Friday, February 20, 2026
Home Blog Page 152

बिजनौर में सड़क पर टूटी लव स्टोरी! ‘रिश्ता बचाने आया दामाद’… सास ने जड़ दिए चांटे, वीडियो वायरल

0

बिजनौर में सड़क पर टूटी लव स्टोरी! ‘रिश्ता बचाने आया दामाद’… सास ने जड़ दिए चांटे, वीडियो वायरल Bijnor News: बिजनौर जिले के धामपुर कस्बे में बुधवार रात एक प्रेम कहानी सड़क पर खत्म हो गई। रोडवेज बस स्टैंड पर हुए इस हाई-वोल्टेज ड्रामे ने लोगों की भीड़ जुटा दी। गुस्से में पहुंची युवती की मां ने अपने दामाद को सार्वजनिक रूप से थप्पड़ जड़ दिए, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

चार साल पुराना रिश्ता, जो सड़क पर आकर टूटा
जानकारी के अनुसार, बुढ़नपुर गांव की युवती और गजरौला निवासी कपिल पिछले चार साल से एक-दूसरे को जानते थे। दोनों की मुलाकात नौकरी के दौरान हुई थी और दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। हालांकि, पिछले कुछ हफ्तों से दोनों के बीच मनमुटाव चल रहा था। युवती नाराज होकर अपने घर लौट आई थी और उसने कपिल से बात करना बंद कर दिया था।

बस स्टैंड बना ड्रामे का मंच
रिश्ते को बचाने की कोशिश में कपिल बुधवार रात गजरौला से धामपुर पहुंचा। रात करीब 8 बजे दोनों की मुलाकात रोडवेज बस स्टैंड पर हुई। कपिल ने सुलह की कोशिश की, लेकिन युवती ने इंकार कर दिया। इस पर दोनों के बीच कहासुनी बढ़ी और मामला हाथापाई तक पहुंच गया। इसी दौरान युवती की मां मौके पर पहुंचीं और गुस्से में उन्होंने कपिल को कई थप्पड़ जड़ दिए।

वीडियो वायरल, पुलिस पहुंची मौके पर
मारपीट के दौरान लोगों की भीड़ जमा हो गई और किसी ने पूरा वाकया मोबाइल में रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई। कोतवाल मृदुल कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी पक्षों को शांत कराया। इसके बाद कपिल और युवती दोनों को कोतवाली लाया गया।

एक-दूसरे पर लगाए आरोप
युवती की मां का आरोप है कि कपिल उनकी बेटी पर बेवजह पाबंदियां लगाता है और उसे मानसिक रूप से परेशान कर रहा था। वहीं, कपिल का कहना है कि उसने सिर्फ रिश्ता बचाने की कोशिश की, लेकिन लड़की और उसकी मां ने उस पर हमला किया। फिलहाल, पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत करा दिया है।

रोजगार दो… सामाजिक न्याय दो’, अयोध्या में संजय सिंह की 200 किमी लंबी पदयात्रा से गूंजा यूपी

0

Ayodhya News: उत्तर प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी और जातीय भेदभाव के खिलाफ आम आदमी पार्टी (AAP) ने मोर्चा खोल दिया है। पार्टी के प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा सांसद संजय सिंह के नेतृत्व में अयोध्या से “रोजगार दो, सामाजिक न्याय दो” पदयात्रा की शुरुआत हुई। 13 दिनों की यह यात्रा करीब 200 किलोमीटर लंबी होगी, जो अयोध्या से सुल्तानपुर और अमेठी होते हुए प्रयागराज पहुंचेगी। दूसरे दिन की यात्रा में कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर दिखा। चांदपुर, हरबंशपुर, धबासेमर, कल्याण भदरसा और बीकापुर जैसे इलाकों में पदयात्रा पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने संजय सिंह का भव्य स्वागत किया।

PunjabKesari

“बेरोजगारी यूपी की सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है”

पदयात्रा के दौरान संजय सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश आज देश का सबसे बेरोजगार राज्य बन चुका है। उन्होंने कहा- “सरकारी नौकरियों का अभाव ही नहीं, बल्कि किसान, बुनकर और लघु उद्योग से जुड़े लोग भी रोजगार संकट में हैं। किसान को फसल का दाम नहीं मिलता, खाद के लिए लाइन में मौत हो जाती है और कर्ज का बोझ आत्महत्या तक ले जाता है।” उन्होंने आगे कहा कि आशा बहुएं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, शिक्षा मित्र और अनुदेशक वर्षों से नियमितीकरण की प्रतीक्षा में हैं। टीईटी और भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी ने युवाओं की उम्मीदें तोड़ी हैं।

 

“जातीय भेदभाव और सामाजिक अन्याय की जड़ें गहरी”

AAP सांसद ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सामाजिक भेदभाव चरम पर है। “दलित समाज के लोगों के साथ मंदिरों और सार्वजनिक स्थलों पर आज भी भेदभाव होता है। आरक्षण में हेराफेरी और प्रशासनिक स्तर पर अन्याय की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं।” संजय सिंह ने आरोप लगाया कि “थानों से लेकर तहसीलों तक, न्याय की कोई गारंटी नहीं है।”

 

“हम हर नौजवान को रोजगार और हर वंचित को न्याय देना चाहते हैं”

संजय सिंह ने पदयात्रा के उद्देश्य को स्पष्ट करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी ऐसी व्यवस्था बनाना चाहती है जिसमें, हर नौजवान को सम्मानजनक रोजगार मिले, और दलित, पिछड़े, शोषित वर्ग को न्याय और समान अवसर। उन्होंने कहा, “जब तक समाज के अंतिम व्यक्ति को न्याय नहीं मिलेगा, तब तक लोकतंत्र मजबूत नहीं हो सकता। रोजगार और सामाजिक न्याय ही देश की तरक्की की असली पहचान है।”

जनता से अपील: “अब हक़ की आवाज़ उठाने का समय है”

संजय सिंह ने लोगों से आह्वान किया कि वे घरों से बाहर निकलें और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाएं। “यह पदयात्रा सिर्फ राजनीतिक आंदोलन नहीं, बल्कि युवाओं, किसानों और वंचित समाज के हक़ की लड़ाई है।”

CM योगी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक आज, शराब नीति में नया शुल्क प्रस्तावित…कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

0

Lucknow News: लखनऊ के लोकभवन में मंगलवार प्रातः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में प्रशासनिक, औद्योगिक, ऊर्जा, और कृषि क्षेत्रों से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना है।

 

PWD अभियंता सेवा नियमावली में संशोधन प्रस्ताव

बैठक में उत्तर प्रदेश अभियंता सेवा (पीडब्ल्यूडी) (उच्चतर) नियमावली, 1990 के नियम 4, 5, 8 और 13 में संशोधन का प्रस्ताव रखा जाएगा। यह संशोधन राज्य के अभियंता कैडर में पदोन्नति, योग्यता और सेवा संरचना को अधिक पारदर्शी और आधुनिक बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

 

राज्य संपत्ति विभाग को मिलेंगे 14 नए वाहन

राज्य संपत्ति विभाग द्वारा नीलाम किए गए पुराने 14 वाहनों के स्थान पर 14 नए वाहनों की खरीद का प्रस्ताव भी एजेंडे में शामिल है। विभागीय सूत्रों के अनुसार, इन वाहनों का उपयोग शासन के महत्वपूर्ण कार्यों और वीआईपी मूवमेंट के लिए किया जाएगा।

 

ग्रेटर नोएडा–बलिया एक्सप्रेसवे परियोजना का जिम्मा UPEIDA को

बैठक में सबसे बड़ा निर्णय ग्रेटर नोएडा से बलिया तक प्रस्तावित 8 लेन एक्सप्रेसवे को लेकर लिया जा सकता है। अब यह परियोजना उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (UPEIDA) को सौंपी जाएगी। इसके लिए 2008 और 2011 के पुराने कंसेशन एग्रीमेंट समाप्त किए जाएंगे। यह कदम परियोजना की गति बढ़ाने और निवेश आकर्षित करने के उद्देश्य से उठाया जा रहा है।

 

ऊर्जा, न्याय और कृषि क्षेत्र से जुड़े अहम प्रस्ताव

 

प्लेज योजना में संशोधन को लेकर प्रस्ताव रखा जाएगा ताकि वित्तीय प्रक्रियाओं में सुधार हो सके।

पेय प्रयोजनार्थ एक्सट्रा न्यूट्रल अल्कोहल (ENA) पर विशेष परमिट फीस लगाने की अनुमति दी जा सकती है।

इलाहाबाद उच्च न्यायालय में अपर निजी सचिव के 156 पदों को निजी सचिव ग्रेड-1 में उच्चीकृत करने का प्रस्ताव भी मंजूरी के लिए रखा गया है।

साथ ही निजी सचिव संवर्ग के 446 पदों का नया विभाजन भी तय किया जाएगा।

 

किसानों और निवेश से जुड़े अहम निर्णय

प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाअभियान (PM-KUSUM) योजना के तहत स्टैंडअलोन सोलर पंप स्थापना के 2024–25 के बकाया लक्ष्य और 2025–26 की कार्ययोजना को कैबिनेट मंजूरी मिल सकती है। त्रिस्तरीय पंचायतीराज संस्थाओं का वार्षिक प्रतिवेदन (2019–20) विधानमंडल में पेश करने को भी मंजूरी दी जाएगी। एफडीआई, एफसीआई, फॉर्च्यून ग्लोबल 500 और फॉर्च्यून इंडिया 500 निवेश प्रोत्साहन नीति 2023 के तहत बनी एम्पावर्ड कमेटी की सिफारिशों को भी अनुमोदन मिलने की संभावना है।

हम बम नहीं, नारियल फोड़ने वाले हैं’: मथुरा में बोली बागेश्वर धाम सरकार की गूंज, ब्रज में पहुंची सनातन एकता पदयात्रा

0

Mathura News: दिल्ली से वृंदावन तक चल रही ‘सनातन एकता पदयात्रा’ रविवार को पवित्र ब्रजभूमि मथुरा पहुंची। इस अवसर पर बागेश्वर धाम सरकार पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने भक्तों को संबोधित करते हुए कहा कि “हम बम नहीं, नारियल फोड़ने वाले हैं। यह यात्रा किसी धर्म के खिलाफ नहीं, बल्कि हिंदुओं के पक्ष में है।”

 

ब्रजभूमि में पहुंची यात्रा, भक्तों ने किया भव्य स्वागत

यात्रा जब कोसीकलां सीमा में पहुंची, तो वहां का नज़ारा भावनात्मक और आध्यात्मिक दोनों था। निंबार्क पीठाधीश श्रीजी महाराज ने 11 तोपों से 11 क्विंटल फूलों की वर्षा कर बागेश्वर महाराज का स्वागत किया। 251 सुहागिन गोपियों ने पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत किया, जबकि ब्राह्मणों ने स्वस्तिवाचन मंत्रोच्चार के साथ आशीर्वाद दिया। ब्रजवासियों ने फूलों की वर्षा और जयकारों से यात्रा का स्वागत किया। बागेश्वर धाम सरकार ने कहा, “ब्रजभूमि भक्ति, शक्ति और प्रेम की भूमि है। जब ब्रजवासियों ने इस यात्रा को स्वीकार लिया है, तो निश्चित ही बांके बिहारी भी स्वीकार करेंगे।”

 

‘हम वास्तविक बनाना चाहते हैं, न आस्तिक न नास्तिक’

यात्रा के सातवें दिन की शुरुआत राष्ट्रगान और हनुमान चालीसा से हुई। संत धीरेंद्र शास्त्री ने युवाओं से कहा- “व्यक्ति उच्चारण से नहीं, उच्च आचरण से महान होता है। रील जरूर बनाओ, लेकिन रियल से भी जुड़े रहो। हम न किसी को आस्तिक बनाते हैं, न नास्तिक हम लोगों को वास्तविक बनाना चाहते हैं।” उन्होंने कहा कि जैसे पाँच उंगलियाँ मिलकर एक मुट्ठी बनती हैं, वैसे ही जब सारे हिंदू एकजुट होंगे तो उसका प्रभाव कई गुना होगा।

 

शहीद और दंगा पीड़ित परिवारों से मिलकर बोले- ऐसा वक्त फिर न आए

बागेश्वर महाराज ने यात्रा के दौरान सड़क किनारे शहीद हेमराज के परिवार और कोसी दंगे में मारे गए सोनू सैनी की पत्नी सावित्री सैनी के साथ भोजन किया। उन्होंने कहा- “ऐसा वक्त फिर कभी न आए जब कोई युवक शहीद हो या किसी परिवार को दंगे का दंश झेलना पड़े।” यात्रा में अंतर्राष्ट्रीय कथा व्यास संजीव कृष्ण ठाकुर, वरिष्ठ अधिवक्ता अश्विनी उपाध्याय, सांसद निशिकांत दुबे, और मंत्री नरोत्तम मिश्रा समेत कई प्रमुख हस्तियां शामिल हुईं।

 

किन्नर समाज ने उतारी नजर, बच्चों ने बनाए स्केच

यात्रा के स्वागत में किन्नर समाज ने परंपरागत तरीके से ‘नजर उतारकर’ बागेश्वर धाम सरकार को आशीर्वाद दिया। किन्नर समाज की ओर से कहा गया कि “जो व्यक्ति धर्म और देश के लिए कार्य कर रहा हो, उस पर किसी की नजर न लगे।” इसी दौरान बच्चों ने बागेश्वर महाराज के स्केच बनाकर भेंट किए, जबकि सड़क से लेकर छतों तक भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी।

घर में खड़ी कार कैसे पहुंची टोल प्लाजा? बुजुर्ग के फास्टैग से पांचवीं बार कटा पैसा—राज अब भी अनसुलझा!

0

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आइआईएम रोड स्थित एल्डिको सिटी में रहने वाले 73 वर्षीय अचल नारायण शुक्ला पिछले दो साल से एक अजीब समस्या से परेशान हैं। उनके फास्टैग से बार-बार टोल टैक्स कट जाता है, जबकि उनकी कार घर से निकली ही नहीं होती। यह घटना अब तक 5 बार हो चुकी है।

 

मिली जानकारी के मुताबिक, अचल नारायण शुक्ला बताते हैं कि ना तो पुलिस उनकी शिकायत दर्ज करती है और ना ही एनएचएआइ (भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण) या बैंक कोई ठोस समाधान देते हैं। दोनों ही फोन पर शिकायत दर्ज कर लेते हैं लेकिन ना तो कटे हुए पैसे वापस मिलते हैं और ना ही आगे ऐसी घटना रोकने की कोई व्यवस्था बनती है। शुक्ला का आरोप है कि उनकी कार का नंबर— UP 32 KW 1632 —किसी साइबर फ्रॉड का शिकार हो रहा है। अगर यह तकनीकी गलती है, तो भी इसे ठीक करने की जिम्मेदारी संबंधित विभाग की है।

 

ताजा मामला – 13 नवंबर 2025

फतेहगढ़ के एलपेन मेन प्लाजा 21 पर उनके फास्टैग से 465 रुपए कट गए। कटौती का मैसेज आते ही एक दूसरा मैसेज भी आता है, लेकिन फास्टैग में पैसा ना होने पर दूसरी बार कटौती नहीं हो पाती।

 

पिछले दो वर्षों की घटनाएं

पहले उनकी कार में पेटीएम फास्टैग था, उसी दौरान भी ऐसा हुआ। इसके बाद उन्होंने बैंक ऑफ बड़ौदा का फास्टैग लगवाया, लेकिन समस्या फिर भी जारी रही। 21 मार्च 2024 – नवाबगंज टोल प्लाजा से 90 रुपए कटे, 13 अप्रैल 2024 – फिर नवाबगंज टोल से 90 रुपए कटे और फिर 30 अगस्त 2025 – बहराइच के गुलालपुरवा टोल से 55 रुपए कटे। इन लगातार घटनाओं से परेशान होकर जब उन्होंने बैंक ऑफ बड़ौदा में दोबारा शिकायत की, तो बैंक अधिकारियों ने उन्हें नया फास्टैग जारी करने की सलाह दी।

 

शिकायतें कीं, लेकिन हल नहीं मिला

शुक्ला बताते हैं कि टोल कंपनी के टोल-फ्री नंबर 18001034568 पर और एनएचएआइ के टोल-फ्री 1033 पर वह कई बार शिकायत कर चुके हैं। इस बार भी शिकायत दर्ज होकर CMP000000000312873 नंबर दे दिया गया, लेकिन कोई समाधान नहीं मिला।

 

एनएचएआइ की प्रतिक्रिया

एनएचएआइ के परियोजना निदेशक कर्नल शरद चंद्र सिंह का कहना है कि जिस बैंक के फास्टैग से पैसा कटा है, उसी बैंक से संपर्क करना होगा। एनएचएआइ इस मामले में सीधे जानकारी नहीं दे सकता।

 

 

आज का राशिफल जानिये क्या कहते हैं आपके नक्षत्र

0

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आपका दिन सामान्य रहेगा। आपका पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा , घरवालों के साथ मधुरता बनी रहेगी व उनका सहयोग कर प्रसन्नता होगी। स्टूडेंट्स की पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ेगी । आत्मविश्वास में बढोतरी होगी। आपको अपने काम के प्रति सचेत रहना चाहिए। कुछ अच्छे मौके आपके हाथ आ सकते हैं उन्हें निकलने न दें। आपको अपने खर्चों पर भी कुछ कंट्रोल करना चाहिए। कार्यक्षेत्र में सीनियर्स का सहयोग मिलता रहेगा। आध्यात्मिक विचार और अधिक प्रबल होंगे । स्वास्थ्य लाभ होगा।

 

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु , वे, वो)

आपका दिन उत्तम रहेगा। कोई ऐसा काम आपके पास आएगा, जिससे आपको धन लाभ हो सकता है। इससे आपकी आर्थिक स्थिति पहले से और बेहतर हो जायेगी। आपके रूके हुए काम किसी रिशतेदार की मदद से जल्द पूरे हो जाएंगे। कुछ लोग आपसे दोस्ती के लिए हाथ आगे बढ़ा सकते हैं। जीवनसाथी आपकी कोई इच्छा पूरी कर सकता है, जिससे आपको बहुत खुशी महसूस होगी आपके आसपास के कुछ लोग आपसे मदद मांग सकते हैं। घर-परिवार का वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

 

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आपका दिन बेहतरीन रहेगा। किसी निजी काम को पूरा करने के लिए बड़े-बुजुर्ग की राय मानना आपके लिए कारगर साबित होगा। घर में बच्चों की बर्थडे पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। घर पर कुछ मेहमान आ सकते हैं, जिससे घर में रौनक बनी रहेगी। काम के प्रति आपकी मेहनत रंग लायेगी। आपको एक्स्ट्रा इनकम के नए मौके मिलेंगे। दोस्तों से मन की बात शेयर करेंगे, इससे परेशानी का हल निकलेगा। परिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। सेहत अच्छी बनी रहेगी।

 

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आपका दिन शानदार रहेगा। किसी जरूरी काम से की गई यात्रा लाभदायक हो सकती है। आपका व्यवहार दूसरों को प्रभावित कर सकता है। हर तरह के मामलों में आप शांत मन से विचार करेंगे। भविष्य में होने वाले किसी काम की तैयारी शुरू कर सकते हैं। अपनों का साथ मिलने से आप खुश रहेंगे। आपको जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा। किसी रिश्तेदार से आर्थिक सहायता मिल सकती है। जीवन में लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।

 

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आपका दिन मनोनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण फैसला लेने से आपको फायदा होगा। किसी अनुभवी की मदद से आपको धन लाभ की प्राप्ति होगी। पहले किए गये कामों से आपको लाभ होगा। साथ ही आपको संतान सुख की प्राप्ति भी होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। दिन आपके फेवर में होने के कारण आप खुश रहेंगे। छात्रों को पढ़ाई पर ज्यादा धयान देने की जरूरत है। वह पढा हुआ भूल सकते हैं या फिर ध्यान भटक सकता है।

 

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। कोई काम पूरा होने में थोड़ी परेशानी आ सकती है। किसी अनुभवी की मदद आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। समाज के लोग आपके पक्ष में रहेंगे। दोस्तों का भी आपको भरपूर सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति आपको थोड़ा जागरूक रहने की जरूरत है। पारिवारिक माहौल मधुर बनाने में ध्यान करें। अगर आप पार्टनरशिप में कोई कार्य कर रहे हैं, तो आपको धैर्य बनाये रखना चाहिए। आपकी मेहनत रंग लायेगी।

 

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। किसी सहकर्मी से जरूरी काम पर रोचक चर्चा हो सकती है। दूसरों की राय आपके लिए कारगर साबित होगी। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे। कारोबार को बढ़ाने के लिए आपको कुछ खास लोगों से मदद मिल सकती है। बड़े भाई-बहन से कोई अच्छा सा गिफ्ट भी मिल सकता है। कार्यस्थल पर उच्च अधिकारी आपके काम की तारीफ कर सकते हैं। आपको अचानक धन लाभ के मौके मिल सकते हैं। जीवन में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

 

 

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आपका दिन शानदार रहेगा। बच्चों के साथ घर पर समय बिताएंगे जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। इसके अलावा ऑफिस में सहयोगी आपके काम से काफी प्रभावित होंगे। कुछ लोग आपसे काम सीखने की चाह रखेंगे। आपको अपने सभी काम में सफलता मिलेगी। आपके अंदर भरपूर एनर्जी रहेगी। घर में आपको सबका साथ मिलेगा। संतान पक्ष की किसी सफलता से आप बहुत खुश रहेंगे। आपकी सभी समस्याओं का निवारण होगा।

 

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। इस राशि के नौकरी करने वालों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है। ऑफिस में काम ज्यादा हो सकता है। आर्थिक स्थिति में कुछ सुधार हो सकता है। किसी दोस्त की समस्या सुलझाने में आप खुद भी उलझ सकते हैं। आपको थकावट महसूस हो सकती है। इसका असर आपकी दिनचर्या पर पड़ सकता है। परिवार में आर्थिक रूप से आपकी कुछ जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। अंततः आपकी सभी समस्याएं सुलझ जायेगी और आपका दिन बेहतर रहेगा।

 

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आपका दिन सामान्य रहेगा। परिवार के सभी सदस्य आपसे खुश रहेंगे। आपकी सेहत सुधार के प्रयास थोड़े उतार-चढ़ाव के साथ सफल होंगे। ऑफिस में टीम मेंबरों से मधुरता बनाए रखें ।गुस्से पर कंट्रोल रखें। किसी काम को लेकर आपका नजरिया दूसरों से अलग हो सकता है। जीवनसाथी के साथ बात करने से गलतफ़हमी दूर होंगी। इसके अलावा दूसरों की बातों में दखल देने से आपको बचना चाहिए। आपको किस्मत का सहयोग मिलेगा।

 

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आपका दिन फायदेमंद रहेगा। धन लाभ के नये रास्ते खुले नजर आएंगे। ऑफिस में कोई ऐसा काम आपको मिल सकता है, जिसके लिए आप बहुत दिनों से उत्सुक थे। इस राशि के विवाहितों के लिए दिन यादगार रहने वाला है। आप फ्यूचर प्लानिंग कर सकते हैं। नौकरी कर रहे लोगों को उन्नति के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। किसी काम के सिलसिले में यात्रा हो सकती है। दोस्तों के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे।

 

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आर्थिक रूप से आपकी प्रगति होना तय है। जीवन में धन लाभ के नये अवसर आयेंगे। रूके हुये काम पूरे होने पर आपको खुशी का अनुभव होगा। सामाजिक कार्यों में आप बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे। घर पर अचानक कुछ रिश्तेदार आ सकते हैं। बड़े-बुजुर्गों के आशीर्वाद से जीवन में शांति और सद्भाव बना रहेगा। आपके दाम्पत्य संबंध में नई खुशियों का संचार होगा। सरकारी क्षेत्र में अगर आप अपना करियर बनाने के लिये कदम बढ़ायेंगे, तो आपको सफलता अवश्य मिलेगी। धन धान्य की वृद्धि होती है।

 

 

दुर्लभ तेंदुए की रहस्यमय मौत,

0

इटावा-दुर्लभ तेंदुए की रहस्यमय मौत, बिजनौर के जंगलों से बचाकर लाया गया था, बोन डिफॉर्मिटी नामक हड्डियों की बीमारी से था पीड़ित, वन्यजीव विशेषज्ञों की देख-रेख में चल रहा था इलाज, पोस्टमार्टम के लिए आईवीआरआई बरेली भेजा गया शव

 

रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने युवक को पीट,

0

इटावा-रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने युवक को पीट, मारपीट की घटना सीसीटीवी में हुई थी कैद, पुलिस ने आरोपी राहुल,लकी पाल पर दर्ज की FIR, इटावा की सदर कोतवाली में मुकदमा हुआ दर्ज

औरैया पुलिस की मिली बड़ी सफलता,

0

औरैया -औरैया पुलिस की मिली बड़ी सफलता, अंतरराज्यीय शातिर साइबर अपराधी गिरफ्तार, सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के नाम पर ठगी, जन औषधि योजना दिलाने के नाम पर करते थे ठगी, फर्जी अप्रूवल लेटर बनाकर भेजकर खातों में डलवाते थे राशि, औरैया साइबर पुलिस, SOG, बेला थाना पुलिस को सफलता

साबरमती एक्सप्रेस में सघन टिकट जांच अभियान

0

लखनऊ-साबरमती एक्सप्रेस में सघन टिकट जांच अभियान, बिना टिकट 275 यात्रियों पर हुई कार्रवाई, 275 यात्रियों से 1.96 लाख का जुर्माना वसूला गया, स्पेशल टीम ने लखनऊ सुल्तानपुर खंड पर की जांच, टिकट चेकिंग कर्मियों,RPF जवानों ने की कार्रवाई