Wednesday, February 18, 2026
Home Blog Page 2

Kanpur: भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, गोली मारने के बाद आठ बार चाकुओं से गोदा, रंजिश का CCTV आया सामने

0

कानपुर में रावतपुर थानाक्षेत्र के छपेड़ा पुलिया के पास मंगलवार देर रात एक बजे दुकान की रंजिश में तीन युवकों ने भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष सोनू राठौर की पीठ पर गोली मार दी। इसके बाद हत्या करने के लिए पेट में चाकू से गोद दिया। घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।नाजुक हालत में भाजपा नेता को पुलिस ने हैलट पहुंचाया। वहां हालत नाजुक बताई जा रही है। भाजपा युवा मोर्चा का पूर्व जिला उपाध्यक्ष सोनू राठौर नवाबगंज के सिग्नेचर सिटी के पास रहते हैं। मां रज्जो देवी और भाई सौरभ ने बताया कि छपेड़ा पुलिया पर उनकी पूजन सामग्री की दुकान है।

गोली मारने के बाद चाकुओं से गोदा
मंगलवार की रात वह रावतपुर में एक शादी समारोह में गए थे। वहां से छपेड़ा पुलिया स्थित दुकान के पास से होकर आ रहे थे। इसी बीच साजन उर्फ रोहित, बाबा लाइट और अभिषेक ने अपने साथियों के साथ उसे जमकर पीटा। गोली मारने के बाद चाकुओं से गोद दिया।

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगीं चार टीमें 
उसके शरीर में सात से आठ चाकू के वार मिले हैं। पीठ पर गोली भी लगी है। एडीसीपी कपिल देव सिंह ने बताया दोनों पक्षों के बीच दुकान को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। इसी के चलते मंगलवार की देर रात हमला किया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें लगाई गई हैं।

भाजपा नेताओं का लग गया जमावड़ा
घरों में दबिश दी जा रही है। घटना के बाद हैलट अस्पताल के बाहर शहर भर के भाजपा नेताओं का जमावड़ा लग गया। इस दौरान हंगामे की आशंका को देखते हुए सर्किल का फोर्स तैनात कर दिया गया है। घटनास्थल पर डीसीपी पश्चिम एसएम कासिम आबिदी जांच करने पहुंचे हैं।

मोहन भागवत: जो लोग हिंदू धर्म में लौटें हमें उनका ख्याल रखना होगा, तेज होना चाहिए घर वापसी का काम

0

हिंदू समाज को किसी से भी खतरा नहीं है, लेकिन हमको सावधान रहना होगा। यह बात राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख डॉ. मोहन भागवत ने मंगलवार को कही। वह निराला नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में सामाजिक सद्भाव बैठक में बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने हिंदुओं की घटती जनसंख्या पर चिंता जताते हुए उन्होंने लालच और जबरदस्ती हो रहे मतांतरण पर रोक लगाने की बात कही। उन्होंने कहा कि घर वापसी का काम तेज होना चाहिए। जो लोग हिंदू धर्म में लौटें, उनका ध्यान भी हमें रखना होगा।

बढ़ती घुसपैठ पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि घुसपैठियों को डिटेक्ट, डिलीट और डिपोर्ट करना होगा। उन्हें रोजगार नहीं देना है। उन्होंने कहा कि हिंदुओं के कम से कम तीन बच्चे होने चाहिए। उन्होंने कहा एक समय भेद नहीं था, लेकिन समय चक्र के चलते भेदभाव की आदत पड़ गई है, जिसे दूर करना होगा। इस बैठक में सिक्ख,बौद्ध,जैन समाज के साथ ही रामकृष्ण मिशन, इस्कॉन, जय गुरुदेव, शिव शांति आश्रम, आर्ट ऑफ लिविंग, संत निरंकारी आश्रम, संत कृपाल आश्रम, कबीर मिशन, गोरक्षा पीठ, आर्य समाज, संत रविदास पीठ, दिव्यानंद आश्रम, ब्रह्म विद्या निकेतन, सहित अलग-अलग वर्गों के प्रतिनिधि शामिल हुए। 

अबला नहीं असुर मर्दिनी है भारतीय नारी

सरसंघचालक ने कहा कि घर-परिवार का आधार मातृशक्ति है। हमारी परंपरा में कमाई का अधिकार पुरुषों को था, लेकिन खर्च कैसे हो, यह माताएं तय करती थी। मातृशक्ति विवाह के बाद दूसरे घर में आकर सभी को अपना बना लेती है। महिला को हमें अबला नहीं मानना है, वह असुर मर्दिनी है।

जातियां झगड़े का न बने कारण

Mohan Bhagwat: We must take care of those who return to Hinduism, the work of homecoming must be expedited.

यूजीसी गाइडलाइन को लेकर किए गए एक प्रश्न के उत्तर में सरसंघचालक ने कहा कि कानून सभी को मानना चाहिए। यदि कानून गलत है तो बदलने का उपाय भी है। जातियां झगड़े का कारण नहीं बनना चाहिए। समाज में अपनेपन का भाव होगा तो इस तरह की समस्या नहीं होगी।

विदेशी शक्तियों के प्रति चेताया
उन्होंने कहा कि अमेरिका और चीन जैसे देशों में बैठे कुछ लोग हमारी सद्भावना के विरुद्ध योजना बना रहे हैं। इससे हमें सावधान रहना होगा। एक दूसरे के प्रति अविश्वास समाप्त करना होगा। एक दूसरे के दुख दर्द में शामिल होना होगा।

कानून सभी को मानना है 
यूजीसी गाइडलाइन को लेकर किए गए एक प्रश्न के उत्तर में सरसंघचालक ने कहा कि कानून सभी को मानना चाहिए। यदि कानून गलत है तो बदलने का उपाय भी है। जातियां झगड़े का कारण नहीं बनना चाहिए। समाज में अपनेपन का भाव होगा तो इस तरह की समस्या नहीं होगी। जो नीचे गिरे हैं, उन्हें झुक कर ऊपर उठाना पड़ेगा। सभी अपने हैं, यह भाव मन में होना चाहिए। संघर्ष से नहीं, समन्वय से दुनिया आगे बढ़ती है। एक को दबाकर दूसरे को खड़ा करने का भाव नहीं होना चाहिए।

Lucknow: ससुर और साले ने चाकू मारकर की युवक की हत्या, प्रेम विवाह से थे नाराज, दूसरी शादी की थी तैयारी

0

पीलीभीत के माधौटांडा निवासी राम सागर (25) की सोमवार रात चाकू से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी गई। वह काकोरी के लालताखेड़ा गांव स्थित ससुराल में पत्नी कामिनी से मिलने अपने बड़े भाई राहुल गौतम के साथ आए थे। हत्या का आरोप राम सागर के दो साले, ससुर और एक रिश्ते के नाबालिक साले पर लगा है। राम सागर के भाई राहुल पर भी आरोपियों ने हमला किया, पर उन्होंने भागकर अपनी जान बचाई।पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर ससुर और दो साले को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, राम सागर और कामिनी के प्रेम विवाह से सभी आरोपी नाराज थे और इसी कारण वारदात को अंजाम दिया। हमले में घायल राहुल गौतम ने बताया कि छोटा भाई राम सागर (25) फेरी लगाकर कपड़े बेचता था। कुछ वर्ष पहले कपड़े बेचने के दौरान लालताखेड़ा में राम सागर की मुलाकात कामिनी से हुई थी। दोनों के बीच प्रेम हो गया। दिसंबर 2024 में राम सागर ने चुपके से कामिनी से विवाह कर लिया और उसे साथ लेकर अपने गांव में रहने लगा।

कामिनी के घरवालों को जब इसका पता चला तो वे लोग राम सागर के घर पहुंचे और कामिनी को बहाने से साथ लेकर चले गए। बीच में राम सागर कामिनी को विदा कराने के लिए ससुराल भी गए थे, पर ससुराल वालों ने विदा करने से मना कर दिया था।

दूसरी शादी का पता चला तो बातचीत करने आए थे
राहुल के मुताबिक कामिनी का एक नाबालिग मौसेरा भाई बंथरा के लोनहा में रहता है। उससे राम सागर की फोन पर बातचीत हुई थी। उसी से पता चला कि कामिनी के घरवाले उसकी दूसरी शादी करने वाले हैं। दोनों भाई सोमवार को बाइक से पीलीभीत से काकोरी के लालताखेड़ा गांव पहुंचे और नाबालिग साले से मुलाकात की। उसने दोनों को शराब पिलाई। इसके बाद कामिनी से मुलाकात कराने की बात कहते हुए लालताखेड़ा गांव में सुनसान जगह लेकर पहुंचा। 

देखते ही आरोपियों ने कर दिया हमला

राहुल के अनुसार, कुछ देर के बाद कामिनी के पिता भीमा गौतम, दोनों भाई सुमित व अमित लाठी-डंडा और चाकू लेकर वहां पहुंचे। उन लोगों ने न कोई बातचीत की और न कुछ बोलने का मौका दिया। गाली-गलौज करते हुए राम सागर पर टूट पड़े। आरोपी सुमित ने चाकू से राम सागर की गर्दन, सीने व पेट पर वार किए। सभी ने लात-घूसों से भी बेरहमी से पीट-पीट कर राममागर को अधमरा कर दिया।

राहगीरों की वजह से बची राहुल की जान
राहुल ने बताया कि उन्होंने राम सागर को बचाने की कोशिश की तो आरोपियों ने उनपर भी चाकू से हमला किया जिसमें उनके पेट, हाथ व आंख पर मामूली चोटें लगीं। वह शोर मचाते हुए सड़क की तरफ भागे। कुछ बाइक सवार मदद के लिए पहुंचे तो आरोपी वहां से भाग गए। राहुल राहगीरों की मदद से घायल राम सागर को सीएचसी सरोजनीनगर लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद राहुल ने सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी।

आरोपियों से पूछताछ जारी
डीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि राहुल की तहरीर पर सुमित, अमित और भीमा के खिलाफ हत्या का केस दर्ज गिरफ्तार कर लिया गया है और पूछताछ की जा रही है। हमले के आरोपी एक किशोर को भी पकड़ा गया है।

UP: माध्यमिक शिक्षा मंत्री बोलीं, पिछली सरकारों में ठेके पर नकल होती थी, योगी सरकार में अब कोई सोच नहीं सकता

0

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से शुरू हो चुकी हैं। माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी ने बुधवार को पहले दिन राजकीय बालिका इंटर कॉलेज जिया मऊ परीक्षा केंद्र पर पहुंचे परीक्षार्थियों को फूल देकर स्वागत किया।इस दौरान मंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों में ठेके पर नकल होती थी लेकिन योगी सरकार में अब कोई सोच भी नहीं सकता। यदि कहीं ऐसा हुआ तो उसके खिलाफ ऐसी कार्रवाई होगी जो पहले कभी सोचा न गया हो। माध्यमिक शिक्षा मंत्री ने परीक्षार्थियों से कहां की आप हमारे भविष्य है, देश का गौरव हैं। चिंता मुक्त होकर परीक्षा दें यही मेरी शुभकामनाएं हैं। मंत्री ने परीक्षा केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा छात्र-छात्राओं से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया। छात्राओं को टीका चंदन करते हुए पेड़ा खिलाकर मुंह मीठा कराया गया।माध्यमिक शिक्षा निदेशक महेंद्र देव ने बताया कि साल 2026 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च तक प्रदेश भर में आयोजित की जा रही हैं। प्रथम पाली (प्रातः 8:30 बजे से 11:45 तक) हाईस्कूल में हिंदी एवं प्रारम्भिक हिंदी की परीक्षा हो रही है। राजधानी सहित प्रदेश भर में कुल 8,033 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा होगी। होगी जिसमें कुल 27,54,376 परीक्षार्थी पंजीकृत है।

इंटरमीडिएट की परीक्षा में शामिल होंगे कुल 24,99,370 परीक्षार्थी

इसी तरह द्वितीय पाली (सायं 2-00 बजे से 5-15 बजे तक) इंटरमीडिएट की हिंदी एवं सामान्य हिंदी की परीक्षा 7,998  परीक्षा केन्द्रों पर सम्पन्न होगी जिसमें कुल 24,99,370  परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।

यूपी बोर्ड राज्य कंट्रोल रूम प्रभारी संयुक्त शिक्षा निदेशक विवेक नौटियाल के अनुसार, राज्य स्तरीय हाईटेक कंट्रोल रूम, लखनऊ से 75 जनपदों के सभी 8033 परीक्षा केंद्रों की लाइव ऑनलाइन मॉनिटरिंग और वेबकास्टिंग की व्यवस्था है।

10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में कुल 53,37,778  परीक्षार्थी पंजीकृत है। हाईस्कूल में 27,61,696 एवं इंटरमीडिएट 25,76,082 परीक्षार्थी शामिल होंगें। प्रदेश में 8033 परीक्षा केंद्र स्थापित हैं। इनमें 596 राजकीय, 3453 सहायता प्राप्त एवं 3984 निजी विद्यालय शामिल हैं।

Auraiya News: गनर की अर्जी से टला फैसला, कमलेश पाठक के गैंगस्टर मामले में अब 20 को बहस

0

बिधूना। कस्बा के बेला रोड स्थित रामलीला मैदान में चल रही श्रीराम कथा के दौरान मंगलवार शाम उस समय खलबली मच गई जब आरती के समय भीड़ के बीच तीन महिलाओं की सोने की चेन गायब हो गईं।

पीड़ित महिलाओं में मोहल्ला सूरजपुर निवासी सुधा सिकरवार, भरथना निवासी विनीता और बेला रोड निवासी रानी गुप्ता शामिल हैं। आसपास के लोगों ने काफी खोजबीन की लेकिन पता नहीं चला। चर्चा है कि भीड़ का फायदा उठाकर टप्पेबाजों ने चेन पार कर दी। हालांकि कुछ लोग इसे गिरने की बात भी कह रहे हैं। कोतवाली प्रभारी मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि एक महिला की चेन गिरने की मौखिक सूचना मिली है। फिलहाल कोई लिखित तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Auraiya News: गनर की अर्जी से टला फैसला, कमलेश पाठक के गैंगस्टर मामले में अब 20 को बहस

0

औरैया। कानपुर देहात के थाना मंगलपुर क्षेत्र के गांव कसोलर में घर से खेत के लिए निकला युवक मंगलवार सुबह हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर झुलस गया। आसपास काम कर रहे लोगों की सूचना पर पहुंचे परिजन उसे शहर स्थित जिला अस्पताल ले गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मौत की खबर मिलते ही परिजन में चीख पुकार मच गई।कसोलर निवासी अंकित बाबू (25) मंगलवार सुबह आठ बजे घर से खेत के लिए निकला था। वहां से निकले हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर युवक झुलस गया। कुछ देर बाद वह खेत में अचेत होकर गिर पड़ा। पास में काम कर रहे किसानों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। अचेत अवस्था में उसे शहर स्थित जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन के अनुसार अंकित चार भाइयों में सबसे छोटा था।

अंकित का नवंबर में विवाह तय हुआ था। मौत की जानकारी के बाद घर में चीख-पुकार मच गई। मृतक की मां और भाइयों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। अस्पताल से कोतवाली पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि हादसे की जानकारी हुई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Auraiya News: गनर की अर्जी से टला फैसला, कमलेश पाठक के गैंगस्टर मामले में अब 20 को बहस

0

औरैया। शहर के बहुचर्चित दोहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी पूर्व एमएलसी कमलेश पाठक समेत 11 अभियुक्तों पर दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मामले में मंगलवार को नया मोड़ आ गया। अदालत में फैसले की उम्मीद जताई जा रही थी लेकिन आरोपी गनर अवनीश सिंह की एक अर्जी ने कार्यवाही की दिशा बदल दी। न्यायालय ने गनर को अपना पक्ष रखने का समय देते हुए अब बहस के लिए 20 फरवरी की तिथि नियत की है।विशेष न्यायालय एमपी एमएलए कोर्ट में विनय प्रकाश सिंह के समक्ष मामले की सुनवाई शुरू हुई। माना जा रहा था कि कोर्ट आज अपना निर्णय सुना सकता है। हालांकि ऐन वक्त पर मामले के एक आरोपी गनर अवनीश सिंह ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया। अवनीश ने अदालत से अपना पक्ष रखने के लिए समय की मांग की। कोर्ट ने गनर की अर्जी को स्वीकार करते हुए उसे अवसर प्रदान किया जिसके कारण फैसला टल गया।

शहर के मोहल्ला नारायनपुर स्थित पंचमुखी मंदिर परिसर में 20 मार्च 2020 को हुए देाहरे हत्याकांड के बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया था। 11 जुलाई 2020 को तत्कालीन कोतवाल ने सभी आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। 11 में एक आरोपी किशोर था जिसकी कारण उसकी सुनवाई किशोर न्याय बोर्ड में चल रही है।

Auraiya: सुबह छह बजे से ही उमड़ी छात्रों की भीड़, 71 केंद्रों पर शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा, दौड़ते रहे अफसर

0

औरैया जिले में सुबह छह बजे से ही बुधवार को जिले भर में हलचल नजर आई। दरअसल, बोर्ड परीक्षा के लिए छात्र-छात्राएं स्कूल पहुंचने के लिए सुबह ही घर से निकले। वहीं, दूसरी तरफ अधिकारी और पुलिस भी दौड़ती नजर आई। परीक्षा केंद्रों पर सघन चेकिंग के बाद प्रवेश दिया गया। वहीं, लगातार अधिकारी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करते रहे।

UP: माध्यमिक शिक्षा मंत्री बोलीं, पिछली सरकारों में ठेके पर नकल होती थी, योगी सरकार में अब कोई सोच नहीं सकता

0

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से शुरू हो चुकी हैं। माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी ने बुधवार को पहले दिन राजकीय बालिका इंटर कॉलेज जिया मऊ परीक्षा केंद्र पर पहुंचे परीक्षार्थियों को फूल देकर स्वागत किया।इस दौरान मंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों में ठेके पर नकल होती थी लेकिन योगी सरकार में अब कोई सोच भी नहीं सकता। यदि कहीं ऐसा हुआ तो उसके खिलाफ ऐसी कार्रवाई होगी जो पहले कभी सोचा न गया हो। माध्यमिक शिक्षा मंत्री ने परीक्षार्थियों से कहां की आप हमारे भविष्य है, देश का गौरव हैं। चिंता मुक्त होकर परीक्षा दें यही मेरी शुभकामनाएं हैं। मंत्री ने परीक्षा केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा छात्र-छात्राओं से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया। छात्राओं को टीका चंदन करते हुए पेड़ा खिलाकर मुंह मीठा कराया गया।माध्यमिक शिक्षा निदेशक महेंद्र देव ने बताया कि साल 2026 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च तक प्रदेश भर में आयोजित की जा रही हैं। प्रथम पाली (प्रातः 8:30 बजे से 11:45 तक) हाईस्कूल में हिंदी एवं प्रारम्भिक हिंदी की परीक्षा हो रही है। राजधानी सहित प्रदेश भर में कुल 8,033 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा होगी। होगी जिसमें कुल 27,54,376 परीक्षार्थी पंजीकृत है।

इंटरमीडिएट की परीक्षा में शामिल होंगे कुल 24,99,370 परीक्षार्थी

इसी तरह द्वितीय पाली (सायं 2-00 बजे से 5-15 बजे तक) इंटरमीडिएट की हिंदी एवं सामान्य हिंदी की परीक्षा 7,998  परीक्षा केन्द्रों पर सम्पन्न होगी जिसमें कुल 24,99,370  परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।

यूपी बोर्ड राज्य कंट्रोल रूम प्रभारी संयुक्त शिक्षा निदेशक विवेक नौटियाल के अनुसार, राज्य स्तरीय हाईटेक कंट्रोल रूम, लखनऊ से 75 जनपदों के सभी 8033 परीक्षा केंद्रों की लाइव ऑनलाइन मॉनिटरिंग और वेबकास्टिंग की व्यवस्था है।

10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में कुल 53,37,778  परीक्षार्थी पंजीकृत है। हाईस्कूल में 27,61,696 एवं इंटरमीडिएट 25,76,082 परीक्षार्थी शामिल होंगें। प्रदेश में 8033 परीक्षा केंद्र स्थापित हैं। इनमें 596 राजकीय, 3453 सहायता प्राप्त एवं 3984 निजी विद्यालय शामिल हैं।

UP: मायावती ने विधानसभा चुनाव अकेले लड़ने का बिगुल फूंका, बोलीं- बाबा साहेब के सम्मान को जुट जाएं अंबेडकरवादी

0

राजधानी लखनऊ में बुधवार को बसपा सुप्रीमो मायावती ने अकेले यूपी विधानसभा चुनाव लड़ने का बिगुल फूंक दिया। अपने बयान में उन्होंने कहा कि यूपी में जैसे-जैसे चुनाव पास आएंगे, जो लोग हमारे खिलाफ हैं, वे हमें सत्ता से दूर रखने की और भी कोशिश करेंगे। हमारे खिलाफ साजिश करेंगे। सिर्फ यूपी में ही नहीं, बल्कि पूरे देश में सभी ‘अंबेडकरवादियों’ को बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर का आत्म-सम्मान पाने के आंदोलन को मजबूत करने के लिए काम करते रहना चाहिए।