Wednesday, May 6, 2026
Home Blog Page 19

लखनऊ, यूपी में होमगार्ड भर्ती परीक्षा की तैयारी तेज,

0

लखनऊ, यूपी में होमगार्ड भर्ती परीक्षा की तैयारी तेज, 25, 26 और 27 अप्रैल को होगी परीक्षा, 74 जिलों के 1053 केंद्रों पर होगा एग्जाम, 41 हजार पदों के लिए 25 लाख अभ्यर्थी, सभी केंद्रों पर CCTV से निगरानी होगी, आधार और बायोमेट्रिक जांच अनिवार्य, मोबाइल, ब्लूटूथ समेत डिवाइस पर प्रतिबंध, केंद्रों पर भारी पुलिस बल रहेगा तैनात, नकल-गड़बड़ी पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

पश्चिम एशिया में फिर बढ़ा तनाव: होर्मुज पर तनातनी से शांति वार्ता पर संशय, शरीफ-मुनीर पाकिस्तान लौटे

0

पश्चिम एशिया में फिर बढ़ा तनाव: होर्मुज पर तनातनी से शांति वार्ता पर संशय, शरीफ-मुनीर पाकिस्तान लौटे

अमेरिका और ईरान के बीच पिछले करीब 50 दिनों से जारी तनाव एक बार फिर निर्णायक मोड़ की ओर बढ़ता दिख रहा है। युद्धविराम की समयसीमा नजदीक आने और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा इसे आगे न बढ़ाने के संकेतों के बीच कूटनीतिक हल की कोशिशें तेज हो गई हैं।_

प्रयागराज, चलती कार में अचानक लगी आग

0

प्रयागराज, चलती कार में अचानक लगी आग, देखते ही देखते कार बनी आग का गोला, कार सवार लोगों ने कूदकर बचाई जान, फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू, शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका, सिटी जोन के करेली क्षेत्र का मामला

सहारनपुर, झाड़-फूंक के नाम पर सनसनीखेज

0

सहारनपुर, झाड़-फूंक के नाम पर सनसनीखेज मामला, मस्जिद में महिला के साथ दुष्कर्म, मौलवी पर गंभीर आरोप लगे, बीमार बच्चे के इलाज का दिया झांसा, महिला को बहला-फुसलाकर लाया गया, पानी में नशीला पदार्थ मिलाने का आरोप, बेहोशी की हालत में वारदात को अंजाम, घटना का वीडियो बनाकर दी धमकी, पीड़िता ने पति संग न्याय की गुहार लगाई, आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी, थाने में रिपोर्ट दर्ज न होने का आरोप, SSP से शिकायत के बाद हरकत में पुलिस, नागल थाना क्षेत्र का मामला

मेरठ,किराना व्यापारी की गोली मारकर हत्या

0

मेरठ, किराना व्यापारी की गोली मारकर हत्या, दो अज्ञात बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, व्यापारी को लगी गोली, इलाज के दौरान मौत, वारदात के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार, पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर की जांच, रंजिश समेत कई एंगल पर जांच जारी, आसपास के CCTV पुलिस ने कब्जे में लिए, जानी क्षेत्र के कुराली गांव के पास की घटना

लखनऊ, ठाकुरगंज में व्यापारी पर जानलेवा हमला,

0

लखनऊ, ठाकुरगंज में व्यापारी पर जानलेवा हमला, व्यापारी हिमांशु शुक्ला पर जानलेवा हमला, हिमांशु से सोने की चेन और नगद छीना, हमले में हिमांशु शुक्ला बुरी तरह घायल, आरोपियों के खिलाफ दी गई तहरीर, साहिल कौसर, अज्ञात पर हमले का आरोप, घासमंडी बाबा बालक दास पुरम की घटना, लखनऊ के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र का मामला

लखनऊ, आज सीएम योगी करेंगे प्रेस वार्ता,

0

लखनऊ, आज सीएम योगी करेंगे प्रेस वार्ता, आज बीजेपी कार्यालय में प्रेस वार्ता करेंगे, नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर पीसी, अधिनियम के पारित न हो पाने के विरोध में पीसी, आज 10.45 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय में पीसी

 

अजीतमल टंकी से पेयजल आपूर्ति न होने से ग्रामीणों का हंगामा

0

अजीतमल। ग्राम पंचायत जगतपुर में बनी पानी की टंकी की मोटर 20 दिन से खराब पड़ी है। इससे मुरादगंज कस्बे में पेयजल आपूर्ति पूरी तरह ठप है। ऐसे में जल निगम की अनदेखी से गुस्साए ग्रामीणों ने शनिवार को टंकी परिसर में हंगामा किया।टंकी पर मौजूद कर्मचारी मानसिंह ने बताया कि एक बार मोटर बदलकर डाली गई थी लेकिन कम क्षमता की मोटर होने से वह पानी नही उठा पा रही है और पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत जगतपुर में जल निगम द्वारा बनाई गई पानी की टंकी से मुरादगंज व गांव तुर्कीपुर भगवानदास को पेयजल आपूर्ति की जानी थी।टंकी पर मौजूद कर्मचारी मानसिंह ने बताया कि एक बार मोटर बदलकर डाली गई थी लेकिन कम क्षमता की मोटर होने से वह पानी नही उठा पा रही है और पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत जगतपुर में जल निगम द्वारा बनाई गई पानी की टंकी से मुरादगंज व गांव तुर्कीपुर भगवानदास को पेयजल आपूर्ति की जानी थी।

टंकी बनने के बाद से तुर्कीपुर भगवानदास में पानी की आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी है। हालांकि मुरादगंज कस्बे को इस टंकी से पानी लगातार आपूर्ति किया जाता रहा है। 20 दिन पहले इस टंकी की मोटर खराब होने पर सूचना ब्लॉक अधिकारियों सहित जल निगम को दी गई थी।

कई दिनों बाद पहुंचे मिस्त्री द्वारा टंकी में दूसरी मोटर लगाई गई लेकिन वह पानी नहीं उठा सकी। कस्बे के लोग 20 दिन से पानी के लिए परेशान हो रहे हैं। लोगों को सबमर्सिबल व दूर- दराज लगे हैंडपंपों से पानी भरकर लाना पड़ रहा है। इससे परेशान मुरादगंज के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और लगभग 40-50 लोग एक साथ एकत्रित होकर जगतपुर स्थिति पानी की टंकी पर पहुंचे और हंगामा किया।

मुरादगंज निवासी मनीष कुमार, बंटी, रंजीत, कृष्णकुमार, शिवा, रजनी, पार्वती देवी, राजकुमारी व कमलेश आदि ने बताया कि पानी की समस्या कोई सुनवाई नहीं हो रही है। जल निगम के अधीक्षण अभियंता पवन कुमार ने बताया कि टंकी पर कार्य करने के लिए कहा गया है। अगर कार्य नहीं हो रहा है तो इसकी जांच करने वह स्वयं जाएंगे और टंकी की मोटर सही करवाकर आपूर्ति शुरू की जाएगी।
——
लोग बोले-दूर से ला रहे पानी
कस्बे में पानी न आने से परेशानी हो रही है। लगातार गर्मी बढ़ रही है और पशुओं को भी पानी की जरूरत है। नल में पानी न होने से सब परेशान हैं।- जितेंद्र कुमार
गर्मी लगातार बढ़ रही है और पानी की जरूरत ज्यादा रहती है। टंकी की मोटर खराब होने से है। ग्रामीण घरों से दूर हैंडपंपों से पानी भरने को मजबूर हैं।- दौलत राम

UP: मोची का खाता 656 बार ठगी में इस्तेमाल, 80 करोड़ का लेनदेन; दो गिरफ्तार, कई देशों से जुड़े आरोपियों के तार

0

यशोदानगर के दवा कारोबारी अमित राठौर से शेयर ट्रेडिंग के नाम पर हुई 13 लाख की ठगी दिल्ली, एनसीआर और पंजाब में सक्रिय गिरोह ने की है। नौबस्ता पुलिस ने पंजाब के फाजिल्का के करण कसेरा और गुलशन कुमार को गिरफ्तार कर वारदात का राजफाश किया। दोनों पेशे से मोची फाजिल्का के अजय कुमार के बैंक खाते को ठगी के लिए इस्तेमाल कर रहे थे। इसी खाते में दवा कारोबारी की रकम भी भेजी गई। जांच में पता चला कि तीन महीने में इस खाते में 80 करोड़ का लेनदेन हुआ है। खाते को ठगी के 656 मामलों में इस्तेमाल किया गया है। दोनों आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया।

पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने बताया कि दवा कारोबारी अमित राठौर के टेलीग्राम अकाउंट में नवंबर 2025 को लिंक आया था। उसमें शेयर ट्रेडिंग में निवेश पर बड़े मुनाफे की बात कही गई थी। उन्होंने नवंबर से दिसंबर तक लगभग 13 लाख रुपये बताए गए बैंक खाते में जमा करा दिए। इसके बाद अचानक उनका लिंक और सभी लोगों के मोबाइल नंबर अचानक बंद हो गए। दवा कारोबारी ने जनवरी 2026 में ठगी की एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने बैंक खाते की डिटेल निकवाई। रकम सेंट्रल बैंक से एक्सिस बैंक, यूनियन बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक और फिर नेशनल अर्बन कोऑपरेटिव बैंक में भेजी गई। यह शाखा दिल्ली के मयूर विहार फेस तीन में है। पुलिस की जांच में खाता फाजिल्का के अबोहर निवासी मोची अजय कुमार का मिला। यह फर्म के नाम पर करंट अकाउंट था।

पुलिस ने लेनदेन का रिकार्ड देखा तो 30 सितंबर 2025 से 18 दिसंबर 2025 तक 80 करोड़ रुपये का ट्रांजेक्शन मिला। पुलिस ने 13.65 लाख रुपये फ्रीज करा दिए। इस खाते में देश भर से ठगी के 656 मामलों में रकम ट्रांसफर की गई थी। यह शिकायतें एनसीआरपी पोर्टल पर दर्ज हैं। प्रदेश के गाजियाबाद, नोएडा, सहारनपुर, बाराबंकी, आगरा की 13 एफआईआर में इसी खाते का जिक्र मिला।

पुलिस ने खाता धारक अजय कुमार की जानकारी जुटाई। पता चला उसे दिल्ली पुलिस पांच दिन पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। खाते को फाजिल्का के करण कसेरा और गुलशन कुमार संचालित कर रहे थे। दोनों ने एके ट्रेडिंग नाम से फर्जी फर्म भी खुलवाई थी। करन ऑटो पार्ट्स और गुलशन इलेक्ट्रीशियन का कार्य कर रहे थे। दोनों को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से दो आई फोन, कई बैंकों की चेकबुक, डिपॉजिट स्लिप, 11 चेक, एटीएम कार्ड, लेनदेन के दस्तावेज, 8500 रुपये बरामद हुए।

दिल्ली में बैठा है मास्टरमाइंड
डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि गिरोह का मास्टरमाइंड दिल्ली में बैठा है। यह गिरोह साइबर ठगी, शेयर ट्रेडिंग, गेमिंग एप, बेटिंग एप, डिजिटल अरेस्ट के माध्यम से रुपये लेकर उनको कई खातों में भेजता है। इसके लिए खाते खुलवाने की जिम्मेदारी करन कसेरा और गुलशन को दी गई थी। यह रुपयों को निकलवाने के बाद अपना कमीशन लेकर मास्टरमाइंड को पहुंचाने का कार्य कर रहे थे।

कई देशों से जुड़े आरोपियों के तार
पुलिस कमिश्नर ने बताया कि आरोपियों के तार भारत से लगे हुए कई देशों से जुड़े हुए हैं। पुलिस को एक व्हाट्सएप ग्रुप की जानकारी हुई है जिसमें श्रीलंका, बांग्लादेश समेत अन्य देशों के लोग जुड़े मिले। यह रकम किस तरह से और कहां जा रही थी इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस को कुछ इनपुट मिले हैं जिस पर कार्य किया जा रहा है। खातों में रकम ट्रांसफर कराने वाले कई लोग शामिल हैं।

प्रभात की खबरों का विस्तार 7 भारत न्यूज के साथ

0

🔶ईरान ने ट्रंप के दावे को नकारा, यूरेनियम सौंपने से साफ़ इंकार, परमाणु समझौते पर बढ़ा तनाव

🔶रूस पर अमेरिकी नीति में यू-टर्न ! ट्रंप ने अचानक रूसी तेल पर बढ़ा दी छूट, फैसले से दुनिया हैरान

🔶महिला आरक्षण बिल पर बोले PM मोदी- नारी सब भूल सकती है लेकिन अपना अपमान नहीं

🔶​होर्मुज में अपने जहाजों पर फायरिंग से भड़का भारत, ईरानी राजदूत को सम्मन भेजने की तैयारी !

🔶​DA Hike: सरकारी कर्मचारियों को बड़ी सौगात, महंगाई भत्ते में 2% की बढ़ोतरी, 1 जनवरी से लागू होगी नई दरें

🔶भाजपा सत्ता में आई तो माफियाओं की संपत्ति पर चलेगा बुलडोजर, बंगाल की रैलियों में सीएम योगी की गर्जना

🔶US: ‘ट्रंप प्रशासन के लिए खतरा हैं मुनीर, ईरान से करीबी संबंध’, अमेरिकी खुफिया एजेंसियों का बड़ा दावा

🔶​​ममता बोलीं- दंगे भड़काने वाले देश के नेता बन गए:मोदी बोले- DMK के काले कारनामे जनता के सामने आए, तमिलनाडु में NDA सत्ता में आएगी

🔶​सबरीमाला केस में सुप्रीम कोर्ट ने कहा- संविधान सबसे ऊपर:निजी धार्मिक मान्यताओं से उठकर फैसला जरूरी

🔶​​​राजस्थान का युवक स्लीपर सेल, आगजनी का मास्टरमाइंड:विदेशियों से ले रहा था ऑर्डर, भारत-पाकिस्तान बॉर्डर के पास एक्टिव, दिखावे के लिए करता था खेती

🔶​​​महाराष्ट्र, ओडिशा और बिहार से 4 संदिग्ध गिरफ्तार:पुलिस ने बताया- खिलौने में बम लगाकर हमले की तैयारी में थे; राम मंदिर, संसद निशाने पर थे

🔶राहुल के घर तक महिला सांसदों का मार्च, पुतला जलाया:पुलिस ने वाटर कैनन चलाई; प्रियंका बोलीं-सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी

🔶छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र में पारा 45°C पहुंचा:MP का रतलाम-उमरिया देश के 10 सबसे गर्म शहरों में शामिल; रांची के चिड़ियाघर में कूलर लगे

🔶तमिलनाडु में ट्रैवलर सड़क से उतरी; 9 की मौत:केरलम के 13 पर्यटक सवार थे; हेयरपिन मोड़ पर हादसा; 5 की हालत गंभीर

🔶’विपक्ष ने ईमानदारी से किए गए प्रयास की भ्रूण हत्या की’, महिला आरक्षण बिल पर बोले PM मोदी

🔶ईडब्ल्यूएस उम्मीदवार एससी/एसटी और ओबीसी की तरह आयु सीमा में छूट का दावा नहीं कर सकते: हाईकोर्ट

🔶सरकार ने स्मार्टफोन में पहले से ही आधार ऐप को अनिवार्य रूप से इंस्टॉल करने का प्रस्ताव वापस लिया

🔶कुछ कानूनी मामलों में लिप्त व्यक्तियों को ही देश से बाहर जाने के लिए आयकर मंजूरी प्रमाण पत्र जरूरी, सबके लिए नहीं : वित्त मंत्रालय

🔶साध्वी सैल ने जीता मिस इंडिया 2026 का खिताब, महाराष्ट्र की राजनंदिनी फर्स्ट और यूपी की अद्वैता बनी सेकंड रनरअप

🔷चेन्नई सुपर किंग्स को 10 रन से हराकर सनराइजर्स हैदराबाद ने टूर्नामेंट में तीसरी जीत दर्ज की

*आप का दिन शुभ और मंगलमय हो सुप्रभात….!*
जय हो🙏