़ान संचालन बंद रह सकता है।

हालांकि ए.ए.आई. ने स्पष्ट किया कि वह उड़ान संचालन के संबंध में केंद्र सरकार के निर्देश का पालन करेगा। अंजुम ने कहा कि यदि सरकार रखरखाव कार्य को स्थगित करने, टालने या उड़ानें जारी रखने के निर्देश देती है, तो प्राधिकरण उसी के अनुसार कार्रवाई करेगा।

इन 5 जिलों में अगले तीन घंटों का अलर्ट, आंधी-तूफान और बिजली कड़कने की चेतावनी

0

Uttarakhand Weather: भारतीय मौसम विज्ञान केन्द्र ने उत्तराखंड के पांच जिलों के कुछ हिस्सों में अगले तीन घंटों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान, संबंधित क्षेत्रों में लोगों एवं पर्यटकों से सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।

इस चेतावनी के अनुसार, सोमवार अपराह्न 2:07 बजे से शाम 5:07 बजे तक तीन घंटों में जिला बागेश्वर, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी में कुछ जगहों पर तथा देवल, कपकोट, मुनस्यारी, डीडीहाट, बद्रीनाथ, केदारनाथ, तुंगनाथ, बरकोट, पुरोला तथा आस पास के क्षेत्रो में बिजली कड़कने और तेज हवाओं (30-40 किमी/घंटा) के साथ आंधी-तूफान आने की अनुमान जताया गया है।

विभाग ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों को इस दौरान घरों में या फिर सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।