Thursday, February 12, 2026
Home Blog Page 299

आज का राशिफल जानें क्या कहते हैं आपके नक्षत्र

0

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपकी सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। किसी कार्य के पूर्ण होने से मानसिक तनाव कम होगा। हल्की थकान रहेगी। आप कोई नया व्यापार शुरू करने का मन बना सकते हैं। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल होंगे। नौकरी पेशा वाले लोगों को पदोन्नति व सम्मान मिलने के योग हैं। आपका आज का दिन बेहद शुभ नजर आ रहा है। घर परिवार की परेशानियों का समाधान निकल सकता है। मन हल्का रहेगा। कानूनी मामलों में लापरवाही मत कीजिए। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आपको रचनात्मक कार्यों का प्रतिफल प्राप्त होगा। व्यापार में उन्नति मिलने के योग हैं। कानूनी मामलों में सफलता मिल सकती है। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। मानसिक रूप से थोड़े परेशान नजर आ रहे हैं तो आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। पारिवारिक जिम्मेदारियों का पूर्ण ध्यान रखें। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आपकी आज अचानक धन लाभ मिलने की संभावना नजर आ रही है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। आपका दिन भागदौड़ भरा रहेगा। गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहने की आवश्यकता है क्योंकि यह आपके कामकाज बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। संतान की तरफ से हल्की चिंता रहेगी। नए-नए लोगों से दोस्ती हो सकती है लेकिन आप अनजान लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए। स्वास्थ्य सही रहेगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आप अपने प्रयासों से उन्नति पथ प्रशस्त करेंगे। जरूरतमंद लोगों की मदद करने का मौका मिल सकता है। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे । मेहनत का फल मिलेगा। आप अपनी अधूरी इच्छाओं को पूरा करने की हर संभव कोशिश करेंगे। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। परिवार के सभी सदस्य आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। व्यापार के सिलसिले में आप यात्रा पर जा सकते हैं, आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। स्वास्थ्य लाभ होगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। शादीशुदा जिंदगी में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है फिर भी जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा । घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन की चर्चा हो सकती है। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। विवाह योग्य लोगों को विवाह का रिश्ता मिल सकता है। आमदनी के अनुसार खर्चों पर कंट्रोल रखने की आवश्यकता है। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में लाभ मिलने की संभावना है। निवेश में फायदा मिल सकता है। किस्मत आपका पूरा साथ देगी। घरेलू सुख साधनों में बढ़ोतरी होगी। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक समय व्यतीत करने का मौका मिल सकता है। गुप्त शत्रु आपको हानि पहुंचाने की कोशिश करेंगे परंतु यह सफल नहीं हो पाएंगे। धार्मिक कार्यों में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आपका आज का दिन मिलाजुला नजर आ रहा है। बड़े अधिकारियों को प्रसन्न करना काफी कठिन हो सकता है। दोस्तों के साथ मिलकर आप कोई नया व्यापार शुरू करने का मन बना सकते हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। घर-परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। व्यापार की समस्याओं का हल निकल सकता है। दूसरों के कार्यों में हस्तक्षेप मत कीजिए। नौकरी के क्षेत्र में कार्यभार अधिक रहेगा। स्वास्थ्य लाभ होगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आपको आज धन से जुड़े हुए मामलों में काफी सतर्क रहना होगा। आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए। आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। पुराने मित्रों से मिलना-जुलना हो सकता है। व्यवहार कुशलता से समस्या का समाधान संभव है। पारिवारिक वातावरण सामान्य रहेगा। अचानक आप किसी महत्वपूर्ण मामले में निर्णय ले सकते हैं। लाभ के मार्ग प्रशस्त होंगे। स्वास्थ्य सही रहेगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आप अपने प्रयासों से सफलता हासिल करेंगे। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आपका मन प्रसन्न रहने वाला है। कार्यप्रणाली में सुधार आएगा। काफी लंबे समय से अधूरे पड़े कार्य पूरे हो सकते हैं, जिससे आपका मन हर्षित होगा। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता आएगा। पिताजी से व्यापार के विषय में बातचीत कर सकते हैं । स्वास्थ्य सुधार होगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आपका आज का दिन पहले के दिनों की अपेक्षा अच्छा रहेगा। आपका मन धर्म-कर्म के कामों में अधिक लगेगा। सत्संग से लाभ मिल सकता है। व्यापार अच्छा चलेगा। आपका मन प्रसन्न रहने वाला है। दोस्तों की मदद से रुके हुए काम पूरे होंगे। आप किसी सुखद यात्रा पर जा सकते हैं। रचनात्मक कामों में सफलता हासिल होगी। आपका मन कार्यों में लगेगा। आपके अधूरे सपने पूरे हो सकते हैं। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन मिला जुला रहेगा । वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आप अपनी कीमती चीजों को संभाल कर रखें। कोई भी जोखिम लेने से बचना होगा। आमदनी के अनुसार खर्चा पर कंट्रोल रखने की आवश्यकता है। पारिवारिक जीवन सुखद रहने वाला है। परिवार में विवाद खत्म होगा और शांति एवं सुख बढ़ेगा। व्यापार में अच्छा मुनाफा मिलने के योग हैं। सवास्थ्य सही रहेगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपको प्रेम संबंधित मामलों में सफलता हासिल होगी। कानूनी बाधा दूर हो सकती है। परोपकारी स्वभाव होने से दूसरों की मदद करेंगे। कामकाज के प्रति आप लापरवाही मत कीजिए। कुछ जरूरी कामों को लेकर आपको अधिक भागदौड़ और मेहनत करनी पड़ सकती है परंतु आखिर में आपको सफलता मिलने के योग हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

कंबोडिया में साइबर क्राइम पर बड़ा एक्शन, 3 हजार से ज्यादा लोग गिरफ्तार, 105 भारतीय भी शामिल

0

इंटरनेशनल डेस्कः भारत में तेजी से बढ़ रहे डिजिटल फ्रॉड और साइबर अपराध के मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार ने एक अभूतपूर्व कूटनीतिक और सुरक्षा अभियान चलाया, जिसके तहत कंबोडिया में अंतरराष्ट्रीय ठगों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई हुई है। इस संयुक्त ऑपरेशन के तहत 15 दिनों में 3,075 ठगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें 105 भारतीय नागरिक भी शामिल हैं।

ठगों का गढ़ बना था कंबोडिया, भारत सरकार की पहल से हुआ पर्दाफा

पिछले कुछ वर्षों से भारत में लाखों लोग ऑनलाइन स्कैम, फिशिंग कॉल्स, और फेक इन्वेस्टमेंट ऐप्स के जरिए ठगी के शिकार हो रहे थे। गृह मंत्रालय को मिली इनपुट्स से यह पता चला कि इन घोटालों का संचालन भारत के बाहर, विशेष रूप से कंबोडिया से किया जा रहा था। इसके बाद गृह मंत्रालय, विदेश मंत्रालय और इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर (I4C) ने मिलकर कंबोडिया सरकार से इस पर ठोस कार्रवाई की मांग की।

कंबोडिया सरकार ने भारतीय अधिकारियों के सहयोग से देशभर में बड़े पैमाने पर छापेमारी अभियान शुरू किया, जिसमें 138 अलग-अलग ठिकानों पर एक साथ रेड की गई।

गिरफ्तार हुए स्कैमर्स: चीन, वियतनाम, पाकिस्तान, भारत समेत कई देशों के नागरिक शामिल

इस व्यापक अभियान के दौरान गिरफ्तार किए गए 3,075 स्कैमर्स में विविध राष्ट्रीयताओं के लोग शामिल हैं:

  • 1,028 चीनी नागरिक
  • 693 वियतनामी
  • 366 इंडोनेशियाई
  • 105 भारतीय
  • 101 बांग्लादेशी
  • 82 थाई
  • 57 दक्षिण कोरियाई
  • 81 पाकिस्तानी
  • 13 नेपाली
  • 4 मलेशियाई

इसके अतिरिक्त फिलीपींस, नाइजीरिया, रूस, युगांडा, म्यांमार आदि देशों के नागरिकों को भी गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में 606 महिलाएं भी शामिल हैं।

भारी मात्रा में डिजिटल उपकरण, नकली पुलिस यूनिफॉर्म और ड्रग्स बरामद

छापेमारी के दौरान कंबोडियाई पुलिस ने हजारों की संख्या में कंप्यूटर, लैपटॉप, स्मार्टफोन, सिम कार्ड, और हाई-टेक सर्वर सिस्टम जब्त किए। इसके अलावा जो चीजें सबसे ज्यादा चौंकाने वाली थीं, वे थीं:

  • भारतीय और चीनी पुलिस की नकली वर्दियां
  • फर्जी ID कार्ड और सरकारी दस्तावेज
  • ड्रग्स और हथियारों का जखीरा

इन सामग्रियों से यह साफ संकेत मिला है कि ठग खुद को पुलिस अधिकारी बताकर लोगों को धमकाते थे और विश्वास में लेकर ठगी करते थे।

भारत का साइबर सुरक्षा ढांचा हुआ सक्रिय, कार्रवाई जारी

भारतीय साइबर सुरक्षा एजेंसियों ने इस ऑपरेशन को “Cross-Border Cyber Crackdown” का नाम दिया है। सूत्रों के अनुसार, यह सिर्फ पहली लहर है और अभी कई अन्य नेटवर्क की पहचान की जा रही है। भारत में भी इन गिरोहों के लिंक तलाशे जा रहे हैं।

गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार: “यह भारत और कंबोडिया के बीच अभूतपूर्व सहयोग का उदाहरण है। यह कार्रवाई साइबर अपराधियों के लिए स्पष्ट संदेश है कि वे कहीं भी हों, भारत उन्हें ढूंढ़ निकालेगा।”

क्या कहता है यह मामला भारत की साइबर सुरक्षा नीति के बारे में?

  • यह कार्रवाई बताती है कि भारत अब केवल डिफेंसिव साइबर स्ट्रैटेजी तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रोएक्टिव और इंटरनेशनल डिप्लोमैटिक साइबर इन्फोर्समेंट का मार्ग अपना रहा है।
  • यह पहली बार है जब भारत ने विदेश में बैठकर ठगी करने वालों पर इतनी बड़ी कार्रवाई करवाई है।

भारतीय हवाई क्षेत्र में पाकिस्तानी विमानों की अभी नहीं होगी एंट्री,केंद्र सरकार ने 24 अगस्त तक बढ़ाया प्रतिबंध

0

नेशनल डेस्कः भारत ने पाकिस्तान के विमानों के लिए अपने हवाई क्षेत्र पर पाबंदी की अवधि को और एक महीने के लिए 24 अगस्त तक बढ़ा दिया है। पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले में 26 लोगों की मौत के बाद भारत ने 30 अप्रैल से पाकिस्तान की एयरलाइन (चाहे वे स्वामित्व में हों, लीज पर हों या सैन्य उड़ानें हों) के विमानों के लिए अपने हवाई क्षेत्र के इस्तेमाल पर रोक लगा दी थी। सरकार द्वारा आंतकवादी हमले के जवाब में पाकिस्तान के खिलाफ उठाए गए विभिन्न कदमों के तहत यह पाबंदी लगाई गई थी।

नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने मंगलवार देर रात ‘एक्स’ पर बताया, “पाकिस्तानी विमानों के भारतीय हवाई क्षेत्र में प्रवेश पर रोक लगाने वाला ‘नोटिस टू एयरमेन’ (नोटम) आधिकारिक रूप से 23 अगस्त 2025 तक के लिए बढ़ा दिया गया है।”

मंत्री ने कहा कि यह विस्तार मौजूदा सुरक्षा प्रोटोकॉल के अनुरूप है और रणनीतिक चिंताओं को ध्यान में रखते हुए किया गया है। शुरूआत में प्रतिबंध 24 मई तक के लिए था जिसे पहले 24 जून, फिर 24 जुलाई और अब 24 अगस्त तक बढ़ा दिया गया है। नया नोटम यूटीसी समयानुसार 23 अगस्त की रात 23:59 बजे तक लागू रहेगा जिसका मतलब है कि भारतीय समयानुसार 24 अगस्त की सुबह साढ़े पांच बजे तक यह प्रभावी रहेगा।

इस बीच, पाकिस्तान ने भी भारतीय विमानों के लिए अपने हवाई क्षेत्र पर पाबंदी 24 अगस्त तक के लिए बढ़ा दी है। भारत सरकार द्वारा 24 अप्रैल को सिंधु जल संधि निलंबित किए जाने के बाद पाकिस्तान ने 24 मई तक के लिए भारतीय विमानों के उसके हवाई क्षेत्र में उड़ान भरने पर रोक लगाई थी। इस प्रतिबंध को पहले 24 जून, फिर 24 जुलाई और अब एक महीने और बढ़ा दिया गया है।

Punjab: अग्निवीर भर्ती होने वालों के लिए अच्छी खबर, 24 अगस्त से 6 सितम्बर तक…

0

जालंधर (पुनीत): जिले में अग्निवीर वायु इंटेक 1/2026 के तहत भर्ती रैली 24 अगस्त से 6 सितम्बर तक सरकारी आर्ट्स व स्पोर्ट्स कालेज में आयोजित की जाएगी। डी.सी. हिमांशु अग्रवाल ने संबंधित अधिकारियों को समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए हैं। यह रैली 1 एयरमैन चयन केन्द्र अंबाला की ओर से आयोजित की जा रही है। आयोजन के सफल संचालन के लिए कालेज के स्टेडियम और इंडोर सुविधाएं 20 अगस्त से 8 सितम्बर तक उपलब्ध करवाई जाएगी।

डिप्टी कमिश्नर ने रैली की निगरानी के लिए एस.डी.एम. आदमपुर को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। साथ ही विभिन्न विभागों के अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं ताकि सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित हो सकें। उन्होंने कहा कि रैली में भाग लेने वाले युवाओं की सुविधा, सुरक्षा और व्यवस्थाओं में कोई कमी न रहे, इसके लिए सभी विभाग आपसी तालमेल से कार्य करें।

Rain Alert: इन 12 जिलों में अचानक बाढ़ आने का खतरा, हाई अलर्ट पर अगले 24 घंटे

0

नेशनल डेस्क :  जम्मू-कश्मीर में मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए 12 जिलों में अचानक बाढ़ (Flash Flood) का खतरा जताया है। इससे पहले ही प्रदेश में भारी बारिश को लेकर तीन दिनों का अलर्ट जारी किया गया था।

किन जिलों में है बाढ़ का खतरा?

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा जारी बाढ़ मार्गदर्शन बुलेटिन में बताया गया है कि इन जिलों में कम से मध्यम खतरा है – कठुआ, सांबा, उधमपुर, डोडा, किश्तवाड़, रामबन, रियासी, जम्मू, राजौरी, पुंछ, बारामूला, अनंतनाग। इन इलाकों में भारी बारिश के कारण नदियां और नाले उफान पर हैं, जिससे भूस्खलन और चट्टानें खिसकने का भी खतरा है।

जिला प्रशासन को अलर्ट पर रखा गया

मौसम विभाग ने जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरणों (DDMA) को निर्देश दिया है कि लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और नुकसान को कम करने के लिए जरूरी कदम उठाएं। प्रशासन से कहा गया है कि सभी प्रोटोकॉल को लागू किया जाए और लोगों को सावधानी बरतने के लिए जागरूक किया जाए।

भारी बारिश से कई जगह भूस्खलन

अलर्ट जारी होने के बाद मंगलवार को कई जिलों में नदियां उफान पर रहीं और कई इलाकों में भूस्खलन की घटनाएं दर्ज की गईं। जम्मू संभागीय आयुक्त रमेश कुमार ने बारिश के बाद हुए नुकसान और राहत कार्यों का जायजा लेने के लिए अधिकारियों के साथ बैठक की।

यह भी पढ़ें – दिन में दिखेगा रात जैसा अंधेरा, लगने जा रहा है सदी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण!

नुकसान और राहत कार्यों की समीक्षा

बैठक में जम्मू संभाग के उपायुक्तों और विभागों के अधिकारियों ने बारिश के कारण हुए जान-माल के नुकसान, सड़क संपर्क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति और चल रहे पुनर्स्थापन कार्यों की जानकारी दी।

  • सड़क संपर्क बहाल करने के लिए लोक निर्माण विभाग और सीमा सड़क संगठन को तैयार रहने को कहा गया।
  • जल शक्ति विभाग को स्वच्छ पेयजल की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
  • बिजली विभाग को जल्द ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने और बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए कहा गया।
  • स्वास्थ्य विभाग को जलजनित बीमारियों की रोकथाम पर खास ध्यान देने को कहा गया।

24×7 कंट्रोल रूम और राहत राशि का ऐलान

संभागीय आयुक्त ने सभी जिलों में 24×7 कंट्रोल रूम स्थापित करने का आदेश दिया ताकि आपातकालीन कॉल्स पर तुरंत प्रतिक्रिया दी जा सके।

उन्होंने निर्देश दिए कि –

  • यातायात और जन सुरक्षा के लिए एडवाइजरी जारी की जाए।
  • SDRF और रेड क्रॉस फंड से प्रभावित लोगों को तुरंत राहत राशि दी जाए।
  • उपायुक्त शाम तक नुकसान और मरम्मत कार्यों की विस्तृत रिपोर्ट भेजें।

लोगों को सतर्क रहने की सलाह

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे नदी-नालों के पास न जाएं, अनावश्यक यात्रा से बचें और प्रशासन द्वारा जारी एडवाइजरी का पालन करें।

 

कांग्रेस में सब शादी वाले घोड़े है…दिल्ली के पूर्व CM केजरीवाल का राहुल गांधी पर तीखा हमला

0

नेशनल डेस्क: गुजरात के मोडासा में किसानों और पशुपालकों की भारी संख्या में जुटी महापंचायत को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी (AAP) संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भाजपा सरकार और कांग्रेस दोनों पर करारा हमला बोला। उन्होंने हालिया किसान विरोध प्रदर्शनों को लेकर राज्य सरकार की नीतियों की कड़ी आलोचना की। इस बीच केजरीवाल ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस में सभी शादी वाले घोड़े हैं।

मृतक अशोक चौधरी को 2 करोड़ का मुआवजा देने की मांग

केजरीवाल ने विशेष रूप से मृतक पशुपालक अशोक चौधरी के परिवार को डेयरी विभाग और गुजरात सरकार से कुल 2 करोड़ रुपए मुआवजे की मांग की। उन्होंने कहा कि अशोक चौधरी का दिल का दौरा प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई के कारण पड़ा था।

राहुल गांधी पर तीखा कटाक्ष: “कांग्रेस के सभी शादी के घोड़े हैं”

सभा में केजरीवाल ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बयान का उल्लेख करते हुए कहा कि कांग्रेस में सब ‘शादी के घोड़े’ हैं, जबकि आम आदमी पार्टी के सदस्य ‘लंबी दौड़ के घोड़े’ हैं। उन्होंने गुजरात में भाजपा की सरकार को असली सरकार न बताते हुए कहा कि यहाँ बीजेपी और कांग्रेस दोनों मिलकर शासन कर रही हैं।

भाजपा सरकार पर आरोप: अमीरों की सरकार, अडानी का कब्जा

केजरीवाल ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह “अमीरों की सरकार” है, जिसमें बड़े ठेके अडानी समूह को मिलते हैं। उन्होंने कहा कि मोडासा सहित गुजरात के डेयरी और सहकारी समितियों पर भाजपा का भ्रष्टाचार और लूट का शासन है।

डेयरी किसानों का आंदोलन, पुलिस कार्रवाई और अशोक चौधरी की मौत

14 जुलाई को साबरकांठा और अरावली के पशुपालकों ने अपने बकाया भुगतान की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले छोड़े। झड़प में असामाजिक तत्वों ने पथराव भी किया। पुलिस ने 77 नामजद और 100 से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज की और 47 पशुपालकों को हिरासत में लिया गया। इस बीच, अशोक चौधरी को दिल का दौरा पड़ा और उनकी मौत हो गई।

किसान-मजदूरों के अधिकारों के लिए लड़ेंगे

केजरीवाल ने दो दिवसीय गुजरात दौरे के दौरान पार्टी की जड़ें मजबूत करने और आप विधायक चैतर वसावा की गिरफ्तारी के खिलाफ भी रैली करने का ऐलान किया। उन्होंने किसानों, पशुपालकों और गरीब मजदूरों के साथ अपने संघर्ष को जारी रखने का भरोसा दिलाया।

अहमदाबाद विमान हादसें में चौंकाने वाला खुलासा, एयर इंडिया ने की बड़ी गड़बड़ी, 12 ब्रिटिश परिवारों को सौंपे दिए गलत शव

0

London: अहमदाबाद में हुए भीषण एयर इंडिया विमान हादसे के बाद मृतकों के शव अभी तक उनके परिवारों तक सही तरीके से नहीं पहुंच पाए हैं। अब इस हादसे को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। ब्रिटेन में पीड़ित परिवारों के वकीलों ने दावा किया है कि एयर इंडिया ने जिन शवों को ब्रिटिश परिवारों को सौंपा था, उनमें से कम से कम 12 शव गलत लोगों के थे। जब ये शव ब्रिटेन भेजे गए तो पश्चिमी लंदन के वरिष्ठ कोरोनर डॉ. फियोना विलकॉक्स ने पीड़ित परिवारों से प्राप्त डीएनए से उनका मिलान कराया। इस जांच में पता चला कि कई शवों के डीएनए परिवारों के डीएनए से बिल्कुल मेल नहीं खाते। इससे साफ हो गया कि कई ताबूतों में जो शव हैं, वो असली परिजनों के नहीं हैं।
इस खुलासे के बाद कई ब्रिटिश परिवारों को अपने प्रियजनों का अंतिम संस्कार रोकना पड़ा। कुछ शवों के अवशेष वापस भी भेज दिए गए हैं। इस वजह से परिवार गहरे सदमे में हैं क्योंकि वे अब भी नहीं जानते कि उनके अपनों के असली अवशेष कहां हैं। वकील जेम्स हीली प्रैट ने दावा किया कि एक ताबूत में दो अलग-अलग व्यक्तियों के अवशेष भी पाए गए। ऐसे में अंतिम संस्कार से पहले शवों के हिस्सों को अलग करना पड़ा। कुछ शवों की पहचान होने के बाद अब उन्हें धार्मिक रीति-रिवाजों से दफनाया या जलाया गया है।

 

यह हादसा अहमदाबाद में हुआ था, जिसमें एयर इंडिया के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से  269 लोगों की मौत हो गई थी। इसमें 52 ब्रिटिश नागरिक भी शामिल थे। विमान इमारत से टकराने के बाद आग का गोला बन गया था। हादसे में शव इतनी बुरी तरह जल गए कि उनकी पहचान करना बेहद मुश्किल हो गया। बाद में डीएनए जांच से शवों की शिनाख्त कर उन्हें परिवारों को सौंपा गया था।
कई परिवारों को अपने परिजनों के अवशेष प्लास्टिक कंटेनर में सौंपे गए। हादसे के दौरान 1500 डिग्री सेल्सियस तापमान में शरीर पूरी तरह जल गए थे, जिससे केवल अवशेष ही बच पाए थे। वकील जेम्स हीली ने कहा कि यह एक बहुत बड़ी लापरवाही है और पीड़ित परिवारों को इसका जवाब चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताई है कि ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर, जब भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे तो इस मामले को उठाएंगे। एयर इंडिया की तरफ से अब तक इस बड़ी गड़बड़ी पर कोई औपचारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। लेकिन इस खुलासे ने सवाल खड़े कर दिए हैं कि कहीं बाकी शव भी गलत तो नहीं हैं?

योगी कैबिनेट की अहम बैठक आज, रजिस्ट्री होगी सस्ती! महिलाओं को राहत सहित 24 फैसलों पर मुहर लगना तय!

0

Lucknow News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार शाम यानी आज (22 जुलाई) 4 बजे लोकभवन में कैबिनेट बैठक होगी। इस बैठक में करीब 2 दर्जन से ज्यादा बड़े प्रस्तावों पर फैसला लिया जाएगा। इनमें महिलाओं को संपत्ति रजिस्ट्री में छूट, नई नगर पंचायतों का गठन, विधानमंडल का मानसून सत्र, और पेयजल व कूड़ा प्रबंधन के लिए ज़मीन देने जैसे प्रस्ताव शामिल हैं।

महिलाओं को रजिस्ट्री पर मिलेगी बड़ी छूट
– सरकार महिलाओं को संपत्ति की रजिस्ट्री में स्टांप ड्यूटी में राहत देने जा रही है।
– अब 1 करोड़ रुपए तक की संपत्ति की रजिस्ट्री पर 1% छूट मिलेगी।
– पहले यह छूट सिर्फ 10 लाख की संपत्ति तक थी।
– इससे महिलाओं को आर्थिक मदद मिलेगी और संपत्ति खरीदना आसान होगा।
– साथ ही महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा।

शहरी निकायों का विस्तार और नई नगर पंचायतें
– सरकार कई नगर निगम/निकायों की सीमाएं बढ़ाने जा रही है।
– साथ ही 7 नई नगर पंचायतों का गठन किया जाएगा।
– इसका मकसद शहरी इलाकों में बुनियादी सुविधाएं बेहतर करना और शहर व गांव के बीच संतुलित विकास को बढ़ावा देना है।

अगस्त में होगा विधानसभा का मॉनसून सत्र
कैबिनेट बैठक में अगस्त 2025 के पहले सप्ताह में विधानमंडल का मॉनसून सत्र कराने पर भी मंजूरी दी जाएगी। इसके साथ ही CAG (कैग) की तीन रिपोर्टों को सदन में पेश करने की भी तैयारी है। यह प्रशासनिक पारदर्शिता और जवाबदेही के लिए अहम कदम है।

पेयजल, सीवरेज और कूड़ा प्रबंधन के लिए मुफ्त जमीन
शहरों में पेयजल, ड्रेनेज, सीवरेज और ठोस कचरा प्रबंधन जैसी योजनाओं के लिए ग्राम समाज की जमीन मुफ्त में दी जाएगी। इससे बुनियादी शहरी सुविधाएं मजबूत होंगी और अमृत योजना के तहत विकास को रफ्तार मिलेगी।

लोक सेवा आयोग की परीक्षा प्रक्रिया में बदलाव
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) से जुड़ा एक बड़ा बदलाव भी इस बैठक में मंजूरी पा सकता है। अब से आयोग की परीक्षाओं में 3 के बजाय 4 सेट में प्रश्नपत्र तैयार किए जाएंगे। इससे परीक्षाएं और ज्यादा पारदर्शी और निष्पक्ष बनेंगी।

अब सिर्फ टैबलेट बांटेगी सरकार, स्मार्टफोन नहीं
– प्रदेश सरकार अब छात्रों को सिर्फ टैबलेट ही देगी, स्मार्टफोन नहीं।
– औद्योगिक विकास विभाग के प्रस्ताव को कैबिनेट से मंजूरी मिलने की संभावना है।
– इसका मकसद डिजिटल शिक्षा और तकनीकी रूप से छात्रों को मजबूत बनाना है।
– सरकार मानती है कि टैबलेट पढ़ाई और कामकाज में ज्यादा उपयोगी साबित होते हैं।

माथे पर तिलक, हाथ में चिकन पिज्जा! डिलीवरी बॉय को लेकर डोमिनोज पर फूटा लोगों का गुस्सा; कंपनी ने माफी मांगी

0

Bareilly News(मोहम्मद जावेद खान): उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में सावन के महीने में चिकन पिज्जा की डिलीवरी को लेकर विवाद हो गया। हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने डोमिनोज पिज्जा आउटलेट के खिलाफ हंगामा किया। आरोप है कि डोमिनोज ने डिलीवरी बॉय की असली पहचान छुपाकर उसे राधा रानी का धार्मिक कुर्ता पहनाकर और माथे पर तिलक लगाकर चिकन पिज्जा डिलीवरी के लिए भेजा। जब यह बात हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं को पता चली, तो उन्होंने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और डोमिनोज के कर्मचारियों ने माफी मांगकर मामले को शांत कराया। फिलहाल थाना कोतवाली पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

सावन में नॉनवेज पर रोक, डोमिनोज की जांच के लिए ऑर्डर
सूत्रों से मिली जानकारी के मताबिक, यह घटना कोतवाली इलाके की है। हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने सावन माह के पहले ही फैसला किया था कि सावन के दौरान सोमवार को बरेली शहर के सभी आउटलेट नॉनवेज पिज्जा की बिक्री नहीं करेंगे। इस पर सभी आउटलेट्स ने सहमति भी दे दी थी। इसके बाद हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने डोमिनोज की जांच करने के लिए नॉनवेज पिज्जा का ऑर्डर किया।

डिलीवरी बॉय की पहचान छुपाई, कुर्ता-तिलक लगाकर भेजा
डोमिनोज ने नॉनवेज पिज्जा का ऑर्डर स्वीकार कर लिया। आरोप है कि डोमिनोज ने डिलीवरी बॉय की असली पहचान छुपाकर उसे राधा रानी का कुर्ता पहनाया और माथे पर चंदन का तिलक लगाया, ताकि रास्ते में कोई उसे रोक ना सके। जब डिलीवरी बॉय पिज्जा लेकर हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं के पास पहुंचा, तो उन्होंने नॉनवेज पिज्जा और डिलीवरी बॉय की असली पहचान छुपाए जाने पर गुस्सा जताया।

पुलिस पहुंची, माफी के बाद मामला शांत, जांच जारी
पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में लिया। डोमिनोज के कर्मचारियों ने माफी मांगी और कहा कि वह भविष्य में ऐसा कोई काम नहीं करेंगे। हिंदू युवा वाहिनी ने साफ किया है कि सावन के महीने में सोमवार के दिन किसी भी आउटलेट को नॉनवेज पिज्जा नहीं बेचने दिया जाएगा। थाना कोतवाली पुलिस अब इस मामले की पूरी तरह से जांच कर रही है। पुलिस नॉनवेज पिज्जा की डिलीवरी, डिलीवरी बॉय की पहचान छुपाने और हंगामे के पीछे के कारणों को समझने में लगी हुई है।

भगवा वस्त्र पहने…शिवभक्त बनकर कांवड़ शिविरों में घुस रहे चोर, हिंदू नाम बताकर चुरा रहे सामान

0

मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा के दौरान भी चोर बाज नहीं आ रहे और चोरी करने के लिए कांवड़ियों के भेष में घूम रहे है। मुजफ्फरनगर जिले में शिवभक्त बनकर कांवड़ शिविरों में चोर घुस कर कांवड़ियों का सामान चुरा रहे है। जानकारी मिलने पर पुलिस ने छापेमारी की और पांच चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किये गये पांचों लोग आपराधिक पृष्ठभूमि के हैं।

कांवड़ियों के साथ घुल मिल रहे थे चोर 
आरोपियों की पहचान सुहैल, आसिफ, आसिफ, शमशाद और आबिद के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि पांचों लोगों को सिविल लाइंस थानाक्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने कथित तौर पर भगवा वस्त्र पहने थे और कांवड़ यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के साथ घुलने-मिलने के लिए हिंदू नामों का इस्तेमाल कर रहे थे।

कांवड़ियों के मोबाइल फोन, बैग चुराने का था इरादा 
पुलिस ने बताया कि पांचों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 298 (अपराध के सबूत मिटाना या अपराधी को बचाने के लिए झूठी जानकारी देना), 318 (धोखाधड़ी) और 319 (छद्मवेश धारण करके धोखाधड़ी) के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों का आपराधिक इतिहास रहा है और वे कांवड़ियों के मोबाइल फोन, बैग और अन्य सामान चोरी करने के इरादे से विभिन्न कांवड़ शिविरों में घुसते पाए गए थे। मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का भी गठन किया गया है। आरोपियों के पिछले रिकॉर्ड को देखते हुए उन पर गैंगस्टर अधिनियम के तहत मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।