Wednesday, February 18, 2026
Home Blog Page 220

5 साल की बच्ची से नाबालिग ने किया दुष्कर्म,

0

प्रयागराज – 5 साल की बच्ची से नाबालिग ने किया दुष्कर्म, किशोर ने फोन में पोर्न वीडियो देखकर किया रेप, बच्ची को टॉफी का लालच देकर घर लाकर दुष्कर्म, आरोपी ने घर की सीढ़ी पर बच्ची से की हैवानियत, 15 साल का आरोपी नाबालिग हाईस्कूल का छात्र, पुलिस से पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूल किया, वारदात के वक्त बच्ची के मां-बाप गए थे धान काटने, बच्ची इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराई गई, मऊआइमा थाना क्षेत्र का मामला

 

BJP विधायक ने श्याम लाल निषाद से माइक छीना,

0

सुल्तानपुर – BJP विधायक ने श्याम लाल निषाद से माइक छीना, राष्ट्रीय मोस्ट संगठन के अध्यक्ष श्याम लाल निषाद, साधु, गेरूआ वस्त्र पहनने वालों पर की थी टिप्पणी, मंच पर बैठे विधायक राजेश गौतम ने जताई आपत्ति, श्याम लाल निषाद का माइक छीन सुनाई खरी खोटी, बीते 2 अक्टूबर को कार्यक्रम के दौरान हुआ था विवाद, करौंदीकला थानाक्षेत्र के अमरेमऊ गांव में था कार्यकम

 

तेंदुए से किसान की मौत पर भड़के धौरहरा MLA

0

लखीमपुर खीरी- तेंदुए से किसान की मौत पर भड़के धौरहरा MLA, MLA विनोद शंकर अवस्थी ने अधिकारियों से कहा, विधायक ने कहा- कौन वापस करेगा इसकी जान, अब इसका परिवार कहां जाएगा- विनोद शंकर अवस्थी, जब विधायक की नहीं सुनते अधिकारी- विनोद शंकर, तो आम जनता की क्या सुनेंगे- विनोद शंकर अवस्थी, धौरहरा रेन्ज में तेंदुआ के हमले से हुई थी मौत

 

18 लाख से अधिक कीमत के 117 खोए फोन बरामद

0

बहराइच – 18 लाख से अधिक कीमत के 117 खोए फोन बरामद, सर्विलांस, SOG की टीम ने बरामद किए सभी फोन, जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से बरामद किए फोन, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा सौंपा गया, कोतवाली देहात क्षेत्र पुलिस लाइन में सौंपे फोन

 

 

 

न ड्रम और ना ही पहाड़ का लिया सहारा , इस बार एक पत्नी ने सिलबट्टे से कूँचकर पति की कर दी हत्या ,पूरी रात शव के साथ बैठी रही :-

0

न ड्रम और ना ही पहाड़ का लिया सहारा , इस बार एक पत्नी ने सिलबट्टे से कूँचकर पति की कर दी हत्या ,पूरी रात शव के साथ बैठी रही :-

मामला वाराणसी का है , जहाँ के बादशाह बाग में स्थित एक मदरसे में पढ़ने वाले शिक्षक दानिश रजा की हत्या हो गई , हत्या निर्मम थी , चेहरे पर मसाला पिसने वाले बट्टे से कई प्रहार किया गया था , जिससे दानिश की मौत हुई , सूचना पर पहुचीं पुलिस ने मामले की जांच की , और शक की सुई पत्नी पर जा कर टिकी , पूछताछ हुआ तो मामला सामने आया।

दानिश की शादी रुबीना से हुई थी , रुबीना को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया , रुबीना ने पूछताछ में बताया कि वो दानिश से बहुत परेशान थी , दानिश उसे प्रताड़ित करता था , मारना -पीटना और गलत काम के लिए दबाव डालना उसकी आदत बन चुकी थी , कई बार परिवार वाले से शिकायत की ,लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

रुबीना के अनुसार बृहस्पतिवार की रात भी हम दोनों में लड़ाई हुई और फिर उसने इस हत्या की अंजाम दिया , दानिश जब सो रहा था तब रुबीना ने घर में रखे हुए मसाला के बट्टे से उस पर प्रहार करना शुरू कर दिया ,जिससे उसकी मौत हो गई।

मौत के बाद रुबीना पूरी रात अपने शौहर दानिश के शव के साथ बैठी रह

जयपुर के सवाई मान सिंह अस्पताल में भीषण आग, ICU में छह मरीजों की दर्दनाक मौत

0

जयपुर के सवाई मान सिंह अस्पताल में भीषण आग, ICU में छह मरीजों की दर्दनाक मौत

_जयपुर के सवाई मान सिंह अस्पताल के आईसीयू वार्ड में आग लगने से छह मरीजों की दुखद मौत हो गई। मृतकों में दो महिलाएं और चार पुरुष शामिल थे।_

भोजपुरी स्टार पवन सिंह के फ्लैट पर पहुंची पत्नी, तभी आ गई पुलिस…फिर इस वजह से घंटो चला ट्रामा

0

लखनऊ। भोजपुरी स्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच चल रहा विवाद एक बार फिर सार्वजनिक रूप से चर्चा बना। रविवार को सुशांत गोल्फ सिटी स्थित सेलिब्रिटी गार्डन अपार्टमेंट में पवन के फ्लैट पर ज्योति पहुंची तो उनको रोकने पुलिस आ धमकी

इससे नाराज ज्योति ने इंटरनेट मीडिया पर वीडियो प्रसारित कर आरोप लगाया कि उनके पति पवन सिंह ने पुलिस बुलाई है। इंस्पेक्टर सुशांत गोल्फ सिटी फोन पर उनको धमका रहे हैं। ज्याेति ने इसके अलावा तमाम तरह के आरोप पवन सिंह पर लगाए।पवन सिंह सेलिब्रिटी गार्डन अपार्टमेंट में रहते हैं। रविवार को ज्योति का जो वीडियो वायरल हुआ उसमें वह कह रही हैं कि दोपहर को वह पवन सिंह के घर पर आई हैं। पवन सिंह ने उन्हें फ्लैट में घुसने से रोकने के लिए पुलिस बुला ली है। उन्होंने बताया कि वह बिना मिले हुए नहीं जाएंगी। पुलिस उनको फ्लैट में नहीं जाने दे रही है।

वीडियो में ज्योति हाथ जोड़कर रो रही हैं और पास में दो महिला दारोगा और पुलिस कर्मी भी खड़े हैं। ज्योति ने कहा वह जनता से न्याय की मांग कर रही हैं। उन्हें बेज्जत किया जा रहा है। पुलिस पता नहीं किस कारण उनको लेने आई है इसकी भी जानकारी नहीं दे रही है।

इस बारे में पुलिस उपायुक्त दक्षिणी निपुण अग्रवाल का कहना है कि पवन सिंह और ज्योति का पारिवारिक विवाद चल रहा है।

ज्योति पहुंची थीं उन्हें अपार्टमेंट के गार्ड ने फ्लैट में जाने से रोका था। सूचना पर पुलिस पहुंची। इसके बाद पवन सिंह के भाई फ्लैट से निकले और ज्योति अंदर चली गई।

माउंट एवरेस्ट पर भयंकर बर्फीला तूफान, 1,000 पर्वतारोही फंसे, बचाव कार्य जारी

0

बीजिंगः बर्फीले तूफान के कारण माउंट एवरेस्ट के तिब्बती हिस्से में फंसे लगभग एक हजार लोगों को बचाने के लिए रविवार को अभियान जारी रहा। करीब 4,900 मीटर से अधिक ऊंचाई पर स्थित इस क्षेत्र में बर्फबारी के कारण रास्ते अवरुद्ध हो गए हैं, जिन्हें हटाने के लिए सैकड़ों स्थानीय ग्रामीणों और बचाव दल को तैनात किया गया है।

 

बीबीसी ने स्थानीय मीडिया के हवाले से बताया कि कुछ पर्यटकों को पहले ही बचा लिया गया है। बर्फबारी का यह दौर शुक्रवार शाम से शुरू हुआ और तिब्बत में माउंट एवरेस्ट के पूर्वी हिस्से में और तेज हो गया।

 

यह इलाका पर्वतारोहियों के बीच काफी लोकप्रिय है। माउंट एवरेस्ट दुनिया की सबसे ऊंची चोटी है, जिसकी ऊंचाई 8,849 मीटर से अधिक है, और इसे चीन में माउंट कोमोलांगमा कहा जाता है।

यूपी में 82 पीपीएस अधिकारियों का तबादला, लखनऊ-अयोध्या समेत कई जिलों में नई तैनाती

0

Lucknow News: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य सरकार ने 82 पीपीएस (प्रांतीय पुलिस सेवा) अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इस बदलाव के तहत कई अफसरों को नए और महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

बता दें कि राजधानी लखनऊ में राकेश कुमार शर्मा को एसीओ सेक्टर का डिप्टी एसपी नियुक्त किया गया है, जबकि अयोध्या में विकास राय को उपाधीक्षक का कार्यभार सौंपा गया है। प्रयागराज कमिश्नरेट में शेषधर पांडे सहायक पुलिस आयुक्त बनाए गए हैं। इसके अलावा स्थानांतरित अधिकारियों की सूची में कई अन्य अहम नाम भी शामिल हैं। विनोद कुमार दूबे को मिर्जापुर से 48वीं वाहिनी पीएसी, सोनभद्र में भेजा गया है। वहीं विनोद कुमार को मुजफ्फरनगर से पीटीएस मेरठ में नियुक्त किया गया है।

 

राकेश कुमार शर्मा को सुल्तानपुर से एंटी नारकोटिक्स सेल, लखनऊ स्थानांतरित किया गया है। देवरिया में तैनात भैया लाल सतोत्र कुमार सिंह को अब महाराजगंज भेजा गया है। इसी तरह विकास राय को कमिश्नरेट लखनऊ से अयोध्या, और सुशील कुमार सिंह को हमीरपुर से सुल्तानपुर स्थानांतरित किया गया है। चंदौली में तैनात सुशील पांडेय को प्रयागराज कमिश्नरेट में सहायक पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है। रामपुर के धर्मेंद्र कुमार यादव को सीतापुर भेजा गया है, जबकि मुकेश कुमार को जौनपुर से महोबा भेजा गया है।

 

इसके अतिरिक्त, कुशीनगर से धर्मेंद्र सिंह यादव को 4वीं वाहिनी पीएसी मथुरा, गंगा प्रसाद को हाथरस से एंटी नारकोटिक्स सेल आगरा, और जिजासा पारासर को सीआईसी लखनऊ से ईओडब्ल्यू मुख्यालय लखनऊ में स्थानांतरित किया गया है। उमा शंकर यादव को बस्ती से सीआईसी सेक्टर गोरखपुर, रामकृष्ण द्विवेदी को प्रयागराज से गोंडा और कुशल पाल सिंह को कानपुर नगर से इटावा में नई जिम्मेदारी दी गई है। यह फेरबदल राज्य में पुलिस प्रशासन को अधिक प्रभावशाली और चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से किया गया है।

कुदरकोट: संदिग्ध हालात में महिला की मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप

0

कुदरकोट। गांव चन्हैया आंबडेकर में एक महिला का शव संदिग्ध हालत में मिला। पुलिस ने शव कमरे में छत में लगे पंखे में दुपट्टे के फंदा से लटका था। सचूना पर पहुंचे मायका पक्ष ने ससुरालीजन पर हत्या का आरोप लगाया है। आरोप है कि घटना के बाद पति, ससुर व सास महिला के दो बच्चों को लेकर फरार हो गए।

जनपद इटावा थाना ढकपुरा के गांव नगला बसंत निवासी रश्मि (24) की शादी चार साल पहले कुदरकोट थाना क्षेत्र के गांव चन्हैया आंबेडकर निवासी करन से हुई थी। रविवार सुबह करीब सात बजे ससुर सरवन ने रश्मि के भाई रामनारायण को कॉल कर घर आने के लिए कहा। कुछ देर बाद मायका पक्ष मौके पर पहुंचा। घर के एक कमरे में रश्मि का शव फंदे से लटका मिला। शव देख मायके पक्ष के लोग बिलख पड़े। पति, सास, ससुर उसके बेटे अरब (3) शिवा (2) को लेकर फरार हो गएसूचना पर बिधूना सीओ पी पुनीत मिश्रा, नायब तहसीलदार रुचि मिश्रा फोर्स के साथ पहुंचे। फोरेंसिक टीम भी पहुंच गई। जांच के दौरान कमरे की छत में लगे पंखे में फंदा लटका मिला। शनिवार को बनाया गया खाना चूल्हे पर रखा मिला। सामान भी बिखरा पड़ा था। भाई ने घटना के एक दिन पहले बहन के साथ मारपीट की आशंका जताई। उसने ससुरालीजन पर हत्या का आरोप लगाया। बताया कि शनिवार को भी बहन के ससुर ने कॉल कर रविवार को आने के लिए कहा था।
तीन सितंबर को बहन ने फोन पर ससुरालीजन द्वारा काफी दिनों से प्रताड़ित करने की जानकारी दी थी। सीओ बिधूना पी पुनीत मिश्रा ने बताया कि महिला की मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट में साफ हो सकेगी। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
फोटो 05 एयूआरपी 07 रश्मि की फाइल फोटो। स्रोत: परिजन