Friday, February 20, 2026
Home Blog Page 111

यूपी: प्रदेश में विधानमंडल सत्र कल से, वंदे मातरम पर हो सकती है विशेष चर्चा; कार्यसीमित की बैठक आज

0

विधानमंडल के शुक्रवार से शुरू हो रहे शीतकालीन सत्र के संबंध में बृहस्पतिवार को सुबह 11:30 बजे कार्यमंत्रणा समिति की बैठक बुलाई गई है। सरकार वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर सदन में विशेष चर्चा करा सकती है। हालांकि, इस पर फैसला कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में लिया जाएगा।कार्यमंत्रणा समिति की बैठक के बाद विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने दोपहर 12:30 बजे सर्वदलीय बैठक बुलाई है। इसमें महाना सभी दलों से सदन के सुचारू संचालन में सहयोग की अपील करेंगे। बैठक में सीएम योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे। वहीं सूत्रों के मुताबिक, भाजपा विधानमंडल दल की बैठक 21 दिसंबर को शाम छह बजे से लोकभवन के ऑडिटोरियम में होगी।

इसमें सीएम, दोनों डिप्टी सीएम, सभी मंत्री, विधायक व विधान परिषद सदस्य शामिल होंगे। सरकार के सहयोगी दलों सुभासपा, रालोद, निषाद पार्टी और अद (एस) के मंत्री व विधायक भी इस बैठक में बुलाए जाएंगे।

यूपी: कोहरे- दुर्घटना की वजह से घटाई जा सकती है एक्सप्रेस-वे पर स्पीड लिमिट; 120 प्रतिघंटा से हो सकती है 80

0

कोहरे की वजह से एक्सप्रेस-वे पर बढ़ते हुए हादसों को रोकने के लिए यूपीडा गाड़ियों की स्पीड लिमिट घटा सकता है। सुरक्षा की दृष्टि से प्रदेश के सभी एक्सप्रेस-वे पर गाड़ियों की स्पीड लिमिट को 120 किलोमीटर प्रति घंटा से घटाकर 80 किलोमीटर प्रति घंटा किए जाने का प्रस्ताव यूपीडा ने शासन को भेजा है। हालांकि अभी शासन ने इस प्रस्ताव को मंजूरी नहीं दी है। यूपीडा के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक आमतौर पर 15 फरवरी तक घना कोहरा रहता है। अगर प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है, तब तक स्पीड लिमिट घटाकर 80 किलोमीटर प्रति घंटा की जा सकती है। मौजूदा समय में यूपीडा आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे, पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे, बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे और गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे संचालित करता है। गौरतलब है कि घने कोहरे के चलते एक्सप्रेस-वे पर लगातार हादसों की संख्या बढ़ रही है। जिसके चलते यूपीडा ने शासन को स्पीड लिमिट घटाने का प्रस्ताव भेजा है।

इन 20 जिलों में आज घने कोहरे की चेतावनी

उत्तर प्रदेश में घने कोहरे के साथ कड़ाके की सर्दी की दोहरी मार शुरू हो गई है। माैसम विभाग ने प्रदेश के 20 जिलों में अत्यधिक घने कोहरे का रेड अलर्ट जारी किया है। साथ ही इन इलाकों में संभावित शीत दिवस की भी चेतावनी जारी की गई है। संभावना जताई गई है कि 20 दिसंबर तक प्रदेश में कमोबेश ऐसा ही माैसम रहने वाला है।

बुधवार को लखनऊ समेत, बरेली, गोरखपुर, कुशीनगर, कानपुर में घने कोहरे की वजह से दृश्यता शून्य रही। वहीं बहराइच, हरदोई, शाहजहांपुर आदि में दृश्यता 30 मीटर तक सिमट गई। प्रदेश के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में 5 से 6 डिग्री, जबकि कुछ स्थानों पर 8 से 10 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई।

प्रदेश के ज्यादातर हिस्से में घने कोहरे के साथ चुभती हुई ठंडी पछुआ हवाएं चलीं और दिन के पारे में भारी गिरावट दर्ज की गई। कई जिलों में दिन का पारा सामान्य से काफी नीचे लुढ़क गया। इससे ठिठुरन और गलन बढ़ गई। लोगों को दिन में ही अलाव का सहारा लेना पड़ा।

आंचलिक माैसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिम भारत और मध्य भारत के ऊपर बने प्रति-चक्रवात तथा ऊपरी हवा के प्रभाव से उत्तर प्रदेश के कई जिलों में कोहरा छाया हुआ है। निचले वायुमंडल में व्युत्क्रम परत बनने से दिन के अधिकांश समय दृश्यता कम रही। 20 दिसंबर तक कमोबेश ऐसा ही माैसम रहने वाला है।

इन जिलों में है अत्यधिक घने कोहरे का रेड अलर्ट और शीत दिवस की चेतावनी
गोरखपुर, देवरिया, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, बिजनाैर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर।

एरवाकटरा युवती की आत्महत्या के मामले में युवक को भेजा जेल

0

एरवाकटरा। युवती की आत्महत्या के मामले में आरोपी युवक को पुलिस ने उकसाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया। नौ दिसंबर को युवती का शव फंदे से लटका मिला था।थाना पुलिस ने गश्त के दौरान बिधूना मार्ग स्थित कुदरकोट मोड गांव फैजुल्लापुर निवासी अभय प्रताप सिंह को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष जीतमल चौधरी ने बताया कि नौ दिसंबर को गांव निवासी काजल (20) ने फंदे लटक कर जान दे दी थी। घटना के समय पिता मैनपुरी निमंत्रण गए थे और मां घर में थीं।

युवती मां से कहकर चाचा के घर सफाई करने गई थी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने अभय प्रताप सिंह के खिलाफ युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की थी। पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे इटावा जेल भेज दिया गया।

Auraiya News: मारपीट को हत्या की कोशिश बताने के लिए बनाई फर्जी सीटी स्कैन रिपोर्ट

0

औरैया। मारपीट के मामले को हत्या की कोशिश में तब्दील करने के लिए एक युवक ने मेडिकल कॉलेज से जारी सीटी स्कैन रिपोर्ट में छेड़छाड़ कर दी।फर्जी सीटी स्कैन रिपोर्ट के लिए तैनात कर्मचारियों की मिलीभगत से उसने ऐसा किया। एक हफ्ते पहले पुलिस के मेडिकल रिपोर्ट का सत्यापन कराने पर फर्जीवाड़ा खुल गया। इसके बाद मेडिकल कॉलेज में सीटी स्कैन का जिम्मा संभालने वाली कार्यदायी संस्था के दो कर्मचारियों अखिलेश कुमार और धर्मेंद्र कुमार को भी हटा दिया गया है।

थाना अयाना के गांव सिखरना निवासी नरेद्र सिंह ने 19 जुलाई को भाई जयप्रकाश उर्फ पम्मू (35) पर जानलेवा हमला करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप लगाया था 18 जुलाई को जयप्रकाश मजदूरी करने गया था तभी उस पर विपक्षियों ने हमला कर दिया। अयाना सीएचसी पर उपचार के बाद जयप्रकाश को चिचौली मेडिकल कॉलेज भेजा गया। वहां से कानपुर रेफर कर दिया गया था।मामले में पुलिस ने जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज करते हुए तीन आरोपियों को जेल भेज दिया था। इस दौरान जब अयाना थाना पुलिस घायल जयप्रकाश की मेडिकल रिपोर्ट के सत्यापन को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंची तो चौंकाने वाली बात सामने आई। चिचौली में घायल जयप्रकाश की सीटी स्कैन रिपोर्ट में बड़ा फेरबदल पाया गया। वास्तविक रिपोर्ट में जहां स्कल (खोपड़ी) फ्रैक्चर नहीं था, लेकिन पुलिस को दी गई रिपोर्ट में स्कल फ्रैक्चर दिखाया गया था।

मामला सीएमएस डॉ. जसवंत रत्नाकर तक पहुंचा तो उन्होंने सीटी स्कैन कक्ष के रजिस्टर खंगाले। पता चला कि रिपोर्ट कर्मचारियों की मिलीभगत से सीधे जयप्रकाश को दे दी गई थी, इसमें उसने बदलाव कर लिए। इसके बाद मामले में सीटी स्कैन की सेवाएं देने वाली कंपनी एचएलएल लाइफ केयर लिमिटेड के दो कर्मचारी अखिलेश कुमार और धर्मेंद्र कुमार को हटा दिया गया है।

डिस्पैच ही नहीं हुई थी मेडिकल रिपोर्ट
18 जुलाई 2025 को जयप्रकाश का सीटी स्कैन कराया गया। सीएमएस डॉ. जसवंत रत्नाकर के पास जांच भी पहुंची। यहां पर जानलेवा हमले के मुताबिक चोटें नहीं मिलीं। ऐसे में सामान्य रिपोर्ट तैयार की गई, लेकिन यह रिपोर्ट पुलिस के लिए डिस्पैच ही नहीं की गई। सीटी स्कैन कक्ष में कार्यरत कर्मियों से साठगांठ कर टेंपरिंग करते हुए रिपोर्ट निकाल ली गई। पुलिस अब आगे की कार्रवाई में जुटी है।
—-
बोले जिम्मेदार
सिखरना निवासी जयप्रकाश की मेडिकल रिपोर्ट का सत्यापन करने पर हेराफेरी पकड़ी गई है। गलत रिपोर्ट मुहैया कराते हुए मुकदमे की धाराएं बढ़वा ली गई हैं। मामला कोर्ट में है, ऐसे में कोर्ट के आदेश पर आगे की प्रकि्रया अपनाई जाएगी।
-अजय कुमार, थानाध्यक्ष अयाना

सीटी स्कैन की रिपोर्ट में छेड़छाड़ कर उसका प्रयोग पुलिस रिपोर्ट में करने का मामला सामने आया है। यह रिपोर्ट मेडिकल कॉलेज से डिस्पैच ही नहीं की गई है। कुछ कर्मचारियों की इसमें संलिप्तता थी, उन्हें संबंधित कंपनी ने हटा दिया है।
-डॉ. जसवंत रत्नाकर, सीएमएस, मेडिकल कॉलेज।

Auraiya News: कबड्डी में दिलीपपुर, खो-खो में असजना अव्वल

0

औरैया। बढि़न स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में युवा कल्याण विभाग ने विधायक स्पर्धा के तहत दो दिवसीय विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया। इसमें कबड्डी में दिलीपपुर और खो-खो में असजना टीम अव्वल रही। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। बृहस्पतिवार को कुश्ती प्रतियोगिता होगी।खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन बिधूना विधायक रेखा वर्मा व उपजिलाधिकारी बिधूना गरिमा सोनकिया ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। बुधवार को पहले दिन, वॉलीबॉल, कबड्डी, खो-खो एवं भारोत्तोलन की प्रतियोगिताएं हुईं। वॉलीबॉल सब जूनियर में अर्पित यादव की टीम विजेता और अभिनव गुप्ता की टीम उप विजेता रही। 100 मीटर दौड़ में संगम प्रथम, नव्या द्वितीय एवं सोनी ने तीसरा स्थान पाया।खो-खो प्रतियोगिता में असजना की टीम ने भटौली की टीम को हराकर प्रथम स्थान पाया। कबड्डी में दिलीपपुर की टीम विजेता व बिधूना उपविजेता रही।
भारोत्तोलन में पब्लिक इंटर कॉलेज बिधूना के छात्रों ने बाजी मारी। विजेता टीम के खिलाड़ियों को अतिथियों ने मेडल पहनाकर प्रमाण पत्र वितरित किए। इस मौके पर मुकुल यादव, शशांक पाल, गोपाल गुप्ता, मोहम्मद फजल, रामदुलार वर्मा आदि मौजूद रहे। निर्णायक की भूमिका अरविंद गौतम व अवधेश तिवारी ने निभाई।

प्रांतीय रक्षक दल से नीरज, हरगोविंद, जयनारायण, महेश, बृजनंदन आदि शामिल रहे। जिला युवा कल्याण अधिकारी आशुतोष मिश्र ने बताया कि बृहस्पतिवार को कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित होगी।

Auraiya News: महिला यात्री से दुष्कर्म के दोषी बस हेल्पर को 10 साल की सजा

0

औरैया। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश एफटीसी प्रथम अतीकउद्दीन ने शहर में करीब ढाई साल पहले महिला यात्री से दुष्कर्म के मामले में बुधवार को निर्णय सुनाया।कोर्ट ने कानपुर देहात के थाना डेरापुर के गांव बलाई बड़ी बिहार घाट निवासी प्राइवेट बस के हेल्पर चित्तीदार उर्फ कुंवर सिंह यादव को 10 साल की सजा सुनाई। दोषी पर 20 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है।अभियोजन के अनुसार महिला यात्री ने करीब ढाई साल पहले पहले सदर कोतवाली में प्राइवेट बस के हेल्पर के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें पीड़िता ने बताया था कि 22 मार्च 2023 को वह जालौन स्थित अपनी ससुराल जा रही थी।

रास्ते में कानपुर के आगे सचेंडी उतर गई। वहां बस का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान शाम करीब सात बजे एक प्राइवेट बस रुकी। वह उसमें बैठ गई। रात साढ़े आठ बजे बस औरैया पहुंची। वहां हेल्पर ने रात होने का हवाला देकर महिला से रुकने की बात कही। विश्वास में आकर महिला यात्री बस में रुक गई।

रात करीब एक बजे बस का हेल्पर उसके पास पहुंचा और अश्लील हरकतें करने लगा। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर धमकी देकर वहां से भाग गया। सुबह महिला यात्री थाने पहुंची और हेल्पर चित्तीदार उर्फ कुंवर सिंह यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। विवेचना के बाद पुलिस ने कोर्ट में आरोप पत्र प्रस्तुत किया।
यह मुकदमा अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट में चला। बुधवार को इसका निर्णय सुनाया गया। कोर्ट ने दोषी को 10 साल की सजा सुनाई। कोर्ट ने अर्थदंड की आधी धनराशि पीड़िता को अदा करने का आदेश दिया। बाद में दोषी को इटावा जेल भेज दिया गया।

Auraiya News: रजबहा किनारे पड़ा मिला लापता किसान का शव

0

फफूंद। निर्माणाधीन मकान के लिए मंगलवार को सामान लेने के लिए निकले किसान का शव बुधवार सुबह कोठीपुर रजबहा किनारे पड़ा मिला। शव गमछे पर पड़ा मिला। किसान के मुंह पर झाग निकलने के निशान मिले। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।फफूंद थाना के गांव कुठर्रा निवासी जितेंद्र (50) किसान थे। वह खेती करते थे। हाल ही में धान की फसल बेचने में मिले रुपये से वह मकान का निर्माण करा रहे थे। मंगलवार सुबह पत्नी संगीता देवी से किसी बात को लेकर उनका विवाद हो गया, इसके बाद वह मकान के लिए खिड़की-दरवाजे खरीदने फफूंद जाने की बात कहकर घर से निकल गए थे। शाम तक घर न लौटने पर परिजनों ने तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला।बुधवार सुबह खेतों में पानी लगाने जा रहे किसानों ने सेहुदपुर मार्ग पर कोठीपुर रजबहे की पटरी पर एक शव पड़ा देखा। जानकारी पर पुलिस फोर्स और परिजन मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी निरीक्षक फफूंद जयप्रकाश पाल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का करण स्पष्ट हो सकेगा। परिजन की तहरीर नहीं मिली है। प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

हाथ पर लिखा था सुरेंद्र और रामदास का नाम
पुलिस जांच में किसान के बाएं हाथ पर पेन से सुरेंद्र और रामदास का नाम लिखा मिला। इन नामों की भी पुलिस जांच कर रही है। किसान के मुंह से झाग निकलने का निशान भी मिला है। किसान चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। तीन भाइयों की पहले ही मौत हो चुकी है। उनके चार बेटियां काजल, शिवानी, स्वाती और शुभि व एक बेटा धीरेंद्र है। बेटा सूरत में काम करता है। शुभि और धीरेंद्र की शादी अभी नहीं हुई है।

Auraiya News: रास्ते में रोककर युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

0

बिधूना। अछल्दा थाना क्षेत्र के गांव बैसौली में अपने मिलने वाले के घर सब्जी देकर लौट रहे युवक को बुधवार देर रात आरोपियों ने गोली मार दी। इससे पहले उसके साथ मारपीट भी की।बांह में गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार ढुहल्ला अछल्दा निवासी अवधेश चौहान का पुत्र शिवम उर्फ मनु चौहान बैसौली में परिचित के घर सब्जी देकर वापस आ रहा था। आरोप है कि करीब साढ़े नौ बजे गांव के अंदर रास्ते में चार युवकों ने बाइक को घेर लिया और गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे।

मौका पाकर शिवम भागने लगा तभी उस पर पीछे से किसी ने फायर कर दिया। गोली शिवम की बांह में जा लगी, इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तत्काल पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची अछल्दा पुलिस ने घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अछल्दा में भर्ती कराया, वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

थाना प्रभारी पंकज मिश्रा ने बताया कि घायल की स्थिति की विस्तृत पुष्टि चिकित्सकीय जांच के बाद ही हो सकेगी कि उसे गोली लगी है या अन्य कोई चोट है। वहीं सीओ बिधूना मनोज कुमार गंगवार ने बताया कि युवक को गोली लगी है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है । घायल जिन पर आरोप लगा रहा है उन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

यूपी: कड़ाके की सर्दी की चेतावनी, इन 20 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट; कई जिलों में बदला स्कूलों का समय

0

उत्तर प्रदेश में घने कोहरे के साथ कड़ाके की सर्दी की दोहरी मार शुरू हो गई है। माैसम विभाग ने प्रदेश के 20 जिलों में अत्यधिक घने कोहरे का रेड अलर्ट जारी किया है। साथ ही इन इलाकों में संभावित शीत दिवस की भी चेतावनी जारी की गई है। संभावना जताई गई है कि 20 दिसंबर तक प्रदेश में कमोबेश ऐसा ही माैसम रहने वाला है।

बुधवार को लखनऊ समेत, बरेली, गोरखपुर, कुशीनगर, कानपुर में घने कोहरे की वजह से दृश्यता शून्य रही। वहीं बहराइच, हरदोई, शाहजहांपुर आदि में दृश्यता 30 मीटर तक सिमट गई। प्रदेश के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में 5 से 6 डिग्री, जबकि कुछ स्थानों पर 8 से 10 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई।

प्रदेश के ज्यादातर हिस्से में घने कोहरे के साथ चुभती हुई ठंडी पछुआ हवाएं चलीं और दिन के पारे में भारी गिरावट दर्ज की गई। कई जिलों में दिन का पारा सामान्य से काफी नीचे लुढ़क गया। इससे ठिठुरन और गलन बढ़ गई। लोगों को दिन में ही अलाव का सहारा लेना पड़ा।

आंचलिक माैसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिम भारत और मध्य भारत के ऊपर बने प्रति-चक्रवात तथा ऊपरी हवा के प्रभाव से उत्तर प्रदेश के कई जिलों में कोहरा छाया हुआ है। निचले वायुमंडल में व्युत्क्रम परत बनने से दिन के अधिकांश समय दृश्यता कम रही। 20 दिसंबर तक कमोबेश ऐसा ही माैसम रहने वाला है। 

इन जिलों में है अत्यधिक घने कोहरे का रेड अलर्ट और शीत दिवस की चेतावनी

गोरखपुर, देवरिया, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, बिजनाैर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर।

कोहरे-ठंड को लेकर सीएम ने अफसरों को फील्ड में अलर्ट रहने के दिए निर्देश

लखनऊ में बढ़ती शीतलहर को देखते हुए अब सभी मान्यता प्राप्त बोर्ड संचालित स्कूलों में कक्षा 1 से 12 तक की कक्षाएं सुबह 9 बजे के बाद ही शुरू होंगी। जिलाधिकारी विशाख जी. ने ये आदेश जारी किया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मद्देनजर छात्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह आदेश जारी किया गया है। डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि इस आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।

कई और जिलों में बदला समय 
लखनऊ के अलावा रायबरेली और सुल्तानपुर में स्कूल का समय बदल दिया गया है। अब यहां साढ़े नौ से ढाई के बीच पढ़ाई होगी। सीतापुर में पहल ही समय बदला जा चुका है। वहीं बरेली में शनिवार तक अवकाश की घोषणा की गई।

बरेली में 20 दिसंबर तक अवकाश

बरेली में कड़ाके की सर्दी और कोहरे के बीच स्कूली बच्चों के लिए राहतभरी खबर है। सर्दी और कोहरे के प्रकोप को देखते हुए कक्षा एक से आठवीं तक के सभी स्कूलों में 20 दिसंबर तक अवकाश घोषित कर दिया गया है। डीएम अविनाश सिंह के निर्देश पर बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. विनीता की ओर से बुधवार को अवकाश का आदेश जारी किया गया।

जारी आदेश के मुताबिक अत्याधिक ठंड और कोहरे के चलते जिले में संचालित आठवीं तक के सभी स्कूलों में 20 दिसंबर तक अवकाश रहेगा। इस दौरान अगर कोई विद्यालय खुला पाया जाता है तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। आदेश में यह भी कहा गया है कि अगर किसी विद्यालय में पूर्व से परीक्षा निर्धारित है तो परीक्षा यथावत होगी।

UP: Severe cold warning in the state, dense fog alert in 20 districts; school timings changed in several distr
कोहरा – फोटो : संवाद

सीएम योगी आदित्यनाथ – फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
 मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे हादसे के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोहरे और ठंड को लेकर प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने का निर्देश दिया है। उन्होंने मंडलायुक्त, आईजी, डीएम, पुलिस, ट्रैफिक और नगर निकाय अधिकारियों से कहा कि जनजीवन, यातायात और निराश्रितों की सुरक्षा में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।

सीएम ने बुधवार को उच्चस्तरीय बैठक में हाईवे व एक्सप्रेसवे पर पेट्रोलिंग बढ़ाने, ब्लैक स्पॉट पर अतिरिक्त सतर्कता, क्रेन व एंबुलेंस 24 घंटे उपलब्ध रखने और टोल प्लाजा पर लाउडस्पीकर से कोहरे की चेतावनी देने के निर्देश दिए। कहा, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और स्टेट हाईवे अधिकारियों के साथ समन्वय कर व्यवस्थाएं दुरुस्त की जाएं। ओवरस्पीडिंग पर सख्त कार्रवाई और खराब विजिबिलिटी में बेहतर ट्रैफिक प्रबंधन सुनिश्चित करने को कहा गया है। उन्होंने निर्देश दिया कि कोई भी व्यक्ति खुले में न सोए। निराश्रितों को रैन बसेरों में पहुंचाकर हीटर, अलाव और कंबल की व्यवस्था की जाए। गोशालाओं में भी ठंड से बचाव के पूरे इंतजाम हों।

ट्रैवल गाइडलाइन जारी

कोहरे में धीमी गति रखें, फॉग लाइट व लो बीम हेडलाइट का उपयोग करें, वाहन से दूरी बनाए रखें, ओवरटेकिंग व बार-बार लेन बदलने से बचें और घने कोहरे में यात्रा का जोखिम न लें।

राजधानी में 48 घंटे के अंदर तापमान 7.6 डिग्री लुढ़का

UP: Severe cold warning in the state, dense fog alert in 20 districts; school timings changed in several distr
लखनऊ में छाया कोहरा और ठिठुरते लोग।
 राजधानी में बुधवार को इस सीजन में पहली बार सबसे ज्यादा घना कोहरा देखने को मिला। सुबह तो सूरज के दर्शन ही नहीं हुए। दोपहर में भी घने कोहरे ने सूरज की गर्मी को ठंडा किए रखा। गलन भरी पछुआ हवाओं ने लोगों को पूरे दिन ठिठुरने पर मजबूर किया। इससे बीते 48 घंटे के दाैरान अधिकतम तापमान में 7.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ चुकी है।

बुधवार को सर्द हवाओं की वजह से ठंड इतनी ज्यादा थी कि लोगों को दिन में भी अलाव, हीटर या ब्लोअर का सहारा लेना पड़ा। देर शाम व रात में कड़ाके की सर्दी के साथ ठिठुरन और बढ़ी हुई महसूस की गई। माैसम विभाग का कहना है कि शुक्रवार को भी लखनऊ में सर्द हवाओं का सितम जारी रहने वाला है।

आंचलिक माैसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिम भारत और मध्य भारत के ऊपर बने प्रति-चक्रवात तथा ऊपरी हवा के प्रभाव से लखनऊ में घना कोहरा देखने को मिल रहा है। 20 दिसंबर तक सर्द हवाओं और कोहरे का असर ऐसे ही बने रहने के आसार हैं।

बुधवार को अधिकतम तापमान 2.1 डिग्री की गिरावट के साथ 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जो सामान्य से 6 डिग्री नीचे था। वहीं न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री की गिरावट के साथ 10 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड हुआ। आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में भी गिरावट के संकेत हैं।

सोशल मीडिया पर छाई रही राजधानी की हवा

बुधवार को विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लखनऊ की हवा से जुड़ी सूचनाएं छाई रहीं। बहुत सारे सोशल मीडिया पोस्ट में राजधानी में एक्यूआई 400 के पास जाने की चर्चा थी, हालांकि इसकी कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई। उप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का कहना है कि बुधवार को लखनऊ का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 174 दर्ज किया गया। 400 एक्यूआई किसी भी जगह दर्ज नहीं हुआ है।

UP: Severe cold warning in the state, dense fog alert in 20 districts; school timings changed in several distr
कोहरे में स्कूल जाते बच्चे।

लखनऊ में बढ़ती शीतलहर को देखते हुए अब सभी मान्यता प्राप्त बोर्ड संचालित स्कूलों में कक्षा 1 से 12 तक की कक्षाएं सुबह 9 बजे के बाद ही शुरू होंगी। जिलाधिकारी विशाख जी. ने ये आदेश जारी किया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मद्देनजर छात्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह आदेश जारी किया गया है। डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि इस आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।

कई और जिलों में बदला समय 
लखनऊ के अलावा रायबरेली और सुल्तानपुर में स्कूल का समय बदल दिया गया है। अब यहां साढ़े नौ से ढाई के बीच पढ़ाई होगी। सीतापुर में पहल ही समय बदला जा चुका है। वहीं बरेली में शनिवार तक अवकाश की घोषणा की गई।

बरेली में 20 दिसंबर तक अवकाश

बरेली में कड़ाके की सर्दी और कोहरे के बीच स्कूली बच्चों के लिए राहतभरी खबर है। सर्दी और कोहरे के प्रकोप को देखते हुए कक्षा एक से आठवीं तक के सभी स्कूलों में 20 दिसंबर तक अवकाश घोषित कर दिया गया है। डीएम अविनाश सिंह के निर्देश पर बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. विनीता की ओर से बुधवार को अवकाश का आदेश जारी किया गया।

जारी आदेश के मुताबिक अत्याधिक ठंड और कोहरे के चलते जिले में संचालित आठवीं तक के सभी स्कूलों में 20 दिसंबर तक अवकाश रहेगा। इस दौरान अगर कोई विद्यालय खुला पाया जाता है तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। आदेश में यह भी कहा गया है कि अगर किसी विद्यालय में पूर्व से परीक्षा निर्धारित है तो परीक्षा यथावत होगी।

अंबेडकरनगर में शीतलहर के चलते बदला स्कूलों का समय

 जिले में लगातार पड़ रही शीतलहर और घने कोहरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा और स्वास्थ्य के हित में विद्यालयों के संचालन समय में बदलाव किया है। डीएम अनुपम शुक्ला की ओर से जारी आदेश के अनुसार, कक्षा नर्सरी से लेकर कक्षा 12 तक संचालित सभी परिषदीय, माध्यमिक, राजकीय, सहायता प्राप्त व मान्यता प्राप्त विद्यालयों का संचालन अब प्रातः 10 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक किया जाएगा। यह आदेश सभी बोर्डों के विद्यालयों पर लागू होगा।

सुल्तानपुर में बदला गया समय

भीषण ठंड व शीतलहर को देखते हुए कक्षा 01 से आठ तक के समस्त स्कूलों के समय में हुआ परिवर्तन।सुबह 10 बजे से 03 बजे तक संचालित होंगे स्कूल। डीएम कुमार हर्ष के निर्देश पर बेसिक शिक्षा अधिकारी उपेन्द्र गुप्ता ने आदेश किया जारी।

प्रभात की खबरों का विस्तार 7 भारत News के साथ

0

*1* भारत-ओमान के बीच आज फ्री ट्रेड एग्रीमेंट साइन होगा, सुल्तान तारिक से मिलेंगे मोदी, द्विपक्षीय बैठक होगी; प्रवासी भारतीयों को भी संबोधित करेंगे

*2* पीएम मोदी की मौजूदगी में भारत-ओमान के बीच आज होगा एफटीए, टेक्सटाइल से लेकर ऑटोमोबाइल सेक्टर में खुलेंगे नए अवसर

*3* संसद में शीतकालीन सत्र का आज 14वां दिन, लोकसभा में प्रदूषण पर चर्चा होगी, पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव जवाब देंगे

*4* सरकार बोली- नेहरू से जुड़े दस्तावेज सोनिया गांधी के पास, संसद में संबित पात्रा ने इनके गायब होने का आरोप लगाया था

*5* अटल संस्मरण: कलाम से पहले वाजपेयी को राष्ट्रपति और आडवाणी को पीएम बनाने पर हुआ था मंथन, पुस्तक में बड़ा खुलासा

*6* गांव और गांधी पर संसद में देर रात तक हुई बहस, जीआरएएम जी विधेयक पर शिवराज चौहान आज देंगे जवाब

*7* एक राष्ट्र-एक चुनाव को लेकर लंबे समय से चर्चा जारी है। भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की ओर से एक देश-एक चुनाव के पक्ष में देशभर में माहौल बनाया जा रहा है। हालांकि, यह मामला अभी संयुक्त संसदीय समिति के पास है।

*8* भाजपा सांसद और समिति के अध्यक्ष पीपी चौधरी ने बताया कि दोनों विशेषज्ञों ने उपयोगी सुझाव दिए और सदस्यों के सवालों का स्पष्ट उत्तर दिया। उन्होंने कहा कि एक साथ चुनाव होने से 5 से 7 लाख करोड़ रुपये की बचत हो सकती है और जीडीपी में 1.6 प्रतिशत तक बढ़ोतरी संभव है।

*9* CM नीतीश ने हिजाब खींचा, नुसरत ने बिहार छोड़ा, बोलीं- अब नौकरी जॉइन नहीं करूंगी; मुख्यमंत्री का इरादा जो हो, मुझे तकलीफ हुई

*10* राहुल गांधी ने म्यूनिख में BMW प्लांट देखा, कहा- भारत में मैन्युफैक्चरिंग में गिरावट आ रही: जर्मनी के तीन दिन के दौरे पर हैं

*11* TMC सांसद ने गडकरी से पूछा- एक घुसपैठिया मिला क्या, केंद्रीय मंत्री बोले- मिलवाएंगे कभी; विपक्ष का आरोप- सरकार जबरन लोगों को घुसपैठिया बता रही, मजाकी अंदाज में विडियो वायरल हो रहा है

*12* महाराष्ट्र के खेल मंत्री और एनसीपी नेता माणिकराव कोकाटे की मुश्किलें बढ़ गई हैं। नासिक की एक सत्र अदालत ने 1995 के धोखाधड़ी और जालसाजी मामले में उनकी दो साल की जेल की सजा को बरकरार रखा है। इसके साथ ही नासिक अदालत ने कोकाटे के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट भी जारी कर दिया है।

*13* दिल्ली में आज से प्रदूषण रोकने के लिए सख्त नियम, बीएस-VI से नीचे वाले वाहनों की शहर में नो एंट्री; वैध PUC वालों को पेट्रोल

*14* घने कोहरे में डूबा दिल्ली एयरपोर्ट, एयर इंडिया की उड़ानों पर पड़ सकता है असर; यात्रियों को किया सतर्क

*15* कोहरे के कारण IND-SA चौथा टी-20 मैच रद्द, अंपायर्स ने छठे निरीक्षण के बाद लिया फैसला, आखिरी मैच 19 दिसंबर को अहमदाबाद में होगा

*==============================*