Thursday, February 12, 2026

Auraiya News: युवक को थप्पड़ मारना पड़ा भारी, चौकी प्रभारी लाइन हाजिर

यह भी पढ़े

अजीतमल। नगर पंचायत अटसू में अतिक्रमण हटाने के दौरान युवक को थप्पड़ मारने वाले चौकी इंचार्ज पर गाज गिरी।थप्पड़ मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक ने अटसू चौकी प्रभारी रामपुत्र सिंह को लाइन हाजिर कर दिया। मामले की मामले की जांच सीओ अजीतमल ने की थी।
अटसू के मोहल्ला गांधीनगर में गली निर्माण के लिए 24 जनवरी को अतिक्रमण हटाया जा रहा था। इस दौरान अधिशासी अधिकारी और राजस्व टीम के साथ सचिन की नोकझोंक हो गई। आरोप है कि युवक ने ईओ के साथ अभद्रता की और सरकारी कार्य में बाधा डाली थी। इसी दौरान वहां मौजूद चौकी इंचार्ज रामपुत्र सिंह ने आपा खो दिया और युवक को थप्पड़ जड़ दिए थे। मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने थप्पड़ का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया था।अधिशासी अधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक सचिन के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने और अभद्रता करने की धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने युवक का शांतिभंग में चालान किया था।

इधर, थप्पड़ मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जांच सीओ अजीतमल को सौंपी गई। जांच करने के बाद रिपोर्ट एसपी को सौंपी गई। इसके बाद एसपी ने कार्रवाई की।

पुलिस अधीक्षक ने चौकी इंचार्ज रामपुत्र सिंह को लाइन हाजिर कर दिया। वर्दी की गरिमा के विपरीत आचरण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है।
-मनोज गंगवार, क्षेत्राधिकारी अजीतमल

- Advertisement -
Ads

ट्रेंडिंग न्यूज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement

अन्य खबरे