Wednesday, February 18, 2026
Home Blog Page 207

बीवी ने जिंदा पति को मार डाला—कागजों में! ले उड़ी 25 लाख का बीमा क्लेम, अब अपने ही जाल में खुद फंस गई

0

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के हजरतगंज इलाके में बीमा धोखाधड़ी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक महिला ने अपने जिंदा पति को मृत घोषित कर बीमा कंपनी से 25 लाख रुपए का क्लेम हासिल कर लिया।

कैसे हुआ फर्जीवाड़ा?
जानकारी के मुताबिक, महिला ने यह रकम अवीवा लाइफ इंश्योरेंस कंपनी से ली। इसके लिए उसने अपने पति के नाम पर फर्जी डेथ सर्टिफिकेट और दूसरे नकली दस्तावेज तैयार किए और बीमा कंपनी में जमा करा दिए। कंपनी को उस समय किसी तरह का शक नहीं हुआ और उसने 25 लाख रुपए की बीमा राशि महिला के खाते में ट्रांसफर कर दी।

पर्दाफाश कैसे हुआ?
मामले का खुलासा तब हुआ जब महिला का पति एक दूसरी ब्रांच में नई बीमा पॉलिसी के लिए गया। वहां उसके दस्तावेजों की जांच के दौरान पता चला कि यह व्यक्ति पहले से ही मृत घोषित किया जा चुका है। इस बात की जानकारी मिलते ही बीमा कंपनी ने आंतरिक जांच शुरू की। जांच में महिला द्वारा जमा किए गए सभी दस्तावेज फर्जी पाए गए।

कंपनी ने की कानूनी कार्रवाई
जांच पूरी होने के बाद, बीमा कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस मामले की रिपोर्ट कोर्ट में जमा की। कोर्ट के आदेश पर हजरतगंज पुलिस ने महिला के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस कर रही है जांच
पुलिस का कहना है कि अभी मामले की गहराई से जांच की जा रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि इस धोखाधड़ी में महिला के अलावा और कौन-कौन शामिल था।

बीमा क्षेत्र में धोखाधड़ी पर सवाल
यह घटना बीमा क्षेत्र में हो रही धोखाधड़ी की घटनाओं पर गंभीर सवाल खड़े करती है। ऐसे मामलों से न केवल बीमा कंपनियों को बड़ा नुकसान होता है, बल्कि आम लोगों का भरोसा भी कमजोर होता है।

NDA में सीट शेयरिंग पर अभी नहीं बनी बात! उपेंद्र कुशवाहा के पोस्ट से मची खलबली, कहा- छल है,धोखा है…सजग रहें

0

Bihar Assembly Elections: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में सीट बंटवारे पर अभी भी फंसी पेंच नजर आ रही है। वहीं अब आरएलएम चीफ उपेंद्र कुशवाहा के आज यानी शनिवार सुबह किए गए पोस्ट से भी ऐसे ही संकेत मिले हैं।

“वार्ता अभी पूरी नहीं हुई है” और “इंतजार कीजिए”- उपेंद्र कुशवाहा

उपेंद्र कुशवाहा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि मीडिया की ख़बरों को खारिज करते हुए लिखा कि “वार्ता अभी पूरी नहीं हुई है” और “इंतजार कीजिए”। इधर-उधर की खबरों पर मत जाइए। वार्ता अभी पूरी नहीं हुई है। इंतजार कीजिए…! मीडिया में कैसे खबर चल रही है, मुझको नहीं पता। अगर कोई खबर प्लांट कर रहा है तो यह छल है, धोखा है। आप लोग ऐसे ही सजग रहिए।

पहले चरण में 18 जिलों की 121 सीटों पर वोटिंग

बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की नामांकन प्रक्रिया अब अंतिम दौर में पहुंच गई है। पहले चरण में बिहार के 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों (121 Assembly seats in Bihar) पर मतदान होगा। इन जिलों में गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा, समस्तीपुर, सहरसा, खगड़िया, बेगूसराय, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा, पटना, भोजपुर और बक्सर शामिल हैं।  इस बार राज्य में दो चरणों में मतदान (Two-phase voting in Bihar) होना है — पहला चरण 6 नवंबर को और दूसरा 11 नवंबर को। वहीं 14 नवंबर को नतीजों की घोषणा की जाएगी।

Chandigarh के लोगों के लिए जारी हुई Advisory, सावधानी बरतने की अपील

0

चंडीगढ़ः हाल ही में भारी बारिश के बाद शहर में जगह-जगह पानी भरने और तापमान में हल्की वृद्धि के कारण डेंगू फैलाने वाले एडीज मच्छरों के प्रजनन के लिए अनुकूल माहौल बन गया है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से घरों और आसपास सफाई रखने और सावधानी बरतने की अपील की है। स्वास्थ्य निदेशक डॉ. सुमन सिंह ने बताया कि अब तक शहर में डेंगू के 5 मामलों के पुष्टि हो चुकी है। यह संख्या भले कम दिखे लेकिन बरसात के बाद हालात डेंगू मच्छरों के लिए अनुकूल है, इसलिए आने वाले दिनों में सावधानी बरतना बेहद जरूरी है। नागरिकों से अपील की कि वे किसी भी हालत में अपने घरों या आसपास पानी जमा ना होने दें।

साफी पानी में पनपते है एडीज मच्छर
मलेरिया विंग स्वास्थ्य विभाग चंडीगढ़ ने बताया कि एडीज मच्छर साफ पानी में पनपते है और उनके अंडे सूखे बर्तनों की दीवारों पर भी जीवित रह सकते है। लोगों से अनुरोध किया कि सप्ताह में कम से कम एक बार कूलर, पानी की टंकी, फूलदान, पक्षियों के बर्तन, बाल्टी और ट्रे को खाली कर अच्छी तरह साफ करें और सुखाए। विभाग ने कहा कि घर के आसपास टूटे गमले, नारियल के छिलके पुराने टावर, बोतलें और डिस्पोजेबल कप जैसी चीजे भी मच्छरों के प्रजनन स्थल बन सकती है। इन वस्तुओं को खुली जगह पर छोड़ें और नियमित रूप से नष्ट करें।

Heart Attack से 6 मिनट तक तड़पकर मर गया कर्मचारी, मालिक नहीं उठा कुर्सी से – इंसानियत हुई शर्मसार

0

नेशनल डेस्क:  मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले के सुसनेर क्षेत्र में एक दुकान पर काम कर रहे कर्मचारी की अचानक तबीयत बिगड़ गई। वह रोज की तरह अपने काम में व्यस्त था, लेकिन कुछ ही पलों में उसके शरीर में अजीब बेचैनी और जकड़न शुरू हो गई। वह अपनी कुर्सी पर बैठ गया और तड़पने लगा। यह सब उस समय हुआ जब उसका मालिक कुछ ही कदम की दूरी पर मौजूद था – लेकिन उसने न तो अपनी जगह से हिलने की ज़हमत उठाई, न मदद के लिए कोई प्रयास किया।

वीडियो ने खोली असंवेदनशीलता की पोल
घटना का एक 6 मिनट लंबा वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसने इस हृदयविदारक घटना को और भी झकझोर देने वाला बना दिया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कर्मचारी अपने शरीर में हो रहे बदलावों से परेशान है – वह बार-बार हाथ-पैर मारता है, तड़पता है, और हर क्षण उसकी हालत बिगड़ती जाती है।

इस बीच, दुकान का मालिक एक कोने में आराम से कुर्सी पर बैठा मोबाइल में व्यस्त दिखता है।
न उसने पानी देने की कोशिश की,
न प्राथमिक चिकित्सा दी,
और न ही एम्बुलेंस या मेडिकल मदद के लिए किसी को बुलाया।

 6 मिनट की देरी, जो जानलेवा साबित हुई
इस पूरे घटनाक्रम में करीब छह मिनट तक कर्मचारी इलाज के इंतज़ार में तड़पता रहा। कुछ देर बाद अन्य कर्मचारी उसके पास आए, पानी पिलाया और उसे संभालने की कोशिश की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। अगर उसी समय उसे अस्पताल ले जाया जाता या एमरजेंसी कॉल किया जाता, तो शायद उसकी जान बचाई जा सकती थी।

Bhai Dooj 2025: जानें, किस दिन मनाया जाएगा भाई दूज का पावन पर्व

0

Bhai Dooj 2025: भाई दूज का पर्व भाई-बहन के प्यार और स्नेह का प्रतीक है। हर साल हिन्दू पंचांग के अनुसार ये त्योहार मनाया जाता है। इस दिन बहन अपने भाई की लंबी उम्र और खुशहाली के लिए तिलक करती है और भाई अपनी बहन को उपहार देता है। भाई दूज का त्योहार भाई-बहन के रिश्ते को और मजबूत बनाता है और परिवार में सौहार्द बढ़ाता है। इस साल में भाई दूज कब मनाया जाएगा, इसके बारे में जानना हर परिवार के लिए खास महत्व रखता है, ताकि वे इस पावन अवसर को सही मुहूर्त पर धूमधाम से मना सकें। तो आइए जानते हैं भाई दूज के शुभ मुहूर्त और महत्व के बारे में-

PunjabKesari Bhai Dooj 2025

Bhai Dooj 2025 Shubh Muhurat भाई दूज शुभ मुहूर्त
कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि की शरुआत 22 अक्टूबर को रात 8 बजकर 16 मिनट पर हो रहा है और इसका समापन 23 अक्टूबर को रात 10 बजकर 46 मिनट पर होगा। ऐस में भाई दूज का पर्व 23 अक्टूबर को मनाया जाएगा।

तिलक करने का शुभ मुहूर्त – दोपहर 1 बजकर 13 मिनट से दोपहर 3 बजकर 28 मिनट तक

PunjabKesari Bhai Dooj 2025

Importance of Bhai Dooj भाई दूज का महत्व
भाई दूज का महत्व केवल पारिवारिक ही नहीं बल्कि सामाजिक रूप से भी है। यह पर्व परिवार में आपसी प्रेम और सहयोग की भावना को बढ़ाता है। इस दिन बहन अपने भाई के लिए मिठाइयां बनाती है, उसके माथे पर तिलक करती है और उसकी खुशियों के लिए प्रार्थना करती है। वहीं भाई अपनी बहन को उपहार देकर उसे खुश करता है और जीवन में हमेशा उसका सहारा बनने का वचन देता है। यही वजह है कि भाई दूज का पर्व बहुत ही प्यार और उत्साह के साथ मनाया जाता है।

PunjabKesari Bhai Dooj 2025

76 यात्रियों से भरे विमान की विंडशील्ड टूटी… उड़ान के अंतिम पलों में मदुरई-चेन्नई फ्लाइट में बड़ा खतरा

0

नेशनल डेस्क: एक बड़ा हवाई हादसा उस समय टल गया जब एक निजी एयरलाइन की फ्लाइट के पायलट ने लैंडिंग से ठीक पहले विमान की विंडशील्ड में दरार देख ली। यह घटना उस वक्त हुई जब विमान चेन्नई एयरपोर्ट पर उतरने की तैयारी कर रहा था, और उसमें 76 यात्री सवार थे।

लैंडिंग से चंद मिनट पहले हुआ खुलासा
शनिवार को मदुरई से चेन्नई के लिए रवाना हुए इस विमान ने उड़ान तो सामान्य रूप से भरी थी, लेकिन जैसे-जैसे विमान लैंडिंग के करीब पहुंचा, पायलट की नजर कॉकपिट के सामने की विंडशील्ड पर पड़ी, जो दरकी हुई दिखाई दी। पायलट ने बिना समय गंवाए एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को स्थिति की जानकारी दी। इसके बाद ATC की मदद से विमान को सुरक्षित लैंड करवाया गया।

ATC और क्रू की सजगता ने टाला संकट
जानकारी मिलते ही एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने आपात प्रोटोकॉल एक्टिव किया और ग्राउंड स्टाफ अलर्ट पर आ गए। प्लेन की सावधानीपूर्वक लैंडिंग कराई गई, और विमान जैसे ही रनवे पर रुका, यात्रियों ने राहत की सांस ली। एयरलाइन के ग्राउंड स्टाफ ने यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला, और किसी तरह की चोट या नुकसान की सूचना नहीं मिली।

विंडशील्ड बदलने के बाद भी नहीं भरी दोबारा उड़ान
फ्लाइट की वापसी मदुरई के लिए प्रस्तावित थी, लेकिन तकनीकी जांच और सुरक्षा कारणों से उस उड़ान को रद्द कर दिया गया। विमान की विंडशील्ड बदली गई, लेकिन यह स्पष्ट नहीं हो सका कि वह टूट कैसे गई। एयरलाइन की ओर से तकनीकी टीम द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

राम बारात के दौरान राम-लक्ष्मण का किरदार निभा रहे युवकों पर लाठी-डंडों से हमला, रॉड से जमकर पीटा; दो पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

0

देवरिया: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के एकौना गांव में ‘राम बारात’ के दौरान राम और लक्ष्मण का किरदार निभा रहे कलाकारों पर लाठी-डंडों और रॉड से हमला कर दिया। हमला करने के संबंध में चार संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया और लापरवाही बरतने के आरोप में दो अधिकारियों को लाइन हाजिर कर दिया गया।

अब जानिए पूरा मामला 
जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि कुछ युवकों ने पुराने विवाद की वजह से आदर्श पांडे (राम) और शिवमंगल पांडे (लक्ष्मण) के साथ-साथ समिति के अध्यक्ष अतुल पांडे और चार अन्य लोगों पर हमला किया। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार शाम हुई इस घटना में कई लोग घायल हो गए और बाद में हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो गया। स्थानीय लोगों ने हमले के बाद पुलिस की निष्क्रियता के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया, जिसके बाद पुलिस अधीक्षक और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार पांडे सहित वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा भीड़ को शांत कराया।

झगड़े के दौरान पुलिसकर्मी नहीं थे मौजूद 
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्रथम दृष्टया स्थानीय पुलिस की लापरवाही सामने आने के बाद थाना प्रभारी उमेश बाजपेयी और उपनिरीक्षक शिवबचन को पुलिस लाइन भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि चार संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। पुलिस के अनुसार, यह हमला दो दिन पहले एक स्थानीय मेले के दौरान हुए झगड़े के बाद किया गया। पुलिस ने बताया कि दो दिन पहले रामलीला समिति के सदस्यों ने कुछ युवकों द्वारा दुर्व्यवहार किये जाने पर आपत्ति जताते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस के मुताबिक, राम बारात के दौरान पुलिसकर्मियों की मौजूदगी नहीं होने के कारण फिर से झड़प हो गई। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

पति ने छोड़ा, फिर भी निभाया करवा चौथ का व्रत! पति की फोटो देख चांद को दिया अर्घ्य, पवन सिंह की पत्नी ज्योति की श्रद्धा देख भावुक हुए लोग

0

Lucknow News: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने इस बार करवा चौथ का व्रत एक खास अंदाज में मनाया। भले ही पवन सिंह इस मौके पर उनके साथ मौजूद नहीं थे, लेकिन ज्योति ने पूरे दिन बिना कुछ खाए-पिए (निर्जला व्रत) रहकर पति की लंबी उम्र और खुशहाल जीवन की कामना की।

पति की फोटो के सामने किया अर्घ्य
जब रात को चांद निकला, तो ज्योति सिंह ने करवा चौथ की पूरी परंपरा निभाई। उन्होंने थाली सजाई, दीपक जलाया और पवन सिंह की फोटो के सामने चांद को अर्घ्य दिया। परिवार के अन्य सदस्य भी इस मौके पर उनके साथ मौजूद रहे और उनका हौसला बढ़ाया। इस खास पल का वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही तेजी से वायरल हो गईं। लोगों ने ज्योति की श्रद्धा और प्रेम की सराहना की और कहा कि – ‘अगर सच्चा प्यार और विश्वास हो, तो दूरी भी रिश्तों को नहीं तोड़ सकती।’

रिश्तों में दरार, फिर भी निभाया पत्नी का फर्ज
हालांकि ज्योति सिंह और पवन सिंह के बीच पिछले कुछ समय से रिश्ते अच्छे नहीं चल रहे हैं। कुछ दिन पहले ही ज्योति सिंह लखनऊ में पवन सिंह से मिलने उनके घर पहुंची थीं, जहां दोनों के बीच विवाद भी हुआ था। ज्योति ने मीडिया से बात करते हुए बताया था कि वो 5 सितंबर को पवन सिंह से मिलने गई थीं। पवन के घर पहुंचने के बाद वहां पुलिस बुला ली गई। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा था कि अगर पवन उन्हें पत्नी मान लें, तो वह अपने परिवार से रिश्ता तोड़ने को भी तैयार हैं। लेकिन अगर पवन उन्हें पत्नी नहीं मानते, तो वह अपने हक की लड़ाई खुद लड़ेंगी।

गंभीर आरोप: मानसिक उत्पीड़न और राजनीति में इस्तेमाल
ज्योति ने पवन सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए, उन्होंने कहा कि पवन सिंह ने उन्हें मानसिक और भावनात्मक रूप से परेशान किया। एक समय ऐसा भी आया जब उन्होंने नींद की गोलियां तक खा लीं। ज्योति का आरोप है कि पवन सिंह ने उन्हें राजनीति में इस्तेमाल किया। शादी के बाद लोकसभा चुनाव प्रचार में शामिल कराया, सिंदूर भरा, लेकिन बाद में छोड़ दिया। उन्होंने कहा कि मैंने रिश्ते को बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन अब मैं अपनी लड़ाई अकेले लड़ूंगी।

कानपुर में पुराने प्लास्टिक ड्रम गोदाम में लगी आग, मची अफरा-तफरी

0

कानपुर। दादानगर फैक्ट्री एरिया के दबौली वेस्ट में पुराने प्लास्टिक ड्रम के गोदाम में लगी आग से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लपटें उठती देख इलाकाई लोगों ने पुलिस और फायर बिग्रेड को सूचना दी।

मौके पर पहुंची दो गाड़ियों की मदद दमकल कर्मियों ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। हालांकि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। जबिक इलाकाई लो पटाखे से आग लगने की चर्चा कर रहे थे।

रावतपुर के सैय्यद नगर निवासी निजात अहमद पुराने प्लास्टिक के ड्रम का कारोबार करते हैं। निजात ने दबौली वेस्ट निवासी विशाल सिंह के प्लाट को किराए पर लेकर टीनशेड डालकर गोदाम बना रखा है। शुक्रवार शाम करीब आठ बजे अचानक लोगों ने गोदाम से लपटें उठती देखीं तो अफरातफरी मच गई।

आननफानन में लोगों ने यूपी-112 पर आग लगने की सूचना दी, जिसके बाद गोविंदनगर पुलिस और फजलगंज फायर स्टेशन से दो गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। इसके बाद दमकल कर्मियों ने पानी की बौछार करके आग को काबू किया। गोविंदनगर थाना प्रभारी रिकेश सिंह ने बताया कि आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। जांच की जा रही है।

ट्रैक्टर एजेंसी के बाद भड़की आग ने मेट्रो के वेयर हाउस को चपेट में लिया

पनकी के पनकी पड़ाव पर स्थित पावरट्रैक ट्रैक्टर एजेंसी में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर पास में स्थित मेट्रो के वेयर हाउस को चपेट में ले लिया। आनन फानन में दमकल को सूचना दी गई। मौके पर एक के बाद एक आधा दर्जन दमकल की गाड़ियां पहुंची। लगातार आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि दो घंटे बाद भी आग पर अभी तक काबू नहीं पाया जा सका है।

आगरा में जामा मस्जिद के इमाम का सामान फिंकवाने पर अध्यक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज, कब्जे को लेकर है विवाद

0

आगरा।  शाही जामा मस्जिद के इमाम और अध्यक्ष के बीच जारी विवाद में शुक्रवार को नया मोड़ आ गया है। इमाम के बेटे ने कमेटी के अध्यक्ष की शह पर मस्जिद परिसर में बने कमरे में रखा सामान फेंकने का आरोप लगाया है। मामले में अध्यक्ष समेत तीन लोगों के विरुद्ध मंटोला थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

शाही जामा मस्जिद इंतजामिया कमेटी ने दो महीने पहले इमाम इरफानउल्लाह खां निजामी को हटा दिया था। जामा मस्जिद में उनकी जगह नया इमाम नियुक्त किया गया है। इरफानउल्लाह खां के बेटे अहमद रजा खां निजामी का आरोप है कि मस्जिद परिसर में इमाम के कमरे में उनके पिता का सामान रखा था।

कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद जाहिद की शह पर नौ अक्टूबर को शबाब, अमन व वकील ने इमाम की गैर मौजूदगी में कमरे में रखा उनका सामान फेंक दिया। जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे तो वहां मौजूद आरोपितों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी, जिससे पूरा परिवार डरा हुआ है।

एसीपी छत्ता पीयूषकांत राय ने बताया कि शाही जामा मस्जिद इंतजामिया कमेटी के अध्यक्ष माेहम्मद जाहिद, शबाब, अमन व वकील के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है, विवेचना की जा रही है।