Thursday, February 12, 2026
Home Blog Page 288

Auraiya News: उमस भरी गर्मी से शाम की बारिश ने दी राहत

0

बिधूना। गुरुवार को दिन में उमस भरी गर्मी से बेहाल लोग शाम 6:45 बजे के बाद मौसम के अचानक करवट बदलने से राहत महसूस करने लगे। आसमान में काले बादलों ने डेरा डाल लिया और झमाझम बारिश शुरू हो गई।बारिश के साथ ही लोगों को उमस से राहत मिली। तापमान में गिरावट हुई। सड़कों पर लोगों ने छाता लगाकर आवागमन किया। गर्मी से परेशान लोग इस फुहार का लुत्फ उठाने के लिए घरों से बाहर निकल आए। शाम के समय गुलजार रहने वाली बाजार में सन्नाटा देखने को मिला। वहीं बारिश की वजह से सड़कों पर जलभराव देखने को मिला।8.6 एमएम बारिश की उम्मीद

कृषि मौसम विभाग के वैज्ञानिक डॉ. रामपलट ने बताया कि गुरुवार को 8.6 एमएम बारिश होने की संभावना है। इससे उमस में राहत मिलेगी। दो दिन तापमान में कोई बदलाव नहीं हुआ है। गुरुवार को तापमान में बढ़ोतरी देखी गई है। गुरुवार को 32 डिग्री सेल्शियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है।

Auraiya News: वायरल बुखार, सर्दी-जुकाम व त्वचा के रोगी बढ़े

0

बिधूना। कभी बारिश और कभी तेज धूप से लोग परेशान हैं। इसके चलते बीमारियां पैर पसार रही हैं। वायरल बुखार, सर्दी-जुकाम व त्वचा रोग जैसी बीमारियों से परेशान मरीजों की भीड़ अस्पतालों में उमड़ रही है।गुरुवार को सीएचसी में मरीजों की संख्या ज्यादा देखने को मिली। अस्पताल के रिकाॅर्ड के अनुसार 255 मरीज अलग-अलग बीमारियों के अस्पताल पहुंचे। इनमें सबसे ज्यादा संख्या वायरल बुखार, पेट दर्द, त्वचा संक्रमण और डिहाइड्रेशन से ग्रसित मरीजों की रही। मरीजों ने सुबह से ही ओपीडी में दिखाने के लिए काउंटर पर लाइन लगाकर ऑनलाइन पर्चा कटवाया। ओपीडी के अलावा इमरजेंसी कक्ष में भी कई मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया।डॉ. नीरज सुमन व सौरभ राजपूत ने बताया कि उमस और गर्मी के कारण शरीर में पानी की कमी, थकान, चक्कर आना और धान रोपाई से त्वचा रोगों के मामले बढ़े हैं। बच्चों और बुजुर्गों में वायरल बुखार तेजी से फैल रहा है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. बीपी शाक्य ने बताया कि बढ़ती गर्मी लोगों के स्वास्थ्य पर असर डाल रही है। ऐसे में सावधानी ही इलाज है।

Auraiya News: डीएम के पूर्व ओएसडी की आय से अधिक संपत्ति की जांच शुरू

0

औरैया। डीएम के पूर्व ओएसडी राजकुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की जांच शुरू कर दी गई है। जांच अपर आयुक्त प्रशासन कानपुर ब्रज मोहन कर रहे हैं। साल 2000 में सदर एसडीएम के स्टेनो रहते हुए उन्होंने पत्नी को जमीन का पट्टा दिलवाया था।अखबार में ये सुर्खियां बनने पर डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने संज्ञान लिया था। ओएसडी को हटाते हुए एडीएम कार्यालय में संबद्ध कर दिया था। मामले की जांच तत्कालीन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट राम औतार को सौंपी गई थी। उनकी जांच रिपोर्ट के बाद पत्नी के नाम पट्टा निरस्त कर दिया गया था।जुलाई 2024 में जिला प्रशासन को मिली शिकायत में कहा गया था कि डीएम के पूर्व ओएसडी राजकुमार ने सदर एसडीएम के स्टेनो रहने के दौरान अपनी पत्नी गीता के नाम जमीन का पट्टा करा लिया था। सुमोटो के तहत यह पट्टा हुआ था। एक माह बाद वैसुंधरा में भी पट्टे कराने का प्रयास किया गया था। मामले में डीएम ने राजकुमार को ओएसडी पद से हटा कर एडीएम कार्यालय में संबद्ध कर दिया था। अतिरिक्त मजिस्ट्रेट राम औतार ने भी जांच रिपोर्ट में पट्टा आवंटन अवैध पाया था। इसके बाद आवासीय जमीन आवंटन को निरस्त कर दिया गया था।

खास बात यह है कि पट्टा मिलते ही सेहुद की इस जमीन को बेचा भी गया था। इस पर अछल्दा निवासी एक युवक ने मकान भी बना है। बेशकीमती जमीन के हुए इस खुलासे में सरकारी पद पर रहते हुए राजकुमार की पत्नी को यह लाभ दिया गया था। अब पूर्व ओएसडी राजकुमार की आय से अधिक संपत्ति की जांच शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि सरकारी पद पर रहते हुए उन्होंने करोड़ों की संपत्ति आर्जित कर ली थी। वहीं (संवाद )

————-
नौकरी की शुरुआत से औरैया में ही रही तैनाती
डीएम के पूर्व ओएसडी राजकुमार की नौकरी की शुरुआत साल 2000 से पहले हुई थी। पहले सदर तहसील में स्टेनो और फिर उसके बाद डीएम के ओएसडी बनाए गए थे। तब से वह औरैया में ही तैनात रहे हैं। इतने लंबे कार्यकाल के बीच उन्हें गैर जनपद तबादले को लेकर भी शिकायत हुई। लेकिन उन्हें अन्यत्र भेजा नहीं गया।
———-
बोले जिम्मेदार—–
की जा रही है जांच
पूर्व ओएसडी अपर आयुक्त प्रशासन कानपुर ने संपत्ति की जांच कर रहे हैं। जांच में में दोषी पाए जाने पर आयुक्त स्तर से उन पर कार्रवाई की जाएगी।
– नीरज प्रसाद, एडीएम न्यायिक

Auraiya News: 50 गांवों को आपूर्ति वाली लाइन जर्जर, फाॅल्ट से होती बिजली गुल

0

फफूंद। केशमपुर विद्युत सब स्टेशन से करीब 50 गांवों को आपूर्ति करने वाले पाता फीडर की लाइन पुरानी और जर्जर हो गई है। इससे अक्सर लाइन में फाॅल्ट और तार टूटने से आपूर्ति ठप हो जाती है। परेशान ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन देकर जर्जर लाइन दुरुस्त कराने की मांग की है।केशमपुर के 33 केवीए सब स्टेशन के पाता फीडर से लगभग 50 गांवों को बिजली आपूर्ति की जाती है जबकि पाता फीडर से पाता, लोहरई, ममरेजपुर, पुरवा बघन, देवी का पुरवा, सह नगला, ककरैया, खानपुर, धर्मपुर, कासिम नगर, मिरगांवा, मुंशीपुर, कोठीपुर, सलहापुर व दीदारपुर आदि में 1000 से अधिक उपभोक्ताओं को आपूर्ति की जाती है।

उपभोक्ता अर्पित दीक्षित, सतीश पांडे, अखिलेश, अभिषेक चौबे, संदीप, मनोज प्रजापति, शिवम, विक्रम दोहरे, गोरेलाल गुप्ता व हरिराम गुप्ता आदि ने बताया की 25 किमी के इलाके में आपूर्ति करने वाली विद्युत लाइन 25 वर्ष से ज्यादा पुरानी हो गई है। खंभों पर लगे इंसुलेटर और डिस्क भी क्षतिग्रस्त हैं। लाइनमैन जुगाड़ से फाॅल्ट सही कर आपूर्ति चालू करते हैं लेकिन एक घंटा भी आपूर्ति नही रुकती। जब तक दूसरी जगह फाॅल्ट हो जाता है। आए दिन फाॅल्ट और तार टूटना आम बात हो गई है। लोग गर्मी और उमस से जूझ रहे हैं। 24 घंटे में आठ से दस घंटे बिजली मिल पा रही है। परेशान ग्रामीण अछल्दा उपखंड अधिकारी संजीव निरंजन से मिले और उन्हें ज्ञापन देकर पाता फीडर के लोड को अन्य दूसरे फीडरों पर बांटने की मांग की।

—————
जल्द शुरू कराया जाएगा काम
एसडीओ संजीव निरंजन ने बताया कि लाइन पुरानी होने और लाइन की दूरी अधिक होने से आपूर्ति बाधित हो जाती है। इसको दूर करने के लिए नए बने भैंसोल फीडर पर पाता फीडर के आधे गांव को जोड़ने का कार्य जल्द शुरू कराया जाएगा साथ ही लाइनों के बीच में आ रहे पेड़ों की कटाई- छंटाई भी कराई जाएगी।

Auraiya News: होटल में महिला से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

0

औरैया। हाईवे स्थित नारायन होटल में महिला से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेजा गया।कोतवाली पुलिस गुरुवार को गश्त कर रही थी तभी कानपुर देहात जनपद के थाना राजपुर के गांव खरका निवासी बृजेश कुमार को दयालपुर चौराहे अंडरपास पर पुलिस ने घेराबंदी कर धर दबोचा। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि शहर के एक मोहल्ला निवासी महिला ने दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया था कि उसकी बहन 17 जुलाई को बाजार से सामान लेने गई थी। वहां दूर के रिश्तेदार ब्रजेश निषाद बहन को बाजार में मिला था, पहचान होने के कारण ब्रजेश के कहने पर बहन ने ब्रजेश की दी हुई कोल्ड ड्रिंक पी ली।

आरोप है कि बहाने से आरोपी उसकी बहन को शहर की गल्ला मंडी के पास नारायण होटल में ले गया था। वहां बहन नशे की हालत में हो गई थी। आरोपी होटल के कमरे में ले गया था। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। कोतवाल ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश करते हुए जेल भेजा गया है।

Lucknow News: विवि की महिला कर्मचारी का सहकर्मी पर छेड़छाड़ का आरोप

0

लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय की महिला कर्मचारी ने सहकर्मी गोपाल कुमार पर उनसे अश्लीलता का आरोप लगाया है। पीड़िता ने मंगलवार को आरोपी के खिलाफ हसनगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।महिला कर्मचारी के मुताबिक बीते मई माह से गोपाल उन्हें आए दिन व्हाट्सएप पर अश्लील मेसेज भेज रहा था। उनका नाम लेकर अश्लील बातें व इशारे करता था। इतना ही नहीं, शराब पीकर कई बार झगड़ा करता था और अश्लील गाने गाता था। पीड़िता का आरोप है कि जब वह विरोध करती तो आरोपी उनसे गाली-गलौज और अभद्रता करने लगता। इस कारण वह मानसिक रूप से प्रताड़ित होने लगीं। पीड़िता ने कहा कि जब उन्होंने आरोपी की शिकायत उच्च अधिकारियों से की तो कार्रवाई के बजाय उल्टा उनका पांच जून को ट्रांसफर कर दिया गया। इंस्पेक्टर अमर सिंह के मुताबिक मामले की विवेचना दरोगा शिशिर कुमार सिंह कर रहे हैं। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

शिकायत के बाद कर्मचारी को चेतावनी दी गई थी, मामले की जांच आईसीसी को दी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस में एफआईआर की जानकारी नहीं है।

-प्रो. वीके शर्मा डीएसडब्ल्यू

Lucknow News: युवक व पूरे परिवार को पीटा, दो राउंड फायरिंग की

0

लखनऊ। गुडंबा में बुधवार शाम मामूली विवाद पर सेमरा गांव में किसान राम प्रकाश ने सपरिवार आलोक कुमार यादव को पीट दिया। आलोक का आरोप है कि राम प्रकाश के परिवार के आनंद ने उन पर दो राउंड फायरिंग भी की। गनीमत रही कि उनकी जान बच गई। मामले में गुडंबा पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रयास, मारपीट व अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज की है।

आलोक के मुताबिक बुधवार शाम सात बजे उनके खेत में लगी धान की फसल राम प्रकाश की गाय चर रही थी। आरोप है कि आलोक ने जब राम प्रकाश से अपनी गायों को बांधने के लिए कहा तो आरोपी, उसकी पत्नी, बेट मिथलेश व छोटू, बेटी रजनी और आनंद गाली गलौज करने लगे। विरोध पर आरोपियों ने उन्हें धक्का देकर कीचड़ में गिरा दिया। आलोक वहां से भाग निकले और शिकायत करने रामप्रकाश के घर पहुंचे तो वहां लोगों ने मारपीट का प्रयास किया। धक्का लगने के बाद यहां से वह चले गए। करीब 20 मिनट बाद आलोक जब रामप्रकाश के घर पर छूटी अपनी बाइक लेने पहुंचे तो आरोपियों ने उन्हें लाठी डंडों से पीठा। पीड़ित का आरोप है कि जब फिर जान बचा कर भागने लगे तो आनंद ने असलहे से उन पर दो राउंड फायरिंग कर दी। पीड़ित ने घटना की सूचना परिवार व 112 पर दी। इंस्पेक्टर गुडंबा प्रभातेश कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।

Lucknow News: नारी सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

0

लखनऊ। पारा के विक्रम नगर स्थित अवध कॉलेजिएट स्कूल में मिशन वन मिलियन अभियान के अंतर्गत सुरक्षित नारी सशक्त राष्ट्र कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छात्राओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। स्कूल की निदेशक जतिंदर वालिया, संयुक्त निदेशक ब्रह्मजोत कौर, वीमेन हेल्पलाइन 181 की सेंटर मैनेजर अर्चना सिंह, रेड ब्रिगेड की ओर से उषा विश्वकर्मा ने छात्राओं का उत्साह बढ़ाया।

आरोप : बहन के दोस्त ने ही आत्महत्या के लिए उकसाया

0

लखनऊ। सिद्धार्थनगर कठेला रेहराकला निवासी जीएनएम छात्रा पूजा अग्रहरि (20) की आत्महत्या के मामले में मंगलवार को बीबीडी थाने में पूजा के दोस्त अभय चौबे के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस बीबीडी थाने में दर्ज किया गया है।

इंस्पेक्टर बीबीडी राम सिंह ने बताया कि सतरिख रोड स्थित मां भगवती कॉलेज ऑफ नर्सिंग से जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी (जीएनएम) द्वितीय वर्ष की छात्रा पूजा ने 5 जुलाई को बालाजी गर्ल्स हॉस्टल के कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी थी। उनकी बड़ी बहन लक्ष्मी भी कुंवर कॉलेज से जीएनएम का कोर्स कर रही हैं। लक्ष्मी के अनुसार उनके कॉलेज में साथ पढ़ने वाला अभय की दोस्ती पूजा से हो गई थी। लक्ष्मी का आरोप है कि अभय के उकसाने या उसकी किसी बात से आहत होकर बहन पूजा ने आत्महत्या की थी। इंस्पेक्टर ने बताया कि अभय के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया गया है। जल्द आरोपी से पूछताछ की जाएगी।

Lucknow News: गांवों की गर्भवती महिलाओं में जागरूकता की कमी

0

लखनऊ। ग्रामीण क्षेत्रों की गर्भवती महिलाओं में जागरूकता की कमी है। पीरियड मिस होने पर भी वे गर्भावस्था के बारे में समय से नहीं सोचतीं, जिसका असर मां व गर्भ में पल रहे शिशु पर पड़ता है। गर्भावस्था का जल्द पता लगाने व प्रेग्नेंसी किट के सही इस्तेमाल के महत्व के बारे में एएनएम को प्रशिक्षित किया जाएगा। वे गांवों में जाकर महिलाओं को जागरूक करेंगी।स्वास्थ्य विभाग व मैनकाइंड प्रेगा न्यूज के सहयोग से बृहस्पतिवार को सीएमओ कार्यालय के सभागार में आयोजित स्वास्थ्य कार्यकर्ता सम्मान समारोह में कंपनी के जॉय चटर्जी ने ये बातें कहीं। मौके पर मातृ स्वास्थ्य में अहम भूमिका निभाने वाली 40 शहरी व ग्रामीण क्षेत्र की एएनएम को सम्मानित किया गया। फार्मा कंपनी की ओर से शहर के महिला अस्पतालों को 30 बेंच दान की गईं।

सीएमओ डॉ. एनबी सिंह ने कहा कि एएनएम स्वास्थ्य विभाग की मजबूत कड़ी हैं। कार्यक्रम में उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. निशांत निर्वाण, नोडल शहरी स्वास्थ्य मिशन डॉ. संदीप, जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी योगेश रघुवंशी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सतीश यादव, मैनकाइंड फार्मा से सोनाली राजपाल, अखिलेश आदि थे।