Thursday, May 14, 2026
Home Blog Page 7

‘जिस शाख पर बैठे हो वो टूट भी सकती है…’ योगी कैबिनेट विस्तार पर बधाई देने के बजाय ये क्या पोस्ट कर गए बृजभूषण?

0

 गोंडा: उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को अपनी मंत्रिपरिषद का विस्तार कर छह नये मंत्री शामिल किये है जबकि दो मंत्रियों को प्रोन्नत किया है। इस लेकर नए मंत्रियों की जहां भाजपा नेता बधाई दे रहे हैं तो वहीं बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने एक्स पर एक पोस्ट कर राजनीतिक हलचल तेज कर दी है। राजनीतिक लोगो इसके अलग- अगल मायने निकाल रहे हैं।

दरअसल, पूर्व सासंद ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि “शोहरत की बुलंदी भी पल भर का तमाशा है…जिस शाख़ (डाल) पे बैठे हो … वो टूट भी सकती है”   हालांकि उन्होंने मंत्री के सपथ लेने से पहले ही पोस्ट किया है। राजनीतिक गलियारों में ऐसी चर्चा है कि उनके बेटे को मंत्री नहीं बनाया गया जिस वजह से नाराज है। क्योंकि मंत्रि मंडल में किसी भी ठकुर नेता तो जगह नहीं है। इस वजह से उन्होंने पोस्ट किया हो।

अपा को बता दें कि उत्तर प्रदेश में विधान सभा चुनाव 2027 से पहले भाजपा ने योगी मंत्रिपरिषद का विस्तार कर छह नये मंत्री शामिल किये है जबकि दो मंत्रियों को प्रोन्नत किया है।  भूपेन्द्र चौधरी तथा मनोज पांडेय को कैबिनेट मंत्री और सुश्री कृष्णा पासवान , कैलाश सिंह राजपूत ,  सुरेन्द्र दिलेर तथा  हंसराज विश्वकर्मा को राज्यमंत्री के रुप में मंत्री परिषद में शामिल किया गया है। मंत्रिपरिषद में पहले से शामिल दो राज्यमंत्रियों  अजीत पाल तथा सोमेन्द्र तोमर को प्रोन्नत कर राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाया गया है।  इसी बीच बृजभूषण शरण सिंह का यह पोस्ट राजनीतिक संदेश के तौर पर देखा जा रहा है। हालांकि बीजेपी की ओर से इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन सोशल मीडिया पर यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है और यूपी की सियासत में नई चर्चा छेड़ दी है।

मिशन 2027 के लिए योगी कैबिनेट का फाइनल विस्तार: आज शाम शपथ लेंगे 6 नए मंत्री, लिस्ट तैयार

0

Lucknow News: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार का बहुप्रतीक्षित मंत्रिमंडल विस्तार आज किया जाएगा। शपथ ग्रहण समारोह अपराह्न 3:30 बजे आयोजित होगा जिसमें 6 नए मंत्री शपथ ले सकते हैं।  इससे पहले बीते शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यपाल आनंदी बेन पटेल से मुलाकात कर संभावित मंत्रियों की सूची सौंपी थी। यह मंत्रिमंडल विस्तार योगी आदित्यनाथ सरकार के दूसरे कार्यकाल का अंतिम मंत्रिमंडल विस्तार माना जा रहा है, क्योंकि अगले वर्ष की शुरुआत में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। ऐसे में भाजपा संगठन और सरकार दोनों स्तरों पर सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन साधने की कोशिश में जुटी है।

सूत्रों के मुताबिक इस बार के विस्तार में अवध और पश्चिमी उत्तर प्रदेश को ज्यादा प्रतिनिधित्व मिल सकता है। माना जा रहा है कि पूर्वांचल पहले से ही मजबूत प्रतिनिधित्व वाला क्षेत्र है, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी से सांसद हैं, जबकि मुख्यमंत्री आदित्यनाथ और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी भी पूर्वांचल से आते हैं। संभावित नामों में सबसे प्रमुख नाम पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी का बताया जा रहा है। वह पहले योगी सरकार में मंत्री रह चुके हैं। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद उन्होंने मंत्री पद छोड़ दिया था। वर्तमान में वह विधान परिषद सदस्य हैं और उनका कार्यकाल 2028 तक है। इसके अलावा समाजवादी पार्टी से बगावत कर भाजपा के करीब आए मनोज पांडेय और पूजा पाल के नाम भी चर्चा में हैं। संभावित दावेदारों में कृष्णा पासवान, सुरेंद्र दिलेर, अशोक कटारिया, कैलाश राजपूत और हंसराज विश्वकर्मा के नाम भी शामिल बताए जा रहे हैं। दरअसल भाजपा आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए जातीय समीकरण, क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व और संगठनात्मक संतुलन साधने की रणनीति पर काम कर रही है।

गरीबी ने भेजा था परदेस, विवाद में बांग्लादेशी रूममेट ने ले ली जान… प्रयागराज के आकाश की मौत से घर में छाया मातम

0

Prayagraj News: उत्तर प्रदेश में प्रयागराज के रहने वाले एक युवक की सऊदी अरब में एक बंग्लादेशी लड़के ने किसी विवाद के बाद ईट से पीट पीट कर हत्या कर दी है। प्रयागराज का आकाश सरोज (23) इसी साल जनवरी में कमाने के लिए सऊदी अरब के अबू- स्लासा गया था। वह अल-अहसा नखलिस्तान शहर में बकरी चराने का काम करता था, उसके साथ कमरे में बांग्लादेशी युवक रहता था। आरोप है कि विवाद के बाद बांग्लादेशी युवक ने ही ईंट पत्थर से वार कर उसकी हत्या कर दी।

मृतक के भाई के मुताबिक 9 मई की दोपहर आकाश की हत्या की खबर मिली है। हालांकि सऊदी अरब में आरोपी बांग्लादेशी युवक को सऊदी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मृतक प्रयागराज के बहरिया थाना क्षेत्र के सिकंदरा कस्बे के दलीपुर गांव का रहने वाला था,  मृतक के पिता गुलाब सरोज मजदूरी करते हैं। आकाश 4 भाइयों में तीसरे नंबर पर था और इंटर तक पढ़ाई की थी। वह परिवार की मुफलिसी को दूर करने के लिए सऊदी अरब गया था, लेकिन आकाश की हत्या पर परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों ने शासन प्रशासन और स्थानीय नेताओं से आकाश के शव को भारत लाने की मांग की है। परिजनों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी गुहार लगाई है।

लखनऊ गांजा तस्करी में जितेंद्र जायसवाल अरेस्ट,

0

लखनऊ- गांजा तस्करी में जितेंद्र जायसवाल अरेस्ट, BJP का जिला पंचायत सदस्य है जितेंद्र जायसवाल, 103 किलो गांजे के साथ किया गिरफ्तार, बिहार से तस्करी कर यूपी में बेंच रहा था गांजा, कानपुर, बाराबंकी की ANTF टीमों ने की कार्रवाई, बीबीडी इलाके से ANTF टीमों ने किया गिरफ्तार

लखनऊ पुलिस ने 4 आरोपियों को किया अरेस्ट,

0

लखनऊ- पुलिस ने 4 आरोपियों को किया अरेस्ट, जुआ खेलते 4 आरोपियों को किया अरेस्ट, पुलिस ने मौके से नगदी भी बरामद की, 10 मोटरसाइकिल पुलिस ने कब्जे में ली, पुलिस पहुंचते ही 6 आरोपी मौके से फरार, रहीमाबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

दिल्ली में ब्लास्ट का अलर्ट, IED से धमाके की मिली जानकारी

0

दिल्ली- दिल्ली में ब्लास्ट का अलर्ट, IED से धमाके की जानकारी मिली, बीजेपी हेडक्वार्टर, सरकारी दफ्तर उड़ाने की धमकी, दिल्ली में सभी जगह बढ़ाई गई सुरक्षा

बरेली- ट्रैफिक नियम समझाने पर भड़के बाइक सवार,

0

बरेली- ट्रैफिक नियम समझाने पर भड़के बाइक सवार, दारोगा को दी शाम तक वर्दी उतरवाने की धमकी, टीएसआई ने 1 हजार रुपये का किया था चालान, आरोपियों ने फोन कर टीएसआई को दी धमकी, गजेंद्र सिंह ने 3 लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया, सीबीगंज थाने में दर्ज हुई आरोपियों पर FIR

मुजफ्फरनगर रसोई में सिलेंडर लीकेज से लगी आग

0

मुजफ्फरनगर- रसोई में सिलेंडर लीकेज से लगी आग, रसोई में रखा सामान जलकर राख, ग्रामीण का लाखों का सामान राख, बुढ़ाना के लुहसाना गांव का मामला

बदायूं ड्रीम-11 में 1 करोड़ जीतने वाले की संदिग्ध मौत,

0

बदायूं- ड्रीम-11 में 1 करोड़ जीतने वाले की संदिग्ध मौत, संभल में ससुराल में युवक नीरज का शव मिला, जरीफनगर थाना के दानपुर का रहने वाला था, पिछले कुछ समय से ससुराल में ही रह रहा था, पिछले साल ड्रीम-11 में 1 करोड़ रुपये जीते थे, परिजनों ने मौत पर जताया संदेह, जांच की मांग, जरीफनगर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी

ललितपुर सोयाबीन तेल गोदाम पर खाद्य विभाग का छापा,

0

ललितपुर- सोयाबीन तेल गोदाम पर खाद्य विभाग का छापा, 72 किलोग्राम तेल के पैकेटों को किया सीज, FOREVER नकली तेल की हो रही मैन्युफैक्चरिंग, अंजेश,नीलेश, बब्बू जैन ने फैला रखा कारोबार, तालबेहट क्षेत्र मिलावटी तेल का कारोबार