Thursday, May 14, 2026
Home Blog Page 8

इटावा में मिली बांग्लादेशी किशोरी, किशोरी को पुलिस ने लिया संरक्षण में, रेलवे लाइन के पास घूमती मिली,

0

इटावा- इटावा में मिली बांग्लादेशी किशोरी, किशोरी को पुलिस ने लिया संरक्षण में, रेलवे लाइन के पास घूमती मिली, AI ट्रांसलेशन तकनीक से हुई पहचान, कॉक्स बाजार, बांग्लादेश निवासी किशोरी, बिना पासपोर्ट भारत में मिलने से एजेंसियां अलर्ट, मेडिकल व आयु परीक्षण की कार्रवाई जारी, LIU , SIU समेत अन्य एजेंसियां जांच में जुटीं, इटावा के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र का मामला

लखनऊ UP के 30 से ज्यादा बिजली अभियंताओं की जांच

0

लखनऊ : UP के 30 से ज्यादा बिजली अभियंताओं की जांच करेगी स्टेट विजिलेंस बंद हो चुके भ्रष्टाचार और आय से अधिक संपत्ति के मामले फिर खुलेंगे पावर कॉरपोरेशन आंतरिक विजिलेंस से हटाकर सौंपेगा जांच करोड़ों के वित्तीय नुकसान वाले मामलों पर रहेगा खास फोकस 20 से ज्यादा मामलों में आय से अधिक संपत्ति के आरोप अभियंताओं के साथ कई अधिकारियों पर भी कस सकता है शिकंजा कर्मचारी संगठनों से जुड़े पदाधिकारी भी जांच के दायरे में

लखनऊ एंटी नारकोटिक्स सेल ने BJP नेता सहित 4 लोगों को 103 KG गांजा सहित किया गिरफ्तार।

0

लखनऊ: एंटी नारकोटिक्स सेल ने BJP नेता सहित 4 लोगों को 103 KG गांजा सहित किया गिरफ्तार।

जितेंद्र जायसवाल BJP का जिला पंचायत सदस्य है और विशाल पांडे, सौरभ जायसवाल, अखिलेश कुमार भी गिरफ्तार हुए।

लखनऊ में भाजयुमो नेता को गोली मारी, हालत गंभीर:हमलावर पैदल आया, ताबड़तोड़ 5 फायर किए; समर्थकों का KGMU में हंगामा

0

लखनऊ। टिकैतराय तालाब स्थित मेहंदीगंज इलाके में पुरानी रंजिश में दबंगों ने भाजयुमो कार्यकर्ता श्याम चेतन तिवारी पर शनिवार देर रात फायरिंग कर दी। दो गाेलियां लगने से चेतन खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा।

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित भाग निकले। परिजन ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल को अस्पताल पहुंचाया। घायल की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही डीसीपी पश्चिम कमलेश दीक्षित तालकटोरा व बाजारखाला पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस एक आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

मेहंदीगंज इलाके में सुरेश चन्द्र तिवारी परिवार के साथ रहते हैं। उनका बेटा श्याम चेतन तिवारी भाजपा युवा मोर्चा के महानगर कार्य समिति का सदस्य है। श्याम चेतन घर के सामने कुछ निर्माण कार्य करा रहा है। बताया जा रहा है कि शनिवार रात श्याम चेतन राजगीरों से ईंट रखवा रहा था।

इसी दौरान मोहल्ले में रहने वाला वैभव बाजपेई साथी संग वहां पहुंचा। उनके बीच कुछ विवाद हुआ। इसी दौरान आरोपितों ने असलहा निकालकर श्याम चेतन पर ताड़तोड़ फायरिंग की। कमर में गोली लगने से श्याम खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा।

BJP विधायक राजेश्वर सिंह के समर्थक सड़क पर उतरे:सपा सांसद के आवास का घेराव, नारे लगाए- अखिलेश-राहुल मुर्दाबाद

0

लखनऊ के सरोजनी नगर से भाजपा विधायक राजेश्वर सिंह के समर्थक सड़क पर उतरे हैं। उन्होंने सपा सांसद आरके चौधरी के आवास के बाहर जमीन पर बैठकर प्रदर्शन किया। इस दौरान अखिलेश यादव मुर्दाबाद और राहुल गांधी मुर्दाबाद जैसे नारे लगाए। महिलाओं ने प्रियंका गांधी होश में आओ जैसे नारे लगाए।

मुंशी पुलिया स्थित आरके चौधरी के आवास जाने से पहले सभी समर्थक 1090 चौराहे पर इकट्ठा हुए। यहां सबने मोहनलालगंज से सपा सांसद आरके चौधरी के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद मुंशी पुलिया की ओर गाड़ियों के काफिले से निकल गए।

कार्यकर्ताओं का कहना है कि नारी वंदन अधिनियम के खिलाफ बोलकर आरके चौधरी ने महिलाओं का अपमान किया है। उन्हें इसके लिए माफी मांगनी चाहिए। वहीं, आवास पर मौजूद सपा सांसद आरके चौधरी ने कहा है कि वह प्रदर्शन करने आई महिलाओं का सम्मान करेंगे।

इंदिरानगर के मुंशी पुलिया स्थित सपा सांसद आरके चौधरी के आवास के बाहर बीजेपी विधायक राजेश्वर सिंह के समर्थकों ने नारेबाजी की।
इंदिरानगर के मुंशी पुलिया स्थित सपा सांसद आरके चौधरी के आवास के बाहर बीजेपी विधायक राजेश्वर सिंह के समर्थकों ने नारेबाजी की।
महिलाएं धूप में बैठकर सपा सांसद के खिलाफ नारेबाजी कर रही हैं।
महिलाएं धूप में बैठकर सपा सांसद के खिलाफ नारेबाजी कर रही हैं।
गाड़ियों का काफिला 1090 चौराहे से मुंशी पुलिया की ओर निकल पड़ा।
गाड़ियों का काफिला 1090 चौराहे से मुंशी पुलिया की ओर निकल पड़ा।

राजस्थान में कमर्शियल गैस सिलेंडर 3000 रुपए के पार, जानें हर शहर की नई दरें

0
जयपुर। राजस्थान की जनता के लिए मई 2026 की शुरुआत बेहद महंगी साबित हुई है। 1 मई से कमर्शियल गैस सिलेंडर (19 Kg) की कीमतों में ₹993 की भारी वृद्धि की गई है। इस बढ़ोतरी के बाद कई शहरों में सिलेंडर की कीमत ₹3,200 के पार पहुंच गई है। इससे रेस्टोरेंट मालिक, कैटरर्स और छोटे खाद्य उद्योगों के सामने अस्तित्व संकट खड़ा हो गया है।

 

राज्य के विभिन्न शहरों में कीमतें भौगोलिक और ट्रांसपोर्टेशन लागत के आधार पर अलग-अलग हैं। प्रदेश में सबसे महंगा सिलेंडर प्रतापगढ़ में ₹3,205.00 का बिक रहा है। वहीं अजमेर में यह सिलेंडर ₹3,051.50 में उपलब्ध है, जो राज्य में सबसे कम दर है। राजधानी जयपुर में कमर्शियल सिलेंडर की नई कीमत ₹3,099.00 निर्धारित की गई है।

इस बढ़ोतरी के बाद प्रदेश के मध्यमवर्गीय परिवारों में चिंता का माहौल है। आम तौर पर देखा गया है कि कमर्शियल गैस की कीमतों में बढ़ोतरी के कुछ ही समय बाद घरेलू गैस सिलेंडरों (14.2 Kg) की कीमतों में भी बदलाव किया जाता है। फिलहाल घरेलू गैस की कीमतें स्थिर हैं, लेकिन चर्चा तेज है कि अगली बढ़ोतरी आम आदमी की रसोई तक पहुंचेगी।

 

इस बढ़ोतरी का असर स्ट्रीट फूड और छोटे उद्योगों पर भी पड़ा है। राजस्थान के मशहूर समोसे, कचौड़ी और अन्य स्नैक्स की लागत में 30-40% तक इजाफा हो सकता है। होटल-रेस्टोरेंट एसोसिएशन का कहना है कि बिजली और मसालों की बढ़ती कीमतों के बाद गैस की कीमतों में यह बढ़ोतरी मेन्यू रेट्स पर असर डाल सकती है। पेठा, नमकीन और अन्य खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों पर भी इसका सीधा प्रभाव पड़ेगा, जिससे आम उपभोक्ता महंगाई की मार झेलने को तैयार रहें।

 

राजनीतिक स्तर पर भी इस बढ़ोतरी को लेकर बयानबाजी तेज हो गई है। राजस्थान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने इसे ‘वोट लेने के बाद का रिटर्न गिफ्ट’ करार दिया, जबकि भाजपा समर्थकों का तर्क है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल और गैस की कीमतों में अस्थिरता के कारण यह निर्णय अनिवार्य था।

 

इस बढ़ोतरी ने राजस्थान के व्यवसायियों और आम जनता दोनों के लिए आर्थिक दबाव बढ़ा दिया है। आने वाले महीनों में घरेलू गैस और खाद्य वस्तुओं की कीमतों पर निगाहें बनी रहेंगी।

जयपुर में उत्तर पश्चिम रेलवे मजदूर संघ का युवा सम्मेलन, कर्मचारी हितों और ओपीएस बहाली पर जोर

0

जयपुर: 4 मई 2026 को उत्तर पश्चिम रेलवे मजदूर संघ जयपुर मंडल द्वारा लोको कॉलोनी जयपुर स्थित कोच केयर कॉम्प्लेक्स परिसर में युवा सम्मेलन का आयोजन हुआ। जिसमे मुख्य अतिथि उत्तर पश्चिम रेलवे के जोनल अध्यक्ष एस आई जेकब, उत्तर पश्चिम रेलवे मजदूर संघ के जोनल महामंत्री विनोद मेहता, उत्तर पश्चिम रेलवे मजदूर संघ के मंडल अध्यक्ष सौरभ दीक्षित, उत्तर पश्चिम रेलवे मजदूर संघ के मंडल मंत्री दीपक वर्मा रहे।

 

इस युवा सम्मेलन मैं जयपुर मंडल अध्यक्ष सौरभ दीक्षित ने बोला कि रेल इतिहास में ऐसे युवा सम्मेलन बहुत कारगर साबित होगे और हमारी कर्मचारी हितों की इस लड़ाई के आधार स्तंभ है। रैलो में आने वाला समय युवाओं का है इसलिए ट्रेड यूनियनों की मजबूती के लिए युवाओं को आगे आना होगा। युवा कर्मियों के हितों के लिए ओपीएस लेना हमारा प्रमुख संघर्ष है और इसे सफल बन कर रहेंग। जोनल महामंत्री विनोद मेहता ने बोला कि इस युवा सम्मेलन में आए मुद्दों पर सरकार से लड़ाई लड़ कर हासिल करना होगा। जिसके लिए युवाओं की भागीदारी अहम हिस्सा रहेगा एनपीएस को हटा कर युवाओं को ओपीएस में शामिल करवाने का हमारा संघर्ष लगातार जारी है और इसे सफल बनाने के लिए हम हमारी लड़ाई तब तक जारी रहेगी।

जब तब हम इसमें सफल नहीं हो जाते जोनल अध्यक्ष एस आई जैकब ने 8 वें वेतन आयोग के बारे में विस्तार से बताया एवं  सरकार से 8 वें वेतन आयोग में न्यूनतम वेतन 69000/₹ रखने की मांग रखी और बताया कि NFIR की यह मांग युवा सम्मेलन में उत्तर पश्चिम रेलवे सरकारी आंकड़ो के अनुसार सार्थक है और उचित माध्यम से सरकार  के सामने रखी गई है। मजदूर संघ के मंडल प्रवक्ता अनिल चौधरी ने बताया कि यह युवा सम्मेलन भारतीय रेलों में हो रहे युवा साथियों के साथ अन्याय के खिलाफ एक आंदोलन है इस युवा सम्मेलन में प्रमुख रूप से जिन मुद्दों पर जोरदार चर्चा हुई वो इस प्रकार है-

1. एनपीएस और यूपीएस को रद्द कर पुरानी पेंशन योजना बहाल की जाए
2. पदो के सृजन पर लगी रोक हटाई जाए
3. नए कामो के लिए नये पदो का सृजन किया जाए
4. रेलवे की सभी कोटियों की पुनः संरचना व अपग्रेडेशन 01-11-2023 से लागू किया जाए
5. कर्मचारियों के माता पिता को चिकित्सा व सुविधा पास का लाभ दिया जाए
6. निजीकरण व ठेकेदारी प्रथा पर रोक लगाई जाए
7. बोनस भुगतान में लगी सीलिंग लिमिट हटाई जाए
8. रेल आवासो की खराब स्थिति में सुधार  किया जाए
9. हार्ड ड्यूटी करने वाले सभी कर्मचारियों को हार्ड ड्यूटी अलाउंस दिया जाए
10. ट्रैकमैन व प्वाइंट्समैन कोटि को 4200 ग्रेड पे तक पदोन्नति दी जाए
11. ⁠ALP की भर्ती ग्रेड पे 2800 तक की जाए
12. नाईट ड्यूटी अलाउंस पर लगी सीलिंग लिमिट हटाई जाए
13. कोरोना काल में फ्रिज किए डीए को ब्याज सहित वापस किया जाए

 

मीडिया प्रभारी एव यूथ विंग के शाखा अध्यक्ष महेश शर्मा ने बताया की इस युवा सम्मेलन में बहुत बड़ी संख्या में जयपुर मंडल के विभिन्न स्टेशनों से युवा साथीयो ने भाग लेकर इसे सफल बनाया इस युवा सम्मेलन में मंडल पदाधिकारी मोहन पुनिया प्रवीण सिंह, चौहान सुनील यादव, प्रमोद डांगी, लोकेश कसाना, मनीष शर्मा समेत कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

महात्मा गांधी के रचनात्मक विचारों को संवेदनशीलता से पूरा करने की जरूरत- डॉ. संदीप दीक्षित

0

जयपुर। पूर्व सांसद डॉ. संदीप दीक्षित ने महात्मा गांधी के जीवन दर्शन पर आधारित समाजोपयोगी रचनात्मक विचारों और कार्यक्रमों को संवेदनशीलता से पूरा करने पर जोर दिया है।

डॉ. दीक्षित ने गुरुवार को भारत सेवा संस्थान एवं महात्मा गांधी जीवन दर्शन संस्थान द्वारा आयोजित “रचनात्मक कांग्रेस” विषयक संगोष्ठी को मुख्य वक्ता के रूप में  संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में इस बात की अत्यधिक आवश्यकता है कि रचनात्मक कार्यक्रमों को संवेदनशीलता, सामाजिक समरसता एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण के साथ विभिन्न समुदायों और सभी वर्गों के हितों का पूरा ध्यान रख कर लागू किया जाए।

संगोष्ठी के आरम्भ में राजस्थान लोकसेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष बीएम शर्मा ने संस्थान की गतिविधियों का परिचय दिया। उन्होंने महात्मा गांधी के विचारों को सभी के बीच रखने की जरूरत को बताते हुए उनके अनुरूप नवसृजन की ओर बढ़ने का आग्रह किया।

सत्र में वैभव गहलोत ने रचनात्मक विचारों के रूप में संस्थान द्वारा चलाए गए ‘अरावली बचाओ अभियान’ का उदाहरण दिया। उन्होंने सामाजिक सुधार के पहलुओं से जुड़ने के लिए इसी प्रकार के नवाचारों पर ध्यान देने की आवश्यकता प्रतिपादित की। संगोष्ठी में जयपुर शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा ने महात्मा गांधी के दर्शन और नेहरू के सपनों के का भारत का जिक्र करते हुए आज की युवा पीढ़ी को उन्हें आत्मसात करने पर जोर दिया।

‘जितना पसीना बहेगा, जीत उतनी ही बड़ी होगी’ – CM योगी ने खिलाड़ियों को दिया सफलता का मंत्र

0

Lucknow News: उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने खेल की भावना और अनुशासन के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि हर पदक के पीछे संघर्ष और कभी हार नहीं मानने वाले संकल्प की एक कहानी होती है। योगी आदित्यनाथ पुलिस द्वारा आयोजित द्वितीय अखिल भारतीय पुलिस बैडमिंटन क्लस्‍टर प्रतियोगिता की शुरुआत करने के बाद आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्‍होंने कहा कि हर पदक के पीछे संघर्ष और कभी हार नहीं मानने वाले संकल्प की एक कहानी होती है। हमारी मेहनत हमें लक्ष्‍य तक पहुंचाती है। जितना पसीना बहेगा जीत उतनी बड़ी होगी। खेल हमें गिरना, उठना और फिर जीतना सिखाता है।

प्राचीन परंपरा और स्वस्थ शरीर: यूपी में 1400 खिलाड़ियों का महाकुंभ
योगी आदित्यनाथ ने प्रतियोगिता का जिक्र करते हुए कहा कि इसका आयोजन पहली बार उप्र में हो रहा है और 5 दिवसीय इस टूर्नामेंट में 1400 खिलाड़ियों को भाग लेने का अवसर मिलेगा। उन्‍होंने कहा कि प्राचीन काल से भारत में खेल और खेलकूद की गतिविधियों को प्रोत्साहन देने की परंपरा रही है। हमारी परंपरा यह मानती रही है कि जीवन के जितने भी साधन हैं, वह स्वस्थ शरीर से ही संभव हो सकते हैं। योगी ने जोर देकर कहा कि सभी साधनों को प्राप्त करने के लिए शरीर को स्वस्थ होना जरूरी है और व्यक्ति दैनिक कार्यक्रमों के साथ खेलकूद की गतिविधियों को हिस्सा बनाएं। उन्‍होंने कहा कि प्राचीन काल से ही अपने यहां कबड्डी, कुश्ती, खो खो, मलखंभ, धनुष विद्या, शतरंज, तलवारबाजी ये सभी जीवन का एक हिस्सा रहा है। हमारे यहां अखाड़ा शब्द ही इस बात के लिए दिया गया है कि ज्ञान की परंपरा और शरीर को स्वस्थ रखा जाए।

मैदान के सबक किताबों से बड़े, 56% युवा आबादी ही राज्य की असली शक्ति
मुख्यमंत्री ने कहा कि 25 करोड़ की आबादी इस राज्य में निवास कर रही है और इनमें 56 प्रतिशत युवा हैं। जनसंख्या जितनी स्वस्थ होगी उतना ही बेहतर परिणाम मिलेगा। उन्‍होंने यह भी कहा कि खेल के मैदान में जो पाठ पढ़ाये जाते हैं, वह पाठ्य पुस्तकों में मिलना कठिन होता है। उन्‍होंने कहा कि खेल के मैदान में अनुशासन, दृढ़ संकल्प और समर्पण के बारे में सीखा जाता है। योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के विजन का जिक्र करते हुए कहा कि अपने जीवन में हमें अपने हौसलों और सपनों को कभी टूटने नहीं देना चाहिए।

‘जब ब्रिटेन-अमेरिका में मतपत्र से चुनाव हो सकते हैं, तो भारत में क्यों नहीं?’ – अखिलेश ने फिर उठाई बैलेट पेपर की मांग

0

Lucknow News: समाजवादी पार्टी (SP) के प्रमुख अखिलेश यादव ने एक बार फिर देश में मतपत्र के जरिए चुनाव कराने की मांग उठाई और ब्रिटेन में हाल में हुए चुनावों का हवाला देते हुए कहा कि भारत में भी मतपत्र से मतदान होना चाहिए। लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में यादव ने कहा कि कल एक विकसित देश में चुनाव हुए। इंग्लैंड और ब्रिटेन में गुप्त मतदान मतपत्र के जरिए हुआ। जब अमेरिका, जापान, जर्मनी और ब्रिटेन जैसे देश मतपत्र से चुनाव करा सकते हैं, तो भारत में भी यह व्यवस्था लागू होनी चाहिए। यह समाजवादियों की पुरानी मांग है। उन्होंने कहा कि आपने (भारतीय जनता पार्टी की ओर इशारा करते हुए) हमें सिर्फ ईवीएम से हराया है। लेकिन हम उन्हें ईवीएम से ही फिर हराएंगे और सत्ता से हटाएंगे।

‘गठबंधन पर अफवाहें BJP की नकारात्मकता, 2027 में चुनाव माफिया से होगी जंग’
अखिलेश यादव का यह बयान ऐसे समय में आया है जब ब्रिटेन में स्थानीय परिषदों तथा स्कॉटलैंड और वेल्स की संसदों के चुनावों में मतगणना जारी है। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री केअर स्टॉर्मर ने बीते शुक्रवार को स्थानीय चुनावों में लेबर पार्टी के खराब प्रदर्शन की जिम्मेदारी स्वीकार की थी। यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं से संविधान और लोकतंत्र को मजबूत करने का आह्वान भी किया। वर्ष 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि हम सभी को बहुस्तरीय चुनाव माफिया से लड़ना होगा। लोकतंत्र, संविधान और संवैधानिक संस्थाओं की विश्वसनीयता बचाने के लिए सबको मिलकर काम करना होगा। तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी और द्रमुक नेता एम के स्टालिन के साथ अपनी तस्वीर साझा किए जाने तथा सपा-कांग्रेस गठबंधन टूटने की अटकलों पर यादव ने कहा कि यह भाजपा की फैलाई नकारात्मकता है। भाजपा केवल विभाजन और संघर्ष की राजनीति करती है।

पूंजीवाद और चुनावी खर्च पर घेरा, केंद्रीय बलों की तैनाती को लेकर अखिलेश का बड़ा दावा
सपा प्रमुख ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर पूंजीवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा जितना पैसा चुनाव में खर्च कर सकती है, उतना कोई दल नहीं कर सकता। लेकिन इस बार जनता बदलाव लाएगी। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में केंद्रीय बलों की संभावित तैनाती पर उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में जो केंद्रीय बल आएंगे, वे उत्तर-पूर्व और दक्षिण भारत से होंगे। बंगाल चुनाव में उत्तर प्रदेश और बिहार के लोग वहां भेजे गए थे। पहली बार केंद्रीय बलों को चुनाव के बाद 15 दिन की छुट्टी दी गई है।

BJP का समाजवाद केवल दिखावा, तेल कंपनियों के घाटे का बोझ जनता पर डालने का आरोप
भाजपा पर निशाना साधते हुए यादव ने कहा कि पार्टी के गठन के समय उसके भीतर इस बात पर बहस थी कि वह समाजवादी और धर्मनिरपेक्ष रास्ते पर चलेगी या नहीं। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा के गठन के समय पारित प्रस्तावों में समाजवादी विचारधारा और धर्मनिरपेक्षता की बात कही गई थी, लेकिन वास्तव में पार्टी सांप्रदायिक और पूंजीवादी साबित हुई। खुद को समाजवादी दिखाने के लिए उन्होंने सबसे पहले मंच पर जयप्रकाश नारायण की तस्वीर लगाई। तेल कंपनियों के घाटे का जिक्र करते हुए यादव ने कहा कि सरकारी तेल कंपनियों के घाटे का बोझ आखिरकार जनता पर डाला जाएगा। गैस सिलेंडर की कीमतें बढ़ाई जा चुकी हैं। सरकार नहीं, बल्कि आम लोग इसकी कीमत चुकाएंगे, क्योंकि मुनाफाखोरी कम नहीं होने दी जा रही है।