उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय की तबियत बिगड़ने पर उन्हें तत्काल मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है..!डॉक्टर्स की टीम उनकी देखभाल में लगी हुई है। अजय राय पार्टी के एक कार्यक्रम में थे और ज्यादा बेचैनी, दर्द और तकलीफ महसूस कर रहे थे। फिलहाल वो डॉक्टर्स की देख-रेख में इमरजेंसी में एडमिट हैं।
याचिका में 4 फरवरी 2026 के हाईकोर्ट के एक आदेश का हवाला देते हुए कहा गया है कि राज्य सरकार की ओर से कोर्ट को भरोसा दिलाया गया था कि पंचायत चुनाव से पहले पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन कर लिया जाएगा और संबंधित कानून के तहत इस आयोग के रिपोर्ट के आधार पर ही ओबीसी आरक्षण लागू किया जाएगा। सरकार की ओर से आए इस जवाब के आधार पर हाईकोर्ट ने संबंधित याचिका को निस्तारित कर दिया था। मौजूदा अवमानना याचिका में इसी आदेश का हवाला देते हुए कहा गया है कि राज्य सरकार की ओर से आश्वासन दिए जाने के बावजूद अब तक उक्त आयोग का गठन नहीं किया गया, जो कोर्ट की अवमानना की परिधि में आता है।




