Saturday, February 21, 2026
Home Blog Page 175

Bank Holiday: आज इन राज्यों में बंद रहेंगे बैंक, जानिए RBI ने क्यों दी है 6 नवंबर की छुट्टी

0

नेशनल डेस्कः नवंबर महीने की शुरुआत के साथ ही बैंकों में त्योहारों और चुनावी कार्यक्रमों के चलते लगातार छुट्टियां पड़ रही हैं। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने नवंबर 2025 के लिए बैंक हॉलिडे कैलेंडर जारी किया है, जिसके मुताबिक 6 नवंबर (गुरुवार) को देश के दो राज्यों – बिहार और मेघालय में बैंक बंद रहेंगे।

 

6 नवंबर को क्यों बंद रहेंगे बैंक?

RBI के अनुसार, बिहार में इस दिन विधानसभा आम चुनाव 2025 के तहत मतदान होगा। इसलिए राज्य सरकार ने सभी सरकारी दफ्तरों, स्कूलों और बैंकों में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है, ताकि कर्मचारी मतदान प्रक्रिया में शामिल हो सकें और चुनावी ड्यूटी में भाग ले सकें।

 

वहीं, मेघालय में 6 नवंबर को पारंपरिक नोंगक्रेम डांस फेस्टिवल मनाया जाएगा। यह त्योहार राज्य की खासी जनजाति की सबसे महत्वपूर्ण सांस्कृतिक परंपराओं में से एक है। इसे शिलांग के पास उमडेन इलाके में मनाया जाता है, जहां स्थानीय लोग फसल और समृद्धि के लिए पारंपरिक नृत्य और रीति-रिवाजों से धन्यवाद अर्पित करते हैं। इसी वजह से राज्य सरकार ने उस दिन बैंक और सरकारी संस्थानों में अवकाश घोषित किया है।

 

RBI की हॉलिडे लिस्ट: 5 से 9 नवंबर तक छुट्टियों की लड़ी

RBI के “Negotiable Instruments Act” के तहत घोषित बैंक हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार, 5 से 9 नवंबर 2025 के बीच कई राज्यों में अलग-अलग कारणों से बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी। हालांकि, यह छुट्टियां राज्य-वार लागू होंगी — यानी सभी राज्यों में एक साथ बैंक बंद नहीं होंगे।

 

6 नवंबर (गुरुवार)

बिहार – विधानसभा चुनाव

 

मेघालय – नोंगक्रेम डांस फेस्टिवल

 

7 नवंबर (शुक्रवार)

मेघालय में वांगला फेस्टिवल के चलते बैंक बंद रहेंगे।

यह त्योहार गरो जनजाति का प्रमुख पर्व है, जो फसल कटाई के बाद भगवान मिस्टू सैलजोंग को धन्यवाद देने के लिए मनाया जाता है।

 

8 नवंबर (शनिवार)

देशभर में दूसरा शनिवार, इसलिए सभी बैंक बंद रहेंगे।

 

साथ ही, कर्नाटक में कनकदास जयंती के उपलक्ष्य में भी बैंक हॉलिडे घोषित की गई है।

 

9 नवंबर (रविवार)

रविवार के कारण पूरे देश में सभी बैंक बंद रहेंगे।

 

 

ग्राहकों के लिए जरूरी सूचना

हालकि इन छुट्टियों के दौरान नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, ATM सेवाएं और UPI ट्रांजैक्शन पहले की तरह चालू रहेंगे, लेकिन ब्रांच संबंधित काम, जैसे चेक क्लीयरेंस, ड्राफ्ट, या डॉक्यूमेंट सबमिशन, इन दिनों प्रभावित हो सकते हैं। ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे जरूरी बैंकिंग कार्य जैसे कैश डिपॉज़िट या डॉक्यूमेंट सबमिशन 5 या 10 नवंबर से पहले निपटा लें।

उत्तर भारत में दस्तक दे रही सर्दी! IMD का अलर्ट, इन राज्यों में बारिश और बर्फबारी की चेतावनी

0

नेशनल डेस्कः उत्तर भारत में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तराखंड में ठंडी हवाओं ने लोगों को सर्दी की शुरुआती दस्तक का एहसास करा दिया है। वहीं, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और बारिश का सिलसिला जारी है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आने वाले कुछ दिनों के लिए उत्तर भारत से लेकर दक्षिण भारत तक कई राज्यों में अलर्ट जारी किया है।

 

3 से 5 डिग्री तक गिरेगा पारा

मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में 3–5°C की गिरावट दर्ज की जा सकती है। जबकि मध्य भारत में यह गिरावट 2–4°C तक रहेगी। IMD ने कहा कि यह ठंड का शुरुआती दौर है और इसके बाद नवंबर के दूसरे सप्ताह से रातों में ठिठुरन बढ़ेगी। फिलहाल दिन में धूप रहेगी, लेकिन सुबह-शाम ठंडी हवाएं चलेंगी।

 

पहाड़ी राज्यों में बारिश-बर्फबारी का सिलसिला जारी

मौसम विभाग के मुताबिक, 7 नवंबर तक जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई हिस्सों में गरज के साथ बारिश और बर्फबारी की संभावना है। इस दौरान 40–50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। उत्तराखंड के चमोली और रुद्रप्रयाग जिलों में बुधवार शाम से ही मौसम बदला हुआ है। बदरीनाथ, केदारनाथ और औली की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी शुरू हो गई है। निचले इलाकों में हल्की बारिश और शीतल हवाओं ने ठंडक बढ़ा दी है। बदरीनाथ में लगातार दूसरे दिन हल्की हिमपात और बूंदाबांदी हुई।

 

दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत में भी भारी बारिश का अनुमान

IMD ने अपनी ताजा रिपोर्ट में बताया कि, तमिलनाडु और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में 1 नवंबर से लेकर अगले 48 घंटे तक भारी बारिश और तेज़ हवाओं की संभावना है। वहीं, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मिज़ोरम, मणिपुर, त्रिपुरा, महाराष्ट्र और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में भी येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन राज्यों में बारिश के साथ गरज, बिजली और तेज़ हवाओं की चेतावनी दी गई है।

 

राजस्थान में भी बढ़ेगी ठंड, सुबह कोहरा छाएगा

राजस्थान में मौसम ने करवट ली है। कई जिलों में हल्की बारिश और 4 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही ठंडी हवाओं ने तापमान गिरा दिया है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले सप्ताह तक न्यूनतम तापमान में 3–5°C तक गिरावट होगी। श्रीगंगानगर, बीकानेर, हनुमानगढ़, नागौर और चूरू में सबसे तेज़ गिरावट दर्ज की जा सकती है। आने वाले दिनों में सुबह कोहरा और रात में ठंड का असर बढ़ने की संभावना है।

 

दिल्ली-एनसीआर में चल रहीं ठंडी हवाएं

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में भी सर्दी ने दस्तक दे दी है। बुधवार शाम से दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में ठंडी पश्चिमी हवाएं चल रही हैं। बीते 24 घंटों में हवा की औसत रफ्तार 15 किमी प्रति घंटा दर्ज की गई। बुधवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 30.4°C (मौसमी औसत से 1.6°C अधिक) और न्यूनतम तापमान 18.4°C रहा। बृहस्पतिवार को आसमान साफ़ रहेगा, और तापमान अधिकतम 32°C तथा न्यूनतम 18°C के आसपास रहने की संभावना है।

आगे क्या?

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि उत्तर भारत में नवंबर का पहला हफ्ता ठंड की शुरुआत का संकेत देगा। मध्य और दक्षिण भारत में फिलहाल बारिश का दौर रहेगा, जबकि उत्तरी राज्यों में तापमान तेजी से नीचे आएगा। अगर यही ट्रेंड रहा तो इस बार सर्दी का मौसम सामान्य से लंबा और ठंडा रहने की संभावना है।

अमेरिका करेगा तो हम भी करेंगे…’, ट्रंप के बयान के बाद पुतिन ने दिया बड़ा आदेश, परमाणु खतरा बढ़ा

0

इंटरनेशनल डेस्कः रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बुधवार को अपने शीर्ष सुरक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे देश में परमाणु परीक्षण (Nuclear Test) दोबारा शुरू करने की संभावना पर विस्तृत प्रस्ताव तैयार करें। यह आदेश ऐसे समय आया है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में कहा कि अमेरिका फिर से परमाणु परीक्षण शुरू करने पर विचार कर रहा है।

 

CTBT से अब तक जुड़ा रहा है रूस

पुतिन ने कहा कि रूस ने अब तक हमेशा कॉम्प्रिहेंसिव न्यूक्लियर टेस्ट बैन ट्रीटी (CTBT) — यानी परमाणु परीक्षण पर रोक लगाने वाली अंतरराष्ट्रीय संधि — का कड़ाई से पालन किया है। उन्होंने कहा, “हमने कभी भी इस संधि का उल्लंघन नहीं किया। लेकिन अगर अमेरिका या कोई अन्य परमाणु शक्ति परीक्षण करती है, तो रूस भी अपने राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए ऐसा ही करेगा।”

 

पुतिन ने यह भी कहा कि यह कदम रूस की सुरक्षा और सामरिक संतुलन से जुड़ा हुआ है।

 

नोवाया जेमल्या साइट तैयार

रूस के रक्षा मंत्री आंद्रेई बेलोउसॉव ने बताया कि देश के आर्कटिक क्षेत्र में स्थित नोवाया जेमल्या (Novaya Zemlya) परीक्षण स्थल को बहुत कम समय में पूरी तरह सक्रिय किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि हाल के महीनों में अमेरिका अपनी परमाणु क्षमताओं को मजबूत कर रहा है, इसलिए रूस को भी “पूर्ण पैमाने पर परीक्षण” की तैयारी करनी होगी।

 

सुरक्षा परिषद में रणनीतिक समीक्षा

पुतिन ने विदेश मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय, खुफिया एजेंसियों और अन्य सुरक्षा विभागों को आदेश दिया कि वे अमेरिकी योजनाओं की जानकारी एकत्र करें और इन पर विस्तृत रिपोर्ट रूसी सुरक्षा परिषद (Security Council) को सौंपें। इस आधार पर यह तय किया जाएगा कि रूस को परमाणु परीक्षण कब और कैसे शुरू करना चाहिए।

 

वैश्विक चिंता बढ़ी

अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा विशेषज्ञों के मुताबिक, अगर रूस और अमेरिका दोनों परमाणु परीक्षण दोबारा शुरू करते हैं, तो यह कदम वैश्विक हथियार नियंत्रण व्यवस्था (Global Arms Control Regime) के लिए गंभीर झटका साबित हो सकता है।

इससे न्यू स्टार्ट ट्रीटी (New START) जैसी समझौतों पर भी असर पड़ सकता है, जो दोनों देशों के बीच सामरिक परमाणु हथियारों की सीमा तय करती है।

 

इतिहास में कब हुए थे आखिरी परमाणु परीक्षण

अमेरिका ने आखिरी बार 1992 में परमाणु परीक्षण किया था।

 

चीन और फ्रांस ने 1996 में अपने अंतिम परीक्षण किए।

 

सोवियत संघ (जिसका उत्तराधिकारी रूस है) ने आखिरी परमाणु परीक्षण 1990 में किया था।

 

सोवियत संघ के विघटन (1991) के बाद रूस ने अब तक कोई नया परीक्षण नहीं किया है, लेकिन वह अपनी सामरिक मिसाइलों और परमाणु हथियार प्रणालियों को लगातार आधुनिक बना रहा है।

पति को काटकर रसोई में दफनाया शव, फिर लगवा दी टाइल्स…अहमदाबाद की ‘मुस्कान’ की दिल दहलाने वाली करतूत!

0

अहमदाबादः गुजरात के अहमदाबाद शहर में एक व्यक्ति की उसकी पत्नी के प्रेमी और दो रिश्तेदारों ने कथित तौर पर हत्या कर दी और शव को घर के रसोईघर के फर्श के नीचे दफना दिया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। यह खौफनाक आपराधिक घटना हिंदी फिल्म ‘दृश्यम’ के एक दृश्य की याद दिलाती है।

 

पुलिस उपायुक्त (अपराध) अजीत राजियन ने बताया कि समीर अंसारी नामक व्यक्ति के रहस्यमय ढंग से लापता होने के करीब एक साल बाद शहर की अपराध शाखा ने मंगलवार रात अहमदाबाद के सरखेज इलाके में उसके बंद घर के रसोईघर के फर्श के नीचे से उसकी हड्डियां और अन्य अवशेष निकाले।

 

पुलिस उपायुक्त राजियन ने बताया कि यह पता चला है कि फरार चल रही समीर अंसारी की पत्नी रूबी ने अपने प्रेमी इमरान वाघेला और उसके दो रिश्तेदारों की मदद से अंसारी की हत्या की, उसके शरीर के टुकड़े किए और उन्हें रसोई के फर्श के नीचे दफना दिया। यह अपराध रूबी के कथित विवाहेतर संबंध के कारण हुआ। पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘उसी इलाके में रहने वाले वाघेला को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि रूबी और वाघेला के दो रिश्तेदार – रहीम और मोहसिन अभी भी फरार हैं।”

 

उन्होंने कहा कि घर में मिली हड्डियों और अन्य अवशेषों को फॉरेंसिक विश्लेषण और डीएनए मिलान के लिए भेज दिया गया है। राजियन ने बताया कि करीब तीन महीने पहले पुलिस की अपराध शाखा के एक निरीक्षक को सूचना मिली थी कि मूल रूप से बिहार निवासी समीर अंसारी को काफी समय से इलाके में नहीं देखा गया है और उसके लापता होने का कोई पुलिस रिकॉर्ड भी नहीं है।

 

पुलिस उपायुक्त ने कहा, ‘‘फिर हमने इलाके में नजर रखी और पता चला कि अंसारी पिछले एक साल से लापता है। पूछताछ के दौरान, वाघेला ने कबूल किया कि उसने एक साल पहले रूबी के कहने पर दो अन्य (अपने रिश्तेदारों) के साथ मिलकर अंसारी की हत्या कर दी थी। ”

पुलिस उपायुक्त ने कहा, ‘‘वाघेला ने दावा किया कि रूबी ने अंसारी की हत्या की योजना इसलिए बनाई क्योंकि उसके विवाहेतर संबंध के बारे में पता चलने के बाद वह उसे पीटता था और वह उसे अपने अवैध संबंध में बाधा समझती थी।”

Bihar Election 2025 Live Updates: बिहार में पहले चरण की 121 सीटों पर मतदान शुरू, इन दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा दांव प

0

Bihar Election 2025 Live Updates: बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Election 2025 Phase 1 ) के पहले चरण में 121 सीटों पर मतदान (Voting in Bihar) शुरू हो गया है। मतदान शाम छह बजे तक होगा। वहीं सुरक्षा कारणों से मुंगेर जिले की तीन सीटें तारापुर, मुंगेर और जमालपुर के अलावा सिमरी बख्तिायारपुर, महिषी और सूर्यगढ़ा के 56 मतदान केन्द्रों पर मतदान सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक ही चलेगा। प्रथम चरण में 1314 उम्मीदवार मैदान में हैं, इनमें सम्राट चौधरी (Samrat Choudhary), विजय कुमार सिन्हा (Vijay Sinha), तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav, खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) सहित कई दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है।

7वीं की छात्रा के साथ दुष्कर्म का आरोप

0

लखनऊ-7वीं की छात्रा के साथ दुष्कर्म का आरोप, नाबालिग की मां ने दुष्कर्म का लगाया आरोप, होटल में 2 लोगों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया, पुलिस ने 2 युवकों को हिरासत में लिया, लखनऊ के सरोजनीनगर थाना क्षेत्र का मामला

 

बीमा पॉलिसी के नाम पर 25 लाख का फ्रॉड मामला

0

लखनऊ -बीमा पॉलिसी के नाम पर 25 लाख का फ्रॉड मामला, जालसाज रवि शंकर और पत्नी केश कुमारी गिरफ्तार , हजरतगंज पुलिस ने शातिर दम्पति को किया अरेस्ट, पति रवि शंकर को मृत बताकर पत्नी ने लिया क्लेम, फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र,कागजात लगाकर 25 लाख लिए, पति के जीवित होने पर बीमा कंपनी ने कराई थी FIR, हजरतगंज पुलिस ने जानकीपुरम से गिरफ्तार किया

आज का राशिफल जानिये क्या कहते हैं आपके नक्षत्र

0

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आपका दिन बहुत बढिया रहेगा। धार्मिक आस्था बनेगी। दिन भर व्यस्तता बनी रहेगी। अब तक जो भी निवेश किए हैं उनमें आशातीत लाभ भी होगा। आप कुछ ऐसे भी कार्य करेंगे, जिससे आपकी रचनात्मकता सामने आएगी। किसी विशेष की तैयारी में भी समय व्यतीत होगा। जीवनसाथी के साथ मधुर सम्बंध रहेंगे। ध्यान रखने के चलते स्वास्थ्य लाभ होगा।

 

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)

अगर आप व्यवसाय संबंधी कुछ परिवर्तन करने की योजना बना रहे हैं या स्टाफ, नौकरी आदि में परिवर्तन की सोच रहे हैं तो यह बिल्कुल सही समय है। परंतु अपरिचित लोगों से व्यवहार करते समय कुछ सावधान रहना आवश्यक है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य सुधार होगा।

 

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

समय बहुत ही उचित है। कड़ी मेहनत व कठोर परिश्रम से एक के बाद एक उपलब्धियां हासिल करने में सक्षम रहेंगे। कहीं समारोह में भी शामिल होने का अवसर मिलेगा। संपत्ति संबंधी कार्यों को करने के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ है। बड़ो का आशीर्वाद मिलेगा। सेहत बनी रहेगी।

 

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कार्यक्षेत्र में आज कामकाज का अतिरिक्त दबाव रहेगा तथा कुछ रुकावटें भी आएंगी। लेकिन आप अपनी बुद्धि व योग्यता के बल पर समस्याओं का हल निकालने में सक्षम भी रहेंगे। पार्टनर या किसी सहकर्मी से छोटी सी बात पर मतभेद की स्थिति बन सकती हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा । स्वास्थ्य सही रहेगा।

 

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

गुरुजन तथा बड़े बुजुर्गों का स्नेह एवं आशीर्वाद प्राप्त होगा। पिछले कुछ समय से आपने जो मेहनत की है, वह रंग लाएगी। अध्यात्म तथा नैतिकता से जुड़े मामलों पर आपका विशेष ध्यान रहेगा। शादी-विवाह से संबंधित कार्यों में भी व्यस्तता बनी रहेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

 

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

युवाओं को जॉब में कैरियर संबंधी समाचार मिलेगा। किसी बड़े अधिकारी या राजनीतिज्ञ से मुलाकात आपके कई काम आसान हो जाएंगे। परंतु कई मामलों में आपका स्वाभिमान ही आपकी उन्नति में बाधक भी बन सकता है। नौकरी में बॉस व अधिकारियों के साथ संबंधों में गिरावट ना आने दें। स्वास्थ्य सही रहेगा।

 

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

कुछ परेशानियां तो सामने आएंगी परंतु आप मेहनत व परिश्रम से सभी प्रकार की नकारात्मक परिस्थितियों को सकारात्मकता में परिवर्तित कर लेंगे। भविष्य संबंधी भी कुछ योजनाएं बनेंगी। कुछ ज्ञानवर्धक साहित्य पढ़ने में भी समय व्यतीत होगा। सेहत में सुधार होगा।

 

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

व्यापार में आज कुछ मुश्किल और परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। दोपहर बाद परिस्थितियां कुछ अनुकूल हो जाएंगी। धन प्राप्ति के स्रोत प्रबल होंगे परंतु कैश हाथ में रखने की बजाय कहीं इन्वेस्ट करेंगे तो उचित रहेगा। बॉस के साथ सम्बनध मधुर रखें । सेहत सामान्य रहेगी।

 

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज धार्मिक क्रियाकलापों में व्यस्तता रहेगी। किसी धार्मिक यात्रा का भी योग बन रहा है। भाइयों के साथ संबंध सौहार्दपूर्ण रहेंगे। पुराने तनाव से मुक्ति मिलेगी। बच्चों का उनके सुख-सुविधाओं संबंधी वस्तुओं के लिए शॉपिंग का भी मूड बन सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य सही रहेगा।

 

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

कारोबारी हालात सुधरेंगे। व्यापार में विस्तार संबंधी जो योजना बनाई हैं, उनमें छोटी-मोटी परेशानियां आएंगी परंतु आप पूर्ण करने में सफल रहेंगे। अफसरों के साथ आपके रिश्तों में सुधार आएगा। सहकर्मी व सहयोगियों के साथ आपका सहयोगात्मक रवैया रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी।

 

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

सरकारी कार्यों को पूरा करने के लिए दिन उत्तम है। विरोधियों की योजनाओं को ध्वस्त कर अच्छे परिणाम व प्रशंसा भी हासिल करेंगे। लोग आपसे स्वयं के निजी मामलों में सलाह-मशविरा भी लेंगे। कुल मिलाकर समय पूर्णतः आपके पक्ष में हैं। इसका बेहतरीन सदुपयोग करें। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

 

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

व्यवसाय में कुछ ठोस और खास फैसले लेने की जरूरत है। महत्वपूर्ण लोगों के संपर्क से आपके कार्य बनेंगे। नौकरी में पदोन्नति की पूरी-पूरी संभावनाएं हैं। ऑफिस में माहौल और परिस्थितियां आपके पक्ष में बनी हुई हैं। सामाजिक दायरा और मान सम्मान बढे़गा। स्वास्थ्य सही रहेगा।

 

 

Auraiya News: गोतस्करी के मामले में 300 पन्नों का आरोप पत्र दाखिल

0

बिधूना। कोतवाली पुलिस ने गोतस्करी के मामले में 300 पन्ने का आरोप पत्र कोर्ट में दाखिल कर दिया है। पुलिस ने गोतस्करी के आरोप में 16 लोगों को जेल भेजा था। छह सितंबर की रात कोतवाली पुलिस को गांव शामपुर के पास 14 गोवंश मृत व तीन घायल अवस्था में मिले थे। घटनास्थल पर पलटे मिले कंटेनर को सीज कर दिया गया था।कोतवाली बिधूना के गांव सामपुर रोड किनारे से छह सितंबर को गोवंश से लदे एक कंटेनर के पलटने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस को 14 गोवंश मृत हालत में मिले थे जबकि तीन को गंभीर हालत में उपचार के बाद गोशाला भेज दिया था। पुलिस ने ताबड़तोड़ दबिश देकर 10 आरोपियों को पहले दिन गिरफ्तार कर लिया था। दो आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर जेल भेजा था। भाजपा नेता के करीबी आलोक ठाकुर को एक नवंबर को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। सीओ बिधूना पी. पुनीत मिश्रा ने बताया कि 300 पन्ने का आरोप पत्र मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया है।

कोतवाली पुलिस ने गोतस्करी के आरोप में राजस्थान निवासी रघुवीर, गांव ताजपुर निवासी हैप्पी सिंह, बेला के गांव उसराहार निवासी शिवा, रतनपुर बंथरा निवासी दीपक, गांव शामपुर निवासी मंजेश यादव, धर्मेंद्र यादव, सतेंद्र यादव, गांव अनंतापुर निवासी राहुल, पंचवटी भीलवाड़ा राजस्थान निवासी राहुल, देव कोटा राजस्थान निवासी राहुल व बबलू, विक्रम, कंटेनर चालक आरिफ, जेसीबी चालक अछल्दा रोड निवासी कृष्ण सिंह सेंगर, आलोक प्रताप गिरफ्तार किया था। मामले में डंपी यादव ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था।

Auraiya News: सीज वाहनों को खड़ा करने के लिए 8090 वर्ग मीटर में बनेगा यार्ड

0

औरैया। सीज वाहनों को खड़ा करने के लिए अब परिवहन विभाग को परेशानी नहीं होगी। वाहनों को खड़ा करने के लिए मंगलाकाली मंदिर के पास 8090 वर्गमीटर का यार्ड बनाया जा रहा है। इससे कोतवाली थानों के अंदर व बाहर खड़े होने वाले वाहनों से निजात मिलेगी साथ ही वाहनों की चोरी भी रुकेंगी।वाहनों पर कार्रवाई के बाद परिवहन विभाग को उन्हें खड़ा कराने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शहर के आसपास होने वाली कार्रवाई के बाद वाहनों को देवकली मंदिर के पास खड़ा करना पड़ता है। वहीं, अलग-अलग थाना क्षेत्र में परिवहन विभाग की ओर से की जाने वाली कार्रवाई के बाद उन्हें थाना व कोतवाली के बाहर खड़ा करा दिया जाता है। स्थिति यह है कि देवकली मंदिर के पास सीज खड़े वाहनों की निगरानी के लिए पुलिस लाइन से कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाती है। एक साल पहले विभाग ने यार्ड बनाने के लिए प्रस्ताव भेजा था जिसको स्वीकृति मिल गई है।विभाग ने यार्ड के लिए बीहड़ में देवकली मंदिर के पास 8090 वर्गमीटर जमीन चयनित कर निर्माण शुरू करवाया है। कुछ खामियां होने के कारण फिलहाल काम रुका है। विभाग के अनुसार करीब छह माह में कार्य पूरा होगा। एआरटीओ एनसी शर्मा ने बताया कि यार्ड का ले आउट दोबारा भेजा गया है। शासन से पास होने के बाद निर्माण शुरू होगा।

चोरों ने वर्ष 2023 में देवकली मंदिर के पास से व अजीतमल कोतवाली के बाहर से दो ट्रक पार कर दिए थे। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर उनको बरामद कर लिया था। यह ट्रक पुलिस को दूसरे जनपद में मिले थे।