लखीमपुर – भाजपा किसान मोर्चा पदाधिकारी पर जानलेवा हमला, घर मे घुसकर धारदार हथियार से किया गया हमला, किसान मोर्चा महामंत्री दिलीप शुक्ला गंभीर घायल, हमले के मुख्य आरोपी को हिरासत में लिया गया, पढुआ के तेलियार में BJP नेता पर जानलेवा हमला
हमीरपुर- कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू PCS प्री परीक्षा, अपर जिलाधिकारी शाहिदा परवीन ने लिया जायजा, 11 केंद्रों में 2 पालियों में 4992 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा, पहली पाली सुबह 9:30-11:30 तक रहेगी परीक्षा, दूसरी में दोपहर 2:30-4:30 बजे तक होगी परीक्षा, सभी परीक्षा केंद्रों को CCTV कैमरों से किया गया लैस
UKSSSC: कथित पेपर लीक मामले में घिरे उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने अब 12 अक्तूबर को होने वाली परीक्षा स्थगित कर दी है।यूकेएसएसएससी के अध्यक्ष जीएस मार्तोलिया ने शुक्रवार को घोषणा की कि कृषि विभाग में तकनीकी पदों के लिए 12 अक्तूबर को होने वाली परीक्षा स्थगित कर दी गई है। उन्होंने कहा कि आयोग ने अभी तक इस परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र जारी करना शुरू नहीं किया है और अब यह परीक्षा उस तिथि को आयोजित नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि 20-25 पदों के लिए लगभग 600 उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने वाले थे।इससे पहले, सहकारी निरीक्षक वर्ग II और सहायक विकास अधिकारी, सहकारी के 45 पदों के लिए 5 अक्तूबर को होने वाली परीक्षा भी स्थगित कर दी गई थी। आयोग ने कहा कि उम्मीदवारों के अनुरोध पर और आयोग को परीक्षा की अपनी तैयारियों को और मजबूत करने के लिए परीक्षा स्थगित की गई है।आयोग के अध्यक्ष ने कहा कि स्थगित परीक्षाओं का नया कार्यक्रम जल्द ही घोषित किया जाएगा।
अलीगढ़ के खेरेश्वर चौराहे पर सिकंदराराऊ के कचौरा निवासी बाइक शोरूम मालिक अभिषेक गुप्ता के मर्डर में पूजा शकुर पांडेय को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे अलीगढ़ लाया जाएगा, उसके बाद पूछताछ होगी।बाइक शोरूम स्वामी की हत्या में फरार 25 हजार की इनामी निलबिंत महामंडलेश्वर अन्नपूर्णा भारती उर्फ पूजा शकुन पांडेय को पुलिस टीम ने दबोच लिया है। लगातार पीछा कर रही पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। अब अलीगढ़ लाकर उससे अभिषेक हत्याकांड के कारणों पर पूछताछ के बाद जेल भेजा जाएगा। बता दें कि हत्या के बाद पूजा शकुन पांडेय बुर्का पहन कर फरार हुई थी। यहां से गाजियाबाद, वहां से हरिद्वार पहुंची पूजा के पीछे पुलिस लगी हुई थी। इसी तलाशी अभियान में उसे दबोच लिया गया। बाकी विस्तृत जानकारी पुलिस द्वारा बाद में दी जाएगी।
अयोध्या के रामकुमार गुप्ता को मौत ने दो-दो बार चेतने का मौका दिया, लेकिन उसने सबक नहीं लिया। लिहाजा इस बार उसका पूरा परिवार स्वाहा हो गया। उसकी चिता को अग्नि देने वाला परिवार में कोई नहीं बचा तो साले ने अंतिम संस्कार किया। वहीं, नम आंखों से तीनों मासूम बच्चों को सरयू तट पर दफनाया गया। मूलरूप से बस्ती के रहने वाले लाल बहादुर लगभग पांच दशक पूर्व पूराकलंदर के पगलाभारी में रहने लगे थे। ग्रामीणों के अनुसार वह सीधे और सरल थे। लगभग छह साल पहले उनकी मौत हो गई थी। उनका इकलौता बेटा रामकुमार आटा चक्की चलाता था और आतिशबाजी का सामान बेचता था।वर्ष 2023 में दीपावली पर संदिग्ध परिस्थितियों में उसके घर में आग लगी थी, जिसमें उसकी मां शिवपता लगभग 60 फीसदी जल गई थीं। परिवार के अन्य लोग बच गए थे। ग्रामीणों के अनुसार, उस समय भी पटाखा बनाते समय हादसा हुआ था। इस घटना से उसने सबक नहीं लिया। इसके बाद 13 अप्रैल, 2024 को हुए धमाके में पूरा मकान गिर गया था। हादसे में चक्की पर आटा लेने आई गांव के रामकुमार कोरी की बेटी प्रियंका (19) की मौके पर मौत हो गई। धमाके में घायल मां शिवपता (65) की अगले दिन और छठवें दिन उसकी पत्नी बिंदु की मौत हो गई थी। इस घटना में गंभीर रूप से झुलसा रामकुमार लंबे इलाज के बाद अपने तीनों बच्चों को लेकर वापस लौटा तो अपनी रिश्तेदारी में चला गया।
राजधानी लखनऊ के आसपास के छह जिलों को मिलाकर बनाए जा रहे यूपीएससीआर (उत्तर प्रदेश स्टेट कैपिटल रीजन) का दायरा 26 हजार वर्ग किमी का होगा। विकास के तमाम कार्यों के साथ पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए इसमें एक सेंट्रल म्यूजियम बनेगा। इसमें पर्यटक स्थलों के एआई विजुअल्स प्रदर्शित होंगे। हरदोई-सीतापुर राष्ट्रीय राजमार्ग को उद्योग हब के रूप में विकसित किया जाएगा। शुक्रवार को यूपीएससीआर की सर्वे रिपोर्ट की एलडीए कार्यालय में प्रस्तुति हुई। इसमें अधिकारियों के अलावा जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए।
आज लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत विभिन्न नेताओं ने जयप्रकाश नारायण को याद किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। पीएम मोदी ने जयप्रकाश नारायण को भारतीय अंतरात्मा की सबसे निडर आवाजों में से एक बताया।
Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के हजरतगंज इलाके में बीमा धोखाधड़ी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक महिला ने अपने जिंदा पति को मृत घोषित कर बीमा कंपनी से 25 लाख रुपए का क्लेम हासिल कर लिया।
कैसे हुआ फर्जीवाड़ा?
जानकारी के मुताबिक, महिला ने यह रकम अवीवा लाइफ इंश्योरेंस कंपनी से ली। इसके लिए उसने अपने पति के नाम पर फर्जी डेथ सर्टिफिकेट और दूसरे नकली दस्तावेज तैयार किए और बीमा कंपनी में जमा करा दिए। कंपनी को उस समय किसी तरह का शक नहीं हुआ और उसने 25 लाख रुपए की बीमा राशि महिला के खाते में ट्रांसफर कर दी।
पर्दाफाश कैसे हुआ?
मामले का खुलासा तब हुआ जब महिला का पति एक दूसरी ब्रांच में नई बीमा पॉलिसी के लिए गया। वहां उसके दस्तावेजों की जांच के दौरान पता चला कि यह व्यक्ति पहले से ही मृत घोषित किया जा चुका है। इस बात की जानकारी मिलते ही बीमा कंपनी ने आंतरिक जांच शुरू की। जांच में महिला द्वारा जमा किए गए सभी दस्तावेज फर्जी पाए गए।
कंपनी ने की कानूनी कार्रवाई
जांच पूरी होने के बाद, बीमा कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस मामले की रिपोर्ट कोर्ट में जमा की। कोर्ट के आदेश पर हजरतगंज पुलिस ने महिला के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस कर रही है जांच
पुलिस का कहना है कि अभी मामले की गहराई से जांच की जा रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि इस धोखाधड़ी में महिला के अलावा और कौन-कौन शामिल था।
बीमा क्षेत्र में धोखाधड़ी पर सवाल
यह घटना बीमा क्षेत्र में हो रही धोखाधड़ी की घटनाओं पर गंभीर सवाल खड़े करती है। ऐसे मामलों से न केवल बीमा कंपनियों को बड़ा नुकसान होता है, बल्कि आम लोगों का भरोसा भी कमजोर होता है।
Bihar Assembly Elections: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में सीट बंटवारे पर अभी भी फंसी पेंच नजर आ रही है। वहीं अब आरएलएम चीफ उपेंद्र कुशवाहा के आज यानी शनिवार सुबह किए गए पोस्ट से भी ऐसे ही संकेत मिले हैं।
उपेंद्र कुशवाहा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि मीडिया की ख़बरों को खारिज करते हुए लिखा कि “वार्ता अभी पूरी नहीं हुई है” और “इंतजार कीजिए”। इधर-उधर की खबरों पर मत जाइए। वार्ता अभी पूरी नहीं हुई है। इंतजार कीजिए…! मीडिया में कैसे खबर चल रही है, मुझको नहीं पता। अगर कोई खबर प्लांट कर रहा है तो यह छल है, धोखा है। आप लोग ऐसे ही सजग रहिए।
बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की नामांकन प्रक्रिया अब अंतिम दौर में पहुंच गई है। पहले चरण में बिहार के 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों (121 Assembly seats in Bihar) पर मतदान होगा। इन जिलों में गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा, समस्तीपुर, सहरसा, खगड़िया, बेगूसराय, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा, पटना, भोजपुर और बक्सर शामिल हैं। इस बार राज्य में दो चरणों में मतदान (Two-phase voting in Bihar) होना है — पहला चरण 6 नवंबर को और दूसरा 11 नवंबर को। वहीं 14 नवंबर को नतीजों की घोषणा की जाएगी।