Wednesday, February 18, 2026
Home Blog Page 112

यूपी: कानूनन दत्तक पुत्र को भी मिल सकती है अनुकंपा नियुक्ति, पुत्र के समान अधिकार; हाईकोर्ट का आदेश

0

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने एक अहम फैसले में कहा कि कानूनन दत्तक पुत्र भी सभी प्रयोजनों के लिए पुत्र के समान होता है। इस टिप्पणी के साथ कोर्ट ने लखनऊ नगर निगम को दिवंगत कर्मचारी के दत्तक पुत्र – शानू कुमार की अनुकंपा नियुक्ति के दावे पर दो माह में पुनर्विचार करने का आदेश दिया है। हाईकोर्ट ने नगर निगम के उस आदेश को भी रद्द कर दिया, जिसमें कहा गया था कि दत्तक पुत्र को अनुकंपा नियुक्ति के तहत नौकरी नहीं दी जा सकती है। कोर्ट ने कहा- अगर किसी के पास दत्तक ग्रहण विलेख (प्रमाणपत्र) है तो प्रशासनिक अफसर उस पर सवाल मत उठाएं।

न्यायमूर्ति श्रीप्रकाश सिंह की एकल पीठ ने यह फैसला याची शानू कुमार की सेवा मामले में दाखिल याचिका पर दिया। याची ने अपने दत्तक पिता, सेवाकाल में दिवंगत नगर निगम के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रमेश की मृत्यु के बाद अनुकंपा नियुक्ति देने की मांग की थी। नगर निगम ने शानू कुमार का दावा यह कहते हुए खारिज कर दिया था कि दत्तक ग्रहण के समय उनकी आयु 18 वर्ष थी, जो हिंदू दत्तक एवं भरण-पोषण अधिनियम, 1956 के अनुरूप नहीं है।

कोर्ट ने कहा कि एक बार दत्तक ग्रहण विलेख पंजीकृत हो जाने के बाद, उसकी वैधता पर सुनवाई की शक्ति केवल सक्षम सिविल न्यायालय को है, न कि किसी प्रशासनिक प्राधिकारी को। कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि अधिनियम, 1956 की धारा 12 और 16 के तहत, दत्तक पुत्र को सभी प्रयोजनों के लिए पुत्र माने जाने का प्रावधान है। अदालत ने नगर निगम के 2 सितंबर 2023 के आदेश को निरस्त करते हुए निर्देश दिया है कि याची के अनुकंपा नियुक्ति के दावे पर दो माह के भीतर पुनर्विचार किया जाए। इस आदेश के साथ कोर्ट ने याचिका मंजूर कर ली।

यूपी: पछुआ हवाओं ने पूरे प्रदेश में बढ़ाई गलन, मंगलवार को कई जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी

0

UP Winter Vacation 2025: राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के कई जिलों में कोहरे के साथ दिन की शुरुआत हुई। बदले हुए मौसम और ठंड को देखते हुए छात्रों के लिए इस दिसंबर में शीतकालीन अवकाश की घोषणा जल्द ही की जाएगी। राज्य के सभी स्कूल 20 दिसंबर 2025 से 31 दिसंबर 2025 तक बंद रहेंगे, जिससे छात्रों को 12 दिनों की छुट्टी का अवसर मिलेगा। यह अवकाश मौसम और तापमान की स्थिति के अनुसार बढ़ाया भी जा सकता है।

अधिकारी ने बताया शीतकालीन अवकाश के दौरान, जिला अधिकारी विभिन्न हिस्सों में तापमान, कोल्ड वेव और कोहरे की स्थिति को देख कर फैसला ले सकते है। यदि अंतिम सप्ताह में अत्यधिक ठंड या कोहरा बढ़ता है, तो स्कूलों को और अधिक समय के लिए बंद रखने की संभावना है। इस प्रकार के किसी भी बदलाव की सूचना स्कूलों के माध्यम से अभिभावकों दी जाएगी ।

आप को बता दें कि विभाग की ओर से तराई इलाकों के 19 जिलों में अत्यधिक घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। शनिवार को तराई के बरेली, कुशीनगर, गोरखपुर, अयोध्या में दृश्यता शून्य तक पहुंच गई। 6.4 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ कानपुर शहर सबसे ठंडा रहा। वहीं मुजफ्फरनगर में 6.8 डिग्री और अयोध्या में 7 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम पारा दर्ज हुआ।

यूपी: सीएम योगी बोले प्रदेश में घटे हैं चार करोड़ मतदाता, इन्हें जुड़वाएं- अखिलेश का पलटवार…पीडीए की जीत तय

0

सीएम योगी आदित्यनाथ ने संबोधन में बड़ा दावा करते हुए कहा कि एसआईआर में प्रदेश के चार करोड़ मतदाता कम हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि इनके नाम मतदाता सूची में जुड़वाइए। उन्होंने कहा कि यूपी की जनसंख्या 26 करोड़ है। 65% के करीब इनमें पात्र मतदाता होने चाहिए। इस लिहाज से यह संख्या 16 करोड़ होती है। जनवरी 2025 की मतदाता सूची में 15.44 करोड़ नाम थे। एक जनवरी 2026 तक 18 साल का होने वाले युवा भी मतदाता बन सकते हैं। ऐसे में संख्या बढ़नी चाहिए थी, लेकिन घट गई है। सीएम योगी ने कहा, जो ड्राफ्ट सूची की नकल आई है उसमें 12 करोड़ मतदाता हैं। 4 करोड़ मतदाता मिसिंग हैं। सीएम ने कार्यकर्ताओं से कहा, ये मतदाता हमारे विरोधी नहीं हैं। इनमें से 80-90% भाजपा के मतदाता हैं। इनका नाम जुड़वाइए। ड्राफ्ट सूची की नकल निकलवाइए। उससे मिलान करिए। हर बूथ पर 200-250 परिवार हैं। आसानी से मिलान हो सकता है। अभी 12 दिन बचे हैं। जो भी उपयुक्त फॉर्म हों वह फॉर्म भरवाएं। कहा, चुनाव बूथ पर जीता जाता है। हर बूथ से गलत नाम की आपत्ति जानी चाहिए। किसी भी पात्र मतदाता का नाम छूटना नहीं चाहिए और अपात्र का नाम जुड़ना नहीं चाहिए।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को एक्स के माध्यम से कहा कि यूपी के मुख्यमंत्री स्वयं कह रहे हैं कि जो 4 करोड़ मतदाता एसआईआर के दौरान वोटर लिस्ट में शामिल नहीं किए गए हैं उनमें से 85-90 प्रतिशत भाजपा के वोटर हैं। सीएम का यह गणित तो पीडीए की जीत का अंकगणित है।

अखिलेश ने कहा कि इसका मतलब तो ये हुआ कि पीडीए प्रहरी के चौकन्ने रहने से एसआईआर में भाजपा वालों का मनमाफिक जुगाड़ नहीं हो पाया। दूसरा मतलब ये हुआ कि वोटर लिस्ट में साक्ष्यों के अभाव में हटाए गए 85-90 प्रतिशत वोटर भाजपा के निकले। यानी सारी गड़बड़ी भाजपा के वोटर कर रहे थे। सीएम के अनुसार अगर 4 करोड़ मतदाता में भाजपा के 3.40 करोड़ मतदाता कम हो गए, मतलब आगामी विधानसभा चुनाव में 403 सीटों पर भाजपा के कुल 3.40 करोड़ मतदाता कम हो गए।

उन्होंने कहा कि इस तरह से भाजपा को करीब 84 हजार वोटों का नुकसान हो गया है जो जायज वोटर नहीं थे। इस तरह से भाजपा आगामी चुनाव में रेस से ही बाहर हो जाएगी। सपा अध्यक्ष ने कहा कि चुनाव आयोग ने सत्ताधारी दल के नुकसान को देखकर ही 2 हफ्ते का समय बढ़ाया है, लेकिन पीडीए प्रहरी एसआईआर में अब दोगुनी सजगता से काम करेंगे और कोई गड़बड़ी नहीं होने देंगे।

Auraiya News: ससुराल आए युवक का फंदे से लटका मिला शव

0

दिबियापुर। थाना क्षेत्र के गांव जमुही स्थित ससुराल आए युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। देर रात दामाद का शव देखकर ग्रामीणों की भीड़ लग गईदो दिन पहले ही युवक ससुराल आया था। पुलिस की जांच में वापस जाने को लेकर पत्नी से विवाद की बात सामने आई है। बिधूना कोतवाली के गांव पिलखना निवासी कप्तान सिंह (30) की शादी थाना क्षेत्र के गांव जमुही में हुई थी। 12 दिसंबर को वह अपनी पत्नी अर्चना को लेने ससुराल पहुंचा।

शनिवार रात वापस जाने को लेकर पति-पत्नी में विवाद हो गया। देर रात करीब साढ़े 12 बजे कप्तान का ससुर किशोर कठेरिया घर के जीने के पास पहुंचा तो कप्तान जीने से निकले सरिया में फंदे से लटका मिला। घटना के बाद परिजन में हड़कंप मच गया।

जानकारी पर एनटीपीसी चौकी प्रभारी सुरेंद्र फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। परिजन से पूछताछ के बाद शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक के दो बेटियां और एक बेटा है। घटना के बाद बच्चों को रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

थाना प्रभारी निरीक्षक रुद्र प्रताप नारायण त्रिपाठी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए भेजा गया है। पति-पत्नी के बीच विवाद की बात सामने आई है।

 

परिजन ने लगाया हत्या का आरोप

 

बिधूना। गांव पिलखना निवाासी कप्तान सिंह का शव दिबियापुर थाना क्षेत्र के गांव जमुही स्थित ससुराल में फंदे से लटका मिला था। रविवार दोपहर बाद पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर गांव पहुंचे। वहां ससुरालीजन पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया।

जानकारी पर बिधूना कोतवाली और दिबियापुर थाने की फोर्स मौके पर पहुंची। परिजन को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कर दिया। कोतवाल मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि पिता ने दिबियापुर पुलिस को तहरीर दी है।

 

धर्मशाला के बाद निगाहें लखनऊ पर, बुधवार को होगा अहम मुकाबला; आज पहुंच जाएंगी दोनों टीमें

0

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली जा रही टी-20 सीरीज बेहद रोमांचक हो चली है। धर्मशाला में मिली शानदार जीत के साथ सबकी नजरें लखनऊ पर जम गई हैं, जहां के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में सीरीज का चौथा मैच 17 दिसंबर को खेला जाएगा। एक ओर जहां टीम इंडिया जीत के साथ सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी, वहीं दूसरी ओर दक्षिण अफ्रीकी टीम का लक्ष्य मुकाबला जीतकर सीरीज में वापसी का होगा।यूपीसीए से मिली जानकारी के अनुसार इस मुकाबले के लिए दक्षिण अफ्रीकी टीम दोपहर 12 बजे चार्टर्ड प्लेन से लखनऊ पहुंचेगी। इस कड़ी में भारतीय टीम के शाम छह बजे चार्टर्ड प्लेन से शहर आने की संभावना है। दिग्गज से सजी दोनों टीमों में टी-20 स्पेशलिस्ट खिलाड़ियों की भरमार है। यूपीसीए से मिली जानकारी के अनुसार इस मुकाबले के लिए दक्षिण अफ्रीकी टीम दोपहर 12 बजे चार्टर्ड प्लेन से लखनऊ पहुंचेगी। इस कड़ी में भारतीय टीम के शाम छह बजे चार्टर्ड प्लेन से शहर आने की संभावना है। दिग्गज से सजी दोनों टीमों में टी-20 स्पेशलिस्ट खिलाड़ियों की भरमार है।

भारतीय टीम में जहां विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के अलावा शुभमन गिल, हरनफनमौला हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल के अलावा कप्तान सूर्यकुमार यादव पर सबकी नजरें हाेंगी तो वहीं दूसरी ओर ओर दक्षिण अफ्रीकी टीम अपने स्टार क्विंटन डी कॉक, डेविड मिलर ब्रेविस और कप्तान एडन मार्करम चमक बिखेरेंगे। इकाना स्टेडियम में होने वाले चौथे हाई-वोल्टेज मुकाबले का क्रिकेट प्रेमियों को बेसब्री से इंतजार है। आयोजकों के अनुसार दोनों टीमों का अभ्यास सत्र मंगलवार को प्रस्तावित है, जो शाम के सत्र में आयोजित किया जा सकता है।

इकाना स्टेडियम में बरसेंगे रन

वनडे क्रिकेट विश्वकप के पांच मुकाबलों को छोड़ दिया जाए तो इकाना स्टेडियम में टी-20 मुकाबलों के सफल आयोजनों का पुराना इतिहास रहा है। बीते आईपीएल के सत्र में स्टेडियम में खूब रन बने, जिसका स्थानीय समर्थकों ने भरपूर लुत्फ उठाया। ऐसे में दमदार बल्लेबाजों से सजी भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच हाई स्कोरिंग मुकाबला देखने की संभावना बढ़ गई है।

यूपी: आज से पूरे प्रदेश में चलेंगी पछुआ हवाएं, 42 जिलों में गहरे कोहरे का अलर्ट: पूर्वानुमान हुआ जारी

0

उत्तर प्रदेश का ज्यादातर हिस्सा ठंड के साथ कोहरे के साए में लिपटा हुआ है। माैसम विभाग का कहना है कि यूपी में एक बार फिर हवा का रुख बदलेगा। सोमवार से प्रदेश में पछुआ हवाएं चलेंगी। इसके असर से प्रदेश भर में दिन व रात के तापमान में क्रमश: गिरावट आएगी और साथ ही कोहरे का घनापन भी कम होगा।माैसम विभाग की ओर से सोमवार को प्रयागराज, मिर्जापुर, आगरा व इटावा जिलों के लिए अध्यधिक घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं पश्चिमी यूपी के 42 जिलों के लिए घने कोहरे का येलो अलर्ट है। रविवार को सुबह घने कोहरे की वजह से आगरा और प्रयागराज में दृश्यता शून्य तक पहुंच गई। वहीं अलीगढ़ में 30 मीटर, वाराणसी, बलिया, सोनभद्र और मुरादाबाद में दृश्यता 50 मीटर तक सिमट गई।आंचलिक माैसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार से प्रदेश में धीमी पछुआ हवाएं चलेंगी। इनकी रफ्तार क्रमश: बढ़ेगी और पारे में गिरावट के साथ ही कोहरे का असर कम होगा।

अत्यंत घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट

प्रयागराज, मिर्जापुर, आगरा, इटावा एवं आसपास इलाकों में।

 

 

42 जिलों में है घने कोहरे का येलो अलर्ट

कौशांबी, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, कानपुर देहात, कानपुर नगर, रायबरेली, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, फिरोजाबाद, मैनपुरी, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं व आसपास इलाकों में।

UP Winter Vacation 2025: यूपी में स्कूलों की छुट्टियां इस तारीख से होगी घोषित, जानिए नया अपडेट

0

UP Winter Vacation 2025: राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के कई जिलों में कोहरे के साथ दिन की शुरुआत हुई। बदले हुए मौसम और ठंड को देखते हुए छात्रों के लिए इस दिसंबर में शीतकालीन अवकाश की घोषणा जल्द ही की जाएगी। राज्य के सभी स्कूल 20 दिसंबर 2025 से 31 दिसंबर 2025 तक बंद रहेंगे, जिससे छात्रों को 12 दिनों की छुट्टी का अवसर मिलेगा। यह अवकाश मौसम और तापमान की स्थिति के अनुसार बढ़ाया भी जा सकता है।

अधिकारी ने बताया शीतकालीन अवकाश के दौरान, जिला अधिकारी विभिन्न हिस्सों में तापमान, कोल्ड वेव और कोहरे की स्थिति को देख कर फैसला ले सकते है। यदि अंतिम सप्ताह में अत्यधिक ठंड या कोहरा बढ़ता है, तो स्कूलों को और अधिक समय के लिए बंद रखने की संभावना है। इस प्रकार के किसी भी बदलाव की सूचना स्कूलों के माध्यम से अभिभावकों दी जाएगी ।

आप को बता दें कि विभाग की ओर से तराई इलाकों के 19 जिलों में अत्यधिक घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। शनिवार को तराई के बरेली, कुशीनगर, गोरखपुर, अयोध्या में दृश्यता शून्य तक पहुंच गई। 6.4 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ कानपुर शहर सबसे ठंडा रहा। वहीं मुजफ्फरनगर में 6.8 डिग्री और अयोध्या में 7 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम पारा दर्ज हुआ।

जॉर्डन, इथियोपिया और ओमान… आज से तीन देशों की यात्रा पर जाएंगे PM मोदी, इन मुद्दों पर होगा फोकस

0

नेशनल डेस्कः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 15 से 18 दिसंबर तक तीन देशों जॉडर्न, इथियोपिया और ओमान की चार दिन की यात्रा पर रहेंगे। यह उनका इथियोपिया का पहला दौरा होगा। विदेश मंत्रालय ने बताया कि जॉडर्न के किंग अब्दुल्ला द्वितीय बिन अल हुसैन के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री 15 से 16 दिसंबर तक जॉडर्न की यात्रा करेंगे। इस दौरान मोदी किंग अब्दुल्ला द्वितीय से मुलाकात कर भारत-जॉडर्न संबंधों की व्यापक समीक्षा करेंगे और क्षेत्रीय मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करेंगे।

विदेश मंत्रालय ने कहा है कि दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ की प्रतीक यह यात्रा भारत-जॉडर्न द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने, परस्पर विकास और समृद्धि के नए अवसरों की खोज करने और क्षेत्र में शांति, समृद्धि, सुरक्षा और स्थिरता को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता को दोहराने का अवसर प्रदान करती है। प्रधानमंत्री इससे पहले फरवरी 2018 में जॉडर्न गए थे। अपनी फ़िलिस्तीन यात्रा के दौरान ओमान में अपने ठहराव के दौरान उन्होंने जॉडर्न के किंग अब्दुल्ला द्वितीय से द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने पर चर्चा की थी।

यात्रा के दूसरे चरण में प्रधानमंत्री 16 से 17 दिसंबर तक इथियोपिया के प्रधानमंत्री डॉ. अबिय अहमद अली के निमंत्रण पर इथियोपिया की राजकीय यात्रा करेंगे। यह मोदी की पहली इथियोपिया यात्रा होगी। वह प्रधानमंत्री अबिय अहमद अली के साथ भारत-इथियोपिया द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं पर व्यापक बातचीत करेंगे। ग्लोबल साउथ के साझेदार के रूप में, यह यात्रा दोनों देशों की घनिष्ठ मित्रता और द्विपक्षीय सहयोग को आगे बढ़ाने की साझा प्रतिबद्धता को दोहराएगी।

यात्रा के अंतिम चरण में प्रधानमंत्री 17 से 18 दिसंबर तक सुल्तान हैथम बिन तारिक के निमंत्रण पर ओमान का दौरा करेंगे। यह प्रधानमंत्री की ओमान की दूसरी यात्रा होगी। इससे पहले वह फरवरी 2018 में ओमान गए थे, जो तत्कालीन सुल्तान क़ाबूस बिन सईद के निमंत्रण पर एक राजकीय यात्रा थी। भारत और ओमान के बीच सदियों पुराने मैत्री, व्यापारिक संबंधों और मजबूत जन संपकरं पर आधारित एक व्यापक रणनीतिक साझेदारी है।

यह यात्रा दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की 70वीं वर्षगांठ और दिसंबर 2023 में ओमान के सुल्तान की भारत यात्रा के बाद हो रही है। यह यात्रा व्यापार, निवेश, ऊर्जा, रक्षा, सुरक्षा, प्रौद्योगिकी, कृषि और संस्कृति के क्षेत्रों में द्विपक्षीय साझेदारी की व्यापक समीक्षा करने और परस्पर हितों के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचार-विमर्श करने का अवसर प्रदान करेगी।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शमनूर शिवशंकरप्पा का निधन, 95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, राजनीतिक जगत में शोक की लहर

0

नेशनल डेस्कः कांग्रेस के दिग्गज नेता और कर्नाटक के सबसे वरिष्ठ विधायक शमनुरु शिवशंकरप्पा का रविवार को बेंगलुरु के एक निजी अस्पताल में आयु संबंधी बीमारियों के कारण निधन हो गया। वह 95 वर्ष के थे। उनके परिवार में तीन बेटे और चार बेटियां हैं। उनके बेटे एस एस मल्लिकार्जुन कर्नाटक सरकार में खान एवं भूविज्ञान तथा बागवानी मंत्री हैं। उनकी पुत्रवधू प्रभा मल्लिकार्जुन दावणगेरे से सांसद हैं।

 

स्पर्श अस्पताल के चिकित्सक और परिवार के सदस्य डॉ. शरण पाटिल ने पत्रकारों को बताया कि शिवशंकरप्पा को 23 अक्टूबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने कहा, ‘‘आयु संबंधी समस्याएं थीं। वह अंत तक ठीक और सहज थे। दुर्भाग्यवश, उनका निधन शाम 6:20 बजे हो गया।” दावणगेरे दक्षिण विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले शिवशंकरप्पा लंबे समय से कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) के कोषाध्यक्ष रहे और अखिल भारतीय वीरशैव महासभा के अध्यक्ष भी थे, जो प्रभावशाली वीरशैव-लिंगायत समुदाय का शीर्ष निकाय है। वह छह बार विधायक रहे और मंत्री तथा सांसद भी रह चुके थे।

 

मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने उनके निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने अपने लंबे सार्वजनिक जीवन को लोगों के कल्याण के लिए समर्पित कर दिया। उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा समेत कई नेताओं ने उनके निधन को देश और कांग्रेस पार्टी के लिए अपूर्णीय क्षति बताया।

 

भारतीय जनता पार्टी के नेता बी एस येदियुरप्पा ने भी शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने एक प्रिय बड़े भाई को खो दिया है। वह शिक्षा और उद्योग जगत में भी एक प्रतिष्ठित व्यक्ति थे।

जानें, 2026 संकष्टी चतुर्थी की तिथियों और शुभ समय की पूरी जानकारी

0

Sankashti Chaturthi 2026: प्रत्येक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाई जाने वाली संकष्टी चतुर्थी का हिंदू धर्म में अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है। यह दिन ज्ञान, बुद्धि और मंगलकारी देवता भगवान श्री गणेश को समर्पित होता है। संकष्टी शब्द का अर्थ है संकटों से मुक्ति दिलाना। मान्यता है कि इस दिन व्रत रखने और विधि-विधान से चंद्र दर्शन के साथ गणेश जी की पूजा करने से भक्तों के जीवन की सभी बाधाएं दूर होती हैं और उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। यदि आप वर्ष 2026 में आने वाली सभी संकष्टी चतुर्थी तिथियों पर उपवास रखने और गणपति जी का आशीर्वाद प्राप्त करने की योजना बना रहे हैं, तो आइए जानते हैं 2026 में पड़ने वाली संकष्टी चतुर्थी की तिथियों के बारे में-संकष्टी चतुर्थी का महत्व

हिंदू मान्यताओं में, संकष्टी चतुर्थी का व्रत संकटों का निवारण करने वाला और अत्यंत फलदायी माना गया है। यह पवित्र उपवास हर चंद्र मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाता है। इस तिथि को विशेषकर जब यह मंगलवार के दिन पड़ती है, इसे अंगारकी चतुर्थी भी कहा जाता है, जिसका महत्व कई गुना बढ़ जाता है। जो भी साधक पूरी श्रद्धा और विधि-विधान से भगवान गणेश की पूजा करते हुए यह व्रत रखता है, विघ्नहर्ता गणेश जी उसके जीवन के समस्त कष्टों और बाधाओं को दूर करते हैं। यह व्रत बप्पा को प्रसन्न करने का एक प्रभावी माध्यम है, जिससे भक्तों को सुख-समृद्धि और ज्ञान का आशीर्वाद प्राप्त होता है।