आगरा – घर में नाग-नागिन घुसने से हड़कंप, 8 दिन पहले बच्चे को सांप ने डसा था, इलाज के बाद बच्चा घर लौटा था, बच्चे के लौटते ही घर में फिर आने लगे सांप, परिजनों ने वन विभाग को दी सूचना, दोनों का रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा, बाह के चौरंगा गांव का मामला।
कानपुर नकली नोट छापने वाले गिरोह का पर्दाफाश
कानपुर – नकली नोट छापने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 2 लाख के नकली नोटों के साथ 3 गिरफ्तार, सौमिल गुप्ता, रोशन अली,शेर सिंह गिरफ्तार, प्रिंटर, कंप्यूटर और स्याही भी बरामद हुई, किराए के कमरे में छापते थे नकली नोट, असली रुपये लेकर 3 गुना जाली नोट देने का खेल, शातिर गिरोह 3-4 महीने से था सक्रिय, आरोपियों पर पहले से करीब 15 मुकदमे दर्ज, SOG/स्वाट, रेलबाजार पुलिस ने की कार्रवाई।
फतेहपुर में रोडवेज बस में दबंगों ने ड्राइवर से की मारपीट,
फतेहपुर में रोडवेज बस में दबंगों ने ड्राइवर से की मारपीट, बीच सड़क बस रोक कर की ड्राइवर से मारपीट, बस में बैठने को लेकर सीट के लिए हुआ विवाद, महिला कंडक्टर से भी अभद्रता करने का आरोप, मारपीट और गाली गलौज का वीडियो वायरल, मामले की जांच पड़ताल में जुटी पुलिस टीम, ललौली थाना क्षेत्र के दसवामील का मामला।
आगरा में LIC एजेंट पर छेड़छाड़ का आरोप,
आगरा, आगरा में LIC एजेंट पर छेड़छाड़ का आरोप, महिला का LIC एजेंट पर छेड़छाड़ का आरोप, बीमा पॉलिसी के नाम पर लगाया छेड़छाड़, घर में अकेला देखकर की अश्लील हरकत- महिला, जाति सूचक शब्द, मारने की धमकी का आरोप, पीड़िता ने एजेंट की थाने में की शिकायत, मामले की जांच पड़ताल में जुटी पुलिस, आगरा के थाना शमशाबाद क्षेत्र का मामला
16.91 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा नैपुरा पंपिंग स्टेशन, 25 वर्षों बाद किसानों को जलभराव की समस्या से मिलेगी राहत
अयोध्या में 16.91 करोड़ रुपये की लागत से नैपुरा पंपिंग स्टेशन का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। यह परियोजना पूरी होने के बाद करीब 25 वर्षों से जलभराव की समस्या झेल रहे किसानों को बड़ी राहत मिलेगी। पंपिंग स्टेशन के संचालन से लगभग 855 हेक्टेयर कृषि भूमि को बाढ़ और जलभराव से बचाया जा सकेगा, जिससे फसलों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी। विभाग ने पंपिंग स्टेशन को शीघ्र पूर्ण कर पूरी तरह संचालित करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

