कानपुर कमिश्नरी पुलिस करीब 3200 करोड़ के अवैध लेनदेन के मामले में बैंक अफसर खामोश रहे। ऐसे में अब पुलिस तीन बैंकों को नोटिस जारी करने की तैयारी में है। उनके अधिकारियों व स्टाफ से सस्पीशियस ट्रांजेक्शन रिपोर्ट (एसटीआर) जारी न करने का कारण पूछा जा सकता है। पुलिस को जांच में महफूज अली व उसके साथियों से जुड़े 100 से अधिक म्यूल खातों का पता चला है। यह विभिन्न फर्मों और लोगों के नाम पर खोले गए थे। इनमें 10 लाख से एक करोड़ रुपये तक का लेनदेन हुआ है।
एरवाकटरानाबालिग होने पर दो शादियां रुकवाईं
औरैया। एरवाकटरा थाना क्षेत्र के गांव दोबामाफी पटना में दो सगी नाबालिग बहनों की शादी प्रशासन ने शुक्रवार को रुकवा दी। इसमें एक बहन नाबालिग थी, वहीं दूसरी बहन का दूल्हा नाबालिग निकला।पंजाब के तरन तारन बाल संरक्षण इकाई से मिली सूचना पर जिला प्रोबेशन अधिकारी की टीम पुलिस के साथ मौके पर पहुंची थी। जिला प्रोबेशन अधिकारी अशोक कुमार और संरक्षण अधिकारी रीना चौहान जब पुलिस टीम के साथ गांव पहुंचीं तो वहां शादी की तैयारियां चल रही थीं।जांच में बड़ी बेटी की उम्र 18 वर्ष मिली लेकिन एटा निवासी दूल्हा 17 साल चार माह का निकला। वहीं दूसरी बेटी की उम्र तो महज 14 साल 11 दिन पाई गई। अधिकारियों ने परिजन को सख्त हिदायत दी कि बाल विवाह अधिनियम के तहत कम उम्र में शादी करने पर दो साल की जेल और एक लाख रुपये जुर्माने का प्रावधान है।
इसके बाद लड़कियों की मां ने लिखित बयान दिया कि वह अपनी बेटियों के वयस्क होने तक उनका विवाह नहीं करेंगी। इस पर थाना पुलिस को निगरानी रखने के लिए कहा गया।
दिबियापुर बरात में पिटे बराती, बस में तोड़फोड़
दिबियापुर। थाना क्षेत्र के गांव बहादुरपुर में बृहस्पतिवार रात आई एक बरात में डीजे पर गाने को लेकर बराती और स्थानीय लोग भिड़ गए।घटना में दो बराती गंभीर रूप से घायल हो गए। उपद्रवियों ने बरातियों को लेकर आई स्कूल बस में तोड़फोड़ कर दी है। हालांकि, बाद में पुलिस की मौजूदगी और लोगों के हस्तक्षेप के बाद दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया।
सहायल क्षेत्र के गांव गेहूं चना पुरवा से एक युवक की बरात दिबियापुर के गांव बहादुरपुर गांव पहुंची थी। द्वारचार के दौरान डीजे पर बज रहे गानों को लेकर गांव के युवकों और बरातियों के बीच कहासुनी हो गई। कहासुनी के बीच गांव के युवकों ने बरातियों को पीट दिया और बस में तोड़फोड़ कर दी। इससे बस के शीशे फूट गए।
घटना में घायल बरातियों को सीएचसी ले जाया गया। घटना के बाद दूल्हे के परिजन और बस चालक ने पुलिस को देने के लिए शिकायती पत्र भी तैयार कर लिया था लेकिन गांव के बड़े-बुजुर्गों के बीच में आने के बाद मामला शांत हुआ। थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज मिश्रा ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता की बात सामने आई है।
UP: लखनऊ से नोएडा अब सिर्फ एक घंटे में, 15 जून से शुरू होगी सीधी फ्लाइट, किराया 5 से 7 हजार रुपये तक
लखनऊ से नोएडा के लिए सीधी उड़ान की सौगात जून में मिलेगी। यह एक घंटे में सफर पूरा करेगी। 15 जून को स्पेशल उद्घाटन फ्लाइट रवाना होगी। इंडिगो ने दैनिक शेड्यूल जारी कर दिया है।नोएडा में जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट तैयार हो गया
चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से इंडिगो की नोएडा के लिए सीधी उड़ान सुबह है। वापसी की फ्लाइट शाम की है। 15 जून को इंडिगो एयरलाइंस का विमान 6ई-2278 सुबह 7:05 बजे उड़ान भरकर 8:05 बजे नोएडा एयरपोर्ट पर लैंड करेगा।इसका किराया 7697 रुपये चल रहा है। जेवर एयरपोर्ट से विमान 6ई-2279 शाम 6:55 बजे रवाना होकर रात आठ बजे अमौसी एयरपोर्ट पर उतरेगा। इसका किराया 6556 रुपये चल रहा है। इंडिगो से जुड़े सूत्रों की मानें तो 15 जून को स्पेशल सेवा के बाद नियमित उड़ान शुरू हो जाएगी। सप्ताह के सातों दिन इस सेवा को शुरू किया जा सकता है। किराया पांच से सात हजार रुपये के बीच रखने की तैयारी है।
तिरिक्त खर्च से मिलेगी राहत
लखनऊ से नोएडा जाने के लिए अभी तक विमान से पहले दिल्ली जाना पड़ता था। वहां से मेट्रो या निजी साधनों से यात्री नोएडा पहुंचाते थे, जिस पर करीब 300 रुपये तक खर्च हो जाते थे। काफी समय भी लगता था। अब सीधे नोएडा पहुंच जाने से इस अतिरिक्त खर्च से राहत मिलेगी।
दिल्ली के बराबर होगा टिकट
जेवर एयरपोर्ट बन जाने से लखनऊ से नोएडा व दिल्ली के विमानों का किराया करीब समान होगा। सामान्य दिनों में किराया पांच हजार व त्योहारों पर सात से दस हजार रुपये तक पहुंचेगा।
हैवान बना बाप: भाइयों को फंसाने के लिए बेटे को ही मार डाला; पिता से बचने को बच्चे ने आखिरी सांस तक किया संघर्ष
ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव में 13 वर्षीय मासूम सुधांशु की हत्या ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। घटना के बाद पुलिस ने जब आरोपी की कार की जांच की तो डैशबोर्ड पर बच्चे के पैरों की मिट्टी लगी मिली। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि मौत से पहले मासूम ने बचने के लिए पूरी ताकत से संघर्ष किया था, लेकिन नशे में धुत पिता की हैवानियत के आगे उसकी एक न चली।
आरोपी ने हत्या के बाद घर लौटकर पत्नी और भाइयों से ऐसे पूछताछ की जैसे उसे कुछ पता ही न हो। जिस संपत्ति के लिए आरोपी ने अपने बेटे की हत्या की, उसकी कीमत करीब एक करोड़ रुपये बताई जा रही है।
यह था पूरा मामला
Live Tamil Nadu Government Formation Live: वीसीके ने टीवीके को फंसाया, सरकार गठन पर संशय बरकरार
तमिलनाडु में सरकार गठन पर संशय बरकरार है। राज्यपाल भवन की तरफ से अभी भी टीवीके प्रमुख विजय को सरकार बनाने का निमंत्रण नहीं दिया गया है। दरअसल विजय अभी भी बहुमत के आंकड़े से पीछे हैं और उन्हें बहुमत साबित करने के लिए एक और विधायक के समर्थन की जरूरत है।
वीसीके अध्यक्ष थोल थिरुमावलवन आज पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करेंगे
वीसीके अध्यक्ष थोल थिरुमावलवन आज TVK को समर्थन देने के मुद्दे पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करेंगे।
CDS: राजा सुब्रमणि बने देश के नए सीडीएस और कृष्णा स्वामीनाथन होंगे नौसेना प्रमुख, जानें कब से संभालेंगे पद
केंद्र सरकार ने देश की सैन्य व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ और नए नौसेना प्रमुख की नियुक्ति का एलान किया है। सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि को देश का अगला सीडीएस नियुक्त किया है। वहीं, वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन को भारतीय नौसेना का नया प्रमुख बनाया गया है।भारत सरकार ने देश की सैन्य व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए दो अहम नियुक्तियों का एलान किया है। सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि (सेवानिवृत्त) को देश का अगला चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) नियुक्त किया है, जबकि वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन को भारतीय नौसेना का नया प्रमुख बनाया गया है।
लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि 30 मई 2026 को जनरल अनिल चौहान का कार्यकाल पूरा होने के बाद नए सीडीएस का पद संभालेंगे। इसके साथ ही वह सैन्य मामलों के विभाग यानी डिपार्टमेंट ऑफ मिलिट्री अफेयर्स के सचिव की जिम्मेदारी भी निभाएंगे। सीडीएस का पद भारत की तीनों सेनाओं; थल सेना, नौसेना और वायुसेना; के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने के लिए बनाया गया था। सीडीएस राष्ट्रीय सुरक्षा और सैन्य रणनीति से जुड़े अहम फैसलों में सरकार को सलाह देता है।
लेफ्टिनेंट जनरल राजा सुब्रमणि करीब चार दशक लंबे सैन्य अनुभव वाले बेहद सम्मानित अधिकारी रहे हैं। उन्हें पीवीएसएम, एवीएसएम, एसएम और वीएसएम जैसे कई सैन्य सम्मान मिल चुके हैं। वह सितंबर 2025 से राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय में सैन्य सलाहकार के तौर पर कार्य कर रहे हैं। इससे पहले वह सेना के वाइस चीफ और सेंट्रल कमांड के जीओसी-इन-सी भी रह चुके हैं। उन्होंने पश्चिमी और उत्तरी सीमाओं पर कई अहम सैन्य जिम्मेदारियां संभाली हैं। वह सेना के उप प्रमुख यानी वाइस चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ भी रह चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने सेंट्रल कमांड के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (GOC-in-C) के रूप में भी काम किया। सितंबर 2025 से वह राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय में सैन्य सलाहकार के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। सरकार ने उनकी रणनीतिक समझ और लंबे अनुभव को देखते हुए उन्हें देश का नया सीडीएस चुना है।
इसके साथ ही, भारत सरकार ने नए नौसेना प्रमुख के तौर पर वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन की नियुक्ति की है। वह 31 मई 2026 को भारतीय नौसेना के नए चीफ ऑफ नेवल स्टाफ (सीएनएस) का पद संभालेंगे। अभी वह मुंबई में वेस्टर्न नेवल कमांड के प्रमुख के रूप में तैनात हैं। उनका कार्यकाल 31 दिसंबर 2028 तक रहेगा। नौसेना में लंबे करियर के दौरान उन्होंने कई अहम जिम्मेदारियां संभाली हैं और समुद्री सुरक्षा से जुड़े कई बड़े अभियानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन भारतीय नौसेना के अनुभवी अधिकारियों में गिने जाते हैं। उन्हें 1 जुलाई 1987 को नौसेना में कमीशन मिला था। वह कम्युनिकेशन और इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर के विशेषज्ञ हैं। फिलहाल वह मुंबई स्थित वेस्टर्न नेवल कमांड के प्रमुख हैं। उन्होंने अपनी शुरुआती सैन्य शिक्षा राष्ट्रीय रक्षा अकादमी से प्राप्त की। इसके अलावा उन्होंने ब्रिटेन के जॉइंट सर्विसेज कमांड एंड स्टाफ कॉलेज, करंजा स्थित कॉलेज ऑफ नेवल वॉरफेयर और अमेरिका के यूएस नेवल वॉर कॉलेज में भी प्रशिक्षण लिया है। उनकी अंतरराष्ट्रीय सैन्य शिक्षा और अनुभव को भारतीय नौसेना के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
सरकार की इन नियुक्तियों को भारतीय सशस्त्र बलों में नेतृत्व परिवर्तन के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। माना जा रहा है कि नए सैन्य नेतृत्व के तहत भारत अपनी रक्षा तैयारियों, संयुक्त सैन्य रणनीति और समुद्री सुरक्षा को और मजबूत करने पर जोर देगा।
Live Bengal CM Oath LIVE: भगवा रंग के कुर्ते में अपने घर से रवाना हुए शुभेंदु, PM मोदी के लिए एक्स पर लिखीं ये बात
West Bengal CM Suvendu Adhikari Shapath Grahan Samaroh LIVE: पश्चिम बंगाल की राजनीति के लिए आज यानी 9 मई 2026 का दिन ऐतिहासिक है। राज्य में पहली बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है। नंदीग्राम और भवानीपुर जैसे हाई-प्रोफाइल मुकाबलों में ममता बनर्जी को मात देने वाले शुभेंदु अधिकारी अब बंगाल की कमान संभालेंगे। कोलकाता का ब्रिगेड परेड ग्राउंड इस भव्य शपथ ग्रहण समारोह का गवाह बनने के लिए पूरी तरह तैयार है।
लखनऊ कोर्ट के आसपास वकीलों के अतिक्रमण हटाएगा नगर निगम:12 मई को चलेगा बुलडोजर, दुकानों सहित 72 कब्जे चिह्नित
लखनऊ जिला कोर्ट परिसर के आसपास वकीलों के वो चैंबर हटाए जाएंगे, जो अवैध रूप से बनाए गए हैं। नगर निगम ने ऐसे 72 अतिक्रमण चिह्नित किए हैं। इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने आदेश दिया है कि तय तारीख 12 मई को नगर निगम ऐसे चैंबरों को अभियान चलाकर हटाए। इसके लिए प्रशासन पुलिस बल उपलब्ध कराएगा।
हाईकोर्ट ने कहा कि सार्वजनिक मार्गों पर अवैध कब्जों से आम जनता को भारी परेशानी हो रही है, इसलिए इन्हें हटाने के लिए प्रभावी कार्रवाई जरूरी है। न्यायमूर्ति राजेश सिंह चौहान और न्यायमूर्ति राजीव भारती की खंडपीठ ने अनुराधा सिंह और दो अन्य की याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश दिया।

चिह्नित अतिक्रमणों में ज्यादातर वकीलों के चैंबर
हाईकोर्ट में लखनऊ नगर निगम की ओर से दाखिल रिपोर्ट में बताया गया कि कोर्ट क्षेत्र में 72 अतिक्रमण चिह्नित किए गए हैं। इनमें अधिकांश वकीलों के चैंबर हैं। कुछ दुकानें भी हैं। अदालत ने इससे पहले भी नगर निगम को अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए थे। लेकिन, पुलिस बल पर्याप्त न होने पर कार्रवाई पूरी नहीं हो सकी थी।
पुलिस अधिकारियों के पत्र कोर्ट में पेश
बुधवार को मामले की सुनवाई के दौरान राज्य सरकार के मुख्य स्थायी अधिवक्ता शैलेंद्र कुमार सिंह ने डीसीपी मुख्यालय, डीसीपी पश्चिम और अतिरिक्त पुलिस आयुक्त पश्चिमी के पत्र अदालत में पेश किए।
इन पत्रों में बताया गया कि अपरिहार्य कारणों से पूर्व निर्धारित तारीख पर नगर निगम को पुलिस बल उपलब्ध नहीं कराया जा सका। नगर निगम की ओर से अदालत को बताया गया कि अतिक्रमण हटाने के लिए अब 12 मई की नई तारीख तय की गई है।

अगली तारीख पर हर हाल में होगी कार्रवाई
खंडपीठ ने कहा कि रिकॉर्ड से स्पष्ट है कि कुछ विशेष परिस्थितियों के कारण 25 अप्रैल को पुलिस बल उपलब्ध नहीं हो पाया, लेकिन अगली निर्धारित तिथि पर नगर निगम को समुचित सुरक्षा उपलब्ध कराई जाएगी ताकि अवैध निर्माण और कब्जे हटाए जा सकें। अदालत ने अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई पूरी करने और उसकी रिपोर्ट दाखिल करने के लिए 15 दिन का समय दिया है।
जनता बुरी तरह परेशान, जल्द एक्शन लें
हाईकोर्ट ने अपने पूर्व आदेश में कहा था कि जनपद न्यायालय, पुराना हाईकोर्ट परिसर, कलेक्ट्रेट, राजस्व परिषद, पुराना सदर तहसील, उप-निबंधक कार्यालय, मंडलायुक्त कार्यालय, रेजिडेंसी पावर सब स्टेशन, बलरामपुर अस्पताल, कैसरबाग बस अड्डा और टेढ़ी कोठी क्षेत्र के आसपास रहने वाले लोग अतिक्रमण की वजह से भारी परेशानी झेल रहे हैं।
हाईकोर्ट ने उस घटना का भी उल्लेख किया जिसमें इलाके में अवैध कब्जों और बेतरतीब वाहनों के कारण एंबुलेंस रास्ते में फंस गई थी और समय पर अस्पताल न पहुंच पाने से मरीज की मौत हो गई थी। कोर्ट ने इसे गंभीर स्थिति बताते हुए प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।
हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया कि अधिवक्ताओं के लिए वैध चैंबर उपलब्ध कराने की प्रक्रिया अलग से जारी है, लेकिन इसका यह अर्थ नहीं कि सार्वजनिक मार्गों पर अवैध निर्माण की अनुमति दी जा सकती है। इस मामले की अगली सुनवाई 25 मई 2026 को निर्धारित की गई है।
कंपनी में पार्टनर बनाने का झांसा देकर हड़पे 6.50 लाख:68 करोड़ के प्रोजेक्ट के नाम पर दो बैंकों से दिलाया लोन, पुलिस कमिश्नर से की शिकायत
गोविंद नगर थानाक्षेत्र निवासी प्राइवेट कर्मी ने युवक पर 6.50 लाख की ठगी करने का आरोप लगाया है। पीड़ित का आरोप है कि युवक ने उसे 68 करोड़ का प्रोजेक्ट मिलने का झांसा देकर 50 फीसदी मुनाफे की बात कहते हुए कंपनी में पार्टनर बनाया। इसके बाद उसे दो बैंकों से लाखों का लोन दिला दिया, जिसकी किस्तें भी नहीं जमा की। लोन भरने की बात कहने पर युवक ने जान से मारने की धमकी। पीड़ित ने पुलिस कमिश्नर से मामले की शिकायत की।

25 करोड़ जमा करने का दिया फर्जी स्टेटमेंट
रतन लाल नगर निवासी अवधेश कुमार पांचाल ने बताया कि उनकी मुलाकात बर्रा विश्व बैंक निवासी एक युवक से हुई, जिसने खुद को ब्राडमेंट डिजिटल कंपनी का मालिक बताते हुए कहा कि उसे एक 68 करोड़ प्रोजेक्ट मिला है, जिसके लिए उसने 25 करोड़ रुपए बतौर एडवांस जमा किए है। उसने फर्जी बैंक स्टेटमेंट भी दिखाया।
पीड़ित का आरोप है कि युवक ने उसे कंपनी में पार्टनर बनने पर 50 प्रतिशत मुनाफे का झांसा भी दिया। झांसे में आकर अवधेश नौकरी छोड़कर व्यापार में शामिल हो गया। बताया कि 3 जनवरी 2026 को आरोपी ने उसका क्रेडिट कार्ड लेकर टिकट बुकिंग व अन्य कामों के नाम पर 63,168 रुपए खर्च किए। इसके बाद प्रोजेक्ट शुरू होने के नाम पर कई बार पैसा लिया और उसे करीब 3.63 लाख का दो प्राइवेट बैंकों से लोन भी दिला दिया, जिसकी किस्तें भी नहीं जमा की।
पीड़ित का आरोप है कि 28 जनवरी को आरोपी ने उसे 68 करोड़ का स्टेटमेंट दिखाते हुए एक युवक से संपर्क कराया, जिसने खुद को कंपनी का वॉयस प्रेसीडेंट बताया। इसके बाद आरोपी ने उनके दस्तावेज हड़प लिए। पीड़ित का आरोप है कि युवक ने तीन महीनों में उसके साथ करीब 6.50 लाख की ठगी की। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल से की।








