औरैया। लखनऊ में आयोजित होने जा रहे प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम को लेकर डिपो की 14 बसों को तीन दिन के लिए लखनऊ भेजा जा रहा है।ऐसे में रूटों पर परिवहन सुविधा बेपटरी होने की आशंका है। ट्रेनों की लेटलतीफी के बीच लोग बसों का सहारा ले रहे हैं। अब बसों की कमी यात्रियों को परेशानी में डालेगी।
डिपो के बेड़े में कुल 65 बसें हैं। शासन की ओर से की गई मांग के बाद डिपो प्रशासन ने तीन दिनों के लिए 14 बसों को लखनऊ भेजा है। ऐसे में अब तीन दिन तक महज 51 बसों से ही रूटों पर परिवहन सुविधा दी जाएगी। लखनऊ भेजी गई बसों में बीएस-6 मॉडल शामिल हैं। ऐसे में दिल्ली रूट पर बसों की संख्या में कमी आएगी। दिल्ली रूट पर ही सबसे ज्यादा यात्री सफर करते हैं।
Auraiya News: लखनऊ गईं 14 बसें, यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी
Auraiya News: 45 हार्ट अटैक, 13 ब्रेन स्ट्रोक रोगी आए, छह की मौत
कानपुर। ठंड के मौसम में रोगियों का ब्लड प्रेशर बेकाबू हो रहा है। डायबिटीज के साथ ब्लड प्रेशर का गठजोड़ खतरनाक साबित हो रहा है। मंगलवार को कार्डियोलॉजी में हार्ट अटैक के लक्षण वाले 45 रोगी भर्ती हुए। हैलट इमरजेंसी में 13 रोगी ब्रेन स्ट्रोक के भर्ती हुए। छह रोगी ब्रॉट डेड आए। एलपीएस कार्डियोलॉजी इंस्टीट्यूट के निदेशक प्रोफेसर राकेश कुमार वर्मा ने बताया कि ओपीडी में 869 रोगियों का परीक्षण किया गया। 45 रोगियों को भर्ती किया गया है। पांच रोगी अस्पताल पहुंचने के पहले मर चुके थे। वहीं, हैलट इमरजेंसी में रात नौ बजे तक 52 रोगियों को भर्ती किया गया। ब्रेन स्ट्रोक के 13 रोगियों में आठ के मस्तिष्क की नसें फट गई थीं। मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. बीपी प्रियदर्शी के मुताबिक, सांस के रोगियों की भी तबीयत बिगड़ रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि हार्ट और ब्रेन अटैक का प्रमुख कारण हाई ब्लड प्रेशर है। अचानक बीपी बढ़ने से रोगियों की स्थिति बिगड़ रही है।
Auraiya: बांग्लादेश हिंसा पर गरजे राजू दास, बोले- एकजुट नहीं हुए तो समुद्र में गिरना पड़ेगा, ये भी कहा
औरैया जिला पहुंचे हनुमान गढ़ी के महंत राजू दास ने बांग्लादेश में हिंदू संत की हत्या पर दिया बड़ा बयान। बांग्लादेश में धर्म के नाम पर हत्या हुई है, जाति के नाम पर नहीं। बांग्लादेश में दलित की हत्या पर आज नीलचट्टे, भीमचट्टे व सेक्युलर मौन- महंत राजू दास। राजू दास बोले कि धर्म के नाम पर दंगा कराने वाले भी आज मौन है। सनातनी को कूटा जा रहा, पीटा जा रहा जलाया जा रहा फिर भी सब के सब मौन है। राजू दास ने सनातनियों से एकजुट रहने की अपील की। नहीं तो सनातनी औरैया से कूटेंगे, तो दिल्ली भागना पड़ेगा और दिल्ली से कुटोगे, तो समुद्र में जाओगे या आसमान में।
जिला अस्पताल : ठंड से बचाने के बजाय ब्लोअर भी फेंक रहे ठंडी हवा
इटावा। अचानक बढ़ी ठंड व शीतलहर की वजह से अस्पताल में भर्ती मरीज के साथ तीमारदार बेहाल है। जिला अस्पताल के वार्डों में ठंड से बचाने को लगाए गए ब्लोअर गर्म हवा की जगह ठंडी हवा फेंक रहे हैं। इससे यहां भर्ती महिला व बच्चे ठंड से ठिठुर रहे हैं। ठंड से बचने के लिए मरीज घरों से दो-तीन कंबल लाकर ओढ़ रहे हैं।डॉ. बीआर आंबेडकर संयुक्त जिला अस्पताल में प्रथम तल पर महिला एवं शिशु वार्ड बना हुआ है। इस समय 28 मरीज भर्ती हैं। इसमें बच्चों की संख्या आठ है। ठंड की शुरुआत होते ही जिला अस्पताल प्रशासन ने सभी वार्डों में हीटर व ब्लोअर चलाने के निर्देश दिए थे। दिसंबर के अंतिम सप्ताह में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इसमें महिला एवं शिशु वार्ड में लगे ब्लोअर गर्म की जगह ठंडी हवा फेंक रहे हैं।
शहर के नौरंगाबाद चौराहे निवासी माजरा ने बताया कि उसके पुत्र हमजा (3) को दो दिन पहले सर्दी के बाद बुखार आ गया था। हालत में सुधार न होने पर उसे जिला अस्पताल में दिखाया। यहां डॉक्टर ने निमोनिया बताकर उसे भर्ती कर लिया। माजरा ने बताया कि वार्ड में लगा ब्लोअर ठंडी हवा फेंक रहा है। इससे तबीयत सही होने के बजाय बिगड़ सकती है।
अजीतमल के मुरादगंज निवासी मदीना ने बताया कि बेटे जैत मोहम्मद (5) को पेट में तेज दर्द होने पर उसे जिला अस्पताल में दिखाया था। यहां डॉक्टर को दिखाने पर उसे शिशु वार्ड में भर्ती कर लिया गया। बताया कि वार्ड में लगा ब्लोअर बेकार है। अस्पताल से मिला कंबल बहुत हल्का है इसलिए घर से लाए कंबल व जिला अस्पताल से मिले कंबल को ओढ़कर ठंड को भगाया जा रहा है।
महिला व पुरुष अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ व सहयोग स्टाफ के हर कक्ष में एक-एक रूम हीटर लगा है। इससे डॉक्टरों व कर्मियों को ठंड का अहसास भी नहीं होता है। वहीं, एक वार्ड में छह मरीजों के साथ ही छह तीमारदार रहते हैं। उस पर एक ब्लोअर लगा होता है जो गर्म की जगह ठंडी हवा देता है। ऐसे में मरीजों को ठंड में परेशान होना पड़ता है।
जिला अस्पताल के सभी वार्ड में हीटर व ब्लोअर लगा दिए गए हैं। अगर किसी वार्ड में ब्लोअर या हीटर खराब है तो मरीज या तीमारदार इसकी शिकायत कर सकते हैं। इसको सही करवाया बदलकर दूसरा हीटर लगवा दिया जाएगा। कड़ाके की ठंड में मरीज की सुविधा की हर स्तर पर ध्यान रखा जाएगा। महिला व शिशु वार्ड में लगे ब्लोअर को सही करवाया जाएगा।
-डॉ. पारितोष शुक्ला, सीएमएस पुरुष जिला अस्पताल।
UP: 100 साल का हुआ कानपुर का तिलकनगर; मोतीलाल नेहरू ने रखा था आधार, गांधीजी ने दिया था स्वदेशी का मंत्र
कानपुर शहर के पॉश मोहल्लों में शुमार तिलकनगर 25 अक्तूबर को 100 साल का हो गया। ग्वालटोली और नवाबगंज के बीच स्थित म्यूनिसिपल मैदान को 1925 में 23 दिसंबर से 29 दिसंबर तक होने वाले कांग्रेस के 44वें राष्ट्रीय अधिवेशन के लिए चुना गया था। इसी मैदान पर अधिवेशन के विभिन्न पंडालों के अस्थायी निर्माण का शिलान्यास 25 अक्तूबर 1925 को पंडित मोतीलाल नेहरू ने किया। उन्होंने ही पंडालों की इस अस्थायी बसावट को बाल गंगाधर तिलक के सम्मान में तिलकनगर नाम दिया।
यूपी: अब बस चलाने से पहले ड्राइवरों का होगा ‘शराब टेस्ट’; कोहरे में गाड़ी की रफ्तार 40KM प्रति घंटा रहेगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार शरद ऋतु और ठंड के मौसम में यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह सतर्क है। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद में प्रदेश में बस यात्रियों को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और निर्बाध परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से परिवहन विभाग द्वारा विशेष दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इसके तहत कोहरे और दृश्यता में कमी जैसी परिस्थितियों में बसों का संचालन अत्यंत सावधानी से किये जाने, रात्रिकालीन सेवाओं को आवश्यकता अनुसार सीमित करने और यात्रियों को सुरक्षा उपायों की जानकारी देने के निर्देश दिए गए हैं।
कोहरे में बसों की गति 40 किमी प्रति घंटा से अधिक न हो
उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने परिवहन निगम एवं संबंधित अधिकारियों को शरद ऋतु/ठंड के मौसम में बसों के सुरक्षित एवं नियंत्रित संचालन को लेकर विस्तृत आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कोहरे और दृश्यता में कमी जैसी परिस्थितियों में बसों का संचालन अत्यंत सावधानी से किया जाना आवश्यक है और यात्रियों को सुरक्षित यात्रा मुहैया कराना प्रदेश सरकार का दायित्व है।
परिवहन मंत्री ने निर्देश दिए हैं कि कोहरे की स्थिति में बसों की गति 40 किमी प्रति घंटा से अधिक न हो, जबकि अत्यधिक कोहरे में बस को किसी सुरक्षित स्थान पर रोककर विजिबिलिटी सामान्य होने पर ही आगे संचालन किया जाए। बस अड्डों पर पब्लिक एड्रेस सिस्टम से लगातार एनाउंसमेंट कर यात्रियों को सुरक्षा उपायों की जानकारी देने के निर्देश भी दिए गए हैं।
Kanpur: दुग्ध वाहन और ऑटो में टक्कर, चालकों में चले लात-घूंसे, होमगार्ड से भी की बदसलूकी, एक घंटे लगा जाम
कानपुर में नजीराबाद थाना क्षेत्र के सरोजनीनगर चौराहे पर मंगलवार सुबह ऑटो और दुग्ध वाहन में टक्कर हो गई। नशे में धुत चालक ने ऑटो को बीच सड़क पर तिरछा खड़ा कर दिया। इसके बाद ऑटो चालक और दुग्ध वाहन के चालक के बीच जमकर लात-घूंसे चले। इससे वहां से गुजर रही एंबुलेंस, कैश वैन समेत कई वाहन जाम में फंस गए। होमगार्ड ने रोकने की कोशिश की, तो दोनों ने उससे भी धक्का-मुक्की की।बीचबचाव के बाद दोनों अपने वाहन लेकर चले गए। जवाहरनगर के अमरनाथ दुबे दुग्ध वाहन के चालक हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह गुमटी से वाहन लेकर कालपी रोड होते विजयनगर जा रहे थे। गुमटी में उनके आगे शराब के नशे में ऑटो लेकर चल रहा चंद्रनगर निवासी धीरज साइड नहीं दे रहा था। सरोजनीनगर चौराहे पर ऑटो में टक्कर हो गई। इसे लेकर ही दोनों में विवाद हुआ था।सीसीटीवी कैमरे दिखाए जाएंगे
किसी तरह वहां से निकले, तो ऑटो चालक ने चेन फैक्टरी चौराहे के आगे बीच सड़क ऑटो लगाकर रोक लिया। करीब एक घंटे तक सड़क पर ड्रामा चला। इससे सड़क पर जाम लगा रहा। नजीराबाद थाने के एसएसआई ज्ञानेश कुमार सिंह ने बताया कि थाने में कोई सूचना नहीं आई। फिर भी सीसीटीवी कैमरे दिखाए जाएंगे। मामले की जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
UP: ‘पार्टनर के साथ जुड़ना मेरी बड़ी गलती..’, दो पेज के नोट में लिखीं ये बातें; नस काटी, फिर फंदा लगाकर दी जान
कानपुर के बर्रा विश्वबैंक कॉलोनी डी ब्लॉक में सोलर पैनल रूफ फिटिंग का व्यापार करने वाले ओमेंद्र सिंह (46) ने सोमवार रात सात बार चाकू से हाथ की नस काटने की कोशिश की फिर फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने व्यापारी के पास से सुसाइड नोट बरामद किया है जिसमें व्यापार में पार्टनर को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है।जानकारी होने पर भाई का उससे विवाद हुआ था। इसके बाद से भाई काफी तनाव में था। सोमवार रात करीब नौ बजे ओमेंद्र घर आया और दूसरे तल पर बने कमरे में चला गया। उस दौरान परिवार के अन्य सदस्य प्रथम तल पर थे।
पहले उसने अपने हाथ की कलाई पर चाकू से कई वार किए। इससे फर्श पर खून की छींटे फैल गई। इसके बाद उसने पंखे से मफलर का फंदा बनाकर उससे लटक जान दे दी। बर्रा इंस्पेक्टर रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी के घर दबिश दी गई है लेकिन वह भाग निकला। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
पार्टनर के साथ जुड़ना मेरी बड़ी गलती… योगी जी न्याय दिलाना…
मेरी मौत का जिम्मेदार दामोदरनगर का रहने वाला मेरे व्यापार में पार्टनर है। मेरा सोलर का काम करना… पार्टनर के साथ जुड़ना मेरी सबसे बड़ी गलती थी। माननीय योगी जी… मेरे मरने के बाद मेरे परिवार को कतई परेशान न किया जाए विनम्न निवेदन है…।
आप बेहद न्याय प्रिय हैं… मैं आपका बहुत बड़ा प्रशंसक रहा हूं। मैंने जीवन में कोई काम ऐसा नहीं किया जो गलत हो। जीवन भर ईमानदार रहा इससे मेरा यह हाल हुआ… दो पन्ने के सुसाइड नोट में ओमेंद्र ने अपने पार्टनर को ही अपनी मौत का दोषी बताया है।
UP School Closed: 8वीं तक के स्कूलों में छुट्टियां… बीएसए ने जारी किए आदेश; जानें यहां कब खुलेंगे विद्यालय
यूपी के मेरठ जिले में बढ़ती हुई कड़ाके की ठंड और घने कोहरे को देखते हुए प्रशासन ने छात्रों के स्वास्थ्य की सुरक्षा को प्राथमिकता दी है। नर्सरी से कक्षा आठवीं तक के सभी बोर्डों (सीबीएसई, आईसीएसई, यूपी बोर्ड सहित) के स्कूलों की छुट्टियों में विस्तार किया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) आशा चौधरी ने आधिकारिक जानकारी देते हुए बताया कि अब 24 दिसंबर और 26 दिसंबर को भी स्कूलों में पूर्ण अवकाश रहेगा।
इससे पहले 25 दिसंबर को क्रिसमस के अवसर पर तथा 27 दिसंबर को गुरु गोविंद सिंह जयंती के उपलक्ष्य में पहले से ही छुट्टी घोषित थी। इसके अलावा 28 दिसंबर को रविवार होने के कारण भी कोई कक्षा नहीं होगी। इस तरह अब स्कूल 29 दिसंबर से फिर से खुलेंगे।

