Thursday, February 19, 2026
Home Blog Page 84

आजमगढ़ कोडीन कफ सिरप में मिली गड़बड़ी,

0

आजमगढ़ – कोडीन कफ सिरप में मिली गड़बड़ी, 8 मेडिकल स्टोरों का लाइसेंस रद्द, औषधि बिक्री व नियमों का अनुपालन नहीं, अनुपालन में अनियमितता आई सामने , जहानगंज, दीदारगंज, तरवां व अन्य जगह एक्शन

सीतापुर निर्माणाधीन जिला अस्पताल का निरीक्षण,

0

सीतापुर- निर्माणाधीन जिला अस्पताल का निरीक्षण, DM ने स्थलीय निरीक्षण कर देखी व्यवस्थाएं, कार्यदाई संस्था के प्रतिनिधि को दिशा निर्देश, निर्माण सामग्री पर विशेष ध्यान देने के निर्देश

इटावा वाहन चोर गिरोह के 11 शातिर गिरफ्तार

0

इटावा – वाहन चोर गिरोह के 11 शातिर गिरफ्तार, 13 चोरी की बाइकें, 1 इंजन,12 नंबर प्लेट बरामद, 2 अवैध तमंचे, 2 कारतूस, 2 अवैध चाकू जब्त, बाइकों के पार्ट्स बदलकर बेचने का खुलासा, सैफई पीजीआई पार्किंग से हो रही थी वाहन चोरी, सैफई थाना पुलिस ने 11 शातिरों को दबोचा

 

जालौन माघ मेले की तैयारी को लेकर अलर्ट

0

जालौन – माघ मेले की तैयारी को लेकर अलर्ट, डीएम-एसपी ने स्टेशन में लिया जायजा, रेलवे अधिकारियों संग मेले को लेकर बैठक, GRP, RPF व रेल अधिकारियों को दिए निर्देश

बलिया सड़क सुरक्षा माह अभियान का शुभारंभ,

0

बलिया- सड़क सुरक्षा माह अभियान का शुभारंभ, DM ने वैन को हरी झंडी दिखाई , यातायात नियमों के प्रति बढ़ेगी जागरुकता- DM

देवरिया उर्स मेले का नहीं दिया परमिशन

0

देवरिया – उर्स मेले का नहीं दिया परमिशन, जिला प्रशासन ने नहीं दी इजाजत, जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर, मजार पर भारी पुलिस फोर्स तैनात, शाहिद सैयद अब्दुल गनी शाह बाबा मजार का मामला

इंदौर में नर्मदा की पाइपलाइन में ड्रेनेज का पानी मिल जाने से कई लोगों की मौतें

0

इंदौर में नर्मदा की पाइपलाइन में ड्रेनेज का पानी मिल जाने से कई लोगों की मौतें हुई हैं.इंदौर में दूषित पानी के कारण लोगों की मौतें होने पर और उस मामले में प्रधानमंत्री मोदी की चुप्पी पर कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बीजेपी को घेरा है.खड़गे ने सोशल मीडिया पर कहा है, “जल जीवन मिशन और स्वच्छ भारत अभियान का ढिंढोरा पीटने वाले नरेंद्र मोदी जी हमेशा की तरह इंदौर में दूषित पानी पीने से हुई मौतों को लेकर मौन हैं.”कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, “यह वही इंदौर शहर है जिसने केंद्र सरकार के स्वच्छ सर्वेक्षण में लगातार आठवीं बार सबसे साफ शहर का ख़िताब जीता है. ये शर्मनाक बात है कि यहां पर भाजपा के निकम्मेपन के चलते लोग साफ़ पानी के मोहताज हैं.”उन्होंने आगे कहा, “11 साल से देश केवल लंबे-चौड़े भाषण,झूठ-प्रपंच, खोखले दावे, डबल-इंजन की डींगें सुन रहा है.जब मंत्री जी से सवाल पूछा जाता है तो वो गाली-गलौज पर उतर आते हैं.

 

सत्ता के अहंकार में उल्टा पत्रकार पर हावी हो जाते हैं.”

*इंदौर में दूषित पानी से लोगों की मौत, कांग्रेस ने पीएम मोदी की ‘चुप्पी’ पर उठाए सवाल*…..

इंदौर में नर्मदा की पाइपलाइन में ड्रेनेज का पानी मिल जाने से कई लोगों की मौतें हुई हैं.

इंदौर में दूषित पानी के कारण लोगों की मौतें होने पर और उस मामले में प्रधानमंत्री मोदी की चुप्पी पर कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बीजेपी को घेरा है.

खड़गे ने सोशल मीडिया पर कहा है, “जल जीवन मिशन और स्वच्छ भारत अभियान का ढिंढोरा पीटने वाले नरेंद्र मोदी जी हमेशा की तरह इंदौर में दूषित पानी पीने से हुई मौतों को लेकर मौन हैं.”

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, “यह वही इंदौर शहर है जिसने केंद्र सरकार के स्वच्छ सर्वेक्षण में लगातार आठवीं बार सबसे साफ शहर का ख़िताब जीता है.

ये शर्मनाक बात है कि यहां पर भाजपा के निकम्मेपन के चलते लोग साफ़ पानी के मोहताज हैं.”

उन्होंने आगे कहा, “11 साल से देश केवल लंबे-चौड़े भाषण,

झूठ-प्रपंच, खोखले दावे, डबल-इंजन की डींगें सुन रहा है.

जब मंत्री जी से सवाल पूछा जाता है तो वो गाली-गलौज पर उतर आते हैं.

सत्ता के अहंकार में उल्टा पत्रकार पर हावी हो जाते हैं.”

बिधूना हेल्पलाइन नंबरों की एंटी रोमियो टीम ने दी जानकारी

0

बिधूना। जिले में मिशन शक्ति के तहत अभियान चलाकर महिलाओं व छात्राओं को जागरूक किया जा रहा है। इसके तहत बिधूना कोतवाली क्षेत्र में बृहस्पतिवार को मिशन शक्ति के तहत महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के उद्देश्य से जागरूकता अभियान चलाया गया। विभिन्न जगहों पर पुलिस टीम ने महिलाओं और बालिकाओं से संवाद किया। साथ ही महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, चिकित्सा सहायता 108, बाल सहायता नंबर 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930 की जानकारी दी। पुलिस ने साइबर क्राइम पोर्टल के बारे में भी बताया। इसके अलावा सदर कोतवाली की एंटी रोमियो टीम ने भी बाजार और भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर पहुंचकर लोगों को महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। (संवाद)

Auraiya News: मां की छांव में मिल जाएगी आन, बान और शान

0

औरैया। नव वर्ष की पूर्व संध्या व वीर विजय हनुमान मंदिर में बुधवार देर शाम भागवत कथा के समापन पर कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें ओज, हास्य, व्यंग व श्रृंगार के कवियों ने अपनी कविताओं से समा बांध दिया।मंच पर कवि अजय अंजाम ने भक्ति से जुड़ी मां की महिमा का बखान करते हुए पढ़ा- मां की छांव में रहेंगे तो मिलेगी आन, बान और शान। इस पर तालियों की गूंज शुरू हो गई। इंडियन ऑयल पुलिस चौकी के पास स्थित भागवत पंडाल के मंच पर हुए कवि सम्मेलन का शुभारंभ दिबियापुर नगर पंचायत चेयरमैन राघव मिश्रा, रानू अवस्थी ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इसके बाद कवियत्री रश्मि मनोज अग्निहोत्री की सरस्वती वंदना से कविताओं की शुरुआत हुई।

राष्ट्रीय कवि अजय अंजाम की दहाड़ती शैली में पड़ी गईं कविताओं ने पंडाल में जोश भर दिया। कवि रोहित चौधरी ने जब पढ़ा कि नशा जो तेरे सिर पर है, वो सारा झाड़ दिया होता, तेरी छाती पर चढ़कर खूंटा अगर गाढ़ दिया होता सुनकर श्रोता जोश से भर गए। इसके अलावा निर्मल पांडेय, दिनेश संघर्षी, उमेश द्विवेदी, योगेश दीक्षित, कृष्ण कुमार कृष्णा व आलोक अग्निहोत्री ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया। इस मौके पर परशुराम सेवा समिति के अध्यक्ष राजमणि तिवारी, सत्यनारायण मिश्रा आदि ने कवियों व अतिथियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में मोहित सिंह सिकरवार, बीएसए संजीव कुमार, अनिल दीक्षित, रजनीश सिकरवार, हरियोगेश मिश्रा, रमाशंकर पांडेय, कृपानाथ तिवारी,सन्नू तिवारी व नितिन तिवारी आदि मौजूद रहे।

Auraiya News: पूर्व विधायक सेंगर के समर्थन में उतरी क्षत्रिय महासभा

0

औरैया। दुष्कर्म के आरोपी उन्नाव के पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर का अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने समर्थन करने का एलान किया है। इसे लेकर महासभा के पदाधिकारियों ने बैठक कर पूर्व विधायक को न्याय दिलाने को लेकर रणनीति बनाई।शहर के जालौन चौराहे के निकट स्थित महाराणा प्रताप भवन में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की बैठक हुई। इसमें संगठन के संरक्षक कुंवर रविंद्र सिंह कुशवाह ने कहा कि उन्नाव के पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर पर दुष्कर्म का जो आरोप लगाया है, वो गलत है। प्रारंभिक रिपोर्ट में पूर्व विधायक का नाम न होना, घटना के दो माह बाद उन्हें आरोपी बनाया जाना संदेह पैदा करता है। दबाव बनाकर उन्हें उस जुर्म में फंसाया जा रहा है, जो उन्होंने किया ही नहीं है।

ऐसी संकट की घड़ी में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा उनके साथ खड़ी है। बैठक में पिछले दिनों केनरा बैंक के मैनेजर पद से सेवानिवृत्त हुए संगठन के जिलाध्यक्ष राम कृपाल सेंगर का पदाधिकारियों ने स्मृति चिह्न देकर सम्मान किया। बैठक में राजेश सिंह कुशवाह, विजय सिंह तोमर, दिनकर प्रताप सिंह समेत काफी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।