हाईकोर्ट से राहत, लेकिन नई FIR ने बदली तस्वीर
6 दिसंबर को केरल हाईकोर्ट ने उन्हें गिरफ्तारी से अंतरिम सुरक्षा दी, जिसके बाद वे सामने आए। 7 जनवरी को यह राहत 21 जनवरी 2026 तक बढ़ा दी गई थी, लेकिन यह सुरक्षा केवल पहले दो मामलों तक सीमित थी।
इसी बीच 10-11 जनवरी की आधी रात को पुलिस ने एक नाटकीय कार्रवाई करते हुए पालक्काड़ के एक होटल से राहुल मामकूटथिल को हिरासत में ले लिया। यह गिरफ्तारी तीसरी महिला की ओर से दर्ज कराई गई नई शिकायत के आधार पर हुई, जिस पर हाईकोर्ट की कोई रोक लागू नहीं थी।
अब इस ताजा गिरफ्तारी के बाद राहुल मामकूटथिल की मुश्किलें और बढ़ गई हैं, और सभी की नजरें पुलिस जांच और आगे होने वाली कानूनी कार्रवाई पर टिकी हैं।


