Friday, June 19, 2026
Home Blog Page 5

G7 के मंच से ट्रंप की दो टूक चेतावनी, ईरान के साथ डील फेल हुई तो फिर बरसाएंगे बम

0

International Desk: फ्रांस में आयोजित G7 Summit के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंपने स्पष्ट किया कि ईरान के साथ हुआ मौजूदा समझौता केवल एक प्रारंभिक ढांचा (Framework Agreement) है और अभी अंतिम रूप से लागू नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि आगे की वार्ताएं बेहद महत्वपूर्ण होंगी और यदि वे असफल रहीं तो अमेरिका फिर से सैन्य कार्रवाई का रास्ता अपना सकता है। ट्रंप ने कहा कि समझौते के ज्ञापन (Memorandum of Understanding) में स्पष्ट रूप से दर्ज है कि ईरान को परमाणु हथियार विकसित करने की अनुमति नहीं होगी। उन्होंने विश्वास जताया कि दोनों पक्ष 60 दिनों के भीतर अंतिम समझौते तक पहुंच सकते हैं, लेकिन साथ ही यह भी माना कि प्रक्रिया लंबी खिंच सकती है।

  

Donald Trump  ने संकेत दिया कि यदि ईरान अपनी प्रतिबद्धताओं से पीछे हटता है या वार्ता विफल हो जाती है, तो अमेरिका के पास सैन्य विकल्प खुले रहेंगे। हाल के महीनों में अमेरिका और ईरान के बीच संघर्ष, हमले और जवाबी कार्रवाई हो चुकी है, जिसके बाद यह समझौता युद्धविराम और व्यापक शांति की दिशा में पहला कदम माना जा रहा है। हालांकि ट्रंप समझौते को लेकर आशावादी दिखे, लेकिन ईरानी अधिकारियों ने कहा है कि अभी कोई अंतिम निर्णय नहीं हुआ है और कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर सहमति बनना बाकी है। तेहरान का कहना है कि प्रतिबंधों में राहत और अन्य शर्तों पर अभी और चर्चा की जरूरत है।

बाराबंकी शंग्रीला रेस्टोरेंट की पार्किंग से चोरी,

0

बाराबंकी- शंग्रीला रेस्टोरेंट की पार्किंग से चोरी, कार का शीशा तोड़कर 1 करोड़ के जेवरात चोरी, पीड़ित इकराम परिवार के साथ शादी से लौट रहे थे, खाना खाने के लिए रेस्टोरेंट में रुके थे, तभी वारदात, बैग में 1 करोड़ के गहने और 30 हजार रुपये नगद थे, सीसीटीवी खंगालकर चोरों की तलाश में पुलिस, लखनऊ-अयोध्या हाईवे किनारे का मामला

 

 

कानपुर का ज्वैलर अशोक कुमार गिरफ्तार, शोरूम की नाबालिग सेल्सगर्ल से किया रेप,

0

कानपुर- कानपुर का ज्वैलर अशोक कुमार गिरफ्तार, शोरूम की नाबालिग सेल्सगर्ल से किया रेप, नौकरी देने के बाद छेड़छाड़, अश्लीलता की, फार्महाउस ले जाकर रेप कर वीडियो बनाया, अशोक कुमार ने बंधक बनाकर दुष्कर्म किया, एक महीने 6 दिन बाद पुलिस ने केस लिखा, आरोपी की सामान्य गिरफ्तारी कर जेल भेजा, अशोक आदतन अपराधी, जेल काट चुका है, 2018 में एक और सेल्सगर्ल से किया था रेप, सेल्सगर्ल से रेप मामले में 9 माह जेल काटी

 

 

श्रावस्ती किशोर और तेंदुए के बीच संघर्ष,

0

श्रावस्ती- किशोर और तेंदुए के बीच संघर्ष, संघर्ष में तेंदुए की मौत, किशोर गंभीर घायल, तेंदुए ने 16 वर्षीय किशोर पर किया हमला, जान बचाने के लिए किशोर तेंदुए से भिड़ा, किशोर की आंख और चेहरे पर गंभीर चोटें, ग्रामीणों की भीड़ जुटने पर तेंदुआ भागा, वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, सिरसिया थाना क्षेत्र के पटखौली गांव के पास की घटना

 

 

मेरठ 3 साल के बच्चे के अपहरण की कोशिश,

0

मेरठ- 3 साल के बच्चे के अपहरण की कोशिश, स्कूटी पर बैठे बच्चे को उठाकर भागा आरोपी, बच्चे के शोर मचाने पर युवक बचाने भागा, घिरने पर आरोपी बच्चे को ले मस्जिद में घुसा, आरोपी रिहान ने हत्या के इरादे से बच्चे को जमीन पर पटका, लोगों ने आरोपी को पकड़ पुलिस को सौंपा, पूरी घटना मस्जिद के CCTV में हुई क़ैद, ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के रशीद नगर का मामला

 

 

बरेली कॉलेज में विधि छात्र का हाईवोल्टेज ड्रामा

0

बरेली- कॉलेज में विधि छात्र का हाईवोल्टेज ड्रामा, कहा- चाचा विधायक हैं हमारे, बिना नंबर वाली कार और रसूख की धौंस, परीक्षा समय में बाधा उत्पन्न करने पर चेतावनी, प्राचार्य की चेतावनी के बाद छात्र गया, जबकि एक अन्य छात्र नकल करते पकड़ा गया, बरेली कालेज के पूर्वी गेट के बैरियर की घटना

 

 

देहरादून पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त को लेकर तैयारियां,

0

देहरादून- पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त को लेकर तैयारियां, हरिद्वार में राज्य स्तरीय कार्यक्रम, ब्लॉकों में आयोजन, मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 26 जून को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आएंगे, पंतनगर, रुद्रपुर में प्रस्तावित कार्यक्रमो की तैयारियों के निर्देश, वेदर स्टेशनों और क्लस्टर परियोजनाओं का होगा शुभारंभ

 

 

हैदराबाद में डोनाल्ड ट्रंप के नाम पर सड़क,

0

हैदराबाद- हैदराबाद में डोनाल्ड ट्रंप के नाम पर सड़क, तेलंगाना की कांग्रेस सरकार का फैसला, US Consulate के पास बनेगी सड़क, ‘Donald Trump Avenue’ होगा नाम, क्या राहुल गांधी की सहमति से हुआ फैसला?, ट्रंप के तेलंगाना योगदान पर सियासी सवाल उठा, रेवंत रेड्डी के फैसले से कांग्रेस असहज?

 

 

अयोध्या अमानीगंज नकब लगा कर चोरी का प्रयास

0

अयोध्या अमानीगंज।नकब लगा कर चोरी का प्रयास। खण्डासा थाना क्षेत्र के राम नगर अमावा सूफी गाँव निवासी चंद्रभान पुत्र मुंशीराम के सडक के किनारे बने घर में पीछे से लगाई नकब । गृहस्वामी रहता है बीमार। पुलिस को दी गई सूचना

 

 

अयोध्या टोल टैक्स मांगने पर टोल कर्मी उत्कर्ष सिंह की पिटाई,

0

अयोध्या।टोल टैक्स मांगने पर टोल कर्मी उत्कर्ष सिंह की पिटाई, थाना पूराकलंदर के भरत कुंड टोल प्लाजा का मामला,निषाद पार्टी के नेता करुणाकर पांडे और बबलू पांडे व उनके साथियों पर लगा आरोप, लात घूंसो व राइफल के बट से मारने का आरोप,, ₹7000 छीनने का भी आरोप, थाना पूराकलंदर में करुणाकर पांडे उर्फ़ बबलू पांडे व उनके अज्ञात साथी के खिलाफ मुकदमा दर्ज,, सीसीटीवी में कैद हुई थी मारपीट की घटना.