सहारनपुर- करीब 2 लाख की स्मैक संग तस्कर गिरफ्तार, तस्कर वासिद से 20 ग्राम स्मैक बरामद, सीओ सदर प्रिया यादव के निर्देशन में कार्रवाई, थाना चिलकाना पुलिस टीम ने की कार्रवाई
लखनऊ- SR इंस्टीट्यूट में तिब्बत के राष्ट्रपति पेनपा त्सेरिंग, पर्यावरण और सुरक्षा पर विशेष तिब्बतन अवेयरनेस टॉक , लखनऊ की नवाबी संस्कृति उन्हें बेहद पसंद आई , पर्यावरण-सुरक्षा 21वीं सदी का वैश्विक मुद्दा-पेनपा, भारत दुनिया का सबसे शक्तिशाली देश है- पेनपा, तिब्बत की आजादी भारत के लिए भी जरूरी है-पेनपा
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन शानदार रहेगा। सामाजिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। आप चीजों को बेहतर ढंग से समझने की कोशिश करेंगे। पूरा दिन उत्साह से भरा रहेगा और व्यस्त भी। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा इससे रिस्तों में मजबूती बनी रहेगी। कोई खुशखबरी मिल सकती है। जिससे खुशनुमा महसूस करेंगे , शाम को दोस्तों या परिवार के साथ समय बीतकर थकान दूर होने का अनुभव करोगे। रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें , सुधार होगा।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आपको अपनी मेहनत के बेहतर परिणाम मिलेंगे। पर्यटन से जुड़े लोगों को धन लाभ होने का योग है। आप खुद को उर्जावान महसूस करेंगे। प्रेमी के साथ रिश्ते मधुर होंगे। आप खुद को किसी रचनात्मक काम में लगायेंगे। आपका आर्थिक पक्ष काफी मजबूत रहेगा। आपके काम से अधिकारी वर्ग खुश होंगे। आपकी सलाह किसी जरूरतमंद के लिये कारगर साबित हो सकती है। परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। लम्बे समय से रूके कार्य पूरे होंगे।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। एकाग्रता से किया गया काम सफल होगा। प्रेमी के लिये दिन बढ़िया है आपको अपने साथी से कोई उपहार भी मिल सकता है। नौकरीपेशा वाले लोगों को अधिकारियों से मदद मिल सकती है। इसके अलावा आज आप कोई नया काम शुरु करने की भी सोच सकते है। जो भविष्य मे आपके लिए काफी फलदायी होगा। छोटे उद्योग वाले लोगो को आज बढ़ा मुनाफा होगा। सेहत अच्छी बनी रहेगी।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन मिला – जुला रहेगा। पैसों के मामले में लोगों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा ना करें नहीं तो नुकसान हो सकता है। किसी को उधार देने से पहले सोच-विचार करना बेहतर रहेगा। रूके हुए काम पूरे हो सकते हैं। नये कार्यों की शुरुआत करने से बचें। खर्चो पर थोड़ा लगाम लगा के रखें। आपको अपनी आदतों में कुछ बदलाव करने की जरूरत है। सेहत सामान्य रहेगी।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन बेहतर रहेगा। पहले से चली आ रही समस्याओं का समाधान निकल सकता है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप सबकी नजरों में अच्छे बने रहेंगे। परिवार में धार्मिक कार्य की योजना बन सकती है। रिश्तों के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे। आपके व्यवहार में कुछ अच्छे बदलाव होंगे। आपको दूसरों की मदद करने का मौका मिल सकता है, जिससे आपको भी फायदा होगा। करोबार में आ रही सारी परेशानियां दूर होंगी। माताजी की सेहत पर ध्यान रखें।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन आपके पक्ष में रहेगा। कारोबार को बढ़ाने के लिये आपको नये अवसर मिलेंगे। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलेगा। जीवनसाथी के साथ विचार साझा करने पर रिश्तों में सकारात्मकता आयेगी। कामकाज में बढ़ोतरी होगी। किसी अनजान व्यक्ति से अच्छी सलाह मिल सकती है। शिक्षा के क्षेत्र में आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। आपको अपना ध्यान पढाई पर केन्द्रित करना पडे़गा। माता आपके मन पसंद का खाना बनायेंगी। जिससे आपको बहुत खुशी महसूस होगी।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आपका ध्यान पुराने कार्य को पूरा करने में लगा रह सकता है। कार्यालय में किसी काम को लेकर थोड़ा विचार-विमर्श करना पड़ सकता है। इस राशि के छात्रों का दोस्तों के साथ मेल-जोल बढ़ सकता है। कुछ लोग आपसे जलन की भावना रख सकते हैं। इसलिए कोई भी फैसला सोच समझ कर लें। रूके हुए सारे काम पूरे होंगे। कर्ज से मुक्ती मिलेगी। किसी बड़े धन लाभ के योग बन रहे है।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आप जो भी काम शुरू करेंगे, उसे कम समय में ही पूरा कर लेंगे। आपकी कल्पना शक्ति आपके लक्ष्य प्राप्ति में सहायता कर सकती है। मानवीय आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर किया गया कार्य आपके लिये फायदेमंद रहेगा। लेन-देन के लिये दिन अच्छा है। जीवनसाथी की उपलब्धियों की सराहना करने से आपके दाम्पत्य जीवन में मधुरता आयेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई में सफलता मिल सकती है। जीवन में लोगों का सहयोग बना रहेगा। सब कुछ आपके मन मुताबिक होगा।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। कामकाज से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलेगी। आपके सोचे हुए कार्य पूरे होंगे। किसी समारोह में आपकी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो आपके लिए बहुत खास साबित होगा। इस राशि के लोगों को कारोबार बढ़ाने के लिये किसी दूसरे व्यक्ति से बेहतर सुझाव मिलेंगे। आपको दूसरे लोगों का सहयोग मिलता रहेगा। सुबह योग करें , खुद को चुस्त दुरुस्त महसूस करेंगे।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। आप परिवार वालों के साथ पिकनिक आदि का प्लान बना सकते हैं। जीवनसाथी के साथ किसी विषय पर लंबी बातचीत हो सकती है, दोस्तों के साथ मूवी देखने की प्लानिंग भी बना सकते हैं। आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से हो सकती है,जिससे आपको भविष्य में फायदा हो सकता है। इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं उन्हें विवाह का प्रस्ताव मिलेगा। प्रेमी भी अपने साथी के बारे में घर पर बता सकते हैं।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। कारोबारियों को लाभ होगा। छात्रों के लिए दिन बढ़िया है। करियर में कोई बड़ी सफलता हासिल होगी। अगर आप किसी जरूरी काम को पूरा करने की सोच रहे हैं, तो वह पूरा हो जाएगा। इस राशि के विवाहितों के लिए दिन अच्छा है। आर्थिक स्थिति पहले की अपेक्षा बेहतर होगी। किस्मत का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। अपना काम छोड़कर दूसरों की मदद करने का आपके मन में भाव आयेगा।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आपके मन में किसी बात को लेकर उत्साह रह सकता है। कार्यक्षेत्र में अचानक काम का दबाव बढ़ सकता है। काम पूरा करने के लिये शायद आपको पर्याप्त समय न मिल पाये। परेशान होने के बजाय धैर्य बनाये रखना चाहिए। इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं, उनकी किस्मत चमक सकती है। किसी कार्य में कुछ लोग आपकी मदद करने में आनाकानी कर सकते हैं। दिनभर की व्यस्तता के कारण आपकी थकान बढ़ सकती है।
नेशनल डेस्क: सरकारी बैंकों के लगातार हो रहे विलयों के बीच अब केंद्र सरकार का ध्यान बीमा क्षेत्र की ओर मुड़ गया है। वित्त मंत्रालय देश की तीन प्रमुख सरकारी सामान्य बीमा कंपनियों को एक ही ढांचे में समेटने की योजना पर तेज़ी से काम कर रहा है। इसका मकसद न सिर्फ घाटे को सीमित करना है, बल्कि इंडस्ट्री में एक मजबूत सार्वजनिक बीमा दिग्गज तैयार करना भी है।
किन कंपनियों को एक छतरी के नीचे लाया जाएगा?
इस प्रस्तावित विलय में ओरिएंटल इंश्योरेंस, नेशनल इंश्योरेंस और यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस को शामिल किया गया है। सरकार की यह योजना कई साल पहले सामने आई थी, लेकिन अब इसे फिर से तेज़ी से आगे बढ़ाया जा रहा है, ताकि तीनों कंपनियों को एक संयुक्त इकाई में ढाला जा सके।
क्यों बढ़ी मर्जर की जरूरत?
बीमा क्षेत्र में सार्वजनिक कंपनियों की हालत लंबे समय से दबाव में रही है। इन्हें संभालने के लिए सरकार 2019-20 से 2021-22 के बीच करीब 17,450 करोड़ रुपये झोंक चुकी है। इसके बावजूद परिचालन लागत और घाटे का बोझ लगातार बढ़ रहा है।
इसी वजह से वित्त मंत्रालय दोबारा इस बड़े विलय पर विचार कर रहा है, जिससे—
खर्चों में कटौती
बैलेंस शीट को सुधार
बाज़ार में प्रतिस्पर्धा की क्षमता मजबूती
और पब्लिक सेक्टर बीमा कंपनियों की ब्रांड वैल्यू में वृद्धि
जैसे फायदे मिल सकें।
पहले भी हो चुका है एलान—but योजना रुक गई थी
वास्तव में, तीनों बीमा कंपनियों के एकीकरण की घोषणा सबसे पहले बजट 2018-19 में की गई थी। लेकिन 2020 आते-आते यह योजना ठहराव में चली गई। अब सरकार ने इसे फिर से पुनर्जीवित करने का निर्णय लिया है। सरकार का फोकस पिछले कुछ वर्षों से लगातार यह रहा है कि सार्वजनिक क्षेत्र के संस्थानों—चाहे बैंक हों या बीमा कंपनियाँ—उनके एनपीए, खर्च और घाटों को कम करके उन्हें टिकाऊ बनाया जाए। यही वजह है कि बैंकिंग सेक्टर के बाद अब बीमा क्षेत्र में भी बड़े बदलावों का रास्ता तैयार हो रहा है।
नेशनल डेस्क: देश में महंगाई लगातार दबाव बना रही है, ऐसे में रसोई के खर्च को हल्का करने के लिए केंद्र सरकार अपने सामाजिक कल्याण कार्यक्रमों को और मजबूत करने में जुटी है। इसी क्रम में गरीब और निम्न आय वर्ग की महिलाओं को रसोई गैस उपलब्ध कराने के लिए शुरू की गई प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना आज भी करोड़ों परिवारों के लिए सहारा बनी हुई है। सरकार इस योजना के तहत घरेलू रसोई गैस के 14.2 किलो वाले सिलेंडर पर 300 रुपये तक की राहत दे रही है—यानी पात्र लोग गैस सिलेंडर बिना सब्सिडी वाले रेट से काफी कम कीमत पर ले सकते हैं।
कौन लोग उठा सकते हैं इस सब्सिडी का फायदा?
यह सुविधा केवल उन उपभोक्ताओं को दी जाती है जो उज्ज्वला योजना से पंजीकृत हैं। यदि आपका नाम इस सूची में नहीं है, तो सिलेंडर लेते समय आपको पूरा पैसा देना होगा और किसी भी तरह की सरकारी राहत नहीं मिलेगी।
सिलेंडर की पूरी कीमत शुरुआत में एजेंसी को चुकानी होती है, जबकि मिलने वाली सब्सिडी कुछ दिनों बाद सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में भेजी जाती है। ताजा आंकड़ों के अनुसार, देशभर में 12 करोड़ से अधिक परिवार इस योजना का हिस्सा हैं। केवल उत्तर प्रदेश में ही लगभग 1.75 करोड़ से ज्यादा लाभार्थी पंजीकृत हैं।
सब्सिडी के बाद सिलेंडर कितने में पड़ेगा?
राहत लागू होने के बाद उज्ज्वला उपभोक्ताओं को सिलेंडर की कीमतों में बड़ा अंतर देखने को मिलता है।
उदाहरण के तौर पर—
दिल्ली में बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर लगभग 853 रुपये का है। लखनऊ में यह कीमत लगभग 890 रुपये तक पहुंचती है। यदि आप योजना के पात्र हैं, तो 300 रुपये छूट मिलने के बाद: दिल्ली में सिलेंडर करीब 553 रुपये, और लखनऊ में लगभग 590 रुपये में मिल सकता है।
साल में कितने गैस सिलेंडरों पर मिलेगी राहत?
सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि उज्ज्वला उपभोक्ता एक वित्त वर्ष में अधिकतम 9 सिलेंडरों पर ही यह छूट पा सकेंगे।
पहले यह सीमा अधिक थी—ग्राहक 12 सिलेंडरों पर 200 रुपये की राहत लेते थे।
अब सिलेंडरों की संख्या घटाकर छूट की राशि बढ़ा दी गई है, ताकि कम आय वाले परिवारों को सीधे लाभ मिल सके।
देश के प्रमुख शहरों में 14.2 KG गैस सिलेंडर के ताज़ा दाम
बड़े शहरों में फिलहाल बिना सब्सिडी वाले रेट लगभग इस प्रकार हैं—
नई दिल्ली: ₹853
मुंबई: ₹852.50
गुड़गांव: ₹861.50
बेंगलुरु: ₹855.50
चंडीगढ़: ₹862.50
जयपुर: ₹856.50
पटना: ₹942.50
कोलकाता: ₹879
चेन्नई: ₹868.50
नोएडा: ₹850.50
भुवनेश्वर: ₹879
हैदराबाद: ₹905
लखनऊ: ₹890.50
तिरुवनंतपुरम: ₹862
नेशनल डेस्क। नवंबर का महीना समाप्त होने वाला है और साल का आखिरी महीना दिसंबर शुरू होने जा रहा है। अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण काम है तो आपको दिसंबर 2025 की बैंक छुट्टियों की लिस्ट ज़रूर देखनी चाहिए। भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) द्वारा जारी बैंक छुट्टियों की सूची के अनुसार दिसंबर महीने में कुल 18 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। ध्यान दें कि ये छुट्टियां अलग-अलग राज्यों और शहरों में विभिन्न त्योहारों और विशेष अवसरों के कारण हैं इसलिए अपने राज्य की छुट्टियों की पुष्टि करके ही बैंक जाएं ताकि आपको किसी तरह की परेशानी न हो।
दिसंबर में विभिन्न राज्यों में क्षेत्रीय त्योहारों और विशेष अवसरों के कारण बैंक बंद रहेंगे। यहां महत्वपूर्ण तारीखों और राज्यों की सूची दी गई है:
| तारीख | दिन | कारण | प्रभावित राज्य/शहर |
| 1 दिसंबर | सोमवार | इंडिजिनस फेथ डे | अरुणाचल प्रदेश |
| 3 दिसंबर | बुधवार | सेंट फ्रांसिस ज़ेवियर पर्व | गोवा |
| 12 दिसंबर | शुक्रवार | पा तोगन नेंगमिंजा संगमा दिवस | मेघालय |
| 18 दिसंबर | गुरुवार | गुरु घासीदास जयंती / यू सोसो थम की पुण्यतिथि | छत्तीसगढ़ / मेघालय |
| 19 दिसंबर | शुक्रवार | मुक्ति दिवस | गोवा |
| 24 दिसंबर | बुधवार | क्रिसमस की पूर्व संध्या (Christmas Eve) | मेघालय, मिजोरम |
| 25 दिसंबर | गुरुवार | क्रिसमस (Christmas) | देश के अधिकांश राज्य |
| 26 दिसंबर | शुक्रवार | क्रिसमस / शहीद उधम सिंह जयंती | मेघालय, मिजोरम, तेलंगाना / हरियाणा |
| 27 दिसंबर | शनिवार | गुरु गोबिंद सिंह जयंती | हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश |
| 30 दिसंबर | मंगलवार | यू कियांग नांगबाह दिवस / तामु लोसर | मेघालय / सिक्किम |
| 31 दिसंबर | बुधवार | नए साल की पूर्व संध्या | मिजोरम, मणिपुर |
उपरोक्त क्षेत्रीय त्योहारों के अलावा हर महीने की तरह दिसंबर में भी निम्नलिखित तारीखों पर साप्ताहिक अवकाश रहेगा:
बैंक की सभी छुट्टियां नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के तहत आती हैं। अलग-अलग राज्यों के त्योहारों के कारण ये छुट्टियां अलग-अलग राज्यों में लागू होती हैं। इसलिए बैंक जाने से पहले ऑनलाइन बैंकिंग या एटीएम सेवाओं का उपयोग करने की योजना बनाएं।