Sunday, March 22, 2026
Home Blog Page 7

‘सरके चुनर’ गाने पर राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया संज्ञान, नोरा फतेही और संजय दत्त समेत पांच लोगों को भेजा समन

0

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने राष्ट्रीय महिला आयोग अधिनियम, 1990 के तहत अपनी शक्तियों का प्रयोग करते हुए, ‘सरके चुनर तेरी सरके’ गाने में अश्लीलता और अभद्रता के आरोपों से संबंधित मीडिया रिपोर्टों पर स्वतः संज्ञान लिया है।

आयोग ने इस मामले में अभिनेत्री नोरा फतेही, रकीब आलम, अभिनेता संजय दत्त, वेंकट के. नारायण (निर्माता, केवीएन समूह) और किरण कुमार (निर्देशक) को आयोग के समक्ष उपस्थित होने के लिए समन जारी किया है।

राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया संज्ञान

राष्ट्रीय महिला आयोग की तरफ से इस मामले में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए जानकारी साझा की।

आयोग का कहना है कि पहली बार देखने पर ये गाना यौन उत्तेजक, आपत्तिजनक और भारतीय न्याय संहिता, सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम और पीओसीएसओ अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन प्रतीत होता है, इसलिए आयोग ने इस मामले को गंभीरता से लिया है।

आयोग ने नोरा फतेही, संजय दत्त, रकीब आलम, वेंकट के. नारायण और किरण कुमार को मंगलवार, 24 मार्च को दोपहर 12:30 बजे संबंधित दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने के लिए कहा है।

आयोग का कहना है कि उपस्थित न होने पर कानून के मुताबिक उचित कार्रवाई की जा सकती है।

UP में अगले 72 घंटे भारी: आसमान से बरसेगी आफत या मिलेगी राहत? 50 की रफ्तार से आ रही है बड़ी तबाही!

0

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। बुधवार शाम को नोएडा और गाजियाबाद सहित कई इलाकों में चली धूल भरी आंधी ने आने वाले बदलाव का संकेत दे दिया था। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, आज यानी 19 मार्च से अगले 3 दिनों तक पूरे प्रदेश में मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। तेज हवाओं के साथ बारिश और बिजली कड़कने की संभावना जताई गई है, जिससे तपती गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

क्यों बदला मौसम का मिजाज?
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, इस समय अफगानिस्तान के ऊपर एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) बना हुआ है। इसी के प्रभाव से उत्तर प्रदेश के आसमान में बादलों का डेरा रहेगा। इसकी शुरुआत पश्चिमी यूपी से होगी और अगले 48 घंटों में इसका असर पूर्वी यूपी तक फैल जाएगा।

इन जिलों में जारी हुई चेतावनी
गुरुवार को प्रदेश के कई हिस्सों में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने निम्नलिखित जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी यूपी में सहारनपुर, शामली, मेरठ, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद, आगरा, अलीगढ़ और मथुरा। वहीं अन्य जिले जैसे बरेली, पीलीभीत, रामपुर, फर्रुखाबाद, हरदोई, झांसी, ललितपुर और बांदा। इन इलाकों में तेज हवाओं के साथ वज्रपात (बिजली गिरना) की भी चेतावनी दी गई है।

तापमान में आएगी भारी गिरावट
BHU के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव के अनुसार, इस मौसमी बदलाव के कारण अगले तीन दिनों में दिन के तापमान में 3 से 7 डिग्री सेल्सियस तक की बड़ी गिरावट आ सकती है। रात के तापमान में भी कमी आएगी, जिससे लोगों को समय से पहले शुरू हुई गर्मी से काफी सुकून मिलेगा।

20 मार्च को ओलावृष्टि की आशंका
मौसम विभाग का अनुमान है कि 20 मार्च को बारिश का दायरा और बढ़ेगा। प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में हल्की बारिश होगी, वहीं तराई वाले क्षेत्रों में ओले (Hailstorm) गिरने की भी संभावना है।

टार्जन बनना पड़ा भारी: बुलेट पर दिखा रहे थे सिक्स-पैक, Police ने हवालात पहुंचाकर सुजा दिए सारे मसल्स!

0

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में खुद को आधुनिक युग का टार्जन बताना 2 युवकों को बहुत महंगा पड़ गया। बीच सड़क पर शर्ट उतारकर बुलेट दौड़ाने और खतरनाक स्टंट करने का वीडियो जैसे ही वायरल हुआ, पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों सूरमाओं को धर दबोचा। पुलिस ने न सिर्फ उन्हें हिरासत में लिया है, बल्कि उनकी चमचमाती बुलेट को भी सीज कर दिया है।

क्या है पूरा मामला?
मामला गोरखपुर के पीपीगंज थाना क्षेत्र का है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से फैला, जिसमें एक युवक बिना शर्ट के बुलेट चला रहा था और खुद को मॉडर्न टार्जन बता रहा था। उसके पीछे बैठा दूसरा युवक चिल्ला-चिल्लाकर टार्जन इज बैक के नारे लगा रहा था और उसका हौसला बढ़ा रहा था।

जान जोखिम में डालकर हैंडल छोड़ दिखाए मसल्स
वीडियो में साफ दिख रहा है कि बुलेट चला रहा युवक बार-बार हैंडल छोड़ देता है और अपने बाइसेप्स और सिक्स-पैक एब्स दिखाता है। स्टंट के दौरान कई बार बुलेट अनियंत्रित होती दिखी, जिससे सड़क पर चल रहे अन्य राहगीरों की जान भी खतरे में पड़ गई। युवक की इस लापरवाही को देख लोग खुद ही रास्ता छोड़कर किनारे हो जा रहे थे। इस पूरी घटना की रील सामने चल रही एक दूसरी बाइक से बनाई जा रही थी।

जनता ने पुलिस को किया टैग, शुरू हुई कार्रवाई
जैसे ही यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ, जागरूक नागरिकों ने इसे गोरखपुर पुलिस को टैग करना शुरू कर दिया। लोगों का कहना था कि ऐसे स्टंटबाजों की वजह से ही मासूम लोग सड़क हादसों का शिकार होते हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पीपीगंज पुलिस तुरंत एक्शन में आई और दोनों युवकों को ढूंढ निकाला।

हवालात पहुंचे टार्जन और साइडकिक
कैंपियरगंज सर्कल के सीओ (CO) अनुराग सिंह ने बताया कि पकड़े गए युवकों की पहचान चिलुआताल के ताजडीह निवासी दीपू दुबे और पीपीगंज के राजाबारी निवासी अंश कुमार श्रीवास्तव के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर बुलेट सीज कर दी है और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

BJP दफ्तर में चप्पल कांड: स्वागत समारोह के बीच महिला ने पदाधिकारी को जड़ा थप्पड़, कॉलर पकड़कर मंच से नीचे खींचा

0

maharajganj News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कार्यालय में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक महिला ने सरेआम एक पार्टी पदाधिकारी की धुनाई कर दी। मनोनीत सभासदों के स्वागत समारोह के दौरान हुई इस मारपीट ने वहां मौजूद दिग्गज नेताओं और कार्यकर्ताओं के होश उड़ा दिए। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है।

मंच पर चल रहा था स्वागत, अचानक पहुंची नाराज महिला
जानकारी के मुताबिक, भाजपा कार्यालय में नए पदाधिकारियों और सभासदों के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया गया था। मंच पर फूलों के हार पहनाए जा रहे थे और तालियां गूंज रही थीं। इसी बीच एक महिला अपने बेटे के साथ वहां पहुंची। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि महिला सीधे एक पदाधिकारी के पास गई और बिना कुछ सोचे-समझे उनका कॉलर पकड़ लिया।

साढ़े 4 लाख का धोखा और सरेआम थप्पड़
महिला का आरोप है कि उसने एलआईसी (LIC) पॉलिसी के नाम पर उक्त पदाधिकारी को करीब 4.50 लाख रुपए दिए थे। आरोप है कि नेताजी ने ना तो पॉलिसी कराई और ना ही पैसे वापस किए। महिला काफी समय से अपने पैसे मांग रही थी, लेकिन जब कोई सुनवाई नहीं हुई, तो उसका सब्र टूट गया। उसने भरे कार्यक्रम में पदाधिकारी को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया और कॉलर पकड़कर उन्हें बाहर खींचने की कोशिश की।

हाथ में चप्पल और मची अफरा-तफरी
गुस्सा इतना ज्यादा था कि महिला ने अपनी चप्पल निकाल ली और पदाधिकारी को मारने के लिए दौड़ पड़ी। यह नजारा देख कार्यालय में अफरा-तफरी मच गई। कार्यकर्ता बीच-बचाव करने उतरे, लेकिन महिला और उसका बेटा अपने पैसे वापस लेने की मांग पर अड़े रहे। काफी देर तक वहां गाली-गलौज और धक्का-मुक्की होती रही, जिससे पार्टी की किरकिरी हो गई।

आज का राशिफल जानिए क्या कहते हैं आपके नक्षत्र

0

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज मन हल्का रहेगा व कार्य योजना सफल रहेगी। अपने वाक्चातुर्य से आप कार्य पूर्ण कर लेंगे। खेल जगत से जुड़े जातकों के लिए समय श्रेष्ठ है। यात्रा से लाभ संभव है। व्यापार – व्यवसाय में यश कीर्ति की वृद्धि होगी। कार्य में व्यस्त रहेगें। सन्तान को समय दे पाएंगे। हल्का भोजन करें। त्यागभावना से मन को संतुष्टि मिलेगी । जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य लगभग सामान्य रहेगा।

 

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)

आज आपका दिन मंगलमय होगा । वर्तमान समय शुभ फल देने वाला है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें , बने काम बिगड़ सकते हैं। कुछ जगह अपनी सोच को बदलें न कि दूसरों को सोच बदलने की कोशिश करें। क्रोध पर नियंत्रण रखें, इष्ट आराधना सहायक होगी। स्वास्थ्य में ठंड से बचाव करें और सब सामान्य रहेगा।

 

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज आपका दिन मिश्रित उतार चढ़ाव वाला रहेगा। संतान के विवाह की चिंता रहेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पूंजी निवेश से लाभ संभव है। राज कार्य से जुड़े जातकों के लिए समय मिश्रित फलदायी है। अपने अधिकारों सही दिशा में प्रयोग करें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

 

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

व्यवसाय विस्तार की योजना सफल होगी। व्यर्थ की चिंता छोड़ दें। खाद्य पदार्थ से जुड़े जातकों के लिए समय अति श्रेष्ठ है। समय रहते पूंजी निवेश कर सकते है । शत्रु वर्ग सक्रिय होगा परन्तु उनको सफलता नहीं मिलेगी। धर्म कर्म में रुचि बढ़ेगी। स्वास्थ्य सुधार होगा।

 

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आप के व्यवहार से सहकर्मी खुश होंगे। जीवन में नई उड़ान भरने का समय आया है, इसका लाभ लें। परिजनों से भेंट होगी। अनायास खर्च हो सकता है। सामाजिक कार्यक्रमों में भाग ले सकेंगे। आध्यात्मिक कार्यो के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

 

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज समय आपके साथ है । धनकोष में वृद्धि होगी। अपने करियर के प्रति गंभीर निर्णय लें। किसी खुलासे को लेकर मानसिक परेशानी रह सकती है । आत्म विश्वास की कमी के कारण गलत फैसले ले सकते हैं इसलिए आत्मविश्वास को प्रबल रखें । मन में कई दुविधाएं चल रही हैं तो निर्णय लेने का सही समय है। आध्यात्मिक बल से लाभ होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

 

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आप महत्वपूर्ण निर्णय लेने में सक्षम होंगे। लंबे समय से चले आ रहे पारिवारिक विवाद आज समाप्त हो जाएगा। महत्त्वपूर्ण कार्य निपटाने में लगे रहेंगे। छात्रों के लिए समय मेहनत करने वाला है। कहीं भी ज्यादा घमंड से नुकसान आप को ही होगा । जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य लाभ होगा।

 

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आप पसन्न मुद्रा में रहेंगे । कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। नौकरी की तलाश में भटकना पड़ेगा। आप कितना सोचते हैं, पर करते कितना हैं। इस पर ध्यान दें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। भूमि-भवन क्रय करने में पूंजी लगानी पड़ सकती है। स्वास्थ्य को ढीला न छोडे।

 

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन शुभ होगा । क्या करूं, क्या न करूं , इसी स्थिति से आप गुजर रहे हैं तो शांति से फैसले लें, जल्दबाजी में कोई भी कार्य न करें। वाहन क्रय करने का मन बना रहे है। अपनी नकारात्मक सोच को बदलें, लाभ होगा। मित्रों से मुलाकात मन प्रफुल्लित करेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

 

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज स्वयं के लिए समय निकाल पाएंगे । आप दूसरों के लिए नकारात्मक न सोचें। अपने आहार पर नियंत्रण रखें। पेट संबंधित रोग हो सकता है। कम समय है, काम ज्यादा इसलिए मन लगा कर अपने कार्य में लग जाएं। सफलता मिलेगी। मनचाहा जीवन साथी मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य सुधार होगा।

 

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आप सकारात्मक सोच से उन्नति कर पाएंगे । जो करना है उसके लिए आगे बढे । समय की कीमत समझे फालतू समय बर्बाद न करें। दूसरों की सीख में अपना नुकसान कर बैठेंगे। शांति से विचार कर कोई निर्णय लें। आजीविका के स्रोत में वृद्धि के आसार हैं। पुराने निवेश से लाभ होगा। स्वास्थ्य सही रहेगा।

 

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज मानसिक सन्तुष्टि मिलेगी । कार्य की अधिकता के कारण जरूरी कार्य पूरे कम हो सकेंगे। उन्नति के पथ पर अग्रसर होंगे। अधिकारी वर्ग के लिए समय उत्तम है। दान पुण्य से मन को शांति मिलेगी। ऊर्जा बढाने पर बल देंगे। स्वास्थ्य लाभ होगा।

 

 

यूपी: प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर चल रही अटकलों को विराम, जुलाई तक हर हाल में पूरे कराने के निर्देश

0

प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर चल रही अनिश्चितता पर सरकार ने विराम लगा दिया है। पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने स्पष्ट किया कि ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत के चुनाव जुलाई 2026 तक हर हाल में करा लिए जाएंगे। हाईकोर्ट के आदेश का पालन होगा और प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की अड़चन नहीं आने दी जाएगी।राजभर ने बताया कि ग्राम प्रधान, ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य और जिला पंचायत अध्यक्षों के कार्यकाल भले अलग-अलग समय पर समाप्त हो रहे हों, लेकिन किसी का भी कार्यकाल जुलाई से आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। इसी समयसीमा को ध्यान में रखते हुए चुनाव कार्यक्रम तय किया जा रहा है। राज्य निर्वाचन आयोग और प्रशासनिक मशीनरी को तैयारी संबंधी निर्देश दिए गए हैं।ओबीसी आरक्षण को लेकर मंत्री ने कहा कि अगली कैबिनेट बैठक में पिछड़ा वर्ग आयोग के गठन को मंजूरी मिल जाएगी। आरक्षण 2011 की जनगणना के आधार पर ही तय होगा और कोई नई गणना नहीं कराई जाएगी। पूर्व में लागू आरक्षण चक्र को ही जारी रखा जाएगा। पंचायती राज विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, आयोग की रिपोर्ट मिलते ही सीटों का आरक्षण तय कर चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया जाएगा।

प्रभात की खबरों का विस्तार 7 भारत news के साथ

0
  • *1* इजराइली एयरस्ट्राइक में ईरान के इंटेलिजेंस मंत्री की मौत, राष्ट्रपति पजशकियान ने पुष्टि की; ईरान की सबसे बड़ी गैस फील्ड पर भी हमला

*2* ‘जल्द ही चुकानी पड़ेगी कीमत’, लारिजानी की हत्या पर मोज्तबा खामेनेई का बयान, इजरायल-US को दी चेतावनी

*3* तेल बाजार में हाहाकार: गैस फील्ड और रिफाइनरियों पर हमलों पर बौखलाया ईरान, रियाद और कतर पर बरसाईं मिसाइलें

*4* भव्य योजना को केंद्र की मंजूरी, 100 इंडस्ट्रियल पार्क बनेंगे, ₹33 हजार करोड़ लागत; यूपी में बाराबंकी-बहराइच के बीच ₹7000 करोड़ से बनेगा 4-लेन हाईवे

*5* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की अहम बैठक में देश की अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए कई बड़े फैसले लिए गए हैं। सरकार ने उद्योग, कृषि, सड़क निर्माण और नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्रों को लक्षित करते हुए कुल 54,926 करोड़ रुपये के भारी-भरकम वित्तीय परिव्यय वाली चार प्रमुख योजनाओं पर मुहर लगाई है।

*6* कैबिनेट ने कपास सीजन 2023-24 के दौरान न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) संचालन पर हुए 1,718 करोड़ रुपये के खर्च की प्रतिपूर्ति को मंजूरी दे दी है। यह निर्णय किसानों को समर्थन देने के लिए लिया गया था, क्योंकि अक्तूबर 2023 से सितंबर 2024 तक चले इस सीजन में कपास की कीमतें एमएसपी से नीचे गिर गई थीं। सरकार ने भारतीय कपास निगम (सीसीआई) के माध्यम से किसानों से एमएसपी पर कपास की खरीद की।

*7* पश्चिम एशिया संकट: पीएम मोदी ने कुवैत के क्राउन प्रिंस से की बात, क्षेत्र में शांति और होर्मुज पर चर्चा हुई

*8* पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच 28 फरवरी से अब तक करीब 2.6 लाख भारतीय वापस लौट चुके हैं। विदेश मंत्रालय ने बताया कि फ्लाइट सेवाएं धीरे-धीरे सामान्य हो रही हैं और दूतावास लगातार लोगों की मदद कर रहे हैं। छात्रों की परीक्षाएं भी प्रभावित हुई हैं। भारत कूटनीतिक स्तर पर भी सक्रिय है।

*9* पश्चिम एशिया महासंग्राम: ईरान में अब भी फंसे हैं 1000 भारतीय, सुरक्षित वापसी की कोशिशें जारी

*10* राज्यों को 10% एक्स्ट्रा LPG कोटा मिलेगा, सरकार ने माना- LPG किल्लत जारी; मोदी और पेट्रोलियम मंत्री के बीच 2 घंटे चली बैठक

*11* भारत ने जंग के बीच ईरान को मेडिकल मदद भेजी, ईरानी दूतावास ने धन्यवाद दिया; इजराइल का दावा- ईरानी इंटेलिजेंस मिनिस्टर की मौत

*12* ओडिशा अस्पताल अग्निकांड- CM ने 4 अधिकारियों को निलंबित किया, BJD ने दिखावा बताया; सरकारी अस्पताल में आग लगने से मौतों की संख्या 12 हुई

*13* चैत्र नवरात्र की शुरुआत आज से, वैष्णो देवी सहित सभी मंदिरों को सजाया गया; उमड़ा आस्था का सैलाब

*14* भारत में अब बचपन ज्यादा सुरक्षित: 30 साल में 79% तक घटी बाल मृत्यु दर, संयुक्त राष्ट्र ने जमकर की सराहना

*15* भारत में अब बचपन दुनिया के कई देशों के मुकाबले ज्यादा सुरक्षित हैं। संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में भारत के प्रयास की जमकर सराहना की गई है। भारत ने यह साबित कर दिया है कि सही योजना, मजबूत स्वास्थ्य सिस्टम और लगातार प्रयास से बच्चों की जान बचाई जा सकती है और उनका भविष्य सुरक्षित बनाया जा सकता है

*16* अमेरिका के लिए सबसे बड़ा परमाणु खतरा है पाकिस्तान, ट्रंप समर्थक तुलसी गबार्ड का बड़ा बयान

*17* अमेरिका समेत विदेशी बाजारों में शेयर बाजार में गिरावट के कारण आज भारतीय बाजार में भी बड़ी गिरावट की संभावना।

 

कानपुर अवैध संबंधों के चलते युवक पर तेजाब फेंका,

0

कानपुर- अवैध संबंधों के चलते युवक पर तेजाब फेंका, आरोपी गिरफ्तार, पीड़ित चप्पल कारखाने में काम करता था, चकेरी थाना

बुलंदशहर हिस्ट्रीशीटर अशरफ गाजी ने फायरिंग की, नमाज

0

बुलंदशहर- हिस्ट्रीशीटर अशरफ गाजी ने फायरिंग की, नमाज से लौट रहे युवक पर हमला, 50 हजार की रंगदारी का आरोप, पीड़ित जुबैर ने थाने में शिकायत दर्ज, खुर्जा नगर कोतवाली

 

बदायूं HPCL प्लांट डबल मर्डर, प्रशासन ने बड़ा एक्शन,

0

बदायूं- HPCL प्लांट डबल मर्डर, प्रशासन ने बड़ा एक्शन, अजय की फसल नष्ट, 24 बीघा जमीन पर कब्जा, गुर्गों ने 12 बीघा कब्जा