देशफटाफट ख़बरेंराजनीतिराज्यविदेश Kanpur: आयकर भरने वाली महिलाएं ले रहीं 1000 रुपये विधवा पेंशन, फैमिली आईडी और केवाईसी सत्यापन के दौरान खुलासा By 7bharatnews 24/12/2025 0 13 Share FacebookTwitterPinterestWhatsAppLinkedinReddItEmailPrintTumblrTelegramMixVKDiggLINEViberNaverFlip यह भी पढ़े किडनी रैकेट: स्वरूपनगर-लाजपतनगर के नर्सिंगहोम से जुड़े तार, ‘खूनी खेल’ में शामिल थीं दो टीमें, मददगारों की तलाश 05/04/2026 Auraiya News: बार के सदस्य पर जानलेवा हमले में वकीलों ने दी आंदोलन की चेतावनी 05/04/2026 फफूंद: ट्रेन हादसे में दूल्हे के दोनों पैर कटे, 22 को बरात 05/04/2026 गैस सिलिंडर न लाने पर पत्नी ने दी जान: दुपट्टे से फंदा बनाकर लगाई फांसी, बाजार गया था पति, लौटा तो मिली लाश 05/04/2026 7bharatnewshttps://7bharatnews.in कानपुर में गरीब और बेसहारा विधवा महिलाओं के लिए शुरू की गई पेंशन योजना में फैमिली आईडी और केवाईसी सत्यापन के दौरान चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। मंडल की 3,392 विधवा महिलाएं इनकम टैक्स देने के साथ ही विधवा पेंशन का लाभ उठा रही हैं। इसमें कानपुर की 1818 महिलाएं हैं। मामला उजागर होने के बाद महिला कल्याण निदेशालय ने मंडल के सभी जिलों के जिला प्रोबेशन अधिकारियों (डीपीओ) को लाभार्थियों की सूची भेजकर तत्काल सत्यापन के निर्देश दिए हैं।गरीब विधवा महिलाओं को आर्थिक सहायता पहुंचाने के उद्देश्य से जिला प्रोबेशन विभाग की ओर से प्रत्येक पात्र लाभार्थी को 1000 रुपये प्रति माह, यानी हर तिमाही 3000 रुपये की सहायता राशि सीधे खाते में दी जाती है। कानपुर जिले में 68 हजार से अधिक विधवाएं इस योजना का लाभ ले रही हैं। बीते डेढ़ साल से योजना से जुड़े सभी लाभार्थियों का केवाईसी अपडेट और फैमिली आईडी जनरेशन का कार्य चल रहा है। इसी प्रक्रिया में प्रदेश भर में खेल पकड़ में आया। जांच में सामने आया कि प्रदेश में कुल 44,227 महिलाएं ऐसी हैं जो इनकम टैक्स भरने के साथ ही विधवा पेंशन ले रही हैं।तहसील और ब्लाॅक स्तर पर भेज दी है सूची मंडल भर के जिलों की बात करें तो स्थिति और भी चौंकाने वाली है। यहां 3,392 विधवा महिलाएं इनकम टैक्सदाता होने के साथ सरकारी पेंशन ले रही हैं। मंडल में सबसे अधिक कानपुर की 1881 विधवा महिलाएं इनकम टैक्स भरते हुए भी पेंशन का लाभ लेते मिलीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए महिला कल्याण निदेशालय ने मंडल के सभी जिलों के डीपीओ को पत्र जारी कर लाभार्थियों के गहन सत्यापन के निर्देश दिए हैं। सत्यापन में अपात्र पाए जाने पर संबंधित महिला का नाम पेंशन सूची से हटाया जाएगा। इसको लेकर जिला प्रोवेशन अधिकारी ने सूची तहसील और ब्लाॅक स्तर पर भेज दी है। मंडल के जिलों में इनकम टैक्स भरने वालों की संख्या कानपुर नगर- 1881 कानपुर देहात- 333 कन्नौज- 276 औरैया- 258 इटावा- 337 फर्रुखाबाद- 307 निदेशालय से टैक्स देने वाली महिलाओं की सूची जारी की गई है। जिले में 1881 लाभार्थियों का सत्यापन कराया जाएगा। तहसील और ब्लाॅकों को सूची भेज दी गई है। वहीं, अपने कर्मचारियों से भी सत्यापन कराऊंगा। -विकास सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी Share FacebookTwitterPinterestWhatsAppLinkedinReddItEmailPrintTumblrTelegramMixVKDiggLINEViberNaverFlip Previous articleUP: ‘पार्टनर के साथ जुड़ना मेरी बड़ी गलती..’, दो पेज के नोट में लिखीं ये बातें; नस काटी, फिर फंदा लगाकर दी जानNext articleKanpur: दुग्ध वाहन और ऑटो में टक्कर, चालकों में चले लात-घूंसे, होमगार्ड से भी की बदसलूकी, एक घंटे लगा जाम - Advertisement - ट्रेंडिंग न्यूज़ किडनी रैकेट: स्वरूपनगर-लाजपतनगर के नर्सिंगहोम से जुड़े तार, ‘खूनी खेल’ में शामिल थीं दो टीमें, मददगारों की तलाश 05/04/2026 Auraiya News: बार के सदस्य पर जानलेवा हमले में वकीलों ने दी आंदोलन की चेतावनी 05/04/2026 फफूंद: ट्रेन हादसे में दूल्हे के दोनों पैर कटे, 22 को बरात 05/04/2026 LEAVE A REPLY Cancel reply Comment: Please enter your comment! Name:* Please enter your name here Email:* You have entered an incorrect email address! Please enter your email address here Website: Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment. Advertisement अन्य खबरे किडनी रैकेट: स्वरूपनगर-लाजपतनगर के नर्सिंगहोम से जुड़े तार, ‘खूनी खेल’ में शामिल थीं दो टीमें, मददगारों की तलाश 05/04/2026 Auraiya News: बार के सदस्य पर जानलेवा हमले में वकीलों ने दी आंदोलन की चेतावनी 05/04/2026 फफूंद: ट्रेन हादसे में दूल्हे के दोनों पैर कटे, 22 को बरात 05/04/2026 गैस सिलिंडर न लाने पर पत्नी ने दी जान: दुपट्टे से फंदा बनाकर लगाई फांसी, बाजार गया था पति, लौटा तो मिली लाश 05/04/2026 लखनऊ: मौसम ने एक ही दिन में बदले कई रंग, दोपहर को तेज धूप के बाद रात में आंधी-बारिश; तस्वीरों में देखें कहानी 05/04/2026