अलीगढ़-ट्रैक्टर से कुचलकर छात्रा की दर्दनाक मौत,छात्र पिता के साथ बाइक से जा रही थी,सड़क में गड्ढा होने से जमीन पर गिरी,13 वर्षीय छात्रा आठवीं कक्षा में पढ़ती थी,चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से हुआ फरार,,थाना महुआ खेड़ा क्षेत्र की घटना
पीएम नरेंद्र मोदी के मन की बात
दिल्ली-पीएम नरेंद्र मोदी के मन की बात,पुलवामा में मैच, बदलते भारत की तस्वीर- PM,दुनिया आशा से हमारी तरफ देख रही- पीएम,आपदा के समय सेना मददगार बनी- पीएम,बाढ़-बारिश, भूस्खलन से घर बह गए- पीएम मोदी,हर पीड़ित का दर्द, हम सबका दर्द है- पीएम,भारत पर पूरी दुनिया की नजर- पीएम,सरकार ने विश्वकर्मा योजना शुरू की-पीएम,मानवता के मददगारों का शुक्रिया-पीएम,‘खेलो इंडिया का वाटर स्पोर्ट्स का आयोजन हुआ’
यूपी में 8 आईपीएस अफसरों के ट्रांसफर
लखनऊ-यूपी में 8 आईपीएस अफसरों के ट्रांसफर,राम सेवक गौतम एसपी, पीटीएस मुरादाबाद,अरविन्द मिश्र एसपी EOW लखनऊ बनाए गए,घनश्याम एसपी सतर्कता अधिष्ठान लखनऊ,श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय एसपी कानपुर देहात ,राहुल भाटी एसपी श्रावस्ती बनाए गए,लाखन सिंह यादव सेनानायक,38वीं वाहिनी PAC अलीगढ़,नरेन्द्र प्रताप सिंह एसपी शामली बनाए गए,डॉक्टर प्रवीण रंजन सिंह DCP नोएडा बनाए गए
यूपी पंचायत चुनावों में बड़ी कार्रवाई,
लखनऊ-यूपी पंचायत चुनावों में बड़ी कार्रवाई,वोटर लिस्ट से करीब सवा करोड़ मतदाता कम होंगे,AI से अलग-अलग गांवों में डुप्लीकेट वोटरों की पहचान,राज्य निर्वाचन आयोग ने जिलाधिकारियों को दिया निर्देश ,BLO घर-घर जाकर भौतिक सत्यापन करें-राज्य निर्वाचन आयोग,‘जिन मतदाताओं का नाम एक से अधिक ग्राम पंचायतों में मिला’,उन्हें सूची से हटाया जाएगा- राज्य निर्वाचन आयोग
राजधानी देहरादून की सुनसान सड़क पर लुटेरी हसीना का हनीट्रैप कांड कैमरे मे कैद video हुआ वायरल।
राजधानी देहरादून की सुनसान सड़क पर लुटेरी हसीना का हनीट्रैप कांड कैमरे मे कैद video हुआ वायरल।
घटना जॉलीग्रांट एयरपोर्ट रोड डोईवाला से आगे रानीपोखरी की है “Honey Trap” जैसी घटनाएँ रात के समय होती हैं, जहाँ कोई लड़की सड़क पर या कार से लिफ्ट माँगती है? ये अक्सर ठगी या ब्लैकमेल की वारदात होती है। तरीका कुछ ऐसा होता है: • सुनसान जगह पर लड़की अकेली खड़ी रहती है और राहगीरों से लिफ्ट माँगती है। • जैसे ही कोई आदमी मदद करता है, रास्ते में उसके साथी आकर गाड़ी रोक लेते हैं। • फिर उस पर झूठे आरोप लगाकर (छेड़छाड़, अपहरण, बदसलूकी) पैसे ऐंठे जाते हैं। • कई बार इसका इस्तेमाल ब्लैकमेलिंग या लूट के लिए भी किया जाता है।
प्रभात की खबरों का विस्तार 7 भारत News के साथ
🔸रूस के ड्रोन हमले में डूबा यूक्रेन का सबसे बड़ा नौसैनिक जहाज सिम्फेरोपोल
🔸Bitcoin Scam: गुजरात बिटकॉइन घोटाले में बड़ा फैसला, पूर्व MLA नलिन कोटडिया-IPS समेत 14 को उम्रकैद
🔸पोलैंड: एयर शो रिहर्सल के दौरान F-16 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त, पायलट की मौत
🔸पीए्म मोदी का एशिया दौरा: जापान से पक्की दोस्ती, चीन से अच्छे रिश्ते और रूस से ऊर्जा का भरोसा; ट्रिपल मिशन
🔸संबोधन के दौरान जापानी निर्माताओं से बोले PM मोदी- ‘भारत आएं, जापान की प्रौद्योगिकी और भारत की प्रतिभा मिलकर करेगी प्रौद्योगिकी क्रांति का नेतृत्व : मोदी
🔸भारत की जीडीपी ग्रोथ 7.8% पर, पहली तिमाही में दिखी मजबूती
🔸बैंकॉक से उड़ान, लखनऊ में पकड़ — 24 करोड़ का हाई-क्वालिटी गांजा, दो तस्कर दबोच
🔸दिसंबर में भारत आ रहे पुतिन, क्रेमलिन के वरिष्ठ अधिकारी ने की पुष्टी
🔸थाईलैंड की प्रधानमंत्री शिनावात्रा को अदालत ने पद से हटाया, लगा नैतिक दुर्व्यवहार का आरोप
🔸Breaking News in Hindi Today: भारत और जापान के बीच चंद्रयान-5 मिशन को लेकर अहम समझौते पर हस्ताक्षर
🔸ट्रंप को भारत से श्रेय नहीं मिला तो थोप दिया मनमाना टैरिफ, अमेरिकी कंपनी जेफरीज ने किया सनसनीखेज दावा
🔸उत्तर प्रदेश सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया कांग्रेस पार्टी पर हमला, कहा “जनता के खोते विश्वास का प्रतीक है राहुल गांधी की अभद्र भाषा”
🔸प्रधानमंत्री मोदी को गाली देने का मामला, बिहार पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
🔸जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हालात बेहद गंभीर, चौथे दिन भी यातायात ठप
🔸Trump Tariff Not Legal: अमेरिकी अपील अदालत का बड़ा फैसला, कहा- ट्रंप के अधिकांश टैरिफ कानूनी नहीं
🔸खुलासा: संभल में साल-दर-साल घटती गई हिंदू आबादी, पनपते गए आतंकी माड्यूल; अमेरिका तक पहुंचा लोकल टेरर नेटवर्क
🔸हिमाचल में 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट:कुल्लू में लैंडस्लाइड, किन्नौर में घर दबे; मणिमहेश यात्रा में 22 मौतें; चंडीगढ़-मनाली फोरलेन बहाल
🔸37 साल बाद पंजाब में बाढ़ से ऐसी तबाही:डेढ़ लाख एकड़ फसलें डूबीं, 250 गांवों के लोग-360 जवान फंसे; नहीं पहुंच रही राहत
🔹शुभमन गिल एशिया कप से पहले बेंगलुरु पहुंचे:BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में ट्रेनिंग करेंगे; भारतीय टीम 4 सितंबर को दुबई रवाना होगी
*आप का दिन शुभ और मंगलमय हो सुप्रभात….!*
जय हो🙏
आज का राशिफल जानिये क्या कहते हैं आपके नक्षत्र
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका मन नए-नए कामों में लगेगा। दोस्तों के साथ मिलकर आप कोई नयी योजना बना सकते हैं। यात्रा योग बन रहे हैं। धर्म-कर्म में रूची रहेगी। फिजूलखर्ची पर कंट्रोल रखें अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ेगा। खरीददारी कर सकते हैं। बच्चों के साथ भावनात्मक सम्बन्ध बनेंगे। जीवनसाथी के साथ बेहतर समय व्यतीत करेंगे जिससे जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। स्वास्थ्य सुधार होगा।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आपकी आज आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। बिजनेस करने वाले लोगों को मिलाजुला फल मिलेगा। आपके सामने कई चुनौतियां उत्पन्न हो सकती है जिसका सामना करने के लिए आप तैयार रहें। अनजाने लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई के क्षेत्र में कठिन मेहनत करनी पड़ सकती है।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका आज का दिन बहुत शुभ रहेगा। आपको अपनी किस्मत का भरपूर सहयोग मिलने वाला है। पुराने रुके हुए काम पूरे होंगे। आपको अपनी मेहनत का मन मुताबिक फायदा मिल सकता है। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे, उनको अच्छी नौकरी मिलने की उम्मीद है। अचानक रिश्तेदारों से फोन पर बातचीत हो सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलेगा। करियर में आगे बढ़ने के अवसर हाथ लग सकते हैं।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण नजर आ रहा है। आप जिस क्षेत्र में कोशिश करेंगे, उसमें आपको सफलता मिलने के योग हैं। आपकी किसी बड़ी योजना का अच्छा फायदा मिल सकता है। भविष्य के लिए धन इकट्ठा करने में आप सफल रहेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। जीवनसाथी के साथ चल रही अनबन दूर हो सकती है। आप अपने जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। नया वाहन खरीदने के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ नजर आ रहा है
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका आज का दिन फायदेमंद साबित होगा। रुके हुए कामों में गति आएगी। धार्मिक यात्रा योग। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। अचानक अपनों से कोई खुशखबरी मिल सकती है। पैसा कमाने के कई मार्ग हासिल होंगे। आज आप पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए। छात्रों को कठिन विषयों पर फोकस करना होगा। आपके पास कुछ नई जिम्मेदारियां भी आ सकती हैं। आप अपनी बुद्धिमानी से विषम परिस्थितियों पर काबू पाने में सक्षम रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका आज का दिन बेहद खुशनुमा रहेगा। शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। अचानक किसी महत्वपूर्ण मामले में फैसला लेना पड़ेगा। आपके द्वारा लिया गया फैसला फायदेमंद साबित हो सकता है। प्यार के मामले में आप भाग्यशाली होंगे। आप अपने प्रिय के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिलेगी।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका आज का दिन बेहतरीन रहेगा सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बेरोजगार लोगों को अच्छी नौकरी मिल सकती है। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। जीवन में आज ढेरों खुशियां आएंगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। प्रेम जीवन में सुधार आने की संभावना है। परिवार के लोगों के साथ आप बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे। पुराने किए गए निवेश का अच्छा मुनाफा मिलेगा। आमदनी बढ़ेगी। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। आपके द्वारा बनाए गए पुराने संपर्क फायदेमंद साबित हो सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपको रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं। कार्यालय में आपके कार्यों की सराहना होगी। अचानक लाभ मिलने के योग हैं। आप अपनी मधुर वाणी से लोगों को प्रभावित करेंगे। भाग्य प्रबल रहेगा। प्रेम जीवन में रोमांस का अवसर मिल सकता है। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह वापस मिलने की उम्मीद है।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन मौज मस्ती भरा व्यतीत होने वाला है। सामाजिक मेलजोल से आपको खुशी और सुकून मिलेगा। कामकाज में अच्छे नतीजे हासिल होंगे। नौकरी के क्षेत्र का माहौल आपके पक्ष में रहने वाला है। जो लोग प्रेम प्रसंग में हैं, वह अपने प्रिय के साथ रोमांस भरा पल व्यतीत करेंगे। प्रिय आपकी भावनाओं को समझेगा। बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आप जरूरतमंद लोगों की मदद करने का मौका मिल सकता है। व्यापार के सिलसिले में लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। अचानक खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन आमदनी में हुई बढ़ोतरी इसको संतुलित कर देगी। आपको अपना नजरिया सकारात्मक रखना होगा। सभी से मधुर सम्बंध बनाएँ रखें व हर प्रकार के वाद-विवाद से दूर रहें। स्वास्थ्य सही रहेगा।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज सकारात्मक बने रहना होगा। आपके मन में कोई पुरानी बात चिंता का कारण बन सकती है। आप कहीं पैसा निवेश कर सकते हैं। घर के बड़े बुजुर्गों के आशीर्वाद से आपको अपने किसी जरूरी काम में सफलता हासिल होगी। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। बच्चों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। विवाह योग्य लोगों को विवाह का अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन अति उत्तम रहेगा। लाभ के कई अवसर हाथ लग सकते हैं। आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार आएगा। खर्चों में कमी आएगी। बच्चों की तरफ से टेंशन कम होगी। पारिवारिक जीवन की परेशानियों का समाधान हो सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। किसी पुरानी योजना का अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है।
🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
‘साली से शादी कराओ वरना कूद जाऊंगा…’, कन्नौज में बिजली के टावर पर चढ़ा जीजा, फिल्मी स्टाइल में रचाया ड्रामा
Kannauj News: जिले के खोजीपुर गांव में एक शख्स ने अपनी साली से शादी की जिद में ऐसा कदम उठा लिया, जिसने पूरे गांव को हैरानी में डाल दिया। युवक ने खेत में लगे बिजली के टावर पर चढ़कर साली से शादी की मांग रखी और नीचे कूदने की धमकी देने लगा। यह घटना बिल्कुल फिल्मी अंदाज में तब्दील हो गई, जब लोगों की भारी भीड़ उसे नीचे उतारने की कोशिश में जुट गई।
दूसरी शादी के बाद भी रखा तीसरी का प्रस्ताव
बता दें कि यह मामला छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के तहत आने वाले गांव का है, जहां नवल किशोर नामक युवक ने यह हाईवोल्टेज ड्रामा किया। जानकारी के अनुसार, नवल किशोर की शादी वर्ष 2021 में लाली नामक युवती से हुई थी, लेकिन पत्नी की एक साल पहले मृत्यु हो जाने के बाद उसने लाली की छोटी बहन से विवाह कर लिया। हालांकि, इस शादी के बाद भी नवल किशोर का दिल उसकी दूसरी साली पर आ गया और उसने परिजनों के सामने तीसरी शादी का प्रस्ताव रख दिया। परिजनों के इंकार के बाद गुस्से में नवल खेत की ओर गया और बिजली के टावर पर चढ़ गया।
साली के नाम पर हंगामा, गांव में मची अफरातफरी
टावर पर चढ़कर युवक बार-बार चिल्लाता रहा कि उसकी शादी उसकी साली से करवाई जाए, नहीं तो वह जान दे देगा। यह नज़ारा देखते ही देखते पूरे गांव में चर्चा का विषय बन गया और लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। गांव वालों की काफी कोशिशों के बाद भी युवक नीचे नहीं उतरा। अंत में जब उसकी साली खुद मौके पर पहुंची और उसे नीचे उतरने की गुजारिश की, तब जाकर युवक शांत हुआ और नीचे आ गया।
पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया
सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि युवक और उसकी वर्तमान पत्नी के बीच कुछ समय से विवाद चल रहा था, जिससे परेशान होकर वह अपनी साली से शादी करने की जिद पर अड़ गया। करीब 4 से 5 घंटे तक चले इस पूरे घटनाक्रम ने ग्रामीणों को भी तनाव में डाल दिया और पुलिस प्रशासन को भी मशक्कत करनी पड़ी।

