Wednesday, May 20, 2026
Home Blog

यूपी में डिटर्जेंट पाउडर से बना रहे दूध:20 लीटर दूध मिनटों में 80 लीटर बना देते हैं; पहली बार कैमरे पर खुलासा

0

एक बर्तन में सोया ऑयल और डिटर्जेंट पेस्ट लेकर हाथों से रगड़ें। इस सफेद पेस्ट को 60 लीटर पानी में मिलाएं। ऊपर से 20 लीटर शुद्ध दूध, 2 किलो शीरा पाउडर या ग्लूकोज मिलाएं। गाढ़ा करने के लिए स्किम्ड मिल्क पाउडर मिलाएं। लीजिए 80 लीटर सिंथेटिक दूध तैयार है। एक लीटर नकली दूध 25 रुपए में तैयार हो जाता है, जिस पर यह गिरोह 25 से 30 रुपए तक मुनाफा कमा रहा है।

यूपी से सटे मध्यप्रदेश-राजस्थान के इलाकों में इसी मुनाफे के लिए नकली दूध बनाने की फैक्ट्रियां खड़ी हो गई हैं। पिछले दिनों यूपी के बुलंदशहर में 1400 लीटर और आगरा में 450 लीटर नकली दूध पकड़ा गया था। इस सिंडिकेट को समझने और इसका भंडाफोड़ करने के लिए दैनिक भास्कर रिपोर्टर व्यापारी बनकर नकली दूध बनाने वाली इन फैक्ट्रियों तक पहुंचा। पढ़िए, पूरा इन्वेस्टिगेशन…

एक लीटर नकली दूध बनाने में सिर्फ 25 रुपए का खर्च आता है। कारोबारी 30-35 रुपए एक लीटर पर कमा रहे हैं।
एक लीटर नकली दूध बनाने में सिर्फ 25 रुपए का खर्च आता है। कारोबारी 30-35 रुपए एक लीटर पर कमा रहे हैं।

हमें बुलंदशहर और आगरा से कुछ सोर्स मिले, जिनकी मदद से हम यूपी से सटे राजस्थान के धौलपुर में बसई नवाब कस्बे में दूध की फैक्ट्री तक पहुंचे। यहां मजदूर सिंथेटिक दूध बना रहे थे। उन्होंने बताया कि वे 15-20 हजार रुपए महीने की सैलरी पर काम करते हैं। हर घंटे 80 से 100 लीटर दूध बना देते हैं। सिंथेटिक दूध बना रहे मजदूर केदार सिंह से हमने दूध बनाने का प्रोसेस समझा।

केदार सिंह: सिंथेटिक दूध बनाने के लिए अलग-अलग चीजें होती हैं। यूरिया भी काम करता है, ग्लूकोज भी काम करता है।

रिपोर्टर: कितना बना देते हैं?

केदार सिंह: 20 लीटर का 80 लीटर बना देते हैं।

रिपोर्टर: बेचते कहां हैं? आपको कितना पैसा मिलता है?

केदार सिंह: पता नहीं कहां बेचते हैं? पैसा तो कुछ नहीं मिलता, हमको तो 15-20 हजार रुपए देते हैं महीने के।

ये तस्वीर मजदूर केदार सिंह की है। केदार ने बताया कि नकली दूध बनाने के लिए उसे हर महीने सैलरी मिलती है।
ये तस्वीर मजदूर केदार सिंह की है। केदार ने बताया कि नकली दूध बनाने के लिए उसे हर महीने सैलरी मिलती है।

रिपोर्टर: ये बताओ, 20 लीटर दूध का 80 लीटर कैसे बन जाता है?

केदार सिंह: पहले डालडा और सर्फ को मिलाकर आपस में मलते हैं। उसके बाद चूना डालते हैं। फिर एक लीटर दूध डालते हैं। फिर पानी डाल देते हैं 40-50 लीटर। फिर ग्लूकोज या यूरिया डाल देते हैं। इससे पाउडर की मात्रा बढ़ जाती है। फैट 5% तक आएगा।

रिपोर्टर: ग्लूकोज से दूध मीठा नहीं होता।

केदार सिंह: मीठा होता है तो उसमें एक केमिकल डालते हैं, इससे दूध मीठा नहीं लगता। चूना डालने से केमिकल की लेयर नहीं बनती है।

Auraiya: आधी रात को बम की तरह फटा सिलिंडर, भरभरा कर गिरी दीवार और उड़े लेंटर के परखच्चे, बाल-बाल बचा परिवार

0

औरैया जिले में एरवाकटरा क्षेत्र के गांव कुकरकाट में सोमवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। जोर सिंह यादव के मकान में गैस सिलिंडर में तेज धमाके के साथ विस्फोट हुआ। यह घटना रात करीब 12 बजे हुई। विस्फोट इतना भीषण था कि मकान का लेंटर दो जगह से क्षतिग्रस्त हो गया। धमाके की वजह से मकान की एक दीवार भरभरा कर गिर गई। घर में लगे तीन दरवाजों के भी परखच्चे उड़ गए।

पूरे मकान को भारी नुकसान पहुंचा है। घटना के समय जोर सिंह यादव का पूरा परिवार घर के बाहर सो रहा था। वे गर्मी के कारण चबूतरे पर लेटे हुए थे। परिवार के बाहर सोने के कारण कोई जनहानि नहीं हुई। यह एक बड़ी राहत की बात है कि सभी सदस्य सुरक्षित हैं। यदि परिवार घर के अंदर होता, तो गंभीर परिणाम हो सकते थे। स्थानीय लोगों ने धमाके की आवाज सुनी और मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिवार की मदद की और स्थिति का जायजा लिया।

 

Auraiya News: ऑडिटोरियम निर्माण के लिए तीन करोड़ की पहली किश्त जारी

0

औरैया। ककोर मुख्यालय में इंडिया पायका मैदान से सटी हुई खाली जमीन पर मई माह के अंत तक ऑडिटोरियम का निर्माण शुरू हो जाएगा। इसके लिए शासन स्तर से स्वीकृत बजट के साथ तीन करोड़ की पहली किस्त भी जारी कर दी गई है।ककोर मुख्यालय के पास ऑडिटोरियम बनाने के लिए सालों का चल रहा इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। पिछले दिनों जहां पर्यटन विभाग की ओर से शासन को भेजे गए प्रस्ताव को मंजूरी दी गई थी। वहीं अब इस कड़ी में भवन निर्माण को लेकर कार्यदायी संस्था को तीन करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी कर दी गई है। चिह्नित जमीन पर भवन बनाने के लिए नक्शा के आधार पर पैमाइश का काम भी पूरा कर लिया गया है।शासन स्तर से इस कार्य को लेकर 14 करोड़ की संस्तुति दी गई थी। पहली किस्त के जारी होने के बाद पर्यटन विभाग भूमि पूजन की तैयारी बना रहा है। वहीं कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल को इसे लेकर पत्राचार भी किया गया है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार मई के अंतिम सप्ताह में भूमि पूजन के बाद ऑडिटोरियम निर्माण का काम शुरू हो जाएगा।500 लोगों की क्षमता वाला होगा ऑडिटोरियम

ककोर मुख्यालय में सरकारी व अन्य कार्यक्रमों का आयोजन इंडिया पायका मैदान में किया जाता है। खुले में होने वाले आयोजनों में अक्सर समस्याएं सामने आती हैं। ऐसे में सालों से ऑडिटोरियम की मांग उठती रही है। बनने जा रहा ऑडिटोरियम 500 लोगों की क्षमता वाला होगा। इसमें सिटिंग व्यवस्था से लेकर मंच व आवागमन के पर्याप्त रास्ते होंगे।

ऑडिटोरियम निर्माण को लेकर शासन स्तर से तीन करोड़ की पहली किस्त जारी कर दी गई है। कार्यदायी संस्था की ओर से मई के अंतिम सप्ताह में यहां काम शुरू करा दिया जाएगा।-मोहित सिंह, जिला पर्यटन अधिकारी

Auraiya News: धूप और लू के बीच पारा 45 डिग्री, ऑरेंज अलर्ट जारी

0

औरैया। पिछले एक सप्ताह से गर्मी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। मंगलवार को अधिकतम पारा 45 डिग्री तक जा पहुंचा।झुलसा देने वाली धूप और लू के चलते दोपहर के समय लोग घरों में दुबकने को मजबूर हुए। सड़कों से लेकर बाजार तक सन्नाटा रहा। जिला प्रशासन ने इसे देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है।
एक सप्ताह के अंदर अधिकतम तापमान 40 से 45 डिग्री तक पहुंच गया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री तक पहुंच गया। जबकि न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहा। हवा की रफ्तार 22 किलोमीटर प्रति घंटा रही। दोपहर में चली लू ने लोगों को परेशान किया। भीषण गर्मी के बीच घरों में कूलर-पंखे भी राहत नहीं दे पाए। यहां पर भी लोगों को गर्म हवा का सामना करना पड़ा।झुलसा देने वाली गर्मी में लोग दोपहर के समय छांव की तलाश में रहे। सफर करने वाले लोग पसीने से तरबतर होते रहे। दोपहर के समय बाजार से लेकर सड़कों पर सन्नाटा रहा। वहीं स्कूली बच्चे धूप और गर्मी से बेहाल रहे।

उधर वाटर कूलरों ने राहगीरों को काफी हद तक राहत दी। ठंडे पानी से लोगों ने गला तर किया। मौसम विज्ञानी डॉ. रामपलट ने बताया कि मंगलवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री तक पहुंचा है। फिलहाल गर्मी से राहत के आसार नहीं है।

उधर एडीएम अविनाश चंद्र मौर्य ने बताया कि जनपद में गंभीर लू चलने की संभावना के बीच ऑरेंज अलर्ट है। लू से जनहानि भी हो सकती है। इसके असर को कम करने व लू से बचाव के लिए जागरूक करने को जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की गाइडलाइन जारी कर दी गई है। लोगों को जरूरत पर ही घरों से बाहर निकलने की सलाह दी गई है।

गर्मी में इन बातों का रखें ध्यान

लू से बचाव के लिए घर से बाहर निकलते समय गमछा, टोपी, चश्मा व छाते का प्रयोग करें। हल्के रंग के ढीले सूती कपड़े पहनें। कड़ी धूप से बचें। पर्याप्त मात्रा में तरल पेय पदार्थ जैसे छांछ, लस्सी, नमक चीनी का घोल, नींबू का पानी व आम पना का सेवन करें। प्यास की इच्छा न होने पर भी पानी बार-बार पीएं।
निर्जलीकरण से बचने के लिए ओआरएस घोल का प्रयोग करें। संतुलित हल्का व नियमित भोजन करें। लू लगने के लक्षणों को पहचानें, यदि कमजोरी लगे, सिर दर्द हो, उल्टी महसूस हो, मांसपेशियों में ऐंठन हो और चक्कर आए तो डॉक्टर को दिखाएं। लू से प्रभावित व्यक्ति को छाया में लिटाकर सूती गीले कपड़ों से पोछें। शरीर के ऊपर पानी का छिड़काव करें।

फोटो-26- बिधूना कस्बा में सड़क पर छाया सन्नाटा। संवाद

फोटो-26- बिधूना कस्बा में सड़क पर छाया सन्नाटा। संवाद- फोटो : बालूपुरवा गांव के पास स्थित पेट्रोल पंप पर पसरा सन्नाटा।

फोटो-26- बिधूना कस्बा में सड़क पर छाया सन्नाटा। संवाद

फोटो-26- बिधूना कस्बा में सड़क पर छाया सन्नाटा। संवाद- फोटो : बालूपुरवा गांव के पास स्थित पेट्रोल पंप पर पसरा सन्नाटा।

Auraiya News: दो बार तार टूटने से पांच-पांच घंटे गुल रही 150 गांवों में बिजली

0

फफूंद। भीषण गर्मी के बीच कस्बे व क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। असेनी से केशमपुर सब स्टेशन आने वाली 33 केवीए लाइन 24 घंटे के दौरान दो बार टूटी। इससे करीब 150 गांवों व कस्बे में पांच-पांच घंटे तक आपूर्ति ठप रही।ग्रामीणों ने बताया कि करीब 10 किलोमीटर दूर स्थित चपटा विद्युत स्टेशन का लोड जुड़े होने से लगातार फॉल्ट और ट्रिपिंग की समस्या बढ़ गई है। सोमवार शाम करीब पांच बजे के बाद असेनी से केशमपुर आई 33 केवीए लाइन का तार टूटने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इससे करीब पांच घंटे तक आपूर्ति ठप रही। रात करीब साढ़े दस बजे तार जोड़ने के बाद आपूर्ति बहाल हो सकी। इसके बाद भी पूरी रात बार-बार ट्रिपिंग होती रही।मंगलवार सुबह करीब पांच बजे फिर तार टूटने से आपूर्ति बंद हो गई। इसके पांच घंटे बाद सुबह करीब साढ़े दस बजे आपूर्ति बहाल हो सकी। लगातार हो रही कटौती और फाल्ट से लोगों को पूरी रात जागकर बितानी पड़ी। पेयजल संकट भी गहराने लगा है।इससे लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। राष्ट्रीय कोरी कोली जागृति महासभा के अध्यक्ष बेचेलाल कोरी, आसिफ सिद्दीकी, गुड्डन दीक्षित, शिव मोहन, रामकिशोर कठेरिया, सनी खां व गुड्डू अग्निहोत्री का कहना है कि पिछले छह वर्षों से चपटा विद्युत स्टेशन की लाइन अलग करने की मांग की जा रही है लेकिन विभाग द्वारा कोई समाधान नहीं किया गया।

केशमपुर विद्युत स्टेशन के अवर अभियंता धीरेंद्र प्रताप ने बताया कि गर्मी के कारण लोड अधिक होने से दिक्कत आ रही है। चपटा विद्युत सब स्टेशन की लाइन से हो रही दिक्कत के बारे में उपखंड अधिकारी अजीतमल को भी जानकारी दे दी गई है।

ट्रांसफार्मर की केबल में लगी आग, बिजली गुल
दिबियापुर। ग्राम पंचायत बैसुंधरा में सोमवार देर रात भीषण गर्मी व ओवरलोड के कारण ट्रांसफार्मर की केबल में आग लग गई। आग की लपटें देखकर ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई और वह घरों से बाहर निकल आए। ग्रामीणों की सूचना पर लाइनमैन मौके पर पहुंचे। उन्होंने बिजली आपूर्ति बंद करवाकर आग बुझाने का प्रयास किया।
काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने से ट्रांसफार्मर की केबल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इससे पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि नई केबिल लगाए जाने के बाद ही विद्युत आपूर्ति बहाल की जा सकेगी।
बिजली गुल होने से ग्रामीणों को पूरी रात भीषण गर्मी और उमस में परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने विभाग से जल्द से जल्द नई केबल लगाकर बिजली आपूर्ति सुचारु करने की मांग की है।(संवाद)
—-
तार टूटने से घंटे भर बाधित रही आपूर्ति
कंचौसी। सोमवार की रात कस्बे के आंबेडकर तिराहे पर बिजली लाइन का तार टूटने से एक घंटे तक आपूर्ति बाधित रही। इससे लोग परेशान हो गए। सूचना मिलते ही कर्मचारियों ने तार जोड़कर आपूर्ति चालू कराई।
ग्रामीणों ने बताया कि बिजली का तार टूटने से ढिकियापुर ,घसा पुरवा, सुखमपुर, बिझाई व कंचौसी कस्बे की आपूर्ति बाधित हो गई। जेई सतीश जायसवाल ने बताया कि रात में तार टूट गया था। उसे सही कर आपूर्ति बहाल कर दी गई है।

Kanpur: सेवानिवृत्त कर अधिकारी के घर से चोरों ने लाखों का माल उड़ाया, जांच में जुटी पुलिस

0

मसवानपुर में चोरों ने सेवानिवृत्त राज्य कर अधिकारी के घर में घुसकर नकदी समेत लाखों का माल उड़ा दिया। वारदात के वक्त परिवार मकान के दूसरे हिस्से में सो रहा था। सुबह जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने पीड़ित परिवार से तहरीर लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।राज्य कर अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त विनोद कुमार दीक्षित के मसवानपुर सरायं में दो अगल-बगल मकान हैं। परिवार में पत्नी मंजू व दो विवाहित बेटे आशुतोष और नंद किशोर दीक्षित हैं। परिजनों के मुताबिक नंदकिशोर की गृहस्थी का सामान दूसरे मकान में रखा है जिसमें अभी निर्माण कार्य चल रहा है। एक सप्ताह पूर्व विनोद को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। पैर में फ्रैक्चर हो गया। इधर सोमवार को परिजन ने उन्हें ऑपरेशन के लिए वेदांता अस्पताल में भर्ती कराया। इसी दौरान देर रात चोरों ने निर्माणाधीन मकान में घुसकर कमरे के दरवाजा तोड़ अंदर रखी अलमारी से एक लाख रुपये नकदी, हार, झाले, झुमके सहित 65 ग्राम सोना पार कर दिया। सुबह विनोद की पत्नी मंजू पूजा करने गईं तब वारदात का पता चला।

अलमारी को शटरिंग में प्रयोग होने वाले औजारों से तोड़ा गया था। जो बेड पर पड़े मिले। आशंका है कि मकान में काम करने वाले मिस्त्रियों ने ही वारदात को अंजाम दिया। रावतपुर थाना प्रभारी कमलेश राय ने बताया कि वारदात को किसी पारिवारिक व्यक्ति ने अंजाम दिया है। जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।

Lucknow News: मोबाइल फोन में युवक के साथ तस्वीर देख प्रेमी ने मार डाला

0

लखनऊ। पीजीआई एल्डिको-2 रक्षाखंड की रहने वाली शिवानी सिंह की हत्या उनके प्रेमी एल्डिको कॉलोनी निवासी प्रेम कुमार मांझी ने की थी। सहकर्मी के साथ शिवानी की दोस्ती और उनके मोबाइल में दोनों की साथ में फोटो देखकर भड़के आरोपी प्रेम कुमार ने वारदात को अंजाम दिया। उसने पहले रबर के पाइप से गला कसकर शिवानी की हत्या कर दी। फिर पहचान छिपाने के लिए सिर व चेहरे को ईंट से कूंच दिया। पुलिस ने आरोपी प्रेम कुमार मांझी को गिरफ्तार कर लिया है।

डीसीपी साउथ अमित आनंद ने बताया कि एफआईआर दर्ज करने के बाद पुलिस ने शिवानी के मोबाइल फोन की डिटेल खंगाली तो आरोपी प्रेम कुमार मांझी का पता चला। लोकेशन ट्रेस की गई तो घटना के समय दोनों की लोकेशन एक साथ मिली। इस पर पुलिस को प्रेम कुमार पर शक हो गया। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से भी पुष्टि हुई कि घटना से पहले शिवानी और प्रेम कुमार एक साथ थे। मंगलवार को शहीद पथ सेक्टर-8 अंडरपास के पास से आरोपी प्रेम कुमार मांझी को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने शिवानी की हत्या करने की बात कबूल ली।

आठ वर्ष से थी दोनों में दोस्ती

एसीपी गोसाईंगंज ऋषभ यादव के अनुसार, प्रेम कुमार ने बताया कि उसकी व शिवानी की दोस्ती आठ वर्षों से थी। करीब छह माह पहले शिवानी जहां काम करती थी, वहां मनीष नाम के युवक से उसकी दोस्ती हो गई थी। यह बात उसे पसंद नहीं थी। उसने शिवानी को इसके लिए टोका भी था। कुछ दिन पहले उसने शिवानी के मोबाइल फोन ने मनीष और शिवानी की एक साथ फोटो देख ली थी। उसी दिन उसने शिवानी की हत्या करने का मन बना लिया था।

UP: बरेली जल निगम के तीन इंजीनियर निलंबित, दो कंपनियां ब्लैकलिस्ट, टंकी गिरने के मामले में बड़ी कार्रवाई

0

बरेली में जल जीवन मिशन के तहत निर्माणाधीन पानी की टंकी गिरने के मामले में सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। जल निगम (ग्रामीण) बरेली की अधिशासी अभियंता कुमकुम और दो जूनियर इंजीनियरों को निलंबित कर दिया गया है। आउटसोर्सिंग के माध्यम से तैनात दो सहायक अभियंताओं की सेवा भी समाप्त कर दी गई है। दोनों निर्माण एजेंसियों एनसीसी लिमिटेड और थर्ड पार्टी इंस्पेक्शन (टीपीआई) एजेंसी बीएलजी कंस्ट्रक्शन सर्विसेज को ब्लैकलिस्ट कर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।चार मई को बरेली के आलमपुर जाफराबाद विकासखंड में निर्माणाधीन पानी की टंकी गिर गई थी। इसके बाद शासन ने मामले की जांच के लिए समिति गठित की थी। प्राथमिक जांच रिपोर्ट में निर्माण और निगरानी में गंभीर लापरवाही सामने आई। जिसके बाद जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव के निर्देश पर कार्रवाई की गई है। शासन ने स्पष्ट किया है कि ब्लैकलिस्ट अवधि के दौरान एनसीसी लिमिटेड और बीएलजी कंस्ट्रक्शन सर्विसेज को कोई नया सरकारी कार्य नहीं दिया जाएगा।

पांच प्रतिशत जुर्माना भी लगाया
निर्माण एजेंसी एनसीसी लिमिटेड पर योजना लागत का पांच प्रतिशत जुर्माना भी लगाया गया है। साथ ही कंपनी को अपने खर्च पर नई पानी की टंकी का निर्माण कराना होगा। वहीं टीपीआई एजेंसी बीएलजी कंस्ट्रक्शन सर्विसेज पर एक प्रतिशत पेनाल्टी लगाई गई है। बीएलजी कंस्ट्रक्शन के बरेली प्रभारी को भी तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है।

यूपी: 48 डिग्री पारे के साथ यूपी का यह जिला एशिया में सबसे गर्म, आज गर्मी और लू का रेड अलर्ट; जानिए चेतावनी

0

Weather in UP: यूपी में गर्मी अपने चरम पर है। प्रदेश का बांदा जिला देश ही नहीं एशिया में सबसे गर्म रहा। 19 मई को यहां पारा 48 डिग्री के ऊपर चला गया।

बुंदेलखंड और कई दक्षिणी जिलों में मंगलवार को आसमान से आग बरसी। 48.2 डिग्री सेल्सियस के साथ बांदा दूसरे दिन भी देश में सर्वाधिक गर्म शहर रहा। गर्म हवा और लू के थपेड़ों ने लोगों को बेचैन किया। झांसी, आगरा, प्रयागराज, उरई आदि जिलों में पारा 45 डिग्री के पार चला गया।

माैसम विभाग ने बुधवार के लिए प्रदेश के 11 जिलों में लू का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं 14 अन्य जिलों में प्रचंड गर्मी की चेतावनी है। यानी ऐसे तपिश भरे माैसम में बुजुर्गो, मरीजों व बच्चों को खास एहतियात बरतने की जरूरत है। वहीं, कई जिलों में रातें भी सामान्य से अधिक गर्म रहने वाली हैं।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि अगले एक हफ्ते तक प्रदेश में भीषण लू की परिस्थितियां रहने वाली हैं। वहीं, पश्चिमी इलाकों में कई जिलों में रातें सामान्य से काफी ज्यादा गर्म होंगी।

सर्वाधिक तापमान वाले जिले

बांदा- 48.2 डिग्री सेल्सियस
झांसी- 46.5 डिग्री सेल्सियस
आगरा- 46.5 डिग्री सेल्सियस
प्रयागराज-45.8 डिग्री सेल्सियस

इन जिलों में है लू का रेड अलर्ट

बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज, फतेहपुर, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी व आसपास के क्षेत्र ।

इन जिलों में है लू का ऑरेंज अलर्ट

कौशांबी, प्रतापगढ़, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, बलिया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, रायबरेली, औरैया, ललितपुर व आस पास के क्षेत्र ।

यहां है उष्ण रात्रि होने की संभावना

शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद व आस पास के क्षेत्र।

लू और भीषण गर्मी से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग सतर्क : ब्रजेश पाठक

 प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक भीषण गर्मी और लू की चेतावनी के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में आ गया है। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सभी मंडलीय, जिला, संयुक्त, शहरी एवं ग्रामीण अस्पतालों, मेडिकल कॉलेजों और स्वास्थ्य केंद्रों में गर्मी से प्रभावित मरीजों के समुचित इलाज के निर्देश दिए हैं। उन्होंने संभावित मरीजों की संख्या को देखते हुए अतिरिक्त बेड, जीवनरक्षक दवाइयों और आवश्यक औषधियों का पर्याप्त भंडारण सुनिश्चित करने को कहा है। साथ ही चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ और कर्मचारियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए हैं।

अस्पतालों में मरीजों और तीमारदारों के लिए पेयजल, छाया, पंखे, कूलर और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने को कहा गया है। जिन जिलों में निजी मेडिकल कॉलेज या केंद्र सरकार के अस्पताल हैं, वहां मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को उनसे समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। जरूरत पड़ने पर जिलाधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों से सहयोग लेने को भी कहा गया है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से दोपहर 12 से 4 बजे तक धूप में निकलने से बचने, पर्याप्त पानी, नींबू पानी, छाछ और ओआरएस लेने, हल्के सूती कपड़े पहनने तथा चक्कर, उल्टी या तेज बुखार होने पर तुरंत अस्पताल जाने की सलाह दी है।

यूपी: बसपा से गठबंधन करना चाहते हैं राहुल गांधी, मायावती के घर भेजे अपने दूत; बसपा सुप्रीमो ने वापस लौटाए

0

कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी का संदेश लेकर मायावती के दरवाजे पर पहुंचे कांग्रेस नेताओं को बैरंग लौटना पड़ा। मायावती ने मिलने से इनकार कर दिया। कांग्रेस नेता गेट पर अपना नाम लिखवाकर लौट आए। हालांकि पार्टी नेताओं का कहना है कि वे सिर्फ औपचारिक मुलाकात के लिए गए थे।बसपा प्रमुख एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती इन दिनों लखनऊ में हैं। यह जानकारी मिलने पर कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम, विभाग के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद तनुज पुनिया व अन्य नेता मायावती के आवास पर पहुंचे। उन्होंने मिलने का संदेशा भेजवाया। चर्चा है कि वे कांग्रेस के महासचिव राहुल गांधी का संदेशा लेकर गए थे। वे आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बातचीत करना चाहते थे, लेकिन मायावती ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया। कांग्रेस नेताओं से मिलने से मना कर दिया। ऐसे में उन्हें बैरंग लौटना पड़ा। कांग्रेस नेताओं को बिना बुलाए मायावती के दरवाजे पर जाने को लेकर प्रदेश की सियासत में तरह- तरह की चर्चाएं हैं।

इस संबंध में कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम का कहना है वह दलित समाज की पूर्व मुख्यमंत्री हैं। ऐसे में उनका हालचाल लेना हमारा दायित्व है। हमने अपना नाम गेट पर लिखवा दिया है। जब बुलाएंगी तो दोबारा मिलने जाएंगे।