Thursday, February 12, 2026
Home Blog Page 18

बहराइच खौलते पानी से भरा भगौना मासूम पर पलटा,

0

बहराइच- खौलते पानी से भरा भगौना मासूम पर पलटा, मासूम के कमर से नीचे के हिस्सा झुलसा, मासूम को इलाज के लिए कराया भर्ती, बहराइच मेडिकल कॉलेज में चल रहा इलाज

इटावा रेलवे क्रॉसिंग बंद फाटक के बीच में फंसी कार

0

इटावा- रेलवे क्रॉसिंग बंद फाटक के बीच में फंसी कार, तेज रफ्तार से आ रही थी स्वर्ण शताब्दी, ट्रेन आते देख लोगों ने चालक को दी चेतावनी, लोगों की सूझबूझ से टली बड़ी दुर्घटना, कार चालक वाहन सहित मौके से फरार, भरथना रेलवे क्रॉसिंग 20-बी का मामला

 

रामपुर चिकन के स्थान पर बीफ परोसने पर हंगामा,

0

रामपुर- चिकन के स्थान पर बीफ परोसने पर हंगामा, पुलिस ने की चिकन दुकानदार पर कार्रवाई, भूल चूक को लेकर हुई घटना-एसपी विद्यासागर, व्यक्ति ने पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी, नगर कोतवाली के किला पश्चिमी गेट का मामला

 

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज पेश करेंगी बजट, मैन्युफैक्चरिंग-घरेलू मांग को मजबूत करने पर होगा जोर

0

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज पेश करेंगी बजट, मैन्युफैक्चरिंग-घरेलू मांग को मजबूत करने पर होगा जोर

_वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज सुबह 11 बजे लोकसभा में अपना लगातार नौवां बजट पेश करेंगी। इस बजट में सरकार का मुख्य फोकस आर्थिक विकास दर को गति देने के लिए ‘मैन्युफैक्चरिंग’ और ‘घरेलू मांग’ को बढ़ाने की उम्मीद है।_

Auraiya News: घटिया ईंट से हो रहा था नाली निर्माण, भुगतान पर रोक

0

औरैया। ग्राम पंचायत स्तर पर घटिया काम को लेकर पंचायती राज विभाग ने सख्ती दिखाई है। सहार ब्लॉक की ग्राम पंचायत शहबाजपुर में नाली निर्माण के काम में घटिया ईंटों के प्रयोग की बात सामने आने पर भुगतान पर रोक लगा दी गई है। वहीं, हो चुके काम को श्रमदान घोषित कर दिया है।सहार ब्लॉक की ग्राम पंचायत शहबाजपुर के गांव भूलाहार निवासी रामवीर सिंह ने इसकी शिकायत की थी। फोटो समेत भूलाहार तालाब के चारों ओर नाली निर्माण में घटिया ईंटों के प्रयोग पर आपत्ति जताई। मामले में एडीओ पंचायत ने जांच की। जिसमें शिकायत सही पाए जाने पर डीपीआरओ ने सख्त रुख अपनाया है। नाली निर्माण को श्रमदान घोषित कर दिया गया है।

वहीं, ग्राम निधि से इस कार्य के लिए भुगतान पर रोक लगा दी है। डीपीआरओ श्रीकांत यादव ने बताया कि सचिव ने घटिया सामग्री को लेकर अनभिज्ञता जाहिर की है। एडीओ पंचायत ने शिकायत सही पाई है। ऐसे में हो चुके काम को श्रमदान घोषित करते हुए भुगतान पर रोक लगा दी गई है।

Auraiya News: झांसी के मंडलायुक्त ने बूथों में देखी एसआईआर की प्रगति

0

औरैया। निर्वाचन आयोग की ओर से नामित रोल प्रेक्षक मंडलायुक्त झांसी विमल कुमार दुबे शनिवार को जिले के दौर पर रहे।उनकी अध्यक्षता में निर्वाचन नामावलियों के विशेष वृहद पुनरीक्षण- 2026 के तहत राजनीतिक दलों व निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों की समीक्षा बैठक कलक्ट्रेट में की गई। इसके बाद उन्होंने बूथों पर पहुंचकर प्रगति का जायजा भी लिया।

रोल प्रेक्षक ने एसआईआर के तहत डीएम के निर्देशन में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि जनपद औरैया के पुनरीक्षण कार्य के तहत किए गए कार्यों की प्रदेश स्तर पर भी सराहना की जा रही है। उन्होंने कहा कि जनपद औरैया पहला जनपद है, जिसमें विशेष वृहद पुनरीक्षण के तहत मतदाताओं की नई फोटो व मोबाइल नंबर का शत प्रतिशत संग्रहण किया गया है। प्रत्येक बूथ स्तर पर स्थित बीएलओ द्वारा किए गए कार्यों व प्रपत्रों को व्यवस्थित ढंग से रखा गया है।

उन्होंने सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपेक्षा जताई कि निर्वाचक नामावली को त्रुटिविहीन बनाने में सहयोग करें। उन्होंने निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को निर्देश दिए कि पांच दिनों में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण को शीर्ष प्राथमिकता में रखते हुए फॉर्म-6 फार्म-7 व फार्म-8 को बीएलओ के जरिये पोर्टल पर अपलोड कराएं। अपलोड किए गए फार्मों का निस्तारण करें।

डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने बताया कि जनपद में नोटिस तामीला के दौरान बीएलओ द्वारा नोटिस उपलब्ध कराते हुए प्रति ली जा रही है। रोल प्रेक्षक ने तिलक इंटर कॉलेज, पूर्व माध्यमिक विद्यालय खानपुर का स्थलीय निरीक्षण किया।

मतदाताओं व बीएलओ से संवाद किया। निरीक्षण के दौरान एसपी अभिषेक भारती, एडीएम अविनाश चंद्र मौर्य, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सर्वेश कठेरिया, विधानसभा अध्यक्ष समाजवादी पार्टी राजकुमार गौतम, बसपा जिलाध्यक्ष कमल कुमार, आम पार्टी जिला प्रभारी राहुल, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी प्रवक्ता प्रवीण गुप्ता समेत अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Lucknow: पांचवीं के छात्र को स्कूल में दो किशोरों ने बेरहमी से पीटा, बाईं आंख की रोशनी गई

0

लखनऊ कैंट स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल-3 में पांचवीं कक्षा के छात्र को स्कूल परिसर में दो नाबालिग छात्रों ने बेरहमी से पीट दिया। आरोप है कि उसकी बाईं आंख की रोशनी चली गई। छात्र की मां ने स्कूल स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कैंट थाने में आरोपियों और स्कूल स्टाफ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उधर, स्कूल पक्ष से घटना की जानकारी के लिए संपर्क किया गया, लेकिन नहीं हो सका।सुल्तानपुर लंभुआ निवासी महिला के अनुसार, वह कैंट के निलमथा इलाके में रहती हैं। उनके पति सेना में तैनात हैं। घटना 21 जनवरी को दोपहर करीब 12:30 बजे स्कूल के खेल के मैदान में हुई। उनके बेटे की दूसरे सेक्शन के दो छात्रों ने किसी बात पर बुरी तरह पिटाई कर दी।

आरोप है कि जमीन पर गिराकर उसके चेहरे पर जूता रगड़ा गया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। परिजनों ने उसे कमांड अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पता चला कि मारपीट से उसकी बाईं आंख की रोशनी चली गई है। पीड़ित छात्र की मां का कहना है कि घटना के समय स्कूल स्टाफ ने कोई कार्रवाई नहीं की और मामले का संज्ञान नहीं लिया। 

SIR: अभी और बढ़ सकती है मतदाताओं के दावे-आपत्तियों की तिथि, नोटिस सुनवाई को भी मिलेगी दूसरी तारीख; जानें अपडेट

0

यूपी में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत जारी मसौदा मतदाता सूची पर दावे व आपत्तियों की अंतिम तिथि बढ़ने की उम्मीद है। अभी 6 फरवरी अंतिम तारीख है। सूत्रों के मुताबिक, अभी तक तार्किक असंगति के नोटिसों की सुनवाई तक प्रारंभ नहीं हुई है। वहीं, एक बार नोटिस का जवाब न देने वाले मतदाताओं को दुबारा जवाब देने का अवसर दिया जाएगा।ऐसे मतदाता जिनके नाम का मिलान 2003 की मतदाता सूची से नहीं हो पाया है, उन्हें नोटिस जारी किया गया है। ऐसे 1.04 करोड़ लोगों को नोटिस जारी की गई है। अभी तक नोटिस पाने वाले लोगों में से बमुश्किल 50 प्रतिशत ही जवाब देने पहुंचे हैं। जो लोग अभी तक जवाब देने नहीं पहुंच पाए हैं, उनके मामले में सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (एईआरओ) को निर्देश दिए गए हैं कि वे उन्हें दुबारा सुनवाई की तिथि दें। उन्हें एसएमएस व बीएलओ के माध्यम से यह संदेश भिजवाया जाएगा कि वे दूसरी तारीख को जवाब देने पहुंच सकते हैं।

इन लोगों को  विसंगतियों की श्रेणी में रखा गया

प्रदेश में 2.22 करोड़ ऐसे मतदाता हैं जिनके नाम, पिता के नाम में अंतर, माता-पिता की आयु से सिर्फ 15 वर्ष से भी कम का अंतर है, उन्हें तार्किक विसंगतियों की श्रेणी में रखा गया है। इन्हें भी नोटिस जारी किया जाएगा। राजनीतिक दलों की ओर से भी मांग की जा चुकी है कि दावे व आपत्तियों की समय-सीमा और बढ़ाई जाए। नोटिस पर सुनवाई की अंतिम तारीख 27 फरवरी है। अभी यूपी में विधानसभा चुनाव भी अगले साल होने हैं, ऐसे में शुद्ध मतदाता सूची तैयार करने को पर्याप्त समय है।

बूथों का निरीक्षण करने पहुंचे मुख्य निर्वाचन अधिकारी

विशेष मतदाता पंजीकरण अभियान में शनिवार को लोगों ने काफी उत्साह से भाग लिया। बीएलओ ने मौके पर ही मतदाता बनने के लिए लोगों को फॉर्म-6 भरवाया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने लखनऊ के राजाजीपुरम क्षेत्र में बूथों का निरीक्षण किया। वह एमआईएस संस्थान में बने बूथ पर गए और मतदाताओं से बात की।

रिणवा ने लखनऊ उत्तर के खुन खुन जी गर्ल्स इंटर कॉलेज चौक व मॉडर्न इंडियन स्कूल एमआईएस चौराहा राजाजीपुरम और लखनऊ कैंट क्षेत्र के कार्यालय चीफ इंजीनियर कैनाल कॉलोनी उदयगंज व नारी शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज, कैसरबाग का निरीक्षण किया। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जुड़वाएं।

1.77 लाख बूथों पर बीएलओ मौजूद रहे

कहा कि अगर किसी के परिवार में किसी व्यक्ति की मृत्यु हो गई है या फिर कोई व्यक्ति दूसरी जगह स्थानांतरित हो गया है तो वह फॉर्म-7 भरकर उसका नाम सूची से कटवाए। वहीं, मतदाता सूची में पता बदलवाने के लिए फॉर्म-8 भरे। प्रदेश में सभी 1.77 लाख बूथों पर बीएलओ मौजूद रहे। उन्होंने मतदाता सूची से जिन लोगों के नाम काटे गए हैं, उसे भी प्रदर्शित किया।

UP Weather: पश्चिमी यूपी में आज से बारिश के आसार, कोहरे में आएगी कमी; इन जिलों में ‘कोल्ड डे’ की आशंका

0

मौसम में उतार-चढ़ाव का सिलसिला बदस्तूर जारी है। शनिवार को प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में घना कोहरा छाया रहा और सुबह ठंड के साथ तेज हवा की वजह से सिहरन महसूस की गई। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश की संभावना है। सोमवार को इसका असर प्रदेश के अन्य जिलों में भी देखने को मिल सकता है।मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को सुबह बरेली, गाजियाबाद, अलीगढ़, आगरा, कानपुर और आजमगढ़ में घना कोहरा रहा और यहां दृश्यता शून्य दर्ज की गई। इसके अलावा मेरठ में दृश्यता 10 मीटर, बरेली और बलिया में 20, हमीरपुर में 40 और लखनऊ में 50 मीटर रही। प्रदेश में सबसे ठंडा हरदोई रहा जहां पर न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री दर्ज किया गया। दूसरे नंबर पर मुजफ्फरनगर में न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री, मेरठ में 6.8 डिग्री, कानपुर और बाराबंकी में 7 और राजधानी लखनऊ में 8.8 डिग्री दर्ज किया गया।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से एक फरवरी से लेकर तीन फरवरी तक प्रदेश में बारिश के आसार हैं। इस दौरान तापमान में 2 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। इस दौरान वायुमंडलीय अस्थिरता बढ़ने से कोहरे में कमी आने की संभावना है। चार फरवरी से तापमान में एक बार फिर से गिरावट के आसार हैं। एक फरवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अच्छी बारिश के आसार हैं। दो फरवरी से प्रदेश के अन्य इलाकों में भी आंशिक बारिश हो सकती है।

यहां घना कोहरा रहने की संभावना
देवरिया, गोरखपुर, संतकबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुरखीरी, सीतापुर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर और आसपास के इलाके। 

यहां आज शीत दिवस के आसार

गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुरखीरी, सीतापुर, हरदोई, बाराबंकी, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं और आसपास के इलाके।

Cuba-US Clash: ‘मातृभूमि या मौत’, ट्रंप के टैरिफ पर बोले क्यूबा के राष्ट्रपति; अमेरिका को दी चेतावनी

0

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में कैरिबियाई सागर में स्थित देश क्यूबा को लेकर सख्त रुख अपनाया है। ट्रंप ने क्यूबा को तेल सप्लाई करने वाले देशों पर टैरिफ की धमकी दी है, जिस पर अब क्यूबा के राष्ट्रपति मिगुएल डियाज कैनेल बर्मुडेज ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।