Friday, February 20, 2026
Home Blog Page 137

Auraiya News: पति पर मारपीट, देवर पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

0

बिधूना। एक महिला ने पति समेत पांच ससुरालीजन पर पीटने के बाद घर से निकालने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसने देवर पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है। तीन साल पहले महिला की शादी हुई थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

अछल्दा के एक गांव निवासी महिला की शादी थाना कुदरकोट क्षेत्र में तीन साल पहले हुई थी। महिला का आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद ससुरालीजन कार व सोने की जंजीर की मांग करने लगे। कुछ माह बाद महिला ने बेटी को जन्म दिया। महिला का आरोप है कि देवर गौरीशंकर ने कई बार उससे दुष्कर्म का प्रयास किया। एक सितंबर को पति, ससुर, सास, जेठानी और देवर ने महिला को पीटने के बाद घर से निकाल दिया। किसी तरह महिला मायके पहुंची। 10 सितंबर को ससुरालीजन कार से महिला के मायके पहुंचे। पत्नी से तलाक के पेपर पर हस्ताक्षर करने का दबाव बनाने लगे। मना करने पर आरोपियों ने महिला को फिर पीटना शुरू कर दिया। शोर सुनकर परिवार व मोहल्ले के लोग पहुंच गए। बाद में धमकी देकर आरोपी भाग गए। थानाध्यक्ष पंकज मिश्रा ने बताया कि महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Auraiya News: दिबियापुर में खुलेगी दूसरी अभ्युदय कोचिंग क्लास

0

औरैया। समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित अभ्युदय कोचिंग अब औरैया के साथ-साथ दिबियापुर में भी चलेगी। यह व्यवस्था बिधूना व दिबियापुर क्षेत्र के युवाओं को सहूलियत देने को दी जा रही है। इससे युवाओं को औरैया तक आने की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।

शहर के तिलक महाविद्यालय में संचालित अभ्युदय कोचिंग में 400 से ज्यादा युवा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। कुछ युवा दिबियापुर क्षेत्र के हैं। इन युवाओं को औरैया आना पड़ रहा है। ऐसे में समाज कल्याण विभाग की ओर से दिबियापुर कस्बा में वैदिक इंटर कॉलेज में दूसरी कोचिंग संचालित करने की तैयारी बनाई गई है। अभ्युदय कोचिंग के कोर्स कॉर्डीनेटर शोभित द्विवेदी ने बताया कि वैदिक इंटर कॉलेज में भवन की मरम्मत चल रही है। यह काम पूरा होने के बाद औरैया शहर की तरह दिबियापुर में भी अभ्युदय कोचिंग की क्लास लगेगी जिससे कि क्षेत्रीय युवाओं को वहां पर तैयारी करने का मौका मिलेगा।

Auraiya News: नीलामी चबूतरों पर है कब्जा, कच्ची सड़क पर पलट रहे धान

0

औरैया। शासन ने किसानों की उपज के विक्रय के लिए मंडी में नीलामी चबूतरे बनवाए हैं। इन चूबतरों पर शेड भी डाला गया है। लेकिन मंडी प्रशासन की लापरवाही से एक भी चबूतरा किसानों के काम नहीं आ रहा है। इन पर आढ़तियों ने अतिक्रमण कर लिया है। आज तक किसी ने इन चबूतरों को खाली कराने के लिए कोई प्रयास नहीं किए। किसान कच्ची सड़कों पर धान उतारने के लिए मजबूर हैंमंडी के निर्माण के दौरान आढ़तियों के लिए दुकानें और किसानों की फसलों के विक्रय के लिए नीलामी चबूतरे बनवाए गए थे। 10 मीटर चौड़े और 50 मीटर लंबे कुल चार चबूतरे मंडी में बने हैं। ये चबूतरे पक्के होने के साथ ही ऊपर टिनशेड भी पड़ा है। इनका निर्माण का उद्देश्य बस इतना है कि इन पर किसानों की फसल किसी भी परिस्थिति में सुरक्षित रहे। लेकिन मंडी में इन चबूतरों पर आढ़तियों का कब्जा है। चारों चबूतरे बांस का टट्टर लगाकर आढ़तियों ने बंद कर लिए हैं। कोई इसमें खरीदा गया धान रखता है तो कोई बारदाना। कुछ आढ़तियों ने केवल नाम के लिए चबूतरों को घेर रखा है। ऐसे में किसानों द्वारा लाई जाने वाली फसल सड़क पर पलटी जा रही है।इन दिनों धान की अधिक आवक के चलते कच्ची सड़क और मिट्टी में ही किसानों को धान पलटना पड़ रहा है। इससे एक तरफ जहां फसल में नुकसान होता है तो वहीं दूसरी तरफ मौसम खराब होने पर किसानों की चिंता बढ़ जाती है। किसानों की परेशानी से मंडी प्रशासन को कोई लेना देना नहीं है। उन्हें तो बस चबूतरों पर अतिक्रमण करने वाले आढ़तियों से हमदर्दी है। तभी तो आज तक कभी भी इन चबूतरों को खाली कराने का प्रयास नहीं किया गया। मंडी प्रशासन के अधिकारी सब कुछ जानकार मंडी में नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं।

मामले में मंडी सचिव हरविलास से जब बात की गई तो वे बचते नजर आए। वहीं मंडी के सभापति कमल कुमार सिंह ने बताया कि वह किसी काम से बाहर गए थे। जल्द ही मंडी का निरीक्षण कर अनियमितताओं की जांच कर उन्हें दूर कराया जाएगा। —

चबूतरों पर अतिक्रमण करने वाले कुछ आढ़ती ऐसे हैं, जिन्हें मंडी समिति द्वारा दुकान का भी आवंटन किया गया है। इसके बाद भी वे चबूतरों पर कब्जा किए हुए हैं। प्रतिदिन मंडी निरीक्षक भ्रमण कर हर स्थिति देखकर मंडी प्रशासन को रिपोर्ट देते हैं। लेकिन, मिलीभगत के कारण यहां मंडी निरीक्षक भी सब देखकर चुपचाप लौट जाते हैं।
हाईवे स्थित मंडी में जाम लगना आम बात हो गई है। कई बार तो यह जाम पूरे दिन या पूरी रात भी नहीं खुल पाता है। मंडी सचिव और कर्मचारी जाम खुलवाने की मशक्कत का खूब गाना गाते हैं, लेकिन कभी उन्होंने इसके समाधान पर विचार नहीं किया। दरअसल, चबूतरों पर कब्जा होने के कारण किसान सड़क पर धान पलट देते हैं, इससे रास्ता बाधित हो जाता है। इसके कारण ही जाम लगता है। मंडी प्रशासन को जाम की समस्या मंजूर है, लेकिन वह चबूतरे खाली कराने के लिए तैयार नहीं हैं।

पिता का बहू से था अवैध संबंध, आपत्तिजनक हालत में पकड़ा तो बेटे को रास्ते से हटाने का बनाया प्लान; खेत में बुलाकर ऐसे दिया वारदात को अंजाम

0

बिजनौर: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां पर नांगल थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति का अपनी बहू के साथ अफेयर चल रहा था। दोनों को आपत्तिजनक हालत में बेटे के देख लिया। बेटे ने इस बात को विरोध किया तो पिता ने उसे रास्ते से हटाने का प्लान बना लिया। इसके बाद पिता ने बेटे को किसी बहाने से खेत में बुलाया। फिर उसे तमंचे से गोली मारने की कोशिश की, तो गोली मिस हो गई। बेटा भागने लगा तो दौड़ाकर सिर और गले पर फावड़े से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया।

PunjabKesari
फिर दर्ज कराई गुमशुदगी की रिपोर्ट
इस मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि 14 नवंबर को तिसोतरा गांव के सुभाष (60) ने नांगल थाने में अपने बेटे सौरभ (30) की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एक दिन बाद, सुभाष ने पुलिस से कहा कि सौरभ का शव गन्ने के खेत में पड़ा है और दावा किया कि किसी जंगली जानवर के हमले में उसकी मौत हो गई है। पुलिस ने उसका शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और मामले की जांच शुरू कर दी।

PunjabKesari
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा 
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला कि सौरभ की मौत किसी धारदार हथियार से लगी चोटों के कारण हुई थी। इसके बाद पुलिस ने सुभाष से पूछताछ की, जिसने अपना अपराध कबूल कर लिया। पुलिस के अनुसार, सुभाष ने जांचकर्ताओं को बताया कि उसका अपनी बहू के साथ अवैध संबंध था, जिसका पता उसके बेटे को चल गया था। पुलिस के मुताबिक, 12 नवंबर को, जब सौरभ खेत में गया तो सुभाष ने कथित तौर पर उस पर कुदाल से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि सुभाष को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके पास से हत्या में प्रयुक्त एक कुदाल और एक देसी तमंचा भी बरामद किया है।

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: ओवरलोड डबल डेकर बस पलटी, 3 की मौत; यात्रियों की चीखों में गूंजा पूरा मार्ग!

0

Lucknow News: उत्तर प्रदेश के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मंगलवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। आगरा से लखनऊ की ओर जा रही एक प्राइवेट डबल डेकर बस अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई। हादसा थाना अरौल क्षेत्र में तड़के करीब 4 बजे हुआ। इस दुर्घटना में 3 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब 20 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

कई यात्रियों की हालत नाजुक
घायलों में से एक दर्जन से ज्यादा लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी गंभीर घायलों को तुरंत एंबुलेंस के जरिए कानपुर के लाला लाजपत राय अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। बाकी घायलों का प्राथमिक उपचार मौके पर और नजदीकी अस्पतालों में किया गया। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) दिनेश त्रिपाठी स्वयं अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों से मुलाकात की, चिकित्सा व्यवस्था की समीक्षा की और डॉक्टरों से बेहतर इलाज सुनिश्चित करने को कहा।

तेज रफ्तार और ओवरलोड बस बनी हादसे की वजह
मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार बस में क्षमता से ज्यादा यात्री बैठे थे और चालक तेज रफ्तार में गाड़ी चला रहा था। इसी दौरान बस का संतुलन बिगड़ गया और वह डिवाइडर से टकराकर पलट गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का ऊपरी हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे कई यात्री उसी में फंस गए।

राहगीरों और टोल कर्मियों ने शुरू किया रेस्क्यू
हादसे के तुरंत बाद पास से गुजर रहे लोगों और एक्सप्रेसवे के टोल कर्मियों ने राहत-बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी गई, जिसके बाद सभी घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया।

शिनाख्त जारी, पुलिस ने बढ़ाई सख्ती
पुलिस के मुताबिक, बस आगरा से लखनऊ जा रही थी और यात्रियों में कई लोग उत्तर प्रदेश और बिहार के अलग-अलग जिलों के हैं। मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं एक्सप्रेसवे पर लगातार हो रहे हादसों को देखते हुए यातायात पुलिस ने सभी ड्राइवरों से निर्धारित गति सीमा का पालन करने, ओवरलोडिंग न करने और खासकर रात व सुबह के समय सतर्क होकर वाहन चलाने की अपील की है।

मां-बेटी को उठवाने वाला इंस्पेक्टर बर्खास्त; हिरासत में लेकर किया था उत्पीड़न, अखिलेश दुबे का करीबी था आशीष द्विवेदी

0

कानपुर: कानपुर पुलिस ने एक महिला को अवैध रूप से हिरासत में लेने और उसके उत्पीड़न के मामले में पुलिस निरीक्षक आशीष कुमार द्विवेदी की भूमिका की पुष्टि होने के बाद उसे सेवा से बर्खास्त कर दिया है। सूत्रों के अनुसार, द्विवेदी जेल में बंद वकील अखिलेश दुबे के करीबी माने जाते हैं। जिस महिला को हिरासत में लिया गया था, वह बाद में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाई गई थीं।

शौचालय में फंदे से लटकी मिली थी महिला 
संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध एवं मुख्यालय) विनोद कुमार सिंह ने पुलिस निरीक्षक द्विवेदी को सेवा से बर्खास्त किए जाने की पुष्टि की। वर्ष 2022 में एनआरआई सिटी स्थित एक व्यवसायी के घर से आभूषण चोरी होने का मामला सामने आया था और उस समय थाना प्रभारी (नवाबगंज) आशीष कुमार द्विवेदी तथा चौकी प्रभारी रानू रमेश चंद्र ने घरेलू सहायिका एक नाबालिग लड़की और उसकी मां को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। अधिकारियों के अनुसार, मां-बेटी से आधी रात के बाद पूछताछ की गई और इसके बाद उन्हें ‘वन-स्टॉप सेंटर’ भेज दिया गया, जहां अगली सुबह महिला शौचालय में फंदे से लटकी मिली थी।

उप निरीक्षक रानू रमेश चंद्र के खिलाफ कार्रवाई अभी जारी 
पुलिस ने बताया कि जांच में अधिकारियों को अवैध हिरासत, उत्पीड़न और प्रक्रियागत उल्लंघनों के लिए दोषी पाया गया। द्विवेदी को बयान दर्ज कराने के लिए नोटिस भेजा गया था, लेकिन वह उपस्थित नहीं हुए जिसके बाद उसे बर्खास्त कर दिया गया। अधिकारी ने बताया कि उप निरीक्षक रानू रमेश चंद्र के खिलाफ कार्रवाई अभी जारी है। द्विवेदी की बर्खास्तगी के पीछे एक अन्य मामला भी है। वह उन छह पुलिसकर्मियों में शामिल थे जिन्हें 30 अगस्त को जेल में बंद वकील अखिलेश दुबे के साथ कथित मिलीभगत के आरोप में निलंबित किया गया था। अधिवक्ता दुबे पर हाई-प्रोफाइल लोगों को निशाना बनाकर जबरन वसूली और ब्लैकमेल करने का आरोप है। बर्खास्त होने से पहले द्विवेदी लगभग 80 दिनों से निलंबित थे।

लखनऊ नगर निगम कार्यकारिणी की आज होगी बैठक

0

लखनऊ-नगर निगम कार्यकारिणी की आज होगी बैठक,नगर निगम मुख्यालय में 3 बजे से होगी बैठक ,बैठक में पुनरीक्षित बजट आज हो सकता पास,
नगर निगम में खींचतान से पुनरीक्षित बजट अटका था ,बजट से सड़क-नालियों की सफाई का होगा कार्य, खस्ताहाल सड़कों को लेकर कई मदों में बढ़ोतरी होगी..

लखनऊ न्यू गडौरा में मकान में लगी आग,

0

लखनऊ-न्यू गडौरा में मकान में लगी आग,फायर स्टेशन की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची,अंडरपास बैरिकेडिंग से बड़े टैंकर फंसे,आलमबाग स्टेशन से भेजी गई 2 यूनिट,भूतल पर आग से ऊपर की मंजिलों पर धुआं फैला,मकान में फंसे व्यक्ति राकेश को सुरक्षित निकाला, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू,सरोजिनी नगर के न्यू गडौरा का मामला.

सड़क किनारे पैर फिसलने से वृद्ध की मौत

0

इटावा- सड़क किनारे पैर फिसलने से वृद्ध की मौत, 75 वर्षीय अहिवरन सिंह मानसिक कमजोर थे, कोतवाली भरथना क्षेत्र का मामला

 

कानपुर डॉ. आरिफ की गिरफ्तारी के बाद बड़ा एक्शन,

0

कानपुर- डॉ. आरिफ की गिरफ्तारी के बाद बड़ा एक्शन, दिल्ली बम ब्लास्ट के आतंकी उमर का है करीबी, डॉ. मोहम्मद आरिफ की सैलरी पर तत्काल रोक, कानपुर कार्डियोलॉजी संस्थान ने रोक लगाई है,, संस्थान के डायरेक्टर डॉ. राकेश वर्मा का एक्शन, DGME को पत्र भेजकर तत्काल रोक लगवाई, संस्थान ने 1.50 लाख रुपये प्रतिमाह वेतनमान भी रोका