Friday, February 20, 2026
Home Blog Page 135

ढाई साल के मासूम को ऐसी बीमारी, जिसका इलाज 9 करोड़ में, मां-बाप ने MP की महिलाओं से मांगे 10-10 रुपए

0

इंदौर : इंदौर में कलेक्टर जनसुनवाई के दौरान एक मार्मिक मामला सामने आया, जब राजगढ़–ब्यावरा निवासी मां सारिका शर्मा अपनी ढाई साल की मासूम बेटी अनिका के इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लेकर पहुंचीं। बच्ची SMA टाइप–2 (Spinal Muscular Atrophy) जैसी बेहद दुर्लभ बीमारी से पीड़ित है, जिसका इलाज भारत में संभव नहीं है। इसका उपचार अमेरिका में होता है और इसके लिए लगभग 9 करोड़ रुपए की आवश्यकता है।महिला ने जनसुनवाई में रोते हुए कहा, कि अगर हर लाड़ली बहन सिर्फ 10 रुपए दे दे, तो मेरी बच्ची की जान बच सकती है। उनकी यह गुहार सुनकर वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। जिसके बाद कलेक्टर शिवम वर्मा ने इस गंभीर मामले को प्राथमिकता देते हुए कहा कि प्रशासन हर संभव मदद करेगा। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि उद्योगपतियों, सामाजिक संस्थाओं और शहर के नागरिकों से संपर्क कर बच्ची के इलाज के लिए राशि जुटाने का प्रयास किया जाए। कलेक्टर ने शहरवासियों से भी आर्थिक सहायता की अपील की है, ताकि मासूम अनिका को समय रहते इलाज मिल सके।

 

दिल्ली एम्स में जारी है प्राथमिक इलाज

मासूम अनिका का फिलहाल इलाज दिल्ली एम्स में चल रहा है, लेकिन आगे का उपचार ना मिलने पर स्थिति बेहद गंभीर हो सकती है। पिछले कई महीनों से परिवार हर दरवाज़े पर दस्तक दे रहा है।

अगले 2 साल के लिए Mahindra की तगड़ी प्लानिंग, 8 नए SUV’s सड़कों पर मचाएंगे धमाल

0

नेशनल डेस्क : महिंद्रा एंड महिंद्रा भारतीय एसयूवी मार्केट में अपना दबदबा बनाए रखने के लिए जोरदार तैयारी कर रही है। कंपनी के फैंस को एसयूवी का जबरदस्त क्रेज है और अब अगले दो सालों में कई सेगमेंट्स में नई इलेक्ट्रिक और आईसीई (पेट्रोल-डीजल) मॉडल्स लॉन्च होने वाली हैं। कई टेस्टिंग म्यूल्स स्पॉट होने से पाइपलाइन का अंदाजा लगाया जा रहा है।

 

BE 6 का एडवेंचर वर्जन: BE Rall-E

महिंद्रा की पाइपलाइन में BE 6 का रग्ड वर्जन BE Rall-E भी शामिल है। यह एडवेंचर फोकस्ड मॉडल होगा जिसमें हैवी बॉडी क्लैडिंग, मजबूत सस्पेंशन ट्यूनिंग और ऑफ-रोड स्टांस दिया जाएगा। पावरट्रेन BE 6 वाले ही इलेक्ट्रिक ऑप्शंस रहने की उम्मीद है। यह मॉडल 2026 में लॉन्च हो सकता है और ऑफ-रोड लवर्स के लिए परफेक्ट रहेगा।

 

आने वाली प्रमुख नई एसयूवी

 

थार ईवी: कंपनी ने पहले ही थार ईवी कॉन्सेप्ट (Thar.e) दिखाया है। यह मौजूदा थार का 5-डोर इलेक्ट्रिक वर्जन होगा जो जीरो एमिशन के साथ दमदार ऑफ-रोडिंग देगा। लॉन्च 2026 में संभावित है।

 

इलेक्ट्रिक स्कॉर्पियो: महिंद्रा इलेक्ट्रिक स्कॉर्पियो पर भी काम कर रही है। अगर ग्रीन सिग्नल मिला तो यह विजन एस कॉन्सेप्ट से इंस्पायर्ड होगी और ब्रैंड के नए NU_IQ आर्किटेक्चर पर बनेगी।

 

कॉम्पैक्ट क्रॉसओवर: विजन एक्स बेस्ड छोटी एसयूवी आने की उम्मीद है। साथ ही XUV 3XO बेस्ड कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक एसयूवी को कई बार टेस्टिंग में देखा गया है।

 

XUV700 फेसलिफ्ट: 2026 में लॉन्च होने वाली पहली बड़ी अपडेट XUV700 फेसलिफ्ट होगी। इसमें नए बंपर, अपडेटेड हेडलैंप्स, नए अलॉय व्हील्स और ट्रिपल स्क्रीन डैशबोर्ड के साथ नया केबिन लुक मिलेगा।

 

XUV.e8 (संभावित XEV 9S): महिंद्रा का सबसे बड़ा लॉन्च थ्री-रो इलेक्ट्रिक एसयूवी XUV.e8 होगा, जो XEV 9S नाम से आ सकती है। दो बैटरी ऑप्शंस के साथ यह सिंगल चार्ज में 500 किमी से ज्यादा रेंज देगी। इसका ग्लोबल डेब्यू 27 नवंबर 2025 को होने वाला है और सेल 2026 में शुरू हो सकती है।

महिंद्रा की यह नई लाइनअप इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा देने के साथ-साथ ट्रेडिशनल एसयूवी फैंस को भी खुश करेगी। कंपनी INGLO प्लेटफॉर्म पर फोकस कर रही है, जिससे पावरफुल और लंबी रेंज वाली EVs आएंगी। आने वाले दिनों में और डिटेल्स सामने आएंगी, लेकिन महिंद्रा का यह अटैक एसयूवी सेगमेंट को और रोमांचक बनाने वाला है।

सनातन एकता पदयात्रा में सड़क पर दिखा हिंदुओं का चलता समुद्र, हनुमान जी की पूंछ में आग लगाने की कोशिश वालों के घर जल गए-बागेश्वर

0

छतरपुर: दिल्ली से वृंदावन तक सनातन हिंदू एकता पदयात्रा के निर्विघ्न संपन्न होने पर बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने सभी पदयात्रियों एवं प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े रहने वालों का धन्यवाद किया है।

पूरी दुनिया ने हिंदुओं का ज्वार भाटा देखा-शास्त्री

शास्त्री ने कहा कि पूरी दुनिया ने हिंदुओं का ज्वार भाटा देखा है। यह हिंदुओं का सड़क पर चलने वाला समुद्र था। सबने भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने का जो प्रण लिया है वह सभी के एकजुट बने रहने से अवश्य पूरा होगा। शास्त्री ने कहा कि अगर अंगूर गुच्छे में रहे तो वो कीमती रहता है और गुच्छे से टूट जाए तो कीमत घट जाती है, इसलिए हिंदुओं को इकट्टे रहना है।

7 नवंबर से दिल्ली के कात्यायनी शक्तिपीठ से शुरू हुई सनातन हिंदू एकता पदयात्रा के 16 नवंबर को विश्राम होने के समय महाराज श्री ने बांके बिहारी के दर्शन किए और वापस बागेश्वर धाम आ गए। उन्होंने मंगलवार को बालाजी के दर्शन करते हुए उनकी पूजा अर्चना की।

आतंकवादी पीछे लगे,लेकिन बालाजी ने यात्रा नहीं रुकने दी

पुरानी पेशी का दरबार लगाते हुए सबको आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि हनुमान जी के प्रभाव से यात्रा निर्विघ्न संपन्न हुई। सभी लोग हनुमान जी पर भरोसा रखें, सब संकट दूर हो जाएंगे। इतनी बड़ी यात्रा के बीच कई झंझट आए, आतंकवादी पीछे लगे, फरीदाबाद में भारी विस्फोटक मिला, हथियार मिले, इन सबका मकसद यात्रा को रोकना था लेकिन बालाजी ने यात्रा नहीं रुकने दी।

हनुमान जी की पूंछ में आग लगाने की कोशिश वालों के घर जल गए, पूंछ सुरक्षित है

उन्होंने कहा कि जिस तरह से सिर्फ कठपुतली दिखाई देती है लेकिन कठपुतली को चलाने वाला कोई और होता है। ठीक उसी तरह से हम सब पदयात्री के रूप में दिखाई देते रहे लेकिन चलाते बालाजी रहे। उन्होंने कहा कि हनुमान जी की पूंछ पर आग लगाने की कोशिश वालों के घर जल गए, पूंछ सुरक्षित है।

पदयात्रा की 3 सफलताएं- हिंदुओं में एकता, सामाजिक समरसता भोज, वृंदावन की मदिरा दुकान का विरोध

बागेश्वर महाराज ने कहा कि पदयात्रा का संदेश दूर-दूर तक जा रहा है। इस पदयात्रा की तीन सफलताएं त्वरित दिखाई दे रही है। पहली सफलता यह कि हिंदू एकता को इससे ताकत मिली है। दूसरी सफलता समरसता का संदेश है। रास्ते में जहां भी उन लोगों के साथ बैठकर भोजन पाया जिन्हें लोग अछूत कहते हैं वहां उन गांवों में समरसता की चर्चा हुई। सभी ने छुआछूत मिटाकर सबके साथ एक भाव रखने का काम शुरू किया। तीसरी सफलता वृंदावन में मदिरा की खुली दुकान को बंद करने की कार्रवाई शुरू होना है।

 

 

iPhone 18 vs Samsung Galaxy S26: दोनों में से कौन सा स्मार्टफोन मारेगा बाजी? लीक्स में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

0

नेशनल डेस्क : अभी iPhone 17 सीरीज की चर्चा भी ठंडी नहीं हुई कि 2026 के दो सबसे बड़े फ्लैगशिप Apple iPhone 18 और Samsung Galaxy S26 को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म हो गया है। दोनों कंपनियां अगले साल एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देने की पूरी तैयारी में हैं। नए डिजाइन, 2nm चिपसेट, दमदार AI फीचर्स और अपग्रेड कैमरे के साथ ये फोन प्रीमियम स्मार्टफोन मार्केट में तहलका मचाने वाले हैं। आइए जानते हैं दोनों फोनों की संभावित ताकत और कमजोरियां।

iPhone 18 सीरीज

लीक रिपोर्ट्स के अनुसार, Apple iPhone 18 लाइनअप में चार मॉडल्स iPhone 18, iPhone 18 Plus, iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max शामिल हो सकते हैं। चर्चा है कि iPhone Air 2 को फिलहाल होल्ड पर रखा गया है। सबसे बड़ा हाईलाइट होगा Apple का नया A20 Bionic चिपसेट, जो दुनिया का पहला 2nm प्रोसेस बेस्ड चिप होने का दावा कर रहा है।

यह चिप गजब की एनर्जी एफिशिएंसी, सुपरफास्ट परफॉर्मेंस और नेक्स्ट-लेवल Apple Intelligence फीचर्स देगी। यूजर्स को और भी एडवांस्ड जनरेटिव AI, नई सिरी, टेक्स्ट-टू-इमेज जनरेशन जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। डिजाइन की बात करें तो पूरी सीरीज पहले से कहीं ज्यादा पतली और स्लीक होने वाली है।

Samsung Galaxy S26

सैमसंग अपना फ्लैगशिप हमेशा की तरह जनवरी-फरवरी 2026 में लॉन्च कर सकता है। Galaxy S26 सीरीज में तीन मॉडल S26, S26 Plus और S26 Ultra आने की उम्मीद है। पावर के लिए इसमें क्वालकॉम का Snapdragon 8 Elite Gen 5 या सैमसंग का अपना नया Exynos 2600 चिपसेट दिया जा सकता है।

बैटरी 4300mAh तक हो सकती है, जबकि डिस्प्ले 6.27 इंच की होगी जो पिछले मॉडल से थोड़ी बड़ी है। सैमसंग भी M14 OLED पैनल का इस्तेमाल करेगा यही पैनल Apple और Google इस्तेमाल करते हैं जिससे ब्राइटनेस और एनर्जी एफिशिएंसी में जबरदस्त सुधार आएगा। कैमरा डिपार्टमेंट में नया 50MP प्राइमरी सेंसर मिलने की चर्चा है। AI फीचर्स में भी सैमसंग Apple को टक्कर देने की पूरी तैयारी में है।

कौन पड़ेगा किस पर भारी?

परफॉर्मेंस और AI में Apple का 2nm चिप फिलहाल आगे नजर आ रहा है।

बैटरी लाइफ और डिस्प्ले साइज में सैमसंग थोड़ा बढ़त बना सकता है।

डिजाइन के मामले में iPhone 18 का अल्ट्रा-स्लिम लुक लोगों को ज्यादा पसंद आ सकता है

रॉबर्ट वाड्रा दोबारा शादी कर लो’, भाजपा नेता की भड़काऊ टिप्पणी पर बवाल, बिहार चुनाव नतीजों से जोड़ा…

0

भोपाल : वायनाड सांसद प्रियंका गांधी के पति और भाजपा के पूर्व सांसद रॉबर्ट वाड्रा पर भाजपा नेता की टिप्पणी को लेकर मध्य प्रदेश की सियासत गर्मा गई है। ये टिप्पणी बिहार विधानसभा चुनाव से जुड़ी है। मामले में जहां कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधा है और इसे ऊल जलूल बयान करार दिया है। मामला रॉबर्ट वॉड्रा के मध्य प्रदेश दौरे से जुड़ा हुआ है। जहां सोमवार को रॉबर्ट वाड्रा एक दिवसीय धार्मिक यात्रा पर तीर्थनगरी ओंकारेश्वर पहुंचे थे। यहां उन्होंने ब्रह्मपुरी घाट पर नर्मदा पूजन किया। इसी दौरान मीडिया से चर्चा के दौरान उन्होंने कहा था कि बिहार चुनाव के परिणाम से बिहार की जनता खुश ही नहीं है। वहां 10-10 हजार रुपए देकर लोग खरीदे गए। देश और बिहार की जनता इससे खुश नहीं है। मेरा मानना है कि यदि वहां दोबारा चुनाव हो और बैलेट से हो तो बिहार की जनता दिखाएगी कि परिणाम बदलेगा।

दोबारा शादी करने की सलाह दी

रॉबर्ट वॉड्रा के बिहार में दोबारा चुनाव वाले बयान पर भोपाल के पूर्व सांसद और भाजपा नेता आलोक संजर ने टिप्पणी कर दी। उन्होंने कहा कि- दोबारा शादी करना संभव नहीं तो दोबारा चुनाव कैसे संभव। उन्होंने फेसबुक पर कमेंट किया कि तुम भी दोबारा विवाह करो, तुम्हारे से दोनों परिवार वाले नाखुश हैं। फिर दोबारा चुनाव करवा देंगे, दुखी लोगों…।

कांग्रेस ने बयान को बताया ऊल जलूल

कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव बरोलिया ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि यही आरएसस और भाजपा की संस्कृति है। ये एक तरफ तो महिलाओं की सम्मान की बात करते हैं। दूसरी तरफ ये ऊल-जलूल बयान देते फिरते हैं।

2026 में आ रही गजब की 10 मूवीज जो थिएटर में जाने के लिए कर देगी मजबूर, देंखे लिस्ट

0

नेशनल डेस्क : साल 2025 अब अलविदा कहने को तैयार है और नया साल 2026 इंडियन सिनेमा के लिए ब्लॉकबस्टर साल साबित होने वाला है। साउथ से बॉलीवुड तक एक के बाद एक धमाकेदार फिल्में रिलीज होने वाली हैं जिनमें माइथोलॉजी, हॉरर-कॉमेडी, वॉर ड्रामा, एक्शन और सस्पेंस का तगड़ा डोज होगा। थलपति विजय से प्रभास, रजनीकांत से शाहरुख खान तक सभी सुपरस्टार्स अगले साल बॉक्स ऑफिस पर बवाल मचाने आ रहे हैं। आइए एक नजर डालते हैं 2026 की टॉप 10 मोस्ट अवेटेड फिल्मों पर:

 

जन नायकन

थलपति विजय की राजनीतिक एक्शन ड्रामा। बॉबी देओल का नेगेटिव रोल और पूजा हेगड़े की मौजूदगी इसे और खास बना रही है। नए साल की शुरुआत धमाकेदार होगी!

 

द राजा साब

प्रभास की हॉरर-कॉमेडी फिल्म। उसी दिन थलपति विजय से सीधा क्लैश! 2026 का पहला मेगा क्लैश बॉक्स ऑफिस को आग लगा देगा।

 

बॉर्डर 2

सनी देओल की वार फिल्म। ‘गदर 2’ के बाद फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मल्टीस्टारर कास्ट के साथ ये गणतंत्र दिवस पर देशभक्ति का तूफान लाएगी।

 

टॉक्सिक

‘केजीएफ’ स्टार यश की एक्शन थ्रिलर। कियारा आडवाणी लीड हीरोइन। यश का गैंगस्टर अवतार फैंस को दीवाना बना देगा।

 

पेड्डी

राम चरण की मेगा बजट पीरियड ड्रामा। ‘चिकिरी चिकिरी’ गाना पहले ही वायरल। जाह्नवी कपूर के साथ राम चरण का जलवा देखते ही बनता है।

 

जेलर 2

सुपरस्टार रजनीकांत की ‘जेलर’ का सीक्वल। पहली फिल्म ने 600 करोड़+ का बिजनेस किया था, सीक्वल और बड़ा धमाल मचाएगा।

 

फौजी

प्रभास की एक और बड़ी फिल्म। स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज होने वाली इस एक्शन ड्रामा में प्रभास आर्मी ऑफिसर के रोल में नजर आएंगे।

 

रामायण पार्ट

रणबीर कपूर स्टारर नीता अंबानी प्रोडक्शन की सबसे महंगी भारतीय फिल्म। साई पल्लवी (सीता), यश (रावण) के साथ भव्य माइथोलॉजिकल ड्रामा। दिवाली पर बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड टूटने तय!

 

किंग

शाहरुख खान की एक्शन थ्रिलर। सुजॉय घोष डायरेक्टेड इस मल्टीस्टारर फिल्म का टीजर आते ही सोशल मीडिया पर तहलका मच गया। शाहरुख फैंस के लिए सबसे बड़ा तोहफा।

 

दृश्यम 3

मोहनलाल की सुपरहिट फ्रैंचाइजी का तीसरा पार्ट। बॉलीवुड में अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ भी पाइपलाइन में है, लेकिन मोहनलाल पहले मैदान मारने आ रहे हैं।

 

 

Cholesterol Alert: सावधान! अगर आपको दिख रहे हैं ये लक्षण, तो बढ़ सकता है बैड कोलेस्ट्रॉल, तुरंत करें डॉक्टर से संपर्क

0

नेशनल डेस्कः हमारे शरीर में दो तरह के कोलेस्ट्रॉल पाए जाते हैं, गुड कोलेस्ट्रॉल (HDL) और बैड कोलेस्ट्रॉल (LDL)। जहां गुड कोलेस्ट्रॉल शरीर के लिए फायदेमंद होता है, वहीं बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ने से हृदय रोगों का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। ऐसे में शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने के संकेतों को समय रहते पहचानना बेहद जरूरी है। फोर्टिस अस्पताल के डॉक्टर राहुल भार्गव के अनुसार, शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने के सात प्रमुख लक्षण दिखाई देते हैं। जिनको नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

 

स्किन पर पीली परत जमना: चेहरे, आंखों के आस-पास या कानों के पास त्वचा पर पीली-पीली परत जमने लगती है। यह बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल का साफ संकेत है।

 

बार-बार थकान महसूस होना: यदि बिना किसी भारी काम के भी व्यक्ति को लगातार थकान और कमजोरी महसूस होती है, तो यह कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का लक्षण हो सकता है।

 

सांस फूलना: सीढ़ियां चढ़ते समय या थोड़ा चलने पर भी सांस फूलना, शरीर में कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने का संकेत देता है।

 

छाती में दर्द: बार-बार या हल्का-हल्का सीने में दर्द महसूस होना इस बात का इशारा है कि शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ रहा है।

 

हाई ब्लड प्रेशर: कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ने से हाई बीपी की समस्या हो सकती है, खासकर सर्दियों के मौसम में।

 

हाथ-पैर सुन्न होना: जब कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है, तो रक्त प्रवाह प्रभावित होता है, जिससे हाथों और पैरों में झनझनाहट या सुन्नपन महसूस हो सकता है।

 

पैरों में दर्द: शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल की अधिकता के कारण पैरों में दर्द और भारीपन की शिकायत भी आम हो जाती है।

 

डॉ. भार्गव सलाह देते हैं कि यदि इनमें से कोई भी लक्षण दिखाई दें, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें और नियमित रूप से लिपिड प्रोफाइल टेस्ट करवाएं। साथ ही संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रण में रखा जा सकता है

कानपुर सिपाही की शादी में पहुंची प्रेमिका ने काटा हंगामा,

0

कानपुर- सिपाही की शादी में पहुंची प्रेमिका ने काटा हंगामा, चोरी छिपे दूसरी जगह शादी कर रहा था सिपाही, सिपाही ने शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म-युवती, फेसबुक पर सिपाही सचिन से हुई थी दोस्ती-युवती , सूचना पर युवती ने गेस्ट हाउस में काटा हंगामा

आरोपी सिपाही और परिजन नहीं पहुंचे गेस्ट हाउस,, सिपाही के ऊपर अकबरपुर थाने में पहले से केस दर्ज , कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र में होने जा रही थी शादी

अल फलाह यूनिवर्सिटी के फाउंडर मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार, 19 ठिकानों पर की थी रेड

0

नेशनल डेस्क: दिल्ली में हाल ही में हुए आतंकी धमाके के बाद जांच का दायरा लगातार बढ़ रहा है। इसी बीच प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मंगलवार (18 नवंबर 2025) को अल फलाह यूनिवर्सिटी के फाउंडर मेंबर जवाद अहमद सिद्दीकी को मनी लॉन्ड्रिंग (PMLA) केस में दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। धमाके के आरोपियों का कनेक्शन इस यूनिवर्सिटी से मिलने के बाद से संस्थान पहले ही जांच के घेरे में था।

 

19 ठिकानों पर ED की एक साथ छापेमारी, 48 लाख कैश बरामद

गिरफ्तारी के साथ ही ED ने अल फलाह ग्रुप से जुड़े 19 अलग-अलग ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की। इस दौरान अधिकारियों ने

 

कई महत्वपूर्ण दस्तावेज,

डिजिटल डिवाइस, और

लगभग 48 लाख रुपये कैश बरामद किए।

जांच में यह भी सामने आया कि ट्रस्ट के फंड को गलत तरीके से परिवार की कंपनियों में ट्रांसफर किया जा रहा था।

 

ED की जांच में यूनिवर्सिटी के कई दावे झूठे निकले

ED की कार्रवाई दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की दो FIR पर आधारित है। FIR में आरोप है कि फरीदाबाद स्थित अल फलाह यूनिवर्सिटी ने छात्रों और अभिभावकों को गुमराह करने के लिए कई फर्जी दावे किए।

 

यूनिवर्सिटी ने NAAC की मान्यता होने का दावा किया, जबकि यह झूठ निकला।

उसने खुद को UGC Act की धारा 12(B) के तहत रजिस्टर्ड बताया, लेकिन UGC ने स्पष्ट किया कि विश्वविद्यालय ने कभी आवेदन तक नहीं किया और यह केवल धारा 2(f) के तहत मान्यता प्राप्त है।

इन झूठे दावों का इस्तेमाल कर छात्रों से आर्थिक फायदा उठाया गया।

 

शेल कंपनियों के ज़रिए पैसा घुमाया गया

ED की प्राथमिक जांच में सामने आया कि:

 

अल-फलह चैरिटेबल ट्रस्ट की स्थापना 1995 में हुई और शुरू से इसका पूरा नियंत्रण जवाद सिद्दीकी के पास था।

कंस्ट्रक्शन, कैटरिंग और अन्य सेवाओं के कॉन्ट्रैक्ट सीधे उनकी पत्नी और बच्चों की कंपनियों को दिए गए।

कई शेल कंपनियों का निर्माण किया गया ताकि ट्रस्ट का पैसा घुमाकर निजी कंपनियों में स्थानांतरित किया जा सके।

ग्रुप ने वित्तीय रूप से तेजी से बढ़ोतरी दिखाई, लेकिन यह बढ़ोतरी असली आय से मेल नहीं खाती थी

कौन-कौन लौट रहा भारत…? अमेरिका ने 200 भारतीयों को किया डिपोर्ट, गैंगस्टर बिश्नोई भी फ्लाइट में आएंगे

0

नेशनल डेस्क: अमेरिका ने एक बार फिर सख्त इमिग्रेशन नीति के तहत बड़ा कदम उठाते हुए 200 भारतीयों को डिपोर्ट कर दिया है। इनमें गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई, पंजाब के दो और वांटेड अपराधी तथा 197 अवैध प्रवासी शामिल हैं। ये सभी लोग अमेरिका से विशेष विमान के जरिए भारत लौटा रहे हैं, और यह फ्लाइट कल सुबह 10 बजे दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर लैंड करेगी। यह कदम ट्रंप प्रशासन की सख्त इमिग्रेशन नीति का हिस्सा है। इससे पहले फरवरी 2025 में भी 200 से अधिक भारतीयों को अमेरिका वापस भेज चुका है।

 

डंकी रूट से पहुंचे थे कई लोग

डिपोर्ट किए गए ज्यादातर लोग पंजाब के रहने वाले बताए जाते हैं। इन्हें पहले अमृतसर में उतारा गया था, जहां से इन्हें बसों के जरिए घर भेजा गया था। दोष यह था कि- कई लोगों ने अवैध रूप से अमेरिका में प्रवेश किया, कुछ ने वीजा ओवरस्टे किया, और अधिकांश ने कथित तौर पर “डंकी रूट” यानी कनाडा के रास्ते अवैध प्रवेश की कोशिश की।

 

सैंकड़ों भारतीय पहले ही हो चुके हैं डिपोर्ट

ट्रंप ने चुनावी वादों के तहत अवैध प्रवासियों पर सख्त कार्रवाई शुरू की थी। जनवरी 2025 से मई तक, अमेरिका सैंकड़ों भारतीयों को डिपोर्ट कर चुका है। भारत सरकार ने इस अभियान में सहयोग का आश्वासन दिया है, लेकिन साथ ही वेरिफिकेशन प्रक्रिया को अनिवार्य बताया है। प्रधानमंत्री मोदी ने फरवरी में कहा था कि “भारत अवैध रूप से रहने वालों को वापस लेने को तैयार है।”

 

अनमोल बिश्नोई की वापसी- इंटरनेशनल गैंग नेटवर्क पर बड़ा प्रहार

डिपोर्ट किए गए लोगों की सूची में सबसे चर्चित नाम है-अनमोल बिश्नोई, गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का छोटा भाई। उसे अमेरिका से भारत लाया जा रहा है। उस पर आरोप हैं-

 

बाबा सिद्दीकी और सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में संलिप्तता

सलमान खान के घर हमले की साजिश

देशभर में कई आपराधिक मामले दर्ज