Friday, May 15, 2026
Home Blog Page 17

होर्मुज संकट के बीच भारत का दावाः खाड़ी में सुरक्षित भारतीय नाविक, 48 घंटे में कोई हमला नहीं

0

International Desk: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच भारत सरकार ने बड़ी राहत भरी जानकारी दी है। सरकार के अनुसार खाड़ी क्षेत्र में मौजूद सभी भारतीय नाविक पूरी तरह सुरक्षित हैं और पिछले 48 घंटों में किसी भी भारतीय ध्वज वाले जहाज से जुड़ी कोई घटना सामने नहीं आई है। पोर्ट्स, शिपिंग और जलमार्ग मंत्रालय के शिपिंग निदेशक ओपेश कुमार शर्मा ने बताया कि हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है। इसके लिए विदेश मंत्रालय, भारतीय दूतावासों और समुद्री क्षेत्र से जुड़े सभी पक्षों के साथ समन्वय बनाए रखा गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि न केवल भारतीय जहाज सुरक्षित हैं, बल्कि विदेशी जहाजों पर काम कर रहे भारतीय नाविकों के साथ भी कोई अप्रिय घटना नहीं हुई है।

 

सरकार ने अब तक खाड़ी क्षेत्र से 2,999 से अधिक भारतीय नाविकों की सुरक्षित वापसी कराई है। इनमें पिछले 48 घंटों में 23 नाविक शामिल हैं। इसके अलावा डीजी शिपिंग के कंट्रोल रूम में हजारों कॉल और ईमेल के जरिए मदद दी जा रही है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि सरकार पूरी तरह सक्रिय है। शिपिंग और व्यापार की स्थिति भी अब सामान्य होती दिख रही है। पहले जहां भारतीय बंदरगाहों पर भीड़भाड़ थी, अब वह काफी कम हो गई है। पोर्ट ऑक्यूपेंसी 80 प्रतिशत से घटकर 60 प्रतिशत रह गई है और कंटेनरों की लंबित संख्या में लगभग 99 प्रतिशत की कमी आई है।

UP के रक्षा गलियारों में 35,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश: योगी

0

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि उत्तर प्रदेश के छह रक्षा औद्योगिक गलियारों लखनऊ, कानपुर, झांसी, आगरा, अलीगढ़ और चित्रकूट के लिए 35,000 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव जमीनी धरातल पर उतरते हुए दिखाई दे रहे हैं। यहां न्यू कैंट में आयोजित तीन दिवसीय ‘नॉर्थटेक सिंपोजियम’ के समापन समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा, “प्रदेश सरकार ने एक बड़ा भूमि बैंक तैयार किया है। रक्षा और वैमानिकी नीति के माध्यम से निवेश के इच्छुक निवेशकों को प्रोत्साहन भी उपलब्ध कराया जा रहा है।

उन्होंने कहा, ” अलीगढ़ में छोटे हथियारों, रक्षा उपकरणों और सैन्य सामग्रियों के उत्पादन के रूप में यह केंद्र उभरा है। इसके साथ ही परंपरागत रूप से ‘पूर्व का मैनचेस्टर’ कहलाने वाला कानपुर गोला-बारूद, मिसाइल, डिफेंस टेक्सटाइल और प्रोटेक्टिव गियर के विनिर्माण का केंद्र बिंदु बन गया है।” मुख्यमंत्री ने कहा, ” लखनऊ में ब्रह्मोस मिसाइल और भारी रक्षा विनिर्माण पर ध्यान दिया गया है। चित्रकूट और आगरा को वैमानिकी और रक्षा में सटीक इंजीनियरिंग के गढ़ के रूप में विकसित किया जा रहा है।

उन्होंने कहा, ” सैनिकों की क्षमता बढ़ाने के लिए उत्तर प्रदेश रक्षा गलियारों में तोप के गोले, ड्रोन, बुलेट प्रूफ जैकेट और उन्नत संचार प्रणालियों का विनिर्माण किया जा रहा है। रक्षा विनिर्माण गलियारे के लिए आवश्यक सहयोग उत्तर प्रदेश में मौजूद है…” मुख्यमंत्री ने कहा, ” हम आईआईटी कानपुर के साथ मिलकर ड्रोन के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस विकसित करने की दिशा में कार्य कर रहे हैं। आज उत्तर प्रदेश में 21,000 से अधिक स्टार्टअप विभिन्न क्षेत्रों में स्थापित हुए हैं। इनमें एआई, रोबोटिक्स, ड्रोन, सेमीकंडक्टर, डेटा सेंटर आदि क्षेत्रों के स्टार्टअप शामिल हैं।

योगी आदित्यनाथ ने कहा, ” मजबूत पारितंत्र का निर्माण हुआ। आज हम कह सकते हैं कि एक्सप्रेसवे, हाइवे, रेल संपर्क, मेट्रो और हवाई संपर्क के रूप में सबसे अच्छा आधारभूत ढांचा उत्तर प्रदेश के पास है।” ‘नॉर्थटेक सिंपोजियम’ का उद्घाटन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चार मई को किया था। इसमें रक्षा क्षेत्र में कार्यरत 250 से अधिक कंपनियों ने अपने उत्पाद एवं प्रौद्योगिकियां पेश कीं।

बंगाल नतीजे के बाद अखिलेश ने तोड़ा I-PAC से नाता? कहा- मेरे पास पैसे नहीं, वरिष्ठ नेताओं से चर्चा करके…

0

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि उनकी पार्टी ने इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमेटी (आई-पैक) के साथ अपना करार धन के अभाव के कारण खत्म किया है और हाल के पश्चिम बंगाल व तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के नतीजों से इसका कोई सम्बन्ध नहीं है।यादव ने यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए आई-पैक के साथ पार्टी का करार खत्म किये जाने से सम्बन्धित एक सवाल पर कहा, “हां हमारा संबंध था और कुछ महीने हमारे साथ उन्होंने काम भी किया लेकिन उसके बाद हम काम नहीं कर पा रहे हैं क्योंकि हमारे पास इतना धन नहीं है।

यादव ने पश्चिम बंगाल व तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के परिणामों से डर के कारण करार खत्म करने के एक सवाल पर कहा, “वास्तव में हमारे पास धन की कमी है। हम उतना नहीं खर्च कर सकते।” सपा प्रमुख ने कहा कि वह पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेताओं से चर्चा करके इस बारे में निर्णय लेंगे कि किस कम्पनी की सेवाएं ली जाएं।

सीएम योगी ने बाबा विश्वनाथ व काल भैरव के दरबार में की पूजा, भक्तों ने ‘हर-हर महादेव’ के लगाए नारे

0

वाराणसी: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार सुबह काशी पहुंचे और उन्होंने यहां बाबा विश्वनाथ धाम व काशी कोतवाल बाबा काल भैरव के दरबार में पूजा की। एक बयान के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने बाबा काल भैरव मंदिर में हाथ जोड़कर श्रद्धालुओं का अभिवादन स्वीकार किया।

PunjabKesari

काशीपुराधिपति बाबा विश्वनाथ के दरबार में दर्शन करने आए भक्तों ने मुख्यमंत्री को देखकर ‘हर-हर महादेव’ का जयकारा लगाया। इस दौरान प्रदेश सरकार के मंत्री अनिल राजभर, रविंद्र जायसवाल, डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ , विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी, सौरभ श्रीवास्तव, डॉ. अवधेश सिंह, विधान परिषद सदस्य हंसराज विश्वकर्मा, धर्मेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।

कानपुर सेंट्रल से 8 ट्रेनें निरस्त, 30 के रूट डायवर्ट: ग्वालियर और मुंबई के ट्रेनों के संचालन में बदलाव, गर्मियों में यात्रियों की परेशानी बढ़ेगी

0

कानपुर में गर्मी के मौसम में यात्रियों के लिए एक बुरी खबर है। अब कानपुर आने वाले 8 ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है। जबकि 30 ट्रेनों का रूट डायवर्जन कर दिया गया है। इसके अलावा कुछ ट्रेनों को आंशिक रूप से निरस्त किया गया है। गोंडा-बुढ़वल खंड में तीसरी लाइन कनेक्टिविटी के लिए किए जा रहे प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन इंटरलॉकिंग का काम हो रहा है।

ऊपर वीडियो पर क्लिक करें

इसीलिए रेलवे ने कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया है। इससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार यह काम रेलवे लाइन की क्षमता बढ़ाने और ट्रेनों के संचालन को बेहतर बनाने के लिए हो रहा है। इसी से कई प्रमुख ट्रेनों पर असर पड़ा है। कुछ ट्रेनों को निर्धारित तिथियों पर पूरी तरह निरस्त किया गया है। कुछ के संचालन समय में देरी से भी चलेगी।

कानपुर में शिक्षामित्र सम्मान समारोह: मंत्री योगेंद्र उपाध्याय बोले-हिंदू और महिला हित की बात करने वाला ही देश पर राज करेगा

0

कानपुर : कानपुर के मर्चेंट चैंबर हॉल में रविवार को शिक्षामित्र सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के प्रभारी और उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने पश्चिम बंगाल के चुनावी नतीजों और राजनीतिक हालात पर टिप्पणी की। योगेंद्र उपाध्याय ने कहा- जो हिंदू हित और महिला हित की बात करेगा, वही देश पर राज करेगा। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति करने वालों की यह हार है।

कानपुर ग्रामीण सपा जिला अध्यक्ष का इस्तीफा: बिठूर से चुनाव की तैयारी, मुनींद्र शुक्ला बोले- राष्ट्रीय अध्यक्ष के कहने पर फैसला लिया

0

कानपुर में समाजवादी पार्टी (सपा) की ग्रामीण जिला इकाई के अध्यक्ष मुनींद्र शुक्ला ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। सोमवार को वह लखनऊ पहुंचे और प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया। अब वह बिठूर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं।

इस्तीफा देने के बाद मुनींद्र शुक्ला ने कहा- जब तक नए अध्यक्ष की नियुक्ति नहीं हो जाती, तब तक वह संगठन की जिम्मेदारियां संभालते रहेंगे। वह पहले भी बिठूर विधानसभा क्षेत्र से विधायक रह चुके हैं।

7 माह से जेल में बंद इंस्पेक्टर सभाजीत को जमानत: वक्फ संपत्ति पर अखिलेश दुबे की मदद का आरोप था, हाईकोर्ट से राहत मिली

0

चर्चित अधिवक्ता अखिलेश दुबे को वक्फ की संपत्ति पर कब्जा कराने के आरोपी सस्पेंड इंस्पेक्टर सभाजीत मिश्रा को सात महीने बाद हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है।

सभाजीत को 12 सितंबर की देर रात पुलिस ने गिरफ्तार कर दूसरे दिन जेल भेजा था।

कानपुर में सुबह से बादल छाए, ठंडी हवाओं से राहत: 24 घंटे में 5 डिग्री सेल्सियस तापमान गिरा, आज भी आंधी-बारिश के आसार

0

कानपुर : कानपुर में सुबह से माैसम बदला हुआ है।बादल छाए हुए हैं। पिछले दिनों की तुलना में आज ठंडी हवाएं चल रही हैं। भीषण गर्मी से राहत मिली है। मौसम वैज्ञानिक बताते हैं कि दिन में धूप निकलेगी लेकिन वह नरम रहेगी। इस समय का तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के करीब है।

ऊपर वीडियो पर क्लिक करें

सुबह आसमान में बादल छाने और ठंडी हवाएं चलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। घर से बाहर निकले लोगों ने हल्की ठंडक महसूस की। मौसम खुशनुमा बना रहा। सुबह 10:30 बजे तक बादलों की आवाजाही जारी रही, जिससे धूप का असर कम रहा। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को तेज हवाओं के साथ आंधी, बिजली चमकने और बारिश की संभावना है।

NEET की तैयारी कर रहे स्टूडेंट ने सुसाइड किया: कानपुर में कमरे में लटकता मिला शव, B.Tech कर रहे भाई के साथ रहता था

0

कानपुर : NEET की तैयारी कर रहे स्टूडेंट ने सुसाइड किया: कानपुर में कमरे में लटकता मिला शव,

B.Tech कर रहे भाई के साथ रहता था पनकी में बड़े भाई के साथ रहकर NEET की तैयारी कर रहे छात्र का शव सोमवार रात फंदे पर लटकता मिला। घटना के समय बड़ा भाई गांव गया हुआ था। सोमवार देर रात वह घर लौटा तो भाई का शव फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच कर परिजनों को जानकारी दी।

छात्र मूलरूप से वाराणसी जनपद का रहने वाला था। दो साल से यहां रहकर नीट की तैयारी कर रहा था। घटना की जानकारी पाकर मंगलवार सुबह परिजन पनकी पहुंचे। उन्होंने घटना को लेकर हत्या की आशंका जताई है।