नई दिल्ली। ‘फूलों का तारों का’ और ‘भइया मेरे राखी के बंधन को निभाना’… ‘स्वर साम्रज्ञी’ लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) ने रोमांटिक और सैड सॉन्ग्स के साथ-साथ कई रक्षाबंधन सॉन्ग्स (Raksha Bandhan Songs) भी गाए हैं। उनका एक गाना 57 सालों से कल्ट बना हुआ है।
इस गाने में एक बहन अपने भाई के लिए अटूट प्यार को जाहिर करती है। भाई-बहन के अटूट प्यार पर बना ये गाना वास्तव में रक्षाबंधन के लिए ही बनाया गया था। इस गाने के बोल जितने खूबसूरत थे, उतनी ही खूबसूरती से लता ने अपनी आवाज में इसे रिकॉर्ड किया। जब यह गाना रिलीज हुआ तो रक्षाबंधन एंथम (Raksha Bandhan Anthem) बन गया।
रक्षाबंधन पर बना खूबसूरत गीत
इस गीत में दिखाया गया कि एक बहन भगवान को धन्यवाद करती है जिसने बहनों की सुरक्षा के लिए भाइयों को बनाया। गाने के बोल, आवाज और धुन जितनी प्यारी है, इसके विजुअल्स भी उतने ही सुंदर हैं जो दिल छू लेते हैं। यह 57 साल पुराना गाना है ‘हम बहनों के लिए’ (Hum Behanon Ke Liye Song)।


