अयोध्या में 16.91 करोड़ रुपये की लागत से नैपुरा पंपिंग स्टेशन का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। यह परियोजना पूरी होने के बाद करीब 25 वर्षों से जलभराव की समस्या झेल रहे किसानों को बड़ी राहत मिलेगी। पंपिंग स्टेशन के संचालन से लगभग 855 हेक्टेयर कृषि भूमि को बाढ़ और जलभराव से बचाया जा सकेगा, जिससे फसलों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी। विभाग ने पंपिंग स्टेशन को शीघ्र पूर्ण कर पूरी तरह संचालित करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
16.91 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा नैपुरा पंपिंग स्टेशन, 25 वर्षों बाद किसानों को जलभराव की समस्या से मिलेगी राहत


