Sunday, February 22, 2026
Home Blog Page 203

CM धामी की बिहार में ताबड़तोड़ जनसभाएं और रोड शो

0

बिहार- CM धामी की बिहार में ताबड़तोड़ जनसभाएं और रोड शो , गोरियाकोठी,सिवान,वारसलीगंज में CM धामी की जनसभा, जनता से प्रचंड बहुमत से NDA को जिताने की अपील, सीएम धामी को सुनने के लिए बड़ी संख्या में पहुंचे लोग , बिहार में भी गूंज रहा धाकड़ धामी के नाम का नारा , PM के नेतृत्व में बिहार के हर वर्ग का विकास सुनिश्चित

 

कलेक्शन एजेंट से लूट होने का मामला,

0

अमरोहा- कलेक्शन एजेंट से लूट होने का मामला, पुलिस ने घटना का 36 घंटे में किया खुलासा, गांव से कलेक्शन कर लौट रहा था पीड़ित एजेंट , लूट में शामिल 7 आरोपियों हुए गिरफ्तार, दो बाइक, 2 तमंचे, 2 फोन, 60 हजार नगर मिले, SP अमित कुमार आनंद ने किया खुलासा , टीम को 25 हजार रुपए नगद इनाम दिया, हसनपुर कोतवाली SOG, सर्विलांस टीम का खुलासा

 

पुलिस ने छापामार कर पकड़ा लाखों का जुआ,

0

कानपुर- पुलिस ने छापामार कर पकड़ा लाखों का जुआ, पुलिस कमिश्नर की टीम ने की छापेमारी , मकान में चल रही जुएं की फड़ में छापा , जुआ खेल रहे 19 जुआड़ियों को पुलिस ने पकड़ा , क्राइम ब्रांच पुलिस ने 7.5 लाख किए बरामद, क्राइम ब्रांच ने किदवई नगर थाना पुलिस को सौंपा, किदवई नगर थानाक्षेत्र के साइड नंबर-1 इलाके का मामला

 

बरेली में हुई हिंसा से जुड़ी खबर, राज्य मानवाधिकार आयोग में शिकायत पर सुनवाई

0

प्रयागराज – बरेली में हुई हिंसा से जुड़ी खबर, राज्य मानवाधिकार आयोग में शिकायत पर सुनवाई, आयोग ने एडीजी बरेली जोन को दिया आदेश, जांच और कानून के तहत कार्रवाई का दिया आदेश, आयोग ने आदेश के साथ शिकायत की निस्तारित, आयोग में शिकायत की सुनवाई ऑनलाइन की गई, मानवाधिकार उल्लंघन के संबंध में शिकायत दर्ज हुई थी

 

2 गैंगस्टर भाइयों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन,

0

इटावा- 2 गैंगस्टर भाइयों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, पुलिस प्रशासन ने करोड़ों की सम्पत्ति कुर्क की, गैंगस्टर इंद्रपाल यादव,अशोक यादव पर एक्शन, 6 करोड़ से अधिक उपजाऊ जमीन जब्त की, पुलिस ने गांव में लाउडस्पीकर पर की मुनादी, थाना सिविल लाइन इलाके का मामला

 

इटावा- अज्ञात कारणों से मकान में आग लगने से हड़कंप,

0

इटावा- अज्ञात कारणों से मकान में आग लगने से हड़कंप, पड़ोसियों ने कड़ी मशक्कत से आग पर पाया काबू, अनाज समेत गृहस्थी का सामान जलकर हुआ राख, कोतवाली भरथना की काशीराम कॉलोनी का मामला

बिधूना में खोया से लदी पिकअप पकड़ी:खाद्य सुरक्षा विभाग ने नमूने लिए, जांच के लिए लैब भेजा गया

0

त्योहारों के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरी के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में शुक्रवार सुबह औरैया के बेला थाना क्षेत्र में कानपुर रोड पर खोया (मावा) से लदी एक पिकअप को पकड़ा गया। अधिकारियों ने खोया की गुणवत्ता जांचने के लिए उसके नमूने लिए।कार्रवाई खाद्य सुरक्षा अधिकारी विजय कुमार श्रीवास के नेतृत्व में की गई। पकड़ी गई पिकअप के चालक ने अपनी पहचान तेज सिंह पुत्र घनश्याम, निवासी जैतपुर, आगरा के रूप में बताई। चालक ने अधिकारियों को बताया कि वह यह खोया जैतपुर, आगरा से कानपुर मंडी ले जा रहा था।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी विजय कुमार श्रीवास ने बताया कि खोया के नमूने प्रयोगशाला जांच के लिए भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।

खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा त्योहारों से पहले की जा रही इस तरह की कार्रवाई का उद्देश्य उपभोक्ताओं को शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना है।

सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वाले 18 गिरफ्तार:पुलिस ने कसम खिलाकर परिजनों को सौंपा, एसपी के आदेश पर चला अभियान

0

औरैया में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने के आरोप में 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती के निर्देश पर की गई है।अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा, क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार और सदर कोतवाल राजकुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने शहर के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर छापा मारा। ये लोग खुले में शराब पी रहे थे।

गिरफ्तार किए गए सभी लोगों को कोतवाली लाया गया, जहाँ उन्होंने सार्वजनिक स्थानों पर शराब न पीने की कसम खाई। इसके बाद उन्हें उनके परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं इस अभियान ने सार्वजनिक जगहों पर शराब पीने वालो में हड़कंप मच गया है। आस पास के रहने वाले लोगों ने राहत की सांस ली है। वहीं पुलिस की इस पहल की शराबियों के परिजनों ने सराहना की है।

जैसलमेर बस अग्निकांड में मृतकों की संख्या बढ़कर 22 हुई; सुरक्षा चूक की जांच शुरू

0

नेशनल डेस्क: जैसलमेर बस हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 22 हो गई है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। राजस्थान पुलिस ने हादसे के संबंध में बस के मालिक व चालक को हिरासत में लिया है और बस निर्माण एवं सुरक्षा मानकों में संभावित चूक की उच्चस्तरीय जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि हादसे में झुलसे एक और यात्री की मौत के बाद मृतकों की संख्या 22 हो गई है। उन्होंने बताया कि जोधपुर में इस समय भी 13 घायलों का इलाज चल रहा है जिनमें से तीन की हालत गंभीर बनी हुई है।

 

जैसलमेर के पुलिस अधीक्षक अभिषेक शिवहरे ने बताया कि हादसे का शिकार हुई बस के मालिक तुराब अली और चालक शौकत खान को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। उन्होंने बताया कि बस का ढांचा बनाने वाले वर्कशॉप के मनीष जैन के खिलाफ पहले ही मामला दर्ज किया जा चुका है और क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ), जोधपुर ने उनकी वर्कशॉप को सील कर दिया है। शिवहरे ने कहा कि संभावित आपराधिक लापरवाही सहित सभी पहलुओं से मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है।

 

उन्होंने कहा, ‘‘बस में 35 यात्री सवार थे – 22 की मौत हो गई और 13 का इलाज हो रहा है। कोई भी लापता नहीं है।” उन्होंने कहा कि फॉरेंसिक और तकनीकी रिपोर्ट मिलने के बाद अंतिम रिपोर्ट तैयार की जाएगी। इसके साथ ही राज्य सरकार ने बस सुरक्षा मानदंडों की व्यापक जांच शुरू कर दी है। अतिरिक्त परिवहन आयुक्त (प्रशासन) और परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग के संयुक्त सचिव ओ.पी. बुनकर ने कहा कि क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) जोधपुर की एक टीम ने अब तक शहर के जैनम कोच क्राफ्टर परिसर में निर्मित 66 बसों को निरीक्षण के लिए जब्त किया है।

 

जैसलमेर त्रासदी से संबंधित तकनीकी और नियामक खामियों की जांच के लिए पांच सदस्यीय उच्च-स्तरीय समिति बनाई गई है। राज्य सरकार ने घटना का स्वतंत्र तकनीकी मूल्यांकन करने के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन संस्थान (सीआईआरटी) पुणे को भी आमंत्रित किया है। इस बीच, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हादसे में मारे गए लोगों के आश्रितों को 10-10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है। जिन परिवारों में तीन या अधिक लोगों की मृत्यु इस दुर्घटना में हुई है, उन परिवारों को 25-25 लाख रुपये की सहायता दी जाएगी।

 

गंभीर रूप से घायलों को 2-2 लाख रुपये एवं अन्य घायलों को एक-एक लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी। वहीं, कुछ पीड़ितों के परिवारों ने बृहस्पतिवार को जोधपुर के महात्मा गांधी अस्पताल में विरोध प्रदर्शन किया और अधिक मुआवजे की मांग की। उन्होंने मांगें पूरी नहीं होने तक शव लेने से इनकार कर दिया। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कहा, ‘‘दुर्घटना कैसे हुई इसके बारे में कई बातें कही जा रही हैं। सरकार को पूरी जांच करानी चाहिए ताकि ऐसी घटना दोबारा न हों।” जैसलमेर से जोधपुर के लिए मंगलवार की दोपहर रवाना होने से कुछ मिनट के बाद ही बस में आग लग गई थी। इस हादसे में 19 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी।

 

 

कर्ज में डूबे ऑटो चालक ने उठाया खौफनाक कदम, पत्नी को जहर देकर खुद भी खाया, मौत; पत्नी की हालत गंभीर

0

नेशनल डेस्कः उत्तर प्रदेश के मथुरा में कर्ज से परेशान एक ऑटो चालक ने अपनी पत्नी को जहरीला पदार्थ पिलाने के बाद स्वयं भी जहर पी लिया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि ऑटो चालक योगेश (38) की आगरा के एक अस्पताल में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई, जबकि उसकी पत्नी रेणू (35) की जान बच गई।

 

रिफाइनरी थाना प्रभारी अजय वर्मा ने बताया कि मूलरूप से हाथरस के सादाबाद थाना क्षेत्र के महावतपुर गांव का निवासी योगेश मथुरा की राधा विहार कॉलोनी में अपनी पत्नी रेणू और चार बच्चों मानसी (12), राधा (10), गिरधर (आठ) और तुलसी (पांच) के साथ रहता था। वर्मा ने बताया कि योगेश ने एक व्यक्ति से कर्ज लेकर अपने छोटे भाई के लिए एक ऑटो रिक्शा खरीदा था। हालांकि, दोनों भाई समय पर कर्ज की राशि नहीं चुका पाए।

 

थाना प्रभारी के अनुसार, कर्जदाता ने मंगलवार को बकाया राशि को लेकर योगेश के साथ कथित तौर पर मारपीट की और अपशब्द कहे। उन्होंने बताया, “इस घटना से आहत योगेश ने घर लौटकर अपनी पत्नी को सारी बात बताई और आत्महत्या करने की बात कही। रेणू ने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन योगेश ने कथित तौर पर उसे धमकाकर जहर मिला पानी पीने के लिए मजबूर किया और फिर स्वयं भी पी लिया।”

 

पड़ोसियों ने दंपति को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने बताया कि योगेश की गंभीर हालत के कारण उसे आगरा के एक अस्पताल में रेफर किया गया, जहां बुधवार को उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। जिला अस्पताल में भर्ती रेणू की हालत अब खतरे से बाहर है। वर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद योगेश का शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने बताया कि योगेश को परेशान करने और कथित तौर पर आत्महत्या के लिए उकसाने वाले व्यक्ति की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच जारी है